दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 6, 2022

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल


Liked on YouTube: आचार्य राधामोहन मिश्र माधव से साहित्य, पत्रकारिता एवं सामाजिक जीवन स्तर के नियम पर वेबाक साक्षात्कार

Posted: 05 Jun 2022 10:12 AM PDT

आचार्य राधामोहन मिश्र माधव से साहित्य, पत्रकारिता एवं सामाजिक जीवन स्तर के नियम पर वेबाक साक्षात्कार
जाने-माने विद्वान साहित्यकार, मगमिहिर महासभा के संयोजक और भा. रा.ब्राह्मण महासभा के संरक्षक आचार्य राधामोहन मिश्र माधव को हिंदुस्तानी भाषा अकादमी दिल्ली की मानद सदस्यता प्रदान किए जाने पर सामाजिक, शैक्षिक एवं साहित्यिक क्षेत्रों से ढेरों बधाइयाँ एवं शुभकामनाएं प्राप्त हुई हैं। इसी सन्दर्भ में उनसे पत्रिका के सम्पादक डॉ राकेश दत्त मिश्र के द्वारा लिया गया साक्षात्कार हम सभी उनकी शुभकामनाएं करते हैं। दिव्य रश्मि ! धर्म, राष्ट्रवाद , राजनीति , समाज एवं आर्थिक जगत की खबरों का चैनल है | जनता की आवाज़ बनने के उदेश्य से हमारे सभी साथी कार्य करते है अत: हमारे इस मुहीम में आप के साथ की आवश्यकता है |हमारे खबरों को लगातार प्राप्त करने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करना न भूले और बेल आइकॉन को अवश्य दबाए | खबर पसंद आने पर👉 हमारे "चैनल" को Subscribe, वीडियो को Like 👍 & Share↪ , जरुर करें चैनल को सब्सक्राइब करें खबर को शेयर जरूर करें Facebook : https://ift.tt/rqzwSPg Twitter https://twitter.com/DivyaRashmi8 instagram : https://ift.tt/YrHyMnU visit website : https://ift.tt/AvZzjdV
via YouTube https://www.youtube.com/watch?v=dlK_vOUkZAY

आओ एक नया हिन्दुस्तान बनायें

Posted: 05 Jun 2022 09:10 AM PDT

आओ एक नया हिन्दुस्तान बनायें 

मिलकर सभी दिल में सपने सजायें ,
आओ एक नया हिन्दुस्तान बनायें,
करें अब देश का भविष्य सुरक्षित,
मिलकर सभी कुछ नया प्लान बनायें। 
       आओ एक नया...।
 भूल जायें सभी अपनी बीती बातें,
नहीं करें याद कभी वो काली रातें,
लें देश के इतिहास से सबक सभी,
बीती गलतियाँ फिर नहीं दुहरायें ।
      आओ एक नया...।
माना सत्य,अहिंसा,दया परम धर्म है,
अपना बचाव,अपनी सुरक्षा भी कर्म है,
किसने रोका हमें शक्ति पूजा करने को,
शक्ति पूजा को कभी भूल नहीं जायें ।
     आओ एक नया...।
नहीं दें दिल में जगह जयचंद,मान को,
नहीं दे अपने घर में जगह शैतान को,
नहीं बनायें किसी कसाई  को अब भाई,
इन सबको अपने घर नहीं बसायें ।
      आओ एक नया...।
नहीं दें क्षमादान अब  किसी गौरी को,
अपने हाथों अपनी जान नहीं गवायें,
जब भी कोई दुश्मन आँख दिखाये,
सीधे उसे अपने श्मशान पहुंचायें।
     आओ एक नया...।
नहीं किसी गद्दार को अब देश में पालें,
नहीं किसी आतंकी को कभी दें निवालें,
नहीं अच्छी लगती जिन्हें प्रेम-भाईचारा,
ब्यर्थ में उन्हें दिल से अब  नहीं लगायें। 
      आओ एक नया...।

बने महाराणा,पृथ्वीराज सा शूरवीर,
बने पटेल,विवेकानंद,अटलसा कर्मवीर,
लाज रखें अपने वतन,भारत माँ का,
देश के लिए जीवन कुर्बान कर जायें,
     आओ एक नया...।

दें माता-पिता को सदा आदर-मान,
तिरंगे का तन-मन से करें सम्मान,
नहीं भूलें दिल से कभी अपने बतन को,
दिल से सदैव वंदे मातरम गायें। 
     आओ एक नया...।

