दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल |
- लगातार बढ़ रहा प्रदेश सरकार का खर्च, 5800
- छात्र नेता अनीस खान मौत की सीबीआई जांच की मांग कलकत्ता हाई कोर्ट ने की खारिज
- अनंत सिंह को एके-47 मामले में 10 साल की सजा
- महाराष्ट्र में सरकार गिराने का षड़यंत्र कर रही है भाजपा: गहलोत
- भारतीय विरासत का वैश्विक उत्सव
- भार ही नहीं मुजरिम राजनीतिक दल
- राष्ट्रपति के नाम पर एकता की थाह
- हांगकांग का जंबो फ्लोटिंग रेस्टोरेंट समुद्र में डूबा
- यूएनएससी में भारतीय नागरिक को आतंकी घोषित करना चाहता था पाक
- पूर्वी यूक्रेन के अहम शहरों में रूसी घेराबंदी बढ़ी
- इजराइल में नफ्ताली बेनेट की सरकार का गठबंधन टूटने से राजनीतिक संकट बढ़ा
- राजभवन में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन हुआ
- 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन इस योग दिवस पर हमें नियमित योग करने का संकल्प लेना चाहिए
- स्वास्थ्य से जुड़े थ्रेयोकेयर (Thyrocare)जाँच मे महिलाओ को मिले छुट ---माया श्रीवास्तव
- 22 जून 2022, बुधवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |
| लगातार बढ़ रहा प्रदेश सरकार का खर्च, 5800 Posted: 21 Jun 2022 09:47 AM PDT लगातार बढ़ रहा प्रदेश सरकार का खर्च, 5800करोड़ की राशि के सदुपयोग की चुनौती देहरादून। आय कम और खर्च अधिक, परिणाम यह है कि विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। अनियंत्रित हो रही इस बीमारी का उपचार यही है कि सरकार बजट में अपव्यय पर अंकुश लगाए। चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में 5800 करोड़ से अधिक धनराशि ऐसी है, जिसका दुरुपयोग रोकने और संतुलित उपयोग करने से निर्माण और कल्याण कार्यों के लिए धन बचाया जा सकता है। प्रदेश सरकार का खर्च लगातार बढ़ रहा है। तुलनात्मक रूप से आय के संसाधन बढ़ाने में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। यह सब कुछ तब हो रहा है, जब बजट में मितव्ययता की सीख दी जाती है। हर वित्तीय वर्ष की शुरुआत में विभागों को बजट का अपव्यय और अनावश्यक व्यय से बचने का परामर्श दिया जाता है। कैग की रिपोर्ट हर बार अनावश्यक व्यय और अपव्यय रोकने की आवश्यकता पर ध्यान खींचती है। बजट खर्च को लेकर जारी होने वाले निर्देशों और कैग की रिपोर्ट के बाद भी बजट के दुरुपयोग को रोकना संभव नहीं हो पा रहा है। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| छात्र नेता अनीस खान मौत की सीबीआई जांच की मांग कलकत्ता हाई कोर्ट ने की खारिज Posted: 21 Jun 2022 09:46 AM PDT छात्र नेता अनीस खान मौत की सीबीआई जांच की मांग कलकत्ता हाई कोर्ट ने की खारिजकोलकाता। बंगाल के हावड़ा के छात्र नेता अनीस खान की मौत की सीबीआइ जांच की मांग कलकत्ता हाई कोर्ट ने खारिज कर दी। हाई कोर्ट ने कहा कि अभी सीबीआइ जांच की जरूरत नहीं है। लिहाजा छात्र नेता की कथित हत्या की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआइटी) ही मामले की पड़ताल जारी रखेगी। बताते चलें कि अनीस खान को 18 फरवरी 2022 को मृत पाया गया था। उनके परिवार ने हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर सीबीआइ जांच की मांग की थी। दरअसल हावड़ा के आमता के छात्र नेता अनीस खान की कथित हत्या की जांच के लिए गठित एसआइटी की रिपोर्ट से मृतक के परिवार क्षुब्ध हैं। कलकत्ता हाई कोर्ट ने मृत छात्र नेता अनीस खान के पिता को बंगाल सरकार द्वारा प्रस्तुत एक रिपोर्ट पर आपत्ति के रूप में एक हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया था क्योंकि उनके वकील ने जांच के निष्कर्षों पर आपत्ति जताई थी। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| अनंत सिंह को एके-47 मामले में 10 साल की सजा Posted: 21 Jun 2022 09:43 AM PDT अनंत सिंह को एके-47 मामले में 10 साल की सजापटना। राजद के मोकामा से विधायक अनंत सिंह को एके-47 मामले में कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है। पैतृक गांव नदवां स्थित घर से एके-47 और ग्रेनेड बरामदगी मामले में एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष जज त्रिलोकी नाथ दुबे ने आरोपित मोकामा के विधायक अनंत सिंह को यह सजा सुनाई गई है। इस मामले में एक और दोषी सुनील सिंह को भी दस साल की सजा सुनाई गई है। सजा के एलान के बाद राजद विधायक अनंत सिंह की विधायकी जा सकती है। कानून के मुताबिक दो साल से अधिक सजा होने पर विधायकी समाप्त होने का प्रावधान है। सजा के बाद अनंत सिंह के वकील ने बताया कि कोर्ट ने अनंत सिंह को 10 साल की सजा सुनाई है। उनके वकील के मुताबिक वे लोग हाईकोर्ट में अपील करेंगे। उन्होंने बताया कि सारी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। अदालत ने कहा है कि अभियुक्त ने जितने दिन जेल में बिताये हैं, सजा से कट जायेगा।हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| महाराष्ट्र में सरकार गिराने का षड़यंत्र कर रही है भाजपा: गहलोत Posted: 21 Jun 2022 09:41 AM PDT महाराष्ट्र में सरकार गिराने का षड़यंत्र कर रही है भाजपा: गहलोतजयपुर। महाराष्ट्र में चल रहे सियासी संकट के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीजेपी पर महाराष्ट्र में सरकार गिराने का षड़यंत्र रचने का आरोप लगाया है। सीएम गहलोत ने आज एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना के 13 विधायक गुजरात चले गए।महाराष्ट्र में बीजेपी की ओर से सरकार गिराने का षड़यंत्र हो रहा है। पहले सरकार गिराने की साजिश मध्यप्रदेश में किया गया। उसके बाद राजस्थान में सरकार गिराने का षड़यंत्र किया गया और अब महाराष्ट्र में सरकार गिराने का षड़यंत्र हो रहा है। इस तरह के कृत्य लोकतंत्र के लिए शुभ नहीं है। सीएम गहलोत ने कहा कि आज देश में संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। संविधान और लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, चुनी हुई सरकारों को गिराने का काम किया जा रहा है। सीएम गहलोत ने कहा कि बीजेपी का संविधान और लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है, यह केवल दिखावे के लिए लोकतंत्र का मुखौटा पहनते हैं, लेकिन इनकी सोच बहुत ही खतरनाक है। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| भारतीय विरासत का वैश्विक उत्सव Posted: 21 Jun 2022 09:39 AM PDT भारतीय विरासत का वैश्विक उत्सव(डॉ दिलीप अग्निहोत्री-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा) मोदी का कहना है कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है। मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है। विचार, संयम और स्फूर्ति प्रदान करने वाला है तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है। योग भारत की अमूल्य धरोहर है। योग की अपनी जीवन शैली में शामिल करने की आवश्यकता है। योग भारत के राष्ट्रीय गौरव का विषय बन गया है। किसी अन्य देश की विरासत को इस प्रकार की प्रतिष्ठा कभी नहीं मिली। दो सौ से अधिक देशों में योग दिवस पर व्यापक समारोहों का आयोजन हुआ। दुनिया में योग लोकप्रिय हो रहा है। क्योंकि यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का आधार है। बिडम्बना यह कि भारत के सेक्युलर नेताओं के लिए यह भी वोट बैंक सियासत का मुद्दा है। इसलिए वह राष्ट्रीय गौरव के इस उत्साह में शामिल नहीं है। वैज्ञानिक अनुसंधानों ने यह प्रमाणित कर दिया है कि योग के ग्रंथों में वर्णित आसन, प्राणायाम ध्यानात्मक आसन षटकर्म के अभ्यास से तनाव प्रबंधन में सहायता मिलती हैं। दिनचर्या में योग को शामिल करना बहुत लाभदायक है। योग भारत की अमूल्य धरोहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से आज विश्व में इसकी गूंज है। आठ वर्ष पहले उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ महासभा में योग दिवस मनाने का प्रस्ताव किया था, इस पर सबसे कम समय में सर्वाधिक देशों के समर्थन का रिकार्ड कायम हो गया। संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा ने जिस ऐतिहासिक समर्थन से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को स्वीकार किया था, वह राष्ट्रीय गौरव का विषय था। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भारत की महान धरोहर के प्रति विश्व की सहमति है। लोगों को इसमें अपना हित नजर आ रहा है। इसकी भवभूमि में व्यक्ति को विराट जगत सत्ता से जोड़ने का विचार समाहित है। लेकिन शारीरिक लाभ के विचार से किया जाने वाला योग भी कल्याणकारी होता है। इससे शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार का स्वास्थ्य लाभ होता है। अनेक बीमारियों से निदान मिलता है। सकारात्मक चिंतन को बढ़ावा मिलता है। योगी आदित्यनाथ ने ठीक कहा था कि व्यक्ति का जीवन भोग के लिए नहीं, बल्कि योग के लिए है। योग रोग से मुक्ति प्रदान करता है। साथ ही चराचर जगत के अनेक सुखद रहस्यों का साक्षात्कार भी कराता है, जिनका सामान्य रूप से अनुभव नहीं किया जा सकता। यह क्षमता केवल योग से प्राप्त होती है। ईश्वर की सभी कृतियों में मनुष्य को ही विवेक शक्ति मिली है। इसे योग के माध्यम से जागृत किया जा सकता है। योग शरीर के साथ मन को भी स्वस्थ रखता है। ऐसा कोई दूसरा शरीर विज्ञान आज तक नहीं बन सका है। नरेंद्र मोदी ने इसको विश्व से परिचित कराया। इसका विराट रूप योग दिवस पर विश्व में दिखाई देता है। यह भारत की गौरवशाली उपलब्धि है। योग के आधुनिक प्रवर्तक पतंजलि के अनुसार योगश्चित्तवृतिनिरोध। अर्थात चित्त की वृत्तियों का निरोध ही योग कहलाता है। वेदांत के अनुसार आत्मा का परमात्मा से पूर्ण रूप से मिलन होना ही योग कहलाता है। इक्कीस जून को ग्रीष्म संक्रांति होती है। इस दिन सूर्य धरती की दृष्टि से उत्तर से दक्षिण की ओर चलना शुरू करते हैं, यानी सूर्य जो अब तक उत्तरी गोलार्ध के सामने था, अब दक्षिणी गोलार्ध की तरफ बढ़ना शुरू हो जाता है। योग के नजरिए से यह समय संक्रमण काल होता है, यानी रूपांतरण के लिए बेहतर समय होता है। कुछ लोग मजहबी आधार पर योग का विरोध करते हैं, जिसका कोई मतलब नहीं है। योग को मजहबी दृष्टि से देखना गलत है। इस्लामी मुल्कों के साथ पूरे विश्व में योग किया जा रहा है। अमेरिका व योरोप में करोड़ों लोगों की जीवन शैली में योग शामिल हो गया है। नरेंद्र मोदी ने विश्व कूटनीति में सांस्कृतिक तत्व को बेजोड़ अंदाज में शामिल किया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भारत के लिए गर्व का विषय है। इसे राजनीति की दृष्टि से देखना गलत है। अनेक विपक्षी पार्टियां राष्ट्रीय गौरव के इस अवसर से अपने को अलग रखती हैं। फिर भी यह सन्तोष का विषय है कि आम लोगों में इस गौरवशाली दिन को लेकर उत्साह रहता है। पूरे विश्व में योग दिवस का माहौल दिखाई देता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक में इसे लेकर उत्साह रहता है। यह एक दिन का उत्सव मात्र नहीं है, बल्कि इसे प्रतिदिन दिनचर्या में शामिल करने की प्रेरणा भी मिलती है। भारत ने केवल विश्व कल्याण का उद्घोष ही नहीं किया था, बल्कि उसके अमल की राह भी दिखाई थी। इसी ने भारत को विश्व गुरु के रूप में प्रतिष्ठित किया था। योग में भी मानव कल्याण का विचार समाहित है। यह शरीर के साथ ही मन को संतुलित करता है। नकारात्मक चिंतन शरीर के साथ ही समाज को भी उद्वेलित करते हैं, अराजकता फैलाते हैं। नरेंद्र मोदी ने योग को मानवता के लिए धरोहर बताया था। उनके विचारों पर विश्व समुदाय ने ध्यान दिया था। मोदी का कहना था कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है। मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है। विचार, संयम और स्फूर्ति प्रदान करने वाला है तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है। योग भारत की अमूल्य धरोहर है। योग की अपनी जीवन शैली में शामिल करने की आवश्यकता है। योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। कहा कि उनके प्रयासों के फलस्वरूप आज पूरी दुनिया में योग मनाया जा रहा। नरेंद्र मोदी ने भारतीय ऋषि परंपरा के उपहार योग को न केवल भारत में, बल्कि दुनिया में प्रतिष्ठित किया है। इस समय देश आजादी का अमृत महोत्सव भी माना रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए उत्तर के 75,000 स्थानों पर योगाभ्यास संपन्न हुआ है। दुनिया के दो सौ से अधिक देश हमारी ऋषि परंपरा व विरासत के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर रहे हैं। भारतीय मनीषा ने शरीरमाद्यं खलु धर्म साधनम् का संदेश दिया। अर्थात शरीर स्वस्थ है तो धर्म के सभी साधन अपने आप क्रम से सफल होते जाएंगे। योग का पहला नियम अनुशासन से जुड़ा है। योग अनुशासन में बांधकर निरोगता और शारीरिक व मानसिक विकास की ओर ले जाता है। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| भार ही नहीं मुजरिम राजनीतिक दल Posted: 21 Jun 2022 09:36 AM PDT भार ही नहीं मुजरिम राजनीतिक दल(अशोक त्रिपाठी-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा) लोकतंत्र में लोक अर्थात जनता के प्रतिनिधि भी महत्वपूर्ण होते हैं। यही कारण है कि अंगूठा छाप जनप्रतिनिधि को आईएएस पीसीएस अधिकारी भी सलाम ठोंकते हैं। जनप्रतिनिधियों की ज्यादातर अपनी पार्टी अर्थात दल होता है। चुनाव आयोग में इसका पंजीकरण कराया जाता है। चूंकि लोकतंत्र के ये महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं इसलिए इनको सरकार की तरफ से ढेर सारी सुविधाओं का उपभोग भी करते हैं। कार्यालय के लिए सरकारी भवन मिलता है। जनहित में इन्हें चंदा लेने की छूट होती। इस धनराशि के बारे में माना जाता है कि इसे लोकतंत्र के हित में खर्च किया जाएगा इसलिए आयकर से छूट मिलती है। लोकतंत्र के नाम पर मिली सुविधाओं का कितने ही राजनीतिक दल दुरुपयोग करते हैं। लोग आनन-फानन में एक पार्टी बना लेते हैं। चुनाव आयोग में उसका पंजीकरण कराने के बाद सरकारी भवन में कार्यालय एलाट करा लेते हैं। उस कार्यालय में क्या होता है यह देखने की जरूरत नहीं समझी जाती। सत्ताधारी दल से दोस्ताना सम्बंध हैं तब तो कहना ही क्या। दोस्ताना सम्बंध नहीं हैं तब भी साधारण पुलिस की मजाल नहीं कि राजनीतिक दलों के दफ्तर में ताक-झांक कर सके। गुन्डांे लफन्गों को छिपने की सुरक्षित जगह चाहिए सो लोकतंत्र के इन कथित मठों में मिल जाती है। चुनाव आयोग के संज्ञान में जब यह बात आयी कि इनमें से कितने ही दल लोकतंत्र के महोत्सव अर्थात चुनाव में भाग ही नहीं लेते हैं और आयकर की छूट लेकर आर्थिक अपराध भी कर रहे है तब निर्वाचन आयोग ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। निर्वाचन आयोग ने गत 20 जून 2022 को पंजीकृत गैरमान्यता प्राप्त 111 राजनीतिक दलों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। आयोग ने इन पार्टियों को गैर-मान्यता प्राप्त दलों की सूची से बाहर कर दिया है। इस सूची में उन राजीनीतिक दलों का नाम भी शामिल है जिन्होंने 2019 का चुनाव भी नहीं लड़ा था लेकिन उसके बावजूद उन्होंने करोड़ों रुपये की टैक्स छूट हासिल की थी। चुनाव आयोग के आकड़ांे के अनुसार मात्र 623 पार्टियों ने सन 2019 का चुनाव में लडा था। हमारे देश में फिलहाल 2,796 रजिस्टर्ड गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियां हैं। निर्वाचन आयोग ने इन 111 राजनीतिक दलों में से तीन के खिलाफ गंभीर कानूनी कार्रवाई करने की सिफारिश भी राजस्व विभाग से की है। बताया जा रहा है कि इनके खिलाफ आपराधिक कारनामों के सबूत आयोग को मिले हैं। इससे पहले आयोग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 2,100 से अधिक पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त दलों के खिलाफ कार्रवाई की शुरूआत की थी। इसके अलावा निर्वाचन आयोग ने 2017 से अपने आय व्यय और चंदे का हिसाब किताब नहीं देने वाले 2,351 राजनीतिक दलों की सूची आयकर विभाग को सौंपी है ताकि इनकी ब्लैक मनी का पता लगाया जा सके। पिछले महीने अर्थात मई 2022 में ही राजीव कुमार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था। उन्होंने पद भार संभालते ही 'सुधार अभियान' शुरू कर दिया था। हालांकि पूर्ववर्ती मुख्य निर्वाचन आयुक्तों ने भी अपने-अपने स्तर से प्रयास किये लेकिन सफलता नहीं मिली। राजनीति से अपराधियों को दूर रखने के लिए केंद्र सरकार से कानून बनाने की सिफारिश की गयी थी लेकिन ऐसा कोई कानून नहीं बन पाया। इसी प्रकार एक ही व्यक्ति को दो सीटों पर चुनाव लडने सो हतोत्साहित करने के लिए भी पूर्ववर्ती मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रयास किया था लेकिन उन्हें भी सफलता नहीं मिली। अब चुनाव आयोग ने अपने अधिकारों का प्रयोग शुरू किया और 25 मई को गैर मान्यता प्राप्त रजिस्टर्ड पार्टियों के खिलाफ सफाई मुहिम शुरू करते हुए ऐसे 66 राजनीतिक दलों के खिलाफ नोटिस भेजा था। इन दलों की 2020 में आयकर घोषणा में गड़बड़ी की शिकायतें सही पाई गई थीं। मात्र 623 पार्टियों ने 2019 में लोकसभा का आम चुनाव लडा था। देश में फिलहाल 2,796 रजिस्टर्ड गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियां हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, 2019 के आम चुनाव के समय देश में कुल 2,354 रजिस्टर्ड गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियां थीं लेकिन इनमें से मात्र 623 पार्टियों ने ही 2019 का चुनाव लड़ा था। इनमें से 1,731 के करीब ऐसे दल थे जिन्होंने एक भी सीट से चुनाव नहीं लड़ा था। वहीं जिन पार्टियों ने चुनाव लड़ा भी तो उन्होंने चुनावी खर्च का ब्यौरा चुनाव आयोग को नहीं दिया। अब सोचने की बात है कि जो राजनीतिक पार्टी चुनाव में हिस्सा ही नहीं लेती है तो उसको सरकारी सुविधा क्यों मिलना चाहिए। इसके बावजूद कितनी ही राजनीतिक पार्टियां सरकारी सुविधा ले रही हैं तो अपने राजनीतिक कर्तव्य के साथ तो अन्याय कर ही रही हैं साथ ही अपराध भी कर रही हैं। इसके साथ ही कितने ही सियासी दल 90 दिन के अंदर अपना चुनावी खर्च का ब्योरा नहीं देते हैं। गौरतलब है कि चुनाव खत्म होने के 90 दिन के अंदर सभी दलों को चुनावी खर्च का ब्यौरा चुनाव आयोग को देना होता है। ऐसा नहीं करने वाले राजनीतिक दलों के खिलाफ आयोग कार्रवाई कर सकता है। इसलिए चुनाव आयोग ने सराहनीय कार्रवाई की है। फिलहाल निर्वाचन प्रक्रिया और व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए चुनाव आयोग ने देश के 21 सौ से ज्यादा रजिस्टर्ड गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के खिलाफ कड़े कदम उठाए है। इसमें सभी दलों पर वित्तीय अनियमितता सहित समय पर सालाना आडिट रिपोर्ट पेश न करने और चुनाव खर्च का ब्यौरा न देने जैसे गंभीर आरोप है। इनमें बड़ी संख्या में ऐसी पार्टियां भी है, जिन्होंने 2019 का चुनाव भी नहीं लड़ा है, बावजूद उन्होंने करोड़ों की टैक्स छूट हासिल की है। चुनाव आयोग के मुताबिक मौजूदा समय में देश में 2796 रजिस्टर्ड गैर- मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल है। वर्ष 2001 के बाद में इनकी संख्या में तीन सौ फीसद का इजाफा हुआ है। वर्ष 2001 तक इनकी संख्या सिर्फ 694 थी। हालांकि आयोग ने राजनीतिक दलों के कामकाज में पारदर्शिता रखने के लिहाज से कुछ नियम भी बनाए है, इसके तहत सभी दलों को इससे जुड़ी जानकारी देना जरूरी होता है। जिसमें राजनीतिक दलों के कामकाज में पारदर्शिता रखने के लिहाज से कुछ नियम भी बनाए है, इसके तहत सभी दलों को इससे जुड़ी जानकारी देना जरूरी होता है जिसमें चुनावी चंदे की जानकारी भी शामिल होती है। इसके साथ ही चुनावी खर्च सहित पार्टी के आयकर पैन खाते और आडिट रिपोर्ट को भी पेश करना जरूरी होता है। चुनावों में धन की बढ़ती हुई भूमिका हमारी चुनाव व्यवस्था का गम्भीर दोष है। चुनाव आयोग द्वारा चुनाव में उम्मीदवार द्वारा किए जाने वाले व्यय की सीमा निश्चित की गई है। यह व्यय सीमा भिन्न भिन्न राज्यों के लिए अलग-अलग है। चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए यह आवश्यक है कि वे चुनाव परिणाम की घोषणा के 30 दिन के भीतर चुनाव व्यय का हिसाब सम्बद्ध अधिकारी को प्रस्तुत कर दें। भारतीय चुनाव प्रणाली की एक त्रुटि यह है कि दर्जनों राजनीतिक दल होने के बावजूद भी निर्दलीय सदस्यों की संख्या बढ़ती जा रही है। ये निर्दलीय सदस्य बेपेदी के लोटे की तरह सत्ता व धन लोभ में कभी भी किसी भी दल में जाने को तैयार रहते हैं। इन सब के लिए कानून भी बने हैं लेकिन यह कानूनी व्यवस्था केवल कागजी है। व्यवहार में धन की भूमिका निरन्तर अधिकाधिक बढ़ती जा रही है। भारत में बहुदलीय प्रणाली है। न केवल राष्ट्रीय स्तर के अनेक दल हैं, वरन् क्षेत्रीय दल भी अधिक संख्या में हैंय जैसे- अकाली दल, तेलगुदेशम पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस, डी. एम. के., असम गण परिषद्, समाजवादी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति आदि। ये दल चुनावों के समय सिद्धान्तों की तिलांजलि देकर सत्ता प्राप्त करने के लिए गठबन्धन करते रहते हैं। देश या मतदाताओं के हित से इनका कोई सम्बन्ध नहीं होता।समय-समय पर विभिन्न विचारकों, कानूनशास्त्रियों तथा राजनीतिक दलों ने चुनावों की त्रुटियों को दूर करने के लिए कुछ सुझाव भी दिए। उदाहरण के लिए चुनाव आयोग बहुसदस्यीय हो जिस पर अमल भी किया जा चुका है। चुनाव आयुक्त की नियुक्ति में विपक्ष तथा भारत के प्रमुख न्यायाधीश से भी परामर्श लिया जाता है। सभी संसद सदस्यों, विधायकों तथा मंत्रियों की आय के ब्यौरों और स्रोतों को प्रकाशित करने का सुझाव भी दिया गया था। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| राष्ट्रपति के नाम पर एकता की थाह Posted: 21 Jun 2022 09:34 AM PDT राष्ट्रपति के नाम पर एकता की थाह(अशोक त्रिपाठी-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा)
राजनीति मंे दूरदर्शी संदेश छिपे होते हैं। इसलिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति के चुनाव के बहाने विपक्षी दलों की एकता की क्षमता का प्रदर्शन भी किया है। ममता बनर्जी ने 22 विपक्षी दलों के नेताओं को निमंत्रण भेजा था लेकिन दिल्ली मंे सिर्फ 17 विपक्षी दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। ममता बनर्जी के निशाने पर मुख्य रूप से भाजपा है जिसने पश्चिम बंगाल में शून्य से मुख्य विपक्षी दल का दर्जा हासिल कर लिया है। कांग्रेस और वामपंथियों का शून्य होना ममता बनर्जी के लिए खतरे की घंटी नजर आ रही है, इसलिए वे ऐसे लोगों को विपक्षी एकता के नाम पर जोड़ना चाहती हैं जो भाजपा से टक्कर ले सकते हैं। इनमंे ओडिशा (उड़ीसा) के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएसआर जगन रेड्डी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं डीएमके नेता एमके स्टालिन का नाम सामने आता है। इन नेताओं ने ममता की बैठक से दूरी बनाए रखी। वामपंथी नेता भी उनके साथ नहीं खड़े हो रहे हैं। इस प्रकार ममता बनर्जी का मुख्य उद्देश्य तो पूरा होता नहीं दिख रहा है। दिल्ली में बैठक के बाद शरद पवार ने सभी पक्षों की राय से राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी घोषित करने की बात कही है। इससे लगता है कि प्रयास अभी जारी है। प्रयास यही होना चाहिए कि आप, टीआरएस, डीएमके, बीजेडी और शिरोमणि अकाली दल समेत सभी दमदार विपक्षी नेता एक मंच पर आ जाएं। विपक्षी दल साझा उम्मीदवार न उतार पाएं, इसकी रणनीति भाजपा बना रही है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए दिल्ली में 15 जून को टीएमसी चीफ ममता बनर्जी की अगुआई में विपक्षी दलों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में विपक्षी नेताओं ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव में एक कॉमन कैंडिडेट उतारने का फैसला किया। वहीं, एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने साफ कर दिया है कि उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी दलों की ओर से उम्मीदवार के रूप में उनका नाम रखे जाने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। शरद पवार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। शरद पवार के इनकार के बाद बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए जम्मू- कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला और गोपाल कृष्ण गांधी के नाम का सुझाव दिया। इसकी जानकारी आरएसपी नेता एन के प्रेमचंद्रन ने दी।एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए सभी पक्षों से बातचीत की जाएगी। वहीं, ममता बनर्जी ने कहा कि इस वक्त विपक्ष को साथ आने की जरूरत है। विपक्षी नेताओं की बैठक में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आरजेडी समेत 16 दलों के नेता शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी दलों के बीच सहमति बनाने का जिम्मा दिया हुआ है। राष्ट्रपति चुनाव का शंखनाद होने के साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने गैर-भाजपा शासित राज्यों के विपक्षी नेताओं और उनके समकक्षों से संपर्क साधा है। दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में ममता बनर्जी ने 17 विपक्षी दलों को एक मंच पर बैठाया। टीएमसी सुप्रीमो ने कथित तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल, केरल के सीएम और वाम नेता पिनराई विजयन, ओडिशा के सीएम और बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री व शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे सहित 22 नेताओं को पत्र लिखा था। बनर्जी ने तेलंगाना में अपने समकक्ष के. चंद्रशेखर राव (तेलंगाना राष्ट्र समिति), तमिलनाडु में एमके स्टालिन (डीएमके), झारखंड में हेमंत सोरेन और पंजाब में भगवंत मान से भी संपर्क किया। माना जा रहा है कि 2021 में संपन्न बंगाल विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद से एक प्रमुख राष्ट्रीय भूमिका निभाने की मांग कर रहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे का मकसद यह सुनिश्चित करना था कि भाजपा के उम्मीदवार के खिलाफ एक सर्वसम्मति से विपक्षी उम्मीदवार खड़ा किया जा सके। भारत के अगले राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होगा और वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी। चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि राजनीतिक दल राष्ट्रपति चुनाव में मतदान के मामले में अपने सांसदों और विधायकों को कोई व्हिप जारी नहीं कर सकते हैं। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा था कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 29 जून होगी। इसके अलावा नामांकन पत्रों की जांच 30 जून को होगी और नामांकन पत्र वापस लेने का अंतिम दिन 2 जुलाई होगा। यदि आवश्यक हुआ तो मतदान 18 जुलाई को होगा और मतगणना 21 जुलाई को होगी। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी द्वारा आहुत संयुक्त बैठक से पहले ही विपक्षी एकता को झटका लगता दिख रहा था। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा दिल्ली में बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक में आम आदमी पार्टी शामिल नहीं हुई। आम आदमी पार्टी के सूत्रों की मानें तो विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित होने के बाद ही पार्टी इस मुद्दे पर विचार करेगी। सूत्रों ने यह भी बताया था कि आम आदमी पार्टी के अलावा टीआरएस यानी तेलंगाना राष्ट्र समिति भी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा दिल्ली में बुलाई गई विपक्षी पार्टियों की बैठक में भाग नहीं लेगी। अनुमान सच निकला और टीआरएस ने बैठक में भाग नहीं लिया। दरअसल राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी दल एक ऐसा चेहरा तलाशने में लगे हैं, जिस पर सभी विपक्षी दल सहमत हों। एनसीपी नेता शरद पवार इसके लिए सबसे मुफीद माने जा रहे थे, लेकिन वह संयुक्त विपक्ष का उम्मीदवार बनने के इच्छुक नहीं हैं। पवार के इनकार के बाद विपक्ष अब दूसरे नेताओं के नामों पर भी विचार कर रहा है। कुछ नेताओं ने संभावित विकल्प के तौर पर पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल गोपालकृष्ण गांधी और फारुक अब्दुल्ला का नाम लिया। पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल गोपालकृष्ण गांधी 2017 में उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार थे। हालांकि वह एम. वेंकैया नायडू से चुनाव हार गए थे। सूत्रों के मुताबिक, महात्मा गांधी के पोते गोपाल कृष्ण गांधी शुरुआती प्रतिक्रिया ''सकारात्मक'' रही है, हालांकि उन्होंने समय मांगा है। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद का नामों पर भी विचार किया गया। शरद पवार ने कहा, सभी पक्षों से बात की जाएगी।हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| हांगकांग का जंबो फ्लोटिंग रेस्टोरेंट समुद्र में डूबा Posted: 21 Jun 2022 09:31 AM PDT हांगकांग का जंबो फ्लोटिंग रेस्टोरेंट समुद्र में डूबाहांगकांग का प्रतिष्ठित जंबो फ्लोटिंग रेस्टोरेंट कई वर्षों से पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा है। इसको 1976 में खोला गया था और कैंटोनीज भोजन में अव्वल दर्जे का माना जाता था। यह फ्लोटिंग रेस्टोरेंट पिछले कई सालों से हांगकांग का एक ऐतिहासिक और विशिष्ट संस्थान था। इसने क्वीन एलिजाबेथ और हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज जैसी प्रसिद्ध हस्तियों की मेजबानी की थी। यह फ्लोटिंग रेस्टोरेंट पिछले कई सालों से हांगकांग का एक ऐतिहासिक और विशिष्ट संस्थान था। इसने क्वीन एलिजाबेथ और हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज जैसी प्रसिद्ध हस्तियों की मेजबानी की थी। कोविड-19 महामारी के समय इस रेस्टोरेंट को बंद कर दिया गया था, तब से ये नहीं खुला। हालांकि, इस पुराने रेस्टोरेंट को पुनर्जीवित करने के कई वर्षों के प्रयास किए गए, लेकिन इसके मालिकों को दोबारा से इसे खोलने के लिए कोई निवेशक नहीं मिला। आखिरकार इसे हांगकांग के एबरडीन हार्बर से हटा दिया गया। इस रेस्टोरेंट को संचालित करने वाली कंपनी एबरडीन रेस्तरां एंटरप्राइजेज ने मीडिया आउटलेट्स को बताया कि व्यवसाय चलाने की लागत दिन-ब-दिन अधिक होती जा रही थी। उनके लिए रेस्टोरेंट में लगातार पैसा लगाना असंभव होता जा रहा था। कंपनी हर साल रखरखाव और निरीक्षण लागत में लाखों डॉलर खर्च कर रही थी, लेकिन अर्जित राजस्व से उन्हें ज्यादा मुनाफा नहीं मिला। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| यूएनएससी में भारतीय नागरिक को आतंकी घोषित करना चाहता था पाक Posted: 21 Jun 2022 09:29 AM PDT यूएनएससी में भारतीय नागरिक को आतंकी घोषित करना चाहता था पाकइस्लामाबाद। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की साजिश पर पानी फिर गया। पाकिस्तान ने एक भारतीय नागरिक को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने की कोशिश की। इस प्रस्ताव को भारत समेत 4 अन्य देशों ने खारिज कर दिया। पाकिस्तान गोबिंद पटनायक डुग्गीवालासा नाम के शख्स के आतंकवादी होने का दावा करता है। पाकिस्तान दावा करता है, यह शख्स पाकिस्तान के खिलाफ आतंकी हमलों में शामिल रहा है। इसे अंतरराष्ट्रीय आंतकी घोषित करने के लिए पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इस शख्स का नाम दर्ज कराने की कोशिश की थी। पाकिस्तान के इस प्रस्ताव को खारिज करने में यूके, अमेरिका, फ्रांस और अल्बानिया ने भारत का साथ दिया था। भारत का साथ देने वाले देशों में, 3 देश यूएनएससी के स्थायी सदस्य हैं। वहीं, चैथा देश अल्बानिया इस महीने यूएनएससी का अध्यक्ष है। 