Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, June 21, 2022

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


Small business ideas- ना घर, ना दुकान चाहिए, 15000 के पेन से 25000 कमाइए

Posted: 21 Jun 2022 03:49 PM PDT

बहुत सारे लोगों के पास में महंगी दुकान खरीदने या फिर लाखों रुपए डिपाजिट करके दुकान किराए पर लेने के पैसे नहीं होते। कुछ लोगों के पास घर में कोई एक्स्ट्रा रूम भी नहीं होता जिसमें वह अपना कोई प्रोडक्शन शुरू कर सकते हैं। इसलिए आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया बताने जा रहे हैं जिसमें ना तो घर में किसी कमरे की जरूरत है और ना ही किसी दुकान की। आप अपनी पॉकेट में ₹15000 का पेन रखकर ₹25000 महीने तक आसानी से कमा सकते हैं। 

Handheld printer pen से शुरू कीजिए अपना स्टार्टअप

यह कोई पैन नहीं है बल्कि दुनिया का सबसे छोटा पोर्टेबल प्रिंटर है। केवल ब्लैक ही नहीं बल्कि मल्टी कलर में प्रिंट करता है। एक मोबाइल एप्लीकेशन से इसे ऑपरेट किया जाता है। इसकी सहायता से आप कोई भी नाम, ब्रांड का लोगो या डिजाइन किसी भी चीज पर प्रिंट कर सकते हैं। बहुत सारी कंपनियां इस पैन को बना रही हैं और इसकी एवरेज प्राइस भारतीय मुद्रा में ₹15000 के आसपास है। 

यह तो बताने की जरूरत ही नहीं है कि आजकल लोग कितने ज्यादा कस्टमाइज होते जा रहे हैं। उन्हें अपने कॉफी मग पर, अपने मोबाइल फोन पर, अपनी टी-शर्ट पर, अपनी बुक्स पर, अपनी डायरी पर और अपने तमाम गैजेट्स पर अपना नाम या फिर कोई स्पेशल डिजाइन चाहिए होता है। आप उनके घर पर जाकर, किसी कॉफी शॉप में बैठे-बैठे, किसी कॉलेज कैंपस में अपनी बाइक पर खड़े-खड़े प्रिंटिंग कर सकते हैं। 

लकड़ी, कपड़ा, मेटल, फाइबर, प्लास्टिक और कांच किसी भी चीज पर कुछ भी प्रिंट कर सकते हैं। पैसा कमाने का बहुत ही आकर्षक और आसान तरीका है।

मालगाड़ी के डिब्बे में एक छोटा पहिया क्यों होता है, पढ़िए मजेदार जानकारी- GK in Hindi

Posted: 21 Jun 2022 03:19 PM PDT

मालगाड़ी तो अपन सभी ने देखी है। शायद आपने कभी गौर किया हो मालगाड़ी के डिब्बों पर हवा में एक छोटा पहिया लगाया जाता है। सवाल यह है कि यह पहिया ना तो कभी जमीन को छूता है और ना ही किसी भी स्थिति में पटरी पर किसी दूसरे पहिए की जगह ले सकता है। यह एक स्टेफनी बिल्कुल नहीं होता। फिर क्या कारण है कि इस प्रकार का पहिया माल गाड़ी के हर डिब्बे में लगाया जाता है। 

शुरुआती दिनों में ऐसा कोई भी चक्का मालगाड़ी की बोगियों में नहीं होता था। इसके कारण एक बड़ी टेक्निकल प्रॉब्लम आती थी। मालगाड़ी को हमेशा समतल स्थान पर ही पार्क किया जा सकता था। यदि किसी चढ़ाई या ढलान पर मालगाड़ी को रोकना पड़े तो यह खतरनाक होता था क्योंकि सामान से भरे हुए मालगाड़ी के डिब्बों में भारी वजन होता है। इसलिए मालगाड़ी का इंजन चढ़ाई या ढलान की स्थिति में उन्हें एक जगह पर रोकने में सक्षम नहीं था। इसके कारण एक्सीडेंट का खतरा बना रहता था। 

इंजीनियर ने इस प्रॉब्लम को सॉल्व किया। मालगाड़ी की हर बोगी में एक चक्कर लगा दिया गया। यह गाड़ी का पहिया नहीं होता बल्कि एक लीवर होता है। यह हैंडब्रेक की तरह काम करता है। यदि मालगाड़ी किसी चढ़ाई अथवा ढलान पर रोकना पड़ती है तो इस चक्के को क्लॉक वाइज घुमा दिया जाता है। बोगी के सारे पहिए जाम हो जाते हैं और मालगाड़ी आसानी से अपनी जगह पर खड़ी रहती है।

स्कूल में बच्चों को डराना, दंडित करना कितना गंभीर अपराध है, जानिए JJ act, 2015

Posted: 21 Jun 2022 02:48 PM PDT

बचपन में अगर किसी बच्चों के दिमाग में डर बिठा दे तो वह डर उस बालक के दिमाग में हमेशा के लिए बना रहता है और इसका परिणाम यह होता है की वह बालक बड़े होकर भी उस डर को दिमाग से निकाल नहीं पता है। इसीलिए किशोर अधिनियम में ऐसे व्यक्ति को दण्डित करने का प्रावधान है जो किशोर बालक की किसी भी प्रकार का शारीरिक दण्ड देते हैं जानिए।

किशोर न्याय (बालको की देख रेख एवं सरंक्षण) अधिनियम,2015 की धारा 82 की परिभाषा

1. कोई संस्था (जिसके अंतर्गत, कोचिंग, स्कूल, कॉलेज, आवासीय विद्यालय, होस्टल आदि ) का भारसाधक व्यक्ति या कोई बालक से करवाने वाला ठेकेदार किशोर बालक को जानबूझकर कर अनुशासन हीनता के लिए किसी भी प्रकार का शारिरीक दण्ड देगा तब ऐसे व्यक्ति पर दस हजार रुपए जुर्माना एवं दोबारा यही अपराध करेगा तब तीन माह की कारावास या जुर्माना या दोनों से दण्डित किया जाएगा।
2. अगर कोई संस्था भारसाधक व्यक्ति इस धारा के अंतर्गत दोषी होता है तब उस व्यक्ति को सेवा से पदच्युत के दण्ड से दिया जाएगा अर्थात उसे नोकरी से हटाने का दंड दिया जाएगा।

