ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Bhagalpur news:समाजसेवी ने निजी कोष से कराया बोरिंग, हर घर को पानी हो उपलब्ध यही है मेरा संकल्प – विजय यादव
- Bounsi News: सिकंदरपुर गांव में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ हुआ आज विधिवत शुभारंभ
- Bounsi News: करंट लगने से 21 वर्षीय युवक हुआ गंभीर रूप से जख्मी, किया गया रेफर
- Bounsi News: प्रखंड क्षेत्र के 2 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुई संपन्न बीपीएससी की परीक्षा
- Bounsi News: जहरीला फल खाकर बुजुर्ग ने की आत्महत्या करने की कोशिश
- Bounsi News: गायब हुई दो बहू का अभी तक नहीं मिल पाया है कोई सुराग, परिजन हो रहे हैं परेशान
- Bounsi News: प्रेमिका की शादी कहीं और लगने से प्रेमी ने खाया कीटनाशक
- Bounsi News: पुलिस ने 10 लीटर अवैध शराब को किया जप्त
- Panjwara News: 100 बोतल देसी शराब के साथ बाईक सवार दो युवक गिरफ्तार
- Godda News: आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन स्वीकार नहीं- उपायुक्त
- Godda News: पुलिस अधीक्षक ने मासिक अपराध गोष्ठी में पंचायत चुनाव को लेकर दिया दिशा निर्देश
- Godda News: जिले के साथ थानों में महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई
- Rewari News : वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप 482 वा जन्मोत्सव पर्व 8 मई से 16 जून तक मनाया जाएगा
| Posted: 09 May 2022 06:49 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। जल ही जीवन का आधार है। जल संकट को दूर करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। बावजूद इसके शहर की मुख्य समस्याओं में से एक है पानी की समस्या। गर्मी आते ही भूमिगत जल स्तर नीचे चले जाने से जगह-जगह पानी की विकराल समस्या उत्पन्न हो गई है। भागलपुर मौलाना चक रोड, जरलाही में बोरिंग नही होने के कारण सैकड़ो घरों को पानी की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जब लोगों ने इसकी सूचना युवा समाजसेवी बिजय कुमार यादव को दी तो तत्काल मौके पर पहुँच कर उन्होंने अपने निजी कोष से बोरिंग का काम शुरु करवाया। जिसका शिलान्यास युवा समाजसेवी विजय कुमार यादव द्वारा विधिवत नारियल फोड़कर किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन, प्रदेश सचिव गणपत राम, जिला अध्यक्ष राजेश हरि, पार्षद प्रतिनिधि विनय गुप्ता सहित कई सम्मानीय लोग मौजूद रहे। बोरिंग का काम शुरु होते ही स्थानीय लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। साथ ही वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि आज तक किसी भी जनप्रतिनिधि या समाजसेवक द्वारा ऐसा कार्य नहीं किया गया। जिससे इलाके के लोगों को पानी की समस्या ना हो। उन्होंने बिजय कुमार यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में ऐसे लोगों की सख्त जरूरत है जो आमजनों की जरूरत को समझें और उसे पूरा करें। समाजसेवी बिजय कुमार यादव ने बताया कि पूरे शहर में लोग पानी के लिए परेशान हैं और इस ओर किसी का भी ध्यान नहीं है। जिस कारण मैंने लोगों की जरूरत को देखते हुए अपने निजी कोष से कई स्थानों पर बोरिंग करवाकर घर-घर तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था की है। अब यहां के लोग भी पानी के लिए परेशान नहीं होंगे और ना ही महिलाओं को पानी लाने के लिए दूर जाना होगा। शहर के हर घर को पानी आसानी से मिले इसी संकल्प के साथ आगे भी काम करता रहूंगा। इस अवसर पर मनोज मेहरा, संजय हरी समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे। |
| Posted: 09 May 2022 03:12 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के सिकंदरपुर ग्राम में आज कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया गया। सुबह 8:00 बजे गांव की महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। बताते चलें कि भव्य कलश यात्रा सिकंदरपुर कथा पंडाल से होते हुए प्रखंड के सुप्रसिद्ध शिव मंदिर पिपेश्वरनाथ धाम स्थित शिवगंगा गई, जहां पूर्ण वैदिक मंत्रोचार के साथ कलश को भरा गया। उसके उपरांत भव्य कलश यात्रा श्यामबाजार से पांडेजान होते हुए कथा पंडाल सिकंदरपुर आयी, जहां कलश यात्रा पूर्ण हुआ। इस कलश यात्रा में काफी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। जिसमें झांकी के रूप में कई बाल कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। विशेषकर इस झांकी में बाल कलाकारों ने शिव-पार्वती ,राधे-कृष्ण, सीता-राम, हनुमान जी के साथ-साथ अन्य भूत-प्रेत-गणों की मनोरम प्रस्तुति दी। उसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने विधिवत प्रसाद ग्रहण किया। बताते चलें यह सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा दिनांक 09 मई 2022 से 15 मई 2022 तक चलेगी। जिसमें कथावाचक अचार्य अंजनी शरण महाराज के द्वारा लोगों को भागवत कथा श्रवण करने का लाभ मिलेगा। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: करंट लगने से 21 वर्षीय युवक हुआ गंभीर रूप से जख्मी, किया गया रेफर Posted: 08 May 2022 10:31 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के सरैया गांव में माइक लगाने के दौरान करंट लगने से 21 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी सुभाष मंडल के घर में पूजा समारोह का आयोजन किया गया था। बताया जाता है कि, सुभाष मंडल का पुत्र विकास मंडल स्नान करने के बाद माइक सेट करने का काम कर रहा था। इसी दौरान माइक में कहीं से बिजली का करंट आ गया और वह घटना का शिकार हो गया। करंट लगने के बाद युवक जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में परिजनों के द्वारा जख्मी युवक को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर उत्तम कुमार के द्वारा इलाज किया गया। जख्मी युवक की स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए युवक को मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया। युवक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 08 May 2022 10:28 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। प्रखंड क्षेत्र के 2 परीक्षा केंद्रों पर बीपीएससी की परीक्षा आयोजित की गई। शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर सुबह से ही केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। कुल 750 परीक्षार्थियों में दोनों केंद्रों को मिलाकर 399 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 351 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के पूर्व महिला और पुरुष कांस्टेबलों के साथ विक्षकों के द्वारा भी सभी परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। दोपहर 12:00 बजे से आयोजित परीक्षा निर्धारित 2:00 बजे समाप्त हो गई। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को केंद्र अधीक्षकों के द्वारा सील कर जमा कर दिया गया। परीक्षा केंद्र के आसपास धारा 144 लागू की गई थी। सीएम कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 500 परीक्षार्थियों में से 261 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी। जबकि 239 अनुपस्थित थे। वहीं सी एन डी हाई स्कूल में 250 परीक्षार्थियों में से 138 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: जहरीला फल खाकर बुजुर्ग ने की आत्महत्या करने की कोशिश Posted: 08 May 2022 10:28 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के गोलहट्टी गांव में 65 वर्षीय बुजुर्ग के द्वारा जहरीला फल खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद में आत्महत्या करने का प्रयास किया जा रहा था। जानकारी मिलने पर परिजनों द्वारा बबलू मरीक के पुत्र विनोदी मरीक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ पंकज कुमार के द्वारा बुजुर्ग का उपचार किया गया। बताया गया कि बुजुर्ग ने कनैल का फूल खा लिया था। जिसके बाद से उनकी हालत बिगड़ने लगी थी। इलाज के उपरांत उन्हें घर भेज दिया गया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: गायब हुई दो बहू का अभी तक नहीं मिल पाया है कोई सुराग, परिजन हो रहे हैं परेशान Posted: 08 May 2022 10:27 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव से एक ही घर की गायब दो बहू का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। दोनों बहू के गायब होने से अब तक 10 दिन हो गए हैं। एक ओर परिजन जहां ढूंढने के लिए परेशान हैं। वहीं बड़ी बहू के पुत्र का रो रो कर बुरा हाल है। बड़ी बहू का 8 वर्षीय पुत्र सौरभ पंडित को छोड़ गई है। जबकि 5 वर्षीय पुत्र विवेक पंडित को अपने साथ ले गई है। मालूम हो कि, इस मामले में बड़ी बहू के पति हरिपुर गांव निवासी श्याम पंडित के बड़े पुत्र मुकेश पंडित ने अनुमंडल पदाधिकारी के कोर्ट में आवेदन देकर अपनी पत्नी की बरामदगी और कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। मुकेश पंडित की 24 वर्षीय पत्नी पूजा कुमारी अपने 5 वर्षीय पुत्र विवेक पंडित देवर अरुण पंडित की 19 वर्षीय पत्नी दया लक्ष्मी कुमारी के साथ बीते 30 अप्रैल कि सुबह से ही गायब हो गई है। मुकेश ने अपने पत्नी और छोटे भाई की पत्नी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। अपनी मां को नहीं देख बड़ा पुत्र उदास और अक्सर रोता रहता है। वहीं दूसरी ओर दोनों महिला के मायके वालों का आरोप है कि, ससुराल में पति सास और ससुर के द्वारा दोनों बहुओं को अक्सर प्रताड़ित किया जाता था। जिसकी वजह से वह दोनों कहीं चली गई हैं। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय के द्वारा दोनों महिलाओं को खोजबीन के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए पुलिसकर्मियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: प्रेमिका की शादी कहीं और लगने से प्रेमी ने खाया कीटनाशक Posted: 08 May 2022 10:26 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। प्रेमिका की शादी कहीं और लगने से प्रेमी के द्वारा कीटनाशक खा लेने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पंजवारा थाना क्षेत्र के छोटी मोहनी गांव का एक युवक प्रेम प्रसंग में कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद मकसूद का 22 वर्षीय पुत्र मोहम्मद तौसीफ का गांव के ही किसी युवती से प्रेम प्रसंग था। बताया जा रहा है कि, युवती की शादी लग चुकी है। जिसकी सूचना मिलने पर युवक के द्वारा चूहा मारने की दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया है। जानकारी मिलने पर अन्य युवकों के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल लाया गय जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर पंकज कुमार के द्वारा उपचार किया गया। युवक की स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए युवक को भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: पुलिस ने 10 लीटर अवैध शराब को किया जप्त Posted: 08 May 2022 10:25 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के खिजुरमुरिया गांव से पुलिस ने 10 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल को भेजकर छापेमारी कराई गई थी। हालांकि शराब कारोबारी गांव निवासी माहलाल सोरेन का पुत्र बिहारी सोरेन मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने 10 लीटर देसी शराब जप्त कर लिया है। मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Panjwara News: 100 बोतल देसी शराब के साथ बाईक सवार दो युवक गिरफ्तार Posted: 08 May 2022 10:24 AM PDT ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना पुलिस ने रविवार को 100 बोतल देसी शराब के साथ एक बाईक पर सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया । मामले की जानकारी देते हुए पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि रविवार को उत्पाद विभाग के चेक पोस्ट पर गुप्त सुचना के आधार पर गोड्डा के तरफ से आ रहे एक बाईक पर सवार दो युवक को रोका गया तो तलाशी के दौरान बाईक के सीट के नीचे बने गुप्त तहख़ाने में और बाईक के डिक्की और बैग से लैला ब्रांड का 300 ML का 100 बोतल देसी शराब बरामद किया गया । बाईक को जब्त करते हुए दोनों युवक को गिरफ्तारकर लिया गया । गिरफ्तार दोनों तस्करो की पहचान गोड्डा जिला के देवडाँड़ थाना क्षेत्र के बनकट्टी गांव के उज्जवल मंडल पिता स्वर्गीय भूषण मंडल और जयकांत मंडल पिता सुभाष मंडल के रुप में हुई है । गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सोमवार को पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेज दिया जाएगा। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Godda News: आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन स्वीकार नहीं- उपायुक्त Posted: 08 May 2022 09:45 AM PDT ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- समाहरणालय के सभागार में रविवार को उपायुक्त भोर सिंह यादव एवं पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के द्वारा संयुक्त रुप से आगामी त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 की तैयारियों को लेकर समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने को लेकर संबंधित प्रखंडों के अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी के द्वारा अब तक की गई तैयारी एवं विधि व्यवस्था की जानकारी प्राप्त कर मतदान शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि किसी भी कीमत पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन स्वीकार नहीं किया जाएगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कोई भी कमी ना रह जाए इसको लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ मतदान केंद्रों के रूट चार्ट, पार्टी डिस्पैच के बारे में विचार विमर्श की गई। निर्देश दिए गए कि संबंधित प्रखंडों के अपने-अपने क्षेत्र के हर बूथ पर संबंधित पदाधिकारी स्वयं जाकर मतदान केंद्र की वास्तविक स्थिति से अवगत हो जाएं ताकि मतदान के दिन किसी भी प्रकार की समस्याएं उत्पन्न ना हो। साथ ही उन्हें क्लस्टर से बूथ की दूरी को ध्यान में रखकर रुट चार्ट बनाने के निदेश दिए गए। उन्होंने पोलिंग पार्टी के ठहरने की व्यवस्था के साथ साथ उनके लिए पेयजल, शौचालय, नाश्ता, भोजन, मेडिकल सुविधा, उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कम्युनिकेशन प्लान, मतदान से एक दिन पूर्व, मतदान के दिन, मतदान संपन्न कराने के बाद वापस लौटने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। चुनाव कार्य में प्रतिनियुक्त किए गए पदाधिकारियों को डिस्पैच सेंटर से चुनाव सामग्री लेकर तथा मतदान संपन्न कराने के बाद वापस लौटने के दौरान बीच में कहीं भी नहीं रुकने की हिदायत दी गई।बैठक में पुलिस अधीक्षक गोड्डा नाथू सिंह मीना के द्वारा बताया गया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारी के द्वारा विशेष ध्यान दिए जाएं। सेक्टर पेट्रोलिंग, जोनल पेट्रोलिंग लगातार जारी रहेगी। साथ-साथ क्विक रिस्पांस टीम भी मौजूद रहेंगी। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को मतदान से पूर्व फोर्स की आवश्यकता का आकलन करने तथा मतदान से पूर्व पुलिस पदाधिकारियों को क्लस्टर विजिट करने का निर्देश दिया। संबंधित थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वैसे जगहों पर वाहनों का आवागमन नहीं है उनके लिए मोटरसाइकिल के प्रबंध किए जाएं एवं मतदान केंद्रों की स्थिति के बारे में प्रति घंटा सूचना उपलब्ध कराई जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग करने एवं संदिग्ध लोगों की क्रिमिनल हिस्ट्री की जांच करने के निर्देश दिए गए ताकि चुनाव में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न ना हो। साथ ही चुनाव के दिन शराब की दुकानों के खोलने पर पाबंदी लगाई गई। उपविकास आयुक्त गोड्डा संजय सिन्हा के द्वारा बताया गया कि चुनाव के मद्देनजर शैडो एरिया, कम्युनिकेशन प्लान, मतदान सामग्रियों से संबंधित सूची संबंधित पदाधिकारियों के द्वारा संलग्न किए जाएं। अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ऋतुराज द्वारा बताया गया कि आदर्श आचार संहिता का पूर्ण रूप से अनुपालन किए जाएं। बैठक में जिला नजारत उप समाहर्ता सह वाहन कोषांग प्रभारी मनोज कुमार के द्वारा मतदान कार्य में लगाए जाने वाले वाहनों की स्थिति के बारे में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही साथ बताया गया कि आवश्यकता पड़ने पर समीप समीपवर्ती राज्यों के जिले से वाहनों की उपलब्धता के लिए संपर्क स्थापित की जा रही है। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोड्डा आनंद मोहन सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी गोड्डा अविनाश कुमार, सर्जेंट मेजर गोड्डा संदीप कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी पोड़ैयाहाट महेश्वरी प्रसाद यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुंदरपहाड़ी विजय प्रकाश मरांडी सहित अन्य पदाधिकारीगण वाहन कोषांग के कर्मीगण मौजूद थे। |
| Godda News: पुलिस अधीक्षक ने मासिक अपराध गोष्ठी में पंचायत चुनाव को लेकर दिया दिशा निर्देश Posted: 08 May 2022 09:36 AM PDT ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- पुलिस अधीक्षक के द्वारा रविवार को उनके कार्यालय में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में जिला अंतर्गत सभी क्षेत्रों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, अपराध, विधि व्यवस्था, पुलिस द्वारा किये जा रहे कार्यों के संबंध में विस्तृत परिचर्चा कर कई निर्देश दिए गए। इस माह होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर उपद्रव करने वाले एवं असामाजिक तत्वों पर सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। कहा कि प्रतिदिन संवेदनशील/अतिसंवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सतत निगरानी रखना सुनिश्चित करें। थाना के समस्त पदाधिकारी एवं कर्मियों को प्रत्येक बूथ के संबंध में अवगत कराएं। चुनाव को लेकर सीमावर्ती थाना के प्रभारियों से थाना प्रभारी लगातार मीटिंग करें एवं प्रतिदिन मोबाइल के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े रहें। अवैध रूप से शराब, कोरेक्स, गांजा इत्यादि मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले एवं तस्करी करने वाले के अड्डों पर एवं किन लोगों द्वारा किया जाता है को चिन्हित कर कार्रवाई करें। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी दागियों और आपराधिक छवि वाले लोगों पर कड़ी नजर रख कर सर्विलांस प्रोसीडिंग की कार्रवाई चलाना सुनिश्चित करें। वाहन दुर्घटना, वाहन चोरी एवं अपराध को रोकने के लिए सभी थाना प्रभारी को समय-समय पर स्थान बदल बदल कर वाहन चेकिंग करने का निर्देश दिया गया। थाना स्तर में जितने भी बैंक, एटीएम हैं उनकी सुरक्षा की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया। 2 वर्ष से अधिक पुराने कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए भी निर्देश दिया गया। महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध के प्रति संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। सभी थानों के आंकड़ों को सीसीटीएनएस में ससमय प्रविष्टि कराने का निर्देश दिया गया। सभी थाना प्रभारी को नियमित रूप से गाँव मे जाकर पुलिस पब्लिक बैठक करने एवं ग्रामीणों के साथ मित्रवत व्यवहार रखने का निर्देश दिया गया। सभी थानों को अधिकाधिक कांड के निष्पादन के लिए लक्ष्य दिया गया। अवैध खनन की रोकथाम के लिए खनन विभाग, सीओ इत्यादि के साथ समन्वय स्थापित कर विधिसम्मत कारवाही करने का दिशानिर्देश दिया गया। |
| Godda News: जिले के साथ थानों में महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई Posted: 08 May 2022 09:39 AM PDT ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- नगर थाना में जिले के सात थाना में पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के द्वारा आज से महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत महिला उत्पीड़न व अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई हेतु की गई। महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत नगर थाना, मुफस्सिल थाना, पोड़ैयाहाट थाना, महागामा थाना, मेहरमा थाना व ठाकुरगंगटी थाना में की गई है। कार्यों की त्वरित निष्पादन हेतु सभी थाना को स्कूटी युवा टेबलेट दिया गया है| मौके पर सदर एसडीपीओ आनंद मोहन सिंह नगर पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी मुकेश कुमार पांडे सहित कई प्रभारी उपस्थित थे। |
| Rewari News : वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप 482 वा जन्मोत्सव पर्व 8 मई से 16 जून तक मनाया जाएगा Posted: 08 May 2022 08:10 AM PDT ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : स्वाधीनता, शौर्य और राष्ट्रभक्ति के महान योद्धा प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप जी का जन्मोत्सव पर्व पूरे देश में 8 मई से प्रारंभ होकर 16 जून तक सवा महीना भर पूरे जोश व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हिंदी तिथि अनुसार साल 1540 मैं जेष्ठ शुक्ल तृतीया को महाराणा प्रताप जी का जन्म हुआ था उस दिन अंग्रेजी कैलेंडर की 9 मई तारीख थी ।वीरभूमि मेवाड़ के राजस्थान प्रदेश में हिंदी तिथि अनुसार जेष्ठ शुक्ल तृतीया को महाराणा प्रताप जयंती उपलक्ष में हर वर्ष राजपत्रित अवकाश घोषित चला आ रहा है । साल 1995 से हरियाणा सरकार ने भी उसी परंपरा का अनुसरण करते हुए प्रताप महान की जयंती पर राजपत्रित अवकाश घोषित किया हुआ है । इस वर्ष जेष्ठ शुक्ल तृतीया 2 जून को अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से पढ़ रही है अतः राजस्थान व हरियाणा सरकार द्वारा 2 जून को महाराणा प्रताप जयंती का राजपत्रित अवकाश घोषित किया हुआ है। महाराणा प्रताप स्वाधीनता संग्राम के प्रथम महानायकों में शुमार हैं । देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है । ऐसे महापुरुष का जन्मोत्सव पर्व 1 दिन तक सीमित नहीं रह सकता, अतः महाराणा प्रताप जी का जन्मोत्सव पर्व हिंदी अंग्रेजी तिथि दोनों को मिलाकर 8 मई 2022 से प्रारंभ होकर 16 जून 2022 तक जगह-जगह विभिन्न संस्थाओं, संगठनों, दलों व सरकारों द्वारा मनाया जा रहा है । आज देश में इवेंट मैनेजमेंट युग धारा लोकप्रियता का शिखर छू रही है । हमें भी महाराणा प्रताप जन्मोत्सव पर्व को उनके जन्म से लेकर 16 जून हल्दीघाटी युद्ध, चेतक बलिदान आदि तक अनेकों अनेक इवेंट मैनेज कर मनाया जाना चाहिए । राजस्थान व हरियाणा में 2 जून को घोषित राजपत्रित अवकाश को ध्यान में रखते हुए हमें सुनिश्चित करना चाहिए कि राज्य सरकारें अपने अपने मुख्यमंत्रियों की अगुवाई में सरकारी तौर पर 2 जून का जन्मोत्सव पर्व अपनी सुविधा अनुसार अवश्य मनाएं. |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |















