ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Katoria News: सरे बाजार अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर उड़ाया लाखों के जेवर, सुरक्षा की खुली पोल
- Chandan News: प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में प्रखंड स्तरीय कृषक प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित
- मधुरा न्यूज :- मधुरा पंचायत में मुखिया पद से निर्वाचित घोषित हुए सुधीर सिंह , गांव में जश्न का माहौल?
- Dumka News:पहली बार में ही जीप चुनाव में विजेता रही मीनू मरांडी
- Panjwara News: यातायात पुलिस ने वसूला 5 हजार जुर्माना
- Panjwara News: पुलिस ने नाबालिग को किया बरामद,आरोपी गिरफ्तार
- Panjwara News: पूर्व प्रधानाध्यापक के निधन पर शोक की लहर
- Bhagalpur news:बीसीएल टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता, चंपानगर वॉरियर्स और घंटाघर चैंपियंस ने जीते अपने अपने मैच
- Rewari News : धारूहेड़ा के सैनी पब्लिक स्कूल में महाराणा प्रताप जयंती पर पर्यावरण शुद्धि के लिए यज्ञ कराया
- Rewari News : महाराणा प्रताप जी की जयंती पर राष्ट्रपूत सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन
- Bounsi News: वाहन जाँच अभियान चला वसूला ₹4000 का जुर्माना
- Bounsi News: सड़क दुर्घटना में जीजा और शाला गंभीर रूप से हुए जख्मी, बेहतर इलाज हेतु किया गया रेफर
- Bounsi News: पुलिस ने 30 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
- Bounsi News: जिलाधिकारी ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं रेफरल अस्पताल का किया निरीक्षण,दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश
- Panjwara News: एक बोतल विदेशी शराब के साथ बाईक सवार तीन युवकों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
- Panjwara News: शराब तस्करी मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
- Chandan News: कूप रिपेयरिंग कार्य में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
- Chandan News: प्रसाद वितरण करने को लेकर दो गुटों में जम कर मारपीट दो जख्मी
- Rewari News : खराब हुई फसलों के बीमा क्लेम के बारे में हुई बैठक बेनतीजा रही, कल से कृषि कार्यालय पर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना
- Bhagalpur news:बीसीएल टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता, बूढ़ानाथ टाइगर्स और चंपानगर वारियर्स ने जीते अपने अपने मैच
| Katoria News: सरे बाजार अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर उड़ाया लाखों के जेवर, सुरक्षा की खुली पोल Posted: 02 Jun 2022 09:56 AM PDT ग्राम समाचार, कटोरिया, बांका।कटोरिया बाजार चांदन बाजार सहित आसपास के इलाकों में इन दिनों चोरों ने आतंक मचा रखा है। ताजा मामला कटोरिया थाना से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि बीते रात बुधवार को अज्ञात चोरों ने कटोरिया बाजार के सुईया कटोरिया मुख्य मार्ग स्थित रंभा मार्केट अवस्थित प्रतिमा ज्वेलर्स दुकान के प्रोपराइटर गुड्डू कुमार पोद्दार, पिता शंकर पोद्दार की दुकान में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ कर लाखों रुपए जेवर चुरा लेने की बात कही गई है। वहीं पीड़ित प्रोपराइटर गुड्डू कुमार उर्फ प्रीतम कुमार, ग्राम छाता कुरुम निवासी ने बताया कि रोज की तरह बुधवार रात नौ बजे दुकान में ताला लगा कर घर चला गया था। गुरुवार सुबह सुचना मिली कि दुकान में चोरी हो गई है। सुचना पर दुकान पहुंच कर देखा कि दुकान का शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखे शोकेस से लगभग तीन केजी चांदी कि जेवर चोरी कर ली गई है। गनिमत रहा कि अलमारी नहीं तोड़ पाया, नहीं तो भारी नुक़सान हो जाता। घटना को लेकर पिड़ित गुड्डू पोद्दार ने कटोरिया थाना में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इस वारदात की सूचना पर कटोरिया थाना के अवर निरीक्षक महेश झा पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर चोरी की घटना की हर बिंदु कि जांच में जुट गई है। विदित हो कि कटोरिया बाजार में कुछ महीनों पहले एक रात में तीन ज्वेलर्स दुकान की चोरी की वारदातें कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए नगदी जेवर चुरा कर कटोरिया पुलिस को खुली चुनौती दे डाली थी, ओर आज तक कटोरिया पुलिस आरोपी तक पहुंचने में नाकाम रही है। वहीं बुधवार 1जून की रात सरे बाजार के बीच चोरी की इस घटना में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। जिससे कटोरिया बाजार के व्यवसायियों में दहशत का आलम बना हुआ है। संवाददाता उमाकांत साह। | ||
| Chandan News: प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में प्रखंड स्तरीय कृषक प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित Posted: 02 Jun 2022 09:53 AM PDT ग्राम समाचार, चांदन, बांका। प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन के परिसर में गुरूवार 2 जून को खरीफ महाअभियान 2022 के तहत प्रखंड स्तरीय कृषक सह् कर्म शाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रविश कुमार,उप प्रमुख दिनेश सिंह, अंचलाधिकारी प्रशांत सांडिल्य,प्रखंड किसान सलाहकार के अध्यक्ष बासुकीनाथ दुबे ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्ज्वलित कर किया।इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे सैकड़ों किसानों के साथ जन प्रतिनिधि मोजूद थे। कार्यक्रम के दौरान जिला अनुसंधान पदाधिकारी प्रमोद कुमार व प्रखंड उद्यान पदाधिकारी सुरज कुमार द्वारा किसानों को जैविक खेती करने व जैविक खाद बीज प्रयोग करने की सलाह दिया। साथ ही खेती से हो रहे घाटे को पूरा करने के लिए पांरपरिक खेती के साथ मिश्रित खेती में जैसे मछली पालन, बत्तख पालन, गो पालन, मुर्गी पालन के अलावा पाली शेड लगाकर ब्रोकली,साग-सब्जी,फल -फूल आदि का उत्पादन कर अपनी आमदनी दोगुनी करने के बारे में जानकारी दी गई। तथा खरीफ फसल में धान की सीधी बोआई, जीरो टिलेज वैज्ञानिक तरीके से खेती करके कीड़े मकोड़े को किस प्रकार की कीटनाशक दवाओं की कितनी मात्रा में प्रयोग करने,दलहन,तेलहन की खेती की तकनीक से कम भूमि में ज्यादा पैदावार व उत्पादन बढ़ाने के बारे में बताया गया।वही किसानों को जीरो टिलेज व श्री विधि से धान की खेती करने के तरीके पर प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही किसानों को खरीफ फसल में धान,मक्का सहित कई प्रकार की फसल के उत्पादन व रोग, कीट व्याधि से बचाव के साथ नई तकनीक के बारे में भी जानकारी विस्तार से दी गई।वहीं अनुसंधान केन्द्र के प्रमोद कुमार (जिला मिट्टी जांच प्रयोगशाला) द्वारा कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।मौके पर प्रखंड क्षेत्र के सभी मुखिया व सैकड़ों किसान के अलावा किसान सलाहकार रंजीत कुमार, सुरेश यादव बालकृष्ण यादव, रंजन कुमार, शंभू दास, राजीव रंजन, चंदन कुमार, प्रभाष कुमार व मुखिया भोला यादव आदि मौजूद थे। संवाददाता उमाकांत साह | ||
| Posted: 02 Jun 2022 09:35 AM PDT
ग्राम समाचार, मधुरा :- मेहरमा प्रखंड के मधुरा पंचायत में मुखिया पद से निर्वाचित घोषित हुए सुधीर सिंह। गांव में जश्न का माहौल। जानकारी के मुताबिक बताया गया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का चौथे चरण का परिणाम आने के क्रम में आज मधुरा पंचायत से मुखिया पद से निर्वाचित घोषित हुए सुधीर सिंह। वहीं बताया गया कि सुधीर सिंह कुल 1173 मत लाए। वही दूसरे स्थान पर मो जहांगीर रहे। उन्होंने कुल 1135 मत लाए। वहीं सुधीर सिंह 38 मत से जीत हासिल किए। जिससे ग्रामीणों में जश्न का माहौल है। संवाददाता :- अजय आर्यन, मेहरमा, गोड्डा, ग्राम समाचार। | ||
| Dumka News:पहली बार में ही जीप चुनाव में विजेता रही मीनू मरांडी Posted: 02 Jun 2022 08:30 AM PDT
ग्राम समाचार, दुमका ! मसलिया प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी में जिला परिषद भाग संख्या-18 में आरक्षित महिला उम्मीदवार मीनू मरांडी रिकॉर्ड मतों से विजयी रही । अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एमेली कुमारी मुर्मू से 2027 मतों से आगे रही और पहली बार ही जीत हासिल की। इससे पूर्व वह सामान्य गृहणी थी । अपने पुलिस पति सुरेश चौड़े से जो वर्तमान समय में लातेहार में पुलिस के सब इंस्पेक्टर के पद कार्यरत हैं से प्रेरित होकर क्षेत्र की जन समस्याओं व क्षेत्र के विकास के लिए जिला परिषद सदस्य में भाग्य आजमाई। लोगों के विश्वास पात्र बनकर उन्हें शानदार जीत मिली है। नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य मीनू मरांडी ने जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त कर क्षेत्र की जनता की सेवा व उनके विश्वास पर खरा उतरने की बात कही है। समर्थकों व उनके वोटरों में खुशी इस बात की है कि क्षेत्र की जनसमस्याओं के लिए मीनू जरूर काम करेगी। Report-www.Gramsamachar.com | ||
| Panjwara News: यातायात पुलिस ने वसूला 5 हजार जुर्माना Posted: 02 Jun 2022 08:15 AM PDT ग्राम समाचार, पंजवारा, बांका। यातायात पुलिस बांका की टीम ने गुरुवार को पंजवारा थाना क्षेत्र अंर्तगत मुख्य मार्गों पर सघन वाहन जाँच अभियान चलाया। इस दौरान पंजवारा गोड्डा मुख्य मार्ग पर लीला बाबा स्थान, विक्रमपुर मोड़ सहित अन्य स्थानों पर दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों की हेलमेट ,सीट बेल्ट , ड्राइविंग लाइसेंस , वाहन के कागजात की आदि की सघन जांच की गई । इस दौरान यातायात के नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले 5 वाहन चालकों से कुल 5 हजार रुपये जुर्माना वसूला।अभियान का नेतृत्व एसआई मुकेश कुमार ने किया। ब्रजेश राठौर, ग्राम समाचार संवाददाता, पंजवारा। | ||
| Panjwara News: पुलिस ने नाबालिग को किया बरामद,आरोपी गिरफ्तार Posted: 02 Jun 2022 08:13 AM PDT ग्राम समाचार,पंजवारा,बांका: पंजवारा थाना पुलिस ने पंजवारा से पिछले दिनों गायब हुई एक नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में नाबालिग के माता-पिता द्वारा पंजवारा थाना में अपनी पुत्री के सकुशल बरामदगी के लिए दिए गए आवेदन के आलोक में कार्रवाई करते हुए कॉल डिटेल के आधार पर किशोरी को झारखंड के गोड्डा जिला के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के डाँड़ै गांव से सकुशल बरामद कर लिया है एवं आरोपी युवक गोड्डा जिला के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के डाँड़ै गांव राजकुमार डागरी पिता विनोद डागरी को भी मौके से गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया की किशोरी के माता द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में केस दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया एवं किशोरी को भी मेडिकल के लिए बांका भेजा गया है। ब्रजेश राठौर, ग्राम समाचार संवाददाता, पंजवारा। | ||
| Panjwara News: पूर्व प्रधानाध्यापक के निधन पर शोक की लहर Posted: 02 Jun 2022 08:10 AM PDT ग्राम समाचार, पंजवारा, बांका।राजकीय मध्य विद्यालय पंजवारा में 24 वर्षों तक प्रधानाध्यापक के पद पर रहे सेवानिवृत्त शिक्षक जयकृष्ण प्रसाद सिंह का निधन गुरुवार को उनके धोरैया प्रखण्ड के रणगांव स्थित आवास पर हृदय गति रुकने के कारण हो गया। वे करीब 91 वर्ष के थे।वे अपने पीछे दो पुत्र एवं भरा पूरा परिवार छोड़ गए। दिवंगत जय कृष्ण प्रसाद सिंह के बड़े पुत्र विवेकानंद सिंह गोड्डा कॉलेज गोड्डा में प्रोफेसर हैं ,जबकि उनके छोटे पुत्र अच्युतानंदन सिंह छपरा विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्लस टू हाई स्कूल पंजवारा के प्रभारी प्रधानाध्यापक विमल कुमार विनोद, राजकीय मध्य विद्यालय पंजवारा के प्रधानाध्यापक राज किशोर कुमार, शिक्षक रामकृष्ण सिंह, अजय कुमार सिंह ,रणगांव पंचायत की मुखिया मीना देवी,अजित सिंह सहित लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को सुल्तानगंज स्थित गंगा घाट पर किया जाएगा।
| ||
| Posted: 02 Jun 2022 07:26 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में समाजसेवी बिजय कुमार यादव के सहयोग से सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित भागलपुर क्रिकेट लीग टी-20 टूर्नामेंट के छठे लीग मुकाबले में गुरुवार को चंपानगर वॉरियर्स ने मिरजान किंग्स को 91 रनों से पराजित किया। वहीं सातवें लीग मुकाबले में घंटाघर चैंपियंस ने बूढ़ानाथ टाइगर को 5 रनों से हरा दिया। चंपानगर वारियर्स के सौरभ सिंह (70 रन) एवं घंटाघर चैंपियंस के मो शहाबुद्दीन (3 विकेट) को समाजसेवी बिजय कुमार यादव ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। सुबह के मैच का टॉस चंपानगर वारियर्स ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 218 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजी में 16 वर्षीय बाएं हाथ के विकेटकीपर आक्रमक बल्लेबाज सौरभ सिंह ने 38 गेंदों पर छह चौके व छह छक्के की मदद से 70 रनों की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेली। पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में चल रहे कप्तान कुमार गौरव राज ने 26 गेंदों पर 8 चौके व एक छक्के की मदद से 54 रनों की लाजवाब तेज पारी खेली। बादल ने 18 गेंदों पर 4 चौके व दो छक्के की मदद से 29 रन बनाए। गेंदबाजी में विष्णु ने दो विकेट, बासुकीनाथ, आकाश और पीयूष ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया। 219 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिर्जान किंग्स की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 127 रन ही बना पायी। बल्लेबाजी में मयंक ने 5 चौके व तीन छक्के की मदद से 50 रन बनाए। कप्तान बासुकीनाथ ने 4 चौके व एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए। अमरजीत ने 2 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 25 रन बनाए। गेंदबाजी में बिट्टू ने तीन विकेट, संजय और भानु ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया। दोपहर में खेले गए मुकाबले का टॉस घंटाघर चैंपियंस ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 142 रनों का स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजी में मो फैजान ने 47 गेंदों पर चार चौके की मदद से 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। मो फरान ने 17 रन, मो हुसैन ने 15 रन बनाए। गेंदबाजी में जस्टिन ने 4 विकेट, अनुभव ने 3 विकेट, सचिन और रितेश ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया। 