2020 में भी पाकिस्तान के ऐसे एक प्रस्ताव को सभी सदस्यों ने खारिज कर दिया था। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| पूर्वी यूक्रेन के अहम शहरों में रूसी घेराबंदी बढ़ी Posted: 21 Jun 2022 09:14 AM PDT पूर्वी यूक्रेन के अहम शहरों में रूसी घेराबंदी बढ़ीरूस-यूक्रेन युद्ध का आज 117वां दिन है। रूसी सेना पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में रणनीतिक रूप से दो अहम शहरों के पास हजारों यूक्रेनी सैनिकों को घेरती दिखाई दी। उधर, यूक्रेनी राष्ट्रपति ने दक्षिणी यूक्रेन पर रूसी सेना को कब्जा न करने देने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर रूस ने सेवेरोदोनेस्क व लिसिचंस्क को घेर लिया तो हजारों यूक्रेनी लड़ाके यहां फंस सकते हैं। युद्ध के मोर्चे पर यूक्रेनी सैनिकों ने भी पूर्वी शहर सेवेरोदोनेस्क के पास के गांवों पर हुए रूसी हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। यूक्रेनी सेना ने शकिवका क्षेत्र में रूसी हमले नाकाम कर दिए, जहां रूसी सेना को पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा, लेकिन वे यहां दोबारा संगठित हो रहे हैं। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| इजराइल में नफ्ताली बेनेट की सरकार का गठबंधन टूटने से राजनीतिक संकट बढ़ा Posted: 21 Jun 2022 09:00 AM PDT इजराइल में नफ्ताली बेनेट की सरकार का गठबंधन टूटने से राजनीतिक संकट बढ़ातेल अवीव। इजराइल में एक बड़ा राजनीतिक संकट पैदा हो गया है। नफ्ताली बेनेट के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार गिर चुकी है। देश में चार साल से कम समय में पांचवीं बार आम चुनाव होने जा रहे हैं। अक्टूबर के आखिर में चुनाव हो सकते हैं। इजराइली पीएम नफ्ताली बेनेट के साथ एक डील के तहत विदेश मंत्री यायिर लैपिड आने वाले कुछ दिनों के लिए देश की सत्ता संभालेंगे। 20 जून को नफ्ताली बेनेट और यायिर लैपिड संसद भंग करने के लिए सहमत हो गए। कई हफ्तों से ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि इजराइल का सत्तारूढ़ गठबंधन टूट सकता है। एक संयुक्त बयान में बेनेट और लैपिड ने अपने दलों के बीच गठबंधन को तोड़ने की जानकारी दी। इसमें कहा गया कि दोनों संसद भंग करने के लिए एक विधेयक लेकर आएंगे और अक्टूबर में चुनाव होने की उम्मीद है। बेनेट सरकार पहले ही अल्पमत में थी और उसके पास विपक्ष से सिर्फ एक सीट ज्यादा थी। बेनेट सरकार के पक्ष में 60 जबकि विरोध में 59 सांसदों ने वोट किया था। अब यायिर लापिद ने भी अलायंस से बाहर आने का फैसला किया है। इजराइल में दो साल में चार सरकारें अल्पमत में रहीं और इसी वजह से चुनाव भी हुए। रिपोर्ट के मुताबिक, 8 पार्टियों के गठबंधन में शामिल यूनाइटेड अरब लिस्ट फिलिस्तीन के मामले पर बेनेट सरकार से नाराज है। फिलिस्तीनी बस्तियों को लेकर इसका पहले भी सरकार से टकराव था। इस पार्टी का कहना है कि बेनेट सरकार फिलिस्तीन बस्तियों में यहूदियों को जगह दे रही है और यह अरब मूल के लोगों के साथ नाइंसाफी है। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| राजभवन में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन हुआ Posted: 21 Jun 2022 08:33 AM PDT राजभवन में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन हुआपटना, 21 जून, 2022:- महामहिम राज्यपाल श्री फागू चैहान ने आठवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजभवन के राजेन्द्र मंडप में आयोजित योग शिविर में योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में राज्यपाल ने योग की महत्ता बताते हुए लोगों को इसे दैनिक जीवन में नियमित रूप से शामिल करने का सुझाव दिया ताकि वे स्वस्थ, सुखी और सामंजस्यपूर्ण जीवन व्यतीत कर सकें। योग शिविर में राज्यपाल के प्रधान सचिव श्री राॅबर्ट एल॰ चोंग्थू सहित राज्यपाल सचिवालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भी योगाभ्यास किया। योग शिविर में बिहार योग विद्यालय, मंुगेर के संन्यासी धर्मविजय (श्री विजय शंकर) ने विभिन्न योगासनों की विधि एवं इसके लाभ पर प्रकाश डालते हुए ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन, कटिचालन, घुटना संचालन आदि प्रारंभिक अभ्यास कराये। उन्होंने ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, अर्धउष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन, मरीच्यासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, पवनमुक्तासन, शवासन आदि के अतिरिक्त नाड़ी शोधन प्रणायाम एवं भ्रामरी प्रणायाम व ध्यान की विधियों का भी अभ्यास कराया। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| Posted: 21 Jun 2022 08:05 AM PDT 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन इस योग दिवस पर हमें नियमित योग करने का संकल्प लेना चाहिए8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, छपरा द्वारा 21 जून को बक्सर के डुमरांव स्थित सभापति मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन परिसर में योग शिविर सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंत्रालय तथा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस योग शिविर में बड़ी संख्या में प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। योगाभ्यास का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। योग शिविर को संचालित करते हुए आर्ट ऑफ लिविंग, बक्सर के योग प्रशिक्षक डॉ. श्वेत प्रकाश ने कहा कि जिस प्रकार हम शारीरिक विकास के लिए भोजन करते हैं, उसी प्रकार मनुष्य के सर्वांगीण विकास के लिए नियमित रूप से योग आवश्यक है। डॉ प्रकाश ने शिविर में शामिल छात्र-छात्राओं को खड़े होकर किए जाने वाले योगासनों जैसे - ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन त्रिकोणासन आदि का अभ्यास कराया। उन्होंने बैठकर, पेट एवं पीठ के बल लेटकर किए जाने वाले भी कई योगाभ्यास को कराया तथा उसके लाभ के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के पटना स्थित केंद्रीय संचार ब्यूरो के कार्यक्रम प्रमुख एवं छपरा इकाई के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित इस योग शिविर का मुख्य उद्देश्य ना केवल लोगों को योग के विभिन्न आसनों, क्रियाओं व