कार्रवाई न करने वाले अधिकारी को 7 साल की जेल होगी

विशेष नोट:- धारा 82 की उपधारा (3) बहुत महत्वपूर्ण है यह धारा यह नियम बनाती है जब किसी व्यक्ति को धारा 82 के उपर्युक्त उपधारा(1) के दोषसिद्धि कर दिया गया है एवं किसी समिति, बोर्ड, सरकार या न्यायालय के आदेश का संस्था प्रबंधक जानबूझकर कर अनुपालन करता है या ऐसे व्यक्ति को दंडित नहीं करता है जिसने बालक को शारीरिक दण्ड दिया था तब संस्था के भारसाधक अधिकारी को तीन वर्ष से अधिक कारावास जो सात वर्ष तक की भी हो सकती है से और जुर्माना एक लाख रुपए से दण्डित करती है।

"यह धारा किसी भी प्रकार से बच्चों को शारीरिक दण्ड देने वाले को क्षमा नहीं करती है।' Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article)
:- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665
इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

INDORE NEWS- कलेक्टर ने महिला प्रधानाध्यापक को सस्पेंड किया

Posted: 21 Jun 2022 02:37 PM PDT

इंदौर।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष सिंह ने निर्वाचन कर्तव्य पर उपस्थित नहीं होने पर एक प्रधान अध्यापक को निलंबित कर दिया है। 

कलेक्टर कार्यालय की ओर से बताया गया कि श्रीमती पुष्पा सोहरा प्रधान अध्यापक, शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय, गवली पलासिया तहसील महू जिला इन्दौर को त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन एवं नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 के कार्य हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय इन्दौर में आसंजित किया गया था। श्रीमती पुष्पा सोहरा द्वारा आज दिनांक तक अपनी उपस्थिति निर्वाचन कार्य हेतु नहीं दी गई। इनका उक्त कृत्य निर्वाचन आदेश की अव्हेलना श्रेणी में माना गया है। 

मध्यप्रदेश नगरपालिका निर्वाचन नियम 1994 के नियम 20-क एवं मध्यप्रदेश पंचायत नियम, 1995 के नियम 27 के तथा म.प्र. सिविल आचरण (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के तहत श्रीमती पुष्पा सोहरा, प्रधान अध्यापक शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय, गवली पलासिया तहसील महू जिला इन्दौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। 

CM RISE SCHOOL शेष शिक्षकों के ट्रांसफर हेतु आदेश जारी- MP karmchari news

Posted: 21 Jun 2022 02:28 PM PDT

भोपाल
। मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा सीएम राइज स्कूलों के ऐसे शिक्षक जिनका समायोजन सीएम राइज स्कूलों में नहीं हुआ है, ट्रांसफर हेतु आदेश जारी कर दिए गए हैं। 

अभय वर्मा कमिश्नर लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि जो स्कूल अब सीएम राइज स्कूल में परिवर्तित हो चुके हैं उनके शिक्षकों को सीएम राइज स्कूलों में पदस्थापना की प्रक्रिया की गई थी। ऐसे शिक्षक जो इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए अथवा जिन्हें सीएम राइज स्कूलों में पदस्थापना नहीं मिली है उन सभी का अन्य स्कूलों में ट्रांसफर किया जा रहा है। 

स्पष्ट किया गया है कि ऑनलाइन एमपी एजुकेशन पोर्टल के माध्यम से पदस्थापना की कार्रवाई की जाएगी। शिक्षकों को उसी जिले में अन्य किसी स्कूल में रिक्त पदों पर ट्रांसफर किया जाएगा। शिक्षक चाहे तो एमपी एजुकेशन पोर्टल पर चॉइस फिलिंग कर सकते हैं। उनका आवेदन मिलने पर निर्धारित प्राथमिकता के क्रम में शालाओं का आवंटन किया जाएगा। 

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षक ट्रांसफर चॉइस फिलिंग प्राथमिकता नियम 

  • 57 वर्ष से अधिक उम्र के आवेदक शिक्षक। 
  • स्वयं अथवा परिवार के सदस्य गंभीर बीमारी से पीड़ित होने की स्थिति में। 
  • विवाह के कारण पति-पत्नी के निवास अथवा कार्यस्थल पर स्थानांतरण। 
  • निशक्त श्रेणी के अंतर्गत नियुक्त शिक्षक। 
  • विधवा महिला लोक सेवक अथवा परित्यक्ता अथवा विधुर। 
  • एक से अधिक आवेदक होने पर वरिष्ठता संपूर्ण सेवा अवधि के आधार पर मान्य होगी।

अतिथि शिक्षकों के रजिस्ट्रेशन की तारीख फिर बढ़ाई- MP ROJGAR SAMACHAR

Posted: 21 Jun 2022 02:03 PM PDT

भोपाल
। लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश शासन द्वारा अतिथि शिक्षक पोर्टल में रजिस्ट्रेशन एवं eKYC इत्यादि के लिए लास्ट डेट बढ़ा दी गई है। इसके संबंध में कमिश्नर अभय वर्मा द्वारा विधिवत आदेश जारी कर दिया गया है। 

अभय वर्मा आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश द्वारा आदेश कुमार 114 दिनांक 21 जून 2022 के द्वारा मध्य प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारियों को सूचित किया गया है कि अतिथि शिक्षक प्रबंधन पोर्टल में नवीन पंजीयन, आधार eKYC, पहले से रजिस्टर्ड अतिथि शिक्षकों की योग्यता में संशोधन तथा सत्यापन की लास्ट डेट 21 जून 2022 निर्धारित की गई थी। 

उपरोक्त प्रक्रिया के लिए समय सीमा बढ़ाकर 30 जून 2022 निर्धारित की जाती है। उल्लेखनीय है कि अतिथि शिक्षकों द्वारा लगातार शिकायत की जा रही थी कि guest teacher management system के लिए संचालित ऑफिशल पोर्टल gfms.mp.gov.in ठीक प्रकार से काम नहीं कर रहा है। जानकारी अपडेट करने में काफी समय लग रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों को एक और अवसर दिया गया है।

द्रौपदी मुर्मू कौन है जिन्हें NDA द्वारा राष्ट्रपति पद हेतु उम्मीदवार घोषित किया गया - All About Draupadi Murmu Hindi

Posted: 21 Jun 2022 01:15 PM PDT

द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) उड़ीसा राज्य में भारतीय जनता पार्टी की प्रतिष्ठित नेता है। इनके पति का नाम श्याम चरण मुर्मू एवं शैक्षणिक योग्यता रमा देवी महिला महाविद्यालय, भूबनेश्वर से ग्रेजुएशन की डिग्री एवं झारखंड राज्य की प्रथम महिला राज्यपाल होने का गौरव प्राप्त है। 

द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1998 को मयूरभंज, उड़ीसा राज्य में हुआ। इनकी उम्र 64 वर्ष है। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल की गठबंधन सरकार में वाणिज्य एवं परिवहन विभाग में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री रही तथा मत्स्य पालन एवं पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री के पद पर भी काम किया। वह पहली उड़िया महिला है जिन्हें भारत के किसी राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया गया। 

18 में 2015 को झारखंड राज्य का राज्यपाल बनाया गया। सन 2009 में इन्होंने पहला विधानसभा चुनाव जीता था। रायरंगपुर विधानसभा क्षेत्र इनकी प्रारंभिक राजनीतिक कर्म स्थली है। यदि इनका चुनाव राष्ट्रपति पद के लिए होता है तो द्रोपदी भारत की सबसे युवा राष्ट्रपति होंगी एवं भारत की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होंगी।

All About Draupadi Murmu Hindi General knowledge current affairs

  • draupadi murmu religion हिंदू
  • draupadi murmu kaun hai- उड़ीसा की महिला नेता
  • draupadi murmu qualification- रामा देवी महिला कॉलेज से ग्रेजुएशन
  • draupadi murmu husband- श्री श्याम चरण मुर्मू
  • draupadi murmu cast- आदिवासी
  • draupadi murmu age- 64 वर्ष
  • draupadi murmu achievements- सभी चुनाव जीती, राज्यपाल पद का कार्यकाल पूरा किया, उड़ीसा की सबसे लोकप्रिय महिला नेता
  • draupadi murmu background- सामान्य परिवार की आदिवासी महिला
  • draupadi murmu birthplace- मयूरभंज, उड़ीसा
  • draupadi murmu born in- मयूरभंज, उड़ीसा
  • draupadi murmu constituency- रायरंगपुर 
  • draupadi murmu dob- 20 जून 1998
  • draupadi murmu degree- ग्रेजुएशन

MP karmchari news- 16 साल से भत्तों की दरें रिवाइज नहीं हुई है

Posted: 21 Jun 2022 01:05 PM PDT

जबलपुर
। मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया राज्य शासन द्वारा राज्य के कर्मचारियों को 01 जनवरी 2016 तथा अध्यापक संवर्ग को 01 जुलाई 2018 से सातवां वेतनमान का लाभ दिया जा रहा है। किन्तु राज्य शासन द्वारा उन्हें छटवें वेतनमान के अनुसार 16 वर्ष पुरानी दरों से मकान भाडा भत्ता, परिवहन भत्ता, विकलांग भत्ता, आदिवासी क्षेत्र भत्ता एवं यात्रा भत्ता दिया जा हैं। 

कर्मचारियों को ऐसा मानना है कि सातवें वेतनमान के अनुरूप भत्तों में बढोतरी न होने सातवें वेतनमान का वास्तविक लाभ नहीं मिल पा रह है। शासन द्वारा राज्य कर्मचारियों के साथ सातवें वेतनमान के अनुसार भत्ते देने में सौतेला व्यवहार किया जा रहा है शासन के दोहरे मापदण्ड से राज्य कर्मचारियों में भारी निराशा एवं आक्रोश व्याप्त है।

संघ योगेन्द्र दुबे, अर्वेन्द्र राजपूत, अटल उपाध्याय, सुरेन्द्र जैन, मुकेश सिंह, मंसूर बेग, आलोक अग्निहोत्री, दुर्गेश पाण्डे, बृजेश मिश्रा, सुनील राय, राजकुमार सिंह, अभिषेक मिश्रा, सोनल दुबे, देवदत्त शुक्ला, पवन ताम्रकार, विनय नामदेव, संतोष तिवारी, महेश कोरी, श्यामनारायण तिवारी, मनोज सेन, मनीष लोहिया, मनीष शुक्ला, प्रियांशु शुक्ला, बृजेश गोस्वामी, सतीश पटैल, प्रशांत शुक्ला, मो0 तारिख, धीरेन्द्र सोनी आदि ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय से मांग की है कि राज्य कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के अनुसार ही भत्ते दिये जावें। 

DAVV NEWS- परीक्षा कक्षा में आधे घंटे बाद तक प्रवेश संबंधी एवं प्रोजेक्ट फेलो की वैकेंसी

Posted: 21 Jun 2022 12:33 PM PDT

Devi Ahilya Vishwavidyalaya, Indore
द्वारा सभी संबंधित परीक्षा केंद्रों के निदेशक एवं कॉलेजों के प्राचार्य को एक पत्र के माध्यम से स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा के निर्धारित समय के आधे घंटे बाद तक विद्यार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश किन परिस्थितियों में दिया जा सकता है। 

परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी पत्र क्रमांक 1338 दिनांक 20 जून 2022 के अनुसार परीक्षा हॉल में परीक्षा प्रारंभ होने के आधे घंटे पश्चात तक परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में प्रवेश देने संबंधी नियम के संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि इस प्रकार की उपस्थिति केवल विशेष परिस्थितियों के लिए ही मान्य हैं। 

