ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, June 23, 2022

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Godda News: गोड्डा के बद्री पेट्रोल पंप पर लगी आग से लाखों का नुकसान

Posted: 23 Jun 2022 04:16 AM PDT

 




ग्राम समाचार गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- गुरुवार की सुबह गोड्डा के भागलपुर रोड स्थित बद्री पेट्रोल पंप में भीषण आग लग गई| घंटों की मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग फोम केमिकल कंपाउंड का प्रयोग कर आग पर जब तक काबू पाता तब तक लगभग ₹300000 की संपत्ति का नुकसान हो गया, साथ ही दो मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गया| मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति पेट्रोल डलवाने के लिए कतार में लगा था। इसी बीच उसकी मोटरसाइकिल में आग लग गई| आग बढ़कर मोटरसाइकिल पर बैठे व्यक्ति के कपड़े में लग गई| यह देख पेट्रोल डलवाने के लिए कतार में लगे लोग अपनी अपनी गाडियां लेकर वहां से भागने लगे। इसी बीच उस मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति ने झट से अपनी गाड़ी छोड़ आग से लिपटे कपड़े को खुद से अलग करने लगा और वह कपड़े को खोल दूर फेकने का प्रयास किया तो उससे टकराकर एक मोटरसाइकिल गिर गई| गिर गए मोटरसाइकिल से पेट्रोल बाहर निकल कर बह गया और उसके द्वारा फेंके गए जलता हुआ कपड़ा से उस मोटरसाइकिल में भी आग पकड़ली|

Pages