Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- Small business ideas- घर के ग्राउंड फ्लोर पर यह काम शुरू कीजिए, बड़ी अपॉर्चुनिटी है
- जो गरजते हैं वो बरसते नहीं, मुहावरा क्यों बनाया गया, यहां पढ़िए- GK in Hindi
- MP NEWS- वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, पंचायत सचिव सस्पेंड, 27 कर्मचारियों को नोटिस
- मध्यप्रदेश में पोलिंग पार्टियों से टोल टैक्स वसूली का विरोध- MP karmchari news
- मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी दोहरा कार्य करने मजबूर- MP Employee news
- दिव्यांग बच्चों से दुर्व्यवहार करने वालों को क्या सजा दी जाती है जानिए - JJ Act, 2015-85
- MANIT Bhopal और SGSITS Indore के टाइम टेबल
- RTE एडमिशन की लास्ट डेट 30 जून, पोर्टल पर सही जानकारी नहीं आवेदक परेशान
- BHOPAL NEWS- जनजातीय संग्रहालय महंगा हुआ, एक व्यक्ति का ₹110
- GWALIOR NEWS- छुट्टी नहीं है लेकिन जीवाजी विश्वविद्यालय बंद रहेगा
- EPFO कमिश्नर ने कहा- कर्मचारी को पीएफ से संबंधित कोई समस्या नहीं होगी - NEWS TODAY
- अतिथि विद्वानों की निरंतर सेवाओं के लिए उच्च शिक्षा का आदेश जारी- MP karmchari news
- DAVV NEWS- अतिथि विद्वानों के लिए वैकेंसी, guest faculty recruitment
- MP शिक्षक भर्ती, 2 डिग्री वालों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सूचना - ROJGAR SAMACHAR
- MPPSC NEWS- सहायक प्राध्यापक भर्ती पांचवी पुनरीक्षित चयन सूची यहां देखें
- SDOP भदौरिया का डिमोशन, अवैध रेत में रिश्वत के दोषी पाए गए- MP NEWS
- RAILWAY अधिकारी भाटी का शव ट्रैक पर मिला, मां ने वरिष्ठ अफसरों पर आरोप लगाया
- MPPSC NEWS- राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा की विज्ञप्ति क्रमांक 3933 जारी
- BHOPAL के टीआई ने INDORE में महिला SI को गोली मारकर सुसाइड कर लिया - NEWS TODAY
- CM से नाराज महिला आयोग की अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया
- MP CHUNAV NEWS- पंचायत सहायक सचिव की हत्या, लाश कुएं में मिली
- MPPSC संचालक मंडल भंग करके नए सिरे से नियम बनाना चाहिए- Khula Khat
- BHOPAL NEWS- 4 ट्रेनें निरस्त, भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस का रूट बदला
- BU BHOPAL NEWS- बीए बीएससी से लेकर MEd तक कई रिजल्ट घोषित
| Small business ideas- घर के ग्राउंड फ्लोर पर यह काम शुरू कीजिए, बड़ी अपॉर्चुनिटी है Posted: 24 Jun 2022 02:33 PM PDT यदि आप किसी कैसे स्मॉल स्केल के बिजनेस की तलाश में है जो high potential हो। जो आज छोटे से इन्वेस्टमेंट से शुरू हो जाए और भविष्य में बड़ा कारोबार बन सके। तो यह स्टार्टअप आइडिया आपके लिए सबसे बेस्ट हो सकता है। कृपया अपनी क्रिएटिविटी को जोड़ते हुए पढ़िए। सबसे पहले प्रॉब्लम पढ़ते हैंशहर छोटा हो या बड़ा। एक प्रॉब्लम कॉमन है। पति-पत्नी दोनों नौकरी करते हैं। बच्चे स्कूल जाते हैं। घर पर बूढ़े माता-पिता अकेले रह जाते हैं। उनकी देखभाल के लिए कोई केयरटेकर हायर करना पड़ता है। वह कभी भी छुट्टी मार जाता है और फिर केयरटेकर के सहारे माता-पिता और पूरे घर को छोड़ने में डर भी लगता है। सॉल्यूशन जो आपका लेटेस्ट स्टार्टअप आइडिया हैजिस प्रकार से प्ले स्कूल होते हैं। बच्चों के डे केयर सेंटर होते हैं। ठीक उसी प्रकार से अम्मा-बाबूजी के लिए डे-केयर सेंटर की शुरुआत करते हैं। ऑफिस जाते समय उनका बेटा या बहू उन्हें छोड़ जाएंगे और वापस आते समय ले जाएंगे। दिन भर में उनके दोपहर का भोजन और शाम की चाय डे-केयर सेंटर पर होगी। अम्मा-बाबूजी का भी मन लगा रहेगा क्योंकि उन्हें उनकी उम्र के दोस्त मिल जाएंगे। कभी रामायण की चौपाइयां गूजेंगी तो कभी किसी की बर्थडे पर केक कटेगा। थोड़ा काम जम जाए तो अपनी एक लो फ्लोर बस भी चला सकते हैं। जैसे स्कूल बस बच्चों को लाती है। वैसे ही अपनी बस बुजुर्गों को उनके घर से सेंटर तक लाएगी और वापस छोड़ कर आएगी। इस बिजनेस में पैसा तो मिलेगा ही, बुजुर्गों का आशीर्वाद और बच्चों का थैंक्यू भी मिलेगा। |
| जो गरजते हैं वो बरसते नहीं, मुहावरा क्यों बनाया गया, यहां पढ़िए- GK in Hindi Posted: 24 Jun 2022 02:09 PM PDT जो गरजते हैं वह बरसते नहीं, यह मुहावरा तो आपने भी सुना होगा। इसका अर्थ भी पता होगा लेकिन क्या आप यह बता सकते हैं कि बादलों के बारे में यह मुहावरा क्यों बनाया गया। आइए आज इसका कारण बताते हैं। मौसम विज्ञान के विशेषज्ञ बताते हैं कि पृथ्वी पर हर रोज 44,000 से ज्यादा बादल गरजते हैं लेकिन उनमें से औसत 1800 बादल ही बरसते हैं। यानी कि जितने बादल गरजते हैं उनमें से मात्र 4% बादल ही बरसते हैं। इसलिए मुहावरा बनाया गया कि जो गरजते हैं वह बरसते नहीं। आइए बादलों के बारे में कुछ और रोचक एवं मजेदार जानकारियां पढ़ते हैं। बादलों के बारे में रोचक एवं मजेदार जानकारियां
|
| MP NEWS- वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, पंचायत सचिव सस्पेंड, 27 कर्मचारियों को नोटिस Posted: 24 Jun 2022 01:26 PM PDT जबलपुर। मतदाता सूची में फर्जी मतदाताओं के नाम जुड़़ जाने के मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने ग्राम पंचायत लुहारी अनघोरा के सचिव किशोरी राय को मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण अधिनियम के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार ग्राम पंचायत लुहारी अमघोरा के सचिव एवं प्राधिकृत अधिकारी किशोरी राय द्वारा मतदान सूची में नाम जोड़ने के अपेक्षा से अधिक संख्या में आवेदन आने पर प्रावधानों के बाबजूद न तो घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन किया गया था और न ही रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को इसकी जानकारी दी गई थी। 