Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- BHOPAL NEWS- कंपनी को मुनाफे के लिए CORONA टेस्ट का टारगेट डबल
- MP CHUNAV NEWS- ट्रेनिंग में नहीं पहुंचे 8 कर्मचारी सस्पेंड, 5 कतार में
- मध्य प्रदेश मानसून- किस जिले में कहां से बादल आते हैं, यहां पढ़िए - MP weather general knowledge
- Vaishno Hospital Bhopal का डायरेक्टर गिरफ्तार, 1 करोड़ की फर्जी बिलिंग
- DAVV TIME TABLE तैयार, पढ़िए कब जारी होगा
- CM RISE पदस्थापना विवाद- 20 शिक्षक हाईकोर्ट गए, कामना आचार्य ने कई सस्पेंड किए
- MP NEWS- गोद में बच्चों को लेकर पिता ने नर्मदा में छलांग लगा दी, दोनों बच्चों की मौत
- Small business ideas- 25000 महीना कमाने नौकरी क्यों करना, यह स्टार्टअप शुरू कीजिए
- अमूल की लस्सी 6 महीने तक खराब क्यों नहीं होती, घर की लस्सी तो दूसरे दिन खट्टी हो जाती है- GK in Hindi
- मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कब समन मामलों के अपराधों की सुनवाई रुकवा सकता है जानिए- CrPC 1973
- गुस्सा करने वाले सर्वाइकल स्पान्डिलाइटिस का शिकार हो जाते हैं- health care management
- EPFO NEWS- 2021-22 के लिए ब्याज दर केंद्र सरकार द्वारा मंजूर
- MP College admission- उच्च शिक्षा विभाग ने नियम, कैलेंडर एवं टाइम टेबल जारी किए
- जनभागीदारी कर्मचारियों को परमानेंट करने राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा- MP NEWS
- JABALPUR NEWS- नहर में बह रहा शव निकालने उतरा बुजुर्ग डूबा, 36 घंटे बाद भी बेसुराग
- मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती सेकंड काउंसलिंग के लिए डीपीआई के सामने प्रदर्शन- MP NEWS
- INDORE की ओमेक्स सिटी में नववधू से गैंगरेप, पति के दोस्त बने हैवान
- CMO सुरेखा जाटव की शिकायत- मेरा इंजीनियर पति मुझे बदनाम कर रहा है - MP NEWS
- बड़ी खबर, मध्यप्रदेश में कन्यादान सम्मेलनों को चुनाव आयोग की मंजूरी- MP NEWS
- BHOPAL NEWS- 120 रु में 10 पौधे, फ्री होम डिलीवरी, वन विभाग का लिमिटेड टाइम ऑफर
- MP NEWS- बिजली की एवरेज बिलिंग बंद, प्रमुख सचिव ऊर्जा के आदेश
- लव मैरिज वालों के लिए बुरी खबर, आर्य समाज मंदिर में शादी नहीं हो पाएगी- Hindi News
- JABALPUR की महिला प्रोफेसर से पुणे के युवक ने लाखों रुपए भी लिए और आबरू भी
- CM RISE स्कूलों में अतिथि और चयनित शिक्षकों की नियुक्ति भी होगी- MP NEWS
- कमलनाथ को बड़ा झटका, सबसे पुराना और वफादार साथी नाराज, काम बंद- MP NEWS
| BHOPAL NEWS- कंपनी को मुनाफे के लिए CORONA टेस्ट का टारगेट डबल Posted: 03 Jun 2022 11:35 PM PDT भोपाल। कल तक जिन बातों को बेईमानी कहा जाता था, आज उनके लिए नियम और निर्देश जारी होने लगे हैं। 2 आउटसोर्स कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए भोपाल शहर में CORONA टेस्ट का टारगेट डबल कर दिया गया है। सरकारी डॉक्टरों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसी को छींक भी आए तो COVID-19 का टेस्ट जरूर कराना। कोई सवाल नहीं उठा सकता क्योंकि मामला लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है। एक टेस्ट किसी की जान से ज्यादा जरूरी नहीं हो सकता, लेकिन मुनाफे के लिए लैब के दरवाजे पर लाइन लगवा दी जाए यह भी तो अच्छी बात नहीं है। मध्य प्रदेश हेल्थ कॉरपोरेशन ने हाल ही में दो आउट सोर्स कंपनियों को CORONA टेस्टिंग का काम दिया है। पहले सरकार की तरफ से फ्री में टेस्ट होते थे। अब 78 रुपए लिए जाएंगे। दलील दी जा रही है कि प्राइवेट लाइफ में कराने पर डेड सो रुपए फीस लगती है। सरकार से अनुबंधित लैब में कराने पर केवल ₹78 लगेगी। जबकि वास्तविकता यह है कि सरकार की तरफ से फ्री में टेस्ट किया जाता था। अब ₹78 लिए जा रहे हैं। इस टेंडर के पहले तक भोपाल में हर रोज लगभग 500 टेस्ट हो रहे थे। अधिकारियों ने डॉक्टरों को सख्त निर्देश दिए हैं कि हर संदिग्ध मरीज का टेस्ट लिखा जाए। सूत्रों का कहना है कि कंपनियों के साथ डील हुई है। हर रोज कम से कम 2100 ग्राहक भेजेंगे। यानी प्रतिदिन ₹163800 फीस मिलेगी। 1 महीने में करीब 5000000 रुपए। |
| MP CHUNAV NEWS- ट्रेनिंग में नहीं पहुंचे 8 कर्मचारी सस्पेंड, 5 कतार में Posted: 03 Jun 2022 11:20 PM PDT ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में Indian Institute of Tourism and Travel Management में पहली चुनाव ट्रेनिंग के लिए बुलाया 1563 लोगों को गया था पर इनमें से 18 नहीं पहुंचे। जांच करने पर पता चला कि 5 लोग दूसरी जगह चुनावी ड्यूटी में लगे हैं। इसलिए इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। बाकी रहे 13 के खिलाफ सस्पेंशन की कार्रवाई चालू हो गई है। अपर कलेक्टर व ट्रेनिंग के प्रभारी एचबी शर्मा ने कहा कि 8 लोगों को कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी ने सस्पेंड कर दिया है। बाकी रहे पांच उच्च शिक्षा विभाग के प्राध्यापक व सहायक प्राध्यापक हैं। इनको सस्पेंड करने का प्रस्ताव संभाग आयुक्त को भेजा गया है। सहायक प्रोफेसर जयंत चौधरी, प्राध्यापक राघवेंद्र कुमार व संजय गुप्ता, सहायक प्राध्यापक संतोष कुमार व अनिल कुमार झा। अध्यापक बैजनाथ मोर्य, नरेंद्र सिंह धाकड़, महेश सिंह बाथम, माध्यमिक शिक्षक प्रमोद शाक्य, गौतम पांडे, प्रदीप पुंढीर, सहायक शिक्षक भरत कुमार शर्मा, राजेश यादव प्रशिक्षण के दौरान गैर हाजिर रहे हैं। |