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बूढ़ानाथ टाइगर्स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 137 रन ही बना पायी। बल्लेबाजी में कप्तान आनंद सिंह ने 30 गेंदों पर 4 चौके व 2 छक्के की मदद से 41 रनों की पारी खेली। आदित्या ने 31 रन, समरजीन ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी में मो शहाबुद्दीन ने 3 विकेट, मो अरशद ने दो विकेट, मो रिजवान ने एक विकेट लिया। शुक्रवार को सुबह 8 बजे से घंटाघर चैंपियंस बनाम मिर्जान किंग्स के बीच मुकाबला होगा, वहीं दोपहर में बूढ़ानाथ टाइगर्स बनाम तिलकामांझी फाइटर्स की भिड़ंत होगी। मैच में अंपायर की भूमिका बीसीए पैनल के मनोज गुप्ता, अभय कुमार व राजेश मंडल ने निभाई। कॉमेंटेटर मो सादिक हुसैन, अनीषा कुमारी, पीएन शेखर व संजीव चौधरी थे। स्कोरर धर्मजय व चंदन कुमार थे। पिच क्यूरेटर बीसीए पैनल के हिमांशु राय थे। मौके पर बीडीसीए के संयुक्त सचिव सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू, कोषाध्यक्ष डॉ जयशंकर ठाकुर, संयोजक मो फारूक आजम, मो हसन खान, विजय साह, डॉ अर्जुन कुमार, मो मेहताब मेहंदी, कृष्ण कुमार पांडे उर्फ गुड्डू पांडे, करुण सिंह, मुरारी उपस्थित थे। | ||
| Posted: 02 Jun 2022 05:12 AM PDT ग्राम समाचार न्यूज : महाराणा प्रताप जयंती पर धारूहेड़ा के सैनी पब्लिक स्कूल (स्थाई मान्यता प्राप्त) में पर्यावरण शुद्धि के लिए यज्ञ कराया गया। सैनी स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रह्म कुमार सैनी ने बताया कि धारूहेड़ा शहर का वातावरण बहुत ही दूषित हो रहा है। शहर के नागरिकों को इस दूषित वातावरण में सांस लेना भी दुर्बल हो रहा है। स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रह्म कुमार सैनी ने कहा कि इस दूषित वातावरण में हम सभी नगर वासियों को वातावरण की शुद्धि के लिए यज्ञ करना चाहिए। यज्ञ करने से वातावरण शुद्ध होता है । प्रधानाचार्य ने कहां की किसी भी महान पुरुष की जयंती बनाना तभी सार्थक होगा जब हम उन महापुरुषों की जयंती पर नागरिकों की भलाई के लिए वातावरण की शुद्धि के लिए अधिक से अधिक मात्रा में सभी अपने अपने घरों में ज्यादा से ज्यादा यज्ञ करने का संकल्प करें। | ||
| Rewari News : महाराणा प्रताप जी की जयंती पर राष्ट्रपूत सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन Posted: 02 Jun 2022 01:05 AM PDT रेवाड़ी में महाराणा प्रताप जयंती पर राष्ट्रपूत सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन। हरको बैंक के चेयरमैन डॉ. अरविंद यादव ने बतौर मुख्य अतिथि और अकादमी के निदेशक एवं उपाध्यक्ष प्रोफेसर वीरेंद्र चौहान बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी में आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 482वीं जयंती के अवसर पर हरियाणा ग्रंथ अकादमी पंचकूला तथा महाराणा प्रताप जयंती समिति, रेवाड़ी के संयुक्त तत्वावधान में महाराणा प्रताप चौक पर हवन-यज्ञ तथा साथ लगते शिशुशाला स्कूल में राष्ट्रपूत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिमा निर्माण में आर्थिक व सामाजिक सहयोग देने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को उप सम्मान से अलंकृत किया गया। महाराणा प्रताप चौक तथा प्रतिमा के रजत जयंती वर्ष में आयोजित इस समारोह में हरको बैंक के चेयरमैन डॉ अरविंद यादव ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की तथा समारोह की अध्यक्षता अकादमी के निदेशक एवं उपाध्यक्ष प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह चौहान ने की। समिति से जुड़े महाशय आनंदपाल सिंह चौहान ने स्वागत अध्यक्ष की भूमिका निभाई। नगर परिषद् की चेयरपर्सन पूनम यादव तथा पूर्व पार्षद बलजीत यादव की यज्ञमानी तथा आचार्य सुखदेव आर्य की देखरेख में महाराणा प्रताप चौक पर आयोजित हवन-यज्ञ से प्रारंभ हुए इस समारोह में 25 वर्ष पूर्व इस चौक तथा प्रतिमा के निर्माण में सहयोगी रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं को उक्त सम्मान से अलंकृत किया गया। अध्यक्षीय संबोधन में जहां प्रोफेसर चौहान ने महाराणा प्रताप के शौर्य,पराक्रम त्याग एवं बलिदान को स्वाभिमान तथा राष्ट्रप्रेम का अनूठा प्रतीक बताते हुए इस आयोजन को आजादी के अमृत महोत्सव का प्रतिरूप बताया। मुख्य अतिथि डॉ यादव समिति को रजत जयंती वर्ष के पड़ाव पर आयोजित किए गए इस अनूठे कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। समिति के अध्यक्ष एवं लेखक नरेश चौहान एडवोकेट ने समिति के गठन से रजत जयंती वर्ष तक की विभिन्न विधियों