27 लापरवाह शिक्षक एवं कर्मचारियों को नोटिसजबलपुर। त्रि-स्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकायों के निर्वाचन के लिए मतदान दलों को दिये जा रहे प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने पर 27 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किये गये हैं। प्रशिक्षण से अनुपस्थित सभी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस का जवाब तीन दिन के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं। उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर नम: शिवाय अरजरिया के अनुसार प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर जिन कर्मचारियों को नोटिस जारी किये गये हैं, उनमें क्षेत्रीय खान नियंत्रक कार्यालय के स्टेनोग्राफर कमल किशोर वंशकार, पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के प्रोग्रामर कुलदीप राने एवं संदीप सिंह, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला बरगी के शिक्षक महेन्द्र कुमार गढ़वाल, कार्यपालन यंत्री विद्युत यांत्रिकी संभाग-2 बरगी नगर के प्रोग्रेसमेन सुशील कुमार सरकार, आयुध निर्माणी खमरिया में चार्जमेन अनुराग दुबे, प्रणव कुमार सेन, राम निवास एवं सूर्यकांत प्रसाद, आयुध निर्माण खमरिया के जेडब्ल्यूएम रत्नेश कुमार सोनी एवं पर्यवेक्षक सुनील कुमार विश्वकर्मा, रक्षा संपदा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ सौरभ मिश्रा, महाप्रबंधक वाहन निर्माणी में पदस्थ चार्जमैन प्रणव कुमार एवं मनोज रविदास, महाप्रबंधक तोपगाड़ी फैक्ट्री के चार्जमेन विजयकुमार पंडित, ग्रे आयरन फाउंड्री चार्जमेन प्रशांत कुमार राउल, शासकीय शाला बेलखाड़ू में पदस्थ शिक्षक मिश्रीलाल कोल, शासकीय शाला कुशनेर में पदस्थ शिक्षक प्रमोद कुमार दाहिया एवं संतलाल कोल, शासकीय शाला गांधीग्राम में पदस्थ शिक्षक राजकुमार कोल एवं शोभा उइके, शासकीय शाला चरगंवा के शिक्षक मधुरकर धललेमाल, शासकीय शाला बेलखेड़ा में पदस्थ शिक्षक हिम्मत सिंह ठाकुर, आयुध निर्माणी खमरिया में पदस्थ शिक्षक अजय सिंह, पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय में पदस्थ कार्यालय सहायक वीणा श्रीवास एवं राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय में पदस्थ वरिष्ठ सांख्यिक अधिकारी राम जयपाल सिंह शामिल हैं। |
| मध्यप्रदेश में पोलिंग पार्टियों से टोल टैक्स वसूली का विरोध- MP karmchari news Posted: 24 Jun 2022 01:08 PM PDT जबलपुर। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संरक्षक योगेन्द्र दुबे ने बताया है कि पंचायत चुनाव कार्य में लगाए गए शासकीय कर्मचारियों से सीहोरा, शहपुरा ,बरेला, आदि टोल नाकों में अवैध बसूली की जा रही है, विभागों के परिचय पत्र या चुनाव कार्य की डियूटी के पत्र को नही माना जा रहा है। चुनाव कार्य अतिमहत्वपूर्ण होंने के कारण टोल टैक्स बसूली नही की जानी चाहिए थी,लेकिन टोल नाकों में कर्मचारियों से बदसुलूकी की जाती है। सम्मान से बात भी नही की जा रही, मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय, संतोष मिश्रा, नरेस शुक्ला, विश्वदीप पटेरिया, मुकेश चतुर्वेदी, संजय गुजराल आदि ने इसका कड़ा विरोध किया है। धीरेन्द्र सिंह, मुकेश मरकाम,प्रसांत सोंधिया ,रविकांत दहायत, देव दोनेरिया, एस के बांदिल, प्रदीप पटेल,अजय दुबे,योगेंद्र मिश्रा,दुर्गेश पांडेय, मंसूर वेग, नितिन अग्रवाल,आसुतोष तिवारी,राकेश उपाध्याय, नरेंद्र सेन ने चुनाव कार्य से आने जाने वालों से टोल टैक्स ना लिए जाने की मांग की जावे। |
| मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी दोहरा कार्य करने मजबूर- MP Employee news Posted: 24 Jun 2022 12:55 PM PDT जबलपुर। मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया की स्वास्थ्य विभाग के हजारों कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने उप स्वास्थ्य केन्द्र के अंतर्गत आने वाले हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका स्वास्थ्य संबंधी डेटा NCD PORTAL पर दर्ज कराया जा रहा हैं। इस प्रकार उनसे दोहरा कार्य कराया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा 8 से 10 घण्टे फील्ड पर स्वास्थ्य परीक्षण करने के उपरांत ऑपरेटर बन डाटा कम्पयूटर दर्ज किया जाता है किन्तु उक्त कार्य में उन कर्मचारियों को अधिक परेशानी होती जो कम्प्यूटर का भारसाधक ज्ञान नहीं रखते हैं। स्वास्थ्य कर्मियों से विभाग डाक्टर का काम तो ले ही रहा साथ ही उनसे कम्प्यूटर ऑरेटर का कार्य भी करा रहा है। जिससे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। संघ के योगेन्द्र दुबे, अर्वेन्द्र राजपूत, अवधेश तिवारी, अटल उपाध्याय, मन्सूर बेग, मुकेश सिंह, आलोक अग्निहोत्री, बृजेश मिश्रा, दुर्गेश पाण्डेय मनोज सिंह, मुकेश मिश्रा, शरद मिश्रा, रवि मेहलोनिया, वीरेन्द्र चन्देल, एस.पी.बाथरे, रामकृष्ण तिवारी, शेर सिंह, अमित गौतम, रितुराज गुप्ता, संदीप चौबे, तुषेन्द्र सिंह सेंगर, नीरज कौरव, गणेश शुक्ला, कमलेश कोरी, परशुराम तिवारी, दिलराज झारिया, निशांक तिवारी श्यामनारायण तिवारी, महेश कोरी, मो०तारिख, धीरेन्द्र सोनी, मनीष लोहिया, मनीष शुक्ला, आदि ने माननीय लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री म.प्र.शासन को ई-मेल के माध्यम से पत्र प्रेषित कर मांग की है एन.सी.डी.पोर्टल का कार्य कम्प्यूटर ऑपरेटर से कराया न कि स्वास्थ्य कर्मचारियों से। |
| दिव्यांग बच्चों से दुर्व्यवहार करने वालों को क्या सजा दी जाती है जानिए - JJ Act, 2015-85 Posted: 24 Jun 2022 12:46 PM PDT किशोर न्याय (बालकों की देख-रेख और संरक्षण) अधिनियम, 2015 किशोरी बालक के सम्पूर्ण संरक्षण करने के लिए बनाया गया एक महत्वपूर्ण अधिनियम हैं जिसमे सभी प्रकार के बालकों की सुरक्षा एवं संरक्षण किया जाता है, अगर कोई बालक निःशक्त हैं और किसी भी प्रकार का अत्याचार उस पर किया जाता है तब अत्याचार करने वाले व्यक्ति को क्या दण्ड का प्रावधान होगा जानिए। किशोर न्याय(बालकों की देख रेख एवं संरक्षण) अधिनियम,2015 की धारा 85 की परिभाषाऐसा कोई किशोर बालक जो किसी डॉक्टर द्वारा या मेडिकल परीक्षण द्वारा निःशक्त प्रमाणित किया हो, तब ऐसे बालक को कोई शारीरिक दण्ड देगा, भीख मंगवाएगा, नशीले पदार्थ का सेवन कराएगा, शराब की दुकान या बियर-बार में काम करवाएगा, शोषण करेगा आदि तब ऐसे व्यक्ति को धार 85 के अंतर्गत दोषी ठहराया जाएगा। दण्ड का प्रावधान:- यह अपराध पूर्ण तरह संज्ञेय एवं अजमानतीय अपराध हैं, इस अपराध की सुनवाई प्रथम श्रेणी के न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा की जाती है। सजा इस अपराध के लिए सामान्य बालक पर अत्याचार करने पर जो दण्ड का प्रावधान हैं उसके दण्ड से दुगना दण्ड दिया जाएगा। "अर्थात बाल कर्मचारी के शोषण करने पर पांच वर्ष की कारावास एवं एक लाख रुपए के जुर्माने से दण्डित किया जाता है अगर यही अपराध निःशक्त बाल कर्मचारी के साथ किया जाए तो अधिकतम दस वर्ष की कारावास और दो लाख रुपए का दंड का प्रावधान होगा।,, Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) :- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 |
