ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Bounsi News: पत्नी की हत्या के मामले में पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल
- Bounsi News: भूकंप रोधी मकान बनाने को लेकर पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
- Bounsi News: लॉयंस क्लब ऑफ बौंसी की आयोजित गई बैठक
- Panjwara News: वाहन जाँच अभियान चला वसूला 3000 रु का जुर्माना
- Panjwara News: 39 बोतल शराब के साथ बाईक सवार दो युवक गिरफ्तार
- Chandan News: जिला प्रशासन बांका संयुक्त डीएम, एसपी ने किया कांवरिया पथ अग्रीम उद्घाटन
- Rewari News : भारतीय किसान यूनियन की महिला प्रदेश अध्यक्ष सुमन हुड्डा कल किसान भवन में प्रेस वार्ता को संबोधित करेगी : समय सिंह
- Rewari News : भाजयुमो ने गढ़ी बोलनी मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की, मोहित और नरेंद्र बने महामंत्री
- Rewari News : प्रयास संस्था और सीएलजी के सदस्यों ने एसपी से मुलाकात की
- Bounsi News: सुजानीटीकर गांव में अगलगी की घटना में करीब लाखों की संपत्ति का नुकसान
- Chandan News: नाबार्ड योजना से संबंधित 10 दिवसीय प्रशिळण कार्यक्रम का शुभारंभ
- Chandan News: जबरन घर बनाने को लेकर विवाद में दो भाइयों के बीच खूनी संघर्ष में 3 जख्मी
- Chandan News: दो दिन के अंदर अपूर्ण आवास शुरू करने का दिया सख्त निर्देश
- Panjwara News: बौंसी इंस्पेक्टर ने कपड़ा दुकान में हुई चोरी की के मामले की जांच की
- Bounsi News: पत्नी की हत्या के मामले में पति हुआ गिरफ्तार
- Bounsi News: राज मिस्त्री को भूकंप रोधी मकान बनाने के लिए दिया जाएगा प्रशिक्षण
- Bounsi News: सड़क दुर्घटना में 24 वर्षीय व्यक्ति जख्मी, भागलपुर रेफर
- Bounsi News: डाकघर में पुनः आरंभ की जाएगी आधार कार्ड बनाने की सुविधा
- Rewari News : नेशनल एथलेटिक्स ग्रैंड में रुबीना यादव ने लहराया परचम जीता रजत पदक
- Rewari News बावल के गुर्जर माजरी सरकारी विद्यालय के बच्चों ने किया कमाल
- Jamtara News: फतेहपुर जीप सदस्य में पहली बार भाग्य आजमाकर राधारानी रही विजयी
- Dumka News: मसलिया में गांव की सरकार चुनने मतदाताओं ने किया 71 प्रतिशत मतदान
- Rewari News वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप का 482वां जन्मोत्सव 2 जून को राष्ट्रपूत सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाएगा
- Bounsi News: मंदार हिल रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी,अस्पताल में भर्ती
- Bounsi News: दहेज की लालच में पति और ससुराल वालों के द्वारा की गई नवविवाहिता की निर्मम हत्या
| Bounsi News: पत्नी की हत्या के मामले में पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल Posted: 25 May 2022 10:34 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के सरुआ गांव में पति के द्वारा दहेज को लेकर पत्नी की निर्मम हत्या के आरोप में बौंंसी पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, गांव निवासी चिगो पंजियारा के पुत्र मुकेश पंजियारा को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि, गिरफ्तार आरोपी का रेफरल अस्पताल में कोरोना जांच कराने के बाद पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेज दिया गया। मालूम हो कि, रविवार की देर रात कुसियारी गांव निवासी कारू मांझी के इकलौती पुत्री की हत्या पति के द्वारा गला दबाकर कर दी गई थी। घटना में पति के साथ साथ मृत महिला संगीता देवी के ससुर के भी संलिप्त होने की बात बताई जाती है। जबकि सास का भी हांथ होने की जानकारी दी जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि 2 दिनों से लगातार मृत महिला की सास कल्याणी देवी और ससुर को भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों आरोपी फिलहाल घर से फरार बताए जा रहे हैं। बताया गया कि, जल्द दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। | ||
| Bounsi News: भूकंप रोधी मकान बनाने को लेकर पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू Posted: 25 May 2022 10:33 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में बुधवार को आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा गैर आवासीय भूकंप रोधी मकान बनाने को लेकर प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है। बताया गया कि, भूकंप से निपटने के लिए भूकंप रोधी मकान बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम में पहुंचे पटना के प्रशिक्षक इंजीनियर आशीष रंजन ने मौजूद राजमिस्त्रीयों को बताया कि बिहार राज्य के सभी जिले भूकंप के किसी ना किसी खतरनाक जोन में आते हैं। भूकंप से निपटने के लिए भूकंप के जोखिम को कम करने के लिए राज्य सरकार के द्वारा भूकंप रोधी भवनों के निर्माण तथा पुराने भवनों के जीर्णोद्धार के लिए राज्य में राजमिस्त्रीयों को प्रशिक्षित करने का कार्य किया गया है। मालूम हो कि, 7 दिनों के प्रशिक्षण के दौरान भवन की आकृति, नीव के निर्माण, सामग्रियों की उपयोग, भंडारण एवं जांच की सरल विधि के अलावा छड़ बांधने की सही तकनीक, छड़ों को जंक से बचाने के लिए कवर लगाने सहित अन्य जानकारी दी गई। बताया गया कि 7 दिवसीय प्रशिक्षण के बाद 30 अनुभवी राजमिस्त्रीयों को ₹700 की दर से ₹4900 का चेक, टूल किट, सेफ्टी हेलमेट एवं प्रमाण पत्र दिया जाएगा। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। | ||
