Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- MP NEWS- 3 महीने में 13 लाख युवाओं को रोजगार दिलाया, मुख्यमंत्री का दावा
- मध्यप्रदेश में एक IAS अफसर ने इस्तीफा दिया, कमलनाथ कनेक्शन चर्चा में- MP NEWS
- NMMSS RESULT- राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा का रिजल्ट घोषित
- MP ROJGAR SAMACHAR- क्लास वन पदों पर दिव्यांगों को आरक्षण के आदेश
- MP NEWS- विदिशा में RTI एक्टिविस्ट की हत्या, सरे बाजार सिर में गोली मारी
- JABALPUR सुखसागर मेडिकल कॉलेज के ट्रस्टियों के खिलाफ FIR, 1 करोड़ की अमानत में खयानत का मामला
- BHOPAL NEWS- पंचवटी कॉलोनी वाले बिल्डर को उम्रकैद, 250 फर्जी प्लॉट बेचे थे
- JABALPUR NEWS- उपयंत्री और सुपरवाइज़र सस्पेंड, निगम कमिश्नर नाराज
- JABALPUR NEWS- किसान की शिकायत पर पटवारी पहले गिरफ्तार फिर सस्पेंड
- MP NEWS- बिजली कंपनी ने 40 आउटसोर्स कर्मचारी बर्खास्त किए, 101 का वेतन काटा
- GWALIOR NEWS- बिल्डर की कार ट्रक से टकराई, 3 की मौत, BSNL अधिकारी गंभीर
- BHOPAL नगर निगम कर्मचारी की जहर खाने से मौत, पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था
- मध्य प्रदेश मानसून- 11 जिलों में आंधी बारिश और 4 जिलों में लू की चेतावनी जारी- MP WEATHER FORECAST
| MP NEWS- 3 महीने में 13 लाख युवाओं को रोजगार दिलाया, मुख्यमंत्री का दावा Posted: 02 Jun 2022 08:20 AM PDT जबलपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया है कि पिछले 3 महीनों में हमने 13 लाख बच्चों को रोजगार दिलाया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ युवा कनेक्ट कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवा वह नहीं है जिसकी उम्र 15 से 35 साल की होती है। युवा वह है जिसके पैरों में गति होती है,सीने में आग होती है,आंखों में सपने होते हैं। जो अत्याचार और अन्याय से डरता नहीं। मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश में हर महीने रोजगार दिवस का आयोजन किया जाता है। इस दिन हजारों बच्चों को रोजगार दिलवाया जाता है। इससे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी की कोर समिति की बैठक में भाग लिया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह तोमर, शिव प्रकाश, विष्णु दत्त शर्मा, ज्योतिरादित्य सिंधिया और पी मुरलीधर राव मुख्य रूप से उपस्थित थे। |
| मध्यप्रदेश में एक IAS अफसर ने इस्तीफा दिया, कमलनाथ कनेक्शन चर्चा में- MP NEWS Posted: 02 Jun 2022 07:49 AM PDT भोपाल। मध्यप्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी वरदमूर्ति मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मिश्रा जी मूल रूप से राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। 2 महीने पहले ही उनको प्रमोशन देकर आईएएस बनाया गया था। वर्तमान में आईएएस वरदमूर्ति मिश्रा खनिज निगम में कार्यकारी निदेशक के तौर पर काम कर रहे थे। वर्ष 1996 में राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चयनित होकर डिप्टी कलेक्टर बने थे। सूत्रों के मुताबिक मिश्रा ने इस्तीफा बुधवार शाम मुख्य सचिव कार्यालय को भेज दिया है। सूत्रों का कहना है कि वरदमूर्ति मिश्रा राजनीति में आने वाले हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ उनके काफी अच्छे संबंध है। जब कमलनाथ मुख्यमंत्री थे तब मिश्रा जी उनके ओएसडी बनाए गए थे। छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी में भी मिश्रा जी रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्त किए गए थे। |
