ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, May 4, 2022

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Bounsi News: जिला खनिज फाउंडेशन के फंड से होगी पापहरणी सरोवर की साफ सफाई, लिया गया जायजा

Posted: 04 May 2022 10:58 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। ऐतिहासिक मंदार पर्वत की तराई में अवस्थित पापहरणी सरोवर के दिन बदलने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार जिला खनिज फाउंडेशन के पैसों का उपयोग यहां सौंदर्यीकरण के साथ साथ साफ सफाई के लिए किया जाएगा। सरोवर की गंदगी की साफ-सफाई के साथ-साथ इसके सिल्टेशन को भी निकालने का काम शीघ्र किया जाएगा। बुधवार को जिलाधिकारी सुहर्ष भगत के निर्देश पर माइनिंग ऑफिसर कुमार रंजन चौरसिया और पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता राजीव रंजन लाल के द्वारा पापहरणी सरोवर का जायजा लिया गया। सरोवर के इनलेट और आउटलेट का भी जायजा लिया गया। 


बताया गया कि, आउटलेट को नए सिरे से बनाया जाएगा। मुख्य रूप से सरोवर की गंदगी कैसे निकले और रेगुलर कैसे इसकी साफ-सफाई हो इस पर गहन अध्ययन किया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि, जिलाधिकारी के द्वारा सरोवर की साफ सफाई की ओर विशेष निर्देश दिया गया है। मंदार और पापहरणी सरोवर काफी प्रसिद्ध जगह है। मालूम हो कि, यहां बेहतर कार्य और सिल्टेशन को समाप्त करने के लिए सबसे पहले डीपीआर बनाया जाएगा। ताकि काम में होने वाले खर्च का अनुमान लगाया जा सके। माइनिंग पदाधिकारी ने बताया कि, मुख्य रूप से डीएमएफ फंड का उपयोग कल्याणकारी योजनाओं में लगाया जाता है। यही वजह है कि, जिलाधिकारी के निर्देश पर इस फंड का उपयोग यहां किया जाएगा। इस मौके पर पीएचइडी विभाग के कनीय अभियंता दिनेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: तीन अलग-अलग मारपीट के मामले को लेकर थाने में दिया गया आवेदन, कार्रवाई करने की लगाई गई गुहार

Posted: 04 May 2022 11:06 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के सांझोतरी गांव की महिला सुनीता देवी ने गांव के ही अवधेश यादव और सदानंद यादव पर मारपीट करने और लज्जा भंग करने का आरोप लगाते हुए बौंसी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में बताया गया है कि, उसके गांव के उक्त दोनों आरोपी के द्वारा उनके रिश्तेदार पर मेरे द्वारा किए गए केस को वापस लेने की धमकी दी गई। जिस पर बताया गया कि, केस वापस नहीं लेने पर बेइज्जत करने का काम किया जाएगा। इसका विरोध करने पर लज्जा भंग करने का प्रयास किया गया। बचाने आई पुत्री रेखा कुमारी के साथ भी मारपीट का आरोप महिला ने लगाया है। वहीं थाना में कांड संख्या 97/22 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय के निर्देश पर अनुसंधान आरंभ कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर बौंसी थाना 

के ही दलिया गांव निवासी विनोद दास पिता बीरबल दास ने अपने ही बड़े भाई अशोक कुमार दास एवं उसकी पत्नी पिंकी देवी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में बताया गया है कि 2 मई सोमवार को विनोद दास अपने दुकान पर ग्राहक को सामान दे रहे थे। इसी बीच बड़ा भाई अशोक कुमार दास पिता बीरबल दास एवं उनकी पत्नी पिंकी देवी के द्वारा पूर्व के विवाद को लेकर कहासुनी करने लगे और मौका पाते ही जान मारने की नीयत से अशोक कुमार दास ने ईट पत्थर से फेंक कर मारने लगे। जिससे सर पर ईट लगने से खून से लथपथ हो गया। घटना को लेकर बौंसी थानाध्यक्ष अरविंद 

कुमार राय ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज़ कर ली गयी है। जिसकी जांच की जा रही है। वही एक और मामला बौंसी थाना क्षेत्र के काजी कैरी गांव में मामूली विवाद को लेकर विधवा के साथ मारपीट का सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी स्वर्गीय इजहार काजी की पत्नी आमना खातून ने अपने गोतिया सितारू बीवी, तरन्नुम खातून, सावेद काजी सहित पांच लोगों को अभियुक्त बनाया है। आवेदन में बताया गया है कि, मामूली विवाद को लेकर इन लोगों के द्वारा मारपीट की गई है। विरोध करने पर एक अन्य महिला के साथ भी मारपीट की गई है। महिला ने बताया कि, शोरगुल होने पर आसपास के लोग दौड़े जिसके बाद झगड़ा को शांत किया गया। आवेदिका ने पुलिस से मामले की जांच की मांग की है।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Chandan News: 64 लाख लागत से बनी लोहे के पुल हुआ चोरी