गतिविधियों की रिपोर्ट के अलावा इस आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। स्वागत अध्यक्ष महाशय अंनगपाल सिंह चौहान ने सभी मेहमानों तथा दानवीरों का स्वागत एवं आभार ज्ञापित किया। साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया के संचालन में आयोजित इस समारोह में कवि मुकुट अग्रवाल तथा मनोज कौशिक करनावास ने महाराणा प्रताप को अपनी कविताओं के माध्यम से स्वरांजलि प्रस्तुत की। इस अवसर पर समिति की नई प्रतिनिधि टीम का स्वागत किया गया, जिनमें राकेश गर्ग, मुकेश गुप्ता, राजीव गुप्ता, सरपंच जयसिंह तंवर, जसवंत सिंह कोच, ऋषि सिंहल, राकेश खरखड़ा, देवेंद्र सिंह बधराना, संजय ठाकुर, बाबूदान सिंह, लक्ष्मण सिंह चौहान आदि शामिल थे । इस अवसर पर समिति संरक्षक विनीत सिंह तंवर जिला न्यायवादी, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी अमित शेखावत, वीर सावरकर मंच के पं श्रीनिवास शास्त्री, साहित्यकार राम अवतार यादव, प्रो. रमेश चंद्र शर्मा, भाजपा नेत्री वंदना पोपली, हेमलता तंवर, राजबाला, वीर नारी नवींद्रा यादव, परमानंद वसु, जसवंत आर्य, दलीप शास्त्री, यशवंत शास्त्री, देवेंद्र जैन, नाहर सिंह तंवर, राजेश चौहान मायण, प्रो राजेंद्र सिंह चौहान, रोशन सिंह चौहान, रिपुदमन सिंह तंवर, राजपूत महासभा अध्यक्ष अमित चौहान एडवोकेट, राव केहर सिंह एडवोकेट, के आर खुराना एडवोकेट, आरके सैनी एडवोकेट, चौ शीशराम, डा. उमा शंकर यादव, डा लक्ष्मी नारायण कौशिक, गंगा राम शर्मा, एशियन फेडरेशन के महानिदेशक अमित स्वामी, शिव सैनिक शम्मी शर्मा, देशराज सिंह चौहान, सुधीर भार्गव, गजराजसिंह चौहान,मुकेश कुमार सिंह एडवोकेट, रिसलदार प्रभाती सिंह, अनिल अत्री , योगेन्द्र योगाचार्य, सरदार परमप्रीत, प्राचार्या आशु अरोड़ा आदि सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। | ||
| Bounsi News: वाहन जाँच अभियान चला वसूला ₹4000 का जुर्माना Posted: 01 Jun 2022 06:47 PM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय के निर्देश पर थाना के एसआई अनिरुद्ध कुमार ने थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान चला कर दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों के हेलमेट, डिक्की, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात आदि की सघन जांच की। इस दौरान यातायात के नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों से ₹4000 जुर्माना वसूला। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। | ||
| Bounsi News: सड़क दुर्घटना में जीजा और शाला गंभीर रूप से हुए जख्मी, बेहतर इलाज हेतु किया गया रेफर Posted: 01 Jun 2022 10:52 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। सड़क दुर्घटना में अनियंत्रित बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से जीजा और साला दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मियों को बौंसी पुलिस के द्वारा एंबुलेंस से नजदीकी रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर मिथिलेश कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार के उपरांत तत्काल बेहतर इलाज हेतु मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया। दोनों घायलों की पहचान सांझोतरी निवासी स्वर्गीय गौरी यादव के 35 वर्षीय पुत्र मनोज यादव एवं दूसरे घायल की पहचान सांगा पंचायत के बिशनपुर गांव निवासी भरत यादव के 22 वर्षीय पुत्र योगेश यादव के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार मनोज यादव एवं बिसनपुर निवासी योगेश यादव के साथ मोटरसाइकिल से अपने ससुराल जा रहे थे। बिशनपुर पहुंचने से पहले ही मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ जाने के कारण पुल में जोरदार टक्कर मारने के कारण दोनों वही बीच सड़क पर गिर गए। गिरने की वजह से जहां मनोज यादव के सर पर गहरी चोट पहुंचने के कारण नाक और कान से अत्यधिक रक्तस्त्राव होने पर चिकित्सक मिथिलेश कुमार के द्वारा चिंताजनक स्थिति में मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। | ||
| Bounsi News: पुलिस ने 30 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल Posted: 01 Jun 2022 10:51 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस के द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के तिलारू गांव से छापेमारी कर एक शराब तस्कर के घर से 30 लीटर देसी शराब बरामद किया। हालांकि पुलिस को देख कर शराब तस्कर मौके से भागने का प्रयास भी किया। परंतु पुलिस की तत्परता के आगे उसकी एक न चली। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। मौके पर महेश मरांडी पिता मुन्नू लाल मरांडी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि छापेमारी अभियान में एसआई ज्योति कुमारी, पंकज किशोर, अनिरुद्ध कुमार सशस्त्र बल मौजूद थे। शराब तस्कर को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। | ||