प्राणायामों के बारे में जानकारी देना और योगाभ्यास कराना है बल्कि इसे अधिक से अधिक घरों तक नियमित दिनचर्या के रुप में पहुंचाना भी है। हमें इस योग दिवस पर नियमित योग करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बिहार स्थित क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा बक्सर सहित बिहार के 6 जिलों- पटना, नवादा, भागलपुर, मुंगेर, दरभंगा एवं सीतामढ़ी में इस प्रकार के योग शिविर सह जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। सभापति मिश्रा इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन, डुमरांव के निदेशक चंदन कुमार मिश्रा ने कहा कि योग हमारे मानसिक, शारीरिक एवं आध्यात्मिक विकास के लिए अति आवश्यक है। योग हमारे जीवन में आज पूरी तरीके से रच-बस गया है। मनुष्य जीवन को संतुलित रखने में योग आज अहम भूमिका निभा रहा है। आज हमारी युवा पीढ़ी जिस प्रकार से कम समय और संसाधन के साथ काम कर रही है, उसमें ऊर्जा का संचार कहीं ना कहीं योग कर रहा है। हमें यह विद्या हस्तांतरित करनी होगी, जिसके लिए हमें अपने अपने आसपास के वातावरण को योगमय बनाना होगा। केंद्रीय संचार ब्यूरो, छपरा के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी सर्वजीत सिंह ने कहा कि योग हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। ऋषि-मुनियों के समय से ही योग एवं आध्यात्मिक के बल पर भारत विश्व गुरु रहा है। उन्होंने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि करोना के समय में जब हम अपने घरों में कैद थे तो हमें शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने का काम योग ने ही किया। यही वह समय था जब योग ने अपनी पहुंच तकनीक के माध्यम से घरों तक बनाई। कहीं ना कहीं इसका श्रेय विश्व योग दिवस यानी 21 जून को जाता है। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकार के आसनों को हम अपनी दैनिक जीवन में जब अपनाते हैं तो कई प्रकार की परेशानी स्वतः दूर हो जाती है। हमें योग दिवस के अवसर पर संकल्प लेना होगा कि हम योग को अपनाकर देश को निरोग रखने में अपनी सहभागिता निभाएंगे। योग शिविर में मंत्रालय के पंजीकृत सांस्कृतिक दल भोजपुरी बिरहा की लक्ष्मी प्रियदर्शनी ने योग से जुड़े जागरुकता गीतों की प्रस्तुति की। इसके साथ योग के प्रति प्रशिक्षु छात्रों को जागरूक करने के उद्देश्य से उनके बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में योग से जुड़े कई प्रश्न पूछे गए, जिसके सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों में शामिल आकांक्षा मिश्रा, सिंह कुंदन शिवशंकर, संतोष कुमार, द्वीपशिखा, प्रिया जैसवाल, प्रिंस कुमार, प्रिया पांडेय, विकास राय को मौके पर पुरस्कृत भी किया गया। योग शिविर में आर्ट ऑफ लिविंग के स्टेट काउंसिल मेम्बर दीपक पांडे, डा. एस डी मिश्रा, मनोज चौहान, धीरज तिवारी, पीयूष त्रिपाठी, जे सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव सहित छात्र प्रतिनिधियों में वीणा मिश्रा, रचना कुमारी, रति पांडे, अक्षरा सिंह, कुमार गौरव, सारीक अंसारी, अभिषेक कुमार, दीपशिखा, सुल्तान अंसारी, शिवानी सिंह, पवन द्विवेदी, अशोक कुमार मौजूद थे | हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| स्वास्थ्य से जुड़े थ्रेयोकेयर (Thyrocare)जाँच मे महिलाओ को मिले छुट ---माया श्रीवास्तव Posted: 21 Jun 2022 07:59 AM PDT स्वास्थ्य से जुड़े थ्रेयोकेयर (Thyrocare)जाँच मे महिलाओ को मिले छुट ---माया श्रीवास्तव समर्थ नारी समर्थ भारत की राष्ट्रीय सह संयोजिका माया श्रीवास्तव ने संस्था की महिलाओ के लिए स्वास्थ्य से जुड़ी जाँच के लिए थ्रेयोकेयर पटना बिहार, के प्रबंधक को बिगत 15 जून 2022 को एक पत्र सौंपा था ।जिसमे माया श्रीवास्तव ने समर्थ नारी समर्थ भारत की महिलाओ के लिए जाँच मे विशेष छूट देने की आग्रह किया था । आपको बतादे कि थ्रेयोकेयर पटना बिहार ने ईसे स्वीकार करते श्रीमती श्रीवास्तव की मांग को मान लिया है,और महिलाओ को विशेष छूट देने की बात कही है । माया श्रीवास्तव ने प्रबंधक थ्रेयोकेयर पटना बिहार को बहुत बहुत धन्यावाद देते हुए उनकी मानवीयता सराहा और श्रीमती श्रीवास्तव ने कहा कि आज भी दुनिया मे अच्छे लोगों की कमी नही है अभी भी अच्छे लोग है जो किसी की मजबूरी हो या तकलीफ को समझते है और दुख मे आगे चलकर मदद करते है श्रीमती श्रीवास्तव ने कहा कि संस्था की महिलाओ के साथ उनके परिवार, एवं परिजन को भी बहुत मदद मिलेगी ।अस्वस्थ होने संस्था की महिलाओ के साथ परिवार, परिजन भी जाँच करवा सकते है । इतना ही नही श्रीवास्तव ने कहा कि महीना मे एक बार जाँच शिविर लगाए जाएंगे कम से कम कीमत पर गरीब लोगों को जाँच किया जाएगा ।थ्रेयोकेयर जाँच से माया श्रीवास्तव ने आग्रह किया है कि पुरे बिहार मे समर्थ नारी समर्थ भारत को ईसी तरह से जाँच मे छूट दिए जाए ,ताकि महिलाए अपने परिवार के साथ जाँच कराकर स्वस्थ रहे । हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| Posted: 21 Jun 2022 08:15 AM PDT 22 जून 2022, बुधवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |22 जून 2022, बुधवार का दैनिक पंचांगश्री गणेशाय नम: !! दैनिक पंचांग !! 🔅 तिथि नवमी रात्रि 12:36 🔅 नक्षत्र उत्तराभाद्रपद 09:49 AM 🔅 करण : तैतिल 08:34 AM गर 08:34 AM 🔅 पक्ष कृष्ण 🔅 योग : सौभाग्य 05:30 AM शोभन 05:30 AM 🔅 वार बुधवार ☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ 🔅 सूर्योदय 05:13 AM 🔅 चन्द्रोदय +00:57 AM 🔅 चन्द्र राशि मीन 🔅 सूर्यास्त 06:47 PM 🔅 चन्द्रास्त 12:52 PM 🔅 ऋतु वर्षा ☀ हिन्दू मास एवं वर्ष 🔅 शक सम्वत 1944 शुभकृत 🔅 कलि सम्वत 5124 🔅 दिन काल 01:44 PM 🔅 विक्रम सम्वत 2079 🔅 मास अमांत ज्येष्ठ 🔅 मास पूर्णिमांत आषाढ ☀ शुभ और अशुभ समय ☀ शुभ समय 🔅 अभिजित कोई नहीं ☀ अशुभ समय 🔅 दुष्टमुहूर्त 11:23 AM - 12:18 PM 🔅 कंटक 04:53 PM - 05:48 PM 🔅 यमघण्ट 07:44 AM - 08:39 AM 🔅 राहु काल 11:51 AM - 01:34 PM 🔅 कुलिक 11:23 AM - 12:18 PM 🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 05:54 AM - 06:49 AM 🔅 यमगण्ड 06:42 AM - 08:25 AM 🔅 गुलिक काल 10:08 AM - 11:51 AM ☀ दिशा शूल 🔅 दिशा शूल उत्तर ☀ चन्द्रबल और ताराबल ☀ ताराबल 🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती ☀ चन्द्रबल 🔅 वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन 🌹विशेष ~ आर्द्रा नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश रात्रि 07:13 से। 