न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- CSK vs DC: 6 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, महेंद्र सिंह धोनी और ड्वेन कॉनवे ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी
- सोमवार के दिन इन उपायों को करने से हर काम में मिलती है सफलता, जानिए क्या है मान्यता
- सुबह चाय या कॉफ़ी कि जगह इन पेय पदार्थों से करें अपने दिन की शुरुआत, सेहत को मिलेंगें ये बेहतरीन लाभ
- खुद को फिट और हेल्दी बनाए रखने के लिए डाइट में शामिल करें, टमाटर सूप
- 15 रुपये से भी कम में खरीदें LED बल्ब, एक परिवार को मिलेंगे 5 बल्ब, यहां से कर सकते हैं परचेस
| CSK vs DC: 6 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, महेंद्र सिंह धोनी और ड्वेन कॉनवे ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी Posted: 08 May 2022 07:06 PM PDT IPL 2022: आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का मैच चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया, टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और ड्वेन कॉनवे ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की और पहले विकेट के लिए 110 रन जोड़े उसके बाद आए नये बल्लेबाज शिवम दुबे ने भी कुछ अच्छे शॉट खेले. इन तीनों बल्लेबाजों के अलावा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी लगभग 300 के स्ट्राइक रेट से रन बनाये जिसकी बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 208 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स ने गंवाया मैच, नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा दिए गये लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने आज बेहद ही खराब बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और पूरी टीम 17.4 ओवर में मात्र 117 रनों पर आल आउट हो गई, दिल्ली कैपिटल्स की हार के साथ ही उसके नाम कई शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हुए. आइये नजर डालते हैं आज के मैच में बने रिकॉर्ड पर: 1. सीएसके की ओपनिंग पार्टनरशिप: पहले 8 मैच: 2, 28, 10, 25, 19, 7, 0, 10 कॉनवे की वापसी के बाद से: 182, 54, 52* 2. सीएसके का औसत पावर प्ले स्कोर पहले 8 मैच: 41/2 कॉनवे की वापसी के बाद से: 49/0 3. आईपीएल में सीएसके के लिए सर्वाधिक लगातार 50+ स्कोर करने वाले बल्लेबाज: 2021 में 4 बार फाफ डु प्लेसिस 2020 में 3 बार रुतुराज गायकवाड़ 2022 में 3 बार डेवोन कॉनवे * 4. IPL 2022 में 100+ ओपनिंग पार्टनरशिप: 182 आर गायकवाड़ – डी कॉनवे बनाम एसआरएच पुणे 155 जोस बटलर – डी पडिक्कल बनाम डीसी वानखेड़े 106 डब्ल्यू साहा – एस गिल बनाम एमआई ब्रेबोर्न 100*आर गायकवाड़ – डी कॉनवे बनाम डीसी डीवाई पाटिल 5. मुकेश चौधरी के अलावा महेश तीक्षणा ने इस सीजन में सीएसके के लिए पावर प्ले में पहला विकेट लिया. 6. मोईन अली के लिए आईपीएल के दूसरे सर्वश्रेष्ठ आंकड़े: 3/7 बनाम आरआर, मुंबई 3/13 बनाम दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई* |
| सोमवार के दिन इन उपायों को करने से हर काम में मिलती है सफलता, जानिए क्या है मान्यता Posted: 08 May 2022 07:00 PM PDT हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। सोमवार के दिन विधि-विधान से शिवशंभू की पूजा करने पर भोलेनाथ खुश होकर भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। आइए जानते हैं किन उपायों द्वारा भगवान शिव को प्रसन्न करके अपने कार्यों को सफल बनाया जा सकता है... 1. भगवान शिव को बेलपत्र बहुत प्रिय है इसलिए सोमवार के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाकर भगवान शंकर का पूजन करने से शिवशंभु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही पूजन के दौरान 'ओम नमः शिवाय' मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। सोमवार के दिन इन उपायों को करने से हर काम में मिलती है सफलता, जानिए क्या है मान्यता 2. जीवन में सुख-समृद्धि की चाह रखने वाले लोग सोमवार के दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर किसी शिव मंदिर में जाकर वहां जल, दूध और गंगाजल के मिश्रण से शिवलिंग का अभिषेक करें। और भोलेनाथ से अपने अच्छे स्वास्थ्य तथा तरक्की की कामना करें। 