| Bounsi News: लॉयंस क्लब ऑफ बौंसी की आयोजित गई बैठक Posted: 25 May 2022 10:44 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। लॉयंस क्लब ऑफ बौंसी की बैठक मनोरमा कॉम्प्लेक्स (थाना मोड़) में क्लब की आम बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन लॉयन ब्रजकिशोर सिंह की अध्यक्षयता में कई गयी। जिसका मुख्य एजेंडा वर्ष 2022-23 के लिए नए पदाधिकारियों के चयन को ले कर हुआ। सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए लॉयन शारदा रंजन झा, सचिव पद के लिये लॉयन रितेश रंजन एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए लॉयन विमल कुमार सर्राफ जी का चयन किया गया। सभी सदस्यों द्वारा इसपे समर्थन दिया गया। लायंस क्लब ऑफ बौंसी समाजसेवा का कार्य काफी वर्षों से करती आ रही है। क्लब के द्वारा कैम्प लगाकर गरीब लोगों के लिए मोतियाबिंद का मुफ्त आपरेशन किया जाता है, कोरोना काल में राशन बांटने का भी कार्य किया गया, लगभग हर साल ठंडे के दिनों में कम्बल वितरण भी किया जाता है, समय समय पर मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन एवं वृक्षारोपण का व कार्य किया जाता है। इस मौके पर लॉयन राजीव कुमार सिंह, पंकज दास, मनीष कुमार केडिया, सौरव चौधरी, संजीव साह, धनंजय साह, विमल कुमार सर्राफ, आनंद जी, राकेश कुमार शर्मा मौजूद थे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। | ||
| Panjwara News: वाहन जाँच अभियान चला वसूला 3000 रु का जुर्माना Posted: 25 May 2022 10:31 AM PDT ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। बुधवार को पंजवारा थानाध्यक्ष के निर्देश पर थाना के एएसआई अरुण कुमार सिंह ने थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान चला कर दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों के हेलमेट डिक्की सीट बेल्ट ड्राइविंग लाइसेंस वाहन के कागजात आदि की सघन जांच की। इस दौरान यातायात के नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों से ₹3000 जुर्माना वसूला । ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता, पंजवारा। | ||
| Panjwara News: 39 बोतल शराब के साथ बाईक सवार दो युवक गिरफ्तार Posted: 25 May 2022 10:30 AM PDT ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात को एक बाईक पर सवार दो युवक को 39 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि मंगलवार देर रात पंजवारा स्थित मध् निषेध चेक पोस्ट पर नियमित वाहन जांच के दौरान गोड्डा के तरफ से आ रहे एक बाईक पर सवार दो युवक को शक के आधार पर जांच के लिए रोका गया । जिससे जांच के क्रम में बाईक सवार युवक के पास थैले से झारखंड निर्मित लैला ब्रांड के 300 मिली मात्रा के 35 बोतल देसी शराब एवं रॉयल चैलेंज ब्रांड के 180 मिली मात्रा के 4 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान झारखंड के गोड्डा जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कनवारा गांव के मौसम साह पिता पवन साह एवं कार्तिक साह पिता प्रकाश साह के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा तस्करी में प्रयुक्त बाईक को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर बुधवार को पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेज दिया गया । ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता, पंजवारा। | ||
| Chandan News: जिला प्रशासन बांका संयुक्त डीएम, एसपी ने किया कांवरिया पथ अग्रीम उद्घाटन Posted: 25 May 2022 10:29 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। 14 जुलाई से 12 अगस्त तक चलने वाली विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर बांका के जिला अधिकारी अंशुल कुमार व पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश के अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी के संयुक्त में 25 मई बुधवार को कांवरिया पथ का निरीक्षण करते हुए कांवरिया मार्ग को जेसीबी मशीन से दुरुस्त कर नारियल फोड़कर फीता काट के उद्घाटन किया। इस मौके पर एसडीएम प्रीति कुमारी बेलहर प्रक्षेत्र एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह कटोरिया इंस्पेक्टर अनिल कुमार, चांदन वीडियो राकेश कुमार, सीओ प्रशांत शांडिल्य, प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार, चांदन थाना अध्यक्ष नसीम खान, के अलावा सैकड़ों ग्रामीण व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। ज्ञात हो कि दो साल से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को ग्रहण लग गया था। लेकिन इस बार श्रावणी मेला को जिला प्रशासन पुरी तैयारी के जुटी हुई है।