Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- INDORE NEWS- भाजपा में आपातकाल, सारे नेता भोपाल रवाना
- MPPSC-2021 EXAM के लिए संभागीय पर्यवेक्षकों की लिस्ट जारी- TODAY NEWS
- MP NEWS- राज की बात पढ़िए, 3 विधायक भाजपा को आज ही क्यों जरूरी थे
- INDORE NEWS- भाव्या मित्तल के PA के घर EOW का छापा, अवैध संपत्ति की तलाश
- BHOPAL NEWS- आंधी बारिश में गिरेंगे 7000 से ज्यादा पेड़, नागरिक सतर्क रहें
- ROJGAR SAMACHAR- 10 लाख सरकारी नौकरियां, प्रधानमंत्री ने जानकारी मांगी
- RGPV NEWS- 8 स्टूडेंट्स सेमेस्टर से निष्कासित, परीक्षा नहीं दे पाएंगे
- Small business ideas- 50,000 लगाकर 50,000 का प्रॉफिट देने वाली दुकान
- भारत का एक गांव जहां प्राइमरी शिक्षा में फ्री शास्त्रीय संगीत अनिवार्य- GK in Hindi
- CM RISE SCHOOL- मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में शासन का जवाब पढ़िए
- Government jobs- भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक में विकास अधिकारी की भर्ती
- प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चार महत्वपूर्ण किताबें- Important books for competitive exams
- MP karmchari news- मेडिकल गलत निकला तो डॉक्टर पर कार्रवाई होगी
- नाबालिग बच्चों की जानकारी सार्वजनिक करने वाले को क्या सजा मिलती है, जानिए- JJ act, 2015
- CM RISE SCHOOL PRIMARY TEACHERS POSTING LIST- प्राथमिक शिक्षकों की पदस्थापना सूची
- अमित शाह का फार्मूला लेकर लौटे मुख्यमंत्री बीजेपी ऑफिस पहुंचे- MP NEWS
- JABALPUR NEWS- मुख्तार मलिक का हथियार सप्लायर गिरफ्तार, भोपाल क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
- JABALPUR NEWS- बाढ़ से बचाव की तैयारियां, कलेक्टर ने आपदा राहत की बैठक बुलाई
- INDORE की लेडी गैंग ने डोमिनोज गर्ल को सड़क पर पीटा
- मध्यप्रदेश में बिजली कटौती की शिकायत कहां-कहां करें, यहां पढ़िए
- मध्यप्रदेश में तीसरी चुनावी हत्या, टीकमगढ़ में प्रत्याशी का बेटा मारा- MP NEWS
- MP NEWS- भाजपा से निलंबित पूर्व मंत्री पुत्र ने इस्तीफा दिया
- GWALIOR NEWS- इंजीनियर ने सुहागरात का वीडियो कमिश्नर के ग्रुप में शेयर कर दिया
- MP karmchari news- चुनाव ड्यूटी वालों को स्वास्थ्य विभाग की आवश्यक सूचना
- BHOPAL की महिला अधिकारी से शादी में धोखा, आधी उम्र का निकला पति, FIR
| INDORE NEWS- भाजपा में आपातकाल, सारे नेता भोपाल रवाना Posted: 14 Jun 2022 01:15 AM PDT इंदौर। भारतीय जनता पार्टी में आपातकाल की स्थिति बन गई है। इंदौर के तमाम नेता लामबंद होकर भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी की तरफ से इंदौर महापौर के लिए जो नाम तय किया गया था, इंदौर के नेताओं ने उसे सिरे से खारिज कर दिया है। खबर मिली है कि दिल्ली में अमित शाह से मिलकर लौटे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कल रात को इंदौर के तमाम नेताओं से फोन पर बातचीत की। उन्हें बताया गया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी डॉ निशांत खरे को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी तय कर लिया गया है। इस सूचना के साथ ही इंदौर में तमाम नेता लामबंद हो गए। सबका कहना है कि कांग्रेस के प्रत्याशी के सामने डॉ निशांत खरे टिक नहीं पाएंगे। इंदौर के सभी नेताओं का कहना है कि महापौर का टिकट किसी इंदौरी को ही दिया जाना चाहिए। इंदौर की राजनीति में अब किसी भी बाहरी नेता को स्वीकार नहीं किया जाएगा। कुल मिलाकर तनाव की स्थिति बन गई है। ग्वालियर का टिकट तो पहले से ही लफड़े में था। अब इंदौर में भी टंटा शुरू हो गया है। |
| MPPSC-2021 EXAM के लिए संभागीय पर्यवेक्षकों की लिस्ट जारी- TODAY NEWS Posted: 14 Jun 2022 12:52 AM PDT Madhya Pradesh Public Service Commission Indore द्वारा राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए संभागीय पर्यवेक्षकों की लिस्ट जारी कर दी गई है, जो इस प्रकार है:- एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा संभागीय पर्यवेक्षकों की सूची
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित किया गया है कि परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के निराकरण के लिए संभागीय पर्यवेक्षकों से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के सतर्कता अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। MPPSC के सतर्कता अधिकारी |
| MP NEWS- राज की बात पढ़िए, 3 विधायक भाजपा को आज ही क्यों जरूरी थे Posted: 14 Jun 2022 12:36 AM PDT भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में सपा विधायक राजेश शुक्ला,बसपा विधायक संजीव कुशवाहा और निर्दलीय विधायक राणा विक्रम सिंह भाजपा में शामिल हो गए। सवाल स्वाभाविक है कि पंचायत और नगरपालिका चुनाव के बीच विधायकों का दल बदल क्यों हुआ। तीनों विधायक भाजपा को आज ही क्यों जरूरी थे। दरअसल सारा खेल, पंचायत या नगर पालिका चुनाव का नहीं बल्कि राष्ट्रपति के चुनाव का है। रामनाथ कोविंद 24 जुलाई को अपना 05 साल का टर्म पूरा कर लेंगे। राष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश में एक विधायक के वोट की कीमत 131 नागरिक होती है। 3 विधायक शामिल करके भाजपा ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए 393 वोट सुरक्षित कर लिए हैं। राष्ट्रपति चुनाव में वोट की वैल्यू का फार्मूला
मध्यप्रदेश विधायक के वोट की कीमत
वैसे मध्यप्रदेश में भाजपा विधायकों की संख्या, कांग्रेस के विधायकों की संख्या से बहुत अधिक है लेकिन पश्चिम बंगाल, दिल्ली, छत्तीसगढ़, राजस्थान जैसे राज्यों में भाजपा विधायकों की संख्या पिछली बार की तुलना में कम हो गई है। उन राज्यों का घाटा पूरा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार वाले राज्यों में निर्दलीय विधायकों को भाजपा में शामिल किया जा रहा है। |
| INDORE NEWS- भाव्या मित्तल के PA के घर EOW का छापा, अवैध संपत्ति की तलाश Posted: 13 Jun 2022 11:42 PM PDT इंदौर। नगर निगम की अपार आयुक्त भाव्या मित्तल IAS के निजी सहायक मुकेश पांडे के यहां मध्य प्रदेश शासन के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की टीम ने आज छापामार कार्रवाई कर दी। इनके यहां अवैध संपत्ति की तलाश की जा रही है। EOW SP धनंजय शाह ने कार्रवाई की पुष्टि की है। सूत्रों का कहना है कि मुकेश पांडे के खिलाफ लंबे समय से आय से अधिक संपत्ति की शिकायत की जा रही थी। शिकायतकर्ताओं ने मुकेश पांडे की अवैध संपत्ति का पूरा विवरण उपलब्ध कराया है। EOW ने भी शिकायत के साथ साक्ष्य प्राप्त हो जाने के बाद उनका अध्ययन किया और अपने तरीके से प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन में सत्यता का पता लगाने का प्रयास किया। सभी जानकारियां पुख्ता हो जाने के बाद सबूत जुटाने के लिए EOW की टीम ने छापामार कार्रवाई की है। समाचार लिखे जाने तक EOW की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ था। उल्लेख अनिवार्य है कि मुकेश पांडे का मूल पद इंदौर नगर निगम में (सफाई कर्मचारियों के टीम लीडर) दरोगा है, परंतु इनकी विशेष योग्यता के कारण अपर आयुक्त के निजी सहायक बने हुए हैं। |
| BHOPAL NEWS- आंधी बारिश में गिरेंगे 7000 से ज्यादा पेड़, नागरिक सतर्क रहें Posted: 13 Jun 2022 11:17 PM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी के नागरिक सतर्क रहें क्योंकि नगर निगम लापरवाह है। निगम की लापरवाही के कारण भोपाल में 7000 से ज्यादा पेड़ ऐसी स्थिति में है कि आंधी और बारिश में कभी भी गिर जाएंगे। नगर निगम को इनका प्रबंधन करना था परंतु नहीं किया। एक सूचना जारी की है कि यदि पेड़ गिर जाए तो हमें बताना, हम उसे उठाने आ जाएंगे। 2000 से ज्यादा पेड़ तो पब्लिक ने बता दिएपिछले 1 साल में जागरूक नागरिक कौन है नगर निगम को दो हजार से ज्यादा ऐसे पेड़ों की जानकारी दी है। जिनके कारण हादसों की आशंका है। उनकी जने कमजोर हो रही है। वह आम रास्तों की तरफ झुक गए हैं। इमारतों पर टिक गए हैं या फिर किसी मोड़ या चौराहे पर रास्तों को अंधा कर रहे हैं। जिसके कारण हादसे हो सकते हैं। नगर निगम के उद्यान शाखा में रिकॉर्ड ही नहीं हैनगर निगम भोपाल के पास कमजोर और आम जनजीवन के लिए खतरा बनने वाले पेड़ों का प्रबंधन करने हेतु ₹160000000 का बजट है, यह समीक्षा का विषय हो सकता है कि नगर निगम ने इस पैसे का उपयोग किया या नहीं किया और यदि किया तो इन्वेस्टिगेशन का विषय हो सकता है कि कहां किया। उद्यान शाखा के अधीक्षक अनवर खान बताते हैं कि नागरिकों की सूचना मिलते ही उस पर एक्शन लिया जाता है परंतु यह बताने में सक्षम नहीं है कि पिछले 1 साल में कहां और क्या एक्शन लिया गया। जान बचाना है तो इन बातों का ध्यान रखें
|
| ROJGAR SAMACHAR- 10 लाख सरकारी नौकरियां, प्रधानमंत्री ने जानकारी मांगी Posted: 13 Jun 2022 10:03 PM PDT नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय से आज की सबसे बड़ी खबर आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों से रिक्त पदों की जानकारी मांगी है। पीएमओ ने बताया कि अगले डेढ़ साल में 10 लाख भर्तियां की जाएंगी। भारत में मिशन सरकारी नौकरियां शुरूPMO की तरफ से आज सुबह बताया गया कि PM Narendra Modi reviewed the status of Human Resources in all departments and ministries and instructed that recruitment of 10 lakh people be done by the Government in mission mode in next 1.5 years. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए गोल्डन चांसपीएमओ के इस मैसेज से स्पष्ट हो गया है कि प्रधानमंत्री इस मामले में रुचि ले रहे हैं और यह बताने की जरूरत नहीं कि यदि प्रधानमंत्री रुचि ले रहे हैं तो फिर कोई भी मंत्रालय और डिपार्टमेंट लापरवाही नहीं कर पाएगा। आने वाली डेढ़ सालों में 10 लाख सेंट्रल गवर्नमेंट जॉब्स वैकेंसी ओपन होगी। उम्मीदवारों के लिए यह समय बहुत कम है। उन्हें अपना फाइनल राउंड शुरू कर देना चाहिए।
|
| RGPV NEWS- 8 स्टूडेंट्स सेमेस्टर से निष्कासित, परीक्षा नहीं दे पाएंगे Posted: 13 Jun 2022 09:14 PM PDT भोपाल। राजधानी भोपाल में स्थित आरजीपीवी यूनिवर्सिटी में रैगिंग के मामले में शामिल छात्र अब जून में होने वाले सेमेस्टर एग्जाम नहीं दे सकेंगे। उन्हें सेमेस्टर से निष्कासित किया गया है। इन छात्रों ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड मेकेनिकल ब्रांच के क्लास रूम और परिसर में मारपीट की थी, जिसमें यह दोषी पाए गए हैं। घटना में शामिल 8 छात्र जून में होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं में भी शामिल होने के लिए अपात्र घोषित किए गए हैं। इन छात्रों में आदर्श शुक्ला, जैद खान, माधवेंद्र तोमर, निखिल पाटिल, हर्ष मरकाम, सिद्धार्थ यादव, अंकित यादव और यशराज गुप्ता शामिल हैं। इसी के साथ विवि ने आदेश जारी किया है कि ये सभी छात्रों को यूनिवर्सिटी कैंपस में उपस्थिति पर भी रोक लगाई गई है। अगर ये छात्र कैंपस में पाए जाएंगे या नजर आए तो इनके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। सेमेस्टर से निष्कासित छात्रों का मारपीट में सहयोग करने वाले दो छात्र पीयूष साहू और प्रांजल प्रताप को पांच-पांच हजार रुपए जुर्माना देना होगा। इनके अभिभावक को उपस्थित होकर शपथ पत्र देना होगा कि भविष्य में ये छात्र इस तरह की किसी भी घटना में शामिल नहीं होंगे, अगर होते हैं तो इन्हें निष्कासित कर दिया जाए। आरजीपीवी के छात्रों के मुताबिक निषकासन के बावजूद ये छात्र कैंपस में आ रहे हैं। |