इसको प्रतिदिन की परिपाटी नहीं माना जाए। आधा घंटा विलंब से आने वाले विद्यार्थियों से विलंब के संबंध में लिखित स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाए। प्रतिदिन विलंब से आने वाले विद्यार्थियों पर उचित रोक लगाई जाए। यह सूचना नोटिस बोर्ड पर भी चर्चा की जाए तथा परीक्षा कक्ष में सभी विद्यार्थियों को जानकारी दी जाए। 

School of Chemical Sciences Project Fellow Vacancy 

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय द्वारा स्कूल ऑफ केमिकल साइंसेज के लिए प्रोजेक्ट फेलो की वैकेंसी ओपन की गई है। 55% प्राप्तांक के साथ एमएससी केमिस्ट्री डिग्री वाले कैंडीडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। यह नियुक्ति 12 महीनों के लिए होगी जिसे 2-3 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2022 बताई गई है। यहां क्लिक करके जॉब नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं एवं उसकी PDF FILE DOWNLOAD कर सकते हैं। 

CAMPION SCHOOL BHOPAL को महिला शिक्षक की याचिका पर हाईकोर्ट का नोटिस

Posted: 21 Jun 2022 01:03 PM PDT

जबलपुर
। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा राजधानी भोपाल में संचालित कैंपियन स्कूल के मैनेजमेंट और स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है एवं स्कूल की एक महिला शिक्षक को बर्खास्त करने का आदेश इस याचिका के निर्णय के अधीन कर दिया गया है। 

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति मिनिंदर सिंह भट्टी की एकलपीठ के समक्ष याचिका को प्रस्तुत किया गया। याचिकाकर्ता राजधानी भोपाल निवासी शबिस्ता खान की ओर से अधिवक्ता आदित्य संघी ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि याचिकाकर्ता केम्पियन स्कूल में कम्प्यूटर शिक्षक के पद पर पदस्थ थी। 17 जनवरी 2021 को कम्प्यूटर व लैपटाप खरीदी में हो रही धांधली की शिकायत की थी। 

इसके अलावा याचिकाकर्ता ने स्कूल परिसर में स्थित इलाहाबाद बैंक के कर्मचारियों द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार और टिप्पणी की शिकायत छह मार्च, 2021 को प्रबंधन से की थी। धांधली का मामला सार्वजनिक नहीं हो, इसलिए स्कूल प्रबंधन ने 17 जनवरी, 2022 को तीन दिन का नोटिस जारी किया। याचिकाकर्ता ने 19 जनवरी को अधिवक्ता के माध्यम से जवाब पेश कर दिया, लेकिन 21 जनवरी, 2022 को ही स्कूल प्रबंधन ने सेवा से बर्खास्त कर दिया।

संविदा कर्मचारियों को छुट्टी के दिन अतिरिक्त भुगतान मामला, HC का नोटिस - MP KARMCHARI NEWS

Posted: 21 Jun 2022 08:24 AM PDT

जबलपुर
। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने मध्यप्रदेश शासन, ऊर्जा विभाग, पावर मैनेजमेंट कंपनी और विद्युत वितरण कंपनियों से सवाल किया है कि जब संविदा कर्मचारियों से छुट्टी के दिन काम करवाया जाता है तो उन्हें इसके बदले अतिरिक्त भुगतान क्यों नहीं दिया जाता। जवाब पेश करने के लिए 29 जुलाई तक का समय दिया गया है।

मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ जबलपुर द्वारा उच्च न्यायालय में याचिका प्रस्तुत की गई है। संघ के प्रांतीय महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव की ओर से अधिवक्ता आकाश चौधरी व अभिलाष डे ने बताया कि मध्य प्रदेश राज्य विद्युत मंडल की कंपनियों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों के अनुबंध में लिखा है कि उन्हें घोषित राष्ट्रीय अवकाश की पात्रता है। 

उन्होंने बताया कि अधिकारियों द्वारा अनाधिकृत रूप से घोषित राष्ट्रीय अवकाश पर उनसे कार्य लिया जा रहा है जिसका कोई भी भुगतान या लाभ नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में संघ द्वारा अनेक बार अधिकारियों से चर्चा भी की गई किंतु कोई सार्थक परिणाम नहीं निकलने पर हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई।

MP NEWS- घूसखोर अकाउंटेंट को 4 साल की जेल, सिवनी स्पेशल कोर्ट का फैसला

Posted: 21 Jun 2022 08:02 AM PDT

जबलपुर।
रिश्वतखोर अधिकारी कर्मचारियों की मान्यता होती है कि यदि उनके खिलाफ कोई प्रकरण बन ही गया तो इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर को रिश्वत देकर मामले को रफा-दफा करवा लेंगे, लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता। सिवनी जिले में लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वतखोर अकाउंटेंट के खिलाफ पुख्ता प्रमाण प्रस्तुत किया नतीजा कोर्ट ने अकाउंटेंट को 4 साल की जेल की सजा सुनाई है। 

सिवनी जिले के उप स्वास्थ्य केंद्र चावड़ी में स्वास्थ्यकर्ता के पद पर पदस्थ वाल्मीक सोनी का पेंशन प्रकरण तैयार बनना था। जिसे बनाने के बदले जिला अस्पताल के लेखापाल सुरेश काकडे़ निवासी हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी ने 12 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने लोकायुक्त जबलपुर में इसकी शिकायत कर दी। लोकायुक्त पुलिस ने रणनीति बनाकर छापामार कार्रवाई की जिसमें अकाउंटेंट सुरेश काकडे़ ₹7000 रिश्वत लेते हुए अस्पताल के ऑफिस में गिरफ्तार कर लिया गया।

जिला लेखापाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत प्रकरण दर्ज लोकायुक्त दल ने चालान विशेष न्यायालय में पेश किया था। प्रकरण की सुनवाई विशेष सत्र न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) न्यायालय में की गई। इसमें शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक नवल किशोर सिंह द्वारा पैरवी की गई। 

न्यायालय ने सबूतों व गवाहों से सहमत होकर दोषी लेखापाल सुरेश काकडे़ को धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में 3 वर्ष सश्रम कारावास व 2 हजार रुपए अर्थदंड, धारा- 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में 4 वर्ष का सश्रम कारावास व 2 हजार रुपए का अर्थदंड की सजा सुनाई है।