जिन्हें अच्छा नहीं लगता हिन्दुस्तान,
वो हिन्दुस्तान से जल्द बाहर जायें,
अपने देश को हिन्दुस्तान हीं रहने दो,
इसे चीन,पाकिस्तान नहीं बनायें। 
      आओ एक नया...।

नहीं काँटें जीवन में कोई बृक्ष कभी,
हो सके तो कोई नया पेड़-पौधे लगायें,
नहीं फैलायें धरा-गगन में प्रदुषण कभी,
हो सके तो चहुँओर हरियाली लायें। 
      आओ एक नया...।

हर जन्म में मैं 'अकेला' रहूँ अपना यह देश,
रहे प्रेम-भाईचारा यहाँ,मिटे नफरत,द्वेष ,
मिलकर रहें लोग यहाँ,सभी नाचे-गायें,
नहीं कोई टेंशन लें,सभी यहाँ मुस्कुरायें।
     आओ एक नया...।
         ------0------
     अरविन्द अकेला,पूर्वी रामकृष्ण नगर,पटना-27
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

बेवफ़ाई

Posted: 05 Jun 2022 09:07 AM PDT

बेवफ़ाई 

जितनी दफा तू ने याद किया,
उतनी दफा मैंने साथ दिया।

जितनी दफा मैंने याद किया
उतनी दफा तू ने दगा दिया!

अब तक समझ नहीं आया
तूने आखिर ये क्या किया।

मैंने तो तुझे प्यार दिया ,
तूने बदले में क्या दिया?

हर बार मेरी वफा के बदले ,
तूने मुझे सिर्फ धोखे दिए।

मैंने बेशुमार खुशियां दी,
तू ने बेहिसाब गम दिए।

 मैंने तेरी खातिर अपने
सपनों को कुर्बान किया,

तूने अपने स्वार्थ के लिए 
पल भर में भुला दिया!

हमने तुम्हें जीवन माना,
तुमने जीवन ही ले लिया।

इस कदर बेचैन करके
चैन-ओ-अमन ले लिया!

सुमित  मानधना 'गौरव', सूरत।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

साथ मिले तो...

Posted: 05 Jun 2022 09:04 AM PDT

साथ मिले तो...

मिला मुझे सभी से
बहुत ही स्नेह प्यार। 
तभी तो कर लेता हूँ
बड़े बड़े आयोजन। 
इसी तरह से देते रहे
मुझे अपना आशीर्वाद। 
ताकि आगे भी कर सकू
समाज हित में अपना काम।। 

अगर मिलेगा सबका साथ
तो कर सकेंगे जनहित के काम। 
जिससे बदलने लगेगी 
समाज वालो की सोच। 
और होने लगेगा तब 
नये समाज का निर्माण। 
जो करेगा घर समाज  
और देश का बड़ा नाम।। 

बिना सभ्य समाज के लोगों
हम विकसित नहीं हो सकते। 
एक दूसरे को हम मदद भी
कभी नहीं कर सकते। 
दिलसे दिल की बात तो 
बहुत दूर की बात है। 
लोगों के दिल के आसपास
भी नहीं पहुँच सकते है।। 

जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

जाम से यात्री व देववासी परेशान, जनेश्वर विकास केन्द्र करेगा चरणबद्ध आंदोलन ।

Posted: 05 Jun 2022 09:00 AM PDT

जाम से यात्री व देववासी परेशान, जनेश्वर विकास केन्द्र करेगा चरणबद्ध आंदोलन ।

औरंगाबाद ,5 जुन।आज सूर्य नगरी देव में जनेश्वर विकास केन्द्र की देव इकाई की एक बैठक सहदेव चौधरी पुस्तकालय में श्री कृष्णा दुबे की अध्यक्षता मे आयोजित की गयी।
बैठक में लिये गये निर्णय में केंद्रीय सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि प्रत्येक रविवार को और प्रत्येक मेला में पार्किंग नहीं रहने के कारण लोग अपनी गाड़ी को यत्र-तत्र लगा देते हैं जिसके कारण जाम लग जाता है जिससे देशवासी व यात्रीगण को काफी परेशानी उठाना पड़ता है।
इस संबंध मे जाम से मुक्ति हेतु जन विकास केंद्र ने एक मास्टर प्लान बनाकर जिला पदाधिकारी को दिया है ।
श्री विद्यार्थी ने बताया कि दीपक कुमार के नेत्तृत्व मे देव के थाना प्रभारी व अंचलाधिकारी से मिलकर जाम से मुक्ति हेतु कारगर उपाय करने का आग्रह किया गया है परन्तु कहीं से कोई ठोस कार्य नहीं किया गया जिससे स्थानीय लोग आज भी परेशान है।जाम से स्थायी रुप से मुक्ति हेतु एक प्रस्ताव के जरिये जिला पदाधिकारी और प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत देव से मांग किया गया कि रविवार के जाम से मुक्ति हेतु जिला परिषद डाक बंगला के पास पार्किंग और मेला के लिए प्रखंड कार्यालय से लेकर महराणा प्रताप कॉलेज तक के सड़क के दोनों तरफ चाट की जमीन को भरवा दिया जाय, अन्यथा जनेश्वर विकास केन्द्र चरणबद्ध आंदोलन करेगा, जिसके संयोजक दीपक कुमार को बनाया गया । बैठक में दुसरे प्रस्ताव के जरिए देव में बिजली कटौती की निंदा की गयी। इस संबंध में सुधार नहीं होने पर बिजली विभाग के बिरुद्ध आक्रोश पूर्ण आंदोलन का निर्णय लिया गया है जिसके संयोजक नंदलाल मेहता को बनाया गया।सब्जी बाजार में सड़क के बीच गढ़े को भरने और बरई विगहा से लेकर प्रखंड कार्यालय तक शीध्र नाला निर्माण कराने की मांग नगर पंचायत,देव से की गयी । अंत में यह निर्णय लिया गया कि देव महोत्सव के संस्थापकों में से एक और महान समाजसेवी स्वर्गीय सच्चिदानंद बाबू का पुण्यतिथि 9 जुलाई को उनकी जन्मभूमि बहुवारा में आयोजित करने का निर्णय लिया गया जिसके लिये कार्यक्रम संयोजक रत्नेश कुमार सिंह को बनाया गया ।
बैठक मे केन्द्र के केंद्रीय अध्यक्ष रामजी सिंह,अधिवक्ता यशवंत कुमार,इकबाल अहमद , निर्मल सिंह।दीपक कुमार,नंदलाल मेहता, बलिराम चन्द्रवंशी, नागेंद्र प्रसाद,बिनोद चौधरी,रत्नेश कुमार सिंह,किरण मेहता, खुशबू कुमारी व रंजू देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
------0----- अरविन्द अकेला
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

