ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Rewari News : प्रदेश के प्राइवेट स्कूल जन सूचना अधिकार कानून के दायरे में आए : कैलाश चंद एडवोकेट
- Rewari News : पंजाबी समाज की निशुल्क बुक बैंक फ्री बुक्स की मुहिम लाई रंग
- Bounsi News: दो बाइक की आमने सामने टक्कर, बाइक सवार एक युवक की हुई मौत
- Bounsi News: पुलिस ने छत्तीसगढ़ से शराब के मामले में ट्रक मालिक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
- Bounsi News: पुलिस ने दुमका से प्रेमी युगल को गिरफ्तार किया प्रेमी को भेजा गया जेल
- Bounsi News: थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार भूमि संबंधित मामले सुलझाए गए
- Bounsi News: अगलगी की घटना में तीन भाई का घर जलकर राख
- Chandan News: ब्रांच मैनेजर के अनियमितता से उपभोक्ताओं में आक्रोश
- Chandan News: एक सप्ताह के अंदर प्रधानमंत्री आवास नहीं बनाने वाले चिन्हित लाभुकों पर कार्रवाई तय
- Chandan News: सड़क हादसे में घायल बाइक सवार मजदूर इलाज के दौरान हुई की मौत
- Panjwara News: पंजवारा पुलिस ने दो बोतल शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार
- Godda News: बाल विवाह रोकथाम हेतु कार्यशाला आयोजित
- Godda News: उपायुक्त ने एमसीएमसी की समीक्षात्मक बैठक की
- Bounsi News: होरिजेंटल ड्रिलिंग मशीन के माध्यम से पापा हरनी सरोवर के आउटलेट का किया जाएगा निर्माण
- Bounsi News: पुलिस ने चोरी के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
- Bounsi News: अतिक्रमित भूमि को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अंचल अमीन ने की मापी
- Bounsi News: पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
- Bounsi News: पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान वसूला जुर्माना
- Bounsi News: अगलगी की घटना में डेढ़ लाख की संपत्ति का हुआ नुकसान
- Chandan News: दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार मजदूर गंभीर रूप से जख्मी,हालत चिंताजनक
- Chandan News: दो मोटर साइकिल के आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक की गई जान अन्य की हालत गंभीर
- Panjwara News: दिनदहाड़े चीर नदी से हो रहा अवैध बालू खनन
- Panjwara News: शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन के ऑनर गिरफ्तार कर भेजा जेल
| Posted: 08 May 2022 04:55 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। श्री रावतमल नोपानी छात्रावास, भागलपुर वेलफेयर सोसाइटी, टेक्नोप्वाइंट एवं लेट्स इंस्पायर बिहार के संयुक्त तत्वावधान में संकल्प 40 कार्यक्रम का आयोजन रविवार को नोपानी छात्रावास में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी सह विशेष सचिव गृह विभाग बिहार सरकार के आईपीएस विकास वैभव थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई। आईपीएस विकास वैभव के साथ रामगोपाल पोद्दार, गिरधारी केजरीवाल, बंटी यादव, मोंटी जोशी, शिव शंकर सिंह पारिजात, अंशु कुमार सिंह, डॉ चंद्रशेखर और संजय झा ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान विकास वैभव ने कहा कि समाज तब आगे बढ़ता है जब सक्षम लोग गरीबों की मदद करते हैं। उसी सिलसिले में टेक्नो मिशन ने 40 बच्चों के पढ़ाई की जिम्मेदारी ली है। जिसमें 15 बच्चे का नामांकन हो चुका है। टेक्नो मिशन के अंशु सिंह आईआईटी जेईई की तैयारी मुफ्त में कराएगी। आर्थिक रूप से कमजोर और मेघावी छात्रों के लिए आईआईटी जीईई के निशुल्क कोचिंग आवास एवं भोजन की भी व्यवस्था कई संस्थानों ने अपने जिम्मे ली है। कार्यक्रम के दौरान टेक्नो मिशन के निदेशक अंशु सिंह, महासचिव गिरधारी केजरीवाल, अध्यक्ष रामगोपाल पोद्दार, प्रोफेसर बिहारी लाल चौधरी, शिव कुमार, संजय कुमार झा, आशीष कुमार, रोहित बाजोरिया के अलावा काफी संख्या में युवा मौजूद थे। |
| Rewari News : प्रदेश के प्राइवेट स्कूल जन सूचना अधिकार कानून के दायरे में आए : कैलाश चंद एडवोकेट Posted: 07 May 2022 10:41 AM PDT ग्राम समाचार न्यूज : हरियाणा प्रदेश के सभी निजी स्कूल होंगे RTI एक्ट 2005 (जन सूचना अधिकार कानून) के दायरे में आए. हरियाणा प्रदेश के सभी निजी स्कूलो पर अब जन सूचना अधिकार कानून होगा लागू. दरअसल पहले कोई भी आमजन निजी स्कूलों पर RTI एक्ट के तहत कोई सूचना मांगता था तो निजी स्कूल ये जवाब देते थे की निजी स्कूल RTI एक्ट के अधीन नही है इसलिय सूचना देने को मना कर देते थे,! ओर अपना पीछा छुड़ा लेते थे! जिसके उपरांत ये मामला राज्य जन सूचना आयोग के पास पहुचा जिस पर आयोग ने अपने जवाब में स्पष्ट किया कि प्रदेश के सभी निजी स्कूल जन सूचना अधिकार कानून के तहत सूचना देने के लिये