लाइफ में मिसमैनेजमेंट के कारण व्यापारी को सुसाइड करना पड़ा - INDORE NEWS

Posted: 21 Jun 2022 07:51 AM PDT

इंदौर। लाइफ में पंक्चुअलिटी, सिस्टम और मैनेजमेंट का कितना इंपॉर्टेंट रोल होता है। यह घटना इसका सबसे दुखद उदाहरण है। लाखों का कारोबार करने वाले एक मोबाइल व्यापारी को सुसाइड करना पड़ा क्योंकि वह अपनी लाइफ में सिस्टम नहीं बना पाया था। मैनेज नहीं कर पा रहा था। यह बात उसने खुद अपने सुसाइड नोट में लिखी है। 

TI योगेश सिंह तोमर के मुताबिक खातीवाला टैंक में रहने वाले प्रकाश (45) पुत्र कन्हैयालाल फतेहचंदानी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। रात में पत्नी ने उन्हें देखा तो परिवार के लोगों को जानकार दी। प्रकाश ने एक पेज का सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें उसने दोस्तों और रिश्तेदारों व परिवार से माफी मांगी है। इसके साथ ही बेटे और बेटी का ध्यान रखने के लिए कहा है। प्रकाश ने यह भी लिखा है कि जीवन में जो भी करें उसे व्यवस्थित तरीके से करें ताकि परेशान ना होना पड़े।

परिवार के लोगों ने बताया कि प्रकाश की डॉलर मार्केट में मोबाइल की दुकान है। वहीं दो भाई अलग रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटा-बेटी हैं। जो पढ़ाई कर रहे हैं। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है। पुलिस की इन्वेस्टिगेशन में मैनेजमेंट के सबक का उल्लेख कभी नहीं हो पाएगा। मृत्यु का कारण व्यापार में घाटा और लोन बताया जा सकता है लेकिन प्रकाश फतेहचंदानी के सुसाइड नोट की 1 लाइन लाखों-करोड़ों व्यापारियों के लिए एक ऐसा सबक है जिसे उन्हें जिंदगी भर याद रखना होगा। क्योंकि भूलने के बाद प्रकाश आज जिंदा नहीं है।

BHOPAL NEWS- बैंक मैनेजर 1 साल से महिला कर्मचारी का रेप कर रहा था

Posted: 21 Jun 2022 12:20 PM PDT

भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कार्यस्थल पर यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। बैंक का ब्रांच मैनेजर अपनी ही अधीनस्थ महिला कर्मचारी का 1 साल से रेप कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक बैंक मैनेजर को गिरफ्तार नहीं किया गया था। 

अयोध्या नगर भोपाल में रहने वाली 37 साल की महिला कर्मचारी ने बताया कि जिस बैंक में वह नौकरी करती है। उसी ब्रांच के मैनेजर ने उसे फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए झूठा प्यार जताया और 1 साल तक उसके साथ संबंध बनाता रहा। महिला कर्मचारी ने बताया कि ब्रांच में साथ काम करने के दौरान मैनेजर ने उसे आकर्षित किया और फिर 14 अगस्त 2021 को उसे अपने साथ डेट पर ले गया। 

ब्रांच मैनेजर ने विश्वास जीतकर शादी के लिए प्रपोज किया और एकांत का फायदा उठाकर उसने फिजिकल रिलेशन बना लिए। महिला कर्मचारी का कहना है कि उसे कभी एहसास ही नहीं हुआ कि उसके साथ प्यार में धोखा किया जा रहा है। ब्रांच मैनेजर उसका फायदा उठा रहा है। 1 साल तक उसके साथ कई बार फिजिकल हुआ और अब दूसरी महिला से शादी करने जा रहा है। 

महिला कर्मचारी ने जब शादी के बाद ही के बारे में पूछा तो ब्रांच मैनेजर ने स्पष्ट इंकार कर दिया। प्यार में धोखा मिलने के बाद महिला कर्मचारी ने पुलिस थाने आकर सारी कहानी सुनाई और ब्रांच मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

कमलनाथ से नाराज कांग्रेस जिलाध्यक्ष का इस्तीफा तैयार, विधायक के साथ सीधा टकराव- GWALIOR NEWS

Posted: 21 Jun 2022 06:50 AM PDT

ग्वालियर
। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा काफी नाराज हैं। उन्होंने अपना इस्तीफा तैयार कर लिया है। श्री शर्मा का कहना है कि यदि कार्यकर्ताओं की राजनीतिक हत्या होगी तो वह इस्तीफा दे देंगे। मामला नगर निगम चुनाव में पार्षदों की टिकट को लेकर एक विधायक से चल रहे टकराव का है। 

कांग्रेस पार्टी में नगर निगम चुनाव में टिकट को लेकर बवाल मचा हुआ है। जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा चाहते थे कि पार्टी के लिए किए गए कामों के प्रतिफल में महापौर का टिकट उनकी पत्नी को दे दिया जाए परंतु पार्टी ने भाजपा से कांग्रेस में आए विधायक की पत्नी को टिकट दे दिया। इसके बाद पार्षदों के टिकट वितरण को लेकर भी तनाव की स्थिति बन गई। 

खबर आई है कि एक विधायक, प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ से मिले हैं। वह लगभग 5 पार्षदों के टिकट बदलवाने के लिए गए थे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कमलनाथ ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। इसी बात को लेकर जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा नाराज हो गए हैं और इस्तीफा देने की चेतावनी दे रहे हैं।

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती उम्मीदवारों के लिए सूचना - MP ROJGAR SAMACHAR

Posted: 21 Jun 2022 06:28 AM PDT

जबलपुर
। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा हेतु आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के नाम सूचना जारी की गई है। इस सूचना में परीक्षा की तारीख एवं परीक्षा केंद्र के बारे में बताया गया है। 

श्री योगेंद्र सिंह रजिस्ट्रार परीक्षा उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश जबलपुर द्वारा जारी सूचना क्रमांक 1080 दिनांक 21 जून 2022 के अनुसार उच्च न्यायालय में स्टेनोग्राफर के विज्ञापित 4 पदों की भर्ती 2021 हेतु ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि उनकी ऑनलाइन परीक्षा दिनांक 16 जुलाई 2022 दिन शनिवार को आयोजित की जाएगी। 

