प्राइमरी का मास्टर ● इन - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, June 18, 2022

प्राइमरी का मास्टर ● इन

प्राइमरी का मास्टर ● इन


यूपी बोर्ड : हाईस्कूल(10वीं) एवं इंटरमीडिएट(12वीं) का परिणाम घोषित, क्लिक करके देखें

Posted: 18 Jun 2022 05:32 AM PDT

यूपी बोर्ड : हाईस्कूल(10वीं) एवं इंटरमीडिएट(12वीं) का परिणाम घोषित, क्लिक करके देखें।


अब शिक्षा मंत्रालय निपटाएगा डिजिटल मार्कशीट का विवाद

Posted: 17 Jun 2022 09:06 PM PDT

अब शिक्षा मंत्रालय निपटाएगा डिजिटल मार्कशीट का विवाद

प्रयागराज : नेशनल एकेडमिक डिपाजिटरी (नैड) और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के बीच चल रही खींचतान में फंसी 2.36 लाख विद्यार्थियों की डिजिटल मार्कशीट के प्रकरण को उच्च शिक्षा मंत्रालय निपटाएगा । प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने मुवि की डिजिटल मार्कशीट प्रकरण को संज्ञान में लिया है। उन्होंने कहा कि प्रारूप की वजह से नैड पोर्टल पर मार्कशीट अपलोड करने का काम नहीं रुकने दिया जाएगा। नैड के अधिकारियों से भी प्रारूप की समस्या को लेकर बात की जाएगी।


मार्कशीट के डिजिलाकर पर अपलोड करने की प्रक्रिया नैड के प्रारूप के कारण अधर में अटकी है। मुवि और नैड के बीच प्रारूप को लेकर सहमति नहीं बन पाई, इसकी वजह से मुवि की एक भी मार्कशीट डिजि लाकर पर नहीं भेजी जा सकी, जबकि मुवि की स्थापना से लेकर 2021 तक की सारी डिग्रिया नैड के जरिए डिजि लाकर पर अपलोड कर दी गई हैं। दैनिक जागरण ने 17 जून के अंक में खबर प्रकाशित किया तो मंत्री रजनी तिवारी ने उसे संज्ञान में लिया। कहा कि इस संबंध में मुवि प्रशासन और शासन के अधिकारियों राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से जानकारी लेकर समस्या का के 2.36 लाख विद्यार्थियों की समाधान निकाला जाएगा।

58 विवि सीयूईटी के जरिये देंगे पीजी कोर्सों में दाखिला, 18 जून तक ही है आवेदन करने की अंतिम तारीख, आवेदन करने वालों में उप्र के छात्र सबसे आगे

Posted: 17 Jun 2022 08:55 PM PDT

58 विवि सीयूईटी के जरिये देंगे पीजी कोर्सों में दाखिला


18 जून तक ही है आवेदन करने की अंतिम तारीख, आवेदन करने वालों में उप्र के छात्र सबसे आगे

नई दिल्ली : अंडरग्रेजुएट कोर्सों के बाद देश के 58 विश्वविद्यालय अब संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के जरिये अपने पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) कोर्सों में भी दाखिला देने जा रहे हैं। अब तक इनमें दाखिले के लिए देश भर के ढाई लाख से ज्यादा छात्र आवेदन कर चुके हैं। इनमें सबसे अधिक छात्र उत्तर प्रदेश से हैं। आवेदन की अंतिम तारीख फिलहाल 18 जून है।


इससे पहले देश के करीब सौ विश्वविद्यालयों ने अंडर ग्रेजुएट कोर्सों में भी दाखिले के लिए छात्रों के आवेदन लिए हैं। जिसकी परीक्षा जुलाई में प्रस्तावित है।