पर्यावरण संरक्षण एवं सनातन संस्कृति।

Posted: 05 Jun 2022 08:57 AM PDT

पर्यावरण संरक्षण एवं सनातन संस्कृति।

मनोज कुमार मिश्र "पद्मनाभ"
आज पाँच जून है।आज के दिन सरकारी घोषणा के हिसाब से विश्वस्तरीय पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।विभिन्न कार्यस्थलों पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जाने की भी परंपरा आज के दिन रही है।"वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ"का नारा भी दिया गया है।प्रकृति के वाम होते स्वरूप को परिवर्तित करने का एक बढ़िया माध्यम वृक्ष को माना गया है।वैज्ञानिकों की दृष्टि में भी जीवन रक्षक आक्सीजन का माध्यम वृक्षों को ही माना गया है।शायद यही कारण रहा कि आज के वैज्ञानिक युग में जहाँ पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित करने की बात सरकारी या गैरसरकारी स्तर पर की जा रही है वो बातें हमारी सनातन परंपरा में सृष्टि के आरंभ से ही विद्यमान हैं।ये अलग बात है कि
तब इसके प्रचार प्रसार का तरीका अलग था।विभिन्न त्योहारों के माध्यम से इसके प्रचार किये और कराये जाते थे।इन त्योहारों के अवसर पर कथाओं के माध्यम से आम जनमानस में वृक्षों,पादपों का महत्व बताया जाता था।धार्मिक अनुष्ठानों में इनके प्रयोग पर बल देकर इनकी महत्ता प्रतिपादित की जाती थी।कमोवेश आज भी समाज में वो परंपरायें जीवंत देखने को मिलती हैं।वैसे कुछ अल्पज्ञानी पत्रकारों ,राजनीतिज्ञों के द्वारा युगों से चली आ रही इन परंपरागत त्योहारों पर लगातार कटाक्ष भी किये जाते रहे।इन्हें मनुवादी, ब्राह्मणवादी,दकियानूसी और न जाने किन किन उपाधियों से विभूषित किया जाता रहा है।इनके ऐसे आचरण ही आज वृक्षों का क्षरण करवा प्रकृति को प्रदूषित करने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।
वटसावित्रीव्रत, सोमवती अमाश्याव्रत,अक्षयनवमीव्रत,(आँवला नौमी),गुरुवार को कदली पूजन, नवरात्र की सप्तमी को विल्वाभिमंत्रण ,गया श्राद्व में आम्रवृक्षसिंचन,कन्यविवाह में वटपत्रछेदन,विभिन्न अनुष्ठानों मेंआम्रपत्र,कदली पत्र,तांबूल पत्र,पूँगीफल,विजयापत्र,पंचपल्लव,शिवार्चन में गिलोय ,विल्वफल ,विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधों आदि के उपयोग की चर्चा त्योहार विशेष की कथाओं में की गई है।इन त्योहारों, अनुष्ठानों एवं कथाओं का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का प्रचार प्रसार ही रहा था।आज के बदलते परिवेश और आम जनजीवन पर प्रभावी होती पाश्चात्य संस्कृति और बड़बोले वामपंथी अल्पज्ञानियों की विचाराभिव्यक्ति ने धीरे धीरे इनका महत्व कम कर दिया।नदी,तालाब, कूओं,पर्वतों की पूजन परम्परा विलुप्तप्राय सी होती चली गईं।आज यदि हमारी ये आर्ष परंपरायें जीवित होतीं तो पर्यावरण संरक्षण के नाम प्रचार प्रसार पर सरकारी खजाने खाली नहीं होते।पर्यवरण संरक्षण के नाम पर लूट की संस्कृति का उदय नहीं होता।नदी तालाब कूयें नहीं सूखते।वन विटप दो बूँद पानी को आँसू नहीं बहाते।जलसंकट नहीं गहराता।घरों के आँगन से तुलसी लुप्त नहीं होती।पानी के बूँद बूँद बचाओ जैसे आत्मतोषी नारों की आवश्यकता नहीं पड़ती।अब भी समय है हम अपनी चेतना को जाग्रत करें वापस अपनी आर्ष परंपरा से जुड़ें पर्यावरण संरक्षण के बहाने ही सही उपरोक्त त्योहारों ,परंपराओं को अपने जीवन में आत्मसात करें ।धरती विहँस उठेगी।जीवन कुसुम खिल जायेगा।...।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

बिहार सरकार जातीय जनगणना पर उतारू है तो दूसरी ओर गरीबी से तंग ब्राह्मण परिवार ने किया आत्महत्या|

Posted: 05 Jun 2022 08:48 AM PDT

बिहार सरकार जातीय जनगणना पर उतारू है तो दूसरी ओर गरीबी से तंग ब्राह्मण परिवार ने किया आत्महत्या|

बिहार के समस्तीपुर के विद्यापति नगर के मऊ धनेशपुर दक्षिण गांव के वार्ड संख्या 4 निवासी मनोज झा (42 वर्ष), उनकी पत्नी सुंदरमणि देवी (38 वर्ष), मां सीता देवी (65 वर्ष), पुत्र सत्यम (10 वर्ष) और शिवम (7 वर्ष) ने सामूहिक खुदकुशी कर ली.
वजह गरीबी बताई जा रही हैं। अगर इस घटना की वजह गरीबी हैं तो समस्तीपुर जिला प्रशासन और बिहार सरकार पर 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। चुकीं ये लोग जाती से (ब्राह्मण) सवर्ण है इस लिए ये इस देश के नीति निर्धारकों के लिए कोई मायने नहीं रखता क्योंकि इस सिस्टम के अनुसार तो ग़रीबी जाती देख कर ही आती हैं। अगर ऐसी घटना किसी और जाती के लोगों के साथ घटती तो अभी तक राजनैतिक दल के लोगों का विधवा विलाप देखने को मिलता शर्म आनी चाहिये ऐसे घटिया मानसिकता के नेताओं को जो जाती देख कर अपराध और मुआवजा तय करता है |
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

6 जून 2022, सोमवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

Posted: 05 Jun 2022 08:26 AM PDT

6 जून 2022, सोमवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

6 जून 2022, सोमवार का दैनिक पंचांग

श्री गणेशाय नम:
!! दैनिक पंचांग !!
🔅 तिथि सप्तमी रात्रि 03:04

🔅 नक्षत्र मघा 10:34 PM

🔅 करण :

