Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- GWALIOR NEWS- लाला, हिमांशु और अभिषेक के खिलाफ गैंगरेप की FIR
- BHOPAL का मोस्ट वांटेड मुख्तार मलिक मारा गया, डेड बॉडी मिली- NEWS TOEAY
- PM SHRI SCHOOL- केंद्र सरकार की बड़ी घोषणा, पढ़िए कैसे होंगे, केंद्रीय विद्यालयों से कितने अलग होंगे
- Small business ideas- एक टेबल और 5000 की मशीन, 3 घंटे की मेहनत, 1000 रोज का प्रॉफिट
- Do you know- माउंट एवरेस्ट पर पानी कितने तापमान पर उबल जाएगा
- नियमानुसार कार्रवाई के लिए रिश्वत मांगने वाले कर्मचारी को दंड का प्रावधान क्या है- CP Act 1988
- MP karmchari news- शनि-रविवार की छुट्टी कैंसिल, ऑफिस खुलेंगे
| GWALIOR NEWS- लाला, हिमांशु और अभिषेक के खिलाफ गैंगरेप की FIR Posted: 02 Jun 2022 11:48 PM PDT ग्वालियर। ग्वालियर के लाल अग्रवाल, हिमांशु और अभिषेक के खिलाफ पड़ाव थाने में गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी विवेक अष्ठाना का कहना है कि शिकायत करने वाली महिला दिल्ली की रहने वाली है। इस मामले में पुलिस इन्वेस्टिगेशन कर रही है। कहानी मनगढ़ंत भी हो सकती है क्योंकि घटना के तत्काल बाद महिला ने किसी से मदद नहीं मांगी और ग्वालियर से अनभिज्ञ होने के बावजूद आश्चर्यजनक रूप से इलाके के संबंधित पुलिस थाने में पहुंची। दिल्ली के दक्षिण पश्चिम एरिया के नारायण गांव माता के मंदिर के पास रहने वाली 25 वर्षीय विवाहित महिला ने पुलिस को बताया कि वह घरों में काम वाली बाई का काम करती है और नौकरी की तलाश कर रही है। कुछ दिनों पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर ग्वालियर में रहने वाले लाला अग्रवाल से हुई थी। कुछ दिनों बाद दोनों फोन पर बात करने लगे। महिला का कहना है कि लाल अग्रवाल ने उसे ग्वालियर में अच्छी सैलरी पर नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया था। महिला 1 जून 2022 को सुबह 4 बजे दिल्ली से ग्वालियर आ गई। उसे लेने के लिए लाला बस स्टैंड पहुंचा। उसने पड़ाव थाना क्षेत्र के बालाजी गेस्ट हाउस में एक कमरा दिलाकर वहां ठहरा दिया। महिला से पानी की बोतल लेकर आने का कहकर वह वहां से चला गया। बुधवार सुबह करीब 7 बजे लाला अपने दो दोस्त हिमांशु और अभिषेक के साथ कमरे पर पहुंचा। तीनों ने महिला से बारी-बारी से रेप किया। महिला का कहना है कि इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई। नोट करने वाली बात यह है कि गेस्ट हाउस के स्टाफ को मारपीट या किसी भी प्रकार के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनाई नहीं दी। घटना के बाद सभी लोग चले गए। महिला ने गेस्ट हाउस के स्टाफ से मदद नहीं मांगी। वह ग्वालियर से परिचित नहीं थी परंतु आश्चर्यजनक रूप से उस क्षेत्र के संबंधित पड़ाव थाने पहुंच गई। |
| BHOPAL का मोस्ट वांटेड मुख्तार मलिक मारा गया, डेड बॉडी मिली- NEWS TOEAY Posted: 02 Jun 2022 10:54 PM PDT भोपाल। अपने जमाने में भोपाल में दहशत का दूसरा नाम एवं पुलिस रिकॉर्ड में मोस्ट वांटेड मुख्तार मलिक मारा गया। राजस्थान में हुई एक गैंगवार में उसे गोली लग गई थी। वह नदी में गिर गया था। पुलिस को उसकी डेड बॉडी मिल गई है। अकलेरा डीएसपी गिरधर सिंह ने बताया कि मामले में लापता चल रहे गैंगस्टर विक्की वाहिद के भोपाल पहुंचने की सूचना मिली है। पुलिस ने बताया कि असनावर क्षेत्र के जगलों में मुख्तार मलिक गंभीर हालत में घायल पड़ा हुआ मिला था। राजस्थान में असनावर थाना प्रभारी हरवंत सिंह ने बताया कि भीमसागर बांध के नदी क्षेत्र में