| Posted: 01 Jun 2022 10:49 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। जिलाधिकारी के द्वारा बुधवार को प्रखंड कार्यालय के साथ-साथ अंचल कार्यालय और रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया है। जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय के साथ-साथ परिसर में बने विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। सुबह करीब 11:00 बजे प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचे। जिलाधिकारी के द्वारा सबसे पहले आरटीपीएस कार्यालय का जायजा लिया गया। कार्यालय की स्थिति को देखते हुए उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार के साथ साथ आरटीपीएस कर्मी को साफ सफाई को बेहतर रखने का निर्देश दिया। साथ ही आवेदन लेने की प्रक्रिया के बारे में कर्मी से जानकारी ली। उन्होंने ससमय जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत करने का निर्देश कर्मी को दिया। यहां के बाद बाहरी परिसर में आवेदकों के लिए बने शेड को दुरुस्त करने का निर्देश अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता को दिया। आरटीपीएस कार्यालय में कागजातों की बारीकी से जांच की। ऑपरेटर से कई महत्वपूर्ण जानकारियां ली गई। अंचल के बने नए डाटा सेंटर को विधिवत चालू करने का अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया। साथ ही डाटा सेंटर और अभिलेखागार को बेहतर साफ सफाई करवाने की बात कही। यहां के बाद उन्होंने सीडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। सीडीपीओ पुतुल कुमारी से संबंधित जानकारी लेने के बाद प्रखंड मुख्यालय परिसर में ग्रामीणों और बच्चों की भीड़ को देखकर रुक गए। जिस पर ग्रामीणों ने कहा कि, वे लोग आधार कार्ड सुधरबाने और आधार बनवाने आए हैं। लेकिन पिछले दो दिनों से वापस लौट जा रहे हैं। साथ ही ग्रामीणों ने शिकायत की कि आधार केंद्र अब तक बंद है। जिस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार को कॉमन सर्विस सेंटर से आधार कार्ड बनवाने का निर्देश दिया। इसके बाद दोपहर करीब 1:30 बजे तक प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में बैठकर सभी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही एम ओ मिथिलेश कुमार से भी आवश्यक जानकारी ली गई। वहीं दूसरी ओर जिलाधिकारी के द्वारा प्रखंड स्थित रेफरल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी अंशुल कुमार के द्वारा मुख्य चौक पर स्थित पुरानी अस्पताल परिसर में एएनएम और जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र के साथ-साथ अन्य हो रहे कार्यों की जानकारी ली। वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से आवश्यक पूछताछ की यहां के बाद वह रेफरल अस्पताल परिसर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर तैनात संजय सुमन से ओपीडी से संबंधित जानकारी प्राप्त की। अस्पताल परिसर के ऑपरेशन थिएटर, एक्स-रे रूम, लैब के साथ साथ महिला और पुरुष वाडों का भी जायजा लिया गया। अस्पताल परिसर में इलाज कराने के लिए आए महिलाओं से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं और खान पान के बारे में जानकारी ली गई। रेफरल प्रभारी डॉ संजीव कुमार और स्वास्थ्य प्रबंधक मनोज कुमार के द्वारा अस्पताल परिसर के चार दिवारी और महिला चिकित्सक की मांग की गई। जिस पर उन्होंने तत्काल साथ चल रहे कर्मियों को उक्त दोनों मामले में विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अत्यधिक गर्मी पड़ने की वजह से उन्होंने वाडों व अन्य जगहों में ऐ.सी लगवाने का निर्देश भी दिया है। इस मौके पर सिविल सर्जन प्रखंड, विकास पदाधिकारी पंकज कुमार,अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता, डीपीएम प्रभात कुमार के अलावे डॉक्टर उत्तम कुमार, डॉ पंकज कुमार, डॉ आर के सिंह के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद थे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। | ||
| Panjwara News: एक बोतल विदेशी शराब के साथ बाईक सवार तीन युवकों को गिरफ्तार कर भेजा जेल Posted: 01 Jun 2022 10:46 AM PDT ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना पुलिस ने मंगलवार देर शाम को एक बाईक पर सवार तीन युवकों को एक बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि मंगलवार देर शाम को पंजवारा स्थित मध् निषेध चेक पोस्ट पर नियमित वाहन जांच के दौरान गोड्डा के तरफ से आ रहे एक बाईक पर सवार तीन युवकों को शक के आधार पर जांच के लिए रोका गया । जिससे जांच के क्रम में बाईक पर सवार एक युवक के पास से एक बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान विक्रम यादव पिता दयानंद यादव घर नागरडीह थाना फुल्लीडुमर सुमित यादव पिता सकलदेव यादव घर देसरा थाना बाॅका और मुकेश यादव पिता पितांबर यादव घर परबत्ता थाना बाराहाट जिला बाँका के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा तस्करी में प्रयुक्त बाईक को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर बुधवार को पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेज दिया गया। ब्रजेश राठोर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। | ||
