न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- डाक विभाग में 38926 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई
- हिमाचल: पति-पत्नी की स्कूटी को कार ने उड़ाया, अब अकेले जिंदगी बसर करेगा शख्स
- चेहरे का आकार बताता है कितने लकी हैं आप! रिसर्च में हुए रोचक खुलासे
- इस फूल के बीज का करें इस्तेमाल, बैड कोलेस्ट्रॉल होगा कम
- गर्मियों में जरूर खाएं ये 3 फल, जोड़ों का दर्द होगा छूमंतर
- BSNL ने लॉन्च किया 1 महीने वाला सस्ता प्लान, क्या Jio की होगी दुकान बंद?
- IPL में लौट आए खतरनाक क्रिस गेल (Chris Gayle), अब होगा असली खेल
| डाक विभाग में 38926 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई Posted: 08 May 2022 06:13 AM PDT डाक विभाग में नौकरी की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है. भारतीय डाक विभाग की तरफ से देश भर के डाकघरों में ग्रामीण डाक सेवक के कुल 38926 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं. इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 38 हजार से अधिक जीडीएस पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 2 मई 2022 से शुरू हो गई है. जबकि आवेदन की आखिरी तारीख 5 जून 2022 है. इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी का फॉर्म एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा. ऐसे में छात्रों को सलाह है कि वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर निर्धारित तारीख तक आवेदन कर सकते हैं. डाक विभाग जीडीएस भर्ती के लिए योग्यता नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन करने वाले अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10 (हाई स्कूल, सेकेंड्री, माध्यमिक) की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए. साथ ही, उम्मीदवार की आयु आवेदन की आखिरी तारीख को 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. हालांकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी. अधिक जानकारी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं |
| हिमाचल: पति-पत्नी की स्कूटी को कार ने उड़ाया, अब अकेले जिंदगी बसर करेगा शख्स Posted: 08 May 2022 06:11 AM PDT हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का दौर आज भी जारी है। इसी कड़ी में ताजा हादसे की अपडेट सूबे के हमीरपुर जिले से सामने आई है। यहां जिला मुख्यालय से सटे पक्का भरो से बाईपास मार्ग पर एक स्कूटी और कार के बीच हुई टक्कर में एक महिला की जान चली गई। बताया गया कि महिला हादसे के वक्त अपने पति के साथ स्कूटी पर सवार थी। पति को भी इस हादसे में चोटें आई हैं, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला ग्राम पंचायत जोलसप्पड़ के हार होलवीं गांव की रहने वाली बताई जा रही है। बेटा 10वीं तो 8वीं पढ़ती है बेटी महिला अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गई है। मृतका का बेटा दसवीं कक्षा में पढ़ता है जबकि बेटी आठवीं की पढ़ाई कर रही है। वहीं, अब पत्नी के जाने के बाद घायल हुए शख्स को भी अकेले ही जिंदगी बसर करनी पड़ेगी। बताया गया कि यह हादसा उस वक्त पेश आया जब महिला अपने पति के साथ भोटा की तरफ स्थित अपने मायके जा रही थी। इस बीच बाईपास मार्ग पर यह दर्दनाक हादसा पेश आया। वहीं, हादसे के बाद घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। जहां चिकित्सकों द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच वहीं, पति का उपचार अब भी चल रहा है। इस बीच हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को बजे में लेकर पोस्टमोर्टम करवाने के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही इस सम्बन्ध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी राजेश कुमार द्वारा इस हादसे की पुष्टि की गई है। |
| चेहरे का आकार बताता है कितने लकी हैं आप! रिसर्च में हुए रोचक खुलासे Posted: 08 May 2022 06:07 AM PDT न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पुरुषों और महिलाओं के चेहरे की 17,607 पासपोर्ट फोटो के चेहरे की चौड़ाई-लम्बाई को मापा. इससे निकले परिणामों से पता चला की चौकोर चेहरे वाले लोग अंडाकार चेहरे वालों से ज़्यादा गुस्सैल और आक्रामक होते हैं और यह चीज खासतौर पर पुरुषों में ज्यादा पाई गई. इसके अलावा भी चेहरे के अन्य आकारों को लेकर भी रोचक बातें निकलकर आईं. जिन लोगों का चेहरा चौकोर होता है वो लोग बहुत ही ज्यादा तेज, फुर्तीले और महत्वकांक्षी होते हैं और अपने सपनों को पूरा करने के लिए यह लोग किसी भी हद तक जा सकते है. ये विद्रोही रूप भी अख्तियार कर सकते हैं . बहुत आसानी से वे दूसरों पर अपना इम्प्रेशन जमा सकते हैं और आसानी से कंफ्यूज भी नहीं होते हैं. जिन लोगों का चेहरा तिकोना होता है, वे लोग खासे रचनात्मक होते हैं. इसके अलावा ये लोग बुद्धिमान भी होते हैं और साथ-साथ उन्हें बहुत जल्द गुस्सा भी आ जाता है. तिकोने चेहरे वाले लोग आमतौर पर दुबले भी होते हैं. जिन लोगो का चेहरा अंडाकार शेप का होता है वो लोग कलात्मक प्रवृत्ति के होते हैं. साथ ही उनकी पर्सनालिटी भी काफी अट्रैक्टिव होती है और वे लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाते हैं. लेकिन ये लोग सेहत के मामले में कमजोर होते हैं और जल्दी बीमार पड़ जाते हैं. ये लोग मानसिक तौर पर भी कमजोर होते हैं. हालांकि उनमें लीडरशिप क्वालिटीज भी होती हैं. गोलाकार चेहरे वाले लोग बहुत ही भावुक स्वभाव के होते हैं और जिससे भी प्यार करते हैं उसके लिए सब कुछ करने को तत्पर रहते हैं. अगर आपको किसी सच्चे साथी कि तलाश हो तो अभी से गोलाकार चेहरे वाले कि तलाश में जुट जाएं. इसके अलावा सुंदरता के लिहाज से भी गोलाकार चेहरे को सबसे खूबसूरत माना जाता है. |
| इस फूल के बीज का करें इस्तेमाल, बैड कोलेस्ट्रॉल होगा कम Posted: 08 May 2022 06:04 AM PDT कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसके बिगड़ने पर हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ जाता है. सभी जानते हैं कि बॉडी में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं. पहला होता है गुडऔर दूसरा होता है बैड. यदि शरीर में बैड कोलेस्ट्राल की मात्रा बढ़ जाए तो इससे हार्ट अटैक की संभावना अधिक जाती है. ऐसे में इसको कंट्रोल रखने के लिए अच्छी लाइफस्टाइल होना अति आवश्यक है. कई बार बिगड़ी स्थिति से निपटने के लिए कई लोग दवाइयों के सहारे रहते हैं, वहीं कुछ लोग घरेलू उपाय अपनाते हैं. ऐसा ही घरेलू उपाय आपके लिए हम लेकर आए हैं. क्या आप जानते हैं कि सूरजमुखी के फूल के बीज से बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है. तो आइए जानते हैं कि इस बीज से को कैसे इस्तेमाल किया जाए. सूरजमुखी के बीज में होते हैं ये गुण दरअसल, सूरजमुखी के बीजों को आयुर्वेद में काफी गुणकारी माना गया है. इसके बीजों में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और पॉलीसैचुरेटेड फैटी एसिड जैसे कई गुण होते है, जो कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल कर हार्ट अटैक का रिस्क कम करता है. ऐसे करें सूरजमुखी के बीज का सेवन सूरजमुखी के बीज को सुबह के समय खाना सबसे अच्छा माना जाता है. अगर आप रोज एक मुठ्ठी सूरजमुखी के बीज को ओट्स, दलिए या सलाद में डालकर खाएंगे को आपको फायदा मिलेगा. इसके अलावा आप चाहें तो इन बीजों को भूनकर भी सेवन कर सकते हैं. हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर दिखते हैं ये लक्षण - जब आपकी बॉडी में कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है तो कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं. सबसे पहले तो आपके जबड़ों और बाहों में दर्द होता है. - इसके अलावा बहुत अधिक पसीने आने पर इसे नजरअंदाज नहीं करें, क्योंकि यह भी इसका लक्षण है. - कई बार सांस लेने में भी दिक्कत होती है. |
| गर्मियों में जरूर खाएं ये 3 फल, जोड़ों का दर्द होगा छूमंतर Posted: 08 May 2022 06:01 AM PDT जोड़ों में दर्द की शिकायत आम समस्या बन गई है. आलम तो यह कि अब 30 साल की उम्र क्रॉस करने के बाद ही कुछ लोगों के जोड़ों में दर्द की शिकायत होने लगती है. ऐसे में इससे निपटने के लिए तमाम तरह के उपाय अपना रहे लोगों को अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो आगे चलकर ये समस्या बहुत बढ़ जाती है. ऐसे कितने लोग हैं, जो इससे निपटने के लिए तमाम तरह के टिप्स अपना रहे हैं, लेकिन अगर फिर भी आपका दर्द कम नहीं हो रहा है तो आपको अपनी डाइट में तीन ऐसे फल जरूर शामिल करने होंगे, जिससे जल्दी ही आपको आराम मिलेगा. तो आइए जानते हैं कि ऐसे कौन-से तीन फल हैं, जिससे आपका दर्द कम हो सकता है. 1. संतरा खाएं अपनी डाइट में संतरे को जरूर शामिल करें. सभी जानते हैं कि इसके खाने से पानी की कमी भी पूरी होती है. इसमें काफी मात्रा में विटामिन-सी होता है. ऐसे में यह आपके जोड़ों के दर्द में भी फायदेमंद है. 2. अंगूर अंगूर के सेवन से आप अपने आपको कई प्रकार की बीमारियों से दूर रखते हैं. इसके सेवन से भी जोड़ों के दर्द में आराम मिल सकता है. यानी ऐसे लोग जो अंगूर नहीं खाते हैं, उन्हें अपनी डाइट में यह फल जरूर शामिल करना चाहिए. 3. रोज खाएं तरबूज गर्मियों का मौसम है और इस वक्त सबसे ज्यादा तरबूज खाया जाता है. इससे बॉडी में पानी की कमी भी नहीं होती है और आपको तुरंत एनर्जी मिलती है. ऐसे लोग जो इस फल को नहीं खाते हैं या बहुत कम खाते हैं उन्हें अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. |
| BSNL ने लॉन्च किया 1 महीने वाला सस्ता प्लान, क्या Jio की होगी दुकान बंद? Posted: 08 May 2022 05:58 AM PDT भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने एक और नया प्री-पेड प्लान लॉन्च किया है। BSNL के इस नए प्री-पेड प्लान की कीमत 229 रुपये है। कंपनी ने इस प्लान के लॉन्च की जानकारी कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर दी है। वहीं, यह प्लान इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें पूरे 1 महीने की वैधता ऑफर की जा रही है। STV 229 रुपये के प्लान में एक महीने तक अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, इंटरनेट डाटा, एसएमएस और फ्री प्रीमियम गेम्स का एक्सेस मिलेगा, जिससे यूजर्स हर महीने 50,000 रुपये तक के वाउचर और 1,50,000 रुपये के प्राइज जीत सकेंगे। आइए आगे आपको इस प्लान में मिलने वाले सभी बेनिफिट्स