| NMMSS RESULT- राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा का रिजल्ट घोषित Posted: 02 Jun 2022 07:34 AM PDT भोपाल। राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति (NMMSS) चयन परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट स्कूल शिक्षा विभाग के ऑफिशियल एमपी एजुकेशन पोर्टल पर जारी किया गया है। परीक्षा में चयनित विद्यार्थी अपनी कक्षा 8वीं की अंकसूची, माता-पिता का आय प्रमाण-पत्र, भारतीय स्टेट बैंक या राष्ट्रीयकृत बैंक में स्वयं के नाम से खोले गए बचत खाते की जानकारी, जाति प्रमाण पत्र तथा निःशक्तजन श्रेणी के विद्यार्थी निःशक्तता का प्रमाण-पत्र इत्यादि अभिलेख सहित चाही गई सत्यापित जानकारी, स्कूल के प्रधान पाठक के माध्यम से संबंधित जिले के NMMSS के प्रभारी नोडल अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है। भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय द्वारा 20 मार्च 2022 को यह परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाती है। स्कूल शिक्षा विभाग के ऑफिशल पोर्टल की डायरेक्ट लिंक educationportal.mp.govi.in है। इसे गूगल पर एमपी एजुकेशन पोर्टल कीवर्ड सर्च करके भी ओपन किया जा सकता है। |
| MP ROJGAR SAMACHAR- क्लास वन पदों पर दिव्यांगों को आरक्षण के आदेश Posted: 02 Jun 2022 07:16 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने क्लास वन के पदों पर दिव्यांग उम्मीदवारों को 6% आरक्षण के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे पहले तक तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और सेकंड क्लास ऑफिसर के पदों पर आरक्षण का प्रावधान था। नरसिंहपुर में दूषित पानी पीने से 2 की मौत, 30 अस्पताल में भर्तीमध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में दूषित पानी पीने के कारण दो लोगों की मौत हो गई और 30 ग्रामीण बीमार है। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया गया है कि नरसिंहपुर जिले के चंद्रपुरा गांव के लोग दूषित पानी पीने के बाद अचानक बीमार हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। अब तक 30 लोगों को भर्ती किया जा चुका है और 2 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। चुनाव में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए: निर्वाचन आयुक्तराज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने कहा कि त्रि-स्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय निर्वाचन के संबंध में सभी तैयारियाँ समय-सीमा में करें। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। श्री सिंह ने आयोग में निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिये। |
| MP NEWS- विदिशा में RTI एक्टिविस्ट की हत्या, सरे बाजार सिर में गोली मारी Posted: 02 Jun 2022 06:57 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नजदीक विदिशा शहर में आरटीआई एक्टिविस्ट रंजीत सोने की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। भीड़ भरे इलाके में हत्यारों ने उनके सिर में गोली मारी और सफलतापूर्वक फरार हो गए। विदिशा के एडिशनल एसपी ने बताया कि उनकी बाइक से कुछ दस्तावेज मिले हैं। इन्वेस्टिगेशन के दौरान पता लगाया जाएगा कि इन दस्तावेजों का उनकी हत्या से कोई संबंध है या नहीं। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे और आसपास के चश्मदीद गवाहों की मदद से हत्यारों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि हम जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लेंगे। विदिशा के पत्रकार प्रीतेश अग्रवाल के अनुसार जिस स्थान पर हत्याकांड हुआ वह विदिशा का सबसे सुरक्षित क्षेत्र है। घटनास्थल के सामने जिला न्यायालय और आसपास वकीलों एवं कई प्रकार के सरकारी ऑफिस हैं। इस क्षेत्र में पुलिस कर्मियों की चहलकदमी निरंतर बनी रहती है।
|