| Panjwara News: शराब तस्करी मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल Posted: 01 Jun 2022 10:43 AM PDT ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बाँका। बुधवार को पंजवारा पुलिस में नकली शराब निर्माण और तस्करी मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल । मामले को लेकर पंजवारा थाना अध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि पंजवारा थाना में दर्ज कांड संख्या 37 /22 मे नकली शराब निर्माण और तस्करी मामले के फरार चल रहे एक आरोपी नीरज पंडित को मंगलवार देर शाम गोड्डा जिला के पोडैयाहाट थाना क्षेत्र के लता दिकुआनी गाँव से गिरफ्तार किया है । बुधवार को गिरफ्तार आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेज दिया गया। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। | ||
| Chandan News: कूप रिपेयरिंग कार्य में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश Posted: 01 Jun 2022 10:40 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका।प्रखंड के चांदवारी पंचायत के वार्ड नंबर 13 हिरारायडी गांव के टुनुक साह घर के सामने बहियार मेंं करीब 10 साल पुर्व के 15 वीं वित्त योजना से निर्माण हुए कूंप को रिपेयरिंग कार्य को लीपापोती कर पैसे की निकासी करने की मामला सामने आयी हुई है। वहीं ग्रामीण टुनुक साह ने बताया कि प्राक्कलन राशि 68000 की लागत से कूप मरम्मती कार्य 2020/21में स्वीकृत हुई थी।जिसमें पूर्व मुखिया के द्वारा मरम्मती कार्य भी किया गया था जो आधा-अधुरा रह गया।जिसपर निवर्तमान मुखिया गीता देवी द्वारा कूप की मरम्मती कार्य अवैध तरीके से कर के कुप को रंगाई पुताई कर जल जीवन हरियाली का नाम दे दिया गया है।इस संबंध में मनरेगा कनिय अभियंता सोनी कुमारी ने बताई कार्य के अनुसार भुगतान की जाएगी जबकि बीपीआरओ हरि मोहन कुमार ने बताया मामले की जांच कार्रवाई की जाएगी। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। | ||
| Chandan News: प्रसाद वितरण करने को लेकर दो गुटों में जम कर मारपीट दो जख्मी Posted: 01 Jun 2022 10:38 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका।आनंदपुर ओपी क्षेत्र के चांदवारी पंचायत अंतर्गत हिरारायडीह गांव में एक महिला द्वारा प्रसाद वितरण किये जाने को लेकर दो पक्षों में जमकर की मार पीट एवं मकान क्षतिग्रस्त करने की घटना सामने आई है जिसमें दो व्यक्ति जख्मी होने कि बात सामने आई है। वहीं मारपीट की घटना में गंभीर रुप से जख्मी मनोज सिंह पिता नगदी सिंह ने आनंदपुर ओपी में लिखित आवेदन देकर रॉबिन मरिक,महेश मरिक,शिवम मरिक विकाश मरिक,अवध किशोर मरिक,पिंटू मरिक,छोटू मरिक,कंचन राय,व उमेश दर्वे हिरारायडीह गांव निवासी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। घटना को लेकर जख्मी मनोज सिंह ने बताया कि गत सोमवार वट सावित्री पुजा के दिन हिरारायडी निवासी रॉबिन मरिक की पत्नी काजल देवी पुजा कर लौटने के दौरान मेरा पेर छुकर प्रसाद दिया था।प्रसाद दिये जाने को लेकर उत्पन्न विवाद में मंगलवार रात्रि दस बजे के करीब उपरोक्त सभी लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जब पिता नगदी सिंह व भाई ने गाली-गलौज व मारपीट करने का विरोध किया तो सबों ने घर में घुसकर उनके साथ भी मारपीट करके घर में जमकर तोड़फोड़ कर दिया। साथ ही राॅबिन मरीक ने मेरे से एक एंड्राइड मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गया।इस संबंध में ओपीध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया मामले की जांच कर कार्रवाई की जाऐगी। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। | ||