3. मन को शांत करने और भय से मुक्ति पाने के लिए सोमवार के दिन शाम के समय भगवान भोलेनाथ की मूर्ति या तस्वीर के सामने दीपक जलाएं और फिर एक आसन पर पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके बैठ जाएं। इसके बाद रुद्राक्ष की माला से 'ओम नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें। माना जाता है कि शिव के मंत्र जाप से मन की व्याकुलता शांत होती है। 4. पति-पत्नी के बीच प्रेम बनाए रखने और दांपत्य जीवन में कलह-क्लेशों से मुक्ति पाने के लिए भगवान भोलेनाथ और पार्वती के मंदिर में सोमवार की सुबह गौरी-शंकर रुद्राक्ष अर्पित करना शुभ माना जाता है। |
| सुबह चाय या कॉफ़ी कि जगह इन पेय पदार्थों से करें अपने दिन की शुरुआत, सेहत को मिलेंगें ये बेहतरीन लाभ Posted: 08 May 2022 06:57 PM PDT Health Tips: अक्सर लोग सुबह उठते ही चाय या कॉफ़ी का सेवन पसंद करते हैं, लकिन इसका यदि आप खाली पेट करते हैं तो ये स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। खाली पेट इनके सेवन से पेट से जुड़ी कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, वहीं आप एसिडिटी और कब्ज की समस्या का भी शिकार हो सकते हैं। इसलिए सुबह चाय या कॉफ़ी की जगह आप इन पेय पदार्थों को शामिल कर सकते हैं। ये स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन होती हैं, वहीं इनके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। नारियल पानी नारियल पानी का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा बेहतरीन होता है, ये एनर्जी का एक अच्छा सोर्स होता है, सुबह नारियल पानी के खाली पेट सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती जाती हैं। वहीं इसमें शुगर की मात्रा भी बेहद कम होती है। इसलिए बेहतर स्वास्थ्य के लिए नारियल पानी को आप रोज डाइट में शामिल कर सकते हैं। दूध कई सारे स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि सुबह कि चाय के खाली पेट सेवन से पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए इसकी जगह पर दूध का सेवन कर सकते हैं। दूध विटामिन, कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन का एक बेहद अच्छा सोर्स होता है। वहीं ये बॉडी को लंबे समय तक ऊर्जावान भी बनाता है। ऐसे में रोजाना आप दूध का सेवन कर सकते हैं। फ्रूट जूस को कर सकते हैं डाइट में शामिल फ्रूट जूस का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा बेहतरीन होता है, इसके रोजाना सेवन से बॉडी से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं, वहीं ये शरीर की ऊर्जा को बरक़रार रखने में भी मदद कर सकता है। ज्यादा फायदा चाहते हैं तो आप डाइट में टमाटर, एलोवेरा, स्ट्रॉबेरी, एप्पल के जूस को डाइट में शामिल कर सकते हैं। नींबू पानी का सेवन नींबू विटामिन सी का एक बेहद अच्छा सोर्स होता है, इसके रोजाना सेवन से डिहाइड्रेशन की समस्या दूर होती जाती है, डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करने के लिए आप रोजाना नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता जाता है, वहीं ये इम्यून सिस्टम को भी बूस्ट करता है। ज्यादा फायदा चाहते हैं तो रोजाना गुनगुने पानी के साथ नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। |