इसे लेकर जिला अधिकारी के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी ने दुम्मा मोड़ से पैदल चलकर गोड़ियारी धर्मशाला तक कांवरिया पथ का निरीक्षण किया। कोरोना महामारी के कारण विश्व प्रसिद्ध मेला पिछले 2 साल से बंद था लेकिन इस बार कोरोना का कहर कम होने से मेले में डेढ़ से 2 गुना अधिक लोगों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है जिसे लेकर जिलाधिकारी ने एसडीएम बांका प्रीति कुमारी एवं अन्य पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कांवरिया पथ पर बराबर निरीक्षण करते रहेंगे इसको लेकर बिजली पानी जैसा सारी सुविधाओं को लेकर विभागीय अधिकारी का निर्देश दिया गया जल्द से जल्द किया जाए इस दौरान अधिकारियों ने कार्य पथ पर सभी दुकानदारों से पहले ही नोटिस जारी कर सूचित कर दिया गया है की कांवरिया पथ पर 52 फिट रास्ता छोड़कर कांवरिया पथ पर दुकान या अन्य सेवा शिविर लगाएंगें। जिससे श्रावणी मेला में किसी प्रकार की कांवरिया बंधुओं को परेशानी ना उत्पन्न हो सके, विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में देश-विदेश से आने वाले कांवरिया शिव भक्तों का आना जाना लगा रहता है। वहीं इस दौरान चांदन के समाजसेवी सह पंचायत समिति प्रतिनिधि गोविंद यादव ने प्रेस मीडिया को बताया कि कांवरिया पथ में पढ़ने वाली गांव का नाली रोड से काफी नीचे हो गया है। जिसे प्रशासन के द्वारा नाली के लेबल में ही रास्ता को बेहतर ढंग से बनाकर कांवरिया पथ को दुरुस्त करानें जिससे शिव भक्तों को पैदल चलने कोई दिक्कत नहीं हो सके अन्यथा कई शिव भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दुसरी ओर कांवरिया पथ स्थित गोड़ियारी नदी से रोड़ पर चढ़ने वाली रास्ते को सिंढ़ी निर्माण कराने को अधिकारियों को ध्यान आकृष्ट कराया। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता, चांदन। | ||
| Posted: 25 May 2022 08:16 AM PDT
भारतीय किसान यूनियन चढूनी की महिला प्रदेश अध्यक्ष सुमन हुड्डा कल रेवाड़ी संगठन की बैठक की अध्यक्षता कर जिला प्रशासन के समक्ष किसानों की लम्बित मांगो पर वार्ता करेंगी । भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला प्रधान समय सिंह ने आज रेवाड़ी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बताया कि कल 26 मई को संगठन की महिला प्रदेश अध्यक्ष सुमन हुड्डा रेवाड़ी जिले के संगठन पदाधिकारियों एवम किसानो की किसान भवन रेवाड़ी में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक की मुख्य अतिथि होगी । जिला प्रधान समय सिंह के अनुसार महिला प्रदेश अध्यक्ष सुमन हुड्डा किसान भवन रेवाड़ी में प्रात 10.30बजे प्रेस वार्ता में जिले की प्रेस और मीडिया सेल को किसानों के लिए संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों ,किसानों की लम्बित ज्वलंत मांगो पर जिला प्रशासन से वार्ता,तथा निकट भविष्य में किसान संगठन के द्वारा किए जाने वाले क्रिया कलापों एवम संगठन की मजबूती के लिए तैयार की गई रणनीति के सवालों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी । जिला प्रधान समय सिंह के अनुसार महिला प्रदेश अध्यक्ष सुमन हुड्डा जिले के पदाधिकारियों को साथ लेकर जिले के किसानों की काफी समय से लम्बित पड़ी मांगो पर जिला प्रशासन से वार्ता कर उनके हल का प्रयास किया जाएगा ।सुमन हुड्डा द्वारा संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर संगठन को और मजबूत करने के लिए जिले के किसानों के साथ विस्तार से चर्चा कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी । आज की मीटिंग में जिला प्रधान समय सिंह के साथ उप प्रधान ईश्वर सिंह महलावत, डा रोहतास रोझुवास, जिला महासचिव कुलदीप सिंह बूढ़पुर, युवा प्रधान सवाचंद नंबरदार रोझुवास, आई टी सेल प्रधान भूपेन्द्र सिंह राठी, महिला प्रधान लक्ष्मी बाई लिसाना, ब्लाक प्रधान चुन्नीलाल, जगदीश गुजर बावल, राकेश ढोकिया, चेतराम कालाका, मुन्नी देवी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे । समय सिंह ने जिले के किसानों को 26 मई को प्रात 10 बजे किसान भवन रेवाड़ी में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया है । | ||
| Posted: 25 May 2022 08:08 AM PDT ग्राम समाचार न्यूज : बावल स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के कॉन्फ्रेंस हॉल में बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा गढ़ी बोलनी मंडल की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता गढ़ी बोलनी मंडल अध्यक्ष कृष्ण चौकन ने की।बैठक में मुख्य रूप से युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप यादव, जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता उपस्थित रहे।जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता द्वारा गढ़ी बोलनी मंडल की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें मोहित जड़थल और नरेंद्र जलियावास को महामंत्री का दायित्व दिया गया। मनीष, मंजीत, अजय, डेविड को उपाध्यक्ष, संजय, पंकज, हरीश, मोहित को सचिव, देव बनीपुर को आईटी सेल प्रभारी, अमन को मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया।प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप यादव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी पार्टी है जो कि सदैव राष्ट्र हित में कार्य करती रही है और पार्टी के सभी कार्यकर्ता आगे भी राष्ट्रहित के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। | ||
