Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 27, 2022

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


MP COLLEGE NEWS- B.ed सहित 50% सीटें खाली, उच्च शिक्षा विभाग का नया फैसला

Posted: 27 Jun 2022 08:57 AM PDT

भोपाल।
 मध्यप्रदेश में NCTE के सभी पाठ्यक्रमों में 71 हजार सीटों में से 40 हजार सीटों पर प्रवेश हुए हैं। MP के 656 बीएड कालेजों में 60 हजार सीटों में से लगभग 35 हजार सीटों पर प्रवेश हुए हैं। ऐसे में तीन चरण की काउंसलिंग के बाद 25 हजार सीटें खाली हैं। अब ऐसे में बीएड सहित अन्य पाठ्यक्रमों में लगभग आधी सीटें खाली होने के कारण उच्च शिक्षा विभाग ने काउंसलिंग का एक और अतिरिक्त चरण चलाने का निर्णय लिया है। 

NCTE (राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद) के तहत तीसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया आज समाप्त हो जाएगी। लेकिन तीन चरणों की काउंसलिंग के बाद भी बीएड पाठ्यक्रम में अब तक 58 प्रतिशत सीटें ही भर पाई हैं। अब भी 42 फीसद सीटें खाली हैं। ऐसा ही हाल एनसीटीई के सभी आठ पाठ्यक्रमों का है।रविवार को आदेश जारी कर विभाग ने विद्यार्थियों को प्रवेश लेने के लिए 24 दिन का अतिरिक्त समय दे दिया है। अब 20 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया चलाई जाएगी।  विभाग ने 28 जून से 20 जुलाई तक काउंसलिंग का अतिरिक्‍त चरण चलाने के आदेश जारी किए हैं। बता दें कि एनसीटीई के तहत आठ प्रकार के पाठ्यक्रमों में सोमवार तक शुल्क जमा कर विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं।

तीसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत एनसीटीई के सभी पाठ्यक्रमों में 28,093 सत्यापन हुए और 33,534 सीट आवंटित की गईं। इसमें से रविवार तक शुल्क भुगतान कर 16,695 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। वहीं, बीएड में 30,678 आवंटित सीटों में से 14,935 विद्यार्थियों ने शुल्क जमा कर प्रवेश लिया।

रणजी विजेता टीम मध्यप्रदेश ने खजराना गणेश का आशीर्वाद लिया- INDORE NEWS

Posted: 27 Jun 2022 08:35 AM PDT

इंदौर।
88 साल के इतिहास में पहली बार रणजी ट्रॉफी जीतकर लौटी मध्य प्रदेश की टीम ने इंदौर में खजराना गणेश मंदिर जाकर विधिवत पूजा पाठ किया और श्री गणेश जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। 

मध्यप्रदेश की क्रिकेट टीम की सफलता पर उन लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है जो क्रिकेट के खेल में रुचि नहीं रखते। मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों में उम्मीद नजर आ रही है। Ranji Trophy Champions 2022 टीम के इंदौर आगमन पर उसका भव्य आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। 

इससे पहले सुबह जब मध्य प्रदेश की टीम इंदौर के एयरपोर्ट पर पहुंची तो विमानतल पर टीम का भव्य स्वागत किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं IDCA अध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीयस्वयं टीम का स्वागत करने के लिए मौजूद थे।

नगर पालिका निगम चुनाव में स्टार प्रचारकों के बारे में स्पष्टीकरण- MP NEWS

Posted: 27 Jun 2022 08:29 AM PDT

भोपाल
। मध्य प्रदेश नगर पालिका निगम चुनाव में पहली बार पार्षद प्रत्याशियों के लिए प्रचार में खर्चे की लिमिट तय की गई है। नियम कायदे तय करते समय राज्य निर्वाचन आयोग स्टार प्रचारकों का प्रावधान करना ही भूल गया। जब प्रश्न उपस्थित हुआ तो स्पष्टीकरण जारी किया गया है। 

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि कि वर्तमान में नगरीय निकाय निर्वाचन में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्टार प्रचारक के संबंध में कोई प्रावधान नहीं किए गए हैं। निर्वाचन अभ्यर्थी के व्यय को निर्वाचन खर्च में शामिल किया जाएगा। 

एक ही मंच से एक से अधिक प्रत्याशियों की सभा होने की स्थिति में महापौर तथा पार्षद के व्यय का विभाजन व्यय की अधिकतम सीमा के अनुपात में किया जाएगा। एक से अधिक पार्षदों की सभा के प्रकरण में पार्षदों के मध्य व्यय समान रूप से विभाजित किया जाएगा। निर्वाचन प्रचार के लिए बाहर से आने वाले व्यक्तियों पर होने वाले यात्रा व्यय को व्यय में शामिल नहीं किया जाएगा। 

कुल मिलाकर राज्य निर्वाचन आयोग के पास खर्चे का हिसाब रखने का कोई फार्मूला नहीं है। शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ की जिन सभाओं और रोड शो में महापौर प्रत्याशी, आसपास की नगर पालिकाओं के प्रत्याशी, और शहर के पार्षद पद के प्रत्याशी शामिल हो रहे हैं। उनमें खर्चा किस अनुपात में विभाजित किया जाएगा।

सवा लाख सरकारी नौकरियों में भर्ती करूंगा: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह - MP NEWS

Posted: 27 Jun 2022 08:11 AM PDT

भोपाल
। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पन्ना में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ऐलान किया है कि आने वाले 2 सालों में 125000 सरकारी नौकरियों में भर्तियां करूंगा। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी एक बड़ा मुद्दा बन गया है। 