| खुद को फिट और हेल्दी बनाए रखने के लिए डाइट में शामिल करें, टमाटर सूप Posted: 08 May 2022 06:52 PM PDT Tomato Soup Benefits: टमाटर सूप का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। टमाटर सूप टमाटर से बनता है जो कई पोषक तत्व से भरपूर होता है। टमाटर सूप में एंटी ऑक्सीडेंट के भरपूर गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। ज्यादातर मरीजों को सूप पीने की सलाह दी जाती है क्योंकि सूप पीना स्वास्थ्य के लिए हेल्दी होता है। वजन कम करने में भी टमाटर का सूप फायदेमंद होता है। साथ ही ये हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है। रोजाना टमाटर सूप का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते हैं। तो आइए जानते हैं टमाटर सूप पीने के फायदे के बारे में Health benefits of Tomato Soup Tamatar Soup pine ke fayde टमाटर सूप पीने के फायदे 1. वजन कम करने में फायदेमंद अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो टमाटर का सूप का सेवन जरूर करें। क्योंकि टमाटर के सूप में फाइबर और पानी की अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो वजन कम करने में मदद करता है। इसलिए वजन कम करने के लिए टमाटर का सूप का सेवन जरूर करें। 2. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद हड्डियों को मजबूत बनाने में टमाटर का सूप का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि टमाटर सूप में लाइकोपीन पाया जाता है, जो हड्डियों से जुड़ी समस्या को दूर करने में मदद करता है। साथ ही टमाटर की सूप में कैल्शियम और विटामिन की भरपूर मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाती है। इसलिए टमाटर का सेवन जरूर करें। 3. डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद डायबिटीज के मरीजों को टमाटर सूप का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि टमाटर की सूप में क्रोमियम पाया जाता है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए टमाटर का सूप सेवन जरुर करना चाहिए। 4. दिल को स्वस्थ रखने में फायदेमंद दिल को स्वस्थ रखने में टमाटर का सूप बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। टमाटर के सूप में विटामिन सी का गुण पाया जाता है, जो दिल को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही ये दिल से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है। दिल को स्वस्थ रखने के लिए टमाटर का सूप पर सेवन रोजाना करें। |
| 15 रुपये से भी कम में खरीदें LED बल्ब, एक परिवार को मिलेंगे 5 बल्ब, यहां से कर सकते हैं परचेस Posted: 08 May 2022 06:48 PM PDT 12 Watt Bulb in 10 Rs. वर्तमान समय में हर घरों में एलईडी बल्ब का इस्तेमाल किया जाता है। इनके इस्तेमाल से बिजली बचत भी होती है। लेकिन मार्केट में इनकी कीमत थोड़ी ज्यादा होती है। लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि एलईडी बल्ब केवल 10 रुपये में मिलेगा, तो आपको शायद इस बात पर यकीन न हो लेकिन ये सच है। 7 और 12 वॉट तक का एलईडी बल्ब 10 रुपये में मिल रहा है। सस्ते एलईडी बल्ब की योजना सरकार ने शुरू की है और इन बल्बों पर तीन साल की गारंटी भी दी जा रही है। ये बल्ब सरकारी कंपनी कनवर्जेन्स एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (CESL) की तरफ से दिए जाएंगे। एक परिवार में पांच बल्ब इसी रेट पर खरीदे जा सकेंगे। LED Bulb File Photo इस योजना के तहत बेचे जाते हैं बल्ब ग्राम उजाला कार्यक्रम के तहत 7 से 12 वॉट तक के बल्ब बेचे जाते हैं। योजना का मकसद पुराने बल्ब को हटाकर एलईडी बल्ब लगाना है जिससे कि बिजली बचे और कार्बन उत्सर्जन को कम किया जा सके। एलईडी से बिजली बिल की बचत होती है और बिजली बचने से कोयला या गैस की खपत कम होगी। केवल 10 रुपये में खरीदें बल्ब सीईएसएल ने इस साल मार्च में गांवों में सस्ती कीमत यानी कि 10 रुपये में एलईडी बल्ब वितरित करने की योजना शुरू की थी। राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस, 2021 के अवसर पर सीईएसएल ने एक दिन में ही 10 लाख एलईडी बल्ब वितरित करने का |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |




