सुल्तानपुर टाइम्स |
- जन समस्याओं का निस्तारण मानवतापूर्ण ढंग से ससमय करायें अधिकारी- सतीश चन्द्र शर्मा
- हादसा होने पर परिजनों को अलर्ट करेगा बाइक का 'ब्लैक बॉक्स'
- यूपी में 12 जिलों में मामूली बारिश का अलर्ट
- श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पेड़ से टकराई, 10 की मौत, 7 घायल
- आजमगढ़ और रामपुर में शांतिपूर्ण मतदान जारी
| जन समस्याओं का निस्तारण मानवतापूर्ण ढंग से ससमय करायें अधिकारी- सतीश चन्द्र शर्मा Posted: 23 Jun 2022 05:31 AM PDT सुलतानपुर राज्यमंत्री, खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति उ0प्र0 सरकार सतीश चन्द्र शर्मा ने जनपद सुलतानपुर का 02 दिवसीय भ्रमण कर गुरूवार को प्रथम दिवस में स्थानीय लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस पहुँचकर गार्ड ऑफ ऑनर लिया तत्पश्चात भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कलेक्ट्रेट में स्थित एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर का निरीक्षण कर जिलाधिकारी से जायजा लेने के पश्चात संतोष व्यक्त किया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ उन्होंने समीक्षा बैठक कर जन कल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों, अपराध एवं कानून व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों से गहन जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने जन शिकायतों का निस्तारण समय से किये जाने के साथ-साथ जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाने हेतु विशेष बल दिया तथा कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने एवं अपराध निरोधक कार्यवाही समय-समय पर की जाय।राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने समीक्षा बैठक में विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि रोजगार के अवसर बढ़ाये जाय, जन शिकायतों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारी प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किये जाय। उन्होंने हर-घर जल योजना/जल जीवन मिशन, पाइप्ड पेयजल योजना, अमृत योजना-जिलापूर्ति, नहरो में टेल तक पानी पहुँचना, निराश्रित गोवंशों का संरक्षण व टीकाकरण, मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना, गो-वंशीय एवं महिष-वंशीय पशुओं की ईयर टैगिंग, खाद्य एवं विपणन, कृषि, शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों विद्युत आपूर्ति, खराब ट्रंसफार्मर बनने की स्थिति, उपायुक्त उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण, गोल्डन कार्ड, हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टर, टीकाकरण प्रगति, चिकित्सालय में चिकित्सकों की उपलब्धता, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी/ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास ग्रामीण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, ग्राम पंचायत सचिवालय निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन नगरीय, वृक्षारोपण अभियान, स्कूल चलो अभियान, आपरेशन कायाकल्प योजना की प्रगति, आईजीआरएस एवं अन्य मामलों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति के साथ-साथ कानून व्यवस्था एवं अपराध समीक्षा कर निरोधात्मक कार्यवाही, महिला उत्पीड़न, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पास्को एक्ट, गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही, यातायात प्रबन्धन हेतु विशेष प्रयास, पैदल गश्त अभियान आदि की गहन समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाएं/विकास कार्य तथा अन्य महत्वूपर्ण विषयों की जानकारी राज्यमंत्री को दी। बैठक के अन्त में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने विभाग की अयोजनाओं/ विकास कार्यों पर राज्यमंत्री द्वारा दिये गये निर्देशों द्वारा अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने राज्यमंत्री सहित उपस्थित अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित कर बैठक समाप्ति की घोषणा की। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने विभाग के कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से राज्यमंत्री को अवगत कराया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ0 आर.ए. वर्मा, विधायक सुलतानपुर विनोद सिंह, जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक डॉ0 विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 डी0के0 त्रिपाठी, डीएफओ आनन्देश्वर प्रसाद, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल, जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर0बी0 सिंह सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। |
| हादसा होने पर परिजनों को अलर्ट करेगा बाइक का 'ब्लैक बॉक्स' Posted: 22 Jun 2022 09:56 PM PDT
लखनऊ कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट गीडा से बीटेक की पढ़ाई पूरी करने वाले छात्र शिवांश विक्रम ने एक ऐसी डिवाइस तैयार की है जो सड़क हादसा होने पर बाइक सवार के घरवालों को अलर्ट कर देगा। साथ ही पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर GPS के माध्यम से लाइव लोकेशन का SMS लिंक तत्काल भेज देगा।