| Small business ideas- 50,000 लगाकर 50,000 का प्रॉफिट देने वाली दुकान Posted: 13 Jun 2022 02:55 PM PDT कहते हैं ना यदि जिंदगी में एक रास्ता बंद होता है तो दूसरा अपने आप खुल जाता है। जब तक सरकारी नौकरी नहीं मिल रही है तब तक पैसा कमाने के लिए प्राइवेट नौकरी करने की जरूरत नहीं है। आप एक छोटा सा बिजनेस शुरू कर सकते हैं। जितनी पूंजी लगाएंगे, उतना ही प्रॉफिट मिलेगा। कोई टाइम बॉउंडेशन नहीं है। अपने घर से 9 to 99 स्टोर शुरू कीजिएआप अपने घर से एक 9 to 99 स्टोर शुरू कर सकते हैं। यह आईडिया मार्केट पकड़ चुका है। कई बड़े शहरों में चल रहा है। कुछ तो बड़े ब्रांड बन गए हैं। शॉपिंग मॉल में शोरूम खोल रहे हैं, लेकिन इस बिजनेस में ज्यादा पूंजी लगाना अनिवार्य नहीं है। मात्र ₹10000 से शुरू किया जा सकता है। इसमें डेली नीड के प्रोडक्ट होते हैं, जो लोगों की जिंदगी को आसान बनाते हैं। विक्रय मूल्य ₹9 से ₹99 तक रखना है। ₹9 वाला प्रोडक्ट आपको अधिकतम ₹3 में मिल जाएगा। 9 to 99 स्टोर शुरू करने के लिए माल कहां मिलेगावैसे तो ऑनलाइन भी उपलब्ध है लेकिन हम परामर्श देंगे कि सबसे पहले आप कम से कम 7 दिन दिल्ली में गुजारें। दो हजार से ज्यादा दुकानें हैं जहां पर इस तरह के प्रोडक्ट मिलते हैं। आपको उनमें से चुनाव करना है कि आपके शहर में, आपके गांव में, आपकी कॉलोनी में किस तरह के प्रोडक्ट पसंद किए जा सकते हैं। आप डिस्प्ले के लिए केवल एक एक प्रोडक्ट भी ला सकते हैं। 9 to 99 स्टोर के लिए कितनी बड़ी दुकान चाहिएशुरुआत में दुकान कि बिलकुल जरुरत नहीं है। आपके घर में एक कमरा काफी है। यदि वह भी नहीं है तो आप कॉलोनियों में जाकर अपना डिस्प्ले लगा सकते हैं। इसे साप्ताहिक कर सकते हैं। सोमवार को एक कॉलोनी में और मंगलवार को दूसरी कॉलोनी में। समय नहीं है तो केवल शनिवार रविवार को लगा सकते हैं। प्रोडक्ट इतने अच्छे और सस्ते होते हैं कि कोई भी खरीदने के लिए तैयार हो जाता है। ऐसे प्रोडक्ट में प्रॉफिट मार्जिन कम से कम 100% होता है और क्योंकि आपने 9 to 99 स्टोर लगाया है इसलिए कोई मोल भाव भी नहीं करता। |
| भारत का एक गांव जहां प्राइमरी शिक्षा में फ्री शास्त्रीय संगीत अनिवार्य- GK in Hindi Posted: 13 Jun 2022 02:34 PM PDT यदि आप अपने बच्चे को क्लासिकल म्यूजिक सिखाना चाहते हैं तो आपको स्कूल के अलावा एक्स्ट्रा एक्टिविटीज में काफी पैसा खर्च करना पड़ता है परंतु भारत में एक गांव ऐसा भी है जहां प्राइमरी स्कूल लेवल पर सभी स्टूडेंट्स के लिए शास्त्रीय संगीत की शिक्षा अनिवार्य है। इस गांव को पंजाब का सुरीला गांव भी कहते हैं। इस गांव का नाम है श्री भैनी साहिब (Sri Bhaini Sahib) गांव। बताते हैं कि लगभग 100 साल पुरानी परंपरा है। इस गांव के बच्चे अनिवार्य रूप से शास्त्रीय संगीत सीखते हैं। चाहे कोई किसान का बच्चा हो या जमीदार का, शास्त्रीय संगीत कि शिक्षा हर घर में दी जाती है। बलवंत सिंह नामधारी बताते हैं कि, 'हमारा मानना है संगीत सीखने से कोई भी बच्चा आगे चलकर अच्छा इंसान बनता है। हममें से कुछ आगे चलकर प्रोफ़ेशनल म्यूज़िशियन्स बने हैं लेकिन ये हमारा लक्ष्य नहीं है।' नामधारी इन बच्चों को राग से जुड़ी अहम जानकारियां देते हैं, जैसे कि कोई राग दिन के तय समय पर ही क्यों गाया जाता है। बच्चों को संगीत की शिक्षा देने की रीत एक नामधारी आध्यात्मिक गुरु, सतगुरु प्रताप सिंह ने शुरु की थी। उन्होंने कहा था, 'मैं चाहता हूं कि संगीत की खुशबू हर बच्चे को छुए।' सतगुरु प्रताप सिंह का 1959 में निधन हो गया लेकिन उनके बेटे सतगुरु जगजीत सिंह ने पिता की इच्छानुसार ही संगीत की शिक्षा देना जारी रखा, और अब संगीत इस गांव की पहचान बन गया है। |
| CM RISE SCHOOL- मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में शासन का जवाब पढ़िए Posted: 13 Jun 2022 10:57 PM PDT जबलपुर। सीएम राइज स्कूलों में शिक्षकों के चयन के पश्चात, पदस्थापना संबंधी विसंगतियों को लेकर, सागर जिले में पदस्थ रोशनी बड़ोनिया, बालाघाट में पदस्थ पुष्पलता बिसेन, सतना जिले में पदस्थ अरविंद चतुर्वेदी, रीतिका सिंह परिहार एवं अन्य याचिकाकर्ता द्वारा उच्च न्यायालय जबलपुर के समक्ष रिट याचिकायें दायर की गई थीं। याचिकाकर्ताओं की ओर से उच्च न्यायालय जबलपुर के समक्ष उपस्थित वकील श्री अमित चतुर्वेदी एवं सत्येंद्र ज्योतिषी द्वारा पदस्थापना संबंधी विभिन्न विसंगतियों की ओर कोर्ट का ध्यान आकर्षित किया गया। चयन के बाद सभी पदस्थापना का श्रोत सीएम राइज योजना है जो कि पूर्णतः स्वैच्छिक है परंतु इसे प्रशासनिक ट्रांसफर में परिवर्तित कर दिया गया है। जिसके कारण शिक्षकों का जीवन अस्तव्यस्त होने की संभावना है। शासन द्वारा उत्तर में सभी विसंगतियों का निराकरण, पत्र दिनाँक 8/06/22 के प्रकाश में करने के निर्णय को कोर्ट को अवगत कराया गया। सुनवाई के बाद, कोर्ट ने पदस्थापना आदेशों को स्टे कर, शासन से जबाब मांगा। शासन की ओर से हाईकोर्ट को बताया गया है कि सीएम राइज स्कूलों में पदस्थापना के विरुद्ध प्रस्तुत सभी शिक्षकों के अभ्यावेदन ओं का निराकरण प्राथमिकता से किया जाएगा। |
