प्राइमरी का मास्टर ● इन - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 1, 2022

प्राइमरी का मास्टर ● इन

प्राइमरी का मास्टर ● इन


हाईकोर्ट ने विभागीय जांच के बगैर अध्यापक को बर्खास्त करने के बीएसए अमरोहा के आदेश को किया रद्द, बकाया वेतन का ब्याज समेत करने का आदेश

Posted: 31 May 2022 06:49 PM PDT

हाईकोर्ट ने विभागीय जांच के बगैर अध्यापक को बर्खास्त करने के बीएसए अमरोहा के आदेश को किया रद्द, बकाया वेतन का ब्याज समेत करने का आदेश


 
प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विभागीय जांच के बगैर अध्यापक को बर्खास्त करने के बीएसए अमरोहा के आदेश को रद्द कर दिया है। साथ ही अध्यापक को उसके निलंबन की तिथि से बकाया वेतन का भुगतान छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से करने का निर्देश दिया है।



यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ ने अमरोहा के नज़ाकत अली की याचिका पर दिया है। याची के अधिवक्ता का कहना था कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमरोहा ने याची को अप्रैल 2014 में निलंबित कर दिया था।

शिक्षामित्रों-अनुदेशकों को बताया शिक्षक, डीएलएड व बीटीसी बेरोजगारों में आक्रोश

Posted: 31 May 2022 06:45 PM PDT

शिक्षामित्रों-अनुदेशकों को बताया शिक्षक, डीएलएड व बीटीसी बेरोजगारों में आक्रोश

 

प्रयागराज : बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के जवाब से नई शिक्षक भर्ती आंदोलन को झटका लगा है। विधानसभा में डॉ. मुकेश वर्मा के सवाल पर संदीप सिंह ने जो जवाब दिया है उसमें परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत 3,32,734 नियमित शिक्षकों के साथ 1,47,766 शिक्षामित्रों को भी शिक्षक माना है। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत 1,20,860 नियमित शिक्षकों के साथ 27,555 अंशकालिक अनुदेशकों को भी शिक्षक माना है।



नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के अनुसार शिक्षक-छात्र अनुपात पूरा होने के कारण नई भर्ती की उम्मीद भी कम दिखाई पड़ रही है। शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को शामिल करने के कारण भर्ती की उम्मीद धूमिल होने से डीएलएड व बीटीसी बेरोजगारों में आक्रोश है। डीएलएड प्रशिक्षित पंकज मिश्र का कहना है कि जब शिक्षामित्रों का समायोजन सुप्रीम कोर्ट से रद्द हो चुका है तो उन्हें शिक्षक-छात्र अनुपात की गणना में शामिल करना अनुचित है। योगी सरकार ने ही सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर स्वीकार किया है कि अभी 51112 पद रिक्त हैं।

राजकीय विद्यालयों की मोबाइल एप से ग्रेडिंग, स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की कराई जाएगी पैरामीटर के आधार पर रिसोर्स मैपिंग

Posted: 31 May 2022 05:31 PM PDT

राजकीय विद्यालयों की मोबाइल एप से ग्रेडिंग, स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की कराई जाएगी पैरामीटर के आधार पर रिसोर्स मैपिंग


● अपर शिक्षा निदेशक ने जेडी और डीआईओएस को दिए निर्देश

● एक से तीन जून तक मोबाइल एप के लिए दिया जाएगा प्रशिक्षण

प्रयागराज : प्रदेश के 2200 से अधिक राजकीय माध्यमिक हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों की ग्रेडिंग मोबाइल एप से होगी। अपर शिक्षा निदेशक (व्यवसायिक शिक्षा) मंजू शर्मा ने 28 मई को सभी संयुक्त शिक्षा निदेशकों और जिला विद्यालय निरीक्षकों को एप के मदद से स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की रिसोर्स मैपिंग कराने के निर्देश दिए हैं। मोबाइल एप से ग्रेडिंग के लिए तीन फेरों में जेडी, डीआईओएस और प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।


एक जून को 11 से 12:30 बजे की पाली में लखनऊ व बरेली जबकि 2:30 से चार बजे की पाली में अलीगढ़, आजमगढ़, प्रयागराज व वाराणसी का प्रशिक्षण होगा। दो जून को 11 से 12:30 बजे की पाली में अयोध्या, बस्ती, चित्रकूट व देवीपाटन जबकि 2:30 से चार बजे तक आगरा, मेरठ, मुरादाबाद व सहारनपुर मंडल का प्रशिक्षण होगा। तीन जून को 11 से 12:30 बजे तक गोरखपुर, झांसी, कानपुर व मिर्जापुर मंडल का प्रशिक्षण है।

डीआईओएस जिले के कुल राजकीय विद्यालयों के सापेक्ष पांच प्रतिशत विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित विद्यालयों की ओर से मोबाइल एप पर अंकित विवरण का भौतिक सत्यापन कर पुष्टि करते हुए आवश्यक संशोधन कर प्रमाणित डाटा जेडी को भेजेंगे। पहले, दूसरे और तीसरे फेरे की यह सत्यापन रिपोर्ट दो से पांच, तीन से छह और चार से सात जून तक भेजनी है।

डीआईओएस आरएन विश्वकर्मा ने मोबाइल एप से ग्रेडिंग संबंधी आदेश की पुष्टि की है।

पॉलीटेक्निक : परिवर्तन की सूचना ई-मेल से, परीक्षा तिथि संशोधन का मिलेगा विकल्प

Posted: 31 May 2022 06:08 PM PDT

पॉलीटेक्निक : प्रवेश परीक्षाएं 27 से 30 जून के मध्य, 20 जून से डाउनलोड करें प्रवेशपत्र

लखनऊ : प्रदेश में विभिन्न डिप्लोमा व पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में शैक्षिक सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षाएं अब 27 से 30 जून के मध्य कराई जाएंगी। प्रवेश परीक्षा के प्रवेश-पत्र अभ्यर्थी 20 जून से डाउनलोड कर सकेंगे। पहले छह से 10 जून के मध्य परीक्षाएं होनी थी, किंतु अपरिहार्य कारणों से प्रवेश परीक्षा की तारीखें आगे बढ़ा दी गई हैं। पहली बार परीक्षा की तारीखें टकराने पर परिषद की प्रवेश परीक्षा तारीख बदलने का विकल्प दिया जा रहा है।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के प्रभारी सचिव राम रतन ने बताया कि वर्ष 2022 की कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षाओं से संबंधित निर्देश व अन्य नवीनतम जानकारी वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध कराई जाएगी। परीक्षा अवधि में यदि किसी अभ्यर्थी की कोई अन्य परीक्षा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पालीटेक्निक) - 2022 के समान दिवस को ही निर्धारित है तो ऐसी दशा में अभ्यर्थी परीक्षा तारीख परिवर्तन के लिए upjeew®wwexam@gmail.com पर उक्त परीक्षा का प्रवेश पत्र अटैच कर ईमेल भेज करके परीक्षा तारीख बदलने का अनुरोध कर सकेंगे। परिषद की ओर से अभ्यर्थी के आवेदन पर विचार कर परीक्षा तारीख बदल दी जाएगी व परीक्षा तारीख परिवर्तन की सूचना प्रेषक को उसी मेल आइडी पर भेजी जाएगी।

पॉलीटेक्निक : परिवर्तन की सूचना ई-मेल से, परीक्षा तिथि संशोधन का मिलेगा विकल्प 

लखनऊ : पॉलीटेक्निक में विभिन्न डिप्लोमा/ पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सों वर्ष 2022-23 की प्रवेश परीक्षा अब 27 से 30 जून के बीच होंगी। पहले यह छह से 10 जून के बीच होनी थी। यह जानकारी संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के प्रभारी सचिव राम रतन ने दी है।


प्रवेश-पत्र-हाल टिकट 20 जून से डाउनलोड किए जा सकेंगे। वहीं अभ्यर्थी उस दिन अन्य परीक्षा होने की स्थिति में अपनी परीक्षा तिथि भी संशोधित करवा सकेंगे।

मॉक टेस्ट के लिए लिंक पोर्टल पर दिया जाएगा: अभ्यर्थियों को कम्प्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया से परिचित कराने के लिए मॉक टेस्ट के लिए लिंक भी पोर्टल पर दिया जाएगा। प्रवेश-पत्र पर भी लिंक अंकित होगा। कम्प्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षाओं से संबंधित निर्देश के लिए वेबसाइट jeecup. admissions. nic. in पर जानकारी दी जाएगी।

परीक्षा तिथि संशोधन का मिलेगा विकल्प 

राम रतन ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के समय अन्य परीक्षाएं होने की दशा में पहली बार परिषद परीक्षा तिथि बदलने का विकल्प उपलब्ध कराने जा रही है। परीक्षा अवधि में यदि किसी अभ्यर्थी की कोई अन्य परीक्षा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पालिटेक्निक)-2022 वाले दिन हो तो ऐसी दशा में अभ्यर्थी परीक्षा तिथि परिवर्तन के लिए ई मेल upjee2022 exam@ gmail. com कर उस परीक्षा का प्रवेश पत्र अटैच कर परीक्षा तिथि परिवर्तन का अनुरोध कर सकेंगे। परिषद द्वारा अभ्यर्थी के आवेदन पर विचार कर परीक्षा तिथि परिवर्तित कर दी जाएगी। इसकी सूचना ई मेल से ही दी जाएगी।

शिक्षक भर्ती : 6800 पदों पर भर्ती की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने किया निदेशालय का घेराव

Posted: 31 May 2022 05:05 PM PDT

शिक्षक भर्ती : 6800 पदों पर भर्ती की मांग को लेकर निदेशालय का घेराव

69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने मंगलवार को निशातगंज स्तिथ बेसिक शिक्षा निदेशालय का घेराव किया। चिलचिलाती धूप में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने 6800 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर आवाज बुलंद की।


69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने मंगलवार को निशातगंज स्तिथ बेसिक शिक्षा निदेशालय का घेराव किया। चिलचिलाती धूप में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने 6800 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। अभ्यर्थियों ने करीब पांच से छह घंटे तक प्रदर्शन किया। महानिदेशक बेसिक शिक्षा से वार्ता के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को ईको गार्डेन छोड़ा। सोमवार को अभ्यर्थियों ने परिवर्तन चौक पर भी जोरदार प्रदर्शन किया था।

शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने सुबह से ही बेसिक शिक्षा निदेशालय पर 6800 पदों पर नियुक्ति पत्र दिए जाने को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस और अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई बात नहीं बनी। अभ्यर्थी मुख्यमंत्री जी से मुलाकात की बात पर अड़े रहे। बहुत मान मनौव्वल के बाद आखिर चार बजे महानिदेशक बेसिक शिक्षा से वार्ता को अभ्यर्थी राजी हुए। अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधि ने महानिदेशक से मुलाकात की।

अभ्यर्थियों का कहना था कि कोर्ट ने नियुक्ति पर कोई रोक नहीं लगाई है। इस दौरान अभ्यर्थियों ने सुपर न्यूमेरिक पोस्ट के माध्यम से विभाग में नए पद सृजित कर 6800 पदों पर नियुक्ति का एक रास्ता भी सुझाया। इसके बाद अभ्यर्थियों को पुलिस ने अपनी गाड़ियों से ईको गार्डेन छोड़ा।

Post Bottom Ad

Pages