मछलियां पकड़ने का ठेका भोपाल निवासी मुख्तार मलिक ने ले रखा है। मंगलवार देर रात मुख्तार मलिक 11 साथियों के साथ कांस खेड़ली के पास कम गहरे पानी में नाव से पेट्रोलिंग कर रहा था। इसी दौरान गांव के रहने वाले मछुआरों से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि फायरिंग होने लगी। फायरिंग होते ही नदी के अंदर नाव पलट गई। बताया कि राजस्थान के बंटी गैंग ने मुख्तार मलिक गैंग पर फायरिंग की थी क्योंकि मुख्तार मलिक उनके इलाके में पैर जमा रहा था। इस गैंगवार के बाद एक व्यक्ति का शव बुधवार को मिल गया था। मुख्तार मलिक एवं उसके साथी विक्की वाहिद को गोली लगी थी और वह नदी में गिर गए थे। ताजा समाचार यह है कि राजस्थान की झालावार पुलिस एसआरजी अस्पताल में एक डेड बॉडी पहुंचाई है जो मुख्तार मलिक की बताई जा रही है। |
| PM SHRI SCHOOL- केंद्र सरकार की बड़ी घोषणा, पढ़िए कैसे होंगे, केंद्रीय विद्यालयों से कितने अलग होंगे Posted: 02 Jun 2022 10:32 PM PDT भोपाल। केंद्र सरकार ने बड़ी घोषणा की है। पूरे भारत में प्राइवेट स्कूल से अच्छे सरकारी स्कूल खोले जाएंगे। इन स्कूलों का नाम पीएम श्री स्कूल होगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। कृपया ध्यान रखें कि वर्तमान में केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा पूरे भारत में स्कूलों का संचालन किया जा रहा है अर्थात पीएम श्री स्कूल, भारत में संचालित केंद्रीय विद्यालयों से अलग होंगे। PM SHRI SCHOOL कैसे होंगे, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने बतायाकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान गुजरात के गांधीनगर में शुरू हुए शिक्षा मंत्रियों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान ने अपने संबोधन में कहा कि हम पीएम श्री स्कूल स्थापित करने की प्रक्रिया में हैं, जो छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए पूरी तरह से सुसज्जित होंगे। उन्होंने कहा कि ये अत्याधुनिक स्कूल NEP 2020 की प्रयोगशाला की तरह काम करेंगे। पीएम श्री स्कूलों फ्यूचरिस्टिक बेंचमार्क मॉडल होंगेप्रधान ने कहा कि स्कूली शिक्षा वह नींव है जिस पर भारत ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था बनेगा। उन्होंने कहा कि हम अपनी नई पीढ़ी को 21वीं सदी के ज्ञान और कौशल से वंचित नहीं कर सकते। मैं पीएम श्री स्कूलों के रूप में एक फ्यूचरिस्टिक बेंचमार्क मॉडल बनाने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और पूरे एजुकेशनल इकोसिस्टम से सुझाव और फीडबैक आमंत्रित कर रहा हूं। सीखने को और अधिक जीवंत बनाया जा सकेनई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के कार्यान्वयन पर ध्यान देने की अपील करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हम सभी को मिलकर काम करना है, एक-दूसरे के अनुभवों और सफलताओं से सीखना है, ताकि सीखने की प्रक्रिया को और अधिक जीवंत बनाया जा सके और भारत को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके। उन्होंने कहा कि अगले 25 साल भारत को एक ज्ञान अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने के लिए महत्वपूर्ण हैं जो वैश्विक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। स्कूल एजुकेशन के साथ स्किल डेवलपमेंट सरकार की प्रायोरिटीकेंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति के 5+3+3+4 दृष्टिकोण में प्री-स्कूल से सेकेंडरी स्कूल तक, प्रारंभिक बचपन देखभाल और शिक्षा कार्यक्रम (ईसीसीई), शिक्षक प्रशिक्षण और वयस्क शिक्षा पर जोर, स्कूली शिक्षा के साथ कौशल विकास का एकीकरण और प्राथमिकता देना आदि शामिल हैं। 21वीं सदी के विश्व मानस (ग्लोबल सिटीजंस) को तैयार करने के लिए मातृभाषा में सीखने का अवसर देना भी एक बड़ा कदम है। |