| Rewari News : प्रयास संस्था और सीएलजी के सदस्यों ने एसपी से मुलाकात की Posted: 25 May 2022 02:36 AM PDT ग्राम समाचार न्यूज : सामुदायिक सहयोग समूह (सीएलजी) एवं प्रयास संस्था के सदस्य अधिवक्ता श्री सुनील भार्गव जी एवं अधिवक्ता आर एन महलावत की अगुवाई में नशा मुक्ति अभियान के तहत जिले के पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार जी से मुलाकात की । पुलिस अधीक्षक द्वारा मॉडल टाउन थाना रेवाड़ी में संस्था के लिए मित्रकक्ष देने की बात स्वीकार की और उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन की ओर से संस्था को हर संभव सहायता दी जाएगी। इस अवसर पर प्रमुख समाज सेवी प्रेम गेरा जी, समाजसेवी नरेंद्र गुगनानी जी, डॉ कविता गुप्ता जी, शिक्षाविद एवं समाज सेविका श्रीमती अर्चना सोनी जी, योगाचार्य डॉक्टर अनिल, प्रवक्ता डॉ गीता जी, पुरुषोत्तमपुर के सरपंच श्री हनी तनेजा जी, समाजसेवी अरविंद भारद्वाज जी मौजूद रहे। समाज में भटके हुए युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के लिए इस संस्था के द्वारा किए गए प्रयासों की पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सराहना की गई। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस प्रयास में उनका सहयोग सदा संस्था के साथ रहेगा और वह स्वयं भी कार्यक्रमों में भाग लेंगे। | ||
| Bounsi News: सुजानीटीकर गांव में अगलगी की घटना में करीब लाखों की संपत्ति का नुकसान Posted: 24 May 2022 10:41 PM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के सुजानीटीकर गांव में बुधवार को खाना बनाने के क्रम में अगलगी की घटना में करीब लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी ज्योतिष मांझी घर में आग लग जाने से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि, आग खाना बनाने के क्रम में लगी। स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि अगलगी की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि, आग करीब सुबह के 8:00 बजे घर में खाना बनाने के क्रम में लगी। पहले आग घर के छप्पर में लगी जब तक कोई कुछ समझ पाता। तब तक आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया था। बताया जा रहा है कि, अगलगी में घर में रखा चावल, गेहूं, सरसों, मकई, कपड़ा सहित नगदी एवं अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। हालांकि कितना नुकसान हुआ है इसका आकलन सही से नहीं लग पाया है। आकलन करने के बाद ही बताया जा सकता है कि कितना नुकसान हुआ है। अनुमान के आधार पर बताया जा रहा है कि, करीब एक लाख से डेढ़ लाख तक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हालांकि घटना की जानकारी अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता को दे दी गई है पीड़ित के द्वारा अंचल में आवेदन देकर मुआवजा की मांग करने की बात कही जा रही है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। | ||
| Chandan News: नाबार्ड योजना से संबंधित 10 दिवसीय प्रशिळण कार्यक्रम का शुभारंभ Posted: 24 May 2022 10:46 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। बीते दिन सोमवार को बिरनियां पंचायत भवन मे प्राणी सेवा संगम संस्थान द्वारा किया गया उद्घाटन दळिण बिहार ग्रामीण बैक के प्रबंधक श्री सुबोध कुमार , प्रशिळक डा. परिमल कुमार ,संस्था एवं SHG की दीदी की संयुक्त रूप में दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 35 महिलाऔ ने भाग लिया जिसमें प्रखंड क्षेत्र के ठाकुरबाडी, तैलियामारन, छबैला, नौकाडीह बिरनियां, दुरगुनियां एवं झीगाझाल की SHG दीदी ने मुख्य रूप में भाग लिया, ज्ञात हो इस प्रशिळण का मुख्य उद्देश्य महिलाऔ को रोजगार से जोड़ना। आयोजित कार्यक्रम में बिहार ग्रामीण बैंक के प्रबंधंक ने बताया कि आप सभी इस योजना से प्रशिक्षण लेकर अच्छी जानकारी लें,जिसके लिए बैक आपलोगो को सदेव सहियोग करने के लिए तैयार रहेगा। प्रशिक्षण के दौरान कन्हैया ठाकुर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए परम्परागत बकरी पालन और आधुनिक बकरी पालन एंव उसके लाभ एवं हानि के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में संतलाल यादव,बीपीन कुमार, सुबोध सिह,उत्तम कुमार ,भगवान चौधरी आदि के अलावा दर्जनों ग्रामीण मोजूद थे। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। | ||
