ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- मेहरमा न्यूज़:- बाजितपुर पंचायत से लगातार दूसरी बार बनी मुखिया गायत्री देवी, ग्रामीणों में जश्न का माहौल?
- सिंघाड़ी न्यूज :- सिंघाड़ी पंचायत से मुखिया बनी बोरमा गांव निवासी गुड़िया कुमारी?
- Bounsi News: राजमिस्त्री को दिया जा रहा सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन
- Bounsi News: चार दिवसीय आयोजित सद्गुरु ज्ञान महोत्सव का विधिवत हुआ समापन
- Bounsi News: पारिवारिक विवाद से तंग आकर महिला ने कीटनाशक खाकर किया आत्महत्या का प्रयास
- Panjwara News: तंबाकू निषेध दिवस पर कोटपा के तहत वसूला जुर्माना
- Bhagalpur news:एनटीपीसी कर्मियों ने प्रभात फेरी निकाल कर भारत को तंबाकू मुक्त बनाने का किया आह्वान
- Bhagalpur news:भागलपुर क्रिकेट लीग टी-20 टूर्नामेंट, तिलकामांझी फाइटर्स ने मिर्जान किंग्स को 24 रनों से किया पराजित
- Rewari News : धारूहेड़ा के सैनी पब्लिक स्कूल में गर्मियों की छुट्टी से पहले धूमधाम से मनाया फन_डे
- Rewari News : भारतीय किसान यूनियन ने कृषि कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया
- Rewari News: कुमाऊ रेजीमेंट की 13 वीं बटालियन के सूबेदार का रेवाड़ी पहुंचने पर स्वागत
| Posted: 31 May 2022 11:04 PM PDT ग्राम समाचार, बाजीतपुर:- मेहरमा प्रखंड के बाजितपुर पंचायत में लगातार दूसरी बार बनी मुखिया गायत्री देवी। जानकारी के मुताबिक बताया गया कि बाजितपुर पंचायत में पंचायत चुनाव मे लगातर दुसरी बार मुखिया पद पर निर्वाचित हुई गायत्री देवी! वहीं बताया गया कि गायत्री देवी मुखिया बनने पर उनके समर्थक व ग्रामीणों ने खूब जश्न मनाया, वहीं मुखिया पद से लगातर दुसरी निर्वाचित होने पर गायत्री देवी ने कहा कि ये जनता का विश्वास से और उनके आशीर्वाद से मैं दुसरी बार मुखिया बनी। इसलिए मैं बाजितपुर के तमाम लोगों से आभारी बना रहूंगा। और बाजितपुर पंचायत में कोई भी समस्या, कठिनाई होता है तो मैं सेवा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। संवाददाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, गोड्डा, ग्राम समाचार। |
| सिंघाड़ी न्यूज :- सिंघाड़ी पंचायत से मुखिया बनी बोरमा गांव निवासी गुड़िया कुमारी? Posted: 31 May 2022 09:58 PM PDT ग्राम समाचार, सिंघाड़ी:- मेहरमा प्रखंड के सिंघाड़ी पंचायत से मुखिया बनी बोरमा निवासी गुड़िया कुमारी! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चौथे चरण का परिणाम आना शुरू हो गया है। वहीं मेहरमा प्रखंड के सिंघाड़ी पंचायत से मुखिया बनी गुड़िया कुमारी (पति) नंदू राम। जो कि कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष भी हैं! वहीं बोरमा गांव की रहने वाली है। वहीं सिंघाड़ी पंचायत से गुड़िया कुमारी मुखिया बनने पर ग्रामीणों ने खूब जश्न मनाया। वहीं कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष नंदू राम ने बताया कि जनता के विश्वास से ही आज मेरी धर्म पत्नी गुड़िया कुमारी मुखिया पद से नव निर्वाचित हुई! संवाददाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, गोड्डा, ग्राम समाचार। |
| Bounsi News: राजमिस्त्री को दिया जा रहा सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन Posted: 31 May 2022 10:11 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन अभिकरण के द्वारा राजमिस्त्रीयों को दिया जा रहा सात दिवसीय प्रशिक्षण का मंगलवार को विधिवत समापन कर दिया गया। राजमिस्त्रीयों को भूकंप रोधी मकान बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से प्रखंड मुख्यालय के सभागार में 30 अनुभवी राजमिस्त्रीयों को काम करने के लिए हेलमेट,जरूरी किट उपलब्ध कराई गई। प्रखंड प्रमुख बिरसा सोरेन, अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता और पटना से आए आपदा प्रबंधन के इंजीनियर आशीष रंजन के द्वारा संयुक्त रुप से प्रशस्ति पत्र के साथ टूल किट भी दिया गया। साथ ही ₹4900 आरटीजीएस