| Posted: 01 Jun 2022 09:35 AM PDT जिला प्रशासन व बीमा कंपनी की किसानों के साथ अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों के बीमा क्लेम के बारे में हुई बैठक बेनतीजा रही कल से जिला कृषि कार्यालय पर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना. आज रेवाड़ी जिला प्रशासन व बीमा कंपनी के साथ भारतीय किसान यूनियन चढूनी संगठन की बैठक हुई जिसमें 2020-21 में अतिवृष्टि से खराब हुई बाजरा कपास आदि फसलों का फसल बीमा क्लेम बीमा कंपनी द्वारा किसानों को मुआवजा नहीं मिला है इसके कारण लगभग तेरह हजार किसानों का एक सौ ग्यारह करोड़ रुपए का मुआवजा लंबित है जिससे किसानों को आर्थिक रूप से नुकसान हो रहा है प्रशासन के द्वारा बार बार आश्वासन दिया गया लेकिन फसल बीमा क्लेम का भुगतान नहीं किया गया आज की बैठक में भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया इसलिए बैठक बेनतीजा रही भारतीय किसान यूनियन चढूनी जिला प्रधान समय सिंह ने बताया कि अब आश्वासनों से काम नहीं चलेगा हम सभी किसान साथी इकट्ठा होकर कल से जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना देंगे अब जब तक फसल बीमा क्लेम का बकाया भुगतान किसानों के खाते में जमा नहीं होगा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। बैठक में जिला प्रशासन की तरफ से अतिरिक्त उपायुक्त, नगराधीश, एसडीएम, एसडीओ, डीडीपीओ, बीमा कंपनी के अधिकारी व भारतीय किसान यूनियन चढूनी जिला प्रधान समय सिंह उपप्रधान ईश्वर महलावत, रोहतास रोझूवास,सवाचंद नम्बरदार, भूपेंद्र सिंह राठी,वेद हवलदार आदि मौजूद रहे | ||
| Posted: 01 Jun 2022 07:11 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में समाजसेवी बिजय कुमार यादव के सहयोग से सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित भागलपुर क्रिकेट लीग टी-20 टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए चौथे लीग मुकाबले में बूढ़ानाथ टाइगर्स ने मिरजान किंग्स को 44 रनों से पराजित किया। वहीं पांचवें लीग मुकाबले में चंपानगर वारियर्स ने तिलकामांझी फाइटर्स को 14 रनों से हराया। बूढ़ानाथ टाइगर्स के समरजीन आदित्या (74 रन) और चंपानगर वॉरियर्स के कुमार गौरव राज (73 रन) को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार समाजसेवी बिजय कुमार यादव एवं भाजपा नेता प्रशांत विक्रम ने संयुक्त रूप से दिया। सुबह के मैच का टॉस बूढ़ानाथ टाइगर्स ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 183 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजी में समरजीन आदित्या ने 48 गेंदों पर 8 चौके और 5 छक्के की मदद से 74 रनों की शानदार पारी खेली। कप्तान आनंद सिंह ने 43 गेंदों पर 7 चौके व एक छक्के की मदद से 52 रनों की बेहतरीन पारी खेली। गेंदबाजी में विष्णु ने दो, अभिषेक और पीयूष ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया। 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिरजान किंग्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 139 रन ही बना पायी। टीम की ओर से बल्लेबाजी में मयंक ने 32 गेंदों पर 3 चौके व एक छक्के की मदद से 37 रन, कप्तान बासुकीनाथ ने तेज खेलते हुए 20 गेंदों पर 5 चौके व एक छक्के की मदद से 29 रन बनाए। अमन केडिया ने 20 रन, दीपेश ने नाबाद 16 रनों का योगदान दिया। बूढ़ानाथ टाइगर्स की ओर से गेंदबाजी में जस्टिन ने तीन विकेट लिया। अनुभव व सचिन ने क्रमशः दो-दो विकेट चटकाए। आदित्य ने एक विकेट झटका। वहीं दोपहर में खेले गए पांचवें लीग मुकाबले का टॉस चंपानगर वारियर्स ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 143 रनों का स्कोर बनाया। बल्लेबाजी में कुमार गौरव राज ने कप्तानी पारी खेलते हुए 61 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 73 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। सचिन भारद्वाज और दीपक ने क्रमशः 12-12 रन बनाए। गेंदबाजी में विवेक ने चार विकेट लिया। विकास, राजेश और रवि ने क्रमश: एक-एक विकेट चटकाए। 144 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तिलकामांझी फाइटर्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 129 रन ही बना पायी। बल्लेबाजी में वीरू ने 26 रन, आर्यन ने 21 रन और कुणाल ने 16 रन बनाए। टीम के शेष बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। चंपानगर वारियर्स की ओर से गेंदबाजी में राकेश काजू और भानु ने क्रमशः तीन-तीन विकेट लिया। सूर्यवंश ने एक विकेट झटका। गुरुवार को सुबह चंपानगर वारियर्स बनाम मिरजान किंग्स के बीच मुकाबला होगा, वहीं दोपहर में बूढ़ानाथ टाइगर्स बनाम घंटाघर चैंपियंस के बीच भिड़ंत होगी। अंपायर की भूमिका मनोज गुप्ता, अभय कुमार व राजेश मंडल ने निभाई। कॉमेंटेटर अनीषा कुमारी, पीएन शेखर, मो सादिक हुसैन और संजीव चौधरी थे। पिच क्यूरेटर बीसीए पैनल के हिमांशु रॉय थे। स्कोरर धर्मजय और अंकित थे। मौके पर बीडीसीए के संयुक्त सचिव सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू, कोषाध्यक्ष डॉ जयशंकर ठाकुर, संयोजक मो फारूक आजम, कृष्ण कुमार पांडे उर्फ गुड्डू पांडे, करुण सिंह, मुरारी आदि उपस्थित थे। |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |




