| JABALPUR सुखसागर मेडिकल कॉलेज के ट्रस्टियों के खिलाफ FIR, 1 करोड़ की अमानत में खयानत का मामला Posted: 02 Jun 2022 06:39 AM PDT Sukh Sagar Medical College & Hospital, Jabalpur के ट्रस्टियों बीएस खन्ना, अमनदीप खन्ना, रमनदीप खन्ना और मनिंदर कौर के खिलाफ अमानत में ख़यानत, धोखाधड़ी और साजिश रचने का प्रकरण दर्ज किया गया है। यह मामला कनाडा में रह रहे NRI डॉक्टर की शिकायत पर दर्ज किया गया। EOW ने इन्वेस्टिगेशन में 10000000 रुपए के लोन विवाद में उपरोक्त आरोपियों को नामजद किया है। EOW एसपी देवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में कनाडा के लोरेटो ब्रोसार्ड शहर में रह रहे भारतीय मूल के विदेशी नागरिक डॉ सत्य प्रकाश ने शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच निरीक्षक स्वर्णजीत सिंह धामी द्वारा की गई। जांच में पाया गया कि आदर्श नगर नर्मदा रोड स्थित ज्ञानजीत सेवा मिशन ट्रस्ट के ट्रस्टी बीएस खन्ना, अमनदीप खन्ना, रमनदीप खन्ना और मनिंदर कौर द्वारा आपराधिक षड्यंत्र रचकर और धोखाधड़ी कर 1 करोड़ रुपए लोन एग्रीमेंट के माध्यम से अपने ट्रस्ट और सुख सागर मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के लिए प्राप्त किया था। आरोपियों ने आज तक ये रकम नहीं लौटाई। ट्रस्टियों ने भारतीय मूल के विदेशी नागरिक से अवैधानिक तरीके से पैसे प्राप्त कर हड़प लिए। ईओडब्ल्यू ने जांच के बाद आरोपी बीएस खन्ना, अमनदीप खन्ना, रमनदीप खन्ना और मनिंदर कौर के खिलाफ अमानत में ख़यानत धोखाधड़ी और साजिश रचने का प्रकरण दर्ज किया गया है। |
| BHOPAL NEWS- पंचवटी कॉलोनी वाले बिल्डर को उम्रकैद, 250 फर्जी प्लॉट बेचे थे Posted: 02 Jun 2022 05:49 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में फर्जी पंचवटी कॉलोनी बनाकर 250 प्लॉट बेचने वाले बिल्डर रमाकांत विजयवर्गीय को भोपाल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। रमाकांत वाजपेई पर आरोप था कि उसने पंचवटी कॉलोनी के नाम से एक फर्जी कॉलोनी बनाई और 250 लोगों को उसमें प्लॉट भेज दिए। कुल 107 करोड रुपए का घोटाला किया गया। ग्राहकों ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। कई लोग ऐसे थे जिन्होंने अपने जीवन की सारी जमा पूंजी प्लॉट खरीदने के लिए खर्च कर दी थी। कोहेफिजा थाना क्षेत्र से उसे गिरफ्तार किया गया। भोपाल कोर्ट के 7th एडीजे डॉक्टर धर्मेंद्र टांडा ने सभी पक्षों को सुनने के बाद रमाकांत विजयवर्गीय को दोषी घोषित किया और 250 लोगों के साथ अपराध करने के जुर्म में उसे उम्र कैद की सजा सुनाई। |
| JABALPUR NEWS- उपयंत्री और सुपरवाइज़र सस्पेंड, निगम कमिश्नर नाराज Posted: 02 Jun 2022 05:36 AM PDT जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ ने उपयंत्री और सहायक सुपरवाइज़र को निलंबित कर दिया। वहीं स्वच्छता उप पर्यवेक्षक का तीन दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। नगर निगम कमिश्नर ने बताया कि भवन शाखा में पदस्थ उपयंत्री आशीष पाटकर लगातार नक्शा पास करने में विलंब कर रहे थे। इसकी लगातार शिकायत और चेतावनी के बावजूद वे सुधार नहीं कर रहे थे। इस पर आज उन्हें निलंबित कर दिया गया। कमिश्नर ने दूसरे अधिकारियों को भी चेताया है कि कोई काम में लापरवाही करेगा तो बख्शा नहीं जाएगा। कमिश्नर ने संभाग क्रमांक 13 दयानंद सरस्वती वार्ड की सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर वहां के सहायक सुपरवाइज़र बबलू महतो को निलंबित कर दिया। वहीं स्वच्छता उप पर्यवेक्षक सियाराम कुशवाहा का भी तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये। निगमायुक्त ने संभाग क्रमांक 11, 13 एवं 14 के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों औचक निरीक्षण कर वहां की साफ-सफाई व्यवस्था देखी। इस दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति भी चेक की। तीनों ही वार्डों में लापरवाही मिलने पर वहां के सुपरवाइज़रों पर कार्रवाई की। चेतावनी दी कि अभी ये प्रारंभिक कार्रवाई है। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारी सजा के लिए तैयार रहें। कमिश्नर ने डुमना एयरपोर्ट रोड़ के दोनों किनारे की सफाई व्यवस्था के साथ संभाग क्रमांक 14 के अंतर्गत बस स्टैण्ड क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। आवागमन में अवरोधक सभी अस्थाई और स्थाई कब्जों को हटाने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के बाद अब स्वच्छ भारत अभियान 2023 की शुरूआत हो चुकी है। इसके लिए सभी अधिकारियों कर्मचारियों को संभागवार और वार्डवार सफाई व्यवस्था ठीक रखने का आदेश दिया। सभी अधिकारियों को सुबह 4 बजे सफाई व्यवस्था देखने भ्रमण पर निकलें और नाइट स्वीपिंग की व्यवस्था शुरू कराएं |
| JABALPUR NEWS- किसान की शिकायत पर पटवारी पहले गिरफ्तार फिर सस्पेंड Posted: 02 Jun 2022 05:25 AM PDT जबलपुर। पिछले 26 सालों से शहपुरा तहसील में पदस्थ पटवारी हल्का नंबर 5 सुनील सिंह ठाकुर को एक किसान की शिकायत पर पहले गिरफ्तार किया गया और फिर सस्पेंड कर दिया गया। लोकायुक्त पुलिस ने उसे रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। कलेक्टर इलैयाराजा ने उसे सस्पेंड कर दिया। एसपी संजय साहू के मुताबिक कृष्णकांत सीरोठिया की मां चावरीबाई के नाम से सिंगपुर गांव में खेत है। इसी खेत का सीमांकन हुआ था। नियमानुसार उसकी फील्डबुक बनाई जानी चाहिए थी परंतु पटवारी इसके लिए रिश्वत की डिमांड कर रहा था। नहीं देने पर फील्ड बुक नहीं बनाने की बात कर रहा था। परेशान किसान लोकायुक्त पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे। एसपी संजय साहू के निर्देश पर कृष्णकांत और पटवारी की बातचीत को रिकॉर्ड किया गया। शिकायत की पुष्टि हो जाने पर रणनीति बनाई गई। जबलपुर में रिश्वतखोर के बुलंद हौसले देखिए। पटवारी ने किसान को रिश्वत की रकम लेकर तहसील ऑफिस बुलाया। लोकायुक्त पुलिस के डीएसपी लोकायुक्त दिलीप झरबड़े, निरीक्षक आस्कर किंडो, रंजीत सिंह और अन्य लोगों की टीम सादा कपड़ों में तहसील ऑफिस के चारों तरफ तैनात हो गई। कृष्णकांत ने दोपहर पौने एक बजे जैसे ही पटवारी सुनील को रिश्वत के 10 हजार रुपए दिए। टीम ने पटवारी को घेर लिया। पटवारी ने रिश्वत के पैसे फेंक कर भागने की कोशिश की लेकिन टीम ने उसे दबोच लिया। पटवारी सुनील सिंह ठाकुर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। जानकारी मिलने पर कलेक्टर इलैया राजा टी ने पटवारी को सस्पेंड कर दिया। |
| MP NEWS- बिजली कंपनी ने 40 आउटसोर्स कर्मचारी बर्खास्त किए, 101 का वेतन काटा Posted: 02 Jun 2022 04:58 AM PDT भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग में लापरवाही बरतने के आरोप में सेवा प्रदाता कंपनी के माध्यम से कंपनी कार्यक्षेत्र में कार्यरत 40 मीटर वाचकों को ड्यूटी से पृथक करने के साथ ही 101 मीटर वाचकों का तीन दिन तक का वेतन काटा गया है। इसी प्रकार 53 मीटर वाचकों को कार्य में लापरवाही बरतने के चलते चेतावनी जारी की गई है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया है कि उपभोक्ताओं के परिसर में स्थापित मीटर की फोटो मीटर रीडिंग में लापरवाही बरतने और गलत मीटर रीडिंग लेने पर मीटर वाचकों पर सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश जारी किये गये हैं। कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत होशंगाबाद में 6, रायसेन में 6. मुरैना में 4, भिंड में 3, गुना में 3, हरदा में 3, सीहोर में 3, भोपाल में 5, ग्वालियर में 2. राजगढ़ में 2. शिवपुरी में 2 एवं विदिशा में 1 आउटसोर्स मीटर वाचक को आदेशों की अव्हेलना और मीटर वाचन में गड़बड़ी के आरोप में सेवा से पृथक कर दिया गया है। • मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री गणेश शंकर मिश्रा ने मैदानी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि उपभोक्ताओं के परिसर पर एक्युरेसी (शुद्धता) के साथ मीटर वाचन होना चाहिए और मीटर रीडिंग के आधार पर ही उपभोक्ताओं को विद्युत देयक दिए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि मीटर वाचकों के कार्य पर निष्ठा एप के द्वारा निगरानी रखी जाए और जो मीटर वाचक कर्तव्य पालन में लापरवाही बरत रहे हैं, उन्हें सेवा से पृथक किया जाए। प्रबंध संचालक ने कहा कि उपभोक्ता सेवा सर्वोपरि है। उपभोक्ताओं को कंपनी बेहतर से बेहतर सेवाएं देने के लिए कृत संकल्पित है और इसी दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं को जागरूक रहने के लिए कहा है कि जब उनके परिसर की मीटर रीडिंग होती है तो वे मीटर वाचक द्वारा ली गई रीडिंग और मीटर में दर्ज रीडिंग पर नजर रखें ताकि सही देयक मिल सके। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रयास हैं कि बिलिंग संबंधी शिकायतों को शून्य लेवल पर लाया जाए। कंपनी के प्रबंध संचालक श्री गणेश शंकर मिश्रा ने कहा है कि फोटो मीटर रीडिंग निष्ठा एप माध्यम से की जा रही है। दरअसल फोटो मीटर रीडिंग ऐसी प्रक्रिया है जिसमें मानवीय हस्तक्षेप बिल्कुल नहीं है और मीटर वाचन में अंकित वाचन की फोटो खींचकर सिस्टम में अपलोड की जाती है। मीटर वाचकों पर कड़ी निगरानी और लापरवाही बरतने वाले मीटर वाचकों को सेवा से मुक्त किये जाने की कार्यवाही के कारण उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली है। कुछ शहरों में क्यूआर कोड लगाने के कारण भी फायदा मिला है एवं इससे मीटर वाचन की प्रक्रिया जल्दी संपादित हो रही हैं। कंपनी ने कहा है कि मीटर वाचकों को प्रभावी प्रशिक्षण, निगरानी और मीटर वाचकों के कामकाज की साप्ताहिक समीक्षा और लापरवाही बरतने वाले मीटर वाचकों पर कार्यवाही का नतीजा है कि फोटो मीटर रीडिंग के माध्यम से उपभोक्ताओं के परिसर की फोटो मीटर रीडिंग शुद्धता (एक्युरेसी) के साथ हो रही है। कंपनी ने उम्मीद की है कि कंपनी में बिलिंग संबंधी शिकायतें शून्य की ओर होंगी। |
| GWALIOR NEWS- बिल्डर की कार ट्रक से टकराई, 3 की मौत, BSNL अधिकारी गंभीर Posted: 02 Jun 2022 05:05 AM PDT ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के घाटीगांव एक सड़क दुर्घटना में बिल्डर के परिवार की कार खड़े ट्रक में घुस गई। हादसा बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे सिरसा गांव के पास हाईवे पर हुआ। परिवार रात में भोपाल से ग्वालियर आ रहा था। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें बिल्डर, उसकी मां और फुफेरे भाई की मौत हो गई। वहीं, बीएसएनएल के अफसर की हालत गंभीर है। उसे जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्वालियर के थाटीपुर स्थित मयूर कॉलोनी के रहने वाले अशोक पुत्र केशव राव बंसल बिल्डर हैँ। उनकी दौलतगंज में शॉप भी है। साथ ही, तिरुपति कंस्ट्रक्शन नाम से कंपनी भी है। कंपनी में भगवती प्रसाद सिंघल पार्टनर हैं। दो दिन पहले वह पार्टनर भगवती प्रसाद, अपनी मां विद्यादेवी के साथ भोपाल गए थे। भोपाल में भगवती के छोटे भाई मनोज सिंघल IES अफसर हैं। वह बीएसएनएल में इंजीनियर हैं। काम खत्म करके रात में भगवती, अशोक, विद्यादेवी और मनोज कार से ग्वालियर के लिए निकले। घाटीगांव थाना क्षेत्र के सिरसा गांव हाइवे के पास पहुंचे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि भगवती और फुफेरे भाई अशोक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घायल विद्या देवी ने इलाज के दौरान जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में दम तोड़ दिया। वहीं मनोज की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निकालने का प्रयास किया। शव कार की बॉडी में फंस गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों और शवों को निकलवाया गया। बताया जा रहा है कि कार तेज गति में थी। पुलिस को अंदेशा है कि ड्राइवर की आंख लगने से हादसा हुआ है। घाटीगांव थाने के एएसआई लालाराम ने बताया कि सिरसा गांव हाइवे के पास कार-ट्रक की टक्कर हो गई है। |
| BHOPAL नगर निगम कर्मचारी की जहर खाने से मौत, पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था Posted: 02 Jun 2022 04:28 AM PDT भाेपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में नगर निगम के कर्मचारी जहर खाने से मौत हो गई। वह बैरागढ़ स्थित नगर निगम के जलकार्य विभाग में नौकरी करता था। घटना के बाद उसके परिवार के लाेगाें ने इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियाे काे देखा। जिसमें कुछ लाेग सुनील के साथ बेरहमी से मारपीट कर रहे है। सुनील मीणा के परिवार के लाेग शिकायत दर्ज कराने शाहपुरा थाने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उनकी फरियाद नहीं सुनी थी। इस मामले में स्वजन ने गुरुवार काे डीसीपी–जाेन–चार का शिकायत कर कारवाई की मांग की है। शिकायत के साथ मारपीट का वीडियाे भी दिया है। गांधी नगर थाना पुलिस के मुताबिक बस स्टैंड के पीछे रहने वाला 35 वर्षीय सुनील मीणा बैरागढ़ में नगर निगम के जलकार्य विभाग में नौकरी करता था। मंगलवार सुबह 11 बजे सुनील ने अपने घर में जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान सुनील की मौत हाे गर्इ। हालांकि पुलिस काे सुसाइड नाेट नहीं मिला है। सुनील के परिवार के लाेगाें का आरोप है कि घटना के दाे दिन पहले सुनील काे लेनदेन के मामले में शाहपुरा क्षेत्र में बुलाकर कुछ लाेगाें ने बेरहमी से मारा था। साथ ही मारपीट का वीडियाे भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया था। वह वीडियाे सुनील के स्वजन काे भी मिला। इसके बाद उन्हाेंने गुरुवार काे घटना की लिखित शिकायत डीसीपी, जाेन–चार, विजय खत्री काे की है। सुनील की पत्नी लकवाग्रस्त है। उसके दाे छाेटे–छाेटे बच्चे हैं। स्वजन ने शिकायत में शाहपुरा इलाके में रहने वाले साेनू मीणा और उसके साथियाें पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। |
| मध्य प्रदेश मानसून- 11 जिलों में आंधी बारिश और 4 जिलों में लू की चेतावनी जारी- MP WEATHER FORECAST Posted: 02 Jun 2022 08:23 AM PDT भोपाल। केरल से मानसून सामान्य गति से बढ़ रहा है। इसके 15 जून को भोपाल पहुंचने की संभावना है। इससे पहले मध्य प्रदेश के 11 जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा 4 जिलों में लू चलने का पूर्वानुमान लगाया गया है। मध्य प्रदेश के 11 जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनीमौसम केंद्र भोपाल के अनुसार हरदा बुरहानपुर खंडवा खरगोन बड़वानी धार इंदौर उज्जैन देवास शाजापुर एवं आगर मालवा जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यह स्थिति 5 जून 2022 तक बनी रहेगी। मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वह अपनी गतिविधियां मौसम को ध्यान में रखते हुए संचालित करें। मध्य प्रदेश के 4 जिलों में लू चलेगीभारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केंद्र के अनुसार मध्य प्रदेश के गुना ग्वालियर दतिया एवं छतरपुर जिलों में लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। अपील की गई है कि घरों में रहें। बाहर निकलने से पहले मौसम का विचार अवश्य करें एवं यदि बाहर निकलना पड़ता है तो लू से बचने के प्रबंध करके चलें। |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)