के माध्यम से सभी 30 अनुभवी राजमिस्त्रियों के खाते में भेजा गया है। इस अवसर पर अंचलाधिकारी ने कहा कि, प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए जिले में भूकंप रोधी मकान बनाने का निर्माण किया जाना वर्तमान समय में बेहद जरूरी है। इसी के तहत गृह निर्माण से पूर्व सुरक्षा एवं सतर्कता के दृष्टिकोण से भूकंप रोधी मकान बनाना चाहिए। ताकि भूकंप जैसी आपदा से बचाव हो सके। पटना से इंजीनियर ने बताया कि, प्रशिक्षण के तहत राज्य मिस्त्री को भूकंप रोधी मकान बनाने को लेकर विधिवत कुशल प्रशिक्षकों की निगरानी में प्रशिक्षण दिया गया है। आपदा प्रबंधन के तहत भूकंप रोधी मकान बनाने के लिए सभी प्रशिक्षु राजमिस्त्री भूकंप रोधी भवन निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर इंजीनियर कुमार सौरभ एवं मास्टर ट्रेनर उमाकांत यादव के अलावा पंचायत समिति सदस्य धर्मेंद्र पासवान सहित अन्य उपस्थित थे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: चार दिवसीय आयोजित सद्गुरु ज्ञान महोत्सव का विधिवत हुआ समापन Posted: 31 May 2022 10:09 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मनियारपुर में अवस्थित महर्षि मेंही आश्रम में आयोजित चार दिवसीय सद्गुरु ज्ञान महोत्सव कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हो गया। चार दिवसीय सत्संग कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रांतों से संतमत के साधु संत और अनुयायियों ने पहुंचकर गुरु पद पर आसीन महर्षि स्वामी चतुरानन जी महाराज के प्रवचन को सुनकर लाभ उठाया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अनुभवानंद बाबा ने बताया कि, मंगलवार के दिन ही संत सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज ने महापरिनिर्वाण को प्राप्त किया था। साथ ही संत शाही स्वामी जी महाराज का शताब्दी जयंती भी मंगलवार को ही है। इस मौके पर मुख्य रूप से 5,6 और 7 नवंबर 2022 को मनियारपुर आश्रम में होने वाले संतमत महाधिवेशन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और विशाल जुलूस निकालकर सभा स्थल पर संकल्प ध्वज को गाढ़ा गया। कार्यक्रम को लेकर आश्रम परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। साथ ही परिसर में ही विशाल मंच बनाया गया था। जहां आश्रम के वर्तमान गुरु पद पर आसीन स्वामी चतुरानंद महाराज के साथ दर्जनों साधु-संत विराजमान थे। इस अवसर पर अखिल भारतीय साधु महासभा के अध्यक्ष रामलाल ब्रह्मचारी, स्वामी प्रेमानंद स्वामी दयानंद, भक्तानंद, लालानंद, भगवतानंद जी महाराज एवं संतमत के श्रद्धालु देश के कोने-कोने से आए साधु महात्मा एवं सत्संग प्रेमियों ने भाग लिया। यज्ञ की सफलता हेतु अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा के सभी सदस्यों ने सहयोग करने की अपील की। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: पारिवारिक विवाद से तंग आकर महिला ने कीटनाशक खाकर किया आत्महत्या का प्रयास Posted: 31 May 2022 08:42 PM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। मामूली पारिवारिक विवाद से तंग आकर एक 20 वर्षीय महिला के द्वारा कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने के प्रयास का मामला सामने आया है। ताजा घटना बाराहाट थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाराहाट थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव निवासी योगेश दास की 20 वर्षीय पत्नी ने कीटनाशक दवा खा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला के मायके से बौंसी थाना क्षेत्र के गंगटा गांव से परिजनों द्वारा सबलपुर पहुंचकर महिला को उपचार के लिए ररेफरल अस्पताल बौंसी लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर संजय सुमन के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेहतर चिकित्सा के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है। इसी दौरान घटना की सूचना मिलने पर बौंसी थाना के एसआई अनिरुद्ध कुमार के द्वारा अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मामले की पड़ताल भी की गई है। इस संदर्भ में कीटनाशक खाई पीड़ित महिला रानी देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि, उसका उसके पति योगेश दास एवं सास जीरा देवी के साथ विवाद हो गया था। जिस कारण से उसने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। हालांकि महिला ने आरोप यह भी लगाया है कि उसे जबरन कीटनाशक उसकी सास जीरा देवी ने ही खिलाकर मारने का प्रयास किया है। वहीं पीड़ित महिला के चाचा सुरेंद्र हरिजन ने बताया कि, पीड़ित महिला रानी देवी की शादी 2016 में योगेश दास के साथ हुई थी। पीड़ित महिला को दो बच्चे भी हैं। पीड़िता के चाचा ने आरोप लगाते हुए कहा कि, रानी देवी के ससुराल बालों के द्वारा प्रताड़ित किया जाता है। चाचा ने आरोप लगाते हुए यह भी बताया कि, पीड़ित महिला की सास जीरा देवी ने ही कीटनाशक खिलाकर मारने का प्रयास किया है। हालांकि मामले में लिखित आवेदन थाने में नहीं दी गई है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Panjwara News: तंबाकू निषेध दिवस पर कोटपा के तहत वसूला जुर्माना Posted: 31 May 2022 09:42 AM PDT ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर मंगलवार को पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव के निर्देश पर थाना के एएसआई अरुण कुमार सिंह ने पंजवारा में तंबाकू सिगरेट गुटखा आदि बेचने वाले दुकानदारों के विरुद्ध अभियान चलाया । इस दौरान पुलिस ने कोटपा के तहत छह दुकानदारों से दो सौ रुपये की दर से 12 सौ रुपए जुर्माना वसूला। वहीं वाहन जाँच के दौरान भी पुलिस ने हेलमेट नहीं पहनने वाले एक बाइक सवार से एक हजार रुपए का जुर्माना वसूला। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Bhagalpur news:एनटीपीसी कर्मियों ने प्रभात फेरी निकाल कर भारत को तंबाकू मुक्त बनाने का किया आह्वान Posted: 31 May 2022 07:28 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत एनटीपीसी कहलगाँव में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। यह प्रभात फेरी पीटीएस आवासीय परिसर में परिक्रमा करते हुए दुर्गा पंडाल परिसर में जाकर एक सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरिंदम सिन्हा मुख्य महाप्रबंधक ने उपस्थित दीप्तिनगर वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि एनटीपीसी में तंबाकू मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कई गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बनाई है। आज के समय में युवा पीढ़ी तम्बाकू उत्पादों के गिरफ्त में आकर स्वयं को कमजोर और समाज को खोखला करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तंबाकू के प्रयोग से न केवल व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब होता है। बल्कि व्यक्ति की सामाजिक छवि भी धूमिल होती है। इससे कैंसर जैसी भयावह बीमारी होने की आशंका रहती है। इसे रोकने के लिए जागरुकता की जरुरत है। कार्यक्रम में उपस्थित प्रदीप्त कुमार महापात्रा महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने कर्मियों को संबोधित करते हुए बताया कि तंबाकू का सेवन मुख, फेफड़ा, गला, कंठ, गुर्दे आदि स्थानों में कैंसर पैदा कर सकता है। इनके सेवन से हृदय एवं रक्त संबंधी बीमारियां खतरा बढ़ जाता है। व्यक्ति को स्वयं व आस-पास के लोगों को धूम्रपान करने से शीघ्र छोड़ने के लिए सार्थक प्रयास करना होगा। सुष्मिता मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जीवन ज्योति चिकित्सालय ने लोगों को बताया कि तंबाकू उत्पादों जैसे गुटखा, बीड़ी, सिगरेट आदि की आदत धीरे धीरे इंसान को होती है और आगे चलकर यह आदत नहीं छूटती। आमजन के स्वास्थ्य के लिए परेशानी बन चुके तंबाकू के नुकसान एवं इसकी भयावहता के बारे में बताकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी को तम्बाकू छोड़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जीवन ज्योति चिकित्सालय के ओपीडी में एनटीपीसी चिकित्सकों की टीम द्वारा ध्रूमपान करने वाले रोगियों के हृदय रोग, कैंसर, फेफड़ों की बीमारी और मधुमेह से पीड़ित लोगों का स्वास्थ्य जांच भी किया गया। उधर सुजाता ऑडिटोरियम में अपराह्न में डॉ. सुरंजन मुखर्जी, पुलमोनोलॉजिस्ट, अमिली, कोलकाता द्वारा प्रेक्षागृह के सभागार में तंबाकू के उपयोग से हानिकारक और घातक प्रभावों के साथ साथ उनके उपचार से संबन्धित जानकारी दीप्तिनगर वासियों को विस्तार से बताया। इस अवसर पर सभी महाप्रबंधकगण के साथ-साथ परियोजना के सभी वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारीगण, युनियन एवं एसोसियेशन के प्रतिनिधिगण के साथ साथ बड़ी संख्या में दीप्तिनगर वासी उपस्थित रहे। |
| Posted: 31 May 2022 07:23 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में समाजसेवी बिजय कुमार यादव के सहयोग से सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित भागलपुर क्रिकेट लीग टी-20 टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए तीसरे लीग मुकाबले में तिलकामांझी फाइटर्स ने मिर्जान किंग्स को 24 रनों से पराजित किया। मैच शुरू होने से पहले समाजसेवी बिजय कुमार यादव, बीडीसीए के संयोजक मो फारूक आजम ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच का टॉस तिलकामांझी फाइटर्स ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 134 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से बल्लेबाजी में कप्तान विकास यादव ने 31 गेंदों पर 5 चौके की मदद से 35 रन, कुणाल पीयूष ने दो चौके की मदद से 22 रन, आर्यन ने दो चौके की मदद से 15 रन बनाए। मिर्जान किंग्स की ओर से गेंदबाजी में आकाश आनंद ने 3 विकेट, विष्णु, पीयूष, विवेक व अभिषेक ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया। 135 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिर्जान किंग्स की टीम 16.1 ओवर में 110 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से बल्लेबाजी में दीपक कुमार ने तेज खेलते हुए 38 गेंदों पर 6 चौके व दो छक्के की मदद से शानदार 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन टीम का कोई अन्य बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सका। शेष बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। तिलकामांझी फाइटर्स की ओर से गेंदबाजी में रवि झा ने 4 विकेट, कुणाल ने दो विकेट, विवेक और राजेश ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया। तिलकामांझी फाइटर्स के रवि झा को 4 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। बुधवार को सुबह 8 बजे से बूढ़ानाथ टाइगर्स बनाम मिर्जान किंग्स का मुकाबला होगा, वहीं दोपहर 1 बजे से चंपानगर वॉरियर्स बनाम तिलकामांझी फाइटर्स की भिड़ंत होगी। अंपायर की भूमिका अभय कुमार व राजेश मंडल ने निभाई। स्कोरर धर्मजय व अंकित थे। कॉमेंटेटर पीएन शेखर और मो सादिक हुसैन थे। मौके पर डॉ विश्वनाथ, संजय साह, प्रिंस यादव, कृष्ण कुमार पांडे उर्फ गुड्डू पांडे, सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू, मो मेहताब मेहंदी, संजीव चौधरी, करुण सिंह आदि उपस्थित थे। |
| Rewari News : धारूहेड़ा के सैनी पब्लिक स्कूल में गर्मियों की छुट्टी से पहले धूमधाम से मनाया फन_डे Posted: 31 May 2022 06:31 AM PDT ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : सैनी पब्लिक स्कूल धारूहेड़ा (स्थाई मान्यता प्राप्त) में गर्मियों की छुट्टी शुरू होने से पहले आज 31 मई को फन डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रह्म कुमार सैनी ने कहां कि पढ़ाई के साथ साथ बच्चों के लिए मनोरंजन भी बहुत आवश्यक है। स्कूल में नाच, गाना, चुटकुले मनोरंजन की सभी प्रकार की एक्टिविटीज कराने से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। प्रधानाचार्य ने कहा कि समय-समय पर बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन भी अवश्य कराना चाहिए इससे बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है। प्रधानाचार्य ने बच्चों को गर्मियों की छुट्टियों मे पड़ रही कड़ाके की गर्मी से बचने के लिए अपने घर में ही रहने की सलाह दी क्योंकि जून के महीने में गरम लू चलती है इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों को अपने घर के आस-पास पेड़ लगाने की सलाह भी दी। इस अवसर पर स्कूल की सचिव श्रीमती रजनी सैनी ने स्कूल के अध्यापकों को बताया कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं इसलिए उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन, खेल भी अवश्य कराएं ताकि बच्चे पढ़ लिख कर अपने देश का नाम रोशन करें। अंत में सचिव रजनी सैनी ने सभी का आभार प्रकट किया। |
| Rewari News : भारतीय किसान यूनियन ने कृषि कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया Posted: 31 May 2022 06:09 AM PDT भारतीय किसान यूनियन चढूनी की बैठक में बाजरा कपास आदि फसलों के बीमा क्लेम न मिलने के कारण से कृषि अधिकारी के दफ्तर के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया। भारतीय किसान यूनियन चढूनी जिला प्रधान समय सिंह ने बताया कि आज संगठन की बाजरा कपास आदि फसलों के 2020/21 तक के किसानों के बकाया फसल बीमा क्लेम के बारे में महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि जब तक रेवाड़ी जिले के तेरह हजार किसानों के बकाया बाजरा कपास आदि फसलों का फसल बीमा क्लेम भुगतान नहीं किया जाएगा तब तक कृषि अधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। क्योंकि अधिकारी बार बार आश्वासन दे रहे हैं लेकिन फसल बीमा क्लेम नहीं मिला इसलिए सभी किसान साथी दो जून को कृषि अधिकारी कार्यालय के सामने इकट्ठे होकर वहीं पर धरना देंगे। बैठक में भारतीय किसान यूनियन चढूनी रेवाड़ी के सभी पदाधिकारी उपप्रधान ईश्वर महलावत, रोहतास रोझूवास महिला जिला प्रधान लक्ष्मीबाई लिसाना, युवा जिला प्रधान सवाचंद नम्बरदार, IT Cell जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह राठी, मुन्नी बूढ़पुर, राकेश ढोकिया, चुन्नीलाल,जगदीश गुर्जर, विपिन पुनिया आदि मौजूद रहे। |
| Rewari News: कुमाऊ रेजीमेंट की 13 वीं बटालियन के सूबेदार का रेवाड़ी पहुंचने पर स्वागत Posted: 31 May 2022 06:01 AM PDT ग्राम समाचार न्यूज रेवाड़ी-शूरवीरों में अति शूरवीर कुमाऊं रेजिमेंट की 13वीं बटालियन के सूबेदार मेजर अशोक कुमार यादव भारतीय सेना में 32 साल उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद 31 मई को सेवानिवृत्त हो गए हैं। अपनी सर्विस के आखिरी दिन आज उन्होंने स्थानीय रेजांगला युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित कर नई मिसाल कायम की। 13 मार्च 1971 को जिला महेंद्रगढ़ के धोलेरा गांव में एक साधारण किसान परिवार के घर जन्मे अशोक यादव ने अपने घर पहुंचने से पहले रेजांगला के अमर शहीदों को नमन कर अपनी रिटायरमेंट लाइफ रेजांगला शौर्य समिति के साथ जुड़कर वीर एवं शहीद परिवारों के कल्याण में लगाने का संकल्प लिया। समिति द्वारा इस अवसर पर आनरेरी कैप्टन अशोक यादव को स्मृति चिन्ह व शौर्य साहित्य भेंट कर उनका स्वागत किया । इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी नरेश चौहान राष्ट्रपूत, कप्तान चंदगी राम यादव, प्रिंसीपल यशवंत शास्त्री, वीर नारी श्रीमती नविन्दरा यादव, पूर्व कुमाऊँनी अधिकारी कप्तान बलबीर सिंह यादव, कप्तान चंदन सिंह यादव,कप्तान रामकुमार, कप्तान भोला राम यादव, कप्तान हरिओम,सूबेदार मेजर शीशराम, सूबे मेजर धर्म देव यादव, सूबेदार मेजर सुखबीर, नायब सूबेदार सुल्तान सिंह,हवलदार गजराज, करण सिंह, सुनील, जितेंद्र सिंह, राकेश, हवलदार रामपाल, नायक मुकेश सहित धोलेरा गांव से आई सरदारी ने फूल मालाएं पहनाकर अशोक कुमार यादव का अभिनंदन किया। जलपान के उपरांत उन्हें अपने गांव के लिए रवाना किया गया । |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
















