आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, June 23, 2022

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आजमगढ़: मतदान प्रक्रिया समाप्ति तक लगभग 46.84 प्रतिशत पड़े वोट

Posted: 23 Jun 2022 07:12 AM PDT



डीएम ने निष्पक्ष, सकुशल मतदान संपन्न कराने पर सुरक्षा कर्मियों व कार्मिकों को धन्यवाद दिया

आजमगढ़ 23 जून-- जिलाधिकारी श्री विशाल भारद्वाज ने बताया कि 69-आजमगढ़ लोक सभा उप निर्वाचन-2022 के मतदान को निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराया गया। जिलाधिकारी ने मतदान कार्य में लगे पुलिस बल, अर्धसैनिक बल तथा समस्त कार्मिको को मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए धन्यवाद दिया । इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने 69-आजमगढ़ लोक सभा उप निर्वाचन-2022 में अधिक संख्या में मतदान करने पर आम जनमानस को भी धन्यवाद दिया । जिलाधिकारी ने बताया कि मतदान समाप्ति तक का मतदान प्रतिशत लगभग 46.84 प्रतिशत रहा ।

आजमगढ़: भगवा साड़ी पहन पर्चियां दे रहीं थी बीएलओ...

Posted: 23 Jun 2022 01:32 AM PDT


15 अगस्त व 26 जनवरी की यूनिफॉर्म पहनी थी, एसडीएम ने ड्रेस चेंज करने के निर्देश दिए

आजमगढ़ : शहर के डीएवी कालेज बूथ परिसर में भगवा साड़ी पहनकर बीएलओ(बूथ लेवल अफसर) पर्ची दे रही थीं। एक-दो नहीं बीएलओ की संख्या करीब आधा दर्जन थी। यह देख वहां मौजूद वोटरों में चर्चा शुरू हुई तो अधिकारी अलर्ट हो गए। हालांकि आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के सवाल पर बीएलओ सफाई दी कि उनका किसी भी पार्टी से कोई लेना देना नहीं हैं।
बीएलओ ने बताया कि यह साड़ी उन्होंने 15 अगस्त व 26 जनवरी के लिए रखी थी, लेकिन गलती से हम लोगों ने यह ड्रेस एक साथ पहन लिया है। हमारी दो साथी ड्रेस को चेंज करने के लिए गईं हैं, जो कुछ ही समय आ जाएंगी। उसके बाद हम लोग भी इस ड्रेस को बदल देंगे। हम अपनी गलती के लिए माफी मांगते हैं। क्योंकि हमारा किसी भी पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। एसडीएम सदर जलराजन चौधरी ने कहा कि आज के दिन इस तरह का ड्रेस पहनना उचित नहीं हैं। बीएलओ को निर्देश दिया है कि तत्काल कपड़े चेंज कर ड्यूटी करें जिससे चुनाव में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो सके।


आजमगढ़: लोकसभा उपचुनाव के लिए सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की उमड़ी भीड़

Posted: 22 Jun 2022 08:52 PM PDT

 

सुबह नौ बजे तक 9.21 फीसद मतदान

 सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था के बीच डाले जा रहे हैं वोट

आजमगढ़: अखिलेश यादव के इस्‍तीफे के बाद खाली हुई आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे से भारी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। भाजपा की ओर से दिनेश लाल यादव निरहुआ, समाजवादी पार्टी की ओर से धर्मेंद्र यादव और बसपा से शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली सहित कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मंगलवार को चुनाव प्रचार थमने के बाद अब सभी की निगाहें गुरुवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक पांच विधानसभा क्षेत्र के 1149 मतदान केंद्रों के 2176 बूथों पर होने वाले वोटिंंग पर टिकी है।  वहीं भारी सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच सुबह से ही मतदान शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुआ। कड़ी धूप से बचने के लिए मतदाता भी सुबह से बूथों पर कतारबद्ध नजर आए। सुबह नौ बजे तक 9.21 फीसद मतदान हुआ था । वहीं सुबह जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सरफुद्दीनपुर पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्‍यवस्‍था का जायजा भी लिया। इसके अतिरिक्‍त चुनाव आयोग जिले में हो रहे चुनाव की निगरानी भी कर रहा है। दूसरी ओर चुनाव के पूर्व सपा की ओर से आजमगढ़ में कार्यकर्ताओं को प्रशासन द्वारा परेशान किए जाने का भी आरोप लगाते हुए आयोग को शिकायती पत्र जारी किया है। 

सुरक्षा चाक चौबंद : जिले के मतदान केंद्रों को 15 जोन व 137 सेक्टर में बांटा गया है। बुधवार शाम तक तीन स्थानों से पोलिंग पार्टियाें की रवानगी होने के बाद टीम ने शाम तक अपने बूथ पर पहुंचकर तैयारियां शुरू कर दी थीं। इसके पूर्व टोलियों को ईवीएम एवं वीवी पैट उपलब्ध कराने की व्यवस्था एफसीआइ बेलइसा के गोदामों में विधानसभावार बनाए गए स्ट्रांग रूम से सहायक रिटर्निंग अफसर को दी गई थी। वहीं सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल की मौके पर तैनाती की गई है। सुबह छह बजे से ही कई बूथों पर मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया था।
आंकड़ों में लोकसभा चुनाव : आजमगढ़ उपचुनाव में कुल 18,38,930 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जिसमें 9,70,935 पुरुष, 8,67,968 महिला व 27 अन्य मतदाता शामिल हैं। 1149 मतदान केंद्रों के 2176 बूथों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इस उपचुनाव में 761 वोटर पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 15 जोन और 137 सेक्टर में विभाजित कर बूथों की कड़ी निगरानी की जा रही है।

Post Bottom Ad

Pages