                तैतिल 06:41 AM

                गर 06:41 AM

🔅 पक्ष शुक्ल

🔅 योग हर्शण +04:52 AM

🔅 वार सोमवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 05:15 AM

🔅 चन्द्रोदय 10:31 AM

🔅 चन्द्र राशि सिंह

🔅 सूर्यास्त 06:45 PM

🔅 चन्द्रास्त 11:53 PM

🔅 ऋतु ग्रीष्म
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1944 शुभकृत

🔅 कलि सम्वत 5124

🔅 दिन काल 01:40 PM

🔅 विक्रम सम्वत 2079

🔅 मास अमांत ज्येष्ठ

🔅 मास पूर्णिमांत ज्येष्ठ

☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:20:47 - 12:15:29

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 12:15 PM - 01:10 PM

🔅 कंटक 07:42 AM - 08:36 AM

🔅 यमघण्ट 11:20 AM - 12:15 PM

🔅 राहु काल 06:40 AM - 08:23 AM

🔅 कुलिक 02:59 PM - 03:54 PM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 09:31 AM - 10:26 AM

🔅 यमगण्ड 10:05 AM - 11:48 AM

🔅 गुलिक काल 01:30 PM - 03:13 PM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल पूर्व
☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुम्भ, मीन

🌹विशेष ~ भद्रा रात्रि 03:04 उपरान्त। 🌹

पं. प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र नि:शुल्क परामर्श - शनिवार दूरभाष 9122608219 / 9835654844

🌹 6 जून 2022, सोमवार का राशिफल 🌹

मेष (Aries): आज विचारों की गतिशीलता से द्विधा का अनुभव करेंगे। नौकरी-धंधे के क्षेत्र में आज का दिन स्पर्धा युक्त रहेगा। फिर भी नये काम शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी और कार्य आरंभ भी कर सकेगें। लेखन कार्य के लिये अच्छा दिन है। आज बौद्धिक तथा तार्किक विचार विनिमय को अवकाश मिलेगा।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4
वृषभ (Tauras): आज दुविधापूर्ण व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है और महत्वपूर्ण समय भी खराब होगा। जिद्दी स्वभाव को आज त्याग दें अन्यथा किसी के साथ विवाद होने की संभावना है। आज प्रवास की योजना रद्द करनी पड़ सकती है। लेखक, कारीगर और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। अनिर्णायक परिस्थिति में नया काम शुरु ना करें।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2
मिथुन (Gemini): तन मन की ताजगी के अनुभव के साथ आज की शुरुआत होगी। घर या कहीं बाहर दोस्तों और परिजनों के साथ मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। मन में किसी भी प्रकार की नकारात्मक भावना को प्रवेश न करने दें तथा उसे दूर कर देने की सलाह है। हर एक स्थिति में मन को साथ में रखें।

शुभ रंग = फीरोजा़

शुभ अंक : 6
कर्क (Cancer): आज अधिक खर्च होने की संभावना है। परिवार का वातावरण अच्छा नहीं होगा। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद के प्रसंग होंगे। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। मन द्विधायुक्त रहेगा। बोलने पर संयम रखें। किसी के साथ विवाद या झगड़े में न पड़ें। गलतफहमी के बारे में स्पष्टता करने से बात जल्दी पूरी हो जायेगी। आरोग्य के प्रति लापरवाह न रहें।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक = 4
सिंह (Leo): किसी भी बात पर दृढ़ मन से निर्णय नहीं ले सकने के कारण आपको मिले हुए मौके का फायदा नहीं उठा सकेंगे। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा। मित्र वर्ग और विशेष करके स्त्री मित्रों की तरफ से आप को लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। महत्व के निर्णय आज लेने से टालें। संतान से मुलाकात होगी। अच्छा भोजन प्राप्त होगा।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 8
कन्या (Virgo): वर्तमान समय में नये कार्यों से सम्बन्धित सफल आयोजन आप कर सकेंगे। व्यापारी वर्ग और नौकरीपेशा वर्ग दोनों के लिये आज का दिन लाभदायी है। उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि से पदोन्नति की संभावना है। व्यापार में लाभ की संभावना है। गृहस्थ जीवन में आनंद का माहौल रहेगा। कुटुंब में भी प्यार रहेगा। पिता की तरफ से लाभ मिलने का संकेत है।

शुभ रंग = फीरोजा़

शुभ अंक : 6
तुला (Libra): आज नौकरी की जगह में आप को उच्च वर्ग के अधिकारियों की नाराजगी सहनी पड़ेगी। व्यवसाय में परेशानी खड़ी होगी। संतान के प्रति चिंता होगी। दूर के प्रवास का आयोजन होगा। धार्मिक यात्रा का भी योग है। लेखन, साहित्य सृजन कर सकेंगे। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7
वृश्चिक (Scorpio): वर्तमान समय शांतिपूर्वक बिताने को कहते हैं। गुस्से को काबू में रखें। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। नए संबंध बनाने से पहले सोचें। धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव करेंगे। आपका काम समय से पूरा नहीं होगा। खाने पीने में ध्यान रखें। शारीरिक मानसिक अस्वस्थता रहेगी। योग ध्यान और आध्यात्मिकता द्वारा मन को शांति मिलेगी।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 8
धनु (Sagittarius): आज बौद्धिक तार्किक विचार विनिमय के लिये समय बहुत अच्छा है। समाज में सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। उनके साथ घूमने फिरने या मनोरंजन स्थल की मुलाकात होगी। अच्छे भोजन और सुंदर परिधान से आप का मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विपरीत लिंग के व्यक्तियों का साथ अच्छा लगेगा। भागीदारी लाभदायक बनेगी।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9
मकर (Capricorn): आज आप के व्यापार धंधे में खूब सफलता मिलेगी। व्यापार धंधे के लिये भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी। पैसे के लेन-देन में सफलता मिलेगी। देश-विदेश में व्यवसाय करनेवालों को फायदा होगा। घर में परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। धन लाभ का योग है। कार्य में यश मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे।

शुभ रंग = फीरोजा़

शुभ अंक : 6
कुंभ (Aquarius): आप बौद्धिक शक्ति से लेखन कार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। आपके विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेंगे और उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें। यात्रा प्रवास हो सके तो न करें। बच्चो के प्रश्न चिंतित करेंगे। नये काम की शुरुआत आज न करें। आकस्मिक खर्च की तैयारी रखनी पड़ेगी।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3
मीन (Pisces): मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं इसलिये वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। धन प्रतिष्ठा की हानि होगी। महिलाओं के साथ व्यवहार में सावधानी रखें। ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। प्रवास टालें। पानी से बचकर रहें। ज्यादा भावुकता से बचें।

शुभ रंग = केशरी

शुभ अंक : 2 
प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

सम्पूर्ण क्रान्ति दिवस पर लोकनायक स्व0 जयप्रकाश नारायण को शत-शत नमन किया गया

Posted: 05 Jun 2022 08:18 AM PDT

सम्पूर्ण क्रान्ति दिवस पर लोकनायक स्व0 जयप्रकाश नारायण को शत-शत नमन किया गया

पटना, 05 जून 2022 को आज सम्पूर्ण क्रान्ति दिवस के अवसर पर गाॅधी मैदान के दक्षिण- पश्चिम छोर पर स्थित गोलम्बर में स्थापित महान क्रान्तिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी लोकनायक स्व0 जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा स्थल पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने लोकनायक स्व0 जयप्रकाश नारायण की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन किया तथा उनके बताये आदर्शों को याद किया।
इस अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा, भवन निर्माण मंत्री श्री अषोक चैधरी, उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्रीमती लेषी सिंह, परिवहन मंत्री श्रीमती शीला कुमारी, पूर्व मंत्री सह विधायक श्री नन्द किषोर यादव, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री उदयकांत मिश्रा, विधान पार्षद श्री ललन सर्राफ, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा, पूर्व मंत्री श्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी लोकनायक स्व0 जयप्रकाश नारायण की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन किया।
इस अवसर पर बिहार गीत का गायन किया गया तथा सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन एवं आरती पूजन की गयी।
कार्यक्रम के पश्चात् पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ष आज के दिन को 'संपूर्ण क्रांति दिवस' के रुप में मनाया जाता है। आज ही के दिन वर्ष 1974 में लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के नेतृत्व में जो बैठक हुई थी उसमें हम सभी लोग शामिल हुए थे। उस आंदोलन की एक-एक चीज हमें याद है। 5 जून 1974 के दिन उनके द्वारा संपूर्ण क्रांति की बात की गई उसी के आधार पर हमलोगों ने बाद में 'संपूर्ण क्रांति दिवस' के रुप में मनाना शुरु किया। इस मौके पर हमलोग उन्हें माल्यार्पण करते हैं और इस दिन को एक विशेष उत्सव के रुप में मनाते हैं। बाद में आज ही के दिन से विश्व पर्यावरण दिवस के रुप में मनाया जाने लगा। विश्व पर्यावरण दिवस को भी हमलोग आदर के साथ मनाते हैं, अनेक कार्यक्रम भी किए जाते हैं। उन्हांेने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के नेतृत्व में जो आंदोलन बिहार से शुरु हुआ उसका असर पूरे देश में हुआ। हम सबलोग उनके नेतृत्व में लगातार इस काम में लगे रहे। पुरानी बातें आज याद आती हैं तो अच्छा लगता है। आप सभी लोग युवा हैं इसलिए इन बातों को बताते हैं ताकि इसे आपलोग भी याद रखें। आज के दिन ही पूरे देश में संपूर्ण क्रांति का आह्वान किया गया था, जिसे हमलोग आज विशेष अवसर के रुप में मनाते हैं। इसे सभी लोगों, खासकर नई पीढ़ी को याद रखना चाहिए।
हापुड़ में हुई घटना के संबंध में पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये जो घटना घटी है यह दुखद है, इसके लिए हमारे प्रशासन के लोग पूरी तरह से सक्रिय हैं। कही भी हमारे लोगों के साथ घटना घटती है तो हमारी तत्परता बनी रहती है।
विपक्ष द्वारा आज सरकार के कामकाज पर रिपोर्ट कार्ड जारी किए जाने के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सबको अपना-अपना अधिकार है।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

