प्राइमरी का मास्टर ● इन - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, June 5, 2022

प्राइमरी का मास्टर ● इन

प्राइमरी का मास्टर ● इन


विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराएगी सरकार, 14 जिलों के 28041 विद्यालयों में लगेंगे जल शोधन संयंत्र

Posted: 05 Jun 2022 06:28 PM PDT

विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराएगी सरकार, 14 जिलों के 28041 विद्यालयों में लगेंगे जल शोधन संयंत्र



लखनऊ : स्कूलों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने नई रणनीति अपनाई है। इसके तहत 14 जिलों में अल्ट्रा फिल्ट्रेशन तकनीक पर आधारित जल शोधन संयंत्र लगवाए जाएंगे।


दरअसल, दूषित पेयजल से बच्चों के बीमार होने की घटनाएं होती रहती हैं। इससे निपटने के लिए सरकार ने स्कूलों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का फैसला किया है। पहले चरण में प्रदेश के 14 जिलों के 28041 स्कूलों में जल शोधन संयंत्र लगवाए जाएंगे।


अगले चरण में इसे अन्य जिलों में भी लागू करने की तैयारी है। इससे संचारी रोगों पर रोकथाम में भी बड़ी मदद मिल सकेगी।


गौरतलब है कि प्रदेश सरकार बुंदेलखंड में पीने के लिए शुद्ध पानी पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चला रही है। सरकार ने 2021 22 के बजट में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 15000 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया था, जिसके सापेक्ष 2022- 23 के बजट में 19500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

अब प्राथमिक विद्यालयों में होगा वर्षा जल संचयन, बांदा, चित्रकूट और महोबा के 100 स्कूलों में लगेंगे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

Posted: 05 Jun 2022 06:23 PM PDT

अब प्राथमिक विद्यालयों में होगा वर्षा जल संचयन, बांदा, चित्रकूट और महोबा के 100 स्कूलों में लगेंगे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम



बांदा : बुंदेलखंड में बारिश का जल संरक्षित करने के लिए प्राथमिक विद्यालयों का चयन किया गया है। मुख्यमंत्री की 100 दिन की कार्ययोजना में इसे शामिल किया गया है। चित्रकूटधाम मंडल के 100 प्राथमिक विद्यालयों में रूफ रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाने हैं। बांदा और चित्रकूट के 35- 35 और महोबा के 30 विद्यालयों में ये सिस्टम लगाए जाएंगे। इसी सत्र में इस पर काम शुरू हो जाएगा।


चित्रकूटधाम मंडल में 4586 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें तीन जिलों बांदा, चित्रकूट और महोबा के विद्यालयों में रेन वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम लगाए जाने हैं। बांदा से ब्लॉक वार 120 विद्यालयों को चिह्नित कर सूची प्रोजेक्ट मैनेजर राजीव कुशवाहा को सौंपी गई है। बांदा जिले के बबेरू ब्लॉक के 16, बड़ोखर के 20, बिसंडा के 16, जसपुरा से एक, कमासिन के 20, महुआ से 16, नरैनी के 15, तिंदवारी के 16 विद्यालय चिह्नित किए गए हैं।


प्राथमिक विद्यालयों में रूफ रेन वाटर हारवेसिस्टंग सिस्टम लगाए जाने के लिए विद्यालयों को चिन्ति कर सूची कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर को सौंप दी है। जल्द ही इस पर काम शुरू होगा। रामपाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बांदा।

एप से होगी स्कूलों की ग्रेडिंग, 27 प्रकार के पैरामीटर के आधार पर की जाएगी राजकीय स्कूलों की ग्रेडिंग

Posted: 05 Jun 2022 06:13 PM PDT

एप से होगी स्कूलों की ग्रेडिंग, 27 प्रकार के पैरामीटर के आधार पर की जाएगी राजकीय स्कूलों की ग्रेडिंग


प्रयागराज : प्रदेश के 2200 से अधिक राजकीय माध्यमिक हाईस्कूलों और इंटर कॉलेजों की ग्रेड अब मोबाइल एप से होगी। यह ग्रेडिंग 27 अलग-अलग पैरामीटर के आधार पर की जाएगी। मोबाइल एप से ग्रेडिंग के लिए कई मंडलों के जेडी, डीआईआएस और प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।


अपर शिक्षा निदेशक (व्यावसायिक शिक्षा) मंजू शर्मा ने सभी संयुक्त शिक्षा निदेशकों और जला विद्यालय निरीक्षकों को एप की मदद स स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की रिसोर्स मैपिंग कराने के निर्देश दिए थे। इसके तहत लखनऊ, बरेली, अलीगढ़, आजमगढ़, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, बस्ती, चित्रकूट, आगरा, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, गोरखपुर, झांसी, कानपुर एवं मिर्जापुर मंडल का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है।