बाध्य है, ओर ऐसा ही मामला वर्ष 2019 में माननीय उच्च न्यायालय पंजाब एंड हरियाणा हाइ कोर्ट में पहुचा जिस पर माननीय उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में स्पस्ट किया कि प्रदेश की सभी सोसाइटी जन सूचना अधिकार के दायरे में आती है, ओर सभी निजी स्कूल सोसाइटीयो के अधीन चल रहे है, ओर उसी आधार पर निजी स्कूल भी जन सूचना अधिकार के तहत सूचना देने के लिये बाध्य है, इन्ही को लेकर प्राइवेट स्कूलो ने इसे माननीय उच्च न्यायालय में चुनोति दी, जिस पर लगभग 6 माह पहले उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को निर्देशित किया था कि ऐसे मामलों पर निजी स्कूलों पर सख्त कार्यवाही ना कि जाए, जिसके बाद इस केस की तारीख 05-05-2022 को थी, इस तारीख पर निजी स्कूलों केस को खरिज /डिस्पोज़ ऑफ कर दिया, निजी स्कूलों ने अपना केस वापिस ले लिया गया, ओर उसी आधार पर अब निजी स्कूल RTI के दायरे में शामिल है, अब कोई भी भारत का नागरिक किसी भी निजी स्कूल से सम्बंधित सूचना RTI एक्ट 2005 से ले सकता है. कोई भी निजी स्कूल सूचना देने से मना नही कर सकता है. |
| Rewari News : पंजाबी समाज की निशुल्क बुक बैंक फ्री बुक्स की मुहिम लाई रंग Posted: 07 May 2022 10:27 AM PDT ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : पंजाबी समाज की तरफ से पंजाबी भवन में चल रहे निशुल्क बुक बैंक की फ्री बुक्स की मुहिम जोर पकड़ रही है. आज पंजाबी भवन के परिसर में समाज की तरफ से 50 बच्चों को निशुल्क बुक्स के सेट वितरित किए गए. इस अवसर पर प्रधान एडवोकेट सचिन मलिक ने आह्वान किया कि जो भी लोग किसी वजह से बुक्स की व्यवस्था नहीं कर पा रहे बुक बैंक में आकर बुक पा सकते हैं. उन्होंने आगे बताया कि पंजाबी बुक बैंक की व्यवस्था को बढ़ाया जा रहा है और आने वाले 8 से 10 दिन मे एक बड़े कमरे में बुक बैंक को स्थानांतरित किया जाएगा. इस अवसर पर उन्होंने पंजाबी बुक बैंक से जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद किया और बताया इस साल 400 से अधिक बच्चों ने पूरी बुक से सेट पंजाबी भवन से ले चुके हैं.इस अवसर पर पंजाबी समाज के उप प्रधान व पूर्व पार्षद मनीष चराया, पीईबी के प्रधान राजीव डाटा, केएलपी कॉलेज के प्रेसिडेंट अमित गुप्ता, चरत अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अमित तनेजा, सचिव नरेंद्र बत्रा, रवि ठकराल, दीपक निझावन, डॉ एस सी गेरा, अनेजा कीडॉज से गुरमुख अनेजा, नरेश कालरा, पीयूष अरोड़ा, ओमप्रकाश खुराना, विशाल चक्रवर्ती, नगर परिषद के उप प्रधान श्याम सुंदर, नवीन पॉपली, सहित शहर के काफी गणमान्य लोग उपस्थित थे पंजाबी समाज के प्रेस प्रवक्ता डॉ० नवीन अदलखा ने बताया कि निशुल्क बुक बैंक को समाज के हर कोने से बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. इस मुहिम में समाज के सभी वर्गों का सहयोग मिल रहा है तथा यह मुहिम एक मील का पत्थर साबित होगी. |
| Bounsi News: दो बाइक की आमने सामने टक्कर, बाइक सवार एक युवक की हुई मौत Posted: 07 May 2022 10:43 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी सबलपुर मुख्य मार्ग के जैन मंदिर समय दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक युवक की मृत्यु हो गई। जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हालांकि घटनास्थल पर दोनों बाइक की ट्रैक्टर से टक्कर हो जाती। लेकिन ट्रैक्टर चालक के द्वारा बाइक सवार को बड़ी मशक्कत से बचाया गया। हालांकि इस चक्कर में ट्रैक्टर ने वहां के एक महादलित के मकान को तोड़ दिया। महादलित परिवार भी घटना में बाल-बाल बच गए। मिली जानकारी के अनुसार अद्वैत मिशन हाई स्कूल से सीबीएसई बोर्ड की दसवीं परीक्षा देकर शिशु विद्या मंदिर के छात्र बौंसी बाजार के निवासी सुधांशु, वीर कुमार और आर्यन कुमार बाइक से बौंसी की ओर आ रहे थे। जबकि विपरीत दिशा से सीमेंट व अन्य सामान से लदा ट्रैक्टर गज्जर गांव की ओर जा रहा था। इसके ठीक पीछे अमरबढेत गांव निवासी सफीक अंसारी और आजम अंसारी भी बाइक से जा रहे थे। दोनों बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया। जिसके बाद दोनों बाइक सवार ट्रैक्टर के बगल से निकलने का प्रयास किए। तब तक दोनों बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। पांचों जख्मी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर ऋषिकेश सिन्हा एवं डॉक्टर उत्तम कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से इलाज करने के बाद गंभीर रूप से जख्मी मोहम्मद आजम और सुधांशु को भागलपुर रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि मोहम्मद आजम की रास्ते में मायागंज ले जाने के क्रम में मृत्यु हो गई। बताया जाता है कि मोहम्मद आजम दिल्ली में रह कर आईएएस की तैयारी कर रहे थे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: पुलिस ने छत्तीसगढ़ से शराब के मामले में ट्रक मालिक को गिरफ्तार कर भेजा जेल Posted: 07 May 2022 10:18 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय के निर्देश पर शराब के मामले के अभियुक्त को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अंतर्गत भिलाई नगर से गिरफ्तार कर शनिवार को बांका जेल भेज दिया गया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष से ने बताया कि, कांड के अनुसंधानकर्ता मनोरंजन कुमार एवं मनिंद्र कुमार मिश्रा के द्वारा सेक्टर 7 के स्टील कंपनी ए के क्वाटर संख्या 546 से बौंसी थाना कांड संख्या 170/21 के अभियुक्त ट्रक मालिक जावेद अहमद, पिता मोहम्मद सलीम को गिरफ्तार किया गया है। मालूम हो कि, 5 अगस्त 2021 को उत्पाद विभाग के एसआई प्रमोद कुमार के द्वारा बौंसी थाना क्षेत्र के गुरुधाम समीप से 262 कार्टून के साथ 6 चक्का वाले ट्रक को जप्त किया गया था। जिसमें 2 लोगों की गिरफ्तारी भी की गई थी। परन्तु उक्त आरोपी फरार चल रहा था। जिसे पुलिस के द्वारा छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अंतर्गत भिलाई नगर से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसका रेफरल अस्पताल में कोरोना जांच कराने के बाद पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेजा गया है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: पुलिस ने दुमका से प्रेमी युगल को गिरफ्तार किया प्रेमी को भेजा गया जेल Posted: 07 May 2022 10:16 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के ललमटिया किशनपुर गांव से शादी के नियत से भगाई गई लड़की और उसके प्रेमी को पुलिस ने झारखंड के दुमका से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में शनिवार को बांका जेल भेज दिया गया है। जेल भेजने के पूर्व गिरफ्तार युवक का रेफरल अस्पताल में कोरोना जांच कराया गया। मालूम हो कि, 10 जनवरी 2001 को गांव के ही उदय मांझी के 30 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार मांझी के द्वारा लड़की को भगा लिया गया था। करीब 15 माह बाद पुलिस ने दोनों प्रेमी प्रेमिका को बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। इस मामले में लड़की के मां के द्वारा 15 जनवरी 2021 को बौंसी थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। जिसमें उक्त प्रेमी के अलावा उसके पिता, मां मुन्नी देवी और भाई गौतम कुमार मांझी को भी पुत्री को भगाने का आरोपी बनाया गया था। हालांकि इस बीच लड़की के गोद में करीब 6 माह का नवजात शिशु भी आ चुका है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, महिला का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया गया। साथ ही मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। जबकि उसके प्रेमी को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार भूमि संबंधित मामले सुलझाए गए Posted: 07 May 2022 10:49 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता की उपस्थिति में 4 मामलों का निष्पादन किया गया। मालूम हो कि, अंचलाधिकारी और बौंसी थाना के एस आई अनिल कुमार एवं पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में मामले का निष्पादन किया गया। इस मौके पर अंचलाधिकारी ने बताया कि, 4 मामलों का निष्पादन किया गया है एवं 3 नए मामले प्राप्त हुए हैं। अन्य प्राप्त हुए मामलों का निष्पादन अगले जनता दरबार में किया जाएगा। जनता दरबार सुबह के 11:00 बजे से दोपहर के 3:00 बजे तक चलती रही। इस मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद थे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: अगलगी की घटना में तीन भाई का घर जलकर राख Posted: 07 May 2022 10:12 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के गजियाडी गांव में शनिवार को आग लगने से तीन भाइयों के घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी मुरेश यादव के पुत्र संजय यादव, बबलू यादव एवं अजय यादव के घर में आग लग गई। जिसमें घर में रखा गेहूं, चावल, मकई, भूसा सहित अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। अनुमान के मुताबिक अगलगी की घटना में लगभग ₹50000 मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो जाने की बात बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद अंचल से पहुंचे दमकल कर्मी एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घंटों मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Chandan News: ब्रांच मैनेजर के अनियमितता से उपभोक्ताओं में आक्रोश Posted: 07 May 2022 10:10 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड मुख्यालय के चांदन बस स्टैंड अवस्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक सुबोध कुमार की अनियमितता से उपभोक्ताओं में आक्रोश बना हुआ है।