पर्यावरण : एक परख

Posted: 05 Jun 2022 08:10 AM PDT

पर्यावरण : एक परख

जल- जंगल -जमीन को लूटकर,
शहर बसा रहे हैं। 
अविवेक सब काम यहाँ कर,
पर्यावरण दिवस मना रहे हैं।
इस परिवर्तन  के पराक्रम को,
क्यों समझ न पा हम रहे हैं।
भौतिकवाद से हाथ मिलाकर,
क्या अस्तित्व नहीं मिटा रहे हैं।।
कागज पर नित्य नयी-नयी,
योजना बना रहे हैं।
आजादी का पर्व मना परंपरा का रस्म निभा रहे हैं।। 

 स्वच्छ जीवंत पर्यावरण कैसे हो,
कैसे बचे अस्तित्व धरा का।
तुम्ही "विवेक" उन्हें राह बता,
जो स्वच्छ पर्यावरण को भुला रहे हैं।।
डॉक्टर विवेकानंद मिश्र,
डॉक्टर विवेकानंद पथ गोल बगीचा,गया (बिहार)हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

पर्यावरण

Posted: 05 Jun 2022 08:01 AM PDT

पर्यावरण

मेरे भी दिल मे अभी,
उम्मीदे बहुत बाकी है।
बस सभी का साथ चाहिए।
पर्यावरण को बचाने के लिए ।
इंसानों का साथ चाहिए।
जो हर मोड़ पर साथ दे,
इसे बचने के लिए।।

तप्ती हुई इस धूप में,  
शीतल सी छाया चाहिए।
जो हाल गर्मी से हो रहा है ।
उसे शीतल करने एक,
ठंडी सी लहर चाहिए ।।

बिना वृक्षो के कारण ही,
यह हाल है गर्मी का।
उससे बचने के लिए,
वृक्षारोपन करना चाहिए।
तभी इन गर्म हवाओं को,
शीतल हम कर पाएंगे।
और अपने देश का,
पर्यवरण को बचा पाएंगे।।

इस लक्ष्य को पाने के लिए।
पर्यवरणको बचाने के लिए।
एक जूनून हर देशवासियो के,
दिलमें बस भरपूर चाहिए।
और सभी का साथ चाहिए।।

आज पर्यावरण दिवस को सभी देशवासियों को बधाई और शुभ कामनाएं।

जय जिनेन्द्र 
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

जीकेसी ने आयोजित किया व्याख्यानमाला और पौधारोपण

Posted: 05 Jun 2022 07:55 AM PDT

जीकेसी ने आयोजित किया व्याख्यानमाला और  पौधारोपण 

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, 
जीकेसी (ग्लोबल  कायस्थ कॉन्फ्रेंस) ने आजादी के अमृत महोत्सव के  उपलक्ष्य में कायस्थ समाज की विभूतियों पर आधारित  स्थानीय राजेन्द्र जिला पुस्तकालय में देश के प्रथम राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद एवं जहानाबाद के शिक्षाविद प्रो० डॉ सिद्धनाथ प्रसाद पर व्याख्यानमाला आयोजित किया।
 ग्लोबल अध्यक्ष  राजीव रंजन प्रसाद के घोषणा के अनुसार देश के कोने-कोने में व्याख्यानमाला का आयोजन कायस्थ विभूतियों पर किया जा रहा है, इसी कड़ी में जीकेसी जहानाबाद इकाई ने रविवार को देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद एवं शिक्षाविद प्रो० डॉ सिद्धनाथ प्रसाद के जीवनी पर व्याख्यान किया।  

