सुल्तानपुर टाइम्स |
- आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ‘‘ हर घर तिरंगा‘‘ कार्यक्रम को जनपद में सफल बनाने हेतु डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई आयोजित
- पति के सामने पत्नी से 6 लोगों ने किया गैंगरेप
- शहर के मुख्य मार्गों पर अवैधानिक रूप से अवरोध एवं स्थायी दुकानदारों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण को हटाने हेतु उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में चला अभियान
- घर में किया कत्ल,35 घंटे तक शव को पलंग के नीचे छिपाकर रखा
- UP में 13 जून से शुरू होगी अभ्युदय योजना में निशुल्क कोचिंग
- राष्ट्रपति कोविंद आज प्रधानमंत्री मोदी के साथ जाएंगे अपने पैतृक गांव
- प्रधानमंत्री मोदी आज रखेंगे 80 हजार करोड़ की निवेश परियोजनाओं की आधारशिला
- चोरों के गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार किया,महिला समेत चार चोरों ने अब तक 17 चोरी की वारदातों को अंजाम दिया
- मेगा इवेन्ट हक की बात जिलाधिकारी के साथ‘‘ कार्यक्रम राणा प्रताप पी0जी0 कालेज में हुआ आयोजन
- अयोध्या में शिक्षिका की हत्या से मचा हड़कंप
- 15 करोड़ लोगों का टीकाकरण करने वाला पहला राज्य बना यूपी
- कानपुर में सिपाही की गर्दन रेतकर हत्या
- आज से मथुरा में नहीं मिलेगी शराब
| Posted: 03 Jun 2022 06:21 AM PDT सुलतानपुर स्वतन्त्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर "आजादी का अमृत महोत्सव" कार्यक्रम देशभर में गरिमामय रूप से मनाया जा रहा है, जिसके क्रम में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम मनाये जाने हेतु बैठक आयोजित की गयी। बैठक में शासन द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप जनपद के प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जाग्रत करते हुए स्वतन्त्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करने के उद्देश्य से दिनांक 11 अगस्त 2022 से 17 अगस्त 2022 के मध्य "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम मनाया जाना है, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक भारतीय को अपने घर एवं प्रतिष्ठानों पर झण्डा फहराने के लिये प्रेरित करना है। उक्त कार्यक्रम प्रत्येक सरकारी अधिकारी/कर्मचारी, शिक्षकगण, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्वयं सहायता समूहों, विभिन्न नागरिक संगठनों आदि के सहयोग से क्रियान्वित किये जाने के साथ-साथ वाणिज्यिक एवं व्यावसायिक समूहों एवं संगठनों को उनकी सहभागिता व तिरंगा झण्डा बनवाने के लिये सीएसआर संसाधनों को उपलब्ध कराने हेतु प्रेरित किये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जानी है। इस परिप्रेक्ष्य में "हर घर तिरंगा'' कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजित कराये जाने की प्रक्रिया में इंगित शासनादेश के अनुसार व्यापक प्रचार-प्रसार, स्वयं सहायता समूहों को सम्मिलित करते हुए "झण्डा निर्माण समूहों का गठन", इस प्रक्रिया में जनपद हेतु निर्धारित लक्ष्य एवं आवश्यकता के अनुरूप झण्डों के निर्माण हेतु दिनांक 05 जून 2022 तक स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय टेलर्स तथा आईटीआई व अन्य वोकेशनल प्रशिक्षण केन्द्रों के दक्षकारों का चयन, जनपद स्तर से पंचायत स्तर तक विभिन्न स्तरों पर नोडल अधिकारीगण के तैनाती के साथ-साथ पर्यवेक्षकों की तैनाती, समस्त सरकारी अधिकारी/ कर्मचारियों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कर्मियों, आशा बहुओं आदि को "हर घर तिरंगा'' कार्यक्रम हेतु लक्ष्य का निर्धारण, विकास खण्ड स्तरीय समितियों