नगर पालिका निगम चुनाव में स्टार प्रचारक का प्रावधान नहीं

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि कि वर्तमान में नगरीय निकाय निर्वाचन में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्टार प्रचारक के संबंध में कोई प्रावधान नहीं किए गए हैं। निर्वाचन अभ्यर्थी के व्यय को निर्वाचन खर्च में शामिल किया जाएगा। 

मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना में वर्ष 2022-23 के लिए छात्रवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 जून निर्धारित की गई है। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून थी। 

BHOPAL NEWS- 33 करोड़ का सरकारी हेलीकाप्टर कबाड़ में बिका

Posted: 27 Jun 2022 07:52 AM PDT

भोपाल
। मध्य प्रदेश का सरकारी हेलीकॉप्टर कबाड़ में बेच दिया गया। यह 2003 में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद से ऐसे ही खड़ा हुआ था। अंततः सरकार ने इसे कबाड़ घोषित किया और बेच दिया। 

मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि इस हेलीकॉप्टर की कीमत ₹330000000 थी। सोमवार को इसकी नीलामी के लिए बोली लगाई गई। स्क्रैप कारोबारी नईम रजा ने इसे ढाई करोड़ रुपए में खरीदा। इससे पहले सरकार ने अपने हेलीकॉप्टर को स्क्रैप घोषित कर दिया था। उल्लेख करना अनिवार्य है कि विधानसभा चुनाव से पहले पूरे मध्यप्रदेश के दौरे के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए एक शानदार और दुनिया के सबसे महंगे हेलीकॉप्टरों में से एक खरीदा जा रहा है। 

उल्लेख करना प्रासंगिक है कि मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री के लिए सन 2020 में ₹650000000 खर्च करके सुपर किंग विमान खरीदा था। 7 मई 2021 को ग्वालियर में यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नोट करने वाली बात यह है कि सरकार ने विमान का बीमा नहीं करवाया था। अब मुख्यमंत्री के लिए  न्यू मिड साइज ट्वीन इंजर टर्बो जेट एयरप्लेन खरीदा जा रहा है।

MP BOARD BLUE PRINT 9 10 11 12- हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल

Posted: 27 Jun 2022 07:29 AM PDT

भोपाल।
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल ने नवीन शिक्षण सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 9th हाई स्कूल से 12th हायर सेकेंडरी स्कूल तक के लिए ब्लू प्रिंट जारी किया है। इसी के साथ कम की गई विषय वस्तु के बारे में भी जानकारी दी गई है।

नवीन ब्लूप्रिंट के अनुसार प्रश्न पत्र निर्माण के लिए 40% वस्तुनिष्ठ प्रश्न, 40% विषय परक प्रश्न एवं 20% विश्लेषणात्मक प्रश्न होंगे एवं कठिनाई स्तर 40% सरल प्रश्न, 45% सामान्य प्रश्न और 15% कठिन प्रश्न का रहेगा। 

कक्षा नवी एवं दसवीं के प्रश्न पत्र 75-75 अंकों के होंगे जबकि कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवीं के प्रश्न पत्र पत्र के प्रश्न पत्र पत्र 80-80 अंकों के होंगे। कक्षा 11वीं एवं 12वीं में विषय संकाय के अनुसार प्रोजेक्ट और प्रैक्टिकल कार्य के अंकों के अनुसार प्रश्न पत्र के अंको की संख्या परिवर्तित हो जाएगी। उदाहरण के लिए यदि हिंदी का प्रोजेक्ट वर्क 20 अंकों का है तो उसका सैद्धांतिक प्रश्नपत्र 80 अंकों का होगा जबकि यदि जीव विज्ञान का प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट वर्क 30 अंक का है तो उसका सैद्धांतिक प्रश्नपत्र 70 अंकों का होगा।

ब्लू प्रिंट एवं कम किए गए सिलेबस की जानकारी संपूर्ण जानकारी के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

JABALPUR NEWS- मेकल रिसोर्ट के पास मुंबई के मॉडल का शव मिला, बरगी में नहाने गया था

Posted: 27 Jun 2022 07:30 AM PDT

जबलपुर।
 जबलपुर के बरगी डेम में मेकल रिसोर्ट के पास नहाते समय डूबे शहर निवासी मुंबई के माडल दीक्षांत पांडेय का शव आज सुबह मिल गया है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को पानी में तलाश कर बाहर निकाला और पंचनामा कार्रवाई कर शव का पीएम कराते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। दीक्षांत का शव मिलते ही उसके परिवार में मातम छा गया।

बरगी टीआई रीतेश पांडेय ने बताया कि राजुल टाउनशिप तिलहरी निवासी 21 वर्षीय दीक्षांत पांडेय मुंबई में माडलिंग करता था। कुछ दिनों के लिए वह अपने घर आया था। दीक्षांत अपने बड़े भाई निशांत पांडेय एवं बुआ के बेटे अभिषेक व आयुष के साथ कल रविवार को बरगी डेम घूमने गया था। 

मेकल रिसोर्ट से गौर की ओर आने वाले रास्ते में दीक्षांत पानी में डूब गया था। देर रात में पानी में दीक्षांत की तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला था। इसके बाद आज सुबह पुलिस की टीम ने स्थानीय गोताखोरों एवं होमगार्ड के गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जिसके थोड़ी देर बाद ही सुबह करीब 9.30 बजे गोताखोरों को घटनास्थल के पास ही पानी के अंदर दीक्षांत का शव मिल गया।







भाई को न बचा पाने का अफसोस-




बताया जा रहा है कि दीक्षांत का शव मिलने के बाद उसका भाई निशांत पांडे सहित पूरा परिवार फफक-फफक कर रोने लगा। दीक्षांत कल जब पानी में डूबने लगा था तो उसके भाई निशांत ने अभिषेक एवं आयुष के साथ चेन बनाकर बचाने का प्रयास किया था, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। तीनों भाइयों को इस बात का सबसे ज्यादा दुख एवं अफसोस है।