| MANIT Bhopal और SGSITS Indore के टाइम टेबल Posted: 24 Jun 2022 12:36 PM PDT मध्यप्रदेश के दो प्रमुख संस्थान मौलाना आजाद नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और श्री गोविन्दराम सेकसरिया प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान द्वारा कई परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल घोषित किए गए हैं। हमने टाइम टेबल की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा दी है। विद्यार्थी ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करके DOWNLOAD कर सकते हैं। MANIT Bhopal- पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट क शेड्यूलMaulana Azad National Institute of Technology द्वारा पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। रिर्पोटिंग टाइम सुबह 8:30 बजे, तारीख 28 2022 और Venue न्यू टीचिंग ब्लॉक। विस्तृत जानकारी एवं उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप डायरेक्ट लिंक के जरिए विजिट कर सकते हैं एवं DOWNLOAD कर सकते हैं। SGSITS FINAL Time Table JULY2022 EXAMSHRI G. S. INSTITUTE OF TECHNOLOGY AND SCIENCE, INDORE द्वारा कई कक्षाओं के टाइम टेबल जारी किए गए। जो इस प्रकार हैं:- I -YEAR B.Tech. (4 YDC) I -YEAR B. Pharm. (4 YDC) I-YEAR MCA I-YEAR M. PHARM I –YEAR, M. Sc. I -YEAR M.E./M.Tech. COURSES- CIVIL ENGINEERING I-YEAR M.E./M. Tech. COURSES- Electrical Engineering & Biomedical Engg. I Year M.E./M.Tech. COURSES: Mechanical Engg. / Industrial Prod. Engg. I-Year M.E./M.Tech. COURSES - Elex. & TC/Computer Engg./Elex.& Instru./IT I - MBA अधिक जानकारी के लिए कृपया ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां क्लिक करके डायरेक्ट लिंक के जरिए अपना टाइम टेबल DOWNLOAD कर सकते हैं। |
| RTE एडमिशन की लास्ट डेट 30 जून, पोर्टल पर सही जानकारी नहीं आवेदक परेशान Posted: 24 Jun 2022 09:29 AM PDT धार। आरटीई (RTE) के तहत प्रायवेट स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाने के लिए पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन लिए जा रहे है। ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून है। जिले में कुल 7 हजार 635 सीटों है। जिसमें अब तक 50% आवेदन भी नहीं आ पाए है। इधर कई आवेदक पोर्टल पर गलत जानकारियां प्रदर्शित होने से परेशान हो रहे है। दरअसल पोर्टल को अपडेट किया गया है। जिसमें आवेदक का आधार कार्ड और समग्र आईडी नंबर डालते ही उसकी पूरी जानकारी पोर्टल पर स्वमेव प्रदर्शित हो जाती है। दिक्कतें यह हो रही है कि दस्तावेजों में नाम सही है, लेकिन पोर्टल पर स्पेलिंग और नाम त्रुटिपूर्ण आ रहा है। इस त्रुटि को सुधारने के लिए कोई ऑप्शन नहीं है। सर्व शिक्षा अभियान विभाग के एपीसी कमलसिंह ठाकुर ने बताया कि इस तरह की शिकायतें मिलने के बाद भोपाल में वरिष्ठ कार्यालय को जानकारी भेजी है। त्रुटि सुधारने का हल निकलने की पूरी संभावना है। इंदौर नाका स्थित बीआरसी कार्यालय में दो-तीन आवेदक इस तरह की दिक्कतों के कारण आवेदन ना कर पाने की शिकायत लेकर पहुंचे थे। दरअसल कियोस्क एवं ऑनलाईन सेंटरों पर आवेदन में दिक्कतें आने के बाद उन्हें सरकारी कार्यालय का रूख करना पड़ा। आवेदकों में अर्जुन कॉलोनी निवासी संदीप रावत ने अपनी 5 वर्षीय बेटी भूमिका रावत को निजी स्कूल में प्रवेश दिलाने के लिए आए थे। उनके आवेदन में उनका नाम संदीर आ रहा है। पोर्टल पर नाम गलत और दस्तावेज में अलग होने से आवेदन स्वीकार नहीं हो पा रहा है। कार्यालय के लोग भी ऑप्शन ना होने के कारण उनकी मदद नहीं कर पाए। कुछ इस तरह की दिक्कतें अन्य आवेदकों की भी थी। आरटीई के तहत प्रवेश के लिए अपने वार्ड में संचालित निजी शालाएं एवं आसपास की शालाओं को चूनने का विकल्प है। जिला मुख्यालय पर वार्ड परिसीमन के बाद कई लोगों के क्षेत्र बदल गए है। राशनकार्डों में वार्ड जानकारी में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसी स्थिति में आवेदकों को दस्तावेजों के आधार पर पुराने वार्ड से ही आवेदन करना पड़ रहा है। हालांकि मतदाता सूची में परिसीमन के आधार पर वार्ड चेंज हो गया है और वोटर आईडी और अन्य दस्तावेजों में जानकारी अपडेट है। इसके बावजूद राशनकार्ड की दिक्कतें जारी है। हालांकि इससे प्रवेश पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। मनमाफिक स्कूल चलन में अवश्य दिक्कतें है। आरटीई के तहत प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कार्य भी शुरु हो गया है। यह प्रक्रिया 1 जुलाई तक चलेगी। रेंडम पद्धति से ऑनलाईन लॉटरी द्वारा स्कूल का आवंटन किया जाएगा। चयनित आवेदकों को एसएमएस के माध्यम से सूचना 5 जुलाई को दी जाएगी। 6 से 16 जुलाई के मध्य बच्चों को आवंटित स्कूल में उपस्थित होकर प्रवेश लेना होगा। उल्लेखनीय है कि जिले में 25 फीसदी निजी स्कूलों की सीटें गरीब वर्ग के लिए आरक्षित है। 791 स्कूलों में 7635 सीटों पर प्रवेश दिया जाना है। इसमें नर्सरी में 5 हजार 101, केजी-1 में 1365 और केजी-2 में 32 और पहली में 1146 सीटें है। |