| Government jobs- भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक में विकास अधिकारी की भर्ती Posted: 13 Jun 2022 01:48 PM PDT सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों की वृद्धि एवं विकास के लक्ष्य से स्थापित Small Industries Development Bank of India में विकास अधिकारी की भर्ती के लिए जॉब नोटिफिकेशन जारी किया गया है। SIDBI development executive vacancy date and details
How to Apply SIDBI development executive vacancy
|
| प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चार महत्वपूर्ण किताबें- Important books for competitive exams Posted: 13 Jun 2022 10:21 PM PDT UPSC, IAS, PSC, NEET, NDA, CAT, CGL, MAT और इनकी जैसी तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं के उम्मीदवार हमेशा कुछ ऐसी बुक्स की तलाश करते हैं जो सचमुच उनके काम की हो। उनका वक्त और पैसा दोनों बचाए। हम यहां बिल्कुल दावा नहीं करते कि जिन बुक्स के बारे में हम बता रहे हैं, वह सर्वश्रेष्ठ हैं और उन से अच्छी कोई किताब नहीं है लेकिन हम यह जरूर बता रहे हैं कि कुछ सफल उम्मीदवारों का मानना है कि यह किताबें उनके लिए उपयोगी साबित हुई। General English for all competitive exams reviewयह किताब आपकी इंग्लिश ग्रामर को दुरुस्त करती है। प्रैक्टिकल और प्रैक्टिस के लिए काफी सारी एक्सरसाइज दी गई हैं। हिंदी मीडियम के स्टूडेंट के दिमाग से इंग्लिश का बोझ हटाने के लिए ग्रामर के रूल्स आसान शब्दों में उदाहरण सहित समझाएं गए हैं। कुल मिलाकर यह किताब आप को पढ़ाती है। रिवीजन करवाती है और प्रैक्टिस भी करवाती है। Fast Track objective arithmetic reviewहमें बताया गया कि इस किताब की मदद से एप्टीट्यूड स्किल्स बढ़ जाती है। इस किताब में RBI, SBI, IBPS PO, SSC, LIC, CDS और UPSC जैसे सभी कॉम्पीटीटिव एग्जाम्स के सिलेबस को शामिल किया गया है। कठिन प्रश्नों को आसान शब्दों में सॉल्व करने की ट्रिक्स भी दिए हुए हैं। Oxford student Atlas for India competitive exams 2nd editionयह एक ऐसी किताब है जिसे शगुन के तौर पर लगभग हर प्रतियोगी परीक्षार्थी खरीद लेता है। इस किताब में दुनिया भर के नक्शे मौजूद है। एक पेज के नक्शे को स्टडी करने पर आपको कम से कम 20 क्वेश्चन के आंसर याद हो जाते हैं। यही कारण है कि संघ लोक सेवा आयोग और राज्य लोक सेवा आयोग के उम्मीदवार इस किताब को जरूर पढ़ते हैं। 121 Essays for IAS/ PCS & other Competitive Examsनिबंध, किसी भी उम्मीदवार की पोल खोल देता है। एक निबंध के माध्यम से ना केवल परीक्षार्थी की राइटिंग स्किल का पता चलता है बल्कि उसके सोचने समझने के तरीके, उसकी अनुशासन प्रियता, उसकी लापरवाही, उसकी क्रिएटिविटी और भी बहुत कुछ का पता लग जाता है। इस किताब को पढ़ने से विद्यार्थियों को करंट अफेयर्स के बारे में तो पता चलता ही है लेकिन उससे ज्यादा उन्हें यह पता चल जाता है कि निबंध कैसे-कैसे लिखे जा सकते हैं। उनका प्रेजेंटेशन कैसा होना चाहिए। निबंध में कौन सी जानकारी शामिल होनी चाहिए और कौन सी नहीं। |
| MP karmchari news- मेडिकल गलत निकला तो डॉक्टर पर कार्रवाई होगी Posted: 13 Jun 2022 12:56 PM PDT भोपाल। जहां एक और कुछ जिलों के कलेक्टरों ने तनाव में आकर बीमार कर्मचारियों को मेडिकल के बेस पर VRS देने वाला धमकी भरा सर्कुलर जारी किया है वहीं दूसरी ओर बड़वानी कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने समझदारी का काम किया है। एलान करवा दिया है कि कर्मचारी को गलत मेडिकल रिपोर्ट देने वाले डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। चुनाव ड्यूटी से छुट्टी मांगने वाले कर्मचारियों का दोबारा मेडिकल कराएंगेसोमवार को टाइम लिमिट की बैठक में कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने चुनाव ड्यूटी को लेकर कई बातें स्पष्ट की। उन्होंने ड्यूटी निरस्त करने वाले अफसर-कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए बताया कि मेडिकल के बेस पर चुनाव ड्यूटी से मुक्ति का निवेदन करने वाले कर्मचारियों का फिर से मेडिकल कराया जा सकता है। यदि कर्मचारी ने गलत चिकित्सा सर्टिफिकेट (स्वास्थ्य प्रमाण पत्र) लगाया तो संबंधित कर्मचारी पर तो कार्रवाई होगी ही, साथ ही गलत प्रमाण पत्र बनाने वाले चिकित्सक पर भी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर वर्मा ने मतदान कर्मियों की नियुक्ति, प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ अनिल कुमार डामोर, सहायक आयुक्त जनजातीय निलेशसिंह रघुवंशी को निर्देशित किया कि चुनावी ड्यूटी से किसी कर्मी को बिना उचित कारण के मुक्त न किया जाए। जिन कर्मियों ने ड्यूटी से मुक्ति के लिए चिकित्सक के अनफिट का प्रमाण पत्र लगाया है और यदि ऐसा प्रतीत होता है कि संबंधित चिकित्सक ने गलत आधार पर प्रमाण पत्र दिया है तो संबंधित कर्मी का परीक्षण चिकित्सा बोर्ड से करवाया जाए। यदि चिकित्सा बोर्ड में प्रमाण पत्र गलत निकलता है तो दोषी चिकित्सक पर भी कार्रवाई प्रस्तावित की जाए। दोषी कर्मी को पद से पृथक करवाने की कार्रवाई की जाएगी। |