| Small business ideas- एक टेबल और 5000 की मशीन, 3 घंटे की मेहनत, 1000 रोज का प्रॉफिट Posted: 02 Jun 2022 10:03 PM PDT यदि आपके पास किसी पब्लिक प्लेस पर सिर्फ एक टेबल रखने की जगह है तो मात्र ₹5000 की मशीन आपको कम से कम ₹1000 रोज का प्रॉफिट देगी। भीड़ यदि ज्यादा होती है तो ₹10000 वाली मशीन लगा दीजिए। बड़ी दुकान की जरूरत नहीं है। इलेक्ट्रिक तंदूर लगाइए, फटाफट पैसा कमाइएइलेक्ट्रिक तंदूर एक ऐसी मशीन है जिसमें आप तंदूर में बनने वाले सभी फूड प्रोडक्ट तो बना ही सकते हैं। पिज्जा और मोमोज भी बना सकते हैं। वेज और नॉनवेज किसी भी प्रकार का प्रोडक्ट बना सकते हैं। मशीन के साथ रेसिपी भी आती है। इस तरह के बिजनेस में सबसे बड़ी प्रॉब्लम यह होती है कि अचानक भीड़ लग जाती है और सर्विस देना मुश्किल हो जाता है। MINI CHEF ELECTRIC TANDOORइलेक्ट्रिक तंदूर इसी प्रॉब्लम का सलूशन है। यह मात्र 1 मिनट में तंदूरी पराठे बना सकता है। मीडियम लेवल के पिज़्ज़ा बना सकता है। इसी प्रकार और बाकी सब कुछ। मशीन इलेक्ट्रिक है इसलिए एलपीजी गैस का झगड़ा नहीं है। इसके अंदर की ट्रे नॉनस्टिक होती है। इसलिए तेल का खर्चा भी नहीं है। यह मशीन दो प्रकार की आती है। पहली सेमी ऑटोमेटिक और दूसरी फुली ऑटोमेटिक। सेमी ऑटोमेटिक मशीन में आपको एक्सपीरियंस करना होता है कि आपके शहर के वायुमंडल में कोई प्रोडक्ट कितनी देर में पक रहा है। फुली ऑटोमेटिक मशीन में जैसे ही तंदूरी पराठा पक कर तैयार होता है मशीन बंद हो जाती है। सेमी ऑटोमेटिक मशीन की कीमत ₹5000 से शुरू होती है। फुली ऑटोमेटिक मशीन ₹35000 में आ जाती है। यह बताने की जरूरत ही नहीं कि इस तरह के बिजनेस में कितना मार्जिन होता है और ग्राहक कितनी आसानी से मिल जाते हैं। आप चाहे तो इस मशीन के साथ अपना छोटा सा फूड कॉर्नर खोल सकते हैं। घर से भी शुरू कर सकते हैं। यदि आप कोई कुक हायर कर सकते हैं 200-200 लोगों की पार्टी के आर्डर ले सकते हैं। जब आपका बिजनेस ग्रोथ कर लेता है तो बड़ी मशीन ले सकते हैं। यदि आप अपने रेस्टोरेंट्स प्लान कर रहे हैं तो बेस्ट है कि इस मशीन के साथ स्टार्टअप शुरू कीजिए। ज्यादा पूंजी नहीं लगती इसलिए आप आसानी से ट्रायल ले सकते हैं। एक बार आपके हाथ का स्वाद और बाजार के बीच में रिश्ता मजबूत हो गया तो फिर कहना ही क्या। |
| Do you know- माउंट एवरेस्ट पर पानी कितने तापमान पर उबल जाएगा Posted: 02 Jun 2022 03:25 PM PDT GK in Hindi- general knowledge for studentsमैदानी इलाकों में जब अपन पानी को गर्म करते हैं तो वह 100 डिग्री सेल्सियस पर उबलने लगता है। यदि अपन उसी पानी को माउंट एवरेस्ट पर गर्म करेंगे तो वह कितने तापमान में उबलने लगेगा। आइए जानते हैं:-यदि यह सवाल किसी कॉमन पीपल से करेंगे तो अपना मजाक उड़ाएगा। बताएगा कि माउंट एवरेस्ट पर पर जमी होती है। माउंट एवरेस्ट का तापमान -13 डिग्री से लेकर -36 डिग्री तक होता है। ऐसी स्थिति में वहां पर आग लगाना या पानी को उबालना संभव ही नहीं है। यदि यह सवाल किसी साइंस के स्टूडेंट से करेंगे तो निश्चित रूप से वह कुछ ना कुछ कैलकुलेट करने की कोशिश करेगा। जीनीयस स्टूडेंट पूरे फार्मूले पर गौर करेंगे। पानी को गर्म करने के लिए सिर्फ आग पर्याप्त नहीं होती। atmospheric pressure यानी वायुमंडलीय दबाव भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मैदानी इलाकों में atmospheric pressure ज्यादा होता है लेकिन माउंट एवरेस्ट पर वायुमंडलीय दबाव बहुत कम होता है। इसलिए वहां पर पानी मात्र 70 डिग्री सेल्सियस पर उबलने लगेगा। यह अलग बात है कि आग से संपर्क टूटने के बाद उबलता हुआ पानी फटाफट ठंडा पड़ जाएगा। |