| BHOPAL NEWS- जनजातीय संग्रहालय महंगा हुआ, एक व्यक्ति का ₹110 Posted: 24 Jun 2022 09:10 AM PDT भोपाल। यदि कोई विद्यार्थी या व्यक्ति जनजातियों के बारे में जानना चाहता है तो सरकार को ऐसे व्यक्तियों और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना चाहिए परंतु मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हतोत्साहित किया जा रहा है। संग्रहालय में मोबाइल सहित एक व्यक्ति का प्रवेश ₹110 कर दिया गया है। विद्यार्थियों को फ्री प्रवेश के साथ खानपान भी दिया जाना चाहिए लेकिन प्रवेश शुल्क लिया जा रहा है। भोपाल जनजातीय संग्रहालय में मोबाइल सहित प्रवेश पर ₹110 शुल्कमध्यप्रदेश की जनजातियों के जीवन, देशज ज्ञान, कला परंपरा और सौन्दर्यबोध पर एकाग्र स्थापित मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में प्रवेश एवं फोटोग्राफी शुल्क में वृद्धि की गई है। शुल्क वृद्धि 1 जुलाई, 2022 से लागू होगी। भारतीय दर्शक (10 वर्ष से अधिक आयु) के लिए 20 रूपये, विदेशी दर्शक (10 वर्ष से अधिक आयु) के लिये 400 रूपये प्रवेश शुल्क होगा। इसी तरह फोटोग्राफी प्रति कैमरा/मोबाइल (अव्यवसायिक बिना स्टैण्ड, ट्रायपॉड, सेल्फीस्टिक) के लिए 100 रुपए शुल्क निश्चित किया गया है। मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में क्या देखने को मिलता हैसंग्रहालय दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक दर्शकों के लिए खुला रहता है। संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं में मध्यप्रदेश के जनजातीय समुदायों के आवास के वास्तुगत, शिल्पगत और व्यवहारगत रूप प्रदर्शित हैं। संग्रहालय की 6 अलग-अलग दीर्घाओं में जनजातीय जीवन की झलक, उनके परिवेश, खेल, संस्कृति, देवलोक आदि देखने को मिलते हैं। प्रत्येक दीर्घा में जिज्ञासु और शोधार्थियों के लिए कियोस्क स्थापित किए गए हैं, जिससे हिंदी और अंग्रेजी में विस्तार से जाना-समझा जा सकता है। |
| GWALIOR NEWS- छुट्टी नहीं है लेकिन जीवाजी विश्वविद्यालय बंद रहेगा Posted: 24 Jun 2022 08:26 AM PDT ग्वालियर। शैक्षणिक कैलेंडर के हिसाब से कोई छुट्टी नहीं है। कोई हड़ताल या तालाबंदी भी नहीं है लेकिन 25 जून को जीवाजी विश्वविद्यालय बंद रहेगा क्योंकि कलेक्टर ने यूनिवर्सिटी के 400 में से 351 कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगा दी है। जीवाजी विश्वविद्यालय में रिजल्ट, प्रवेश, पढाई आदि को लेकर छात्र अपनी समस्याओं को लेकर आते हैं। चूंकि अंचल भर के कालेजों को जीवाजी की मान्यता है और यह इसी के आदेश पर संचालित होते हैं। इसके चलते अंचल भर के कालेजाें में पढ़ने वाले छात्र अपनी परेशानियों को लेकर जीवाजी विश्वविद्यालय आते हैं। चुनाव के चलते एमए, एमकाम, एमएससी की , 23, 24,25 को परीक्षाएं थीं। इन परीक्षाओं को चुनाव के चलते आगे बढ़ा दिया गया है। जबकि 25 जून से होने वाली सभी परीक्षाएं यथावत रहेंगी। त्रि स्तरीय चुनाव के चलते इस समय अधिकांश कालेजों को निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्र बना दिए हैं। साथ ही वहां के कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगा दी है। 22 जून को डबरा एवं भितरवार में पंचायत चुनाव के चलते मतदान दलों को सामग्री के साथ रवाना कर दिया गया है। वहीं 24 जून को अन्य क्षेत्रों के मतदान दल भी रवाना हो जाएंगे। जबकि 25 जून को मतदान होगा, मतदान के बाद सभी कर्मचारियों को सामग्री एवं मतपत्र आदि जमा कराने हैं। इसके बाद इन कर्मचारियों के परीक्षाओं के कार्य में लगाया जाएगा। |
| EPFO कमिश्नर ने कहा- कर्मचारी को पीएफ से संबंधित कोई समस्या नहीं होगी - NEWS TODAY Posted: 24 Jun 2022 08:08 AM PDT जबलपुर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के कमिश्नर शुभम अग्रवाल का कहना है कि जबलपुर रीजन के 16 जिलों में 18195 संस्थानों के कर्मचारियों को प्रोविडेंट फंड से संबंधित कोई समस्या नहीं होगी। इसके बारे में उन्होंने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देशित किया है। कमिश्नर शुभम अग्रवाल एक मीटिंग को संबोधित कर रहे थे जिसमें शासन के सभी विभागों के अधिकारी आमंत्रित थे। बैठक के दौरान क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त शुभम अग्रवाल ने बताया कि जबलपुर रीजन में 16 जिले आते हैं। इन जिलों में 18195 संस्थान स्थापित हैं, जहां कार्यरत श्रम साधकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान किया जाना कार्यालय का मुख्य लक्ष्य है। यह लक्ष्य समेकित प्रयासों के माध्यम से सरलता से प्राप्त किया जा सकता है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए कार्यालय का यह प्रयास है कि केन्द्र और राज्य सरकार के ऐसे समस्त कार्यालय, जो श्रम साधकों के हितों से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं, के अधिकारियों के साथ नियमित अंतराल पर बैठक आयोजित कर एक ऐसे तंत्र की स्थापना की जाए, जिससे श्रम साधकों के संबंध में अन्य कार्यालयों के माध्यम से अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त की जा सके। ताकि भविष्य निधि का लाभ समस्त पात्र कर्मचारियों को प्राप्त हो। बैठक के दौरान विभिन्न कार्यालयों के अधिकारियों द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के हितलाभ के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनों के संबंध में जानकारी साझा की गई। साथ ही आश्वस्त किया गया कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय, जबलपुर द्वारा श्रमिकों से संबंधित जो भी जानकारी मांगी जाएगी उसे प्राथमिकता पर उपलब्ध कराएगा। प्रयास होगा कि किसी भी कर्मचारी को पीएफ से संबंधित कोई समस्या न हो। |
| अतिथि विद्वानों की निरंतर सेवाओं के लिए उच्च शिक्षा का आदेश जारी- MP karmchari news Posted: 24 Jun 2022 12:07 PM PDT Madhya Pradesh college guest faculty service continueभोपाल। शिक्षा सत्र 2022-23 में भी अतिथि विद्वान लगातार सेवा देते रहेंगे, आज आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन ने पत्र जारी किया है। लगातार सेवा देते आ रहे अतिथि विद्वानों को एक जुलाई से कंटिन्यू किया गया है। नियमावली सेवा शर्त 17.12.2019 के तहत ही रहेगी, इनका मानदेय इसी के आधार पर मिलता रहेगा। atithi vidwan vacancy 2022 bhopal samacharइसी तारतम्य में पत्र 6.5.2022 का भी उल्लेख किया गया है। उक्त पत्र में स्पष्ट करते हुए विभाग ने उल्लेख किया है की रिक्त पदों के विरुद्ध कार्य करने वाले अतिथि विद्वानों के पद में अगर कोई नियमित नियुक्ति होती है तो उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी। विभाग द्वार फालेंन आउट अतिथि विद्वानों का भी जिक्र किया है। नियमितीकरण के लिए अतिथि विद्वानों ने लंबा आंदोलन भी चलाया था जिस पर ख़ुद सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान शिरकत किए थे। लेकिन सरकार द्वारा अभी अतिथि विद्वानों के लिए कोई नियमितीकरण की पॉलिसी नही बनी। सेवा शर्तों में कोई भी सुधार नहीं किया गयाअतिथि विद्वानों को नए सत्र में नई शिक्षा नीति के तहत नियमितीकरण का इंतजार था लेकिन सरकार फिर अतिथि विद्वानों के साथ न्याय करने की बजाय उसी शोषणकारी अतिथि विद्वान व्यवस्था में झोंक रही है। जो की बेहद निराशाजनक है। अतिथि विद्वानों की सेवा शर्तों में कोई भी सुधार नहीं किया गया है। डॉ देवराज सिंह, अध्यक्ष, अतिथि विद्वान महासंघ,भोपाल ना वेतन बढ़ा ना ही कोई सुविधाएं मिलीप्रवेश,परीक्षा,प्रबंधन,अध्यापन,मूल्यांकन,चुनाव आदि समस्त कार्य पूरी तन्मयता से अतिथि विद्वान 26 वर्षों से करते आ रहे हैं लेकिन सरकार पूरी तरह से निरंकुश बनी हुई है।ना वेतन बढ़ा ना ही कोई सुविधाएं मिली। अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित क्यों नहीं कर रही है सरकार,नियमित करने में क्या दिक्कत है।शिवराज सिंह चौहान जी अगर वास्तव में संवेदनशील हैं अतिथि विद्वानों के लिए तो नियमित कर वादा पूरा करें। डॉ आशीष पांडेय, मीडिया प्रभारी अतिथि विद्वान महासंघ |
| DAVV NEWS- अतिथि विद्वानों के लिए वैकेंसी, guest faculty recruitment Posted: 24 Jun 2022 06:44 AM PDT Devi Ahilya Vishwavidyalaya Indore द्वारा स्कूल ऑफ सोशल साइंस और स्कूल ऑफ कॉमर्स में अतिथि विद्वानों की भर्ती के लिए जॉब नोटिफिकेशन जारी किया गया है। दोनों विभागों में आवेदन की अंतिम तिथि अलग-अलग है। DAVV स्कूल ऑफ सोशल साइंस विजिटिंग फैकेल्टी वैकेंसी
डीएवीवी स्कूल ऑफ कॉमर्स गेस्ट फैकेल्टी वेकेंसीस्कूल ऑफ कॉमर्स में बी कॉम, एम कॉम और एमबीए के सभी डिग्री कोर्स के लिए अतिथि विद्वानों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। एप्लीकेशन की लास्ट डेट 10 जुलाई 2022 घोषित की गई है। दोनों विभागों में ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। दोनों डिपार्टमेंट में उम्मीदवारों को आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए कृपया ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। स्कूल ऑफ सोशल साइंस और स्कूल ऑफ कॉमर्स पर क्लिक करके आप डायरेक्ट लिंक के माध्यम से विजिट कर सकते हैं। वैकेंसी बढ़ सकते हैं एवं DOWNLOAD कर सकते हैं। |
| MP शिक्षक भर्ती, 2 डिग्री वालों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सूचना - ROJGAR SAMACHAR Posted: 24 Jun 2022 12:07 PM PDT भोपाल। लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 के परिणाम के आधार पर पूर्व जारी सूची में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों एवं एक ही सत्र में 2 डिग्री अर्जित करने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन दिनांक 1 जुलाई 2022 को किया जाना है। दस्तावेजों का सत्यापन शासकीय सुभाष नगर उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, 07 नंबर बस स्टॉप, शिवाजीनगर, भोपाल मध्य प्रदेश में किया जाना है। समय प्रातः 11:00 बजे रहेगा। गौरतलब है की शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 के परिणाम के आधार पर शिक्षा विभाग के अंतर्गत उच्च माध्यमिक शिक्षक (विषयमान) नियोजन अंतर्गत स्नातकोत्तर में सह विषय में योग्यता आधारित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन दिनांक 11 मई 2022 और 12 मई 2022 को किए गए थे। सनद रहे कि सह विषय में योग्यता धारी पूर्व में अनुपस्थित एवं एक ही सत्र में 2 डिग्री अर्जित करने वाले संलग्न सूची में अंकित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन दिनांक 1 जुलाई 2022 को किया जाना है। अतः सूची में अंकित अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे निर्धारित स्थल पर परिशिष्ट के अनुसार दस्तावेजों की मूल प्रति एवं स्व प्रमाणित प्रति के साथ अनिवार्यता उपस्थित हो अन्यथा उनकी अभ्यर्थिता स्वतः निरस्त मानी जाएगी। यहां क्लिक करके आप उन सभी उम्मीदवारों की सूची देख सकते हैं जिन्हें आमंत्रित किया गया है। PDF FILE DOWNLOAD भी कर सकते हैं। |
| MPPSC NEWS- सहायक प्राध्यापक भर्ती पांचवी पुनरीक्षित चयन सूची यहां देखें Posted: 24 Jun 2022 08:52 AM PDT MPPSC ASSISTANT PROFESSOR EXAM-2017 revised selection list botany and Chemistryमध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2017 की विषय वनस्पति विज्ञान (Botany), रसायन विज्ञान (Chemistry), English and Commerce की संशोधित पुनरीक्षित चयन सूची जारी कर दी गई है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा इससे पूर्व चार बार पुनरीक्षित चयन सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। अब MPPSC द्वारा पांचवीं बार संशोधित पुनरीक्षित चयन सूची घोषित की गई है। विषय वनस्पति विज्ञान के लिए कुल 214 पदों एवं विषय रसायन विज्ञान के कुल 325 पदों के लिए के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी। बनस्पति विज्ञान के कुल 62 पद अभी भी रिक्त हैं एवं रसायन विज्ञान के कुल 101 पद अभी भी रिक्त हैं। सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी (उच्च शिक्षा विभाग) के कुल 293 पदों के लिए आयोजित की गई थी। जिनमें से कुल 183 पद अभी भी रिक्त हैं। सहायक प्राध्यापक वाणिज्य (कॉमर्स) विषय के लिए कुल 284 पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी ,जिसमें से कुल 64 पद अभी भी रिक्त हैं। उल्लेखनीय है कि इस संशोधित पुनरीक्षित चयन सूची की परीक्षा में सम्मिलित समस्त अभ्यर्थियों के परीक्षा प्राप्तांक एवं अतिथि विद्वान को देय अंक पूर्व घोषित अनुसार पूर्ववत रहेंगे एवं चयन परिणाम प्रकाशित होने के बाद यदि कंप्यूटर तकनीकी त्रुटि या लिपिकीय त्रुटि आयोग के संज्ञान में आती है, तो आयोग के पास चयन परिणाम सुधारने का अधिकार सुरक्षित रहेगा। Click here for revised assistant professor 2017 chemistry list Click here for revised assistant professor 2017 botany list Click here for revised assistant professor 2017 english list Click here for revised assistant professor 2017 commerce list |