| Chandan News: जबरन घर बनाने को लेकर विवाद में दो भाइयों के बीच खूनी संघर्ष में 3 जख्मी Posted: 24 May 2022 10:46 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। आनंदपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत चंदवारी के तरगांव टोला में बीते रात्रि सोमवार 23 मई को जबरन घर बनाने के विरोध में अपने ही दो सहोदर भाईयों में जमकर मारपीट की गई थी। जिसमें दोनों पक्षों से 3 लोग जख्मी होने बात सामने आई है। घटना की जानकारी पर आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में ए एस आई श्याम जी रजक व पुलिस के संयुक्त में तीनों घायल को हिरासत में ले कर रेफ़रल अस्पताल कटोरिया में उपचार कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया। वहीं दूसरी दोनों पक्षों ने आवेदन देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। आवेदन में जख्मी सुरेश यादव पिता झगरू यादव ने बताया कि मैं अपने जमीन पर घर बना रहे थे इसी बीच मेरे बड़े भाई श्यामदेव यादव पिता झगरू यादव व निकेश यादव पिता श्यामदेव यादव के साथ अन्य लोग आकर मेरे घर पर ईंट पत्थर फेंकना शुरू कर दिया, जब मैं घर से बाहर निकला तभी श्याम देव यादव ने धारदार हथियार से सर के ऊपर मार दिया जिससे मैं खून से लथपथ होकर बेहोश होकर गिर गया।दुसरी ओर श्याम देव यादव ने बताया कि सुरेश यादव जबरन घर बना रहा था विरोध करने पर सुरेश यादव के साथ अन्य लोग मिलकर ईंट ढेला चला सर फोड़ दिया। घटना के संबंध में आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष की जख्मी मन बढू किस्म का जिसे हिरासत में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई करते हुए बुधवार को जेल भेज दिया जाएगा। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। | ||
| Chandan News: दो दिन के अंदर अपूर्ण आवास शुरू करने का दिया सख्त निर्देश Posted: 24 May 2022 10:47 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। अपुर्ण आवास शुरू कराने को लेकर सप्ताह भर से चल रही जांच में मंगलवार 24 मई को प्रखंड क्षेत्र के उतरी वारणे पंचायत व धनुवसार पंचायत के कई गांवों का चांदन बी डी ओ राकेश कुमार भ्रमण के दौरान 2016-17,201920 तथा 2021-22 के प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों को प्रथम किस्त या इससे अधिक किस्म उठाव के बावजूद आवास निर्माण पूर्ण नहीं किये जाने वावजूद उनसे संवाद कर प्रेरित किया गया।उन्होंने लाभुकों को दो दिन के अंदर आवास का कार्य शुरू करने को लेकर उतरी वारणे पंचायत के ग्राम विराजपुर के अर्जुन यादव, सुमित्रा देवी, सुखदेव यादव,योगेंद्र यादव,बेबी देवी,भदिया देवी,मनकी देवी,अनिता देवी, के कुसमी देवी महादेव यादव धनेश्वर यादव व धनुवसार पंचायत के सुमंती देवी,शंतु राय,शांति देवी,संजू देवी,फुलमंती देवी,सरिता देवी सहित एक दर्जन से अधिक लाभुकों को कड़ी हिदायत दिया। साथ ही जो आवास लाभुक दुसरी क़िस्त उठा आवास पुर्ण नहीं किया है उसे तीन दिन के अंदर आवास कार्य को पूर्ण करने को बोला गया है। इस मौके पर आवास पर्यवेक्षक जीतेन्द्र कुमार वर्मा सहित आवास सहायक के अलावा दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे। वीडियो राकेश कुमार के द्वारा प्रतिदिन आवास लाभुकों के घर पहुंच कर जांच कर रिपोर्ट लेने से प्रखंड क्षेत्र के आवास लाभुकों में हड़कंप मचा हुआ है। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। | ||
| Panjwara News: बौंसी इंस्पेक्टर ने कपड़ा दुकान में हुई चोरी की के मामले की जांच की Posted: 24 May 2022 10:37 AM PDT ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। मंगलवार को बौंसी सर्किल इंस्पेक्टर अमेरिका राम ने पंजवारा पहुंच रविवार देर रात पंजवारा बाजार के मैन चौक स्थित हुए कपड़े दुकान में चोरी के मामले की जांच की। उन्होंने पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव एवं दुकानदार से चोरी की वारदात की पूरी जानकारी ली एवं दुकान में कार्यरत स्टाफ से भी इस बारे में पूछताछ की। बता दें कि रविवार देर रात हुई इस घटना में अज्ञात चोरों ने कपड़ा दुकान का गेट तोड़कर कलमदान, नगदी एवं कीमती साड़ियों पर हाथ साफ कर लिया था। जिसको लेकर पंजवारा थाना में पीड़ित दुकानदार टिंकू सरावगी के बयान पर सोमवार को सनहा दर्ज किया गया है। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। | ||
| Bounsi News: पत्नी की हत्या के मामले में पति हुआ गिरफ्तार Posted: 24 May 2022 10:32 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के सरुआ गांव में पति के द्वारा दहेज को लेकर पत्नी की निर्मम हत्या के आरोप में बौंंसी पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, गांव निवासी चिगो पंजियारा के पुत्र मुकेश पंजियारा को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि, गिरफ्तार आरोपी का कल रेफरल अस्पताल में कोरोना जांच कराने के बाद पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेज दिया जाएगा। मालूम हो कि, रविवार की देर रात कुसियारी गांव निवासी कारू मांझी के इकलौती पुत्री की हत्या पति के द्वारा गला दबाकर कर दी गई थी। घटना में पति के साथ साथ मृत महिला संगीता देवी के ससुर के भी संलिप्त होने की बात बताई जाती है। जबकि सास का भी हांथ होने की जानकारी दी जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि 2 दिनों से लगातार मृत महिला की सास कल्याणी देवी और ससुर को भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों आरोपी फिलहाल घर से फरार बताए जा रहे हैं। बताया गया कि, जल्द दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। | ||
| Bounsi News: राज मिस्त्री को भूकंप रोधी मकान बनाने के लिए दिया जाएगा प्रशिक्षण Posted: 24 May 2022 10:32 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन की निर्देशानुसार प्रखंड क्षेत्र में राजमिस्त्रीयों को कल से प्रशिक्षण देने का कार्य किया जाएगा। इस आशय की जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि, सात दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण के दौरान राजमिस्त्री भूकंप रोधी मकान बनाने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित हो जाएंगे। बताया गया कि, प्राकृतिक आपदा आने पर काफी संख्या में मकानों की क्षति होती है। जिसको देखते हुए कम लागत में भवन तैयार करने, नई तकनीक से बांधने एवं पिलर में छड़ लगाने का तरीका बताया जाएगा। ताकि भूकंप एवं प्राकृतिक आपदा आने पर मकान का बचाव हो सके। मालूम हो कि 7 दिवसीय प्रशिक्षण में 330 अनुभवी राज्यमिस्त्रीयों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बताया गया कि, प्रतिदिन 30 अनुभवी राजमिस्त्री सात दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षु राजमिस्त्रीयों को प्रतिदिन ₹700 के दर से राशि का भुगतान भी किया जाएगा। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। | ||
| Bounsi News: सड़क दुर्घटना में 24 वर्षीय व्यक्ति जख्मी, भागलपुर रेफर Posted: 24 May 2022 10:31 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के सुखनिया पुल से नयागांव जाने वाले रास्ते के रेलवे पुल के नीचे सड़क दुर्घटना में 24 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के खरौनी गांव निवासी मदन झा का पुत्र गोलू झा अपने चचेरे भाई प्रदीप झा के पुत्र अमन झा के साथ मोटरसाइकिल से गोड्डा से लौट रहा था। बताया जाता है कि, तेज रफ्तार होने के कारण जब बाइक पुल समीप पहुंची तो वह अनियंत्रित हो गई। घटना में युवक को गंभीर चोट आई है। जबकि चचेरा भाई घटनास्थल से डर के कारण भाग गया। बौंसी पुलिस के द्वारा युवक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर संजय सुमन के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। इलाज के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए जख्मी युवक को भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया। बताया गया कि, युवक का दाहिना पांव टूट गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। | ||
| Bounsi News: डाकघर में पुनः आरंभ की जाएगी आधार कार्ड बनाने की सुविधा Posted: 24 May 2022 10:31 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी मुख्य बाजार स्थित डाकघर का भागलपुर मंडल के डाक अधीक्षक आर पी प्रसाद ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। बताया गया कि, डाकघर में आम लोगों की सुविधा के लिए जल्द ही आधार कार्ड बनाने का कार्य पुनः आरंभ किया जाएगा। जिसके लिए पहल की जा रही है। निरीक्षण के दौरान डाक अधीक्षक ने डाकघर के हर काउंटर का बारीकी से निरीक्षण करते हुए कई दिशा निर्देश जारी किए। साथ ही उन्होंने कहा कि, डाक विभाग के कर्मचारियों एवं डाकपालों को जन कल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक प्रचार प्रसार को लेकर निर्देशित किया गया है। कहा गया कि, लापरवाही बरतने पर कार्रवाई भी की जाएगी। बताया गया कि, डाक विभाग के द्वारा गांव-गांव घर-घर जाकर सेविंग बैंक अकाउंट एवं सुकन्या समृद्धि खाता खोलने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। डाकघर को बैंक की भांति हाईटेक किया जा रहा है। डाकघर में खाता खोलते समय ग्राहकों को एटीएम कार्ड भी दी जा रही है। जिसके द्वारा किसी भी बैंक के एटीएम से बिना शुल्क के कार्ड धारी रुपए की निकासी आसानी से कर सकते हैं। इसके अलावा डाकघर में एनईएफटी सहित कई प्रकार की सुविधा शुरू की गई है। इस अवसर पर मुख्य रूप से पोस्ट मास्टर किशोर कुमार, कलर्स मनोज कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। | ||