Posted: 04 May 2022 10:38 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर विश्व प्रसिद्ध कांवरिया पथ के पटनियां धर्मशाला के पूरव स्थित पोखरा के नजदीक 64 लाख लागत लगाकर 2008 में लोहे पुल का निर्माण किया गया था। साथ ही यात्रियों की सुविधा हेतु एक जोर को बांधकर एक भव्य पोखरा का भी निर्माण किया गया था। इसके साथ ही पोखरा में उतरने के लिए सीढ़ी नुमा बनाया गया था। यात्रीगण यात्री पथ के इर्द-गिर्द अपनी कांवर स्टैंड पर कांवर रखकर नीचे उतर कर स्नान करते थे।. जो दुर्भाग्य की बात यह की न्यू कांवरिया पथ बनने से यह पुल बेकार हो गया। जिसे आज वह पुल को देखने वाला कोई नहीं रहा। जिसकी खामियाजा आज सामने आ रही है। अज्ञात चोरों के द्वारा एक एक कर लोहे का पुल गैस कटर से काटकर गायब करने लगे। लेकिन प्रशासन की आज तक भनक तक नहीं लगी और ना ही तो इसका सुध लेने क्षेत्र के जनप्रतिनिधि आया और ना पुलिस प्रशासन लेकिन जब यह खबर मीडिया के द्वारा चलाया 

गया तो पुलिस प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधि हरकत में आई। और इस घटना की जानकारी जिला अधिकारी तक भेजा गया। सबसे पहले वीडियो राकेश कुमार और थाना अध्यक्ष नसीम खान इस बेली ब्रिज के समक्ष पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सफाई देने लगे कि कि इस लोहे का पुल असामाजिक तत्व द्वारा चोरी किया गया है। हालांकि इस संबंध में कुछ ग्रामीणों ने बताया की यह पुल से पहले कांवरिया यात्री पथ आने जाने के लिए बनाया गया था जो आरसीसी पुल निर्माण हो जाने के कारण इस पुल पर आवागमन बंद हो गया है। बाकी बचे लोहे का पुल अवशेष को खोलकर अगर कांवरिया पथ के भूल भुलैया नदी पर लगा दिया जाए तो फिर से कांवरिया को भारी बरसात में पूर्व पार करने में सुविधा मिलेगी। ज्ञात हो कि 2004 में तत्कालीन जिला पदाधिकारी रशीद अहमद एक योजना के तहत 64 लाख लागत लगाकर लोहे का पुल का निर्माण करवाया। और पुल का नाम झाझा बेली ब्रिज नाम दिया गया। जिसकी उद्घाटन माननीय मंत्री पथ निर्माण विभाग प्रेम कुमार, माननीय मंत्री मत्स्य एवं पशुपालन विभाग बिहार मंत्री रामनारायण मंडल की अध्यक्षता में 13 अगस्त 2008 को संपन्न किया गया था जिसे सांसद गिरधारी यादव के द्वारा उद्दघाटन भी हुआ था।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Bounsi News: पति से हुए मामूली विवाद में पत्नी ने खाया जहर, बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर

Posted: 04 May 2022 10:48 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। पति से हुए मामूली विवाद में कीटनाशक खाकर 25 वर्षीय शादीशुदा महिला गुड़िया देवी ने आत्महत्या का प्रयास किया। घटना पंजवारा थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव की बताई जा रही है। इस संदर्भ में रेफरल अस्पताल में उपचार के लिए आई महिला गुड़िया देवी की मां बौंसी थाना क्षेत्र के सांगा गांव निवासी खैरिया देवी ने बताया कि, पति से मामूली विवाद होने के वजह से महिला ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। बताते चलें कि, पति दिल्ली में मजदूरी का काम करता है। बताया जा रहा है कि, फोन पर ही पत्नी से कुछ आपसी कहा सुनी हो गया था। 


जिसकी वजह से पत्नी ने कीटनाशक खा लिया। घटना की सूचना मिलने पर मां के साथ महिला का भाई उत्तम दास और दिलीप दास महिला के घर पहुंचे और वाहन के माध्यम से उसे इलाज के लिए बौंसी रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर संजय सुमन के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया और बेहतर चिकित्सा के लिए महिला को भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया है। हालांकि महिला की स्थिति पहले से बेहतर बताई जा रही है। मालूम हो कि, महिला दो बच्चों की मां भी है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bhagalpur news:हेमन ट्रॉफी विजेता भागलपुर क्रिकेट टीम को किया गया सम्मानित

Posted: 04 May 2022 07:56 AM PDT



ग्राम समाचार, भागलपुर। उड़ान संस्था द्वारा हेमन ट्रॉफी 2022-23 चैंपियन भागलपुर जिला क्रिकेट टीम को भागलपुर की मेयर सीमा साह ने सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि मेयर सीमा साह ने कहा कि लगातार तीन बार हेमन ट्रॉफी जीतना भागलपुर जिला के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम के विशेष अतिथि शिक्षाविद राजीव कांत मिश्रा ने सम्मानित होने वाले भागलपुर के क्रिकेट खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव डॉ आनंद मिश्रा ने कहा कि हेमन ट्रॉफी चैंपियन भागलपुर टीम से आगामी बिहार रणजी ट्रॉफी कैंप में 7 खिलाड़ी जरूर रहेंगे। बिहार क्रिकेट संघ के पूर्व संयुक्त सचिव डॉ सुनील सिंह ने कहा उड़ान संस्था की इस पहल की तारीफ की। समाजसेवी सुमन सिंह ने भागलपुर जिला क्रिकेट टीम की इस जीत को ऐतिहासिक बताया। समाजसेवी सह भाजपा नेता मोंटी जोशी ने कहा कि पिछले तीन सालों से क्रिकेट में बासुकीनाथ की कप्तानी में भागलपुर क्रिकेट टीम ने बिहार में नंबर वन जिला क्रिकेट टीम का मुकाम हासिल किया है। भागलपुर के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय पटल पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलना चाहिए। उड़ान संस्था की अध्यक्ष अरुणिमा सिंह ने भागलपुर क्रिकेट में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू को सम्मानित किया। समाजसेवी श्यामल सिंह ने भागलपुर जिला क्रिकेट टीम के कप्तान रणजी खिलाड़ी बासुकीनाथ एवं टीम के हेड कोच पूर्व रणजी खिलाड़ी मो रहमतुल्लाह को सम्मानित किया।  हेमन ट्रॉफी चैंपियन भागलपुर जिला क्रिकेट टीम के जिन खिलाड़ियों एवं टीम स्टाफ को सम्मानित किया गया, उनके बासुकीनाथ (कप्तान), विकास यादव (उप-कप्तान), सूर्यवंश, मो. शहाबुद्दीन खान, कुमार गौरव राज, सचिन कुमार, विष्णु कुमार, मयंक चौधरी, गोविंदा कुमार, अभिषेक कुमार, भानु कुमार, अनुभव सिंह, विवेक कुमार, आदित्या आनंद, रोहित रमन, मो. रिजवान रयान, मो. फैजान, सचिन भारद्वाज, राकेश कुमार, समरजीन आदित्या, आनंद कुमार, विवेक आनंद, वीरू सिंह, शुभम कुमार सुरक्षा, अमन कुमार केडिया और टीम स्टाफ, मो. रहमतुल्लाह (हेड कोच), मो. हसन खान (टीम मैनेजर) और डॉ. अर्जुन कुमार ( फिजियो ट्रेनर) शामिल हैं। मौके पर सुमिता सिंह, अंशु सिंह, राकेश माई, तुषार वत्स, आयुष साकेत सिंह, विष्णु, प्रसन्न कुमार सिंह, पीएन सिंह, डॉ शंकर ठाकुर, मो फारूक आजम, मो मेहताब मेहंदी, मो टुनमुन, गुड्डू पांडे, डॉ विश्वनाथ, डॉ सौरभ झा, देवीशंकर आदि मौजूद थे।




Chandan News: भारी मात्रा में अमोनियम नाईट्रेट बरामद

Posted: 04 May 2022 04:32 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। नक्सलियों के खिलाफ चलाए गये संयुक्त छापेमारी अभियान में आनंदपुर पुलिस व सिमुलतला एस एस बी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार को बड़ी सफलता हाथ लगी है।बुधवार को पिलुवा दहिवारा जंगल में जमीन के अंदर गाड़ कर रक्खा गया भारी मात्रा में अमोनियम नाईट्रेट विस्फोटक पदार्थ जप्त किया।बताया जा रहा है कि बंद बोरा के अंदर अमोनियम नाईट्रेट भरकर जमीन में गाड़ कर रक्खा 


गया प्लास्टिक की बोरा में 100 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया है।इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया गुप्त सूचना के आधार पर 100 किलोग्राम अमोनियम नाईट्रेट नक्सलियों के द्वारा जमीन के अंदर गाड़ कर रक्खा गया था।जिसे एस एस बी सिमुलतला इंस्पेक्टर मुकेश कुमार एवं आंनदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र व ए एस आई श्याम जी रजक पुलिस जवान के संयुक्त में छापेमारी कर बरामद कर लिया। मालूम हो कि गिरोह के द्वारा एक बड़ी घटना कि अंजाम देने की फिराक में था। 

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदना।

Post Bottom Ad

Pages