| SDOP भदौरिया का डिमोशन, अवैध रेत में रिश्वत के दोषी पाए गए- MP NEWS Posted: 24 Jun 2022 06:11 AM PDT भोपाल। पुलिस मुख्यालय ने रिश्वत के बदले अवैध रेत परिवहन की अनुमति देने का आरोप जांच में सिद्ध हो जाने के बाद एसडीओपी इंदरवीर भदौरिया का डिमोशन कर दिया है। पुलिस डिपार्टमेंट में यह एक दंड प्रक्रिया है। जिसके दूरगामी प्रभाव पड़ते हैं। एसडीओपी इन्द्रवीर भदौरिया का नाम कई बार विवादों में आया है। कहा जाता था कि इन्हें भारतीय जनता पार्टी के एक बड़े नेता जो मुख्यमंत्री के नजदीकी भी हैं, का संरक्षण प्राप्त है। अटेर विधानसभा उपचुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी की शिकायत पर इन हटा दिया गया था। चुनाव खत्म होते ही इन्हें वापस अटेर एसडीओपी के पद पर पदस्थ कर दिया गया था। इस प्रकार से इंदरवीर सिंह भदोरिया की पॉलीटिकल पावर का प्रदर्शन किया गया था। सन 2018 में भिंड जिले में पत्रकार संदीप शर्मा की संदिग्ध मृत्यु हुई थी। इस मामले में भी इंदरवीर भदौरिया पर आरोप लगे थे परंतु बाद में इन्हें क्लीन चिट मिल गई थी। एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें अवैध रेत इंदरवीर भदौरिया परिवहन कराने के बदले रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहे थे। इस मामले की डिपार्टमेंटल इंक्वायरी हुई। इस बार एसडीओपी इन्द्रवीर भदौरिया को क्लीन चिट नहीं मिली। रिश्वत लेने का आरोप सही पाया गया। मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग ने MPPSC के पास औपचारिक कार्रवाई के लिए मामला भेज दिया था। जहां से मध्यप्रदेश राज्य पुलिस सेवा के राजपत्रित अधिकारी इंदरवीर भदौरिया से उनका पद छीन लिया गया। अब वह मध्य प्रदेश पुलिस में एक इंस्पेक्टर के पद पर काम करेंगे। |
| RAILWAY अधिकारी भाटी का शव ट्रैक पर मिला, मां ने वरिष्ठ अफसरों पर आरोप लगाया Posted: 24 Jun 2022 05:33 AM PDT अनूपपुर। मध्य प्रदेश में अनूपपुर-शहडोल के बीच चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग काम के दौरान रेलवे के (ARM) योगेंद्र सिंह भाटी ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई है। ARM योगेंद्र सिंह भाटी की पत्नी भी रेलवे में पदस्थ हैं। वे जबलपुर में असिस्टेंट ऑपरेटिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। छ माह पहले ही उनकी शादी हुई थी। दिवंगत भाटी 2018 IRTS बैच के अफसर थे और मूलत: राजस्थान के रहने वाले हैं। हादसे की खबर मिलते ही पत्नी सहित परिजन भी धनपुरी हॉस्पिटल पहुंच गए थे। अनूपपुर और शहडोल के बीच तीसरी रेल लाइन के लिए 17 जून से 26 जून तक नॉन इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। इसकी वजह से कई गाड़ियों को ब्लॉक दिया गया है और ट्रेनें कैंसिल हैं। गुरुवार को यहां काम के दौरान शाम करीब 7.30 अमलाई आरआरआई केबिन के पर एक पटरी पर मालगाड़ी और दूसरी पर कटनी-बिलासपुर मेमू ट्रेन आ गई। ट्रेन आता देख सभी कर्मचारी और मजदूर रेलवे लाइन के किनारे हो गए। कुछ लोग दो लाइन के बीच की खाली जगह पर खड़े थे। ट्रेन के गुजरने के बाद लोगों ने देखा कि दोनों ट्रैक के बीच ARM भाटी रेलवे ट्रैक के किनारे खून से लथपथ घायल पड़े थे। उन्हें देखकर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्हें रात करीब 8.30 बजे धनपुरी सेंट्रल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत बता दिया। राजस्थान के उदयपुर निवासी योगेंद्र सिंह भाटी बैकुंठपुर में क्षेत्रीय रेल प्रबंधक पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त वह सभी के साथ काम में जुटे थे। ARM भाटी अचानक कब और कैसे ट्रेन की चपेट में आए, इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। प्रारंभिक जांच व पूछताछ में पता चला है कि रेलवे के क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र सिंह भाटी काम के दौरान RRI केबिन गए थे। वहां ऑफिशियल काम करने के बाद केबिन से उतरकर रेलवे ट्रैक की तरफ आ रहे थे। हालांकि, काम के दौरान किसी को उनके आने की भनक नहीं लगी। तभी एक साथ दो ट्रैक पर मालगाड़ी और मेमू लोकल आ गई। ट्रेन गुजरने के बाद ARM भाटी को दोनों ट्रैक के बीच में घायल पड़े देखा गया। मां बोली मानसिक दबाव में थाARM योगेंद्र सिंह भाटी की मां ने वरिष्ठ अफसरों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सीनियर लंबे समय से परेशान कर रहे थे। उनका बार-बार ट्रांसफर किया जाता था। सुविधा के लिए गाड़ी भी नहीं दी जाती। इसके चलते वह मानसिक तनाव में रहते थे। मां ने आरोप लगाया कि बिना सिग्नल के ही ट्रेन के छोड़ दिया गया। इसी कारण चपेट में आने से उनके बेटे की मौत हुई है। फिलहाल इस संबंध में रेलवे का कोई अफसर बोलने को तैयार नहीं है। |
| MPPSC NEWS- राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा की विज्ञप्ति क्रमांक 3933 जारी Posted: 24 Jun 2022 05:09 AM PDT Madhya Pradesh Public Service Commission Indore ने राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2020 के तहत सहायक यंत्री सिविल पद (State Engineering Service Examination 2020 (Civil) हेतु मध्य प्रदेश रोजगार कार्यालय के जीवित पंजीयन क्रमांक के संबंध में विज्ञप्ति जारी की है। गौरतलब है की राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2020 के लिए साक्षात्कार दिनांक 27 जून 2022 से 1 जुलाई 2022 तक आयोजित किया जाना है। मध्य प्रदेश रोजगार कार्यालय के जीवित पंजीयन के संबंध में आयोग की बैठक दिनांक 2 मई 2022 में लिए गए निर्णय के अनुसार आवेदकों को सूचित किया जाता है कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय के अनुपालन में मध्यप्रदेश के अभ्यर्थियों को छोड़कर अन्य प्रदेशों के अभ्यर्थियों को मध्य प्रदेश के रोजगार कार्यालय में पंजीयन से मुक्त रखा गया है। उल्लेखनीय है कि आयोग के विज्ञापन क्रमांक 05/2020 दिनांक 29 दिसंबर 2020 में मध्य प्रदेश शासन के शासन के विभिन्न विभागों के अंतर्गत राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2020 के तहत सहायक यंत्री सिविल के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया था परंतु मध्यप्रदेश के अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के पहले तक पंजीयन कराकर पंजीयन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। आयोग की ओर से बताया गया है कि यह व्यवस्था सहायक यंत्री सिविल पद के साथ ही आयोग द्वारा आगामी समस्त चयन प्रक्रियाओं में लागू होगी। अतः सभी उम्मीदवार इंटरव्यू के पहले रोजगार कार्यालय में अपना पंजीयन चेक कर ले। |
