आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 27, 2022

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आजमगढ़ : आक्रोशित छात्रों ने कुलपति के सामने किया प्रदर्शन,मिला आश्वासन

Posted: 27 Jun 2022 07:26 AM PDT


प्रवेश व परीक्षा शुल्क के नाम पर अवैध वसूली का लगाया आरोप,सौंपा ज्ञापन

आजमगढ़: परीक्षा फीस व प्रथम वर्ष के नए प्रवेश-परीक्षा फार्म को लेकर आक्रोशित छात्रों ने कुलपति की गाड़ी रोक दी और जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने अपनी मांगो को लेकर कुलपति को ज्ञापन पत्र सौंपते हुए न्याय की मांग की। प्रदर्शन व नारेबाजी कर रहे डीएवी पीजी कालेज के समस्त छात्र/छात्राओं ने कहा कि महाविद्यालय द्वारा परीक्षा फार्म (बोर्ड फीस) के नाम पर अवैध रूप से मनमानी फीस वसूल की जा रही है। छात्रों ने बताया कि हम लोग प्रथम सेमेस्टर में ही परीक्षा, वार्षिक फीस जमा कर दिये हैं। छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रथम वर्ष के प्रवेश परीक्षा का फार्म अभी तक नहीं भरा जा सका है। छात्र संगठन ने मांग की है कि परीक्षा फीस के नाम पर अवैध वसूली तुरन्त बन्द की जाय और प्रथम वर्ष के नए प्रवेश फार्म भरने व प्रवेश लेने की कृपा करें। कुलपति ने छात्रों की समस्याओं को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। छात्र संगठन ने अवैध वसूली को बंद कराने की मांग करते हुए कहा कि अगर कालेज प्रशासन द्वारा मामले में काईवाई नहीं की गयी तो छात्र संगठन वृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी कालेज प्रशासन की होगी। इस अवसर पर विकास यादव, रोहित यादव, सुनील कुमार, मिंटू यादव, रिंकेश पांडे, अखिलेश पांडे सहित काफी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

आजमगढ़: कुंटू सिंह के खास प्रदीप सिंह कबूतरा की 17,41,500 की संपत्ति कुर्क

Posted: 27 Jun 2022 06:54 AM PDT


भाइयों के नाम के दो चार पहिया वाहन और एक बाइक कुर्क हुई

आजमगढ़ : प्रदेश स्तर के माफिया ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह गैंग के सहयोगी प्रदीप सिंह की अपराध से अर्जित 17,41,500 रुपये की चल संपत्ति पुलिस ने कुर्क कर लिया। पुलिस के अनुसार प्रदीप सिंह लगभग 15 वर्ष पूर्व सामान्य आर्थिक क्षमता का व्यक्ति था लेकिन अल्पावधि में ही अपराध जगत से अर्जित संपत्ति छिपाने के उद्देश्य से अपने भाई मनोज सिंह के नाम से एक स्कार्पियो, दूसरे भाई अखिलेश सिंह के नाम से एक स्कार्पियो व किशनपुर निवासी अपने रिश्तेदार अमनकांत सिंह के नाम से मोटरसाइकिल पैशन प्रो क्रय किया था। सभी वाहनों की कीमत 17,41,500 रुपये है। प्रदीप सिंह आपराधिक मानसिकता का व्यक्ति और प्रदेश स्तर के माफिया कुंटू का सहयोगी व थाना तरवां का हिस्ट्रीशीटर है। उसके ऊपर वर्ष 2005 से वर्ष 2021 तक कुल 19 मुकदमे जनपद के विभिन्न थानों व लखनऊ के गोमतीनगर में पंजीकृत हैं। हत्या, चोरी, धोखाधड़ी व अवैध शराब के निर्माण व बिक्री से संबंधित गंभीर आरोप हैं। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज के आदेश पर तहसीलदार मेंहनगर एवं थानाध्यक्ष तरवां ने सोमवार को तीनों वाहनों को कुर्क कर लिया।

आजमगढ़: एक वृक्ष 100 पुत्र के समान होता है,जीवन में 5 पौधे अवश्य लगाएं - सर्वेश जी

Posted: 27 Jun 2022 06:39 AM PDT


भंवरनाथ मंदिर में संगीतमय श्रीराम कथा के तीसरे दिन शिव विवाह की झांकी प्रस्तुत की गई