हद तो तब हुई जब प्रबंधक के द्वारा एक चांदन बाजार के ही सरकारी शिक्षक आलोक कुमार बाजपेयी के साथ अभद्र व्यवहार के साथ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर दिया और यहां तक कि बैंक शाखा से बाहर निकल जाने को कहने लगा। जिसके कारण शाखा प्रबंधक के खिलाफ आम लोगों का आक्रोश बढ़ गया है। कई दर्जन लोग सोमवार तक उस बैंक से अपना खाता बंद कराने के लिए आवेदन देने वाले हैं। जबकि पीड़ित शिक्षक आलोक कुमार बाजपेयी द्वारा अपना सभी खाता बंद करने के लिए आवेदन दिया गया है। साथ ही साथ उसके परिवार के अन्य लोगों ने साथ साथ कई दर्जन स्थानीय ग्राहक भी उस बैंक से सारा खाता बंद कराने का आवेदन शाखा प्रबंधक को आवेदन देने की बात सामने आ रही है। साथ ही साथ शाखा प्रबंधक के इस व्यवहार को लेकर बैंक के सभी वरीय पदाधिकारी से भी लिखित शिकायत की गई है। पीड़ित शिक्षक का कहना है कि लिंक फेल हो जाने के कारण उनका काम नहीं हो रहा था। जिसके बारे में पूछताछ करते ही शाखा प्रबंधक ने उसे मूर्ख कह कर संबोधित किया। जबकि वे एक सम्मानित शिक्षक हैं। इसी बात पर शाखा प्रबंधक ने उससे काफी कहासुनी हो गई, और उन्हें खुद शाखा प्रबंधक द्वारा अपना खाता बंद कराने को कहा गया। साथ ही साथ बैंक से बाहर निकल जाने की बात भी कही, जिससे खाता बंद करने का आवेदन देकर वे बैंक से बाहर निकल गए। इस संबंध में शाखा प्रबंधक सुबोध कुमार ने बताया कि मेरे ऊपर लगाया गया सारा आरोप पूरी तरह गलत है। मेरा किसी के साथ ऐसा व्यवहार नही हुआ है। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: एक सप्ताह के अंदर प्रधानमंत्री आवास नहीं बनाने वाले चिन्हित लाभुकों पर कार्रवाई तय Posted: 07 May 2022 10:08 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। शनिवार 7 मई को प्रखंड के ग्राम पंचायत धनुवसार गांव में ग्रामीण विकास विभाग एवं जिला अधिकारी के निर्देश पर चांदन विडियो राकेश कुमार व ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक जितेंद्र वर्मा आदि के संयुक्त में टीम गठित कर धनुवसार गांव में अपुर्ण आवास एवं आवास प्लस लाभुकों का निरीक्षण किया गया साथ ही अपुर्ण आवास के लाभार्थीयों से बात करते कहा कि जो लाभुक प्रथम किश्त की राशि उठा कर अब तक आवास निर्माण शुरू नहीं किया है वैसे लाभुकों को दो दिन के अंदर काम शुरू कर दें। आवास अपुर्ण लाभुक बिजली देवी गिरधारी यादव रमवतिया देवी, यशोदा देवी रनिया देवी घोघन राय कलावती देवी युगल राय,बाबुलाल राय, आदि लाभुक को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि 1 सप्ताह के अंदर अपूर्ण आवास को पूरा कर लें। इसी क्रम में वीडियो राकेश कुमार ने आवास सहायक प्रिंस कुमार को निर्देश दिया कि वैसे हठी लाभुक जोकि प्रथम किस्त की राशि लेकर आवास निर्माण नहीं कर रहा हो उसके विरुद्ध नियमानुसार नीलाम पत्र दायर करें और विभाग के आदेश अनुसार 1 सप्ताह के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं करता है उस पर प्राथमिकी दर्ज करना सुनिश्चित करें। जो लाभुक प्रथम किस्त लेकर घर नहीं बनाना चाहते हैं वैसे लाभुक से 18% चक्रवृद्धि ब्याज की दर से सरकार को राशि वापस कराना है। ज्ञात हो कि धनुवसार ग्राम पंचायत में 137 लाभुक ऐसे हैं जो अपना आवास पूर्ण नहीं किया है। इस मौके पर ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक जितेंद्र वर्मा दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।हैरत इस बात की है सरकार योग्य लाभुक को प्रधानमंत्री योजना के तहत आवास निर्माण कराने के लिए कटीवद्ध है। लेकिन लाभुक ऐसे हैं कि आवास योजना के प्रथम किस्त उठा कर चुप्पी साध लेते हैं। जिसके कारण अधिकारी को लाभुकों के विरुद्ध मुहीम चला कर योजना को लागू करना पड़ता है। कुछ ऐसे लाभुक है जो इस योजना के योग्य नहीं है पर मुखिया जी के सम्पर्क में रह कर आवास सहायक के मिलीभगत से प्रधानमंत्री आवास योजना के दावेदार बने हुए हैं जिसको देखने वाला कोई अधिकारी सामने नहीं आते हैं। जिसके कारण योग्य लाभुक इस योजना से वंचित रह जाते हैं। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: सड़क हादसे में घायल बाइक सवार मजदूर इलाज के दौरान हुई की मौत Posted: 07 May 2022 10:06 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। ज्ञात हो कि शुक्रवार सुबह चांदन कटोरिया मुख्य सड़क मार्ग के तुर्की मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में गौरीपुर पंचायत के आजाद नगर निवासी बाइक सवार मोहन पूझार गंभीर रुप से जख्मी हो गया था। जो शनिवार को इलाज के दौरान सदर अस्पताल देवघर में मौत हो गई। बतादें कि बीते कल शुक्रवार को गोरीपुर पंचायत के आजाद नगर गांव के बोंगा पुझार के 22 वर्षीय पुत्र मोहन पुझार बाईक से आवश्यक कार्य हेतु चांदन बाजार आने के क्रम में तुर्किमोड़ के समीप बाईक असंतुलित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गये थे।जिसे सेवानिवृत्त चोकीदार आसो पासवान उर्फ अससी चौकीदार के पुत्र रणधीर कुमार ने आननफानन में एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चांदन पहुंचाया था।जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ऐके सिन्हा ने इलाज के बाद बेहतर इलाज हेतू देवघर रेफर कर दिया।जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी।आखिरकार शनिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।मृतक मोहन तीन भाईयों एक मात्र कमाउ था। जिनके उपर घर की पुरी जिम्मेदारी था।शव आजाद नगर गांव पहुंचते ही पत्नी मनीषा देवी,8 वर्षीय पिंटू ,6 वर्षीय सिंटू कुमार तथा 3 वर्षीय नंदनी कुमारी की रो -रो कर बुराहाल है। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदना। |
| Panjwara News: पंजवारा पुलिस ने दो बोतल शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार Posted: 07 May 2022 10:06 AM PDT ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना पुलिस ने शनिवार शाम को पंजवारा में उत्पाद विभाग चेक पोस्ट के समीप 2 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है ।मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि झारखंड की ओर से पैदल आ रहे एक युवक की चेकपोस्ट पर जांच के दौरान उसके पास से 2 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया ।युवक की पहचान फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के मुसहरी गांव के रवि कुमार पिता छोटेलाल मांझी के रूप में हुई है। गिरफ्तार युवक पर बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर रविवार को पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेज दिया जाएगा। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Godda News: बाल विवाह रोकथाम हेतु कार्यशाला आयोजित Posted: 06 May 2022 06:18 PM PDT ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय, समाहरणालय, गोड्डा में बाल विवाह रोकथाम को लेकर कार्यशाला आयोजित की गयी। इस कार्यशाला में जिला प्रशासन अंतर्गत सभी संबंधित विभाग यथा- जिला समाज कल्याण, किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, तेजस्वनी परियोजना, चाइल्ड लाइन के अधिकारी एवं सभी हितधारक उपस्थित हुए। इस कार्यशाला में बाल-विवाह रोकथाम से संबंधी विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा हुई और ग्राम, वार्ड, पंचायत, प्रखंड स्तर पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया| शिक्षा विभाग को ड्राप आउट बच्चों पर निगरानी, विद्यालय से जुड़ाव, सभी विद्यालयों में बाल विवाह जागरूकता हेतु विभिन्न गतिविधियों का संचालन करने कहा गया। बताया कि इस संबंध में सभी सम्बंधित अधिकारियों के साथ 13 मई को बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा समीक्षा की जायेगी। मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य विजय कुमार, नाज प्रवीण, बाल कल्याण समिति के विनय चौधरी, नीरज मिश्रा, संदीप कुमार दुबे, मुजफ्फर आलम, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पथरगामा सावित्री देवी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी रितेश कुमार, विधि सह परिवीक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, संरक्षण पदाधिकारी विकास चंद्र, ओम प्रकाश, तेजस्वनी परियोजना के अधिकारी, चाइल्ड लाइन की टीम एवं अन्य हितधारक उपस्थित हुए। |
| Godda News: उपायुक्त ने एमसीएमसी की समीक्षात्मक बैठक की Posted: 06 May 2022 06:13 PM PDT ग्राम समाचार गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- उपायुक्त भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मीडिया मॉनिटरिंग कमिटी की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 में लड़ने वाले उम्मीदवारों द्वारा मीडिया पर नजर रखने के लिए जिला स्तरीय मीडिया सर्टीफिकेशन व मानिटिरिग कमिटी का गठन किया गया है। एमसीएमसी के नोडल अफसर-कम- अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ऋतुराज के द्वारा बताया गया कि कमिटी द्वारा अखबारों, रेडियो, टीवी, ई-पेपर व इंटरनेट मीडिया पर कड़ी नजर रखी जाएगी। अगर किसी उम्मीदवार का इश्तिहार मिलता है तो उसके चुनाव खर्च में