| नाबालिग बच्चों की जानकारी सार्वजनिक करने वाले को क्या सजा मिलती है, जानिए- JJ act, 2015 Posted: 13 Jun 2022 12:36 PM PDT Juvenile justice act 2015 section 74कई बार आम नागरिक, एक्टिविस्ट, नेता और पत्रकार अति उत्साह में आकर किसी अपराध से पीड़ित, किसी आपराधिक गतिविधि के गवाह, अपराधी, निर्धनता के कारण भीख मांग रहे, अज्ञानता के कारण नशा कर रहे नाबालिग बच्चों की जानकारी सार्वजनिक कर देते हैं। इस प्रकार से वह एक अपराध कर रहे होते हैं। आइए हम बताते हैं कि किस कानून के तहत किसी बच्चे की जानकारी किसी भी माध्यम से सार्वजनिक करना अपराध है और ऐसे अपराध के लिए क्या दंड प्रावधान है। किशोर न्याय (बालकों की देख रेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 की धारा 74 की परिभाषाकोई भी व्यक्ति किसी अपराध से पीड़ित नाबालिग, किसी अपराध के साक्षी नाबालिग, किसी अपराध को करने वाले नाबालिग बच्चे की पहचान को किसी समाचार पत्र, पत्रिका, वीडियो-ऑडियो के माध्यम से उसकी पहचान, चित्र, या उसके स्कूल या निवास का नाम न सार्वजनिक करेगा न ही प्रकट करेगा लेकिन किन्ही परिस्थितियों जाँच करने वाला बोर्ड बच्चे के हित के लिए आवश्यक हो और आज्ञा (अनुमति) देता है तब शर्तो के अनुसार सार्वजनिक किया जा सकता है, अन्यथा नहीं। दण्ड का प्रावधान:- अधिनियम की धारा 74 की उपधारा 3 के अनुसार कोई व्यक्ति अगर किसी नाबालिग की पहचान सार्वजनिक करता है या धारा जूविनाइल जस्टिस एक्ट 74 (1) का उल्लंघन करता है तब छः माह की कारावास या दो लाख रुपए जुर्माना या दोनों से दण्डित किया जा सकता है। विशेष नोट:- धारा 74 की उपधारा (2) के अनुसार पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र के प्रायोजन में बालक के ऐसे अभिलेख का ज़िक्र नहीं करेगी जिस मामले का निपटारा हो गया है एवं अब मामला बंद हो गया है। 【नाबालिग बालक या किशोरी बालक का तात्पर्य 18 वर्ष से कम आयु के लड़का/लड़की दोनो से है।】। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) :- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 |
| CM RISE SCHOOL PRIMARY TEACHERS POSTING LIST- प्राथमिक शिक्षकों की पदस्थापना सूची Posted: 13 Jun 2022 09:50 PM PDT भोपाल। मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सीएम राइज स्कूलों के लिए प्राथमिक शिक्षकों की पदस्थापना सूची जारी कर दी गई है। यह लिस्ट एमपी एजुकेशन पोर्टल पर अपलोड की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर लिस्ट देख सकते हैं एवं उसकी पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकते हैं। सुविधा के लिए एमपी एजुकेशन पोर्टल की डायरेक्ट लिंक हम भी उपलब्ध करा रहे हैं। सीएम सनराइज स्कूल प्राथमिक शिक्षकों की पदस्थापना सूची
मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सभी शिक्षकों को दिनांक 18 जून 2022 तक संबंधित संस्था में कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य है। जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह कार्यभार ग्रहण कर आते समय सुनिश्चित करेंगे कि:-
|
| अमित शाह का फार्मूला लेकर लौटे मुख्यमंत्री बीजेपी ऑफिस पहुंचे- MP NEWS Posted: 13 Jun 2022 09:50 PM PDT भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में महापौर के टिकट को लेकर चल रही मारामारी के बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान, दिल्ली जाकर अमित शाह से मिले और लौटते ही सीधे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंच गए। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, शिव प्रकाश, मुरलीधर और हितानंद शर्मा मौजूद हैं। सभी के बीच बातचीत चल रही है। केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से मैसेज क्लियर कर दिया गया है। सभी नेता पत्रकारों को एक जैसा जवाब दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि कल तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। भोपाल और इंदौर के टिकट लगभग फाइनल हो चुके हैं। दोनों जगह विधायकों की मनोकामना पूरी हो गई। उन्हें चुनाव नहीं लड़ना पड़ेगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक पदाधिकारी को आज ही उसके दायित्वों से मुक्त किया गया है। माना जा रहा है कि इंदौर से महापौर का टिकट डॉ निशांत खरे को दिया जाएगा। भोपाल से मालती राय का नाम तय माना जा रहा है। ग्वालियर में सिंधिया और तोमर के बीच तकरार बरकरार है। |
| JABALPUR NEWS- मुख्तार मलिक का हथियार सप्लायर गिरफ्तार, भोपाल क्राइम ब्रांच की कार्रवाई Posted: 13 Jun 2022 08:35 AM PDT जबलपुर। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक छापामार कार्रवाई करते हुए अब्दुल हमीद वार्ड अधारताल से कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार मलिक के शूटर्स को हथियार सप्लाई करने वाला बदमाश गिरफ्तार कर लिया है। ओमेर खान, मुख्तार मलिक गैंग का परमानेंट मेंबर था और शूटर्स के लिए हथियारों का इंतजाम किया करता था। ओमेर खान खुद को ओमेर मुख्तार मलिक बताता था। यह मूल रूप से फतेहपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और जबलपुर में अपना ठिकाना बना रखा था। पुलिस ने बताया कि लग्जरी गाड़ियों का उपयोग करता था। मुख्तार मलिक गैंग के लिए हथियारों का इंतजाम करता था और मुख्तार मलिक के सौदे पर हथियारों की सप्लाई भी किया करता था। कुल मिलाकर ओमेर खान, मुख्तार मलिक के अवैध हथियारों का धंधा देखता था। मुख्तार मलिक की मौत के बाद जबलपुर में आकर छुप गया था। क्राइम ब्रांच को पिन प्वाइंट इंफॉर्मेशन मिली और गिन्नौरी तलैया के समीप एक शादी हॉल के पास से दबोच लिया गया। इसके पास से एक पिस्तौल और दो कारतूस मिले। इससे पहले ओमेर खान को 40 देसी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया था। |