| मध्य प्रदेश मानसून- किस जिले में कहां से बादल आते हैं, यहां पढ़िए - MP weather general knowledge Posted: 03 Jun 2022 11:14 PM PDT भोपाल। नौतपा में तपकर लाल हो गए मध्य प्रदेश के कई इलाकों में मानसून का बड़ी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। बादल भारतीय सीमा में प्रवेश कर चुके हैं और मध्यप्रदेश की तरफ बढ़ रहे हैं। आइए बादलों के इंतजार में इंतजार में सामान्य ज्ञान बढ़ाते हैं। मध्य प्रदेश के किस जिले में कहां से बादल आते हैं, पता लगाते हैं:- मध्य प्रदेश के 20 जिलों में पश्चिम बंगाल से बादल आते हैंGagan Khelwadi ने इस जानकारी को हम तक पहुंचाया है। बताया है कि मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली टीकमगढ़ और उमरिया जिले आते हैं। इन जिलों में पश्चिम बंगाल से आने वाला मानसून प्रवेश करता है। पूर्वी मध्य प्रदेश में बंगाल से आने वाली हवाओं का असर दिखाई देता है। पश्चिम बंगाल की गतिविधियों से पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश का अनुमान लगाया जा सकता है। मध्य प्रदेश के 30 जिलों में अरब सागर के बाद अलार्म हैंपश्चिमी मध्यप्रदेश के आलीराजपुर, अशोकनगर, बड़वानी, बैतूल, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, देवास, धार, गुना, ग्वालियर, हरदा, होशंगाबाद, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, मुरैना, नीमच, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा जिले आते हैं । इन जिलों में अरब सागर से मानसून प्रवेश करता है। यहां अरब सागर से आने वाली मानसूनी हवाओं का असर रहता है। इसी से बारिश होती है। |
| Vaishno Hospital Bhopal का डायरेक्टर गिरफ्तार, 1 करोड़ की फर्जी बिलिंग Posted: 03 Jun 2022 11:15 PM PDT Vaishno Multispeciality Hospital Piplani Bhopal के संचालक डॉ विवेक परिहार को भोपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। डॉ परिहार पर 1 करोड़ रुपए की फर्जी मिलन का आरोप है। आयुष्मान भारत योजना के तहत घोटाला पकड़ा गया है। जो लोग OPD में भी नहीं आए, उन्हें भर्ती बताकर 1 करोड़ रुपए निकाल लिएएडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि विवेक परिहार फर्जी बिल लगाकर एक करोड़ रुपए ले चुका है। 50 लाख का बिल क्लियर होने वाला था। इससे पहले करतूत पकड़ी गई। विवेक अस्पताल में काम करने वाले आयुष्मान मित्र अमित इंगले की मदद से लोगों के कार्ड बनवाता था, जबकि फार्मासिस्ट देवेन्द्र नेगी दलालों के जरिए दस्तावेज लेकर आता था। इस तरह उसने 32 ऐसे लोगों को मरीज बताकर इलाज किया, जो कभी अस्पताल ही नहीं आए। विवेक बीडीएस है। वह वैष्णो अस्पताल का संचालन करता है। 62 मरीजों को भर्ती बताकर लगाया बिलजांच में सामने आया कि विवेक ने 62 फर्जी मरीजों को अस्पताल में भर्ती बताकर आयुष्मान योजना के तहत एक करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान ले लिया है। इसमें से 32 मरीज तो ऐसे हैं जो अस्पताल में भर्ती हुए ही नहीं हैं। उनके दस्तावेजों का इस्तेमाल कर अस्पताल ने योजना के तहत राशि निकाल ली गई। आयुष्मान योजना कार्यालय ने ही पकड़ा घोटालाआयुष्मान योजना के कार्यालय के अनुसार पिछले एक साल में वैष्णो अस्पताल की ओर से करीब डेढ़ करोड़ रुपए राशि क्लेम की गई है। इसमें से 1 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। अस्पताल की तरफ से जब कार्ड धारक मरीजों का डाटा भेजा गया, तब योजना का सुपरविजन कर रहे अधिकारियों को इस डाटा पर संदेह हुआ। उन्होंने अपने स्तर पर जांच की तो फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया। डॉक्टर पद्माकर त्रिपाठी की तरफ से क्राइम ब्रांच में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई। FIR दर्ज होने के बाद डॉ विवेक परिहार और अमित इंगले किसी अज्ञात स्थान पर चले गए थे, परंतु क्राइम ब्रांच ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। |
| DAVV TIME TABLE तैयार, पढ़िए कब जारी होगा Posted: 03 Jun 2022 10:51 PM PDT इंदौर। इंदौर की देवी अहिल्याबाई यूनिवर्सिटी (DAVV) जल्द ही नई शिक्षा नीति के तहत फर्स्ट ईयर की एग्जाम होने वाली है। जिसकी तैयारी यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने कर ली है। आने वाले 2 से 3 दिन में एग्जाम का टाइम-टेबल घोषित होने वाला है। विवि प्रबंधन के अधिकारियों का कहना है कि बीए, बीकॉम, बीसीए, बीबीए, बीएससी फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट की परीक्षा 25 जून से शुरू हो सकती है। हालांकि नई शिक्षा नीति के तहत पहली बार होने वाली इस एग्जाम को लेकर विवि प्रबंधन को कुछ दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। विवि प्रबंधन के ने बताया कि एग्जाम में लगभग 80 हजार स्टूडेंट शामिल होंगे। एग्जाम को लेकर विवि के कुछ अधिकारी पूरी तरह से इस और ही ध्यान दे रहे हैं। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| CM RISE पदस्थापना विवाद- 20 शिक्षक हाईकोर्ट गए, कामना आचार्य ने कई सस्पेंड किए Posted: 03 Jun 2022 10:30 PM PDT भोपाल। सीएम राइज स्कूलों में शिक्षकों की पदस्थापना विवाद हाई लेवल पर पहुंच गया है। समाचार लिखे जाने तक 20 शिक्षक अपनी पदस्थापना के खिलाफ हाईकोर्ट चले गए थे और शिकायत लेकर आने वाले कई शिक्षकों को डीपीआई की एडिशनल डायरेक्टर कामना आचार्य ने सस्पेंड करवा दिया। सीएम राइज स्कूलों में शिक्षकों की पदस्थापना के विवाद पर लोक शिक्षण संचालनालय के एडिशनल डायरेक्टर डीएस कुशवाह ने बड़ा ही अजीब तर्क दिया। कहा विज्ञापन में स्पष्ट लिखा था कि मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। चयन सूची मेरिट के आधार पर बनाई गई है लेकिन मेरिट के आधार पर पदस्थापना घोषित नहीं की गई थी। उल्लेखनीय है कि शासकीय नियुक्ति व्यवस्थाओं में मेरिट के आधार पर चयन सूची और चयन सूची के आधार पर पदस्थापना दी जाती है। डीपीआई ने दोनों को अलग-अलग कर दिया। आरोप लग रहा है कि जिला शिक्षा अधिकारियों ने रिश्वत लेकर शिक्षकों को मनचाही पदस्थापना दिलवाई है। कई शिक्षकों को तो जिले के बाहर पदस्थ किया गया है। यह एक प्रकार की तंग करने वाली दंडात्मक कार्रवाई है। बताया जा रहा है कि 20 से अधिक शिक्षक अपनी पदस्थापना के खिलाफ हाईकोर्ट चले गए हैं। डीपीआई की एडिशनल डायरेक्टर कामना आचार्य सीएम राइज स्कूलों में पदस्थापना का काम देख रही हैं। जो शिक्षक इनके पास शिकायत लेकर आए थे, बताया जा रहा है कि उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। |