| नियमानुसार कार्रवाई के लिए रिश्वत मांगने वाले कर्मचारी को दंड का प्रावधान क्या है- CP Act 1988 Posted: 02 Jun 2022 01:50 PM PDT Corruption Prevention Act, 1988 section 7 and 11भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 में हमने आपको बताया था कि अगर कोई लोकसेवक (government employee) किसी भी व्यक्ति से रिश्वत लेता है तब वह धारा 7 के अंतर्गत दोषी होता है लेकिन अगर कोई लोकसेवक किसी कार्रवाई को करने अथवा फाइल को आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत की मांग करता है तब किस धारा के अंतर्गत मामला दर्ज होगा जानिए। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम,1988 की धारा 11 की परिभाषा:-जो कोई लोकसेवक या अन्य, किसी लोकसेवक के नाम पर किसी कार्रवाई को करवाने या कारोबार, बिजनेस से संबंधित कार्य या अन्य किसी भी प्रकार के काम करवाने के लिए घूस लेता है या घूस की मांग करता है तब वह लोकसेवक उपर्युक्त धारा के अंतर्गत दोषी होगा। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 11 के अंतर्गत दण्ड का प्रावधानइस धारा के अपराध किसी भी प्रकार से समझौता योग्य नहीं है एवं यह अपराध अजमानतीय होंगे, इनकी सुनवाई का अधिकार प्रथम वर्ग के मजिस्ट्रेट को हैं। सजा- इस अपराध के लिए अधिकतम पाँच वर्ष की कारावास और जुर्माने से दण्डित किया जा सकता है। नोट:- इस अपराध में असम्यक् लाभ का अर्थ है काम से पहले घूस लेना, उधानुसार:- कोई थाने का भारसाधक अधिकारी किसी कार्यवाही को करने के लिए घूस की मांग करता है अर्थात कार्यवाही को पूरा नहीं किया गया है उससे पहले ही घूस लेने वाला थाना अधिकारी इस धारा के अंतर्गत दोषी होगा। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) |
| MP karmchari news- शनि-रविवार की छुट्टी कैंसिल, ऑफिस खुलेंगे Posted: 02 Jun 2022 10:16 PM PDT भोपाल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अविनाश लवानिया ने शनिवार एवं रविवार की छुट्टी कैंसिल कर दी है। सभी शासकीय कार्यालय प्रमुखों को निर्देश जारी किए है कि मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचनों की घोषणा अनुसार निर्धारित समय में दोनों निर्वाचनों को संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत शासकीय अवकाश दिनों में कार्यालय खोले जाएं। जारी आदेश अनुसार मतदान दलों के आदेशों की तामीली के लिए पर्याप्त समय नहीं होने के कारण अवकाश दिवसों में भी मतदान दलों के आदेश तामीली की कार्यवाही की जाएगी। उक्त आदेशों का संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को समय पर आदेश तामील हो सके इसके लिए अवकाश दिवसों में भी समस्त राज्य स्तरीय, जिला स्तरीय कार्यालय खुले रखे जाए। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारी को पाबंद किये जाने के निर्देश भी दिए है। इससे पहले निर्देशित किया गया था कि कोई भी कर्मचारी बिना अनुमति के अपना कर्तव्य स्थल छोड़कर नहीं जा सकता। ऑफिस का समय खत्म होने के बाद भी उसे कर्तव्य स्थल पर निवास करना होगा। कोई भी कर्मचारी अपडाउन नहीं कर सकता। |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)