परीक्षा जबलपुर जिले में स्थित परीक्षा केंद्र में आयोजित कराई जाएगी। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की वेबसाइट से रजिस्ट्रेशन क्रमांक हुआ पासवर्ड दर्ज करके दिनांक 7 जुलाई 2022 सायंकाल से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र में दिशानिर्देशों का उल्लेख किया गया है जिसका पालन करना अनिवार्य है। 

आयुष विभाग CHO और कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती की संशोधित सूचना - MP ROJGAR SAMACHAR

Posted: 21 Jun 2022 12:20 PM PDT

भोपाल
। संचालनालय आयुष मध्य प्रदेश द्वारा कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर और डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती परीक्षा में टाइम टेबल में संशोधन की सूचना जारी की गई है। उम्मीदवार एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

डॉ एम फारुख उपसंचालक संचालनालय आयुष मध्य प्रदेश द्वारा बताया गया है कि डाटा एंट्री ऑपरेटर परीक्षा की तारीख 23 जून 2022 समय सुबह 9:00 बजे से 10:40 बजे तक रहेगा। पेपर में कुल 100 प्रश्न आएंगे। पाठ्यक्रम के प्रत्येक खंड से 10 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर को हल करने के लिए 100 मिनट का समय दिया जाएगा। और प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित होगा इस प्रकार 100 प्रश्न के लिए 100 अंक निर्धारित किए गए हैं। 

CHO यानी कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर आयुर्वेद होम्योपैथी एवं यूनानी भर्ती परीक्षा की तारीख समय दोपहर 2:00 बजे से 3:40 बजे तक निर्धारित किया गया है। पेपर में कुल 100 प्रश्न आएंगे। पाठ्यक्रम के प्रत्येक खंड से 10 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर को हल करने के लिए 100 मिनट का समय दिया जाएगा। और प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित होगा इस प्रकार 100 प्रश्न के लिए 100 अंक निर्धारित किए गए हैं। 


मध्य प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र की घोषणा - MP NEWS

Posted: 21 Jun 2022 06:06 AM PDT

भोपाल।
मध्यप्रदेश के राज्यपाल महोदय द्वारा विधानसभा के मानसून सत्र 2022 की घोषणा कर दी है। इस हेतु अधिसूचना जारी कर दी गई है। श्री ए पी सिंह प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय ने बताया कि मानसून सत्र का आयोजन दिनांक 25 से 29 जुलाई 2022 तक किया जाएगा। 

कम से कम 3 सप्ताह का होना चाहिए मानसून सत्र: नेता प्रतिपक्ष

उल्लेखनीय है कि दिनांक 18 जुलाई को मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया समाप्त हो रही है और 25 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र प्रारंभ हो रहा है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह का कहना है कि जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए 5 दिन का समय बहुत कम है। मानसून सत्र कम से कम 3 सप्ताह का होना चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह का कहना है कि विधानसभा के मानसून सत्र की अवधि को बढ़ाया जाना चाहिए। यदि सरकार मानसून सत्र को 3 सप्ताह के लिए नहीं करेगी तो हम इसका विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के सवालों का जवाब नहीं देना चाहती। इसलिए हमेशा विधानसभा सत्र बहुत छोटा रखती है और समय से पहले सदन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करवा दिया जाता है।

AAP की महापौर प्रत्याशी ने चोरी छुपे नामांकन वापस ले लिया

भोपाल। मप्र के नगरीय निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भोपाल से मेयर कैंडिडेट रानी विश्वकर्मा ने गुपचुप तरीके से अपना नॉमिनेशन वापस ले लिया। इसकी 'आप' नेताओं को भनक तक नहीं लगी। भोपाल में आम आदमी पार्टी के साथ ऐसा होगा किसी ने सोचा नहीं था, क्योंकि आम आदमी पार्टी तो प्रतियोगिता में ही नहीं है। 

छतरपुर निर्वाचन अधिकारी को हटाने के आदेश, चुनाव याचिका पर हाईकोर्ट का फैसला- MP NEWS

Posted: 21 Jun 2022 08:17 AM PDT

जबलपुर
। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने एक चुनाव याचिका की सुनवाई के बाद छतरपुर के असिस्टेंट रिटर्निंग अधिकारी (ARO) डीपी द्विवेदी को 24 घंटे के भीतर निर्वाचन के काम से हटाने का आदेश दिया है। 

याचिकाकर्ता विजय प्रताप सिंह के वकील सत्येंद्र ज्योतिषी ने भोपाल समाचार को बताया कि उनके पक्षकार ने जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन दाखिल किया था जिसे जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा रिजेक्ट कर दिया गया था। रिजेक्शन के खिलाफ विजय प्रताप सिंह हाई कोर्ट में याचिका प्रस्तुत की थी। 

हाई कोर्ट ने इस मामले में निर्वाचन आयोग के सभी पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद यह पाया कि याचिकाकर्ता विजय प्रताप सिंह का नामांकन फॉर्म गलत तरीके से रिजेक्ट कर दिया गया था। हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग के वकील को आदेशित किया कि 24 घंटे के भीतर निर्वाचन अधिकारी को बदल दिया जाए और 48 घंटे के भीतर याचिकाकर्ता के नामांकन फॉर्म पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

BHOPAL NEWS- शहर में हैजा फैलने का खतरा, ट्यूबवेलों से सीवेज का पानी निकल रहा है

Posted: 21 Jun 2022 01:18 AM PDT

भोपाल
। शहर में हैजा फैलने का खतरा बढ़ गया है क्योंकि शहर के कई ट्यूबवेलों से स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक दूषित पानी निकल रहा है। यह पानी देखने में गंदा नहीं है लेकिन इसमें सीवेज मिला हुआ है। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने अपनी एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया है। 