| Rewari News : नेशनल एथलेटिक्स ग्रैंड में रुबीना यादव ने लहराया परचम जीता रजत पदक Posted: 24 May 2022 09:15 AM PDT ग्राम समाचार न्यूज : नेशनल एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 3 में रेवाड़ी की रुबीना यादव ने लहराया परचम जीता रजत पदक : प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है रेवाड़ी की रुबीना यादव नें हाई जम्प में 1 मीटर 75 सेंटीमीटर की छलांग लगाते हुए जिला रेवाड़ी का नाम रोशन किया है । आपको बता दें कि रूबीना रेवाड़ी जिले के कोसली कस्बे के ग्राम जाहिदपुर से राकेश कुमार की पुत्री है। एथलेटिक्स हरियाणा मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि नैशनल एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स 3 का 21 मई को एक दिवसीय आयोजन कलिंगा स्टेडियम भुवनेश्वर में किया गया था रजत पदक जीतने के बाद जिले में गांव जाहिदपुर में खुशी का माहौल है तथा लोग रुबीना यादव को बधाइयां दे रहे हैं ।इस मौके पर आज मानव अधिकार मिशन के जिला अध्यक्ष महिपाल सैनी, बॉक्सिंग एसोसिएशन जिला रेवाड़ी के अध्यक्ष शिव कुमार यादव बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव खजान सिंह, मीडिया प्रभारी मोनू यादव और बॉक्सिंग कोच ममता यादव,डॉक्टर दिनेश कुमार कोलाना की ढाणी ने रुबीना को बधाई दी और उसे इसी प्रकार जिले एंव राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया । | ||
| Rewari News बावल के गुर्जर माजरी सरकारी विद्यालय के बच्चों ने किया कमाल Posted: 24 May 2022 08:01 AM PDT ग्राम समाचार न्यूज रेवाड़ी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुर्जर माजरी में नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप में सफल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया इस विद्यालय में पहली बार ऐसा हुआ है कि 4 विद्यार्थी इस परीक्षा में सफल रहे हैं.विशेष बात यह है इन 4 विद्यार्थियों में से 3 छात्राएं हैं जिन्होंने इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया है. प्राचार्य अरविंद कुमार ने बताया की परीक्षा में कोमल पुत्री सुनील दत्त केनिया पुत्री सत्यवीर अंजलि पुत्री जगमाल मनीष पुत्र नरेश कुमार उत्तीर्ण हुए हैं. यह रिजल्ट यह दर्शाता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के उत्तीर्ण करने पर इन विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा तक प्रत्येक माह ₹1000 की छात्रवृत्ति मिलेगी. प्राचार्य अरविंद कुमार ने इस अवसर पर सभी शिक्षकों का धन्यवाद किया और कहा कि बच्चे अगर ठान ले तो किसी भी परीक्षा को उत्तीर्ण कर सकते हैं. इस अवसर पर एसएमसी प्रधान करण पाल, मिडिल हेड राजकुमार, दीपक कुमार, रसायन प्रवक्ता दिनेश कुमार, विज्ञान अध्यापक दिनेश कुमार, सविता कुमारी, एकता, विभा यादव सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद थे. | ||
| Jamtara News: फतेहपुर जीप सदस्य में पहली बार भाग्य आजमाकर राधारानी रही विजयी Posted: 24 May 2022 07:28 AM PDT
रिपोर्ट-ग्राम समाचार, टीम फतेहपुर! | ||
| Dumka News: मसलिया में गांव की सरकार चुनने मतदाताओं ने किया 71 प्रतिशत मतदान Posted: 24 May 2022 05:31 AM PDT
ग्राम समाचार,दुमका। मसलिया प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का तीसरे चरण शांतिपूर्ण माहौल में मंगलवार को पूर्ण हो गया। मतदाताओं ने गांव की सरकार चुनने के लिए कुल 71.47 प्रतिशत मतदान का उपयोग किया। प्रातः सात बजे से तीन बजे तक युवा,युवती,महिला,पुरूष बृद्ध सभी ने उत्साहित होकर वोट डाले। मसलिया प्रखंड के इक्कीस पंचायतों में 111 मुखिया पदों व वार्ड के 273 पदों के लिए मतदान किया। इसके लिए 93374 मतदाताओं के लिए 201 भवनों में 249 बूथ बनाया गया था। जिसे पांच क्लस्टरों के छत्तीस सेक्टरों में बांटा गया था। विगत विधानसभा उप चुनाव के लगभग ही 66731 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। शांतिपूर्ण मतदान के लिए मसलिया पुलिस की चौक व्यवस्था की गयी थी। स्वयं थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा ड्रोन की सहायता से मतदान का जायजा लेते दिखे। गस्ती दल मुस्तेदी के साथ सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे थे। मसलिया के गुमरो स्थित जेरूवा मतदान क्रमांक संख्या 149 मसलिया प्रखंड क्षेत्र में बैद्यनाथ पंडित 95 वर्षीय व 87 वर्षीय पार्वती उम्र के अंतिम पड़ाव में वोट डालने पहुंचे। बसकीडीह पंचायत के आस्ताजोड़ा मध्य विद्यालय प्रांगण में वोटिंग के लिए महिलाओं की अहले सुबह से कतार में महिलाएं अपने बारी की प्रतीक्षा करते दिखी। धोबनाहरिन बहाल में बोगस वोट डालते एक मतदाता को पकड़ लिया गया जिसके बाद दो घंटे मतदान बंद रहा बाद में शांति माहौल में वोटिंग चला। दुमका जिले के रानीश्वर मसलिया व दुमका प्रखंड के सभी मुखिया वार्ड पंचायत समिति के उम्मीदवारों का फैसला आगामी 31 मई को उनके भाग्य का फैसला होगा। सफल मतदान कराने के बाद मतदान कर्मी पीठासीन अधिकारी मतदान पेटी को सील कर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। रिपोर्ट-ग्राम समाचार, मसलिया टीम | ||