शामिल किया जाएगा और संबंधित अधिकारी को तुरंत जानकारी दी जाएगी ताकि यह खर्च उसके चुनाव खर्च में शामिल किया जा सके। उपायुक्त के द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर को लेकर निर्देश देते हुए बताया गया कि जिले में किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर फेसबुक व्हाट्सएप एवं ट्यूटर अकाउंट से भ्रामक खबर पोस्ट की जाती है उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी। पंचायत निर्वाचन में भाग ले रहे अभ्यर्थियों के चुनाव प्रचार संबंधी विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणीकरण MCMC समिति द्वारा आवश्यक है। इस संबंध में अभ्यर्थियों एवं प्रसार माध्यमों को अवगत कराने के लिए मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के निदेश दिए गए।पंचायत निर्वाचन के दौरान मीडिया संस्थानों द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित मामलों को MCMC समिति के समक्ष रखने एवं तत्संबंधी पक्षों को नोटिस देने का निर्देश दिया गया। पेड न्यूज से संबंधित मामलों को MCMC समिति के समक्ष रखने एवं आवश्यकतानुसार संबंधित अभ्यर्थी एवं मीडिया संस्थान को नोटिस देने का निदेश दिया गया। अभ्यर्थियों द्वारा चुनाव प्रचार के क्रम में आयोजित किए जा रहे रैलियों, सभाओं कार्यक्रमों आदि से संबंधित समाचारों की कतरन संलग्न करते हुए व्यय कोषांग को पत्र दिया जाए ताकि उन कार्यक्रमों में हुए व्यय का प्राक्कलन व्यय कोषांग द्वारा किया जा सके। मौके पर गोड्डा अनुमंडल के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के सामान्य प्रेक्षक राजीव कुमार अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ऋतुराज, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी गोड्डा अविनाश कुमार, मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमिटी के सदस्य डॉ0 रंजन बहादुर, संतोष कुमार भगत सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे। |
| Bounsi News: होरिजेंटल ड्रिलिंग मशीन के माध्यम से पापा हरनी सरोवर के आउटलेट का किया जाएगा निर्माण Posted: 06 May 2022 10:43 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। मंदार तराई में अवस्थित पापहरणी सरोवर के जल को स्वच्छ और निर्मल बनाने हेतु जिला प्रशासन के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। मालूम हो कि, यहां बने आउटलेट से पानी सरोवर से बाहर नहीं निकल पा रहा है। इसके लिए नए सिरे से आउटलेट को बनाने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि पहले से बने आउटलेट का निर्माण नए सिरे से कराया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता राजीव रंजन लाल ने बताया कि, आउटलेट निर्माण में अधिक राशि खर्च ना हो और नए बनाए गए पर्यटन विभाग के स्ट्रक्चर के साथ कोई छेड़छाड़ ना किया जाए। इसके लिए होरिजेंटल ड्रिलिंग मशीन पटना से मंगाई जा रही है। 1 सप्ताह के अंदर यह मशीन पापहरणी सरोवर पहुंच जाएगी। बताया जाता है कि, ड्रिलिंग तरीके से आउटलेट का निर्माण किया जाएगा। जिसमें अधिक मजदूर भी नहीं लगेंगे और राशि भी कम खर्च होगी। जानकारी देते हुए कार्यपालक अभियंता ने बताया कि, होरिजेंटल ड्रिलिंग मशीन काम आसान कर देगी और आउटलेट का काम पूरा होने के बाद बारिश के दिनों में इनलेट के लिए जब पर्वत व आसपास का पानी सरोवर में प्रवेश करेगा तो आउटलेट के जरिए गंदा पानी ओवरफ्लो होकर बाहर निकलना आराम हो जाएगा और पानी साफ हो जाएगा। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: पुलिस ने चोरी के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल Posted: 06 May 2022 10:41 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। जयपुर पुलिस ने बरहेत गांव से एक चोरी के मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। मालूम हो कि, मुकुंदा गांव में नवंबर 2021 में मणिकांत यादव के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। चोरी में अन्य सामान के साथ-साथ एक मोबाइल भी चोरी हुई थी। जिसकी प्राथमिकी जयपुर थाना में पीड़ित ने दर्ज कराई थी। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मुरलीधर साह ने बताया कि, चंद्र भूषण सिंह के साथ बरहेत गांव एवं थाना सरैयाहाट जिला दुमका के मुन्ना हजरा पिता दीपक हजरा के घर से चोरी की गई मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया और उसे जेल भेज दिया गया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: अतिक्रमित भूमि को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अंचल अमीन ने की मापी Posted: 06 May 2022 10:40 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी हंसडीहा मुख्य मार्ग पर बांका जिला अंतर्गत पड़ने वाले भलजोर तक के सीमा को अतिक्रमण मुक्त कराने का काम किया जा रहा है। बौंसी बाजार के मुख्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने के उपरांत, अब अंचल अमीन अविनाश कुमार के द्वारा अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता के निर्देश पर श्याम बाजार के मुख्य बाजार की मापी कराई जा रही है। मालूम हो कि, जिन लोगों ने सरकार की जमीन को अतिक्रमण कर अपना मकान,दुकान या अन्य व्यवसाय कर लिया है। उन सभी अतिक्रमित जगहों को खाली कराया जा रहा है। अंचलाधिकारी ने बताया कि, जो लोग अपनी मर्जी से जगह खाली कर देंगे, तो उन पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जाएगी। सरकारी स्तर पर अतिक्रमण हटाने पर ऐसे लोगों से जुर्माना भी वसूला जाएगा। बाजार में सड़क की मापी को देख कर स्थानीय अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। कुछ लोगों ने तो धीरे-धीरे अतिक्रमण हटाना आरंभ भी कर दिया है। मालूम हो कि, बौंसी बाजार में अतिक्रमण हटाने का काम पूरी तरह किया जा चुका है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल Posted: 06 May 2022 10:39 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस के द्वारा कांड संख्या 99/22 के अभियुक्त और कोट वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, एसआई पंकज किशोर के द्वारा गुरुवार संध्या गस्ती के क्रम में श्याम बाजार के जेके नगर में हंगामा कर रहे अर्जुन अंसारी के पुत्र मोहम्मद राकीव को गिरफ्तार किया गया था। ब्रेथ एनालाइजर और रेफरल अस्पताल में शराब की पुष्टि की गई थी। वहीं जबकि दूसरे मामले में बरमसिया गांव निवासी मदन यादव के पुत्र नवीन यादव को गिरफ्तार किया गया था। दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान वसूला जुर्माना Posted: 06 May 2022 10:38 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र के कुड़रो मोर समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। बौंसी थाना के एसआई अनिल कुमार की उपस्थिति में महिला एवं पुरुष कांस्टेबलों ने बौंसी हंसडीहा मुख्य मार्ग पर आने जाने वाले वाहन चालकों को रुकवा कर उनकी जांच की। इस दौरान बिना हेलमेट पहने वाहन चालकों से ₹1000 जुर्माना भी वसूला गया। जबकि कई बाइक सवारों को सख्त निर्देश देकर छोड़ दिया गया। पुलिस की वाहन जांच अभियान को देखकर कई बाइक सवार दूसरे रास्ते का भागते हुए देखे गए। वाहन चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: अगलगी की घटना में डेढ़ लाख की संपत्ति का हुआ नुकसान Posted: 06 May 2022 10:37 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड क्षेत्र के पोरांय गांव में अगलगी की घटना में लगभग डेढ़ लाख रुपए मूल्य की किराना एवं मनिहारी सामान जलकर राख हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पोरांय गांव निवासी मोहम्मद हुसैन ने बताया कि, उसकी किराना और मनिहारी की दुकान में रात्रि करीब 2:00 बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। बताया जाता है कि, पुआल के छप्पर रहने के कारण आग बहुत तेजी से लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। जब तक काबू पाया जा सका तब तक पूरा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने अंचलाधिकारी को आवेदन देखकर मुआवजा देने की मांग करने की बात कही है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Chandan News: दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार मजदूर गंभीर रूप से जख्मी,हालत चिंताजनक Posted: 06 May 2022 10:36 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। शुक्रवार 6 मई को अहले सुबह चांदन कटोरिया मुख्य मार्ग स्थित तुर्की मोड़ के समीप समीप सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रुप से जख्मी हो गया। राहगीरों की सूचना पर सेवानिवृत्त आसो पासवान उर्फ अससी पासवान चौकीदार के पुत्र रणधीर कुमार ने राहगीरों के सहयोग एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चांदन पहुंचाया। जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ऐके सिन्हा ने जख्मी युवक को प्राथमिक उपचार कर देवघर रेफर कर दिया। जख्मी बाइक सवार युवक की पहचान गौरीपुर पंचायत के आजाद नगर गांव के मोहन पुझार पिता बोंगू पूझार के रूप में हुआ है। प्रत्यक्षदर्शी के मिली जानकारी अनुसार मोहन पुझार शराब के नशे में था और अपने स्प्लेंडर बाइक से सुबह खरीददारी करने चांदन बाजार की ओर जा रहा था जाने के क्रम में तुर्की मोड़ के समीप बाईक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गया और घटनास्थल पर ही लहूलुहान होकर मूर्छित हो गया। घटना की जानकारी पर चांदन थाना के पु अ नि सतीश पंजियारा घटनास्थल पर पहुंचकर को कब्जे में ले लिया और जख्मी मोहन पुझार चांदन अस्पताल पहुंचकर कुशल क्षेम जाना। वहीं दूसरी ओर शुक्रवार सुबह तुर्कि मोड़ रेलवे ओवरब्रिज के समीप डीजे लोडेड पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया नवसिखुआ ड्राइवर होने की वजह से भयावह दुर्घटना हुई । ऊपर वाले की शुक्र रहा की इस बड़ी दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदना। |
| Chandan News: दो मोटर साइकिल के आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक की गई जान अन्य की हालत गंभीर Posted: 06 May 2022 10:35 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। बांका जिला से सटे जमुई जिले के सिमुलतला थाना अंतर्गत सिमुलतला टू देवघर मुख्य मार्ग स्थित भनरा गांव के गोबरधा मोड़ के समीप शुक्रवार सुबह दो बाइक की भिड़ंत में एक व्यक्ति घटना स्थल पर ही मौत हो जाने की बात सामने आई है जबकि तीन व्यक्ति गंभीर रूप में घायल बताया गया है जो चिंता का विषय बनी हुई है। जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी पर सभी घायलों को सिमुलतला पुलिस मौके पर पहुंच कर क्षतिग्रस्त दोनों बाइक को कब्जे में लेकर अपनी गाड़ी में ही उठाकर इलाज के लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र सह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सिमुलतला ले जाया गया । वहीं मृतक व्यक्ति को अंत्यपरीक्षण के लिए जमुई भेज दिया गया। गंभीर रूप में तीनों घायलों को सिमुलतला में प्रारंभिक इलाज के बाद डाक्टर ने बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया। जिसे परिजनों ने तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए देवघर ले गए। इधर मृतक व्यक्ति की पहचान रंजीत कुमार यादव 26 सिमुलतला के टेलवा पंचायत के पांडेयडीह ढोढरी निवासी बताया गया। वहीं दुर्घटना में घायल कमल सिंह ताराकुरा झाझा निवासी है। जिसका ससुराल सिमुलतला थाना के नागवे गांव में है। जहां वे शादी समारोह में शामिल होने आए थे। कमल शादी का लग्न लेकर मोटरसाइकिल से साले प्रकाश कुमार और रोहन कुमार के साथ सुथनी मोहनपुर देवघर झारखंड जा रहा था। जबकि मृतक रंजीत अपने ससुराल लहाबन के कल्याणपुर से घर लौट रहा था। दोनों के बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों भाई के परखच्चे उड़ गए। जिससे बाइक सवार रंजीत सिंह घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदना। |
| Panjwara News: दिनदहाड़े चीर नदी से हो रहा अवैध बालू खनन Posted: 06 May 2022 10:34 AM PDT ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। सरकार द्वारा बिहार को विकास की पटरी पर दौड़ाने के उद्देश्य से हर संभावित राजस्व के स्रोत को तलाशा जा रहा है। सरकारी खजाने में बालू खनन से मिलने वाले राजस्व का भी भरपूर सहयोग है। इसको लेकर सरकार द्वारा प्रतिवर्ष नदियों को पट्टे पर देकर खनन हेतु लाइसेंस जारी किया जाता रहा है। परंतु पंजवारा के सीमावर्ती रनगांव से होकर गुजरने वाली चीर नदी के बालू खनन का पट्टा आज तक विभाग द्वारा किसी को नहीं दिया गया है। इसके बावजूद बालू के अवैध कारोबारियों द्वारा नदी में मौजूद बेशकीमती सुनहरे बालू को दिनदहाड़े खनन कर बेचा जा रहा है। इन बालू माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि खनन के लिए रात के अंधेरे का भी इंतजार नहीं करते हैं। सक्रिय बालू माफियाओं द्वारा प्रतिदिन 20 से 25 ट्रेलर बालू उठाकर क्षेत्र में बेच लाखों रुपए कमाए जा रहे हैं। जबकि सरकारी खजाने को प्रतिदिन इन बालू माफिया द्वारा राजस्व का नुकसान दिया जा रहा है। कहते हैं अधिकारी- रण गांव में अवैध खनन की जानकारी हमें नहीं है विभाग द्वारा समय-समय पर सूचना मिलने पर छापेमारी की जाती रही है।उक्त क्षेत्र में किसी को खनन की अनुमति नहीं दी गई है। कुमार रंजन जिला खनन पदाधिकारी बांका। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Panjwara News: शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन के ऑनर गिरफ्तार कर भेजा जेल Posted: 06 May 2022 10:32 AM PDT ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना पुलिस ने शराब तस्करी मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेजा है। मामले की जानकारी देते हुए पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि थाना में दर्ज कांड संख्या 39/2I में जब्त कार से शराब बरामद किया गया था। केस के अनुसंधान के क्रम में गाड़ी के ऑनर झारखंड के पाकुड़ जिला निवासी ओम प्रकाश साह को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |






