| BHOPAL के टीआई ने INDORE में महिला SI को गोली मारकर सुसाइड कर लिया - NEWS TODAY Posted: 24 Jun 2022 04:58 AM PDT इंदौर। पुलिस कंट्रोल रूम में हत्या कांड हो गया। भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में तैनात टीआई हाकम सिंह पंवार ने इंदौर पुलिस के कंट्रोल रूम में महिला सब इंस्पेक्टर रंजना खांडे को गोली मारी और फिर सुसाइड कर लिया। इंदौर के पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। बताया गया है कि टी आई हाकम सिंह इंदौर में पदस्थ थे। उन्होंने खुडैल, सिमरोल और सर्राफा थाने में सेवाएं दी हैं। यहां से उनका ट्रांसफर खरगोन के महेश्वर और फिर भीकनगांव हो गया था। भोपाल में डीसीपी रामसनेही मिश्रा ने बताया कि इसी साल 2022 की 6 फरवरी को टी आई हाकम सिंह ट्रांसफर होकर भोपाल आए थे। उन्हें राजधानी के सबसे वीआईपी श्यामला हिल्स थाने में पदस्थ किया गया था। उनके साथियों ने बताया कि टीआई हाकम सिंह मूल रूप से तराना उज्जैन के रहने वाले हैं। भोपाल में अकेले रह रहे थे। 21 जून को परिवार से मिलने के लिए 3 दिन छुट्टी लेकर गए थे गुरुवार को उन्हें वापस आना था लेकिन नहीं आए। पुलिस पता लगा रही है कि सब इंस्पेक्टर रंजना खांडे के साथ उनका क्या संबंध था और उन्होंने रंजना पर गोली क्यों चलाई। रंजना घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि टीआई हाकम सिंह की मृत्यु हो गई है। |
| CM से नाराज महिला आयोग की अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया Posted: 24 Jun 2022 03:08 AM PDT इंदौर। मध्यप्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। शिवराज सरकार से नाराज शोभा ओझा ने आरोप लगाए कि हाईकोर्ट के निर्देशों की अवहेलना की गई। राज्य सरकार आयोग में काम नहीं करने दे रही है। सवा दो साल से पद है, लेकिन अधिकार छीन लिए गए हैं। ऑफिस में ताले लगा दिए गए। उन्होंने आंकड़े रखते हुए बताया कि करीब ढाई साल पहले जब वो महिला आयोग की अध्यक्ष बनी थी तब 10 हजार मामले पेंडिंग थे जिनमें वो युद्ध स्तर पर कमी लाना चाहती थी लेकिन इसी बीच दोबारा शिवराज सरकार आ गई और एक तरह से आयोग पर राजनीतिक व कानूनी पेचीदगियों के रूप में उलझाकर शिकंजा कसा गया जिसका परिणाम ये है कि आज आयोग के पास 17 हजार लंबित मामले है। हालांकि, ओझा ने इस्तीफे का जो समय चुना है उसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पीसीसी में स्टार प्रचारकों की कमी है लिहाजा, कांग्रेस भी चाहती थी ओझा जल्द मैदानी स्तर पर कोई बड़ी जिम्मेदारी संभाले। |
| MP CHUNAV NEWS- पंचायत सहायक सचिव की हत्या, लाश कुएं में मिली Posted: 24 Jun 2022 06:14 AM PDT ग्वालियर। मध्यप्रदेश में ग्वालियर संभाग के शिवपुरी जिले में एक व्यक्ति की लाश कुएं में मिली है। लाश की पहचान ग्राम सेमरी के पंचायत सहायक सचिव के रूप में की गई। शिवपुरी में सेमरी में सहायक सचिव की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने सहायक सचिव लखन जाट उर्फ रिंकू की हत्या कर लाश को कुंए में फेंक दिया। लखन के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जानकारी लगते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्या के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हत्या के बाद से गांव के 5 लोग फरार हैं। जानकारी के अनुसार लखन उर्फ रिंकू जाट ग्राम पंचायत बड़ोखरा में रोजगार सहायक के पद पर पदस्थ था। लखन मूलत: सेमरी गांव में रहता है लेकिन वर्तमान में वह बदरवास कस्बे में रिजौदी रोड पर मकान बनाकर रह रहा था। शनिवार को होने वाले मतदान के क्रम में लखन चुनाव ड्यूटी में ही अपनी पंचायत में था। इसी क्रम में गुरुवार की रात जब वह सेमरी गांव में चुनाव की वयवस्थाओं में पैदल-पैदल घूम रहा था। इसी दौरान गांव के धर्मेंद्र धाकड़, कप्तान धाकड़, संजीव धाकड़ और विजय सिंह उर्फ लल्लू धाकड़ ने मिलकर लखन जाट उर्फ रिंकू को रोक लिया और उससे गाली गलौंच की। इसी दौरान धर्मेन्द्र धाकड़ ने उससे कहा कि तूने मेरी कुटीर की सूची में से नाम काट दिया अब वह उसे जिंदा नहीं बचेगा। कहने के बाद चारों आरोपितों ने उसकी मारपीट शुरू कर दी। जब वह बेहोश हो गया तो उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर लाश गांव के बाहर बने कुएं में फेंक दी। वहीं दूसरी ओर लखन की बाइक घर थी और वह रात तक घर नहीं आया तो उसके स्वजन उसे तलाशते घूम रहे थे, क्योंकि न तो वह गांव वाले घर पहुंचा था और न ही बदरवास। बताया जा रहा है कि जब उसके स्वजन उसे तलाश रहे थे तभी किसी गांव वाले ने उसके चाचा सतीश पुत्र अर्जुन जाट को बताया कि लखन का तो गांव के धर्मेन्द्र धाकड़ आदि से झगड़ा हो रहा है। वह लोग उसकी मारपीट कर रहे हैं। जब सतीश व अन्य स्वजन घटना स्थल पर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि धर्मेंद्र धाकड़, कप्तान धाकड़, संजीव धाकड़ और विजय सिंह ने लखन की मारपीट कर उसे कुएं में फेंक दिया। लखन के स्वजनों ने लखन को कुएं के बाहर निकाला और उसे बदरवास स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सतीश की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ हत्या का प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। अगर गांव से जुड़े सूत्रों की मानें तो आरोपितों का कोई रिश्तेदार सरपंच पद के लिए चुनाव मैदान में खड़ा हुआ है। वह लोग उसके पक्ष में मतदान की अपील कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर कोई राजपूत भी चुनाव मैदान में है। रोजागर सहायक और उसका परिवार उसके पक्ष में होने की बात बताई जा रही है। इसी के चलते धाकड़ों और रोजगार सहायक में पिछले कई दिनाें से शीत युद्ध के हालात बने हुए थे। सूत्रों का कहना है कि धाकड़ों को आशंका थी कि रोजगार सहायक जिसके पक्ष में होगा गांव में लोगों को उसके पक्ष में मतदान करवाने के लिए तैयार कर सकता है। इसी के चलते कुटीर का बहाना लेकर धाकड़ों ने रोजगार सहायक से झगड़ा किया और उसे पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। पूरे गांव में इस बात को लेकर दबी जुबान में चर्चा भी हो रही है। |