| Posted: 24 May 2022 04:03 AM PDT ग्राम समाचार न्यूज रेवाड़ी आजादी के स्वर्ण जयंती वर्ष 1997 में रेवाड़ी के विशाल महाराणा प्रताप चौक पर वीर शिरोमणी की मूर्ति स्थापना का संकल्प समिति द्वारा लिया गया । 19 जनवरी 1998 को महाराणा की पुण्य तिथि अवसर पर जिला उपायुक्त श्रीमति नवराज संधु आई ए एस के मुख्य आतिथ्य में भूमिपूजन किया गया । बसंत पंचमी के पावन अवसर पर 01 फरवरी 1998 को नगर के धन्ना सेठ लाला धन्नामल जैन के मुख्य आतिथ्य में शिलान्यास सम्पन्न हुआ । 05 अप्रैल 1998 को नवसंवत्सर में प्रख्यात मूर्ति कार श्री फकीर चरण परिडा की टीम द्वारा सड़क से 18 फुट उंची महाराणा की विशाल एंव मुह॔ बोलती अश्वारोही प्रतिमा की अधिष्ठापना उपायुक्त मेडम संधु के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। 28 मई 1998 को उपायुक्त श्रीमती रजनी शेखरी सिब्बल आई ए एस के मुख्य आतिथ्य में प्रताप जयंती अवसर पर चौक से नई अनाज मंडी को जाने वाले सड़क मार्ग का राष्ट्रभक्त दानवीर भामाशाह के नाम पर लोकार्पण सम्पन्न हुआ। 31 मई 1998 को नगर इलाके के 100 दानवीर महानुभावों के आर्थिक सहयोग से निर्मित वीर शिरोमणि की विशाल एंव भव्य मूर्ति का लोकार्पण पूर्व सदरे कश्मीर व केन्द्रीय मंत्री रहे महान दार्शनिक डा कर्ण सिंह राज्य सभा सदस्य के कर कमलों से सम्पन्न हुआ। जन भागीदारी से स्थापित इस प्रतिमा ने नगर के सौंदर्य करण में एक प्रेरणादायक इतिहास रच दिया । आयोजक महाराणा प्रताप जय॔ती समिति के अध्यक्ष नरेश चौहान एडवोकेट ने यह ब्यौरा देते हुए बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया यानि 2 जून 2022 को इस मूर्ति स्थापना के रजत जयंती वर्ष में एक गरिमामय आयोजन के माध्यम से महाराणा प्रताप जन्मोत्सव पर्व पर समिति के सौजन्य से महाराणा प्रताप चौक रेवाड़ी पर प्रात वैदिक हवन उपरांत 9 बजे महाराणा को पुष्पांजलि अर्पित कर मूर्ति निर्माण में आर्थिक सहयोग देने वाले सर्व समाज के उन 100 महानुभाव दान दाताओं अथवा उनके प्रतिनिधि परिजन को 'राष्ट्रपूत सम्मान' से सम्मानित किया जाएगा। | ||
| Posted: 23 May 2022 08:32 PM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। मंदार हिल रेलखंड पर गोड्डा पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से सुखनिया पुल समीप 40 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है। बताया जाता है कि गोड्डा पैसेंजर ट्रेन मंदार हिल की ओर आ रही थी। इसी बीच सुखनिया नदी पर बने रेल पुल के पास ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना थाना को दी गई। बौंसी थाना एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से पिकअप गाड़ी के माध्यम से जख्मी व्यक्ति को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर पंकज कुमार के द्वारा इलाज किया गया। बेहतर चिकित्सा के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि, ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति के सिर एवं पैर में गंभीर रूप से चोट लगी है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। | ||
| Bounsi News: दहेज की लालच में पति और ससुराल वालों के द्वारा की गई नवविवाहिता की निर्मम हत्या Posted: 23 May 2022 08:32 PM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के सरूआ गांव में दहेज की लालच में पति और ससुराल वालों के द्वारा 20 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। घटना की जानकारी पड़ोस के लोगों के द्वारा थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय को दी गई। थानाध्यक्ष के निर्देश पर एसआई राजेश कुमार सिंह, ज्योति कुमारी एवं अनिरुद्ध कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और 20 वर्षीय महिला संगीता देवी के शव को कब्जे में लेकर बौंसी थाना लाया गया। बताया जाता है कि, विवाहिता की हत्या गले में रस्सी के जरिए गला जोर से दबा कर कर दी गई थी। हत्या के पूर्व महिला के साथ मारपीट भी की गई थी। पुलिस ने महिला के शरीर पर मारपीट के निशान की शिनाख्त भी की है। सोमवार कि सुबह शव का पोस्टमार्टम बांका में कराने के बाद मृत महिला की मां नूतन देवी को शव सौंप दिया गया है। देर शाम शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस मामले में मृतका की मां नूतन देवी के फर्द बयान पर मृत महिला के साथ कल्याणी देवी, ससुर चिगो पंजियारा और दामाद पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आवेदन में बताया गया है कि संगीता देवी की शादी 1 वर्ष पूर्व चिगो पंजियारा के पुत्र मुकेश पंजियारा से हुई थी। शादी के बाद से ही मृतका का पति और सास मृतिका को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था और मारपीट भी करता था। साथ ही मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि, 22 मई को सुबह 7:00 बजे खबर मिली कि मेरी पुत्री की हत्या मेरे दमाद और समधन ने मिलकर कर दिया है और शव घर में ही पड़ा हुआ है। जब मृतका की मां अपने पति के साथ अपनी बेटी के घर पहुंची तो देखा कि पुत्री घर में मृत पड़ी हुई है और उसके गर्दन पर रस्सी का धागा है और चेहरे पर मारपीट का जख्म भी है। वहीं दूसरी ओर घटना के बाद दामाद सहित महिला के साथ ससुर घर से फरार हो गए हैं। पुलिस उन लोगों के गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |






