मध्य प्रदेश मानसून- 7 जिलों में भारी वर्षा होगी, पानी भर कर लौटे बादल- MP WEATHER FORECAST

Posted: 27 Jun 2022 07:04 AM PDT

भोपाल
। समुद्र में पानी भरने गए बादल लौटने लगे हैं। मध्य प्रदेश के 7 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने बताया है कि मध्य प्रदेश के आसमान में रतलाम से लेकर शिवपुरी होते हुए रीवा तक बादलों की रैली बनी हुई है। 

मध्य प्रदेश मौसम- इन जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केंद्र के अनुसार मध्य प्रदेश के झाबुआ धार इंदौर रतलाम उज्जैन देवास और छिंदवाड़ा जिला में 30 जून 2022 तक भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम केंद्र भोपाल की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। यानी कि किसान एवं यात्रीगण कृपया सावधान रहें। मौसम को ध्यान में रखते हुए अपनी योजना बनाएं। 

मध्य प्रदेश की राजधानी- मौसम का पूर्वानुमान

मौसम केंद्र के अनुसार भोपाल के आसमान में बादल छाए रहेंगे परंतु तेज बारिश की संभावना नहीं है। कुछ इलाकों में हल्की फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है। आंधी आने का कोई खतरा नहीं है हवा की स्पीड 20 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री यानी गर्मी और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री यानी उमस बनी रहेगी। जो नागरिक भोपाल की यात्रा करना चाहते हैं, कर सकते हैं। मौसम के कारण कोई गतिरोध नहीं है।

MP BOARD NEWS- कक्षा 9 से 12 तक के लिए प्रोजेक्ट और प्रैक्टिकल का नोटिस जारी

Posted: 27 Jun 2022 06:49 AM PDT

भोपाल
। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा हाईस्कूल परीक्षा सत्र 2022-23 के लिए प्रोजेक्ट वर्क, प्रैक्टिकल वर्क कक्षा 9th से 12th तक के लिए नोटिस जारी किया है। 

कक्षा 9th के लिए प्रत्येक विषय के लिए प्रोजेक्ट वर्क 25 अंकों का होगा जिसमें 05 अंक त्रैमासिक  परीक्षा के, 05 अंक अर्धवार्षिक परीक्षा के और 15 अंक प्रोजेक्ट के होंगे। प्रायोगिक परीक्षा भी 25 अंक की होगी। जिसमें तीन प्रयोग (15अंकों के) 03 मौखिक प्रश्न के लिए, जबकि प्रायोगिक रिकॉर्ड के 04 अंक, प्रोजेक्ट वर्क के 03 अंक होंगे। 

कक्षा 10th में प्रायोजना कार्य के लिए सुझाव अथवा सुझावात्मक प्रयोजना कार्य के 25 अंक, एवं प्रायोगिक परीक्षा के 25 अंक होंगे।

कक्षा 11th में  हिंदी, इंग्लिश, संस्कृत ,मराठी ,उर्दू, गणित, लेखाशास्त्र,  व्यवसाय अध्ययन, इतिहास ,राजनीति शास्त्र, भारतीय कला का इतिहास, चित्रकला एवं पेंटिंग
वस्तु चित्रण एवं आलेखन ड्राइंग एंड डिजाइनिंग के  सुझावात्मक  प्रयोजना कार्य 20 अंक का होगा। 
 
जबकि भौतिक शास्त्र ,जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, मनोविज्ञान, भूगोल, कृषि के लिए उपयोगी विज्ञान एवं गणित के मूल तत्व, फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र (कृषि संकाय),पशुपालन दुग्ध व्यवसाय मुर्गी पालन एवं मत्स्य पालन कृषि (कला समूह), गृह प्रबंध पोषण एवं वस्त्र शास्त्र, शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य  विज्ञान के तत्व गृह विज्ञान समूह गृह विज्ञान एनाटॉमी फिजियोलॉजी एंड हाइजीन (कला समूह) इनफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज physical education प्रायोजना कार्य 30 अंकों का होगा। जबकि भारतीय संगीत गायन एवं भारतीय संगीत वादन तबला अथवा पखावज के लिए  सुझावात्मक प्रायोगिक कार्य 50 अंक का होगा। कक्षा 12वीं में भी कक्षा 11वीं की ही तरह प्रायोगिक व प्रयोजना कार्य के अंकों का विभाजन होगा। 

अधिक जानकारी के लिए कृपया माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। यहां क्लिक करके आप mpbse की ऑफिशल वेबसाइट पर मौजूद प्रैक्टिकल एवं प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी पढ़ सकते हैं एवं PDF FILE DOWNLOAD कर सकते हैं।

BHOPAL NEWS- डॉ. मरावी का इस्तीफा, शोषण का आरोप था, नए अधीक्षक का नाम घोषित

Posted: 27 Jun 2022 06:45 AM PDT

भोपाल। 
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में यौन शोषण के आरोपों को गलत साबित नहीं कर पाए डॉ. दीपक मरावी ने सोमवार को हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक पद से इस्तीफा दे दिया। डॉ. मरावी पर 50 से ज्यादा नर्सों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था।

इस्तीफे में उन्होंने लिखा कि 'मैंने अस्पताल में व्यवस्थाएं सुधारने के लिए कई कदम उठाए, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में मेरे ऊपर जिस प्रकार के आरोप लग रहे हैं, उससे मैं व्यथित हूं। अस्पताल की छवि और गरिमा बनी रहे, इसके लिए मैं 30 जून के बाद अधीक्षक के पद पर सेवाएं नहीं दे पाऊंगा। 