यूजीसी के मुताबिक विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए सीयूईटी को मिले रुझान उत्साह बढ़ाने वाले हैं। वैसे तो इनमें सिर्फ केंद्रीय विश्वविद्यालयों को ही अनिवार्य रूप से जोड़ा गया था, जबकि निजी व राज्य विश्वविद्यालयों से जुड़ने का अनुरोध किया गया था। इसके बाद तो बड़ी संख्या में निजी व राज्य विश्वविद्यालय आगे आए हैं। हालांकि यूजीसी का कहना है कि यह संख्या अगले साल और बढ़ेगी। सीयूइटी के जरिये पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सों में दाखिले के लिए इस बार 58 विश्वविद्यालय आगे आए हैं। इस दौरान बीएचयू के पीजी कोर्सों में दाखिले के लिए सबसे ज्यादा 1.23 लाख आवेदन आए है, जबकि जेएनयू में पीजी कोर्सों में दाखिले के लिए भी अबतक करीब 86 हजार आवेदन आए हैं। गौरतलब है कि छात्रों ने पीजी कोर्सों में दाखिले के लिए अलग-अलग कोर्सी और कई विश्वविद्यालयों में आवेदन किया है। यूजीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक अब तक पीजी कोर्सों में दाखिले के लिए करीब तीस लाख आवेदन किए हैं।

राजकीय माध्यमिक शिक्षकों के आनलाइन होंगे तबादले

Posted: 17 Jun 2022 06:18 PM PDT

राजकीय माध्यमिक शिक्षकों के आनलाइन होंगे तबादले


 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के तबादले आनलाइन होंगे। शिक्षा निदेशक माध्यमिक से इस संबंध में प्रस्ताव मांगा गया है, जल्द ही शिक्षकों से आनलाइन आवेदन लिए जाने की प्रक्रिया शुरू होगी। 


शासन ने 2022-23 के लिए स्थानांतरण नीति घोषित किया है, इसके तहत 30 जून तक तबादले होने हैं। विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा शंभू कुमार ने शिक्षा निदेशक माध्यमिक को पत्र भेजा है इसमें लिखा कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, उप प्रधानाचार्य, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक महिला व पुरुष शाखा के वार्षिक स्थानांतरण नीति के तहत आनलाइन स्थानांतरण किए जाने के लिए प्रस्ताव भेजें।

बड़े पैमाने पर हुईं बेसिक शिक्षक भर्तियां, अब घर वापसी की चाह लिए शिक्षक कर रहे सोशल मीडिया के जरिए विकल्प की तलाश

Posted: 17 Jun 2022 06:00 PM PDT

बड़े पैमाने पर हुईं बेसिक शिक्षक भर्तियां, अब घर वापसी की चाह लिए शिक्षक कर रहे सोशल मीडिया के जरिए विकल्प की तलाश


कोई है जो बलरामपुर आना चाहता है? प्रयागराज कौन-कौन आना चाहता है? मुझे भी साथी चाहिए मऊ से बाराबंकी? कुछ ऐसे ही अंदाज में अपने विकल्प खोजे जा रहे हैं। कोई गलतफहमी मत पालिए...यह विकल्प की यह तलाश शादी के लिए नहीं बल्कि बेसिक शिक्षकों के सहायक अध्यापक के परस्पर तबादला यानी म्यूचुअल ट्रांसफर के लिए की जा रही है।



सोशल मीडिया पर तो ऐसे संदेशों की धूम है ही, मैट्रीमोनियल वेबसाइट की तर्ज पर इसकी कई वेबसाइट भी बना ली गई है। फेसबुक से लेकर व्हाट्सएप और टेलीग्राम से लेकर ट्विटर तक पर विकल्प खोजे जा रहे हैं। इस शैक्षिक सत्र में अंतरजनपदीय तबादले करने में विभाग एकमत नहीं है लेकिन प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों के परस्पर तबादले के लिए सरकार तैयारी कर रही है। लिहाजा, अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। आदेश आने का इंतजार शिक्षक नहीं कर रहे हैं, उन्होंने अपनी तलाश लांच कर दी है।


सबसे ज्यादा विकल्प तलाश रहे हैं, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, फतेहपुर, सोनभद्र जैसे आकांक्षी जिलों के शिक्षक। कारण यह है कि इन आठ आकांक्षी जिलों में तभी तबादले होने का नियम है जब वहां तबादले के इच्छुक शिक्षक के स्थान पर कोई अन्य शिक्षक तैनाती चाहता हो और वह स्थानांतरण के बाद वहां ज्वाइन कर ले। लिहाजा यहां के तबादले की सफलता विकल्प पर भी निर्भर है, इसलिए यहां के शिक्षकों की अब म्यूचुअल तबादले पर ही आस टिकी है। वर्ष 2019-2020 में लगभग साढ़े चार हजार म्यूचुअल तबादले किए गए थे। मैट्रीमोनियल साइट की तर्ज पर वेबसाइट भी शुरू हो गई हैं, जिनमें शिक्षक अपना ब्यौरा भर कर पोस्ट कर रहे हैं। इसमें एक नजर में दिख रहा है कि कौन-कहां से कहां आना चाहता है।


बड़े पैमाने पर हुईं भर्तियां, अब घर वापसी की चाह

 
पिछले पांच वर्षों में बड़े पैमाने पर 68500 और 69000 शिक्षक भर्ती की गई। इसमें बागपत, गाजियाबाद, लखनऊ के रहने वाले युवक-युवतियों को मेरिट के नीचे होने के कारण बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच में नियुक्ति मिली लेकिन अब वे अपने घर वापस जाना चाहते हैं। कई युवतियों की इस दौरान शादी हो गई। लिहाजा वे तबादले की बाट जोह रहे हैं।

प्रतिकूल मौसम और जून माह में परिषदीय स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति शिक्षकों के लिए बनी बड़ी चुनौती

Posted: 17 Jun 2022 05:57 PM PDT

पहली बार जून में खूले परिषदीय स्कूल, छात्र उपस्तिथि हो रही कम


ग्रीष्मकालीन अवकाश इस बार 15 दिन पहले ही खत्म हो गया। पहली बार हुआ जब जून में ही प्राथमिक विद्यालय खुल गए। बृहस्पतिवार को परिषदीय विद्यालय खुले तो बच्चों की संख्या काफी कम रही। बताया गया कि विभिन्न स्कूलों में कायाकल्प का कार्य चल रहा है। इसकी वजह से भी बच्चों की संख्या प्रभावित रही। जिन स्कूल में बच्चे पहुंचे उनका स्वागत किया गया। बच्चों को  खेल-खेल में ही पढ़ाया गया।


 गर्मी अधिक होने के कारण अभिभावक बच्चों को कतरा रहे हैं। ऐसे में अभिभावकों को फोन करके छात्रों को विद्यालय बुलाया गया। काफी अभिभावकों को अभी विद्यालय खुलने की जानकारी नहीं हैं। इस कारण विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति कम रही।


 बढ़ती गर्मी भी विद्यालयों में छात्रों की शत प्रतिशत संख्या में बाधा बना। ऐसे में स्कूल 7.30 से 1.30 तक रहा। शिक्षकों को कहना हैं कि एक तो भीषण गर्मी हो रही हैं, इसमें विद्यालयों में कायाकल्प का कार्य भी चल रहा है। इस कारण बच्चों, शिक्षकों दोनो को ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। ऐसे में जुलाई से ही सत्र शुरू होना चाहिए था। अभी ज्यादातर अभिभावकों को स्कूल खुलने की जानकारी नहीं हैं। इस कारण भी छात्र संख्या कम रही।




प्रतिकूल मौसम और जून माह में परिषदीय स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति शिक्षकों के लिए बनी बड़ी चुनौती


प्रतिकूल मौसम होने के बावजूद बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित परिषदीय स्कूलों में बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थिति विभाग के लिए चुनौती बनी हुई है। ग्रीष्मावकाश की छुट्टियां खत्म होने पर पहले दिन स्कूल खुलने पर बहुत कम बच्चे विद्यालय पहुंच सके। अगले दिन शुक्रवार को भी कमोबेस इतनी ही संख्या स्कूल पहुंची। भीषण गर्मी में एमडीएम खाने के नाम पर भी सौ फीसदी बच्चे नहीं जुट रहे हैं। शिक्षक घर-घर भ्रमण कर बच्चों को स्कूल पहुंचने तथा अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने की अपील कर रहे हैं। इसके बावजूद सौ फीसदी बच्चे विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं।


 पिछले 20 मई से जिले के सभी परिषदीय स्कूल बंद हो गये थे। पहली बार 16 जून से परिषदीय स्कूल खुले हैं। इसके पूर्व विद्यालय पहली जुलाई को खुलते थे। 15 दिन पूर्व स्कूल खुलने का असर बच्चों पर दिख रहा है। शिक्षकों की स्कूलों में पहले दिन उपस्थिति शतप्रतिशत रही, लेकिन बच्चे सिर्फ 20 फीसदी ही पहुंच सके। बेसिक शिक्षा विभाग ने जिम्मेदारों को नामांकन के सापेक्ष स्कूलों में शतप्रतिशत बच्चों की उपस्थिति का निर्देश दिया है।


ऐसे में स्कूलों के जिम्मेदार गांव में डोर टू डोर भ्रमण कर बच्चों को बुलाकर स्कूल ले जाने तथा अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने की अपील कर रहे हैं। स्कूलों में गरमा गरम भोजन बनने के बावजूद बच्चे स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं। लगन का मौसम तथा समय से पहले स्कूल खुलना बच्चों की उपस्थिति को प्रभावित किया है। 


शिक्षकों के भ्रमण में अधिकांश बच्चों के रिश्तेदार में पहुंचने का मामला सामने आ रहा है। वहीं पहले दिन से जिलों में गठित टास्क फोर्स की टीमें स्कूलों पर पहुंचकर जांच कर रही है। टीम स्कूलों में पहुंचकर शासन की प्राथमिकता वाले आठ बिंदुओं के बारे में जांच कर रही है। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापकों की उपस्थिति शतप्रतिशत के साथ बच्चों की उपस्थिति, विद्यालयों की साफ-सफाई, एमडीएम, खेलकूद सामग्री, ब्लूटूथ स्पीकर की खरीदारी, ऑपरेशन कायाकल्प आदि के बारे में स्थलीय निरीक्षण करना है। 

अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में वेतन वितरण अधिनियम 1971 एवं माध्यमिक शिक्षा अधिनियम/प्रशासन योजना के अन्तर्गत साधिकार नियंत्रक नियुक्त किये जाने के संबंध में

Posted: 17 Jun 2022 05:27 PM PDT

अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में वेतन वितरण अधिनियम 1971 एवं माध्यमिक शिक्षा अधिनियम/प्रशासन योजना के अन्तर्गत साधिकार नियंत्रक नियुक्त किये जाने के संबंध में


UP Board Result: आज दोपहर दो बजे हाईस्कूल और शाम चार बजे इंटरमीडिएट का रिजल्ट होगा घोषित, ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट

Posted: 17 Jun 2022 05:18 PM PDT

UP Board Result: आज दोपहर दो बजे हाईस्कूल और शाम चार बजे इंटरमीडिएट का रिजल्ट होगा घोषित, ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट


अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने बताया कि हाईस्कूल का रिजल्ट दोपहर 2 बजे और इंटरमीडिएट का रिजल्ट शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा। दोनों रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय प्रयागराज में निदेशक सरिता तिवारी और सचिव दिव्यकांत शुक्ला द्वारा घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट के साथ मार्क्सशीट की कॉपी भी यूपी बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकेगी। इस बार दोनों परीक्षाओं में कुल 51,92,616 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इनमें हाईस्कूल में 25,25,007 और इंटरमीडिएट में 22,50,742 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। बाकी परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे थे।


परीक्षार्थियों के फोन पर आएगा मैसेज  

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए यूपी बोर्ड इस बार मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर रिजल्ट की जानकारी देगा। परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के जिन परीक्षार्थियों के मोबाइल फोन नंबर बोर्ड के रिकॉर्ड में हैं, उनके नंबरों पर रिजल्ट का मैसेज भेजने की व्यवस्था की गई है। यह इसलिए हो रहा है, ताकि परीक्षार्थियों को किसी तकनीकी कारण से रिजल्ट देखने में दिक्कत का सामना न करना पड़े।


🔵 मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां High School Result https://upmsp.edu.in/ या  https://upresults.nic.in/ पर क्लिक करें।  


🔴 मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां Intermediate Result https://upmsp.edu.in/ या  https://upresults.nic.in/  पर क्लिक करें।


UP Board 10th 12th Result: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट


सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

यहां होम पेज पर ही आपको 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।

जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।

इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।

जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद ही आप देख सकेंगे।


सीएम योगी ने दिए थे निर्देश

बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठकर यूपी बोर्ड के परिणाम को समय पर जारी करने के निर्देश दिए थे। इसके मद्देनजर माना जा रहा है कि बोर्ड ने परिणाम शनिवार को जारी करने का फैसला लिया है।  


रोल नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से भी देखा जा सकेगा परिणाम

जो परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे। यूपी बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों ने पहले ही बता दिया था कि 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के नतीजे जून में ही घोषित कर दिए जाएंगे।



UP Board Result 2022: सीएम योगी के निर्देश के बाद 10वीं, 12वीं का रिजल्ट शनिवार को होगा घोषित




UP Board Result 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं, 12वीं परीक्षाओं के परीक्षाफल कल शनिवार, 18 जून 2022 को घोषित किया जाएगा। यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल के अनुसार, यूपी बोर्ड हाईस्कूल के रिजल्ट कल दोपहर दो बजे और इंटरमीडिएट के परिणाम शाम बजे घोषित किए जाएंगे। यूपीएमएसपी कक्षा 10, 12 के परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जारी किए जाएंगे। 


बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईलेवल मीटिंग में अधिकारियों को समय पर रिजल्ट जारी करने के निर्देश दिए थे। यूपी बोर्ड की ओेर से रिजल्ट की तिथि और समय ऐलान  किए जाने के बाद रिजल्ट का इंतजार कर रहे करीब 52 लाख छात्रों की दुविधा दूर हो गई। ये छात्र अब कल शनिवार को अपना रिजल्ट पा सकेंगे।

यूपी बोर्ड हाईस्कूल व  इंटरमीडिएट की परीक्षाएं मार्च से अप्रैल के बीच हुई थी। परीक्षाओं के लिए 51 लाख 92 हजार 689 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, इनमें से 47 लाख 75 हजार 749 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। यूपी बोर्ड हाईस्कूल में पंजीकृत 27 लाख 81 हजार 654 विद्यार्थियों में 15 लाख 53 हजार 198 बालक और 12 लाख 28 हजार 456 बालिकाएं हैं जबकि इंटरमीडिएट में पंजीकृत 24 लाख 11 हजार 35 विद्यार्थियों में 13 लाख 24 हजार 200 बालक और 10 लाख 86 हजार 835 बालिकाएं हैं।


पिछली बार पास हुए थे सभी छात्र:
पिछले साल कोरोना महामारी के संकट के कारण यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी थीं। कक्षा 9 की वार्षिक परीक्षा और कक्षा 10 की आंतरिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर 10वीं का रिजल्ट तैयार हुआ। वहीं इंटरमीडिएट में छात्रों के कक्षा 10, कक्षा 11 और कक्षा 12 के आंतरिक अंकों को आधार बनाया था। कक्षा 10 में 99.52 फीसदी और कक्षा 12 में 97.88 फीसदी छात्र पास हुए थे।

UP Board UPMSP 10th, 12th Result 2022 : यूपी बोर्ड के 47 लाख स्टूडेंट्स के लिए कल का दिन अहम, दोपहर 2 बजे दसवीं, 4 बजे इंटर के परिणाम होंगे घाेषित

UP Board UPMSP 10th 12th Result 2022 यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वी की परीक्षाएं मार्च-अप्रैल माह में संपन्न हुई थी। बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षा में भाग लेने के लिए 52 लाख छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था लेकिन 47 लाख छात्रों ने परीक्षा में उपस्थित रहे थे।

नई दिल्ली : UP Board UPMSP 10th, 12th Result 2022: यूपी बोर्ड रिजल्ट की तारीख तय हो चुकी हैं। सीएम योगी के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली 10वीं के परिणाम कल दोपहर यानी कि 18 जून, 2022 को दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा। वहीं इंटरमीडिएट के नतीजे कल दोपहर यानी कि 18 जून, 2022 को शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद, उसकी जांच  upmsp.edu.in , upresults.nic.in पर जारी की जाएगी। 

47 लाख स्टूडेंट्स परेशान 

यूपी बोर्ड के 47 लाख स्टूडेंट्स रिजल्ट के लिए लगातार परेशान हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स यह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर 10वीं, 12वीं के नतीजे कब घोषित किए जाएंगे। वहीं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपीएमएसपी (Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad,UPMSP) ने भी फिलहाल इस पर कोई आधिाकरिक सूचना नहीं जारी की है। अब ऐसे में स्टूडेंट्स के लिए ताजा अपडेट है कि अब परिणाम आज से तीन दिन बाद स्थिति साफ हो जाएगी। यूपी बोर्ड से जुड़े सूत्रों ने मीडिया रिपोर्ट्स में कहा कि, यूपी 10 वीं 12 वीं के परिणाम 2022 की तारीख 18 जून, 2022 से पहले होने की संभावना है। यूपी बोर्ड के परीक्षार्थी ध्यान दें कि, वे तिथियों को लेकर भ्रमित न हों बल्कि आधिकारिक वेबसाइट्स upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर विजिट करते रहें।


UP Board Result 2022 Date : इन वेबसाइट्स पर जारी होंगे रिजल्ट

Upresults.nic.in

results.upmsp.edu.in

upmsp.edu.in


SMS के माध्यम से भी देख पाएंगे रिजल्ट

यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को इस बात का ध्यान रखना होगा कि आधिकारिक वेबसाइट्स के अलावा, वे SMS के माध्यम से भी चेक कर पाएंगे। दरअसल, कई बार ऐसा होता है कि आधिकारिक वेबसाइट पर लोड बढ़ने के चलते सर्वर हैंग हो जाता है। ऐसे में स्टूडेंट्स SMS के माध्यम से नतीजे देख सकते हैं।

मार्च-अप्रैल में ऑफलाइन मोड में हुई थी परीक्षा

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वी की परीक्षाएं मार्च और अप्रैल माह में संपन्न हुई थी। बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षा में भाग लेने के लिए 52 लाख छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था लेकिन केवल 47 लाख छात्रों ने परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। वहीं अब ये सभी रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

UP Board 10th, 12th Result 2022 : छह चरणों में ऐसे देख सकेंगे परिणाम

उम्मीदवार परिणाम को चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें-:
◆ चरण 1: सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
◆ चरण 2: अब यहां दसवीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
◆ चरण 3: इसके बाद अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
◆ चरण 4: यहां मांगी जा रही जानकारी  जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट करें। 
◆ चरण 5: अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
◆  चरण 6: आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।

जीजीआइसी में खाली हैं पद मुख्यालयों पर मनचाही तैनाती

Posted: 16 Jun 2022 05:26 PM PDT

जीजीआइसी में खाली हैं पद मुख्यालयों पर मनचाही तैनाती

प्रयागराज : प्रदेश के कई जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेजों (जीजीआइसी) में विषयवार महिला प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापिकाओं की कमी है। इसके बावजूद जिला मुख्यालय के राजकीय इंटर कालेजों (जीआइसी) में महिला शिक्षिकाओं को पुरुष पदों पर तैनाती दे दी गई है। इतना ही नहीं, प्रयागराज में मनोविज्ञान शाला, पत्राचार शिक्षा संस्थान में भी पुरुष पदों पर महिला प्रवक्ता मेहरबानी से तैनाती पा गई हैं। राजकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने इस विषमता को खत्म कर महिलाओं को जीजीआइसी में रिक्त पदों पर स्थानांतरित करने की मांग उठाई है।


प्रयागराज, झांसी, वाराणसी, बांदा, मीरजापुर, बरेली, गोरखपुर, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, कानपुर देहात, उन्नाव, रायबरेली, सुल्तानपुर, अयोध्या बस्ती आदि जिलों के ग्रामीण अंचलों में स्थित जीजीआइसी हाईस्कूल में महिला प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापिकाओं के पद वर्ष से रिक्त हैं। बालिकाओं को सभी विषयों की शिक्षा प्राप्त नहीं हो पा रही है। इस स्थिति का राजकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री रामेश्वर प्रसाद पाण्डेय ने विरोध किया है। उन्होंने बताया कि प्रोन्नति पाईं महिला प्रवक्ता को विगत चार माह से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में संबद्धता मिली हुई है।

शिक्षामित्रों को पूर्णकालिक शिक्षक पदों की संख्या में न जोड़ें जाने की मांग

Posted: 16 Jun 2022 05:21 PM PDT

शिक्षामित्रों को पूर्णकालिक शिक्षक पदों की संख्या में न जोड़ें जाने की मांग 


प्रयागराज : परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षितों ने शिक्षक - छात्र अनुपात का डाटा सार्वजनिक किए जाने की मांग की है। प्रशिक्षितों ने गुरुवार को सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को संबोधित ज्ञापन उपसचिव को दिया। 


वार्ता में उनसे बताया कि प्रशिक्षित अभ्यर्थी काफी समय से शिक्षक भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे हैं। रिक्त पदों की संख्या के संबंध में स्पष्ट किया कि शिक्षामित्रों के पदों को पूर्णकालिक शिक्षक के रूप में न जोड़ा जाए, जिससे पदों को नुकसान न हो । 


उपसचिव ने प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को बताया कि सभी जिलों से शिक्षकों का आंकड़ा मंगाया जा रहा है।

अनुदानित मान्यता प्राप्त मदरसों में अब प्री-प्राइमरी कक्षाओं का संचालन

Posted: 16 Jun 2022 04:53 PM PDT

अनुदानित मान्यता प्राप्त मदरसों में अब  प्री-प्राइमरी कक्षाओं का संचालन


लखनऊ : प्रदेश के अनुदानित-मान्यता प्राप्त मदरसों में अब कान्वेंट की तर्ज पर प्री-प्राईमरी कक्षाओं का संचालन करवाया जाएगा। किंडर गार्डेन की तरह मदरसों में बच्चों की प्रारम्भिक पढ़ाई के लिए शुरुआती दौर में 25 राज्य अनुदानित मदरसों को चिन्हित किए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार को अधिकृत किया गया है।



यह फैसला बुधवार को परिषद की बैठक में लिया गया। चेयरमैन डा. इफ्तेखार अहमद जावेद की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रदेश के मदरसों से पढ़ाई करके अच्छे पदों पर कार्यरत और समाज में प्रतिष्ठित मुकाम बनाने वाले पुरा छात्र-छात्राओं की मौजूदा जानकारी हासिल कर उसे सार्वजनिक किया जाए ताकि मौजूदा पीढ़ी को मदरसों की पढ़ाई कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जा सके।


प्रदेश के अनुदानित और गैर अनुदानित सभी मदरसों में पढ़ाने वाली अध्यापिकाओं को मातृत्व अवकाश का लाभ दिए जाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में इस मुद्दे पर भी चर्चा हुई कि मदरसा नियमावली-2016 में दी गई व्यवस्था के अनुसार मदरसा प्रबंधकों द्वारा प्रशासन योजना का अनुमोदन नहीं करवाया जा रहा है और इसके विपरीत शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।


 परिषद ने निर्णय लिया है कि जब तक मदरसे द्वारा अपनी प्रशासन योजना का अनुमोदन प्राप्त नहीं कर लिया जाता तब तक उन मदरसों की नई नियुक्तियों पर सहमति नहीं दी जाएगी।यह जानकारी मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार जगमोहन सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अनुरोध के क्रम में राज्य के मदरसों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का सर्वे और गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे करवाया जाएगा। इसके लिए शासन से अनुमति लेने के बाबत रजिस्ट्रार को अधिकृत किया गया है।

शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की संविदा अवधि अब 16 जून से 31 मई, शैक्षिक सत्र का समय बदलने पर शासन ने किया संशोधन

Posted: 16 Jun 2022 04:37 PM PDT

शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को भी जून में जाना होगा स्कूल, यह होगी नवीनीकरण की प्रक्रिया

शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की संविदा अवधि अब 16 जून से 31 मई, शैक्षिक सत्र का समय बदलने पर शासन ने किया संशोधन



शासन ने परिषदीय स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षामित्रों व अंशकालिक अनुदेशकों की संविदा अवधि 16 जून से 31 मई तक कर दी है। साथ ही कहा है कि जनवरी में होने वाले 15 दिवसीय शीतकालीन अवकाश (31 दिसंबर से 14 जनवरी) की अवधि उनकी सेवाओं में नहीं जोड़ी जाएगी और न ही उन्हें इस अवधि का मानदेय मिलेगा। इस तरह उन्हें 11 महीने का मानदेय ही मिलेगा।


इसके साथ ही अब यह स्पष्ट हो गया है कि उन्हें 16 जून से शैक्षिक सत्र शुरू होने पर कक्षाओं में पढ़ाना होगा। अभी तक संविदा की अवधि 1 जुलाई से 31 मई तक थी और नई संविदा अवधि 1 जुलाई से शुरू होती थी। इसलिए शिक्षा मित्रों व अनुदेशकों के बीच संशय की स्थिति थी। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि 16 जून से विद्यालय खुलने पर वह जाएं या नहीं? साथ ही जून माह का मानदेय मिलेगा या नहीं? इसी पर अब शासन ने संशोधित आदेश जारी कर दिया है। विशेष सचिव आरवी सिंह की ओर से जारी आदेश में शिक्षामित्रों व अंशकालिक अनुदेशकों की नवीनीकरण प्रक्रिया में भी बदलाव कर दिया गया है।



इसके तहत यदि किसी शिक्षा मित्र का शिक्षण कार्य व आचरण संतोषजनक नहीं रहा है तो ग्राम शिक्षा समिति 31 मई तक तथ्यात्मक आपत्ति प्रस्ताव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी 5 जून तक जिलाधिकारी को ये प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। यदि जिलाधिकारी प्रस्ताव पर संतुष्ट होंगे तो शिक्षा मित्र का नवीनीकरण नहीं होगा। अन्यथा 16 जून से उसका स्वत: नवीनीकरण माना जाएगा। शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग को अब इस संबंध में आगे की कार्रवाई करने व अन्य प्राविधान यथावत रहने की बात कही है।


अंशकालिक अनुदेशकों का ऐसे होगा नवीनीकरण

अंशकालिक अनुदेशकों के नवीनीकरण की कार्यवाही प्रत्येक वर्ष संविदा समाप्त होने से कम से कम एक महीने पूर्व जरूर शुरू की जाएगी। 31 मई के पूर्व अंशकालिक अनुदेशकों का नवीनीकरण न किए जाने व संबंधित अनुदेशक के खिलाफ कोई अलग तथ्य सामने आने पर संबंधित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व्यक्तिगत रूप से उत्तरादायी होंगे। 31 मई तक नवीनीकरण न होने पर संबंधित अंशकालिक अनुदेशक का स्वत: नवीनीकरण हो जाएगा। इस क्रम में 31 मई से 15 जून के बीच अनुबंध की प्रक्रिया पूरी करानी अनिवार्य होगी।






शासन ने परिषदीय स्कूलों में 16 जून से शिक्षामित्रों व अनुदेशकों की उपस्थिति पर कायम असमंजस को दूर कर दिया है। शासन ने स्पष्ट किया है कि अब शिक्षामित्रों व अनुदेशकों की संविदा अवधि 16 जून से 31 मई तक होगी। इन्हें पूर्व की भांति 11 माह का ही मानदेय मिलेगा। बेसिक शिक्षा परिषद सचिव ने भी अपने आदेश में शिक्षकों के साथ शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों को विद्यालय जाने के निर्देश दिए हैं।



अब तक जुलाई माह में स्कूल खुलने के कारण जून में शिक्षामित्रों व अनुदेशकों की उपस्थिति का पेंच नहीं फंसता था। पिछले वर्ष कोरोना के कारण बंद रहे स्कूलों को 21 जून से खोला गया था लेकिन उस समय बच्चों व शिक्षामित्रों तथा अनुदेशकों को उपस्थिति से छूट थी। इस वर्ष 16 जून से ही शिक्षकों एवं बच्चों के लिए स्कूल खुलने के कारण असमंजस की स्थिति पैदा हो गई थी। शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि शीतकालीन अवकाश की 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक की अवधि को संविदा अवधि में नहीं गिना जाएगा। इस तरह शीतावकाश के 15 दिन व जून माह के 15 दिनों का मानदेय शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को नहीं मिलेगा। इसके चलते उन्हें पूर्व की भांति 11 माह का मानदेय ही प्राप्त होगा।



तो अब टूट गया सुंदर सपना

शासन एवं विभाग द्वारा स्थिति स्पष्ट न किए जाने से पहले शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों ने जून माह में भी मानदेय पाने का सुंदर सपना संजो लिया था। बुधवार को स्थिति स्पष्ट होते ही शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के चेहरे उतर गए।


यह होगी नवीनीकरण की प्रक्रिया

सत्र में यदि किसी शिक्षामित्र का शिक्षण कार्य एवं आचरण संतोषजनक नहीं रहता है तो ग्राम शिक्षा समिति 31 मई तक तथ्यात्मक आपत्ति बीएसए को उपलब्ध कराएगी। बीएसए ऐसे सभी प्रस्तावों को डीएम के समक्ष रखेंगे। डीएम यदि प्रस्तावों से संतुष्ट होंगे तो ऐसे शिक्षामित्रों का नवीनीकरण नहीं किया जाएगा अन्यथा 16 जून से स्वत: नवीनीकरण हो जाएगा।



Post Bottom Ad

Pages