🌹 पं. प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र नि:शुल्क परामर्श - शनिवार दूरभाष 9122608219 / 9835654844 🌹 22 जून 2022, बुधवार का राशिफल 🌹मेष (Aries): आज के दिन आप अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखेंगे। आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। किसी तीर्थयात्रा पर जाएंगे। सगे संबंधियों और मित्रों के आगमन से मन खुश रहेगा। दांपत्यजीवन में निकटता और मधुरता रहेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वादिष्ट भोजन का स्वाद लेने का आनंद प्राप्त होगा। शुभ रंग = पीला शुभ अंक : 9 वृषभ (Tauras): कार्य सफलता में विलंब और शारीरिक अस्वस्थता के कारण आप हताशा की भावना का अनुभव करेंगे। अत्यधिक काम के बोझ से थकान और मानसिक बेचैनी रहेगी। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है। नए कार्य आरंभ न करने की सलाह देते हैं। खानपान में ध्यान रखें। योग और ध्यान से आप मानसिक रुप से स्वस्थ्य रह सकते हैं। शुभ रंग = उजला शुभ अंक : 4 मिथुन (Gemini): शारीरिक व मानसिक ताजगी और प्रफुल्लता का अनुभव होगा। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ प्रवास और पार्टी का आयोजन होगा। मनोरंजन के लिए सभी सामग्री आज आपको उपलब्ध होगी। सुंदर वस्त्र, उत्तम भोजन और वाहन सुख प्राप्त होगा। विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ अधिक आकर्षण होगा। शुभ रंग = फीरोजा़ शुभ अंक : 6 कर्क (Cancer): आज के दिन आपको खुशी और सफलता मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में सुख-शांति से दिन बिताएंगे। नौकरी करनेवालों को लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। कार्य में यश मिलेगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात आनंद देगी। अपने अधीनस्थ व्यक्तियों और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शुभ रंग = पीला शुभ अंक : 9 सिंह (Leo): लेखन, साहित्य के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करने की आपको प्रेरणा मिलेगी। विद्यार्थी अध्ययन में उत्तम प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रणय में सफलता और प्रिय व्यक्तियों के साथ की गई मुलाकात आपका मन हर्षित करेगा। स्त्री मित्रों का सहयोग अधिक मिलेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। आप धार्मिक परोपकार का कार्य करके धन्यता का अनुभव करेंगे। शुभ रंग = गुलाबी शुभ अंक : 1 कन्या (Virgo): आज के दिन हर कार्य में प्रतिकूलता का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य खराब होगा। मन चिंताग्रस्त रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से अशांति रहेगी। सार्वजनिक रूप से मानहानि होने की संभावना है। पानी से भय रहेगा इसलिए जलाशय के पास न जाएं। स्थायी संपत्ति, वाहन आदि के कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले विचार करने की आवश्यकता है। शुभ रंग = केशरी शुभ अंक : 9 तुला (Libra): शुभ या धार्मिक अवसरों पर यात्रा प्रवास का आयोजन होगा। भाई-बंधुओं के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में घरेलू प्रश्नों की चर्चा होगी। व्यवहारिक अवसर पर बाहर जाएंगे। विदेश से अच्छे समाचार आएंगे। आज नए कार्यों का आरंभ कर सकते हैं। धन लाभ का योग है। पूंजी निवेश के लिए अनुकूल दिन है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। भाग्य वृद्धि होगी। शुभ रंग = फीरोजा़ शुभ अंक : 6 वृश्चिक (Scorpio): पारिवारिक कलह-द्वेष का अवसर न आए, इसका ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमियों से बचें। मन में उत्पन्न नकारात्मक विचारों को दूर भगाने की सलाह देते हैं। विद्या प्राप्ति में विद्यार्थियों को अवरोध आएगा। अनावश्यक धन खर्च न हो, इसका ध्यान रखें। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको बेचैन करेगी। शुभ रंग = गुलाबी शुभ अंक 8 धनु (Sagittarius): आज के दिन आप अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखेंगे। आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। किसी तीर्थयात्रा पर जाएंगे। सगे संबंधियों और मित्रों के आगमन से मन खुश रहेगा। दांपत्यजीवन में निकटता और मधुरता रहेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वादिष्ट भोजन का स्वाद लेने का आनंद प्राप्त होगा। शुभ रंग = पीला शुभ अंक : 9 मकर (Capricorn): आज सावधानी से चलने की सलाह है। अधिक परिश्रम में कम सफलता मिलने से निराशा की भावना पैदा होगी। पारिवारिक वातावरण भी अशांत रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रहेगी। दुर्घटना से बचें। व्यावसायिक कार्यों में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में संभलकर कदम उठाएं। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। धन खर्च भी होगा। शुभ रंग = उजला शुभ अंक : 4 कुंभ (Aquarius): आज आप नए कार्य की शुरुआत या उसकी योजना बना सकेगें। नौकरी या व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति होगी। स्त्री मित्र आपकी प्रगति में सहायक बनेगी। आर्थिक लाभ की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। रमणीय स्थलों पर पर्यटन का आयोजन करेंगे। पत्नी और पुत्र की तरफ से आनंद का समाचार मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह का योग है। शुभ रंग = पीला शुभ अंक : 9 मीन (Pisces): नौकरी या व्यवसाय में सफलता पाने से तथा उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहक व्यवहार से आप अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी और बकाया राशि प्राप्त होगी। पिता तथा बुजुर्गों की तरफ से लाभ मिलेगा। आय की jमात्रा बढ़ेगी। कौटुंबिक माहौल आनंदमय रहेगा। मान सम्मान या उच्च पद की प्राप्ति होगी। शुभ रंग = पीला प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844 हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| You are subscribed to email updates from दिव्य रश्मि समाचार. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |












.jpeg)