का गठन आदि गतिविधियों पर समयबद्ध/निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित किया जाना है। शासनादेश में निहित निर्देशों के अनुसार दिनांक 11 अगस्त 2022 से 17 अगस्त 2022 के मध्य "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजित कराये जाने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी सुलतानपुऱ/सदस्य सचिव, जनपद स्तरीय गठित समिति को मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया है कि समस्त सम्बन्धित विभागों के जनपद स्तरीय/उत्तरदायी अधिकारीगण से समन्वय स्थापित कर शासनादेश में वर्णित प्रत्येक बिन्दु पर मुख्य विकास अधिकारी/जिलाधिकारी के माध्यम से आवश्यकतानुसार मार्गदर्शन प्राप्त कर समस्त सम्बन्धित अधिकारीगण को समुचित निर्देश निर्गत एवं समय- समय पर बैठक आदि की कार्यवाही कराते हुए शासन की अपेक्षानुसार "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम का सुव्यवस्थित/सफलतापूर्वक आयोजन कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, जिला विकास अधिकारी राम उदरेज यादव, जिला पंचायतराज अधिकारी आर0के0 भारती सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। |
| पति के सामने पत्नी से 6 लोगों ने किया गैंगरेप Posted: 03 Jun 2022 06:14 AM PDT
लखनऊ बरेली में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां तमंचे के बल पर पति के सामने 6 लोगों ने महिला से बारी-बारी रेप किया। पति ने विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई की। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मोबाइल भी छीन लिया। शुक्रवार को पीड़िता पति के साथ SSP ऑफिस पहुंची और तहरीर दिया।पीड़िता ने बताया, 'गुरुवार रात 8 बजे वह पति के साथ करगैना बाजार में ऑटो से उतरी। खड़ंजे के रास्ते गांव जा रही थी। जैसे ही गांव के पास बने स्वीमिंगपुल के पास पहुंची प्रधान के बेटे ने 5 साथियों के साथ उसका रास्ता रोक लिया। सभी के हाथ में डंडे थे, जबकि कुछ के हाथ में तमंचे थे। सभी उसके गांव के हैं। पति ने जब उन्हें रास्त रोकने पर टोका तो पीटने लगे।पीड़िता ने बताया, 'जब दोनों ने छोड़ देने की गुजारिश की तो तमंचा लगा दिया गया। इसके बाद सभी ने स्वीमिंगपुल की दीवार की आड़ में दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसके पति का मोबाइल छीन लिया। घटना के बारे में जानकारी देने पर हत्या की धमकी देते हुए चले गए।पीड़िता ने बताया कि धमकी के डर से वह रात के अंधेरे में पुलिस से शिकायत करने थाने तक नहीं जा सके। उसके बाद किसी तरह हिम्मत जुटाकर वह गांव से निकले और SSP ऑफिस पहुंचे। SSP ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत की है, गंभीरता के तहत सुभाषनगर पुलिस को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। |
| Posted: 03 Jun 2022 06:11 AM PDT सुलतानपुर मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम जिला प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत उप जिलाधिकारी कहाकशॉ अंजुम के नेतृत्व में एआरटीओ (प्रशासन) नन्द कुमार, अवर अभियन्ता पीडब्ल्यूडी इकबाल अहमद, कर अधीक्षक नगर पालिका एम.ए. आब्दी, साफाई निरीक्षक भानु प्रताप सिंह, राजस्व निरीक्षक वेद प्रकाश राय, अवर अभियन्ता देवी प्रसाद मिश्र, अवर अभियन्ता (जल) पंकज कुमार वर्मा, पालिका कर्मचारियों के साथ नगर क्षेत्र में कोतवाली नगर से बस स्टैण्ड होते हुए गोलाघाट चौराहा से पालिका स्टैण्ड से वापस बायीं पटरी पर गोलाघाट चौराहा से अवन्तिका होटल होते हुए बस स्टैण्ड तक सड़क/सड़क पटरियों से अस्थायी अतिक्रमण हटाये जाने हेतु अभियान चलाया गया। उप जिलाधिकारी द्वारा अभियान के दौरान सड़क के किनारे स्थित दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गयी कि सड़क/सड़क पटरी पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें, यदि अतिक्रमण किया गया, तो दुकानदारों के विरूद्ध जुर्माने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने दुकानदारों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि यदि दो दिवस के अन्दर फुटपाथ एवं मार्गों से अतिक्रमण नहीं हटाया, तो प्रशासन एवं पालिका अवैध अतिक्रमण को स्वयं हटा देगी, जिसमें होने वाली क्षति के लिये अतिक्रमणकर्ता स्वयं जिम्मेदार होंगे। स्थायी रूप से हुए 10 अतिक्रमण एवं 05 बड़ी होर्डिंग, 15 छोटी होर्डिंग हटायी गयी। अभियान को उप जिलाधिकारी के निर्देशन में नगर पालिका परिषद, लोक निर्माण विभाग एवं पुलिस बल के सहयोग से जब तक समस्त मार्गों से अतिक्रमण न हट जाय तब तक अभियान को नियमित चलाये जाने के निर्देश दिये गये हैं। |
| घर में किया कत्ल,35 घंटे तक शव को पलंग के नीचे छिपाकर रखा Posted: 02 Jun 2022 11:19 PM PDT लखनऊ आगरा में शादी से इनकार करने पर सोमवार को आशीष तोमर ने अपने घर में बीकॉम की छात्रा खुशबू की गला घोंटकर हत्या कर दी। 35 घंटे तक शव को पलंग के नीचे छिपाकर रखा। दुर्गंध आने पर पिता मुकेश तोमर को जानकारी हुई तो मंगलवार रात तीन बजे उनके साथ बाइक पर ले जाकर गांव आबिदपुर के पास सड़क किनारे शव को आग लगा दी। पुलिस को बुधवार सुबह शव जलता मिला था। देर रात शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को वारदात का खुलासा किया और आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी आशीष ने बताया कि 30 मई (सोमवार) को सोमवती अमावस्या थी। मां-बाप सुबह गंगा स्नान के लिए राजघाट गए थे उनके जाने के बाद उसने खुशबू को फोन कर घर बुला लिया था। शाम करीब चार बजे शादी की बात करने पर खुशबू ने इनकार कर दिया। इस पर दोनों में विवाद हुआ, गुस्से में उसने खुशबू की उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को पलंग के नीचे छिपा दिया था। वह रातभर शव के साथ ही रहा। दूसरे दिन मंगलवार को सुबह माता-पिता आ गए। 24 घंटे बाद शव से दुर्गंध आने लगी। इसके बाद रात में पिता के साथ शव को ठिकाने लगा आया था। पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। खुशबू का फेंका गया मोबाइल और जूते आरोपी के घर से बरामद कर लिए गए हैं। आपको बता दें कि एक जून की सुबह आबिदगढ़ के पास पुलिस को गश्त के दौरान युवती का शव पड़ा मिला था। शव जल रहा था। पानी डालकर पुलिस ने आग बुझाई थी। अधजली लाश को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया था। बुधवार रात को मृतका की शिनाख्त खुशबू के रूप में हुई। खुशबू के पिता वीरपाल सिंह मूलरूप से जलेसर के नगला नैनसुख के रहने वाले हैं। मथुरा में यूपी 112 के सिपाही हैं। एत्माद्दौला के शांता कुंज कॉलोनी में परिवार सहित रहते हैं। दो बेटियों में खुशबू बड़ी थी। वह कमला नगर स्थित संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय में बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।30 मई की सुबह नौ बजे पड़ोसी के साथ कालेज जाने के लिए निकली थी। इसके बाद लापता हो गई थी। 31 मई को पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई। वीरपाल सिंह ने बेटी की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि नवनीत नगर निवासी आशीष तोमर काफी समय से बेटी को परेशान कर रहा था। शादी का दबाव बना रहा था। उन्होंने शादी से इंकार किया था। बेटी उससे मना कर रही थी। इस पर उसने खुशबू की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी आशीष तोमर और उसके पिता मुकेश तोमर को पकड़ लिया। एसपी पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि पूछताछ में आशीष ने बताया कि वह खुशबू को पहले से जानता था। शादी करना चाहता था। उसने खुशबू को फोन करके अपने घर बुलाया था। उस समय माता-पिता गंगा स्नान करने गए थे। शादी की कहने पर विवाद होने लगा। खुशबू मना कर रही थी। गुस्से में उसने दुपट्टे से खुशबू की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी ने शव को घर में ही छिपाया। पिता घर आ गए। दूसरे दिन पिता को जानकारी दी। 31 मई की रात तीन बजे पिता-पुत्र खुशबू के शव को ठिकाने लगा आए थे। पहचान नहीं हो पाए, इसके लिए जलाने का प्रयास भी किया था। परिजनों ने उसके मोजे और जींस को देखकर शिनाख्त की। |
| UP में 13 जून से शुरू होगी अभ्युदय योजना में निशुल्क कोचिंग Posted: 02 Jun 2022 11:18 PM PDT लखनऊ उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में 13 जून से मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की निशुल्क कक्षाएं शुरू हो रही हैं। योजना का तीसरा बैच इस बार शुरू होगा। अभ्युदय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। सिविल सर्विस, मेडिकल, इंजीनियरिंग, लॉ, बैंकिंग सहित अन्य प्रशासनिक सेवाओं व सुरक्षा सेवाओं से जुड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।इस वर्ष प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में आईएएस तथा पीसीएस की तैयारी करने के लिए 745, नीट के लिए 231 तथा जेईई के लिए 129 तथा एनडीए और सीडीएस के लिए 275 छात्र-छात्राओं को सिलेक्शन हुआ है। ऑफलाइन कक्षाएं 13 जून 2022 से शुरू होंगी। |
| राष्ट्रपति कोविंद आज प्रधानमंत्री मोदी के साथ जाएंगे अपने पैतृक गांव Posted: 02 Jun 2022 09:56 PM PDT
लखनऊ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार दोपहर अपने पैतृक गांव परौंख में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होंगे। इस दौरान वह अपने परिवारीजनों, मित्रों समेत अन्य लोगों से मुलाकात करेंगे।साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को संबोधित भी करेंगे। राष्ट्रपति शनिवार तक शहर में रहेंगे, जबकि प्रधानमंत्री कार्यक्रम में शामिल होकर दिल्ली लौट जाएंगे। दो दिन के कानपुर प्रवास पर आ रहे राष्ट्रपति कोविंद विशेष विमान से शुक्रवार दोपहर 12:40 बजे चकेरी एयरफोर्स स्टेशन पर उतरेंगे। यहां राज्यपाल उनका स्वागत करेंगी।दस मिनट बाद 12:50 बजे राष्ट्रपति और राज्यपाल कानपुर देहात के परौख के लिए रवाना होंगे। राष्ट्रपति करीब सवा एक बजे परौंख पहुंचेंगे। इसके कुछ देर बाद यानी 1:35 बजे प्रधानमंत्री मोदी लखनऊ से सीधे यहां पहुंचेंगे। कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद राष्ट्रपति शाम 4:40 बजे चकेरी एयरफोर्स स्टेशन आ जाएंगे, जबकि प्रधानमंत्री पांच मिनट के लिए चकेरी एयरपोर्ट से शाम 4:20 बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।राष्ट्रपति एयरफोर्स स्टेशन से सर्किट हाउस आ जाएंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह यहां गण्यमान्य नागरिकों से मुलाकात करेंगे। यहां रात्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह 10 से 11 बजे के बीच मर्चेंट चैंबर हॉल में आयोजित कार्र्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से पूर्वाह्न 11:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।दोपहर 1:45 बजे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री पथरी माता मंदिर में दर्शन करेंगे। 1:55 बजे दोनों गांव में स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में स्थापित की गई आंबेडकर प्रतिमा का लोकार्पण कर माल्यार्पण करेंगे। 2:10 बजे दोनों मिलन केंद्र पहुंचेंगे। यह राष्ट्रपति का पुश्तैनी आवास था, जिसे उन्होंने प्रशासन को मिलन केंद्र के लिए दान दे दिया है। इसमें गांव की महिलाएं स्वयं सहायता समूह बनाकर सिलाई, कढ़ाई और पैकिंग आदि का काम करने के साथ प्रशिक्षण भी लेती हैं। इसके बाद 2:30 से 3:30 बजे तक परौंख मैदान पर आयोजित जनसभा में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों और आम लोगों को संबोधित करेंगे। |
| प्रधानमंत्री मोदी आज रखेंगे 80 हजार करोड़ की निवेश परियोजनाओं की आधारशिला Posted: 02 Jun 2022 09:54 PM PDT
लखनऊ उत्तर प्रदेश ने कोविड महामारी से जंग के साथ-साथ निवेश का माहौल बनाने की बड़ी पहल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 80 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश वाली 1406 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन प्रोजेक्ट के धरातल पर उतरने पर प्रदेश में पांच लाख रोजगार के नए अवसर सृजित होने का दावा किया गया है।इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ देश के शीर्ष उद्योगपतियों के शामिल होने की संभावना है। अदाणी समूह के अध्यक्ष और एमडी गौतम अदाणी, आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला, आईटीसी लिमिटेड के अध्यक्ष और एमडी संजीव पुरी, हीरानंदानी ग्रुप के एमडी निरंजन हीरानंदानी, जिंदल ग्रुप के चेयरमैन और एमडी सज्जन जिंदल, लुलु ग्रुप के एमडी यूसुफ अली व वीपी एयर लिक्विड के मैथ्यू आइरीज सहित तमाम उद्योगपतियों का आना तय माना जा रहा है।समारोह की तैयारियों पर शासन स्तर से लगातार नजर रखी जा रही है। मुख्यमंत्री योगी व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा स्वयं तैयारियों को लेकर लगातार अपडेट ले रहे हैं। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त अरविंद कुमार समारोह से जुड़े प्रत्येक पहलुओं की लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं। शासन ने मेहमानों की यादगार मेहमानवाजी को लेकर जबर्दस्त तैयारी की है। शहर को खूबसूरती से सजाया-संवारा गया है और हर प्रतिष्ठित आगंतुक के साथ लाइजन अफसर नामित किए गए हैं।ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के जरिए प्रदेश में डेटा सेंटर से लेकर यूनिवर्सिटी व डेयरी प्लांट तक लगने जा रह रहे हैं। सर्वाधिक 805 एमएसएमई के प्रोजेक्ट स्थापित होंगे। इसके बाद कृषि, फार्मास्यूटिकल्स और मेडिकल सप्लाई, शिक्षा, डेयरी व पशुपालन के प्रोजेक्ट शामिल हैं। |
| Posted: 02 Jun 2022 05:12 AM PDT सुल्तानपुर जिले में एसओजी टीम ने चोरों के गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला समेत चार चोरों ने अब तक 17 चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। इनके पास से पौने तीन किलो चांदी, ढाई सौ ग्राम सोने के गहने व 27 हजार रुपए कैश मिले हैं।डीआईजी/ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक दोस्तपुर, प्रभारी निरीक्षक मोतिगरपुर व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने बढौली तिराहे के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ करने पर बताया आरोपियों ने बताया कि हम लोग चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। जो सामान मिलाता है उसको बेच देते हैं। तथा उससे जो पैसा मिलता है उसे आपस में बांट लेते हैं।पुलिस ने जिन चार चोरों को गिरफ्तार किया है उनकी पहचान जीत बहादुर प्रजापति उर्फ जीतू पुत्र स्व राम जियावन प्रजापति निवासी लोकनाथपुर बालचन्द्र पट्टी थाना दोस्तपुर, अभिषेक उर्फ अखिलेश पुत्र स्व अशोक कुमार निवासी शाहपुर बगिया थाना दोस्तपुर, शीतला प्रसाद पुत्र स्व भगवानदीन निवासी बिनवन सरैया थाना मोतिगरपुर, सुंदरावती पत्नी शीतला प्रसाद प्रजापति निवासी सरैया थाना मोतिगरपुर के रूप में हुई है। इन पर अखंड नगर में दो, कादीपुर में एक, मोतिगरपुर में पांच, जयसिंहपुर में दो और दोस्तपुर में आठ केस दर्ज हैं। |
| मेगा इवेन्ट हक की बात जिलाधिकारी के साथ‘‘ कार्यक्रम राणा प्रताप पी0जी0 कालेज में हुआ आयोजन Posted: 02 Jun 2022 04:59 AM PDT सुलतानपुर जनपद में महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सम्मान एवं स्ववलंबन हेतु ''मिशन शक्ति फेज-4.0'' के अन्तर्गत गुरूवार को ''मेगा इवेन्ट हक की बात जिलाधिकारी के साथ'' कार्यक्रम का आयोजन राणा प्रताप पी0जी0 कालेज में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता एवं उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक डॉ0 विपिन कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व व अध्यक्षता में सफलता पूर्वक संचालन किया गया।इस कार्यक्रम में राणा प्रताप पी0जी0 कालेज के छात्र/छात्राओं द्वारा यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, भू्रण हत्या, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न तथा दहेज हिंसा आदि के सम्बन्ध में सरंक्षण, सुरक्षातंत्र, सुझावों, एवं सहायता के लिए परस्पारिक संवाद किया गया। छात्र/छात्राओं ने ज्वलंत मुद्दों पर जिलाधिकारी एवं उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक से प्रश्न किये। छात्रा द्वारा प्रश्न किया गया कि दहेज प्रथा निषेध है, तो फिर समाज में दहेज क्यों लिया जा रहा है ? इस पर जिलाधिकारी ने बताया कि समाज के सभी प़क्ष को आगे आना होगा। इसके खिलाफ आवाज उठानी होगी, तभी समाज में दहेज प्रथा बन्द होगी। दूसरी छात्रा द्वारा प्रश्न किया गया कि छेड़खानी होने पर ही लड़कियों को क्यों गलत समझा जाता है? उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि कानून में बदलाव आ गया है कि कोर्ट में दोनों पक्षों की बात सुनकर ही उचित निर्णय लिया जाता है। कार्यक्रम के दौरान एक छात्रा द्वारा सवाल किया कि रेप केस में सजा में इतनी देरी क्यों ? जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि फास्ट टैªक कोर्ट बना दिये गये हैं कानून यह कहता है कि 24 घण्टें के अन्दर पीड़ित का मेडिकल कराया जाय, जिससे अपराधी को त्वरित गति से सजा मिल सके। एक छात्र द्वारा सवाल किया गया कि मिशन शक्ति अभियान द्वारा केवल महिलाओं/बालिकाओं को ही क्यों जागरूक किया जाता है। अगर बालकों को भी जागरूक किया जाय तो, उनके अन्दर डर बना रहें ? जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि मीडिया के माध्यम से एवं अन्य प्रचार-प्रसार के माध्यम से सभी जनमानस को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस विभाग द्वारा प्रेस नोट के माध्यम से अपराधियों को दी गयी सजा के बारे में जानकारी दी जाती है, जिससे अपराधी प्रविृत्त के व्यक्तियों में भय बना रहेगा। उक्त अवसर पर छात्र/छात्राओं द्वारा अनेक प्रश्न पूछे गये, जिसका उत्तर जिलाधिकारी एवं उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक द्वारा सरलता दिया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी वी0पी0 वर्मा द्वारा महिला कल्याण विभाग से सम्बन्धित उपस्थित छात्र/छात्राओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं जैसे-निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, रानी लक्ष्मीबाई महिला एंव बाल सम्मान कोष, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड-19/सामान्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।इस अवसर पर संयोजक महिला प्रकोष्ठ डॉ0 निशा सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ0 एम0पी0 सिंह, रेखा गुप्ता महिला कल्याण अधिकारी, महिला शक्ति केन्द्र, डॉ0 नीतू सिंह, डॉ0 प्रभा सिंह, डॉ0 मंजू सिंह, सरोज यादव, संतोष पाल जिला समन्यवक, महाविद्यालय के अन्य शिक्षक/शिक्षिकाओं के अलावा लगभग 300 छात्र/छात्राएं भी उपस्थित रहे। |
| अयोध्या में शिक्षिका की हत्या से मचा हड़कंप Posted: 01 Jun 2022 09:48 PM PDT
लखनऊ अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के श्रीराम पुरम कॉलोनी में एक गर्भवती शिक्षिका की उनके घर में ही हत्या कर दी गई।उनके शरीर में चाकू के कई जगह पर निशान पाए गए हैं।घटना के बाद हत्यारे फरार हो गए जिनकी तलाश के लिए छानबीन की जा रही है। पुलिस ने एक टीम भी बनाई है।शिक्षिका का नाम सुप्रिया वर्मा है। शिक्षिका की हत्या से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है।बता दें कि शिक्षिका के परिवार वाले घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे वो किसी काम से बाहर गए थे।घर लौटने पर उन्होंने सुप्रिया को खून से लथपथ पाया। आनन-फानन उन्हें मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि पुलिस को CCTV फुटेज से अहम सुराग हाथ लगा है।एसपी सिटी ने बताया कि निर्माणाधीन घर में इसका शव बरामद हुआ है। टीमें लगा कर आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। सुप्रिया वर्मा बीकापुर ब्लॉक के असकरनपुर प्राथमिक विद्यालय में अध्यापिका थीं उनके पति भी बीकापुर ब्लॉक में अध्यापक हैं।बताया जा रहा है पति व सास मार्केट खरीददारी के लिए निकले थे ऊपर मकान पर निर्माण कार्य भी हो रहा था।उसी दौरान कोई घर में घुसा और धारदार हथियार से हत्या कर फरार हो गया।जब पति व सास मार्केट से लौटे तो घर मे पत्नी की लाश देख घबरा गए और घायल पत्नी को दर्शननगर स्थित ट्रामा सेंटर ले गए जहां डॉक्टरों नें मृत घोषित कर दिया।फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है जिसमें उसकी मौत चाकू के घाव से हुई बताई जा रही है। घटना के कारणों को लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ है। शुरुआत में लूट के इरादे से घुसे लुटेरों द्वारा हत्या की बात सामने आई लेकिन दिनदहाड़े जब मकान में काम चल रहा हो ऐसे में लुटेरों द्वारा ऐसी किसी घटना किए जाने को लेकर भी बड़ा सवाल उठ रहा है। इसलिए पुलिस घटना की तह तक पहुंचने के लिए मृतका के परिजनों और आसपास के लोगों के साथ साथ घर में काम कर रहे श्रमिकों से भी पूछताछ कर रही है।मृतका की मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। |
| 15 करोड़ लोगों का टीकाकरण करने वाला पहला राज्य बना यूपी Posted: 01 Jun 2022 09:43 PM PDT
लखनऊ प्रदेश में चल रहे टीकाकरण अभियान के दौरान 15 करोड़ लोगों को कोविड टीका लगाया जा चुका है। इतनी बड़ी संख्या में टीकाकरण करने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य है। अब तक यहां कुल 32.76 करो़ड की डोज दी जा चुकी है.प्रदेश सरकार की ओर से टीकाकरण को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। पहले स्वास्थ्य कर्मियों और फिर फ्रंटलाइन वर्कर को टीका देने के बाद अब किशोरों का भी टीकाकरण किया जा रहा है। जून माह की शुरुआत में ही उत्तर प्रदेश ने टीकाकरण में बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जिसके तहत यूपी के 15 करोड़ लोगों को टीके का कवच पूरी तौर पर मिल चुका है। राज्य ने वयस्क आबादी के सौ फीसदी को वैक्सीन की पहली खुराक भी दी चुकी है, जबकि राज्य में 92 प्रतिशत से अधिक आबादी को पूरी तरह से टीके की डोज दी जा चुकी है। अब बाकी बचे आठ प्रतिशत लोगों के लिए अभियान चलाया गया गया है।सरकार ने 10 जनवरी से बूस्टर डोज देने की शुरुआत की। राज्य में अब तक लगभग 31. 52 लाख बूस्टर डोज दी जा चुकी हैं। राज्य में अब तक 15.17 आयु वर्ग के बच्चों को 24592596 से अधिक टीके की खुराक दी जा चुकी है। इसी तरह 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को 10211117 से अधिक टीके की खुराक दी जा चुकी है। |
| कानपुर में सिपाही की गर्दन रेतकर हत्या Posted: 01 Jun 2022 09:42 PM PDT
लखनऊ कानपुर के बिल्हौर थाने में तैनात सिपाही की बुधवार देर रात गर्दन रेत कर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह साथी सिपाही कमरे में पहुंचा तो खून से लथपथ शव मिला। उसने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। इसके बाद बिल्हौर थाने की पुलिस, पुलिस अधीक्षक आउटर, क्षेत्राधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गए।पुलिस अधीक्षक आउटर ने बताया कि बिल्हौर थाने में फिरोजाबाद के दयापुर गांव में रहने वाला देशदीपक (30) किराए का कमरा लेकर रहता था। उसका रूम पार्टनर VIP ड्यूटी पर गया हुआ था। सुबह कांस्टेबल ने देशदीपक को फोन किया लेकिन कॉल नहीं उठने पर साथी कांस्टेबल कमरे में पहुंचा तो दंग रह गया। उसने देखा की देशदीपक का खून से लथपथ शव बेड पर पड़ा हुआ था। धारदार हथियार से गर्दन रेतकर हत्या की गई थी। बिल्हौर थाना प्रभारी ने हत्याकांड की जानकारी दीपक के परिजनों और उच्च अफसरों को दी।सिपाही की 22 अप्रैल को शादी हुई थी। कुछ दिन पहले ही शादी की छुट्टी पूरी करके ड्यूटी पर लौटा था। पुलिस हत्याकांड की प्रेम संबंध के एंगल से भी जांच कर रही है। सिपाही की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। जिससे हत्याकांड का खुलासा जल्द हो सके।एसपी आउटर ने बताया कि हत्यारे ने गमछे से पहले गर्दन कसी इसके बाद धारदार हथियार से गर्दन रेतकर हत्याकांड को अंजाम दिया। मृतक सिपाही के गले में गमछा कसा हुआ था। नृशंस हत्याकांड को देखकर अफसर भी दंग हैं कि आखिर कांस्टेबल की हत्या किसने और क्यों की है। |
| आज से मथुरा में नहीं मिलेगी शराब Posted: 01 Jun 2022 09:41 PM PDT
लखनऊ मुख्यमंत्री के आदेश के 8 महीने बाद मथुरा में बुधवार 2 जून से शराब, बीयर व भांग की 34 दुकानों पर ताला लग जाएगा। मुख्यमंत्री योगी ने जन्मस्थान के दस किमी के रेडियस एरिया को तीर्थ स्थल घोषित किया था।इसके बाद जिला प्रशासन ने 2 बार सहित 32 शराब दुकानें बंद करा दी हैं।इसकी जगह दूध दही और मख्खन की दुकानों को बढ़ाया जाएगा।गौरतलब है कि 8 माह पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा तीर्थ स्थल घोषित किए जाने के बाद शारब और मांस की दुकानों को जन्मभूमि स्थल के आस पास प्रतिबंधित किया गया था। आदेश के वावजूद 8 महीने तक जन्मस्थान क्षेत्र में शराब की बिक्री होती रही। तीर्थ स्थल घोषित होने के बाद मांस की बिक्री नॉन वेज होटलों को तत्काल बंद किया गया था। मुख्यमंत्री के इस आदेश का असर नगर निगम के 22 वार्डो में पड़ा था।मांस बिक्री पर तत्काल रोक के साथ ही शराब की बिक्री के चालू होने से प्रशासन पर लगातार सवाल उठ रहे थे।तीर्थ स्थल घोषित होने के चलते मथुरा की 7 देशी शराब, 7 अंग्रेजी शराब, 1 मॉडल शॉप, 8 बीयर की दुकान, 6 भांग की दुकान, 2 बार, 3 थोक के गोदामों सहित कुल 34 स्थानों पर तालाबंदी की गई है। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |

