| MPPSC संचालक मंडल भंग करके नए सिरे से नियम बनाना चाहिए- Khula Khat Posted: 24 Jun 2022 07:44 AM PDT Madhya Pradesh Public Service Commission (मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग) का गठन भारत के संविधान के भाग-14 के अंतर्गत अनुच्छेद 315-323 के तहत किया गया है। अब समय आ गया है कि इसके पूरे संचालक मंडल को भंग करके नए सिरे से संचालन के नियम बनाने चाहिए। ऐसे नियम जो संचालक मंडल को उम्मीदवारों के प्रति जिम्मेदार बनाते हों और आयोग को राजनीतिक दबाव से पूरी तरह से मुक्त करते हों। मध्यप्रदेश में राज्य लोक सेवा आयोग एक ऐसा संस्थान बन गया है जो उम्मीदवारों की जिंदगी के साथ खेल रहा है। राज्य सेवा परीक्षा 2019 के उम्मीदवार इंटरव्यू का इंतजार कर रहे हैं। 2020 की परीक्षा में विवाद है। 2021 की परीक्षा विवादित हो गई है। पिता ने बच्चे की पढ़ाई के लिए लोन लिया था। बच्चे ने पीएससी पास कर लिया फिर भी नियुक्ति नहीं हो रही। पिता की मृत्यु हो गई। जो युवा राज्य प्रशासनिक सेवा का अधिकार होना चाहिए था, वह प्राइवेट जॉब करके लोन चुका रहा है। ऐसी दर्जनों कहानियां है। एमपीपीएससी से पूछो तो कहते हैं कि हाई कोर्ट ने स्टे लगा दिया है। सवाल यह है कि गलती किसने की थी, जो हाई कोर्ट को स्टे आर्डर जारी करना पड़ा। एमपीपीएससी में यदि उम्मीदवार निर्धारित तारीख तक फीस जमा ना करें तो एडमिट कार्ड जारी नहीं होता। निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र में ना पहुंचे तो परीक्षा नहीं देने देते और एमपीपीएससी निर्धारित तारीख पर परीक्षा ना कराए, रिजल्ट जारी न करे, तो उसके संचालक मंडल के लिए कोई दंड प्रावधान नहीं है। सभी तरह के बंधन उम्मीदवारों पर हैं। संचालक मंडल ना तो जवाबदेह है और ना ही जिम्मेदार। सरकारी डिपार्टमेंट खेल खेलते रहते हैं। परीक्षा खत्म होने के बाद तक रिक्त पदों की संख्या में बदलाव होता रहता है। रिजल्ट आने के बाद नियुक्ति के नियम परिवर्तित कर दिए जाते हैं। कहने को आयोग संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों के अनुसार एक संवैधानिक निकाय है परंतु जिस तरह के आदेश और बयान जारी होते हैं, ऐसा लगता है जैसे सरकार का एक डिपार्टमेंट है। समय आ गया है, जब भारत बदल रहा है, एमपीपीएससी के सभी नियमों को बदल दिया जाना चाहिए। उम्मीदवार फीस अदा करते हैं। यदि एक बार विज्ञापन जारी किया तो नियुक्ति पत्र तक की जिम्मेदारी एमपीपीएससी की होनी चाहिए। तारीख भी निर्धारित होनी चाहिए। गलती करने वाले आयोग के विद्वानों के खिलाफ कड़े दंड का प्रावधान होना चाहिए। जब विद्वान को बड़ा पारिश्रमिक दिया जाता है तो फिर बड़ा दंड भी दिया जाना चाहिए। आनंद बंदेवार, एक उम्मीदवार अस्वीकरण: खुला-खत एक ओपन प्लेटफार्म है। यहां मध्य प्रदेश के सभी जागरूक नागरिक सरकारी नीतियों की समीक्षा करते हैं। सुझाव देते हैं एवं समस्याओं की जानकारी देते हैं। पत्र लेखक के विचार उसके निजी होते हैं। इससे पूर्व प्रकाशित हुए खुले खत पढ़ने के लिए कृपया Khula Khat पर क्लिक करें. यदि आपके पास भी है कुछ ऐसा जो मध्य प्रदेश के हित में हो, तो कृपया लिख भेजिए हमारा ई-पता है:- editorbhopalsamachar@gmail.com |
| BHOPAL NEWS- 4 ट्रेनें निरस्त, भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस का रूट बदला Posted: 24 Jun 2022 12:10 AM PDT भोपाल। पश्चिम मध्य रेल कोटा मंडल में कोटा-रुठियाई रेल लाइन दोहरीकरण के तहत जिसके कारण दिनांक 28 जून से 30 जून तक नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। भोपाल-जोधपुर को परिवर्तित मार्ग पर चलाया जाएगा, जबकि 4 ट्रेन को आंशिक निरस्त किया गया है। रानी कमलापति स्टेशन से रीवा के बीच रेवांचल स्पेशल ट्रेनयह ट्रेन 9 जुलाई तक चलेगी। अमरकंटक में 4 दिन लगेगा स्लीपर का एक नया कोच। दुर्ग से भोपाल आने वाली अमरकंटक एक्सप्रेस में 4 दिन तक स्लीपर श्रेणी का एक कोच लगाया जाएगा। यह कोच 26 जून तक लगा रहेगा इससे 72 यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिलेगी। इनका ट्रेनों का रूट बदला28 और 29 जून को गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया कोटा-नागदा-संत हिरदाराम नगर-भोपाल होकर चलेगी, गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस 28 जून और 29 जून तक परिवर्तित मार्ग वाया भोपाल-संत हिरदाराम नगर-नागदा-कोटा होकर चलेगी निरस्त ट्रेनेंगाड़ी संख्या 19811/19812 कोटा-इटावा-कोटा एक्सप्रेस 28 और 29 जून को दोनों तरफ से अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेंगी।, अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 11603/11604 कोटा-बीना-कोटा मेमू ट्रेन कोटा-सालपुरा-कोटा के मध्य चलेगी। यह 29 जून, 29 और 30 जून को सालपुरा-बीना-सालपुरा के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी। |
| BU BHOPAL NEWS- बीए बीएससी से लेकर MEd तक कई रिजल्ट घोषित Posted: 23 Jun 2022 11:55 PM PDT Barkatullah university bhopal ने एक बार फिर प्रदेश की बाकी यूनिवर्सिटी को पीछे छोड़ते हुए वर्ष 2021-22 के लिए आयोजित की गई bachelor of arts और bachelor of Science के final year के result जारी कर दिए हैं। यह exam results केवल regular students के जारी हुए हैं। इसमें से BA में 24700 स्टूडेंट शामिल हुए थे और इनमें से 22541 यानी 91.26% स्टूडेंट पास हुए। 5 साल में यह सबसे बेहतर परीक्षा परिणाम रहा है। वहीं, BSC में इस साल 16333 स्टूडेंट ने रेगुलर परीक्षा दी और इसमें से 14537 स्टूडेंट उत्तीर्ण हुए। BSC का परीक्षा परिणाम 89% रहा। बीए व बीएससी के अलावा MA music vocal 4th semester, MSc final microbiology 4th semester, MSC home science food and nutrition, resource Management, MA arabic, MA education आदि के भी रिजल्ट जारी कर दिए हैं। |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)

.jpg)
.jpg)



.jpg)