| MP NEWS- गोद में बच्चों को लेकर पिता ने नर्मदा में छलांग लगा दी, दोनों बच्चों की मौत Posted: 03 Jun 2022 10:33 PM PDT होशंगाबाद। नमध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में नर्मदा पुल से 32 साल के युवक ने अपने दो बच्चों के साथ छलांग लगा दी। घटना शुक्रवार रात करीब 8 बजे की है। सूचना मिलते ही बुदनी, नर्मदापुरम का प्रशासन, पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने पिता को करीब एक किमी दूर बचा लिया। लेकिन दोनों बच्चों को नहीं बचा पाए। रात भर चले रेस्क्यू के बाद 2 साल का मासूम बेटा और 4 साल की बेटी मृत हालत में शनिवार सुबह ट्राईडेंट कंंपनी के इंटकवेल के पास मिले। बुदनी पुलिस ने पिता को रात में ही नर्मदापुरम के अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चो का मर्ग कायम कर लिया है। एसडीओपी शशांक सिंह गुर्जर ने बताया राजेश अहिरवार निवासी गुंदरई तहसील सोहागपुर है। तीन दिन पहले उसने अपनी पत्नी से मारपीट की थी। पत्नी के पैर में चोट आई थी। पति राजेश ने उसे नर्मदापुरम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे पति-पत्नी का अस्पताल में झगड़ा हुआ। राजेश ने पत्नी से कहा कि मैं बच्चों के साथ आत्महत्या करने जा रहा हूं। जिसके बाद वह पैदल 2 साल के बेटे सार्थक, 4 साल की बेटी ओमवती के साथ नर्मदा पुल पहुंचा। रात करीब 8 बजे उसने पुल से नदी में छलांग लगा दी। एक राहगीर ने उसे कूदते देखा। जिसके बाद डॉयल 100 पर कॉल किया। सूचना मिलते ही बुदनी थाना टीआई विकास खींची पुलिस स्टॉफ और गोताखोर के साथ मौके पर पहुंचे। पिता को आधे घंटे में ही गोताखोर ने तलाश कर लिया। बच्चों को ढूंढने रातभर रेस्क्यू चला। सुबह-सुबह दोनों मासूम बच्चें मिले। पिता पर हत्या के केस दर्ज बुधनी थाना टीआई विकास खींची ने बताया राजेश अहिरवार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। उस पर उसके बच्चों की हत्या के आरोप है। आत्महत्या करने के लिए वो खुद आया और बच्चों के साथ लेकर नर्मदापुरम से नर्मदा पुल तक पैदल पहुंचा था। बुदनी में बच्चों का पोस्टमार्टम हो रहा है। उसके बाद अंतिम संस्कार होगा। |
| Small business ideas- 25000 महीना कमाने नौकरी क्यों करना, यह स्टार्टअप शुरू कीजिए Posted: 03 Jun 2022 03:40 PM PDT किसी भी तरह की दुकान की जरूरत नहीं है। घर में कोई स्टोररूम भी नहीं चाहिए। शुरुआत के लिए आपका अपना स्टडी रूम या बैडरूम पर्याप्त है। पूंजी भी ज्यादा नहीं लगनी। ₹10000 काफी है। हां, आपकी व्यवहार कुशलता 100% लगेगी, क्योंकि इसमें आपके व्यवहार से ही पैसा कमाया जाएगा। यह बिल्कुल यूनिक स्मॉल बिजनेस आइडिया है। डे स्पेशल सब्सक्रिप्शन बॉक्सभारत के बहुत सारे शहरों में कोई कंपटीशन नहीं है। कुछ महानगरों में शुरू हुआ है और काफी सक्सेसफुल है, क्योंकि भारत तीज, त्यौहार और उत्सव का देश है। वट सावित्री के व्रत से लेकर श्री कृष्ण जन्माष्टमी और श्री गणेश उत्सव जैसे धूम धाम वाले तीज त्यौहार सभी घरों में मनाए जाते हैं। आपको केवल इतना करना है कि अपने स्टार्टअप के सब्सक्राइबर लिस्टेड करने हैं। हर त्यौहार के लिए एक स्पेशल सब्सक्रिप्शन बॉक्स तैयार किया जाएगा। व्हाट्सएप या ऐसे ही किसी दूसरे टूल के जरिए आप अपने सभी सब्सक्राइबर को स्पेशल बॉक्स के बारे में बताएंगे। यदि वह त्यौहार मनाने वाले हैं अथवा उस स्पेशल दिन पर कोई व्रत या पूजा करने वाले हैं, तो आपको आर्डर कर देंगे। आर्डर मिलने के बाद आप मार्केट से सामान खरीदेंगे। अपने प्रिंटेड बॉक्स में पैक करेंगे और डिलीवरी कर देंगे। शुरू करने से पहले थोड़ा मार्केट रिसर्च करना पड़ेगा। कोई कंपटीशन नहीं है लेकिन यदि आप अच्छा और सस्ता सामान कहां मिलता है, पहले से लिस्ट तैयार कर लेंगे तो आपके लिए आसानी होगी। धीरे-धीरे बाजार में आपके कांटेक्ट बन जाएंगे। इधर बिजनेस बढ़ने लगेगा उधर आपको क्रेडिट मिलने लगेगा। |
| Posted: 03 Jun 2022 09:56 PM PDT बाजार में अमूल की लस्सी तो आपने भी पी होगी। यदि आप भोपाल समाचार के नियमित पाठक हैं तो खरीदते समय एक्सपायरी डेट भी देखी होगी। शायद कभी ध्यान दिया हो। अमूल लस्सी की एक्सपायरी डेट उसके प्रोडक्शन से 6 महीने बाद की होती है। सवाल यह है कि अमूल का दूध लेकर घर में लस्सी बनाए तो वह दूसरे दिन ही खट्टी हो जाती है। फ्रिज में रखो तब भी 6 दिन तक नहीं चल पाती। फिर क्या बात है कि अमूल की लस्सी 6 महीने तक खराब नहीं होती। आइए जानते हैं:- घर की लस्सी में दही के अलावा शुगर और ज्यादा से ज्यादा स्वाद व कलर के लिए कुछ सामग्री मिला ली जाती है। हम उसे सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज में रख देते हैं। अपनी लस्सी की उम्र थोड़ी बढ़ जाती है लेकिन किसी भी स्थिति में लस्सी 6 दिन तक जिंदा नहीं रह पाती। अमूल की 6 महीने तक एक्सपायर नहीं होती, इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण है उसको बनाने का तरीका। अमूल की लस्सी, दूध से नहीं बल्कि मिल्क सॉलिड से बनाई जाती है। उसमें पानी मिलाया जाता है। थोड़ी शुगर होती है और सबसे इंपॉर्टेंट स्टेबलाइजर 440 मिलाया जाता है। यह एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट होता है। जो मिल्क प्रोडक्ट को खराब होने से बचाता है। आर्टिफिशियल कलर के अलावा एक्टिव कल्चर को डाला जाता है। यह ऐसे बैक्टीरिया होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। यही कारण है कि अमूल की लस्सी 6 महीने तक खराब नहीं होती। |
| मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कब समन मामलों के अपराधों की सुनवाई रुकवा सकता है जानिए- CrPC 1973 Posted: 03 Jun 2022 10:06 PM PDT किसी परिवाद से भिन्न अगर कोई मामला जो समन अपराध से संबंधित है उसकी सुनवाई कोई भी न्यायिक मजिस्ट्रेट कर रहा है एवं सुनवाई में देरी होती है या अन्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समझ से परे है तब ऐसे मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट या प्रथम श्रेणी का मजिस्ट्रेट हस्तक्षेप कर मामले के विचारण को रुकवाने की शक्ति रखता है जानिए। दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 258 की परिभाषा:-अगर कोई परिवाद से अलग समन मामले का विचारण किसी भी न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा किया जा रहा है तब मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट या प्रथम वर्ग मजिस्ट्रेट की आज्ञा (आदेश) या मंजूरी से मामले की कार्यवाही को बिना सुनवाई के रोक देगा, अगर विचारण को साक्षियो के साक्ष्य को अभिलिखित किये जाने के के बाद रोका गया है तब मजिस्ट्रेट दोषमुक्त का निर्णय भी सुना सकता है या अन्य दशा में आरोपी को प्रतिभूति के साथ आरोपी को जमानत पर छोड़ सकता है। विशेष नोट:- इस धारा का प्रयोग ज्यादातर ऐसे समन मामलों में किया जा सकता है जो छोटे मोटे अपराधों के अंतर्गत आते हैं जिसके लिए आरोपी को दण्डित करना समाज के लिए सही नहीं है जैसे कि भारतीय दण्ड संहिता,1860 की धारा 95 के अंतर्गत बताया गया है तुच्छ (छोटी मोटी) अपहानि के अपराधों को क्षमा योग्य माना गया है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) |
| गुस्सा करने वाले सर्वाइकल स्पान्डिलाइटिस का शिकार हो जाते हैं- health care management Posted: 03 Jun 2022 02:03 PM PDT कोरोना के बाद दुनिया में बहुत कुछ बदल गया है। लोगों में घबराहट और गुस्सा दोनों बढ़ गए हैं। मनोचिकित्सा डा. सरांग पंडित का कहना है कि गुस्सा करना स्वास्थ्य के लिए भी बहुत हानिकारक है। इसके कारण ना केवल सिर दर्द, ब्लड प्रेशर, लकवा और ब्रेन हेमरेज का खतरा बन जाता है बल्कि गुस्सा करने वाले लोग सर्वाइकल स्पान्डिलाइटिस का शिकार हो जाते हैं। उनकी अपनी जिंदगी नरक बन जाती है। लोग यदि भड़ास नहीं निकाल पाते, हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता हैमनोचिकित्सा डा. सरांग पंडित ने का कहना है कि इन दिनों हर कोई गुस्सा करने लगा है। शांत स्वभाव वाले लोग अब बहुत कम दिखाई देते हैं। गुस्से की स्थिति में शरीर में एड्रलीन नामक जहरीला टाक्सिन निकालकर पूरे बाडी में फैलता है। इससे कई बीमारियां पैदा होती है। पुरुष अक्सर गुस्सा शेयर नहीं कर पाते है, जिसके कारण उन्हे सोशल, मेंटल, फिजिकल परेशानियां हो जाती हैं। लंबे समय तक गुस्से में रहने पर पुरुषों को दिल का दौरा पड़ सकता है। गुस्से को कम करने के लिए मनोचिकित्सा सबसे सही चुनावगुस्सा करना लोगाें की दिनचर्या में शामिल हो गया है। कुछ इससे निजात पाने लोगों को मनोचिकित्सा की जरुरत होती है। जो लंबे से समय तक उदास रहते हैं। चिंतित या नाराज रहते हैं। अन्य लोगों को अल्पकलिक समस्याएं भी हो सकती हैं। मानसिक बीमारी को गंभीरता से देखते हुए ठीक होने का समय अलग-अलग होता है। विशेषज्ञ से निरंतर बातचीत मनोचिकित्सा है। इस उपचार से लाभ मिल सकता है। यह लक्षण दिखे तो समझो गुस्सा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो गया- लंबे समय तक दुखद भावना महसूस करते है। - सभी प्रयासों, परिवार और दोस्तों से मदद के बावदजूद बेहतर नहीं लगना। - अत्यधिक शराब पीना, ड्रग्स का उपयोग करना आक्रमक होना, और दूसरों को नुकसान पहुंचाना। - काम, असाइनमेंट पर ध्यान केंद्रित करना मुश्किल होता है। - रोजमर्रा की गतिविधियों का पूरा करना मुश्किल होता है। |
| EPFO NEWS- 2021-22 के लिए ब्याज दर केंद्र सरकार द्वारा मंजूर Posted: 03 Jun 2022 01:44 PM PDT नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में जमा कर्मचारियों की भविष्य निधि पर केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित 8.1% ब्याज दर को मंजूरी दे दी गई है। उम्मीद की गई थी कि केंद्र सरकार द्वारा इसमें कोई सुधार किया जाएगा परंतु ऐसा नहीं हुआ। बता दें कि मार्च में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EFPO) ने 2021-22 के वित्तीय वर्ष के लिए कर्मचारियों के PF फंड पर ब्याज दर को पिछले 40 सालों के निचले स्तर 8.1% पर घटा दिया था, जो पिछले वर्ष में 8.5 प्रतिशत था। यह 1977-78 के बाद से कर्मचारियों द्वारा अपने रिटायरमेंट फंड में जमा की गई सबसे कम ब्याज दर है। उस वर्ष कर्मचारी भविष्य निधि पर ब्याज दर 8% थी। EPF ब्याज का कैलकुलेशन कैसे होता हैआपको बता दें कि ईपीएफओ सालाना आधार पर ईपीएफ योजना (epfo interest rate) के लिए ब्याज दर तय करता है। ब्याज दर बाजार की स्थितियों पर निर्भर करती है और वित्त मंत्रालय द्वारा इसकी समीक्षा की जाती है। वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ब्याज दर 8.1% रखा गया है। जैसा कि हम जानते हैं ईपीएफओ अपने एनुअल एक्रुअल्स का 85 प्रतिशत सरकारी सिक्योरिटीज और बांड्स सहित डेबिट उपकरणों में और 15 प्रतिशत ईटीएफ के माध्यम से इक्विटी में निवेश करता है। डेबिट और इक्विटी दोनों से होने वाली आय का उपयोग ब्याज भुगतान की गणना के लिए किया जाता है। |
| MP College admission- उच्च शिक्षा विभाग ने नियम, कैलेंडर एवं टाइम टेबल जारी किए Posted: 03 Jun 2022 01:33 PM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं प्राइवेट कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कक्षा में एडमिशन के लिए प्रवेश के नियम, मार्गदर्शी सिद्धांत, अकादमिक कैलेंडर और ऑनलाइन एडमिशन टाइम टेबल जारी कर दिए हैं। Online Admission, Madhya Pradesh Higher Education Portalएडमिशन के ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट epravesh.mponline.gov.in संचालित की जाती है। विद्यार्थियों को निम्न प्रक्रिया का पालन करना है:-
इसके बाद विद्यार्थियों को एडमिशन फीस का भुगतान करना है। यदि किसी स्टूडेंट को चॉइस फिलिंग में नंबर वन पर चयन किया गया कॉलेज नहीं मिलता है तब वह स्टूडेंट एडमिशन फीस जमा करते समय अपग्रेडेशन का विकल्प चयन कर सकता है। ऐसी स्थिति में यदि उसके द्वारा चाहे गए कॉलेज अथवा कोर्स में सीट रिक्त होती है तो उसे प्राथमिकता दी जाएगी। यहां क्लिक करके आप एडमिशन के नियम एवं मार्गदर्शी सिद्धांत पुस्तिका PDF FILE DOWNLOAD कर सकते हैं। |
| जनभागीदारी कर्मचारियों को परमानेंट करने राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा- MP NEWS Posted: 03 Jun 2022 01:09 PM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश शासकीय महाविद्यालयीन जनभागीदारी कर्मचारी संघ की प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा पावले एवं श्री राजकुमार बाथम ने मध्य प्रदेश शासन, कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र शर्मा, राज्यमंत्री से आज मंत्रालय में मिले। प्रांताध्यक्ष श्री सुनील तोमर एवं प्रांतीय सचिव श्री त्रिलोक जाटव की 24 मई 2022 की मुलाकात के अनुक्रम में आज राज्यमंत्री श्री रमेश चंद्र शर्मा से प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा पावले एवं श्री राजकुमार बाथम ने प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में जनभागीदारी सहित अन्य मदो से कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी ढाई हजार कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए मध्य प्रदेश शासन की कर्मचारी कल्याणकारी स्थाई कर्मी योजना से लाभान्वित कराने हेतु अनुरोध किया। श्री राजकुमार बाथम द्वारा राज्य मंत्री श्री रमेश चंद्र शर्मा को कर्मचारियों के संबंध में विस्तृत रूप से समझाया। श्री बाथम के तर्कों से सहमत होकर राज्यमंत्री श्री शर्मा ने माननीय मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री एवं मुख्य सचिव को जनभागीदारी सहित अन्य मदों से कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को स्थाई कर्मी योजना से लाभांवित करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग से प्रस्ताव तैयार कराने हेतु पत्र लिखकर ज्ञापन सहित विभिन्न दस्तावेजों के साथ प्रेषित किए गए। |
| JABALPUR NEWS- नहर में बह रहा शव निकालने उतरा बुजुर्ग डूबा, 36 घंटे बाद भी बेसुराग Posted: 03 Jun 2022 12:54 PM PDT सिहोरा/ जबलपुर। बरगी दाएं तट मुख्य नहर के सचुली गेट नंबर 83 पर शव उतराने की सूचना पर उसे निकालने के लिए नहर में उतरा बुजुर्ग तेज बहाव में बह गया। नहर में उतरा रहे शव को तो पुलिस ने निकाल लिया, लेकिन 36 घंटे बाद भी नहर में डूबे बुजुर्ग का पता नही चला। पूरी घटना मझगवां थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। बुजुर्ग की खोजबीन के लिए होमगार्ड के जवान नाव से यहां से वहां भटक रहे हैं। यह है पूरा मामलापुलिस से हासिल जानकारी के मुताबिक 1 जून की रात को बरगी दाई तक मुख्य नहर के सचुली 83 नंबर गेट पर 32 फुट गहरी साइफन में अज्ञात व्यक्ति का शव उत्तर आ रहा था। उड़द की कटाई करने वाले किसानों ने इसकी सूचना मझगवां थाना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन अंधेरा होने के कारण शव नहीं निकाला जा सका। मझगवां निवासी रतनलाल डुमार (55) शव को बाहर निकालने के लिए 32 फुट गहरी साइफन घुसा, लेकिन पैर फिसलने से वह तेज बहाव में डूब गया। होमगार्ड के जवान नाव के सहारे कर रहे खोजबीनबुजुर्ग की खोजबीन के लिए जबलपुर से आए होमगार्ड के जवान नाव के सहारे बुजुर्ग की खोजबीन में लगे हुए हैं लेकिन 36 घंटे बाद भी पानी नहर में डूबे बुजुर्ग का कोई भी सुराग नहीं लग पाया है। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण खोजबीन में होमगार्ड के जवानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर एसडीओपी सिहोरा भावना मरावी सिहोरा, मझगवां, खितौला का अमला तैनात है। वहीं नहर में मिले अज्ञात पुरुष के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शिनाख्त नहीं होने पर दफना दिया है। |
| मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती सेकंड काउंसलिंग के लिए डीपीआई के सामने प्रदर्शन- MP NEWS Posted: 03 Jun 2022 12:28 PM PDT भोपाल। शुक्रवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों द्वारा लोक शिक्षण संचालनालय कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए नवीन स्कूल शिक्षण सत्र एवं नगरीय निकाय चुनावों से पूर्व स्थाई शिक्षक भर्ती 2018 को पूर्ण कराने की मांग की है। ज्ञात हो कि पिछले 4 वर्षों से शिक्षक भर्ती बड़ी ही धीमी गति से चल रही है। प्रदेश के शासकीय स्कूलों में प्रत्येक विषय के हजारों पद रेट है। पूरे प्रदेश में 87,630 पद रिक्त बतलाए जा रहे हैं। रिक्त पदों की संख्या के अनुपात में कम भर्ती होने से पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश दिखाई दे रहा है, जबकि 2018 में स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 62,000 शिक्षक भर्ती की बात कही थी। ज्ञापन पत्र में प्रमुख रूप से शिक्षक भर्ती के लिए द्वितीय काउंसलिंग में पूर्व से चयनित अभ्यर्थियों के नामों की पुनरावृत्ति ना होने की मांग को भी प्रमुखता से दर्शाया गया है। प्रथम चरण में देखा गया है कि स्कूल शिक्षा विभाग एवं जनजातीय विभाग द्वारा एक ही अभ्यर्थी का नाम दोनों वर्गों में एवं दोनों विभागों में सम्मिलित कर दिया गया जिससे वेटिंग व अन्य पात्र अभ्यर्थियों को खामियाजा उठाना पड़ा। सेकंड काउंसलिंग के लिए अंतिम चयन एवं प्रतीक्षा सूची में अधिकतम पात्र अभ्यर्थियों के वेरिफिकेशन कराने की मांग भी की गई। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे रंजीत गौर, आलोक शर्मा,दीपक मिश्रा, वीरेंद्र ताम्रकार, सुयश श्रीवास्तव, रामाशंकर,रघुनाथ सोलंकी, कपिल परमार,संदीप कपूर, सुरेंद्र दांगी, अनिल निनाम सहित अन्य अभ्यर्थियों ने बतलाया कि स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा हर बार सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है परंतु अभी तक शिक्षक भर्ती का दूसरा चरण शुरू नहीं किया गया है। अत: हमारी मांग है कि पदवृद्धि के साथ द्वितीय काउंसलिंग करते हुए शेष पात्र अभ्यार्थियों को भी शीघ्र नियुक्तियां प्रदान की जाएं। लोक शिक्षण संचालनालय के सामने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भी पात्र अभ्यार्थियों की मांगों का समर्थन करने पहुंचे। ज्ञापन पत्र में समस्त विषयों को समान रूप से महत्व देते हुए शिक्षक भर्ती पूर्ण कराने की मांग भी प्रमुखता से की गई है। लोक शिक्षण संचालनालय आयुक्त के साथ-साथ आयुक्त जनजातीय विभाग, स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम भी ज्ञापन पत्र सौंपकर शिक्षक भर्ती पूर्ण कराने की मांग की गई। इससे पूर्व भी पात्र अभ्यर्थियों द्वारा कई बार भोपाल में विरोध प्रदर्शन किए जा चुके हैं। हालांकि नगरीय-निकाय चुनावों की वजह से आचार संहिता लागू हो जाने के कारण पात्र अभ्यर्थियों का प्रदर्शन प्रदेश व्यापी ना होकर सांकेतिक मात्र रहा। राजधानी भोपाल पहुंचे अभ्यर्थियों ने पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में पूर्णतः अनुशासन का पालन करते हुए अपनी मांगों को रखा। वहीं मुख्यमंत्री एवं स्कूल शिक्षा के बंगले का घेराव करने जाते हुए अभ्यर्थियों को पुलिस प्रशासन द्वारा पॉलिटेक्निक चौराहे पर ही रोक दिया गया और उसमें से सिर्फ दो प्रतिनिधियों को मंत्रीजी के बंगले तक पुलिस प्रशासन द्वारा पहुंचाया गया और ज्ञापन पत्र निज सचिव को दिलवाया गया। |
| INDORE की ओमेक्स सिटी में नववधू से गैंगरेप, पति के दोस्त बने हैवान Posted: 03 Jun 2022 08:43 AM PDT इंदौर। मध्य प्रदेश में इंदौर शहर की ओमेक्स सिटी में एक नवविवाहिता ने पति के दोस्तों पर गैंगरेप की एफ आई आर दर्ज कराई है। आरोपियों ने पीड़िता के परिवार के साथ भी मारपीट की। वारदात के वक्त महिला अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसके पति के दो दोस्त घर पहुंचे और उसके साथ रेप किया। महिला ने पति और परिवार के अन्य सदस्यों को इस बारे में जानकारी दी। परिजनों ने आरोपियों को फोन कर मामला दर्ज कराने की बात कही, तो वे भड़क गए और तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर मारपीट करने पहुंच गए। पुलिस ने दो पर रेप का केस दर्ज कर कुल चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। TI संतोष दूधी के मुताबिक ओमेक्स सिटी में रहने वाली 19 साल की पीड़िता अपने परिवार के साथ रात में थाने आई थी। पीड़िता ने बताया कि वह दोपहर में घर पर अकेली थी। इस दौरान उसके यहां सोहन और लखन पहुंचे। दोनों उसके पति के दोस्त हैं और वह भी उन्हें जानती है। यहां दोनों ने महिला के कपड़े फाड़े और जबरदस्ती संबंध बनाए। इसके बाद पीड़िता शोर मचाते हुए घर से बाहर भागी और पति को मामले की जानकारी दी। महिला के पति, ससुर, सास और देवर ने आरोपी सोहन को थाने जाने की बात कही। यहां आरोपियों ने नवविवाहिता के चरित्र पर ही उंगली उठाते हुए विवाद किया और पति, सास, ससुर व देवर के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मोबाइल नंबरों के आधार पर लखन, कुलदीप, कुलजीत और विनोद को पकड़ लिया। वहीं सोहन की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक सोहन और लखन को पीड़िता पहले से पहचानती थी। इसके चलते उन्हें घर में आने दिया। जिसके बाद आरोपियों ने उसका रेप किया।इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें |
| CMO सुरेखा जाटव की शिकायत- मेरा इंजीनियर पति मुझे बदनाम कर रहा है - MP NEWS Posted: 03 Jun 2022 11:36 PM PDT बीना। नगर पालिका की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेखा जाटव ने अपने पति रवि करोरिया की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। कहा है कि उनका पति इंटरनेट पर उन्हें बदनाम कर रहा है। गौरतलब है कि 19 मई को नगरपालिका में पदस्थ सीएमओ सुरेखा जाटव का इंजीनियर पति के साथ विवाद हो गया था। सीएमओ ने पति रवि, सास रामवती, ससुर सुखवासी और जेठ रंजीत करोरिया के खिलाफ जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसमें कहा गया था कि ससुराल पक्ष वाले दहेज में उनसे डुप्लेक्स और 12 लाख रुपये नकद मांग रहे थे। दहेज न देने पर वह मानिसक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। इस पर जीआरपी ने बुधवार को पति सहित अन्य आरोपित पर दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सीएमओ का आरोप है कि इसका बदला लेने के लिए उनके पति ने इंटरनेट मीडिया का दुरुपयोग करते हुए उनके अधीनस्थ सब इंजीनियर गगन सूर्यवंशी के नाम से टेलीग्राम पर फर्जी चैट के स्क्रीन शाट लेकर नपा कर्मचारियों और उनके दोस्तों के शेयर कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एमपीपीएससी एसडीओ, सब इंजीनियर के नाम से बने टेलीग्राम एकाउंट पर गगन के नाम से आपत्ति जनक चैट की गई है और उनके स्क्रीन शाट लेकर शेयर किए जा रहे हैं। सीएमओ का आरोप है कि यह सब उन्हें बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द जांच कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सब इंजीनियर गगन सूर्यवंशी ने भी की शिकायतइसी मामले में नपा बस इंजीनियर गगन सूर्यवंशी ने भी एसपी साइबर क्राइम ब्रांच भोपाल और सागर से कर मामले की जांच की मांग की है। इसमें कहा गया है कि उनके नाम पर टेलीग्राम पर फर्जी एकाउंट बनाकर उनके नाम से आपत्तिजनक चैट की गई है। इसके स्क्रीन शाट वायरल किए जा रहे हैं। उन्होंने रंजिश के चलते बदनाम कर फंसाने की कोशिश की जा रही है। इंजीनियर ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। |
| बड़ी खबर, मध्यप्रदेश में कन्यादान सम्मेलनों को चुनाव आयोग की मंजूरी- MP NEWS Posted: 03 Jun 2022 08:17 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश के उन निर्धन नागरिकों के लिए बड़ी खबर है जिनके बच्चों की शादी मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाह योजना के तहत होने वाले थे। चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण सम्मेलन निरस्त कर दिए गए थे परंतु चुनाव आयोग ने सम्मेलनों के आयोजन को मंजूरी दे दी है। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह के हस्ताक्षर से मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रमों के आयोजन की अनुमति प्रदान करने के संबंध में पत्र क्रमांक 463 दिनांक 3 जून 2022 जारी किया गया है। प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग मध्यप्रदेश शासन को संबोधित करते हुए बताया गया है कि आप के प्रस्ताव पर निम्न शर्तों के आधार पर अनुमति प्रदान की जाती है। 1. कन्यादान सम्मेलन का प्रचार प्रसार तथा विज्ञापन नहीं किया जाएगा। किसी भी पॉलीटिकल पार्टी का नेता एवं कार्यकर्ता शामिल नहीं होगा। 2. कन्यादान सामूहिक विवाह सम्मेलन में ऐसे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, जिन्हें चुनाव कार्य से मुक्त रखा गया है। किसी भी स्थिति में निर्वाचन कार्य में बाधा उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। 3. चुनाव के लिए जारी आदर्श आचरण संहिता का पालन किया जाएगा। |
| BHOPAL NEWS- 120 रु में 10 पौधे, फ्री होम डिलीवरी, वन विभाग का लिमिटेड टाइम ऑफर Posted: 03 Jun 2022 07:59 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी में वन विभाग द्वारा लिमिटेड टाइम ऑफर लांच किया गया है। विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण हो सके इसलिए वन विभाग द्वारा पौधों की होम डिलीवरी की जाएगी। मात्र ₹120 में 10 पौधे मिलेंगे। होम डिलीवरी पूरी तरह से फ्री रहेगी। व्हाट्सएप के माध्यम से आर्डर प्लेस कर सकते हैं। फारेस्ट डिपार्टमेंट की ओर से बताया गया है कि नागरिक होम डिलेवरी 24 घंटे के भीतर अपने घर, खेत, गार्डन पर मंगा सकते हैं। राजधानी भोपाल में भदभदा रोपणी आईआईएफएम के समीप और अहमदपुर रोपणी बाग सेवनिया थाने के नजदीक होशंगाबाद रोड पर स्थित है। इन दोनों रोपणियों में लगभग 11 लाख पौधे मौजूद हैं। इनमें मुख्यत: अशोक, कालाशीशम, करंज, महुआ, अनार, पुत्रंजिवा, कटंग बाँस, जामुन, आँवला, नीम, आम, सीताफल, अमलतास, अमरूद, बादाम, सागौन, अंजन,अचार,पीपल,बीजा, बेलपत्र, गूलर आदि के पौधे शामिल हैं। पौधों को प्राप्त करने के लिये आम नगरिक 8889480496 अथवा 9584985725 पर सम्पर्क कर सकते हैं। |
| MP NEWS- बिजली की एवरेज बिलिंग बंद, प्रमुख सचिव ऊर्जा के आदेश Posted: 03 Jun 2022 12:24 PM PDT भोपाल। प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय दुबे ने कहा कि आंकलित खपत आधारित देयकों को बंद किया जाए। मीटर आधारित खपत के आधार पर ही देयक जारी किए जाएं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं का मीटर वाचन शुद्धता (एक्यूरेसी) के साथ किया जाए। इसके लिए पीएमआर (फोटो मीटर रीडिंग) का आडिट निरंतर प्रक्रिया का हिस्सा होना चाहिए। प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री दुबे शुक्रवार को गोविंदपुरा स्थित पावर डिस्ट्रीब्यूशन ट्रेनिंग सेंटर के सभागार में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के भोपाल रीजन के मैदानी अधिकारियों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री गणेश शंकर मिश्रा सहित सभी मुख्य महाप्रबंधक उपस्थित थे। प्रमुख सचिव ऊर्जा ने कंज्यूमर इंडेक्सिग को शत-प्रतिशत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कंज्यूमर इंडेक्सिंग के फायदे बताते हुए कहा कि इससे एक ओर उपभोक्ता शिकायतें हल होंगी वहीं दूसरी ओर लाइन लॉस के स्तर को कम किया जा सकेगा। प्रमुख सचिव ऊर्जा ने भोपाल शहर सहित कंपनी कार्यक्षेत्र के बिजली चोरी बहुल इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून के मौसम में प्राकृतिक आपदा और स्थानीय फाल्ट को छोड़कर ट्रिपिंग की न्यूनतम शिकायतें प्राप्त होना चाहिए। साथ ही उपभोक्ता शिकायतों को न्यूनतम समय में अटेण्ड किया जाना चाहिए। इस मौके पर प्रमुख सचिव ने कंपनी के उपकेन्द्र, 33 के.व्ही. लाइनों, 11 के.व्ही. लाइनों और निम्नदाब लाइनों के प्रभावी रखरखाव की सराहना की। प्रमुख सचिव ने निम्नदाब एवं उच्चदाब के नए विद्युत कनेक्शन की औपचारिकताएं पूर्ण कर तत्काल कनेक्शन प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि नए कनेक्शन जल्दी देने का सीधा मतलब है, कंपनी को तत्काल राजस्व की प्राप्ति होगी। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक ने बैठक में कहा कि नान पेयी उपभोक्ताओं को बिल भुगतान की आदत डालने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। श्री मिश्रा ने मीटर वाचकों पर पीएमआर आडिट के आधार पर कार्यवाही के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति एवं विद्युत वितरण व्यवस्था की समीक्षा की गई। |
| लव मैरिज वालों के लिए बुरी खबर, आर्य समाज मंदिर में शादी नहीं हो पाएगी- Hindi News Posted: 03 Jun 2022 07:03 AM PDT भोपाल। मध्यप्रदेश में आर्य समाज मंदिरों का मतलब इंटरकास्ट और लव मैरिज कराने वाली संस्था का नाम है। ऐसे सभी प्रेमी युगल के लिए बुरी खबर है जो आर्य समाज मंदिरों से लव मैरिज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने आर्य समाज मंदिर द्वारा जारी विवाह प्रमाण पत्र की मान्यता समाप्त कर दी है। जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस बी वी नागरत्ना की पीठ ने कहा कि आर्य समाज का काम विवाह प्रमाणपत्र जारी करना नहीं है, ये काम सक्षम प्राधिकरण ही करते हैं। आर्य समाज मंदिर- नया विवाद पढ़िएप्रेम विवाह के एक मामले में लड़की के घरवालों ने लड़की को नाबालिग बताते हुए उसके अपहरण और रेप की एफआईआर दर्ज करा रखी है। वहीं आरोपी युवक का कहना था कि लड़की बालिग है और उसने अपनी मर्जी विवाह का फैसला किया है। युवक ने आर्य समाज मंदिर में शादी होने की बात कहते हुए मध्य भारतीय आर्य प्रतिनिधि सभा की ओर से जारी विवाह प्रमाण पत्र कोर्ट में पेश किया। जिसे सुप्रीम कोर्ट ने अमान्य घोषित कर दिया। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने स्थगित कर दिया थामध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने भी आर्य समाज संगठन के मध्य भारत आर्य प्रतिनिधि सभा को एसएमए की धारा 5, 6, 7 और 8 के प्रावधानों को शामिल करते हुए, अपने दिशानिर्देशों में एक महीने के समय में संशोधन करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन इस फैसले के खिलाफ प्रतिनिधि सभा ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती प्रस्तुत की और सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के आदेश का पालन स्थगित कर दिया था। |
| JABALPUR की महिला प्रोफेसर से पुणे के युवक ने लाखों रुपए भी लिए और आबरू भी Posted: 03 Jun 2022 07:03 AM PDT जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में एक महिला प्रोफेसर से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर लार्डगंज थाने में पुणे महाराष्ट्र निवासी सुशील कुमार मौर्य के खिलाफ दुष्कर्म व धोखाधड़ी की एफआइआर दर्ज की गई है। आरोपित की तलाश में पुलिस टीम को पुणे भेजने की तैयारी की जा रही है। लार्डगंज पुलिस ने बताया कि एक कालेज में सेवारत महिला प्राध्यापक के स्वजन ने उसकी शादी के लिए विज्ञापन जारी कराया था। वर्ष 2021 में पुणे महराष्ट्र निवासी सुशील कुमार मौर्य जबलपुर आया। महिला प्राध्यापक के घर जाकर उसने शादी का प्रस्ताव रखा। उसने स्वयं को पुणे में एकाउंट ऑफिसर बताया था। पुलिस ने बताया कि महिला के स्वजन सुशील कुमार मौर्य के झांसे में आ गए। उन्होंने शादी के लिए सहमति व्यक्त कर दी। जिसके बाद सुशील पुणे चला गया। महिला प्राध्यापक व उसके बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी। दिसंबर 2021 में सुशील जबलपुर आया। उसने महिला से कहा कि वह बिलहरी में प्लाट खरीदना चाहता है। जिसके बाद उसे पारस होटल तीन पत्ती चौक ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। चार दिसंबर को वह महिला को लेकर भारतीय स्टेट बैंक की रांझी शाखा गया। जहां महिला के नाम पर 14 लाख रुपये का पर्सलन लोन स्वीकृत करवा लिया। लोन के 12 लाख रुपये उसने अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए। सुशील कुमार मौर्य ने भरोसा दिया था कि प्लाट खरीदने के बाद वह जल्द ही लोन की रकम चुका देगा। लोन की राशि मिलने के बाद वह महिला को लेकर मैहर गया। वहां भी होटल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। जिसके बाद सुशील ने महिला से 40 हजार रुपये और लिए। सुशील ने महिला से शादी नहीं की परंतु अक्सर जबलपुर आकर पारस होटल में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। पुलिस ने बताया कि कुछ समय पूर्व महिला प्राध्यापक से एक महिला ने फोन पर बात की। उसने कहा कि वह सुशील मौर्य की पत्नी है। उसने यह भी कहा कि मेरे पति के झांसे में कैसे आ गई।जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें. |
| CM RISE स्कूलों में अतिथि और चयनित शिक्षकों की नियुक्ति भी होगी- MP NEWS Posted: 03 Jun 2022 12:24 PM PDT भोपाल। मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग से संबंधित बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वकांक्षी योजना सीएम राइज स्कूलों में अतिथि शिक्षकों एवं हाल ही में चयनित शिक्षकों की नियुक्ति भी होगी। लोक शिक्षण संचालनालय की अपर संचालक कामना आचार्य ने आज पत्रकारों को बताया कि जरूरत पड़ी तो हाल में भर्ती होने वाले शिक्षकों का भी चयन किया जा सकता है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि परिवीक्षा अवधि के भीतर नवनियुक्त शिक्षकों का चयन किस आधार पर किया जाएगा। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा अतिथि शिक्षक पोर्टल में नवीन पंजीयन से संबंधित पत्र क्रमांक 288 दिनांक 23 मई 2022 में उल्लेख किया गया है कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 में सीएम राइज स्कूलों में अकादमिक के अतिरिक्त सह-अकादमिक स्टाफ भी शामिल है। सह-अकादमिक स्टाफ के रिक्त पद के विरुद्ध अतिथि शिक्षक की व्यवस्था अतिथि शिक्षक पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। |
| कमलनाथ को बड़ा झटका, सबसे पुराना और वफादार साथी नाराज, काम बंद- MP NEWS Posted: 03 Jun 2022 06:38 AM PDT भोपाल। आत्ममुग्ध व्यक्ति को कभी पता नहीं चलता कि उसका क्या नुकसान हो रहा है। कमलनाथ को मध्य प्रदेश में सबसे बड़ा नुकसान हुआ है। भोपाल में जब कमलनाथ को कोई नमस्ते भी नहीं करता था। तब एक व्यक्ति माला लेकर उनका इंतजार करता था। नरेंद्र सलूजा अपने कमलनाथ से ना केवल नाराज हैं बल्कि इतनी दुखी हैं कि उन्होंने काम बंद कर दिया है। भोपाल और मध्य प्रदेश में नरेंद्र सलूजा की पहचान एक कांग्रेसी नेता से ज्यादा कमलनाथ समर्थक की रही है। सन 2018 से लेकर 26 मई 2022 तक नरेंद्र सलूजा कमलनाथ कैंप में सबसे सक्रिय भूमिका निभाते रहे। वह खुद को कमलनाथ का मीडिया कोऑर्डिनेटर कहलाने में गर्व की अनुभूति करते थे। मीडिया विभाग के चेयरमैन के पद पर उनका स्वाभाविक अधिकार था। जीतू पटवारी के इस्तीफे के बाद सबको उम्मीद थी कि नरेंद्र सलूजा को उनके परिश्रम और वफादारी का कुछ तो प्रतिफल मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कमलनाथ ने पहले से ही व्यस्त चल रहे केके मिश्रा को मीडिया विभाग का चेयरमैन बना दिया। 6 वाइस प्रेसिडेंट की सूची नरेंद्र सलूजा भी एक नाम था। उन्होंने अपनी नाराजगी प्रकट की तो उन्हें मनाने और समझाने के बजाय पीसीसी में उनका कमरा संगीता शर्मा को आवंटित कर दिया। नरेंद्र सलूजा की नेम प्लेट तक हटा दी गई। नरेंद्र सलूजा के साथ हुआ यह व्यवहार, सलूजा के लिए नहीं बल्कि कमलनाथ के लिए हानिकारक है। एक मैसेज पूरी कांग्रेस पार्टी में चला गया। जो कमलनाथ, नरेंद्र सलूजा के नहीं हो सकते वह क्या किसी और के हो सकते हैं। |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
.jpg)

.jpg)
.jpg)

.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)