डॉक्टर मरावी के इस इस्तीफे के तत्काल बाद गांधी मेडिकल कॉलेज के डीन ने आदेश जारी कर डॉ.आशीष गोहिया को हमीदिया अस्पताल का नया अधीक्षक बनाया गया है। इसके साथ ही डॉ. वंदना शर्मा और डॉ. जीवन सिंह मीणा को अतिरिक्त अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। 

मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती- डबल डिग्री वाले उम्मीदवारों को महत्वपूर्ण सूचना- MP ROJGAR SAMACHAR

Posted: 27 Jun 2022 06:35 AM PDT

भोपाल।
लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश द्वारा महत्वपूर्ण सूचना क्रमांक 1366 दिनांक 27 जून 2022 के माध्यम से बताया गया है कि डबल डिग्री वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति आदेश भेज दिए गए हैं। यदि उन्हें प्राप्त नहीं हुए हैं तो निर्देशों का पालन करें। 

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दिनांक 24 जून 2022 को एक सत्र में दो उपाधि तथा सह विषयों के पात्र 601 अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी कर संबंधित अभ्यर्थियों के ईमेल एड्रेस पर भेजे गए हैं। जिन अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश प्राप्त नहीं हुए हो वह अपने नाम एवं रोल नंबर के साथ जानकारी तत्काल ucrdpi@gmail.com पर भेजें। 

इसके अतिरिक्त 146 अभ्यर्थियों को दस्तावेज के सत्यापन हेतु दिनांक 1 जुलाई 2022 को शासकीय सुभाष उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय भोपाल में प्रातः 11:00 उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। यह 146 अभ्यर्थी निर्धारित दिनांक व समय पर सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय भोपाल में उपस्थित रहे। 

MP NEWS- चुनाव ड्यूटी से गायब आरक्षक मां के प्रचार में लगा था, सस्पेंड

Posted: 27 Jun 2022 06:19 AM PDT

टीकमगढ़।
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में मतदान के दौरान ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर दो आरक्षकों को एसपी प्रशांत कुमार खरे ने सस्पेंड कर दिया है। SP कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार चंदेरा थाने में पदस्थ आरक्षक कृष्ण पाल सिंह उर्फ केपी दांगी और आरक्षक बृजेश कुमार रैकवार को चुनाव ड्यूटी के दौरान गैरहाजिर रहने के चलते सस्पेंड किया गया है।

आरक्षक केपी दांगी और बृजेश कुमार रैकवार 25 जून को मतदान वाले दिन ड्यूटी से नदारद रहे। आरक्षक बृजेश कुमार रैकवार की ड्यूटी मतदान क्रमांक 165 में लगाई गई थी, लेकिन वह पूरे समय ड्यूटी से नदारद रहे। इसी तरह चंदेरा थाने में पदस्थ आरक्षक केपी दांगी भी चुनावी ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित पाए गए। आरक्षकों की लापरवाही के चलते एसपी ने दोनों को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया है। दोनों आरक्षकों को पुलिस लाइन अटैच किया गया है।

एसपी प्रशांत खरे ने बताया कि चंदेरा थाने में पदस्थ आरक्षक केपी दांगी की मां सावित्री दांगी मडिया ग्राम पंचायत से सरपंच पद का चुनाव लड़ रही थी। जिसके चलते आरक्षक मतदान वाले दिन चुनाव ड्यूटी से नदारद रहा और अपनी मां के प्रचार में लगा रहा। लापरवाही के चलते आरक्षक केपी दांगी को सस्पेंड किया गया है।

वीडियो कॉल वाले के साथ फरार हो गई कांग्रेस की महिला प्रत्याशी, पति का शक- MP NEWS

Posted: 27 Jun 2022 05:47 AM PDT

भिंड
। लहार नगर पालिका चुनाव में नया मोड़ आ गया है। वार्ड क्रमांक 11 से पार्षद पद की प्रत्याशी श्रीमती पूजा कुशवाहा लापता है। उनके पति श्री सुनील कुशवाहा को शक है कि रात में जिसके साथ वीडियो कॉल पर बात कर रही थी उसी के साथ चली गई है। 

कांग्रेस नेता सुनील कुशवाहा को नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह का आशीर्वाद प्राप्त है। आरक्षण के कारण वार्ड क्रमांक 11 से उनकी पत्नी पूजा कुशवाहा को टिकट दिया गया था। थाना प्रभारी शिव सिंह यादव ने बताया कि उसके पति के बयान के आधार पर पूजा कुशवाहा की तलाश की जा रही है। 

टीआई यादव ने बताया कि रात में जनसंपर्क से वापस आने के बाद वह वीडियो कॉल पर किसी से बात कर रही थी। यह देखकर उनके पति सुनील कुशवाहा ने उन्हें डांट दिया था। सुबह देखा तो वह घर पर नहीं थी। इसी आधार पर सुनील ने शक जताया है कि उसकी पत्नी उसी व्यक्ति के साथ भाग गई है जिससे वीडियो कॉल पर बात कर रही थी।

MPPSC NEWS- सिस्टम एनालिस्ट तथा प्रोग्राम संविदा भर्ती हेतु जॉब नोटिफिकेशन

Posted: 27 Jun 2022 05:21 AM PDT

Madhya Pradesh Public Service Commission Indore
द्वारा System analyst एवं programmer पदों पर भर्ती हेतु जॉब नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 10 अगस्त 2022 और अभिलेखों सहित मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के कार्यालय में आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 22 अगस्त 2022 घोषित की गई है। 

एमपीपीएससी द्वारा जारी महत्वपूर्ण सूचना के अनुसार सिस्टम एनालिस्ट तथा प्रोग्रामर के पदों की संविदा के आधार पर पूर्ति हेतु ऑनलाइन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों को रोजगार पंजीयन अनिवार्य और बाहरी उम्मीदवारों को मुक्त रखा गया है। मध्यप्रदेश शासन की सेवा में कार्यरत शासकीय निगम मंडल उपक्रम आयोग बोर्ड विश्वविद्यालय स्वशासी संस्था के कर्मचारी तथा नगर सैनिक अभ्यर्थियों को विभाग कार्यालय द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र को मान्य किया जाएगा। 

उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 40 वर्ष। आयु की गणना की तारीख 1 जनवरी 2023। चयन प्रक्रिया साक्षात्कार के आधार पर। एक 1 वर्ष निर्धारित की गई है। जॉब नोटिफिकेशन को विस्तार से पढ़ने के लिए कृपया एमपीपीएससी की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां क्लिक करके डायरेक्ट लिंक के माध्यम से एमपीपीएससी की ऑफिशल वेबसाइट पर मौजूद विज्ञापन पढ़ सकते हैं एवं PDF FILE DOWNLOAD कर सकते हैं।

MPPSC NEWS- इंजीनियरिंग एवं डेंटल सर्जन परीक्षा एवं एडमिट कार्ड की सूचना

Posted: 27 Jun 2022 04:57 AM PDT

इंदौर।
Madhya Pradesh Public Service Commission द्वारा State Engineering Service exam 2021 और Dental surgeon examination 2022 की तारीख की घोषणा कर दी है। 

विज्ञप्ति क्रमांक 4030 दिनांक 27 जून 2022 के अनुसार मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2021 एवं दंत शल्य चिकित्सा परीक्षा 2022 का आयोजन निर्धारित तारीख 3 जुलाई 2022 दिन रविवार समय दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक किया जाएगा। 

उपरोक्त दोनों परीक्षाओं हेतु प्रवेश पत्र दिनांक 28 जून 2022 से मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन इंदौर की ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। जहां से उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। 

MP NEWS- पीठासीन अधिकारी के बंडल से निकले मतपत्र, हंगामा, मतगणना रुकी

Posted: 27 Jun 2022 08:12 AM PDT

सतना।
सतना जिले में सरपंच पद की मतगणना के दौरान कुछ मतपत्र पीठासीन अधिकारी के बंडल में बंधे मिलने पर इस कदर हंगामा हुआ कि सरपंच पद की मतगणना रोक दी गई और मतपेटियों को जनपद मुख्यालय के स्ट्रॉन्ग रूम ले जाया गया। इस दौरान पीठासीन अधिकारी पर पक्षपात के गंभीर आरोप भी लगे।

मझगवां जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत झखौरा के मतदान केंद्र क्रमांक 169 में शनिवार की देर रात मतगणना के दौरान बवाल खड़ा हो गया। झखौरा के कन्दैला के सरकारी स्कूल में चल रही मतगणना में जिला पंचायत व जनपद पंचायत सदस्यों को मिले मतों की गिनती के बाद जब सरपंच पद की मतगणना शुरू हुई तो कुल पड़े मतों की संख्या से 17 वोट कम मिले। जब इन वोटों की तलाश की गई तो पीठासीन अधिकारी के बंडल में 17 वोट बंधे हुए मिले।

इस पर वहां मौजूद प्रत्याशियों के गणना अभिकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ प्रत्याशी वहां पहले से मौजूद थे तो कुछ मतपत्र गायब होने की जानकारी मिलने के बाद आ पहुंचे। पीठासीन अधिकारी पर लोगों ने पक्षपात करते हुए एक प्रत्याशी विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए जानबूझ कर मतपत्र गायब के आरोप लगाना शुरू कर दिया। मतदान दल सफाई देने की कोशिश करता रहा लेकिन किसी ने एक न सुनी।

महिला प्रत्याशी के प्रतिनिधि संदीप त्रिपाठी ने इसकी शिकायत रिटर्निंग अफसर से की। शिकायतकर्ता का कहना था कि 17 वोट पीठासीन अधिकारी ने अपने बैग में रख लिए थे। घंटों चले हंगामे के बाद रिटर्निंग अफसर के निर्देश पर मतपत्रों का पंचनामा बनाया गया और सभी मतों को जनपद मुख्यालय ले जाया गया। इन मतों की गिनती अब जनपद मुख्यालय में होगी।

बताया जाता है कि यहां 418 वोट पड़े थे। मतपेटियां खुलीं तो उसमे इतने ही वोट निकले भी और जिला-जनपद सदस्यों के लिए इतने ही मतों की गिनती कर गणना पत्रक प्रत्याशियों के एजेंटों को दे दिए गए। लेकिन जब बारी सरपंच पद के मतों की गिनती की आई तो कुल 401 वोट ही मिले, 17 वोट गायब थे। जब गिनती पूरी हुई तो पता चला कि 17 वोट कम हैं। ये वोट कहां गए इसकी तलाश की गई तो वोट पीठासीन अधिकारी के पास मिले। बताया तो यह भी जाता है कि नाराज लोगों ने मतदान दल को रोक लिया था।

लोग पर्यटन के लिए केरल जाना क्यों पसंद करते हैं, यहां पढ़िए - KERALA TOURISM

Posted: 27 Jun 2022 05:52 AM PDT

केरल किसी भी प्रकार की छुट्टी के लिए भारत में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थलों में से एक है और इसे देवताओं के देश के रूप में जाना जाता है। यह नारियल, अप्रवाही की भूमि, संस्कृति और परंपराओं का देश माना जाता है। यह पृथ्वी पर सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है जो "God's Own Country" के नाम से भी प्रसिद्ध है।

केरल में घूमने के लिए क्या है 

अल्लेप्पी – पूर्व का वैनिस
मुन्नार – हनीमून गंतव्य
वायनाड – साधा जीवन व संस्कृति
थेक्कड़ी – वन्यजीवों का स्थान
श्री पद्मनाभास्वामी मंदिर – धार्मिकता की गूँज
कोच्चि – अरब सागर की रानी
कोवलम – ग्रामीण जीवन व बीच का संगम
पूवर – सौंदर्यपूर्ण द्वीप 

पर्यटन के लिए केरल कब जाना चाहिए 

केरल घूमने के लिए सबसे अच्छे महीने अक्टूबर से फरवरी के बीच हैं। सर्दियों में, तापमान बहुत कम नहीं होता है। यह 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। इसलिए भारी ऊनी कपड़े लेने की जरूरत नहीं है।

GWALIOR स्टेशन पर बम की सूचना, ट्रेनें रोकी, प्लेटफार्म खाली कराया, हड़कंप

Posted: 27 Jun 2022 12:22 AM PDT

ग्वालियर।
मध्य प्रदेश में ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर बम होने की सूचना मिली है। स्टेशन पर बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया है। 

शहर के पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी स्टेशन पहुंच गए। बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने यात्रियों को स्टेशन से बाहर कर दिया है। एसपी ग्वालियर अमित सांघी का कहना है कि ये मॉकड्रिल नहीं है। 

किसी ने 100 डायल पुलिस को कॉल करके रेलवे स्टेशन पर बम होने की जानकारी दी थी। यहां आने वाली ट्रेनों को रुकवा दिया गया है। तथा प्लेटफार्म को खाली करा लिया गया है

GWALIOR चुनाव ड्यूटी से लौटे शिक्षक की मौत, मतपेटियां जमा कर लौट रहे थे

Posted: 27 Jun 2022 05:35 AM PDT

ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में इलेक्शन ड्यूटी से लौट रहे शिक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। रात 3 बजे घाटीगांव में पंचायत चुनाव के लिए मतदान और मतगणना कर लौटे शिक्षक ने मतपेटियां जमा कराईं। हस्तिनापुर से दोपहिया वाहन उठाकर घर के लिए निकल पड़े। उसे बच्चों से मिलने की जल्दी थी, क्योंकि 48 घंटे से भी ज्यादा समय से बाहर था। उटीला के मोड़ पर तेज रफ्तार वाहन उसे रौंदकर निकल गया। शिक्षक ने वहीं तड़पते हुए दम तोड़ दिया। 

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को निगरानी में लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है। ग्वालियर के हस्तिनापुर  निवासी 40 वर्षीय प्रेमनारायण पुत्र हरिकिशन जाटव शिक्षक थे। अभी वह औड़े का पुरा शासकीय प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ थे। 

शनिवार को पंचायत चुनाव में प्रेम नारायण की भी ड्यूटी लगाई गई थी। उनको घाटीगांव के नयागांव में चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई थी। जिसके लिए वह शुक्रवार सुबह से ही निकल गए थे। मतपेटियां लेकर दलों को मतदान केन्द्र के लिए रवाना किया गया था। प्रेम नारायण ने रविवार तड़के 3 से 4 बजे के बीच पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतपेटियां जमा कीं। इसके बाद वह घर के लिए निकले। चौहान प्याऊ थाटीपुर रहने वाले अपने भाई से गाड़ी मंगाई। गाड़ी लेकर वह अपने घर औड़े का पुरा के लिए रवाना हुए थे। 

उटीला इलाके में वह द्वारिकागंज मोड़ पर पहुंचे ही थे कि अभी किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौंद दिया। टक्कर मारने वाले वाहन ने इतनी बुरी तरह कुचला था कि शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। वह सड़क पर मृत पड़ा था और घर पर पत्नी उसके लौटने का इंतजार कर रही थी। घटना से कुछ देर पहले प्रेमनारायण ने जल्दी घर आने के लिए कहा था, लेकिन वो घर नहीं पहुंचा। सुबह उसके मौत की खबर घर पहुंची है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया है।

बताया गया है कि प्रेम नारायण के तीन बेटियां, एक बेटा था। पर दो साल पहले करीब 12 साल के बेटे की अचानक मौत हो गई थी। पत्नी, बेटियों की जिम्मेदारी उस पर ही थी। घर में वहीं अकेला कमाने वाला था। अन्य भाई अलग रहते हैं। अब उसके इस तरह जाने से परिवार पर आर्थिक संकट भी गहरा गया है।

न्यायालय अपनी अधिकारिता से अलग सुनवाई कर रहा है तब क्या कर सकते हैं- Legal General knowledge

Posted: 26 Jun 2022 11:35 PM PDT

सभी प्रकार के न्यायालय चाहे वह सिविल न्यायालय हो या जिला सत्र न्यायालय सभी को अपनी अधिकारिता में सुनवाई करने का अधिकार है। किस अन्य अधिकारिता क्षेत्र के मामले में कोई न्यायालय या न्यायाधीश तब तक सुनवाई नहीं कर सकता जब तक उस राज्य का उच्च न्यायालय उसे ससक्त (नियुक्त) नहीं करेगा किसी सुनवाई के लिए। 

सामान्य शब्दों में अगर बात करे तो एक द्वितीय श्रेणी का मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट के मामले की सुनवाई नहीं कर सकता है या कोई सेशन कोर्ट अन्य जिले के सेशन कोर्ट के मामले की सुनवाई करने की अधिकारिता नहीं रखते हैं। अगर कोई कोर्ट या मजिस्ट्रेट ऐसी सुनवाई प्रारंभ कर देता है तब ऐसी सुनवाई या विचारण को रोकने के लिए उच्च न्यायालय में किस प्रकार की रिट याचिका लगाई जा सकती है जानिए।

भारतीय संविधान अधिनियम,1950 के अनुच्छेद 226 उच्च न्यायालय की रिट याचिका 'प्रतिषेध, की परिभाषा
जब कोई अधीनस्थ न्यायालय ऐसे मामले की सुनवाई प्रारंभ कर देता है जिस पर उसे सुनवाई करने की कोई अधिकारिता नहीं है या कोई न्यायालय अपनी अधिकारिता से बाहर कार्य कर रहा है तब ऐसी कार्यवाही की रोकने के लिए उच्च न्यायालय में प्रतिषेध रिट याचिका लगाई जा सकती है अर्थात कह सकते हैं कि प्रतिषेध रिट याचिका से ऐसी सुनवाई, विचारण या न्यायालय की अधिकारिता से बाहर की कार्यवाही को रोका जा सकता है।

लेखक बीआर अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665

ASI रंजना खांडे- हाई प्रोफाइल लाइफस्टाइल और 60 लाख का बंगला सुर्खियों में - INDORE NEWS

Posted: 27 Jun 2022 05:38 AM PDT

इंदौर
। बीते रोज भोपाल के टीआई हाकम सिंह पंवार ने इंदौर पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर ASI रंजना खांडे को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। इस घटना के बाद से ही रंजना सुर्खियों में आ रही है। उसकी हाईप्रोफाइल लाइफस्टाइल और ₹600000 का बंगला चर्चा का केंद्र बना हुआ है। 

पुलिस पूरे मामले की इन्वेस्टिगेशन कर रही है और समाचार लिखे जाने तक इन्वेस्टिगेशन पूरी नहीं हुई है परंतु डिपार्टमेंट में इस घटना को लेकर चर्चाओं का दौर तेज होता जा रहा है। शुरुआत में पता चला था कि टीआई हाकम सिंह पवार ने एक से अधिक शादियां की हैं। उनकी तीन एवं पांच पत्नियों के बारे में चर्चा आई थी। अब रंजना के बारे में कई बातें हो रही हैं। 

डिपार्टमेंट के लोगों का कहना है कि ऐसा ही रंजना ने 9 साल पहले ही पुलिस डिपार्टमेंट ज्वाइन किया है। मात्र 9 साल की नौकरी में उसने इंदौर की पोस्ट कॉलोनी सिलिकॉन सिटी में ₹600000 का बंगला खरीद लिया है। लोग चाहते हैं कि एएसआई रंजना के आय के स्रोतों की जांच होनी चाहिए। सार्वजनिक रूप से खुलासा होना चाहिए कि उसे वेतन के अतिरिक्त बंगला खरीदने के लिए कहां-कहां से पैसा मिला। 

डिपार्टमेंट में यह भी बताया जा रहा है कि एएसआई रंजना अक्सर अपने स्टाइलिश फोटो शेयर किया करती थी। लोगों ने यह भी बताया कि रंजना अक्सर वीकेंड मनाया कर दीजिए। छुट्टी के दिन मंडलेश्वर में मनाना उसे पसंद था। यह भी पता चला है कि लोगों के काम करवाने के लिए वह अधिकारियों से मिला करती थी।

JABALPUR में कोरोना ने 10 दिन में दूसरी जान ली, MP में मंडरा रहा है संकट

Posted: 26 Jun 2022 11:19 PM PDT

जबलपुर।
मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। पूरे प्रदेश में 24 घंटे में 74 नए मरीज मिले हैं। इस महीने में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं मौतों के मामलों में भी इजाफा हो रहा है। 

अप्रैल और मई में एक-एक मरीज की मौत हुई लेकिन इस महीने में ही पांच मरीज दम तोड़ चुके हैं। जबलपुर में दस दिन के भीतर कोरोना से दूसरी मौत हुई है। इससे पहले जबलपुर में 55 वर्षीय मुन्नी बी की 16 जून को मौत हुई थी। हालांकि मुन्नी को डायबिटीज, बीपी और कार्डियक प्रॉब्लम थी।

जनवरी में आई कोरोना की थर्ड वेव के बाद सिर्फ अप्रैल के महीने में सुकून रहा उसके बाद से लगातार कोरोना के संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। मध्यप्रदेश में इस महीने के 27 दिनों में 1463 संक्रमित मिल चुके हैं और पांच मरीजों की मौतें हुई हैं।

मध्यप्रदेश में 80 हजार शिक्षकों को समयमान, चौथी बार प्रस्ताव संशोधन- MP karmchari news

Posted: 27 Jun 2022 06:36 AM PDT

भोपाल
। मध्यप्रदेश में शिक्षकों को क्रमोन्नति देनी है या फिर समय मान वेतनमान इसका निर्धारण ढाई साल से नहीं हो पाया है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा चौथी बार प्रस्ताव को संशोधित किया जा रहा है। इधर शिक्षकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और चुनाव नजदीक आने के कारण सरकार दबाव में नजर आ रही है। 

पिछले ढाई साल से इस बात पर विचार विमर्श चल रहा है कि 80 हजार पात्र शिक्षकों को क्रमोन्नति का लाभ देना है या फिर समयमान वेतनमान।। अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है लेकिन एक सहमति बनी है कि शिक्षकों को समयमान वेतनमान दिया जाएगा। लोक शिक्षण संचालनालय को निर्देशित किया गया है समयमान वेतनमान के लिए प्रस्ताव तैयार करें। यह चौथा अवसर है। इससे पहले तीन बार प्रस्ताव तैयार हो चुके हैं। 