| JABALPUR NEWS- बाढ़ से बचाव की तैयारियां, कलेक्टर ने आपदा राहत की बैठक बुलाई Posted: 13 Jun 2022 09:08 AM PDT जबलपुर। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा ने बैठक के दौरान कहा कि मानसून के दौरान बाढ़ आपदा से बचने के प्रभावी उपाय करें। इसके लिए 17 जून को शाम 5 बजे बाढ़ आपदा राहत की बैठक आयोजित की जायेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में बाढ़ को लेकर की गई बैठक में दिये निर्देशों का पालन हो। बारिश पूर्व मेंटनेंस के कार्य करें, कंट्रोल रूम स्थापित करें। नर्मदा, हिरन, गौर, परियट के पास रहने वाले तथा निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के व्हाट्सअप ग्रुप बनाकर बाढ़ से बचाव की मुनादी करायें। बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों की पहचानकर उस क्षेत्र में चेतावनी बोर्ड लगायें। पंचायत और ग्रामीण विकास, पुलिस, राजस्व समन्वय के साथ संयुक्त रूप से बाढ़ आपदा से बचने का कार्य करें। कलेक्टर ने कहा कि बारिश के दौरान पेयजल व्यवस्था हो, लोग दूषित पानी न पियें। क्योंकि दूषित पानी से उल्टी-दस्त जैसी बीमारियां होती हैं अत: सावधानी बरतें और जहां तक संभव हो पानी उबालकर पीयें। स्वास्थ्य विभाग क्लोरीन सहित आवश्यक दवाईयों की व्यवस्था करे साथ ही वितरण भी करायें। सर्पदंश से बचाव के लिए आवश्यक दवाईयों की व्यवस्था भी करें तथा आकाशीय बिजली से बचने के उपायों को आमजन तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि यदि कहीं बड़े गड्ढे हैं तो उसके समुचित उपाय करें, कहीं मकान गिरने या लोगों के दबने की घटना न हो। कोई भी जर्जर आंगनबाड़ी में बच्चों को न बिठायें साथ ही सभी स्कूलों के अधोसंरचनात्मक स्थिति की सर्टिफिकेट बीईओ, बीआरसी, बीएसी के माध्यम से लिया जाये। उन्होंने कहा कि ग्वारीघाट व तिलवारा में वर्षाकाल के दौरान लोगों को रोकने का सिस्टम बनायें, लगातार लाउडस्पीकर के माध्यम से एनाउसमेंट करायें। एसडीएम पाटन बगदरी वाटर फॉल में आवश्यक व्यवस्था करें ताकि कोई दुर्घटना न हो। कलेक्टर ने कहा कि आपदा के दौरान राजस्व विभाग, राहत देने में देरी न करें। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि बाढ़ आपदा से बचाव की दिशा में सभी समन्वय से कार्य करें। |
| INDORE की लेडी गैंग ने डोमिनोज गर्ल को सड़क पर पीटा Posted: 13 Jun 2022 07:11 AM PDT इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के द्वारकापुरी में लेडी गैंग ने एक युवती की सड़क पर पटक-पटककर पिटाई कर दी। ये घटना शनिवार की है, जिसका वीडियो अब वायरल हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद बाद पुलिस ने आरोपी लड़कियों पर केस दर्ज किया है। लड़कियों की गैंग की सरगना इलाके के बदमाशों के साथ घूमती है। आए दिन मारपीट करती रहती है। पुलिस चारों की तलाश कर रही है। TI सतीश द्विवेदी के मुताबिक नंदनी यादव निवासी ऋषि पेलेस कॉलोनी की शिकायत पर इसी कॉलोनी में रहने वाली पिंकी और उसकी तीन अन्य सहेलियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता फूड कंपनी डोमिनोज में काम करती है। उसने बताया कि वह शनिवार को जॉब पर जा रही थी। तभी पिंकी और उसकी तीन सहेलियों ने रास्ता रोक लिया। तीनों ने उसे बात करने का कहकर पास में बुलाया। थप्पड़, लात-घूसों और डंडे से उसकी पिटाई कर दी। युवती वहीं सड़क पर गिर गई। काफी देर तक मदद मांगती रही, लेकिन उसकी मदद के लिए यहां कोई नहीं आया। उसने वहीं मौजूद एक घर में जाकर जान बचाई। लेडी गैंग ने मारपीट का खुद वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। पुलिस के पास जब यह वीडियो पहुंचा तो केस दर्ज किया गया। पिंकी का पिता भी इलाके में पहले अवैध शराब और अवैध गतिविधियों से जुड़ा रहा है। इतना ही नहीं पिंकी भी इलाके के बदमाश लड़कों के साथ गैंग बनाकर घूमती है। फिलहाल पुलिस आरोपी युवतियों की तलाश कर रही है। |
| मध्यप्रदेश में बिजली कटौती की शिकायत कहां-कहां करें, यहां पढ़िए Posted: 13 Jun 2022 06:47 AM PDT mp electricity complaint numberभोपाल। मॉनसून सीजन के दौरान आँधी, बारिश एवं अन्य व्यवधान के कारण हुए बिजली फॉल्ट की शिकायतें दर्ज कराने के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं को अनेक विकल्प प्रदान किये गये हैं। अब उपभोक्ताओं के पास विद्युत व्यवधान संबंधी शिकायतों को दर्ज करने के लिए कॉल सेन्टर के टोल फ्री नंबर 1912, व्हाट्सएप नंबर 0755-2551222, मोबाइल एप उपाय (UPAY) अथवा कंपनी की वेबसाइट portal.mpcz.in का विकल्प मौजूद है। उपभोक्ता इन विकल्पों में से किसी भी एक विकल्प का उपयोग कर अपनी विद्युत व्यवधान संबंधी शिकायतें दर्ज कर आसानी से निराकरण करा सकते हैं। कंपनी ने कहा है कि उपभोक्ता शिकायत दर्ज करने के लिए अपने मोबाइल में कंपनी के व्हाटसएप नंबर 07552551222 को सेव कर मैसेज "HI" लिखकर भेजें एवं आगामी संदेशों का पालन करें। इसी प्रकार प्ले स्टोर के माध्यम से उपाय एप को डाउनलोड कर एवं उसके उपयोग से भी अपनी शिकायत आसानी से दर्ज करा सकते है। कंपनी के पोर्टल portal.mpcz.in पर जाकर एलटी सर्विसेज पर क्लिक करें उसके उपरांत कंपलेंट पर क्लिक करें तथा आगामी संदेशों का पालन करें अथवा 1912 पर कॉल कर आईवीआर के माध्यम से त्वरित शिकायत दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री गणेश शंकर मिश्रा ने मॉनसून को देखते हुए फ्यूज ऑफ कॉल (विद्युत अवरोध को दूर करना) समय पर अटेण्ड करने के निर्देश दिए हैं। प्रबंध संचालक ने कहा है कि कंपनी के समस्त मैदानी अधिकारी अथवा कार्मिक अपने मोबाईल फोन को 24 घंटे चालू रखें। उन्होंने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसलिए बिजली कंपनी के सभी अधिकारी अपना मोबाईल 24 घंटे चालू रखें। अगर किसी अधिकारी अथवा कार्मिक का मोबाईल नंबर बंद पाया गया तो उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने मैदानी अफसरों से कहा है कि वे विद्युत आपूर्ति और रखरखाव तथा ऑपरेशन्स को देखते हुए सतर्कता और सजगता से काम करें तथा कोई कार्मिक अवकाश पर जाता है तो उसके स्थान पर वैकल्पिक कार्मिक की तैनाती की व्यवस्था पहले से ही करें। कंपनी ने कहा है कि गत वर्षों में पूरे जून-जुलाई माह की शिकायतों के आकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि इस दौरान कॉल सेन्टर में एफओसी (विद्युत अवरोध) से संबंधित उपभोक्ताओं की व्यक्तिगत शिकायतों की संख्या बढ़ जाती है। इसलिए काल सेन्टर के ऑपरेशनल एवं सुपरवाइजरी स्टॉफ को और अधिक सजगता से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने मैदानी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा है कि आपदा के समय संपर्क करने हेतु लाईनमेनों के मोबाईल नंबर आदि की जानकारी अपडेट रखें। मैदानी अधिकारियों से कहा गया है कि वे जिला प्रशासन / पुलिस प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से सपंर्क और समन्वय बनाने का काम करें। mpcz electricity complaint numberCall centre helpline toll free number 1912 WhatsApp number 07552551222 Mobile application- UPAY Click Hare for download UPAY APP through Google Play Store. |
| मध्यप्रदेश में तीसरी चुनावी हत्या, टीकमगढ़ में प्रत्याशी का बेटा मारा- MP NEWS Posted: 13 Jun 2022 06:28 AM PDT Madhya Pradesh Panchayat Chunav newsभोपाल। मध्य प्रदेश में तीसरी चुनावी हत्या की खबर आ रही है। सबसे पहली शिवपुरी और दूसरी अलीराजपुर में हो चुकी है। इस बार टीकमगढ़ में पंच प्रत्याशी के बेटे की हत्या कर दी गई। टीकमगढ़ जिले के जतारा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरुआ में पंच पद के प्रत्याशी के बेटे मुकेश यादव का शव कुएं में मिला। मृतक के परिजनों का दावा है कि चुनावी रंजिश के चलते युवक की हत्या कर दी गई है। मृतक मुकेश यादव के पिता जगदीश ने बताया- कुछ दबंग नाम वापस लेने की धमकी दे रहे थे। मेरे बेटे पर नाम वापसी के लिए दबाव बनाया जा रहा था। शुक्रवार को भी नाम वापसी के अंतिम दिन फोन पर बार-बार धमकी दी जा रही थी, लेकिन बेटे ने फॉर्म वापस लेने से मना कर दिया। इसके बाद शाम को कुंए में उसकी लाश मिली।" जतारा थाना प्रभारी त्रिवेंद्र त्रिवेदी का कहना है कि इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी गई है। हत्या की पुष्टि होने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने उन लोगों को भी पूछताछ के लिए नहीं बुलाया था जिन पर मृत युवक के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। |
| MP NEWS- भाजपा से निलंबित पूर्व मंत्री पुत्र ने इस्तीफा दिया Posted: 13 Jun 2022 06:29 AM PDT दमोह। भारतीय जनता पार्टी से निलंबित चल रहे पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ मलैया ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। दमोह उपचुनाव में बगावत के आरोप में उन्हें सस्पेंड किया गया था। उल्लेखनीय है कि एक जमाने में दमोह में भारतीय जनता पार्टी का प्रारंभ से लेकर अंत तक सब कुछ मलैया परिवार हुआ करता था। सिद्धार्थ मलैया ने आज कुछ पत्रकारों को बुलाया और अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी। उन्होंने बताया कि वह भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह फिलहाल किसी दूसरी पार्टी को ज्वाइन नहीं कर रहे हैं। क्योंकि उनकी जड़ें जिस पार्टी से जुड़ी हैं, उसके सिद्धांतों से वे अलग नहीं हो सकते। उल्लेखनीय है कि जयंत मलैया सन 2019 से अपने बेटे सिद्धार्थ मलैया को टिकट दिलाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। 2021 के विधानसभा उपचुनाव में सिद्धार्थ मलैया को टिकट के लिए काफी जोर लगाया गया। सोशल मीडिया पर अभियान चलाया गया। भारतीय जनता पार्टी को धमकी दी गई। यहां तक कहा गया कि यदि सिद्धार्थ को टिकट नहीं मिला तो भाजपा हार जाएगी। |
| GWALIOR NEWS- इंजीनियर ने सुहागरात का वीडियो कमिश्नर के ग्रुप में शेयर कर दिया Posted: 13 Jun 2022 12:26 PM PDT ग्वालियर। नगर निगम के 59 वर्षीय युवा असिस्टेंट इंजीनियर श्री डीके गुप्ता आज सुर्खियों में है। रविवार की शाम उन्होंने नगर निगम कमिश्नर के व्हाट्सएप ग्रुप में सुहागरात का वीडियो शेयर कर दिया था। श्री गुप्ता रविवार की छुट्टी इस कदर इंजॉय कर रहे थे कि वीडियो शेयर करने के बाद, उसे डिलीट भी नहीं किया। ग्वालियर में धड़ाधड़ वायरल हुआ गुप्ता जी का सुहागरात वाला वीडियोबताया गया है कि वीडियो करीब 4 मिनट का था। जिस ग्रुप में शेयर किया गया, उसे नगर निगम के कमिश्नर किशोर कान्याल स्वयं ऑपरेट करते हैं। इस ग्रुप में नगर निगम के सभी अधिकारी शामिल हैं। रविवार की शाम 4:00 बजे असिस्टेंट इंजीनियर श्री डीके गुप्ता द्वारा शेयर किया गया वीडियो कुछ ऐसा था कि सोमवार तक ना केवल चर्चा का विषय बना रहा बल्कि कई लोगों को फॉरवर्ड किया गया और अंत में कमिश्नर ने गुप्ता जी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। ग्वालियर नगर निगम असिस्टेंट इंजीनियर डीके गुप्ता को कारण बताओ नोटिसकारण बताओ नोटिस क्रमांक 1/22/2/10/साप्र/2022 ग्वालियर दिनांक 12 जून 2022 में लिखा गया है कि 12 जून 2022 को आपके द्वारा नगर निगम के आधिकारिक वॉट्सएप ग्रुप पर वीडियो शेयर किया है, जो आपत्तिजनक होने के साथ अन्य सेवकों पर विपरीत उदाहरण पेश करता है। आप शासकीय सेवक हैं, अत: आपका यह कृत्य शासकीय सेवकों के लिए निर्धारित नियमों के खिलाफ है। क्यों न आपके खिलाफ इस नियम के तहत सस्पेंड की कार्रवाई कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण तीन दिन के अंदर मुझे लिखित में दें। अन्यथा आपके खिलाफ नियम के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। |
| MP karmchari news- चुनाव ड्यूटी वालों को स्वास्थ्य विभाग की आवश्यक सूचना Posted: 13 Jun 2022 05:12 AM PDT भोपाल। प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय के चुनाव में मतदान दलों और निर्वाचन कार्यों से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों को कोविड-19 वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज लगाई जायेगी। कोविड-19 प्रिकॉशन डोज लगाने की मंजूरी लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी के प्रस्ताव पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने दी। शत-प्रतिशत कोविड-19 वैक्सीनेशन की राष्ट्रीय समीक्षा में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी वर्चुअली शामिल हुए थे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी के प्रस्ताव पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मांडविया ने तत्काल स्वीकृति प्रदान करते हुए कहा कि आज से ही प्रिकॉशन डोज देना शुरू कर दें। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने एम.डी. एनएचएम श्रीमती प्रियंका दास को कहा कि समस्त कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव के मतदान दलों और निर्वाचन से जुड़े अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को प्रिकॉशन डोज लगवाने के लिये कहें। उन्होंने कहा कि मतदान दलों और अन्य कर्मचारियों के प्रशिक्षण सत्र स्थल पर कोविड-19 प्रिकॉशन डोज लगाने के लिये विशेष सत्रों का आयोजन किया जाये। साथ ही जिन अधिकारी-कर्माचारियों की पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव में ड्यूटी है, वे ड्यूटी आदेश की जानकारी देकर प्रिकॉशन डोज लगवाना सुनिश्चित करें। |
| BHOPAL की महिला अधिकारी से शादी में धोखा, आधी उम्र का निकला पति, FIR Posted: 13 Jun 2022 05:05 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 55 साल की एक सीनियर महिला अधिकारी ने 30 साल के युवक पर धोखे में रखकर शादी करने का केस कराया है। उनका आरोप है कि युवक ने बर्थ सर्टिफिकेट और दूसरे दस्तावेज में खुद को 58 साल का बताकर शादी की। शादी से पहले खुद को पूर्व सांसद का बेटा भी बताया। यह सब झूठ निकला। इतना ही नहीं, आरोपी ने 2 लाख रुपए भी हड़प लिए। महिला अफसर के आवेदन पर रातीबड़ पुलिस ने FIR दर्ज की है। पुलिस की एक टीम जल्द दिल्ली रवाना होगी। महिला के बयान और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। यह महिला केंद्र सरकार की भोपाल स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी में डायरेक्टर थीं। अभी दिल्ली में पदस्थ हैं। पुलिस के अनुसार महिला अधिकारी ने शिकायती आवेदन देकर बताया है कि तीन साल पहले एक शादी में उनकी पहचान धनुप्रेमल ठककल से हुई थी। इसके बाद से उनके बीच बातचीत होने लगी। वह उसे पसंद करने लगीं। धनुप्रेमल ने बताया था कि वह अहमदाबाद का रहने वाला है। उसके पिता दो बार के सांसद रह चुके हैं। वह बहुत बड़ा कारोबारी है। नामी परिवार से है। अधिकारी के मुताबिक, उन्होंने सितंबर 2020 में धनुप्रेमल के साथ भोपाल में शादी कर ली। फंक्शन में सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल हुए। इसके बाद उनका ट्रांसफर दिल्ली हो गया। दिल्ली जाने पर उन्हें पता चला कि धनुप्रेमल उनसे आधी उम्र का है। उसके पिता पूर्व सांसद तो दूर पॉलिटिकल फील्ड तक में नहीं हैं। अधिकारी ने बताया कि वह तलाकशुदा हैं। उनकी डेट ऑफ बर्थ 1968 है। धनुप्रेमल ने जन्म के जो दस्तावेज दिए, उसमें उसकी डेथ ऑफ बर्थ 1966 थी। इस हिसाब से वह उनसे 2 साल बड़ा था। उसने खुद को भी तलाकशुदा बताया था और इसके भी दस्तावेज दिए थे। रातीबड़ TI सुधेश तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जान से मारने की धमकी, धोखे से शादी करने, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और दहेज प्रताड़ना समेत अन्य धाराओं में केस किया है। |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
.jpg)


.jpg)
.jpg)

.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