अब डीआईओएस जिले के पांच फीसदी विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण कर मोबाइल एप पर अंकित विवरण का भौतिक सत्यापन कर प्रमाणित डाटा जेडी को भेजेंगे। जिन 27 अलग-अलग पैरामीटर के आधार पर ग्रेडिंग होनी हैं, उनके अकादमिक, कक्षा कक्ष विवरण, व्यवहारिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, वाईफाई, स्मार्ट क्लास, फर्नीचर, गैर अकादमिक खेल का मैदान, व्यायामशाला, बहुउद्देश्यीय हाल, कला और शिल्प कक्ष, व्यवसायिक शिक्षा कक्ष आदि शामिल हैं।

संस्कृत विश्वविद्यालय : भर्ती परीक्षा परिणाम रद्द, परीक्षा नए सिरे से कराए जाने की तैयारी

Posted: 05 Jun 2022 05:19 PM PDT

संस्कृत विश्वविद्यालय : भर्ती परीक्षा परिणाम रद्द, परीक्षा नए सिरे से कराए जाने की तैयारी


वाराणसी : संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में विवादों में आई सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा के परिणाम आखिरकार निरस्त हो गए। शिक्षकों, अभ्यर्थियों के विरोध और राजभवन से जवाबतलब होने के बाद कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी बैकफुट पर आ गए।


रविवार को राजभवन से लौटे कुलपति ने अध्यापक परिषद के साथ मैराथन बैठक के बाद परीक्षा परिणाम रद्द करने का निर्णय लिया। भर्ती परीक्षा अब नए सिरे से विज्ञापित होगी या पुराने विज्ञापन पर ही नई परीक्षा कराई जाएगी, इसके लिए राजभवन के आदेश का इंतजार हो रहा है। विश्वविद्यालय में 56 सहायक आचार्य और 14 सहायक पुस्तकाध्यक्ष पदों के लिए 29 मई को परीक्षा हुई थी। परीक्षा के बाद पहले दिन से ही अभ्यर्थियों ने बिना अनुक्रमांक या कोड की ओएमआर शीट पर आपत्ति जाहिर की थी। 'हिन्दुस्तान' ने इस पूरे मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया। सभी पक्षों की पड़ताल करते हुए परीक्षा प्रक्रिया में हुई गड़बड़यिां भी सामने रखीं। विश्वविद्यालय के अध्यापक परिषद ने भी इस धांधली पर कुलपति का खुलकर विरोध करते हुए राजभवन से शिकायत की। दो जून को राज्य विश्वविद्यालयों की बैठक में कुलाधिपति ने इन गड़बड़ियों पर सवाल पूछे और सभी प्रपत्रों के साथ कुलपति को शनिवार को राजभवन तलब किया। रविवार को राजभवन से लौटे कुलपति ने बैठक बुलाई और भर्ती परीक्षा परिणाम को तत्काल निरस्त करने की सूचना दी।

UP Board 10th, 12th Result 2022: इस सप्ताह जारी हो सकते हैं यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के परीक्षा परिणाम

Posted: 05 Jun 2022 04:10 PM PDT

UP Board 10th, 12th Result 2022: इस सप्ताह जारी हो सकते हैं यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के परीक्षा परिणाम

उतर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के परिणाम अब किसी भी वक्त जारी किए जा सकते हैं। कॉपियों का मूल्यांकन 20 मई से पहले ही पूरा हो चुका है। अब रिजल्ट का ही इंतजार है।


UP Board 10th, 12th Result 2022:  यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम अब किसी भी दिन जारी किए जा सकते हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 20 मई से पहले ही पूरा हो चुका है। वहीं  12वीं में प्रैक्टिकल के लिए शेष रह गए छात्रों के लिए तीसरे चरण के प्रैक्टिकल मई अंत तक पूरे हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) के रिजल्ट इस सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, परिणाम जून के दूसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। ऐसे में उम्मीद है कि इस सप्ताह यूपी बोर्ड की ओर परीक्षा परिणाम जारी की तिथि का ऐलान किया जा सकता है।

आपको बता दें कि प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर 10वीं-12वीं की सवा दो करोड़ से अधिक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया है। इसके बाद प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक भी रिजल्ट में जोड़े जाने थे। यूपी बोर्ड का रिजल्ट तैयार करने करने में करीब एक सप्ताह का समय लगने की संभावना थी। इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए 52 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है।  यूपी बोर्ड के नतीजे आपको upmsp.edu.in के साथ लाइव हिंदुस्तान पर भी देखने को मिलेंगे। इसके लिए आपको इस पेज पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा, यहां आप नतीजे चेक कर सकेंगे। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद नतीजे जारी होने पर आप इसी लिंक पर क्लिक कर नतीजे चेक कर सकेंगे।

UP Board Result 2022 ऐसे चेक कर सकेंगे:
स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
स्टेप 2- अब होम पेज पर दिखाई दिए "UPMSP 10th/12th Result 2022" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट करें।
स्टेप 4- रिजल्ट आपके सामने होगा।
स्टेप 5- आप चाहें तो भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।

करीब 52 लाख छात्रों कराया था रजिस्ट्रेशन:
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च 2022 से 12 अप्रैल 2022 तक आयोजित कराई गई थीं।  यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में करीब 52 लाख छात्र-छात्राओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन परीक्षा में कुल 48 लाख विद्यार्थियों ने ही भाग लिया था, यानी 4 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी।

