ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, June 18, 2022

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Bounsi News: सड़क दुर्घटना में एक 26 वर्षीय युवक की हुई दर्दनाक मौत

Posted: 18 Jun 2022 09:44 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। सड़क दुर्घटना में एक 26 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बौंसी थाना क्षेत्र के सिरांय गांव निवासी मनोज उर्फ मुन्ना साह का 26 वर्षीय छोटा पुत्र रोहित साह अपने रिश्तेदार देवघर निवासी उत्तम साह के साथ मोटरसाइकिल से झारखंड के देवघर जिला अंतर्गत दिग्घी गांव जा रहे थे। बताया जाता है कि, मृतक की बहन सुप्रिया के घर में शुक्रवार को पूजा अर्चना थी। इसलिए बाइक से जाने के क्रम में ही मोहनपुर गांव समीप एक अज्ञात 

हाईवा नहीं युवक के बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जोरदार टक्कर के कारण युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि रिश्तेदार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनका देवघर के सदर अस्पताल में ही इलाज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव जब सिरांय गांव पहुंचा तो गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। मां, पिता, पत्नी सहित अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। अंतिम संस्कार कर दिया गया है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Rewari News : कैप्टन अजय यादव के बयान के खिलाफ गुर्जर समाज के लोग कैप्टन के समर्थन में आए

Posted: 18 Jun 2022 09:42 AM PDT

ग्राम समाचार न्यूज : रेवाडी। गुज्र्जर समाज के जिला उपप्रधान सुखबीर बोकन कसौला, पूर्व ब्लाक समिति चेयरमैन सुभाष छाबडी, पूर्व सरपंच मुनीराम भुढला, कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष धमबीर मुंडनवास, भरत तोंगड पूर्व सरपंच, लक्खी पूर्व सरपंच बखापुर, संजय बोकन भवाडी, रामु गुज्र्जर, संदीप बोकन कोसला, प्रकाश रावत, रोशन पूर्व चेयरमैन कसौला, राजकपूर छापडी पूर्व अहिर कॉलेज प्रधान, जयनारायण गुज्र्जर, इंद्र प्रधान कसौला इत्यादि लोगों ने कहा कि पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव 36 बिरादरी के नेता हैं और सभी को साथ लेकर चलने वाले हैं। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कैप्टन अजय सिंह ने बराबर का विकास कराया। गुज्र्जर समाज के युवाओं को रोजगार दिलवाया, रेवाडी में राजेश पायलेट चौक और पौसवाल चौक भी कैप्टन अजय सिंह यादव ने ही बनवाए। गुज्र्जरों के गांव में सरकारी स्कूलों को अपग्रेड कराया। इतना ही नही कैप्टन अजय सिंह यादव ने ओबीसी का राष्ट्रीय चेयरमैन बनने के बाद रेवाडी व महेंद्रगढ में गुज्र्जर समाज का जिलाध्यक्ष बनाया है। 



गुज्र्जर समाज के लोगों ने कहा दिल्ली पुलिस के साथ कैप्टन साहब की जो भी नौंकझौंक हुई उसको सोशल मीडिया पर एक पक्षीय दिखाया जा रहा है। जब हमें इसकी जानकारी हुई तो हमारे गुज्र्जर समाज का एक प्रतिनिधि मंडल ने कैप्टन अजय सिंह से मुलाकात की। तब कैप्टन अजय सिंह ने बताया कि उनका गुज्र्जर समाज को ठेस पंहूचाने की कोई मंशा नही थी फिर भी यदि गुज्र्जर समाज को बुरा लगा तो मैं आप सभी के सामने अपने शब्द वापिस लेता हूं और गुज्र्जर समाज सदैव आदरणीय रहेगा। लेकिन उसके बावजूद अपने निजी स्वार्थ के लिए कैप्टन साहब का पूतला फूंकना केवल और केवल भाईचारा खराब करने की कौशिस की जा रही है, जिसको हम गुज्र्जर समाज के लोग कभी भी पूरा नही होने देगें। 

गुज्र्जर समाज के लोगों ने कहा कुछ राजनीतिक लोग अपने स्वार्थ के लिए कैप्टन अजय सिंह को बदनाम करना चाह रहे हैं जिसकी हम कडी शब्दों में निंदा करते हैं। यदि किसी को अपनी राजनीति करनी है तो वह सकारात्मक तरीके से करें न कि नकरात्मक तरीके से किसी को बदनाम करके। उन्होंने कहा पायलेट चौक पर जो लोग यह कह रहे हैं कि कैप्टन अजय सिंह माफी मांगे तो वो ये बताएं कि माफी का क्या पैरामिटर है, हम सभी के सामने, सोशल मीडिया और मीडिया में भी उन्होंने अपने शब्द वापिस ले लिए हैं। उन्होंने कहा कैप्टन साहब की किसी से कोई द्वेष भावना नही है। लेकिन कुछ बाहर के लोग अपने निजी हितों को साधने के लिए रेवाडी में आकर गुज्र्जर समाज का भाईचारा खराब कर रहे हैं। लेकिन गुज्र्जर समाज कैप्टन अजय सिंह यादव के साथ है और साथ रहेगा।

Bounsi News: मामूली घरेलू विवाद में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Posted: 18 Jun 2022 09:44 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के मिश्राचक गांव गांव में एक महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी अजय मंडल की पत्नी रिंकू देवी का पति और सास अझोला देवी से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया था। हालांकि बात विवाद 2 दिन पूर्व हुआ था। जिसके बाद शनिवार को महिला ने अपने घर में खुद को अकेले पाकर प्लास्टिक की मोटी रस्सी से गले में फंदा डाला और छत पर लगे पंखे की कड़ी से झूल गई। पति, सास व अन्य परिजनों के आने के बाद लोगों की घटना की 


जानकारी मिली। जिसके बाद महिला के शव को नीचे उतारा गया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक महिला की मां रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादा समीप हरकौड़ा गांव निवासी रेखा देवी, भाभी बिजली देवी सहित अन्य लोग सिरांय गांव पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की पड़ताल आरंभ कर दी। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय के निर्देश पर शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि, मामले की पड़ताल की जा रही है। साथ ही लोगों से आवश्यक पूछताछ करने की बात बताई गई है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Rewari News : अंतर्राष्ट्रीय नशा विरोधी एवं अवैध व्यापार दिवस के उपलक्ष में साप्ताहिक नशा मुक्ति एवं मेडिकल का आयोजन

Posted: 18 Jun 2022 09:33 AM PDT



ग्राम समाचार न्यूज : हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद शाखा रेवाड़ी द्वारा भारत मिशन मुक्त अभियान एवं 26 जून 2022 अंतर्राष्ट्रीय नशा विरोधी एवं अवैध व्यापार दिवस के उपलक्ष में नशा मुक्ति केंद्र रेवाड़ी द्वारा साप्ताहिक नशा मुक्ति एवं मेडिकल का आयोजन शनिवार को सीजी इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड बावल में आयोजन किया।

Rewari News : प्रयास एवं सी.एल.जी. कमेटी के सदस्यों ने उपायुक्त अशोक गर्ग से मुलाकात की

Posted: 18 Jun 2022 09:13 AM PDT



प्रयास एवं सी.एल.जी. कमेटी के सदस्यों ने वरिष्ठ अधिवक्ता एवं मेंबर हरियाणा रेड क्रॉस सोसाइटी सुनील भार्गव एडवोकेट के नेतृत्व में श्री अशोक गर्ग उपायुक्त से मुलाकात की एवं संस्था के सदस्यों ने फूलों का गुलदस्ता भेंट करके डीसी साहब का अभिनंदन किया वह रेवाड़ी में जो सख्त कदम उठाए हैं उनकी संस्था के सदस्यों ने प्रशंसा की एवं संस्था जो रेवाड़ी जिले में कार्य कर रही है उसकी डीसी शाम को रिपोर्ट पेश की एवं संस्था ने विशेष कर नशा मुक्ति अभियान को लेकर जो अभियान चलाया है उसके बारे में बताया एवं जो थाना स्तर पर कमेटी बनाई है उसके बारे में अवगत कराया यह कमेटी अपराध रोकने में विशेषकर जो कार्य कर रही है उसके बारे में अवगत कराया तथा रेवाड़ी शहर की जो जन समस्याएं हैं उनके बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की उपायुक्त महोदय ने विश्वास दिलाया की रेवाड़ी की जो जन समस्याएं हैं उनको जल्द से जल्द समस्या का समाधान करेंगे एवं संस्था के सदस्य समय-समय पर पूरे रेवाड़ी जिले की एवं शहर की समस्याओं से अवगत कराते रहें इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता श्री रामनाथ महलावत, प्रवक्ता श्री गीता शर्मा, डॉ कविता गुप्ता, योगाचार्य अनिल कुमार, राज इंटरनेशनल स्कूल के एमडी नवीन सैनी, श्री दिनेश कपूर, श्री नरेश कुमार संगवारी, महेश कुमार साइकिल लिस्ट, श्री जगमोहन गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Jamshedpur News: 11वीं की परीक्षा में संताली लिपि ओल चिकि से चार परीक्षार्थी शामिल हुए

Posted: 18 Jun 2022 07:56 AM PDT


ग्राम समाचार संवाददाता,जमशेदपुर: राज्यभर में चल रही  11वीं की परीक्षा में आज मातृभाषा की परीक्षा संपन्न हुई. जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालय एवं महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. जिले के अंतर्गत चाकुलिया प्रखंड के केएनजे उच्च विद्यालय में नरसिंहगढ़ उच्च विद्यालय, मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय एवं अन्य तीन  विद्यालययों का फरक्षी केंद्र बनाए गए हैं. इस परीक्षा केंद्र में कुल भाषा विषय के 604 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिसमें में संताली के 314, हिंदी के 175, अंग्रेजी के 54, बांग्ला के 9 एवं हो भाषा के 3 परीक्षार्थी ने भाग लिया.तथा 59 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इस विषय की परीक्षा में मुख्य बातें यह है, कि संताली भाषा एवं साहित्य  विषय के  चार परीक्षार्थी ने अपनी मातृभाषा संताली की लिपि ओलचिकी में परीक्षा दी. बताते चलें की संताली भाषा झारखंड राज्य की जनजातियों का एक प्रमुख भाषा है. संताली भाषा को 2002 में भारतीय संविधान के आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया है. ज्ञातव्य है कि आठवीं अनुसूची में सम्मिलित सभी भाषाओं को विकास करने का दायित्व केंद्र एवं राज्य सरकार की है. शिक्षा के अधिकार के तहत विद्यालय में 14 वर्ष तक के सभी बच्चों को मातृभाषा में  निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है. 

कालीदास मुर्मू, जमशेदपुर।

Bounsi News: बौंसी प्रखण्ड के आईसीडीएस ऑफिस में 60 आंगनवाड़ी सेविका को दी गयी जानकारी

Posted: 18 Jun 2022 03:22 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। सांझा प्रयास नेटवर्क द्वारा सुरक्षित गर्भसमापन कार्यक्रम के तहत सेविका दीदी को दी गयी जानकारी। बताया गया कि  विशेष श्रेणी के महिलाओं के गर्भ समापन की अवधि 20 से 24 सप्ताह तक बढ़ाये गए  कानून  के बारे में सेवा भारती संस्था के रिसर्च एंड ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर रितेश रंजन ने विशेष बैठक के दौरान जानकारी प्रदान की। इस बैठक में जानकारी दी कि 1971 से पूर्व किसी भी प्रकार का गर्भ समापन अवैध माना जाता था। गर्भ समापन के लिए बड़ी कठिनाइयां होती थी। अनेक तरह के घरेलू उपायों से गर्भ समापन करने को प्रक्रिया में महिलाओं की मृत्यु हो जाती थी। उसे रोकने के लिए 1971 में मे एमटीपी एक्ट बना। इसके बाद से सुरक्षित गर्भ समापन की प्रक्रिया शुरू हुई। अज्ञानता के कारण तथा सरकारी अस्पतालों में सुविधा 

नहीं होने के कारण गर्भवती महिलाओं को मृत्यु दर में कमी नहीं हो रही थी। उन्होंने बताया कि 1971 के प्रावधानों के अनुसार गर्भ समापन कई शर्तों के साथ वैध माना गया, लेकिन इससे भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। इसलिए एमटीपी एक्ट में संशोधन किया गया। जिससे 20 सप्ताह तक अब 24 सप्ताह तक के गर्भ को शर्तों के अनुसार समापन कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पर्याप्त भ्रूण विकृति के मामलों में गर्भावस्था के दौरान किसी भी समय गर्भ समापन को मान्य किया गया है। किसी भी महिला या उसके साथी के द्वारा प्रयोग किए गए गर्भनिरोधक तरीके की विफलता की स्थिति में अविवाहित महिलाओं को भी गर्भ समापन सेवाएं दी जा सकेंगी। उन्होंने बताया कि 20 सप्ताह तक एमटीपी के लिए एक आरएमपी और 20 से 24 सप्ताह के लिए दो आर एम पी की राय चाहिए। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि गोपनीयता को कड़ाई से बनाए रखा जाना आवश्यक है। इस मौके पर एल० एस० सुमलता कुमारी, ममता कुमारी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सुभाष कुमार एवं रम्भू कुमार उपस्थित थे।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Rewari News : पंचायत समिति के वार्डों का हुआ आरक्षण, वार्ड नं 2, 16 व 22 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित

Posted: 18 Jun 2022 12:03 AM PDT



रेवाड़ी, 18 जून* हरियाणा पंचायती राज संस्थाओं के आगामी आम चुनावों के मद्देनजर हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन नियमावली 1994 के नियम 5 में किए गए प्रावधान के अनुसार रेवाड़ी खंड की पंचायत समिति के कुल 24 वार्ड का आरक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीसी अशोक कुमार गर्ग के मार्गदर्शन में एसडीएम रेवाड़ी सिद्धार्थ दहिया द्वारा किया गया।



एसडीएम सिद्धार्थ दहिया ने बताया कि रेवाड़ी खंड की पंचायत समिति में कुल 24 वार्ड हैं, जिनमें से वार्ड नंबर 1, 5 व 17 अनुसूचित जाति महिलाओं के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, वार्ड नंबर 2, 16 व 22 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नंबर 3, 6, 8, 10, 12, 14, 18, 20 महिलाओं के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, वार्ड नंबर 4, 7, 9, 11, 13, 15, 19, 21 महिला के लिए, वार्ड नंबर 23 पिछड़ा वर्ग (ए) महिलाओं के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए तथा वार्ड नंबर 24 पिछड़ा वर्ग (ए) महिला लिए आरक्षित किया गया है।

Post Bottom Ad

Pages