यही नहीं जहां हादसा होगा, वहां तेज आवाज में सायरन बजेगा। शिवांश का कहना है कि हादसे के बाद जैसे हवाई जहाज में लगे ब्लैक बॉक्स से सब कुछ पता चल जाता है, वैसे ही बाइक व हेलमेट में लगे डिवाइस रूपी 'ब्लैक बॉक्स' से सटीक जानकारी मिल जाएगी। शिवांश अब अपने रिसर्च प्रोजेक्ट का पेटेंट कराने की तैयारी में हैं। शहर के शिवांश के रिसर्च प्रोजेक्ट को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी लखनऊ ने भी मान्यता दी। गत 18 जून को लगे एकेटीयू के यूपी स्टार्टअप एक्स्पो में इसे चयनित भी किया गया। जियो समेत कई निजी कंपनियों ने प्रोजेक्ट को बेहतर बताया और निवेश का ऑफर दिया। दाउदपुर निवासी शिवांश ने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग से इसी वर्ष बीटेक उत्तीर्ण किया है। उनका कहना है कि 3 वर्ष की कठिन परिश्रम के बाद डिवाइस तैयार हो सकी। इसका नाम मोटर साइकिल ऑटोमेशन सेफ्टी सिस्टम रखा है। इस खोज में प्रो. आलोक श्रीवास्तव ने मदद की है। इस डिवाइस को तैयार करने में 600-700 रुपये लगते हैं। आगे बाइक के इंजन के आसपास कैमरा भी लगाया जाएगा, ताकि हादसे के दौरान की तस्वीरें भी प्राप्त की जा सकें। इस डिवाइस में दो चिप लगे हैं। एक हेलमेट में और दूसरा इंजन में फिट है। हेलमेट में एक छोटी बैटरी भी है, जो छह से आठ घंटे तक बैकअप देती है। इसकी खासियत भी है। जब तक बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाएगा, तब तक बाइक स्टार्ट नहीं होगी। हेलमेट लगते ही 20 सेकेंड तक बीप की आवाज आएगी। हेलमेट में एक बटन है, जिसे दबाते ही आवाज बंद हो जाएगी। शिवांश कहते हैं कि एक साल के अंदर डिवाइस बाजार में उपलब्ध कराने की योजना है। पेटेंट होते ही इस पर काम शुरू होगा। इस डिवाइससे बड़ी मदद मिलेगी। घायलों को समय से इलाज मिल सकेगा। तमाम लोगों की जान बच सकेगी। वे कहते हैं, बाइक के इंजन के पास कैमरा लगाने की तैयारी भी है, ताकि हादसे के वक्त आसपास की फोटो भी मिल जाए।डिवाइस में पांच मोबाइल नंबर सेव होंगे। यह नंबर घरवालों और परिचितों के हो सकते हैं। दुघर्टना होने पर इन्हीं मोबाइल नंबरों पर अलर्ट का मैसेज व लाइव लोकेशन लिंक के एक साथ जाएगा। |
| यूपी में 12 जिलों में मामूली बारिश का अलर्ट Posted: 22 Jun 2022 09:53 PM PDT
लखनऊ यूपी में बादल-बदली और बूंदाबांदी की वजह से तपिश भरी गर्मी से थोड़़ी राहत है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि अभी कम से कम 6 दिन तो मानसूनी बारिश के आसार नहीं है। जबकि मौसम के जानकारों का कहना है कि राजधानी सहित उत्तर प्रदेश में 29 या 30 जून तक बारिश के आसार हैं। पहली जुलाई से 6 जुलाई तक पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश होगी।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार को राजधानी में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। इसी बीच तेज धूप भी निकलेगी। प्रदेश के 12 जिलों में गुरुवार को मामूली बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैं। बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, गोंडा, बाराबंकी, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर और कौशाम्बी जिले होंगे। इन 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी लखनऊ में दिन का तापमान 40 डिग्री व रात का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। प्रदेश के कुछ पश्चिमी जिलों में बूदाबांदी हो सकती है। बाकी जगह मौसम सूखा रहेगा। |
| श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पेड़ से टकराई, 10 की मौत, 7 घायल Posted: 22 Jun 2022 09:53 PM PDT
लखनऊ पीलीभीत जिले में गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 अन्य घायल हो गए।हादसा थाना गजरौला के पूरनपुर हाईवे पर हुआ जब तेज रफ़्तार पिकअप गाडी पेड़ से टकरा गई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जबकि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक और अन्य प्रशासनिक अमले के साथ जिला अस्पताल पहुंचे।घटना गजरौला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मालामुड़ की है जहां हरिद्वार से स्नान कर वापस लौट रहे 17 श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।हादसे के दौरान 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।इलाज के दौरान दो अन्य लोगों ने भी दम तोड़ दिया। वहीं 7 लोगों की हालत गंभीर है। जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद 2 लोगों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।घटनाक्रम की सूचना मिलने के बाद पीलीभीत के जिलाधिकारी पुलकित खरे और पुलिस अधीक्षक दिनेश पी भारी पुलिस फोर्स के साथ जिला अस्पताल पहुंचे।प्रशासनिक अमला मृतकों के परिवारजनों को सांत्वना देने में जुटा है। उधर हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं। |
| आजमगढ़ और रामपुर में शांतिपूर्ण मतदान जारी Posted: 22 Jun 2022 09:49 PM PDT लखनऊ यूपी के दो लोकसभा सीटों आजमगढ़ और रामपुर में उपचुनाव के लिए गुरुवार की सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सपा के कद्दावर नेता आजम खान के इस्तीफे से आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। आज हो रहे मतदान के लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। समाजवादी पार्टी की कोशिश दोनों सीटों पर कब्ज़ा बरक़रार रखने की होगी जबकि बीजेपी सपा के गढ़ पर कमल खिलाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है।आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए 1149 मतदान केंद्रों के 2176 बूथों पर 18 लाख, 38 हजार, 227 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिसमें 970249 पुरूष व 867942 महिला मतदाता और 36 अन्य मतदाता शामिल हैं। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।70 कंपनी केंद्रीय बल, तीन कंपनी पीएसी, 17 थानों की पुलिस की निगरानी में चुनाव को संपन्न कराया जाएगा। पुलिस ने लोकसभा क्षेत्र को 25 सेक्टरों में बांटते हुए 300 स्थानों पर जवानों को तैनात किया है।उधर रामपुर की बात करें तो 1023 मतदान केंद्रों पर 2058 बूथ बनाए गए हैं।आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी की तरफ से धर्मेंद्र यादव मैदान में हैं तो वहीं बीजेपी ने दिनेश लाल यादव निरहुआ और बसपा के शाह आलम उर्फ़ गुड्डू जमाली ताल ठोक रहे हैं। रामपुर की बात करें तो सीधा मुकाबला बीजेपी के घनश्याम लोधी और सपा के आसिम राजा के बीच है।आज शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी और परिणाम 26 जून को आएंगे। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |