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में सन 2018 में शिक्षक संवर्ग में शामिल किए गए 80000 अध्यापकों को क्रमोन्नति का इंतजार है। इन सभी की नियुक्तियां सन 2006 में हुई थी। सन 2018 में इनकी सेवा के 12 वर्ष पूरे हो जाते हैं। इसके आधार पर सभी शिक्षक क्रमोन्नति के अधिकारी हो जाते हैं। 

Small business ideas- जीरो इन्वेस्टमेंट बड़ा कारोबार, सिर्फ विश्वास पात्र लोगों के लिए

Posted: 27 Jun 2022 07:05 AM PDT

पैसा कमाने के लिए अपना स्टार्टअप हर स्टूडेंट शुरू करता है। कुछ लोग पैसा कमाने के लिए समाज और सरकार के निर्धारित नियम में तोड़ने के लिए तैयार हो जाती हैं लेकिन आज अपन डिस्कस करेंगे एक ऐसा स्मॉल बिजनेस आइडिया जिसमें एक बड़ा कारोबार बनने की पूरी गुंजाइश है और सबसे खास बात यह है कि इस बिजनेस में पैसे के साथ-साथ आशीर्वाद और दुआएं मिलेंगी। 

elderly caretaker cum companion 

यह बिल्कुल नया नहीं है। दुनिया के कई देशों में चल रहा है। भारत के सभी बड़े शहरों में चल रहा है। इसे Caregivers at Home, Senior Citizen Care Taker Services, Home Attendant for Elderly, Patient Caretaker आदि कई नामों से जाना जाता है। गूगल करके देख लीजिए इसका स्कोप समझ में आ जाएगा। 

New Startup ideas- पैसा, आशीर्वाद और दुआएं तीनों की मोटी कमाई का तरीका 

इस बिजनेस की सफलता के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है विश्वसनीयता। यदि कोई लोकल और विश्वास पात्र व्यक्ति वरिष्ठ नागरिकों के लिए, घर में अकेले माता-पिता के लिए, बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए केयरटेकर की सुविधा शुरू करता है तो हर कोई उसकी सेवा लेना पसंद करेगा। सेवा शुल्क इसमें महत्वपूर्ण नहीं है। विदेशों और दूसरे शहरों में नौकरी कर रहे बच्चे अपने माता-पिता के लिए ज्यादा पैसा खर्च करने को भी तैयार है परंतु उन्हें विश्वास चाहिए वह धोखे से डरते हैं। 

Small business ideas- जीरो इन्वेस्टमेंट, जान पहचान से लाखों की कमाई

यदि आप लोगों का विश्वास जीत सकते हैं। तो यह अपॉर्चुनिटी आपकी है। आप सैकड़ों लोगों को रोजगार दे सकते हैं। लाखों कमा सकते हैं। शुरुआत करने के लिए इन्वेस्टमेंट की जरूरत ही नहीं है। जान पहचान काफी है।

MPPSC SUPER-30 और MPSI SUPER-50 की प्रवेश परीक्षा संपन्न- BHOPAL NEWS

Posted: 26 Jun 2022 10:21 PM PDT

भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जय हिंद शिक्षा संस्थान द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग (MPPSC SUPER-30 और MPSI SUPER-50) के लिए प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई। एक लाख से ज्यादा उम्मीदवारों में से मात्र 238 विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा के लिए पात्र पाया गया। इनमें से राज्य सेवा परीक्षा के लिए 30 और सब इंस्पेक्टर परीक्षा के लिए 50 विद्यार्थियों का चुनाव होगा। 

मध्य प्रदेश पुलिस हेड क्वार्टर की क्वेश्चन डॉक्यूमेंट (क्यूडी) ब्रांच के डीएसपी प्रदीप मिश्रा द्वारा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग और मध्य प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए निर्धन विद्यार्थियों को फ्री कोचिंग दी जाती है। डी एस पी मिश्रा द्वारा सन 2011 से लगातार फ्री कोचिंग का संचालन किया जा रहा है। इसके लिए 23 जनवरी 2011 (नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन) को जय हिंद शिक्षा संस्थान की स्थापना की गई।।।।।।।। 

MPPSC SUPER-30 और MPSI SUPER-50 फ्री कोचिंग में भोपाल समाचार का योगदान

जय हिंद शिक्षा संस्थान की फ्री कोचिंग (MPPSC SUPER-30 और MPSI SUPER-50) की जानकारी भोपाल समाचार डॉट कॉम द्वारा 24 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों तक भेजी गई। इनमें से एक लाख से अधिक विद्यार्थियों ने फ्री कोचिंग के बारे में अपनी रुचि प्रकट की। इनमें से निर्धन विद्यार्थियों द्वारा आवेदन किए गए। 

जय हिंद शिक्षा संस्थान की टीम ने प्राप्त आवेदनों में से 238 ऐसे विद्यार्थियों का चयन किया जो किसी भी परिस्थिति में अपनी फीस स्वयं भरने की स्थिति में नहीं है और जिनमें पोटेंशियल है। वह अपनी जिंदगी में कुछ कर सकते हैं। इन सभी को प्रवेश परीक्षा में शामिल किया गया। 26 जून को प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई। डीएसपी मिश्रा का कहना है कि हमारे संस्थान का सिर्फ एक लक्ष्य है, योग्यता का संरक्षण करना। फीस के अभाव में कोई भी योग्य विद्यार्थी उस पद तक पहुंचने से चूकना नहीं चाहिए, जिसके वह योग्य है।

Post Bottom Ad

Pages