Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, June 17, 2022

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


GWALIOR NEWS- कई कोचिंग संचालक हिरासत में, युवाओं को भड़काने का आरोप

Posted: 17 Jun 2022 01:01 AM PDT

ग्वालियर
। अग्निपथ योजना के खिलाफ उपद्रव के मामले में ग्वालियर पुलिस ने कुछ कोचिंग संचालकों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि कोचिंग संचालकों ने उम्मीदवारों को मिसगाइड किया और उन्हें उपद्रव करने के लिए उकसाया। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि उपद्रव में रेलवे को हुई नुकसान की भरपाई कोचिंग संचालकों से वसूली जाएगी।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को ग्वालियर में अचानक कुछ युवाओं ने उपद्रव शुरू कर दिया था। पहले गोला का मंदिर क्षेत्र में चक्का जाम किया और टायर जलाए। यातायात को प्रभावित किया एवं आम नागरिकों में दहशत का माहौल बन गया। इसके बाद बिरला नगर रेलवे स्टेशन में घुसकर आपराधिक हिंसा की एवं रेल रोकने के लिए परियों को बाधित कर दिया। इसके कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ। 

आंदोलन और उपद्रव में क्या अंतर होता है 

भारत में विरोध प्रदर्शन करना संविधानिक अधिकार है। सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकती है। इसके लिए एक निर्धारित प्रक्रिया होती है। उन्हें स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना देनी होती है और यह सुनिश्चित करना होता है कि उनके प्रदर्शन के कारण आम जनजीवन प्रभावित नहीं होगा। उपद्रव बिना सूचना के अचानक होता है। इसमें संगठन नहीं बल्कि भीड़ होती है। आपराधिक गतिविधियां की जाती हैं। कई बार लूटपाट भी होती है।

INDORE NEWS- 22 उपद्रवी गिरफ्तार, 4 ट्रेनें प्रभावित, SI का कान फटा, आंसू गैस के गोले छोड़े

Posted: 16 Jun 2022 11:18 PM PDT

इंदौर।
अग्नीपथ योजना के विरोध में आज अचानक इंदौर में युवाओं ने हिंसक प्रदर्शन शुरू कर दिया। पथराव में सब इंस्पेक्टर स्वराज डाबी का कान फट गया। रेलवे स्टेशन पर उपद्रव करने के कारण 4 ट्रेनें प्रभावित हुई है। पुलिस ने उपद्रवियों को कंट्रोल करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और हल्का बल प्रयोग किया। समाचार लिखे जाने तक 22 उपद्रवी गिरफ्तार किए जा चुके थे। सभी उज्जैन एवं शाजापुर के रहने वाले हैं। 

इंदौर में स्थिति नियंत्रण में है। सुबह सवेरे 7 बजे लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर युवाओं के एक दल ने उपद्रव शुरू कर दिया। बताया गया है कि यह सभी लोग दूसरे शहरों से महू में सेना की भर्ती में शामिल होने के लिए आए थे। उपद्रवी रेल की पटरी पर उतर गए। पुलिस पर पथराव कर दिया। पत्थरों में कई पुलिसकर्मी चोटिल हुए। सब इंस्पेक्टर स्वराज डाबी का कान फट गया। जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। बाणगंगा टीआई ने बताया कि 22 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी शाजापुर एवं उज्जैन के रहने वाले हैं। 

महू से चलने वाली रतलाम और इंदौर ट्रेन रद्द

इंदौर रेलवे जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार चार ट्रेन प्रभावित हुई हैं। वाराणसी-इंदौर महाकाल एक्सप्रेस और दौंड-इंदौर 30 से 45 मिनिट देरी से आईं। रतलाम-महू और महू-इंदौर मेमू ट्रेन को रद्द किया गया है।

27 अस्पताल संचालकों को जेल भिजवाइए, मुख्यमंत्री के आदेश - MP NEWS TODAY

Posted: 16 Jun 2022 10:51 PM PDT

भोपाल। 
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आयुष्मान भारत योजना में किसी भी तरह का फर्जीवाड़ा बर्दाश्त नहीं होगा। योजना में बेहतर कार्य करें, जिससे मरीजों को उपचार कराने में कोई असुविधा नहीं हो। उन्होंने कहा कि योजना में फर्जीवाड़ा करने वालों को जेल भेजने की कार्यवाही होनी चाहिए। 27 अस्पताल में कमियाँ सामने आई हैं, जिन पर कड़ी कार्यवाही करें और आगे ऐसा न हो।

अग्निपथ योजना से देश के लाखों युवाओं को लाभ होगा

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भारत के युवाओं के भविष्य के निर्माण के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रयत्नशील हैं। अग्निपथ योजना में अब इस वर्ष 23 वर्ष तक की आयु के युवा आवेदन कर सकेंगे। इस संवेदनशील निर्णय हेतु प्रधानमंत्री जी का अभिनंदन। प्रधानमंत्री जी के इस निर्णय से देश के लाखों युवाओं को लाभ होगा और ये राष्ट्र के नवनिर्माण के साथ-साथ अपने उज्ज्वल भविष्य के पथ पर तीव्र गति से आगे बढ़ सकेंगे। अग्नवीरों के साथ प्रधानमंत्री जी और हम सब देशवासी सदैव साथ खड़े रहेंगे। 

इंदौर में प्रदर्शन के कारण जनजीवन प्रभावित

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ किया जा रहा प्रदर्शन आम नागरिकों की जनजीवन को प्रभावित कर रहा है। लक्ष्मी बाई रेलवे स्टेशन पर आंदोलनकारी पटरियों पर खड़े हो गए हैं। रेल यातायात प्रभावित हुआ है। 

CM RISE SCHOOL के 10 शिक्षकों की पदस्थापना पर हाईकोर्ट की रोक

Posted: 16 Jun 2022 10:33 PM PDT

जबलपुर
। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में दायर याचिका प्रीति तिवारी राजेंद्र कुमार मेहरा राकेश तिवारी एवं अन्य 10 याचिकाओं में सुनवाई हुई जिसमें माननीय जस्टिस विशाल घगट ने इन शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापना आदेश पर रोक लगा दी। 

याचिकाकर्ताओं की अधिवक्ता सत्येंद्र ज्योतिषी ने न्यायालय के समक्ष बताया कि सीएम राइस स्कूल में जो शिक्षकों की पदस्थापना एवं उनका स्थानांतरण नियम विरुद्ध तरीके से किया गया था, उसमें उक्त शिक्षक जो नरसिंहपुर सिवनी भोपाल दमोह पन्ना एवं अन्य जिले में कार्यरत हैं, उन्हें उनकी चॉइस के आधार पर स्कूल ना देकर अन्यत्र जगह नियम विरुद्ध तरीके से उनकी पदस्थापना की गई थी। 

जबकि सीएम राइस स्कूल के चयन प्रक्रिया के जो नियम थे उसमें स्पष्ट प्रावधान था कि  च्वाइस फिलिंग के आधार पर ही उन की नियुक्ति की जाएगी परंतु उक्त शिक्षकों को जिले के दूसरे स्कूल या जिले के बाहर उनकी पदस्थापना कर स्थानांतरण किया जा रहा है। 

माननीय न्यायालय ने उक्त याचिकाओं में आयुक्त लोक शिक्षण संचनालय एवं अन्य अधिकारियों को आवेदक के द्वारा प्रस्तुत अभ्यावेदन का विधि के अनुसार निराकरण करने का आदेश पारित किया है एवं उनके स्थानांतरण एवं पदस्थापना आदेश पर आगामी तिथि तक रोक लगा दी है। प्रकरण में आवेदक गणों का पक्ष एडवोकेट सत्येंद्र ज्योतिषी ने रखा।

Post Bottom Ad

Pages