आजमगढ़: एक वृक्ष सौ पुत्र के समान होते हैं। इसलिए हम सभी को चाहिए कि अपने जीवन में 5 पौधे अवश्य लगाएं, जो हम सभी के लिए लाभकारी सिद्ध हो। हम सभी को यह अवश्य ज्ञात हो की वृक्ष है तो हम हैं। करोना काल में ईश्वर ने यह बातें हम सभी को भलीभांति समझा दी है और जो ना समझ पाया हो उससे बड़ा इस धरती पर कोई मूर्ख नहीं। बाबा भंवरनाथ जी मंदिर में चल रही संगीतमय श्रीराम कथा के तीसरे दिन संत सर्वेश जी महाराज ने कहा कि कथा तो सभी जानते हैं लेकिन श्रीराम कथा आपके जीवन में क्या संदेश देती है यह महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जब भी अपनी पुत्री का विवाह करें तो घर-वर की भली भांति जानकारी अवश्य कर ले कि मेरी पुत्री विवाह के उपरांत वहां सुखी रहेगी कि नहीं। आजकल मनुष्य विकास की चकाचौंध में यह बातें भूल गया है। कथा पंडाल में शिव विवाह के अवसर पर महादेव व माता पार्वती की सुंदर झांकी बच्चों ने प्रस्तुत की जिसे देख भक्तगण मंत्रमुग्ध हो गए । इस अवसर पर डीपीआरओ दुबे जी ने सोहर गाकर सभि भक्तों को शिव कर दिया और महिलाओं को झूमने व नित्य पर विवश कर दिया।उन्होंने कथा पंडाल में बैठे सभी लोगों से मेरा अनुरोध है कि दहेज मुक्त विवाह करके हिंदू समाज एक मिसाल प्रस्तुत करें । आज दहेज रूपी दानव हमारे हिंदू समाज को खोखला करता जा रहा है। पुत्री के विवाह पर हमें श्रीमद् भागवत गीता, रामचरितमानस व एक तुलसी का पौधा अवश्य भेंट करना चाहिए, ताकि पुत्री ससुराल जाकर गीता, मानस का पाठ करें और प्रतिदिन तुलसी जी की पूजा अवश्य करें।हम यहां बैठी सभी माताओं से भी अनुरोध करेंगे की विवाह उपरांत जब बेटी विदा हो तो अपनी पुत्री को इतनी शिक्षा अवश्य दें कि ससुराल जाने के बाद वह क्या करें और क्या न करें यह अवश्य बतलाए क्योंकि बेटी के जीवन को सुखमय बनाने में माता का महत्वपूर्ण योगदान होता है। कथा के विराम से पूर्व उन्होंने आजमगढ़ की जनता द्वारा चुने गए नए सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ को बधाई दी और पूर्व सांसद रमाकांत यादव को दो टूक कह भी डाला कि अगर अपनी बात पर वह कायम है तो राजनीति से सन्यास ले ले। कथा में मुख्य रूप से इंदल उपाध्याय, राकेश जी, सुभाष यादव, रामप्रीत मिश्र, विजय लक्ष्मी शुक्ला, गुड्डू, केशव शास्त्री, पप्पू मिश्र, दिनेश लाल जी, सुरेश, पुष्कर मिश्र आदि सहित संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।

आजमगढ़: कुख्यात कुंटू सिंह के 04 सहयोगियों की खोली गयी हिस्ट्रीशीट

Posted: 27 Jun 2022 06:26 AM PDT


कोतवाली प्रभारी जीयनपुर की आख्या पर हुई कारवाई

आजमगढ़ : पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कोतवाली प्रभारी जीयनपुर की आख्या के आधार पर प्रदेश स्तर पर चिन्हित अपराधिक ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह गैंग के 4 सहयोगी अपराधियों के आपराधिक क्रिया- कलापों पर सतत निगरानी हेतु हिस्ट्रीशीट खोली है। एसपी के निर्देश पर
इन अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट
1- शिवेस सिंह पुत्र स्व रामबली सिंह निवासी छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर के विरूद्ध थाना जीयनपुर पर 1.धारा 25 आर्म्स एक्ट, 2. धारा 307/34 भादवि व 7 सीएलए एक्ट, 3. धारा 25/27 आर्म्स एक्ट, 4. धारा 41/411 भादवि, 5. धारा 302/307/120बी/34 भादवि व 7सीएलए एक्ट, 6.धारा 304/34 भादवि, 7. धारा 3(1) गैंग्स्टर एक्ट, 8.धारा 110 जी सीआरपीसी, 9. धारा 307/34 भादवि व 25/27 आर्म्स एक्ट थाना जीयनपुर में दर्ज हैं।
2- मो. रिजवान पुत्र मो. जुम्मन ग्राम समुन्द्रपुर थाना जीयनपुर विवासी के विरूद्ध थाना जीयनपुर पर 1. धारा 147/148/149/307/34 भादवि व 7 सीएलए एक्ट, 2. धारा 147/302/120बी भादवि व 7 सीएलए एक्ट, 3. धारा 3(1) गैंग्स्टर एक्ट, 4. धारा 147/148/386/507 भादवि, 5.धारा 3(1) गैंग्स्टर एक्ट, 6. धारा 386/506 भादवि, 7. धारा 3(1) गैंग्स्टर एक्ट, 8. धारा 110जी सीआरपीसी, 9. धारा ¾ गुण्डा एक्ट थाना जीयनपुर में दर्ज है।
3- विजय यादव उर्फ सचिन पुत्र शिवचन्द्र यादव ग्राम हसनपट्टी थाना जीयनपुर के विरूद्ध थाना जीयनपुर पर 1. धारा 147/148/149/307/336/323/325/332/353/504/506 भादवि व 7 सीएलए एक्ट, 2. धारा 147/302/120बी भादवि व 7 सीएलए एक्ट, 3. धारा 386 भादवि, 4.धारा 3(1) गैंग्स्टर एक्ट, 5. धारा 336/504/506/427 भादवि, 6. धारा 147/353/427/435 भादवि, 7. धारा 386/504 भादवि थाना जीयनपुर में दर्ज है।
4- एहसान पुत्र जुम्मन निवासी समुन्द्रपुर थाना जीयनपुर के विरूद्ध थाना जीयनपुर पर धारा 147/148/386/507 भादवि व धारा 3(1) गैग्स्टर एक्ट पंजीकृत है।

आजमगढ़: आकाशीय बिजली से बाइक सवार युवक की मौत

Posted: 27 Jun 2022 05:34 AM PDT


निजामाबाद की घटना, पीछे बैठा दोस्त बाल बाल बचा

आजमगढ़ : निजामाबाद के रेवरा परवेजपुर गांव में सोमवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा साथी बाल-बाल बच गया। ग्राम खंडवारी (सरायमीर) निवासी जगदीश के साथ गांव के ही राधेश्याम बाइक से कुशमहरा गांव स्थित रिश्तेदारी जा रहे थे। रेवरा परवेजपुर गांव के समीप पहुंचे थे कि आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। बाइक चालक जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राधेश्याम बाल-बाल बच गए। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री हैं।

Post Bottom Ad

Pages