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट बताती है कि शहर में 185 स्थान ऐसे हैं जहां पर इंडस्ट्री या कॉलोनी के सीवेज में खतरनाक और जानलेवा कीटाणु पाए गए हैं। नियमानुसार इस तरह की सीवेज को बिना ट्रीटमेंट के जमीन में नहीं डालना चाहिए। इस प्रकार का गंदा पानी जब जमीन के भीतर जाता है और ट्यूबवेल के जरिए वापस निकलता है। तब पानी का रंग तो साफ हो जाता है लेकिन उसके अंदर मौजूद जानलेवा खतरनाक कीटाणु खत्म नहीं होते। इनमें से कुछ ऐसे हैं जो आरओ प्यूरीफायर से भी बचकर पानी में मिले रहते हैं। 

विशेषज्ञों ने बताया कि भोपाल शहर में 125 कॉलोनी आए ऐसी है जहां के सीवेज में बेहद खतरनाक स्तर के कीटाणु पाए गए हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इन कालोनियों को और एक कैटेगरी में लिस्टेड किया है। कॉलोनी की संचालक सोसाइटी और बिल्डरों को नोटिस भेजकर कहा गया है कि वह ट्रीटमेंट प्लांट लगाएं।

GWALIOR NEWS- डॉ. आलोक नीखरा का मकान गिरा, मलबे में दबे

Posted: 21 Jun 2022 06:56 AM PDT

ग्वालियर
। बड़ी खबर आ रही है। सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात लगभग 2:00 बजे एक तीन मंजिला मकान अचानक धराशाई हो गया। इस हादसे में मकान मालिक डॉक्टर आलोक नीखरा मलबे में दब गए। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर थे। इसलिए बड़ा हादसा होने से बच गया।

पड़ोसी बेसमेंट बना रहा था, जिसके कारण मकान गिर गया

शहर के दाल बाजार इलाके की गीता कॉलोनी में अशोक नीखरा (गुप्ता) का तीन मंजिला मकान बना हुआ था। इस मकान में उनके बेटे डॉक्टर आलोक नीखरा अपने परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि डॉक्टर नीखरा के पास में एक नत्थीलाल बंसल द्वारा बेसमेंट बनाया जा रहा था। उसकी गहराई काफी ज्यादा थी। इसके कारण डॉ नीखरा के मकान की नींव कमजोर हो गई और उनका मकान गिर गया। हादसे के समय डॉक्टर अकेले थे। 

संतोष की बात यह है कि मलबे में दबे होने के बावजूद डॉक्टर आलोक नीखरा बाहर निकल आए और घायल अवस्था में उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने मौखिक तौर पर बताया कि पड़ोसी नत्थी लाल बंसल और उनका परिवार घर पर नहीं है।

मध्यप्रदेश में पंजाब पुलिस के सब इंस्पेक्टर की डेड बॉडी मिली- MP NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति की डेड बॉडी मिली है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि उसकी जेब से सब इंस्पेक्टर का फोटो आईडी मिला है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह व्यक्ति पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर था। समाचार लिखे जाने तक मृत व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 

जबलपुर में भूकंप: नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी 

जबलपुर में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात 1 बजकर 23 मिनट पर जमीन की गहराई में भूकंप जैसी गतिविधि हुई। भूकंप की तीव्रता 3.4 मैग्नीट्यूड थी। कम अवधि और तीव्रता होने के कारण स्थानीय लोगों को भूकंप का पता भी नहीं चला। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के ट्वीट से पता चला कि जबलपुर में भूकंप आया था। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया पार्टी की पंक्ति में, समर्थकों को टीम में रहना सिखाया- GWALIOR NEWS

Posted: 21 Jun 2022 08:03 AM PDT

ग्वालियर
। नगर निगम महापौर टिकट के लिए मुंबई से भोपाल इमरजेंसी लैंडिंग करने वाले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अब पार्टी की पंक्ति में खड़े दिखाई दे रहे हैं। सोमवार को उन्होंने अपने समर्थकों को टीम में बने रहना सिखाया। स्पष्ट रूप से मैसेज दिया कि पार्टी ने जिस भी व्यक्ति को प्रत्याशी घोषित किया है उसे जिताने के लिए काम करना है। 

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर नगर निगम महापौर पद पर सुमन शर्मा का विरोध कर रहे थे। वयोवृद्ध माया सिंह को टिकट दिलाने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जमीन से लेकर आसमान तक एक कर दिए थे। भोपाल में शुरू हुई कोर ग्रुप की बैठक खत्म होने से पहले स्पेशल फ्लाइट पकड़कर मुंबई से भोपाल लैंड हो गए थे। ऐसा लग रहा था जैसे सर्जिकल स्ट्राइक कर डाली है। 

महाराज नाराज भी हुए लेकिन कांग्रेस की तरह भारतीय जनता पार्टी में भी उनकी नाराजगी का कोई खास असर दिखाई नहीं दिया। टिकट वितरण पार्टी के अपने नियम कायदों से हुआ। सोमवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने समर्थकों को समझाया कि पार्टी ने सुमन शर्मा को टिकट दिया है इसलिए उन्हें जिताने के लिए काम करना है। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि चुनाव प्रचार में जहां भी ज्योतिरादित्य सिंधिया की आवश्यकता होगी उन्हें आमंत्रित किया जाएगा।

MP NEWS- कन्यादान घोटाले में पंचायत सचिव सस्पेंड, कलेक्टर की कार्रवाई

Posted: 20 Jun 2022 10:28 PM PDT

निवाड़ी
। मध्य प्रदेश की कन्यादान योजना (मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना) में घोटाले के आरोपी ग्राम पंचायत सचिव अविनाश नायक को कलेक्टर तरुण भटनागर ने सस्पेंड कर दिया है और उनकी पत्नी कल्पना नायक के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। 

जिला पंचायत राज अधिकारी संजीव वशिष्ट ने बताया कि अभिलाषा केवट पत्नी लखन केवट निवासी ग्राम टपरियन थाना निवाड़ी ने आवेदन देकर बेटी रचना की विवाह सहायता के पैसे छल व कूट रचना कर हड़पने का आरोप लगाया है। अभिलाषा केवट पत्नी लखन केवट ने बताया कि बेटीवाई पत्नी रजू केवट निवासी ग्राम टपरियन ने अपनी फोटो लगाकर कल्पना नायक पत्नी अवनीश नायक निवासी रामनगर थाना निवाड़ी ने आईएफएसी कोड को काटकर अपने खाते में राशि डलवाने के संबंध में शिकायत की है।