इस व्यख्यानमाला में जीकेसी के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारी उपस्थित थे। सर्व प्रथम सभी आगन्तुको ने स्थानीय ठाकुरबाड़ी स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज का आरती मंगल करके आशीर्वाद प्राप्त किया।  इसके बाद राजेन्द्र पुस्तकालय में सभी आगन्तुक पदाधिकारियो को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत सम्मान किया गया, उसके बाद जिला अध्यक्ष बिदुभूषण सिन्हा ने अध्यक्षीय भाषण दिया। उपस्थित वक्ताओं ने कायस्थ विभूतियों के जीवनी पर प्रकाश डाला । 

ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि राजेन्द्र बाबू उच्च गुणवत्ता के व्यक्तित्व होने के बावजूद भी दयालु एवं मिलनसार थे। उनकी जीवनी पर जितना भी कहा जाए वह कम होगा। उन्होंने कहा की हमारा समाज दिन पर दिन हासिये पर चला जा रहा है, राजनीतिक, समाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर हो रहे है, जबकि मेरा समाज देश के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाया है, अब समय आ गया है कि हम एक होकर अपना अधिकार प्राप्त करे। 

उक्त अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नम्रता आनंद ने बताया कि जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागनी रंजन का सपना है कि हमारे समाज की महिलाओं एवं युवाओ का भागीदारी बढ़े और वह और सशक्त हो, जिससे वे अपने पैरों पर खड़ा हो सके, और इसके लिए वह काफी सक्रिय है। मैं बहुत जल्द जहानाबाद में इनके साथ बैठक करने वाली हूं। वही जिलाध्यक्ष बिदूभूषण सिन्हा एवं रितेश सिन्हा, राखी वर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो० डॉ सिद्धनाथ प्रसाद एवं डॉ राजेन्द्र प्रसाद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन दोनों का जीवन हमारे संघ समाज के लिए प्रेरणास्रोत है । 
   
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार  प्रभारी दीपक कुमार अभिषेक ने कहा कि स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नेताओं में एक थे, जिन्होंने भारत की भूमि से ब्रिटिश हुकूमत को खदेड़ने में अहम भूमिका निभाई। शानदार शख्सियत वाले डॉ. प्रसाद बेहद प्रतिभाशाली, विद्वान, ओजस्वी वक्ता, अच्छे लेखक और निर्भीक नेता थे।
 
उक्त अवसर पर प्रदेश महासचिव संजय सिन्हा, संगठन मंत्री बलिराम जी, युवा प्रकोष्ठ के प्रभारी राजेश सिन्हा संजू, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नीलेश रंजन, कला संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिवाकर कुमार वर्मा, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव कुमार आर्यन, युवा पटना प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पीयूष श्रीवास्तव, मीडिया प्रकोष्ठ के महासचिव सह प्रवक्ता मुकेश महान, कार्यालय सचिव प्रसून श्रीवास्तव, शैलेश कुमार, संतोष श्रीवास्तव, श्री चित्रगुप्त सेवा संघ के महासचिव रमेश कुमार सिन्हा, राखी वर्मा, विनीता सिन्हा, मनोज कुमार वर्मा, सुबोध कुमार अंबर, दिलीप सिन्हा, दिनानाथ सिन्हा, ओम प्रकाश सिन्हा, देवांशु सिन्हा, ऋषि, आयास श्रीवास्तव, उमेश कुमार कर्ण सिन्हा, चंदन भास्कर, सीएम सहाय, राजभूषण सिन्हा, अंजनी सिन्हा, ओम प्रकाश सिन्हा, के अतिरिक्त सैकड़ों कायस्थ उपस्थित थे ।  धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता रितेश सिन्हा ने किया। इसके बाद विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी आगन्तुको एवं स्थानीय चित्रांश बंधु ने वरीय पत्रकार सह समाजसेवी संतोष श्रीवास्तव के आवास पर बृक्षारोपण कार्यक्रम किया, जहाँ सभी ने दर्जनों फलदार बृक्ष लगाया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

Post Bottom Ad

Pages