अनधिकृत रूप से निलंबन और वेतन न देने पर तत्कालीन फतेहपुर BSA पर कार्रवाई का हाईकोर्ट का निर्देश, ठोका 50 हजार का हर्जाना

Posted: 04 Jun 2022 07:23 PM PDT

अनधिकृत रूप से निलंबन और वेतन न देने पर तत्कालीन फतेहपुर BSA पर कार्रवाई का हाईकोर्ट का निर्देश,  ठोका 50 हजार का हर्जाना


 
प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शिक्षिका को अनधिकृत रूप से निलंबित करने और निलंबन काल का वेतन न देने के मामले में फतेहपुर के तत्कालीन बेसिक शिक्षा अधिकारी आरके पंडित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की छूट दी है। कोर्ट ने 50 हजार का हर्जाना भी लगाया है। कोर्ट ने शिक्षिका को छह सप्ताह के भीतर नलंबन अवधि के वेतन व भत्ते का भुगतान सात प्रतिशत ब्याज की दर के साथ करने का निर्देश भी दिया है।


यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ ने रचना सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है। याची की नियुक्ति प्राथमिक विद्यालय नराचा में वित्त पोषित प्राथमिक विद्यालय में 2006 में हुई थी। याची का कहना था कि उसने छह अक्तूबर 2007 से पांच मार्च 2008 तक बिना वेतन अवकाश की मांग की थी। उसका यह अवकाश स्वीकृत कर दिया गया। 


अवकाश पर रहने के दौरान पांच मार्च 2008 को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अनधिकृत रूप से सेवा से अनुपस्थित रहने के आरोप में निलंबित कर दिया। उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई। बाद में 20 जनवरी 2010 को तीन वर्ष तक सेवा से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया।

आयुसीमा में छूट के दोबारा लाभ पर रोक नहीं : हाईकोर्ट

Posted: 04 Jun 2022 07:28 PM PDT

50 वर्ष की अभ्यर्थी की नियुक्ति का हाईकोर्ट ने BSA को दिया निर्देश

आयुसीमा में छूट के दोबारा लाभ पर रोक नहीं : हाईकोर्ट


प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक आदेश में कहा है कि सहायक अध्यापक भर्ती के मामले में 29 सितंबर 2016 की गाइडलाइन के तहत आयु सीमा में छूट का दोबारा लाभ लेने पर कोई रोक नहीं है। इसी के साथ कोर्ट ने बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर द्वारा आयु सीमा में छूट का दोबारा लाभ मांगने के आधार पर सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति न देने के आदेश को रद्द कर दिया है। साथ ही उसे सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति देने का निर्देश दिया है।


यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ ने कुशीनगर के कमलेश कुमार की याचिका पर अधिवक्ता सीमांत सिंह को सुनकर दिया है। अधिवक्ता का कहना था कि याची ने 2016 में विज्ञापित 16448 सहायक अध्यापक भर्ती में आवेदन किया था। 


कुशीनगर जिले में इसके लिए 660 पद विज्ञापित किए गए। विशिष्ट बीटीसी योग्यता धारक याची ने अनुसूचित जाति वर्ग के तहत आवेदन किया और वह चयनित हो गई। सूची में उसका नाम ने 160वें क्रम पर था। अन्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया लेकिन याची को नियुक्ति पत्र नहीं जारी किया गया। 


इस पर याची ने बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर से संपर्क किया तो बताया गया कि उसका नाम चयनित अभ्यर्थियों की लंबित सूची में रखा गया है। उसके बाद याची ने याचिका कर हाईकोर्ट से प्रत्यावेदन निर्णीत करने का आदेश प्राप्त किया। इसके बावजूद बीएसए ने उसका प्रत्यावेदन यह कहते हुए खारिज कर दिया कि उसे दोबारा आयुसीमा में छूट का लाभ नहीं मिलेगा।


प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा सहायक अध्यापक भर्ती में 29 सितंबर 2016 की गाइडलाइन के तहत आयु सीमा में छूट का दोबारा लाभ लेने पर कोई रोक नहीं है। कोर्ट ने बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर के सहायक अध्यापक की नियुक्ति न देने के आदेश को रद्द कर दिया है। साथ ही याची को सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति देने का निर्देश दिया है। 


यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ ने कुशीनगर के कमलेश कुमार की याचिका पर दिया है। याची ने 2016 में विज्ञापित 16448 सहायक अध्यापक भर्ती में आवेदन किया था । 


कुशीनगर जिले में इसके लिए 660 पद विज्ञापित किए गए। विशिष्ट बीटीसी योग्यता धारक याची ने अनुसूचित जाति वर्ग के तहत आवेदन किया और वह चयनित हो गई। सूची में उसका नाम ने 160वें क्रम पर था। अन्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया लेकिन याची को नियुक्ति पत्र नहीं जारी किया गया ।

Post Bottom Ad

Pages