जांच के समय अभिलाषा पत्नी लखन केवट ने बताया कि उनकी बेटी अर्चना की शादी जून 2021 में बबीना में महेश रैकवार से हुई थी। विवाह सहायता की राशि 1 साल बाद तक खाते में नहीं आई। इसके बाद उन्होंने अवनीश नायक से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि राशि अभी तक नहीं आई है।

इसके बाद वो अपने पति के साथ जनपद कार्यालय निवाड़ी गई, तो पता चला कि शादी वाले रुपए स्वीकृत होकर खाते में डाले जा चुके हैं। जब पता लगाया गया तो मालूम पड़ा कि राशि 51 हजार अवनीश नायक की पत्नी कल्पना के खाते में डाली गई है। इसकी जानकारी अवनीश नायक को भी दी गई लेकिन वो मामले को घुमाते रहे और राजीनामें का दबाव बनाने लगे।

इसके बदले में अवनीष नायक ने उन्हें 95 हजार रुपए दिए और कागजों पर उनका अंगूठा लगवा लिया। शादी के पैसे उनकी बड़ी पुत्री रचना के नाम निकाले गए हैं, जबकि उनकी बड़ी बेटी रचना निवाड़ी में 12वीं क्लास में पढ़ रही है और उसकी अभी तक शादी नहीं हुई है। जांच में दस्तावेजों के परीक्षण के बाद रचना की शादी नहीं होना पाया गया और रचना की शादी के नाम पर 51 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं, जो अन्य किसी के खाते में डाले गए हैं।

फर्जी तरीके से राशि स्वीकृत कराने व अन्य किसी खाते में राशि डालने के लिए दोषी पाए सचिव राजवली यादव, ग्राम पंचायत बिल्ट को निलंबित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही अन्य के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देशित किया गया है।

GWALIOR NEWS- BSF जवान ने पत्नी को गोली मारी, दूसरी शादी का विरोध कर रही थी

Posted: 20 Jun 2022 10:16 PM PDT

ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में BSF जवान ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली। जब पत्नी ने विरोध जताया तो पति ने उस पर फायरिंग कर दी। लेकिन किस्मत से गोली उसे नहीं पीछे खड़ा भांजे को लगी। उसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अब पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना पुलिस को कड़ी कार्रवाई के लिए कहा है।

ग्वालियर के टेकनपुर पर रहने वाली उषारानी राजावत ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी से शिकायत की है कि उसकी शादी 12 साल पहले 2010 में टेकनपुर एकेडमी में पदस्थ जवान राजू राजावत से हुई थी लेकिन शादी के कुछ महीने बाद ही वह उससे दहेज लाने की मांग करने लगा। दहेज की मांग पूरी न होने पर आए दिन बड़ी बेरहमी से उसकी मारपीट करता था। 

जिसके बाद सन 2018 में महिला ने एक बेटी को जन्म दिया तो वह नाराज हो गया और बेटी पैदा करने का ताना देकर फिर उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया और घर से निकाल दिया,जब महिला ने थाने में इसकी शिकायत की तो काउंसलिंग की गई जिसके बाद उसका पति उसे समझा बुझाकर अपने साथ घर ले गया, लेकिन कुछ दिन बाद दोबारा उसके साथ मारपीट करने लगा। इसी बीच 2019 में उसके पति ने उसे बिना तलाक दिए किसी और महिला के साथ शादी रचा ली। 

3 दिन पहले 17 जून 2022 को महिला को पता चला कि उसके पति ने उसे बिना बताए किसी और महिला से शादी कर ली है तो उसने इसका विरोध किया तो पति ने नाराज होकर अपनी लाइसेंसी 312 बोर की बंदूक से उस पर गोली चला दी। गोली चलते देख महिला नीचे झुक गई और बच गई, लेकिन गोली पीछे खड़े उसके भांजे को लगी है। घायल को अस्पताल में भर्ती क राया गया है। महिला ने यह भी बताया कि टेकनपुर थाना में उसने मामले की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया।

JABALPUR में TI के खिलाफ विधायक धरने पर, पार्षद प्रत्याशी के पति का अपहरण

Posted: 20 Jun 2022 09:17 PM PDT

जबलपुर।
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में महिला पार्षद प्रत्याशी के पति के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना सोमवार देर रात शहपुरा नगर परिषद के वार्ड 5 की है। जबलपुर जिले के शहपुरा थाने में सोमवार की रात कई घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। इस दौरान कांग्रेस विधायक अपने समर्थकों के साथ देर रात शहपुरा के थाना प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी कर पहुंचे। जहां विधायक थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गए। 

विधायक का आरोप है उनके प्रत्याशियों को भारतीय जनता पार्टी के लोगो के द्वारा अपहरण किया गया हैं। और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। कांग्रेस विधायक ने शहपुरा थाना प्रभारी पर भी गंभीर आरोप लगाने के साथ तत्काल हटाने की मांग की हैं। शहपुरा नगर परिषद के वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस प्रत्याशी अनीता बर्मन के पति अशोक बर्मन अचानक ही गायब हो गए। जिसकी सूचना लगते ही कांग्रेस विधायक संजय यादव अपने समर्थकों के साथ शहपुरा थाने पहुंचे। उनका आरोप है कि कुछ लोगों ने दवाब बनाने के लिए उनके प्रत्याशी के पति का अपहरण कर लिया है।

कांग्रेस विधायक संजय यादव ने शहपुरा में हुई घटना को लेकर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को इससे अवगत भी करवाया। साथ ही उन्होंने कहा कि शहपुरा थाना प्रभारी को हटाया जाए। प्रत्याशियों की जान को खतरा भी बना हुआ है। उन्होंने प्रत्याशियों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग भी की।    

Post Bottom Ad

Pages