के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं। जीतें 1,50,000 रुपये के प्राइजकंपनी द्वारा दी गई जानकारी अनुसार उपयोगकर्ता को STV 229 रुपये के वाउचर के साथ 1,50,000 रुपये के पुरस्कार और 50,000 रुपये के रिचार्ज वाउचर जीतने का मौका मिलेगा। दरअसल, कंपनी की ओर से इस प्लान में चैलेंज एरिना गेम्स (Challenges Arena Games) का बेनिफिट मिल रहा है जो कि इस साल जनवरी की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। आइए इन प्लान्स के साथ मिलने वाले बेनिफिट्स पर एक नजर डालते हैं। BSNL STV_229 प्लान डिटेल्स बीएसएनएल का 229 रुपये का प्लान एक महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर को डेली 2GB डाटा इस्तेमाल के लिए मिलेगा। वहीं, रिचार्ज में डेली डाटा के साथ ही डेली 100 एसएमएस का लाभ भी मिलेगा। इतना ही नहीं प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है। साथ ही यह प्लान PWA पर चैलेंज एरिना मोबाइल गेमिंग के सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। गेमिंग लवर्स के लिए खास है प्लान देखा जाए तो यह प्लान गेमिंग पसंद करने वाले यूजर्स के लिए बेस्ट दिखाई दे रहा है। वहीं, वैल्यू के हिसाब से भी यह प्लान जियो, वीआई और एयरटेल की तुलना में कम कीमत में डाटा और वैलिडिटी की पेशकश कर रहा है |
| IPL में लौट आए खतरनाक क्रिस गेल (Chris Gayle), अब होगा असली खेल Posted: 08 May 2022 05:56 AM PDT Chris Gayle will return in ipl 2023 : वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris gayle) भले ही आईपीएल 2022 (IPl 2022) का हिस्सा न हों, लेकिन उनकी नजर अगले साल यानी IPL 2023 में वापसी पर है. यह नहीं भूलना चाहिए कि गेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है, भले ही उनके समकालीन ड्वेन ब्रावो (Dwane Bravo) और कीरोन पोलार्ड (Kieron pollard) ने ऐसा किया हो. गेल ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) की नीलामी के लिए अपना नाम नहीं भेजा था क्योंकि उन्हें लगा कि लीग में उन्हें वह सम्मान नहीं दिया गया जिसके वह हकदार हैं. उनकी आखिरी आईपीएल टीम पंजाब किंग्स (PBKS) थी जिसके लिए वह 2018 से खेल रहे हैं. वेस्टइंडीज के इस बड़े खिलाड़ी ने अब तक तीन फ्रेंचाइजी PBKS, Royal Challenge Bagalore और Kolkata Knight Riders के लिए खेला है. यह T20 दिग्गज अब अगले सीजन में IPL में वापसी करना चाहता है. गेल ने मिरर को बताया, अगले साल मैं वापस आ रहा हूं, उन्हें मेरी जरूरत है! मैंने आईपीएल, कोलकाता, आरसीबी और पंजाब में तीन टीमों का प्रतिनिधित्व किया है. आरसीबी और पंजाब के बीच मैं उन टीमों में से एक के साथ खिताब हासिल करना पसंद करूंगा. इस बारे में गेल ने कहा कि वह आईपीएल 2022 में क्यों नहीं खेल रहे हैं. गेल ने कहा, उन्हें लगा कि IPL में उनके साथ ठीक से व्यवहार नहीं किया गया. द मिरर (The mirror) ने गेल (Chris gayle) के हवाले से कहा, पिछले कुछ वर्षों से जिस तरह से आईपीएल (IPL) हुआ, मुझे लगा कि मेरे साथ ठीक से व्यवहार नहीं किया गया. तो मैंने सोचा ठीक है, आपको खेल और आईपीएल के लिए इतना कुछ करने के बाद आपको वह सम्मान नहीं मिला जिसके आप हकदार थे. इस व्यव्हार से खफा होकर ही मैंने खुद को ऑक्शन के लिए ड्राफ्ट नहीं किया था. |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |






,%20%E0%A4%85%E0%A4%AC%20%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%B8%E0%A4%B2%E0%A5%80%20%E0%A4%96%E0%A5%87%E0%A4%B2.jpg)