दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल |
- सरकार ‘जमीयत उलेमा-ए-हिन्द’ के वक्तव्य की ओर गंभीरता से देखकर उन पर कार्यवाही करे ! - श्री. आनंद जाखोटिया, हिन्दू जनजागृति समिति
- 3 जून 2022, शुक्रवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |
- होम्योपैथिक के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ रामेश्वर प्रसाद की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई
- वीर शिरोमणि पृथ्वीराज की जयंती समारोह संपन्नपृथ्वीराज चौहान की क्षमाशीलता वाली गलती नहीं दुहराने की नसीहत
- 2 जून 2022, गुरुवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |
- सीएम योगी के आगमन से पहले टला बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकरा कर पलटी कार, जांच में जुटी पुलिस
- सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग ने शुरू किया Biometric Attendance*
- महिला के संग़ठन के नाम पर महिलाओं से उगाही व महिलाओं के साथ कि जा रही दादागीरी की जांच कराने की मांग
- राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो" ने राष्ट्रीय बाल सुरक्षा दिवस के अवसर पर आयोजित किया कार्यक्रम
| Posted: 02 Jun 2022 08:51 AM PDT 'जमीयत उलेमा-ए-हिन्द संगठन क्या देश के टुकडे करना चाह रहा है ?' इस विषय पर विशेष संवाद ! वर्ष 1919 में स्थापित संगठन 'जमीयत उलेमा-ए-हिन्द' ने भारत के विभाजन और पाकिस्तान की निर्मिति को खुला समर्थन दिया था । आगे पाकिस्तान की निर्मिति होने के पश्चात यही 'जमीयत उलेमा-ए-हिन्द' संगठन पाकिस्तान में नहीं गया और भारत में रहकर आज हिन्दुओं को ही भारत के बाहर जाने की चेतावनी दे रहा है । समाचार पत्रों में समाचार प्रकाशित हुए हैं कि, मुसलमान आतंकवादियों को सहायता करनेवाला 'जमीयत उलेमा-ए-हिन्द' संगठन प्रतिवर्ष लाखों युवकों की सेना तैयार कर रहा है । देश में सीएए अथवा कुछ राज्यों में बन सकनेवाले समान नागरिक संहिता कानून को न मानने के उनके भडकाऊ वक्तव्य गंभीर हैं । इस संदर्भ में केंद्र सरकार को 'जमीयत उलेमा-ए-हिन्द' सहित अन्य ऐसे संगठनों के कृत्यों की ओर गंभीरता से देखकर उन पर कठोर कार्यवाही करनी चाहिए, ऐसी मांग हिन्दू जनजागृति समिति के मध्यप्रदेश और राजस्थान समन्वयक श्री. आनंद जाखोटिया ने की । वे हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा आयोजित 'जमीयत उलेमा-ए-हिन्द संगठन क्या देश के टुकडे करना चाह रहा है ?' इस विषय पर आयोजित 'ऑनलाइन' विशेष संवाद में बोल रहे थे ।
इस समय छत्तीसगढ के सिंधी समाज के अध्यक्ष श्री. अमित चिमनानी ने कहा कि, 'अल्पसंख्यकों पर अन्याय हो रहा है', ऐसा भ्रामक प्रचार किया जा रहा है; परंतु ये ही इस देश में शाहीनबाग जैसे स्थान पर आंदोलन कर मार्ग रोकते हैं । राममंदिर के संबंध में हिन्दुओं ने न्यायालयीन संघर्ष किया और निर्णय हिन्दुओं के पक्ष में हुआ, तब भी हमने बाबरी दे दी है अब 'ज्ञानवापी' नहीं देंगे, ऐसा धमकाते हैं । इस देश का संविधान और कानून नहीं मानते और दूसरी ओर हमें प्रताडित किया जा रहा है, ऐसा शोर मचाया जा रहा है । इसका सर्वत्र निषेध होना चाहिए । हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| Posted: 02 Jun 2022 08:48 AM PDT
|
| होम्योपैथिक के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ रामेश्वर प्रसाद की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई Posted: 02 Jun 2022 08:27 AM PDT सारण संवाददाता मुकेश कुमार का रिपोर्ट हैनीमैन अनुयाई संघ द्वारा मढ़ौरा में डॉ रामेश्वर प्रसाद की चौथी पुण्यतिथि उनके आवास घूरना में डॉ वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक मनाई गईl उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए संघ के सचिव डॉ सुमन राय ने कहा कि डॉ रामेश्वर प्रसाद के अधूरे कार्यों को हम लोग आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैंl संघ के सह सचिव डॉ परमेश्वर गुप्ता होम्योपैथिक चिकित्सक पद्धति को जन-जन की पैथी और आम लोगों की पैथी बनाने पर जोर दियाl संघ के अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र सिंह ने कहा कि आज के दौर में 90% लोग डिप्रेशन से ग्रसित हैं जिसका इलाज होम्योपैथ में कारगर हैl संगीत के माध्यम से डॉक्टर करण सिंह डॉ सुरेश राय ने मार्मिक भावनाओं के माध्यम से उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला | डॉ रामेश्वर प्रसाद के छोटे लड़के डॉ मुकेश श्रीवास्तव ने उनके द्वारा संग्रहित पुस्तकों को होमियो लाइब्रेरी के रूप में सभी के लिए समर्पित किया| इस अवसर पर प्राचार्य विद्या भूषण सिंह, पूर्व प्राचार्य रवि शंकर लाल, डॉ निरसू नारायण सिंह, डॉ मुकेश कुमार डॉ दीपक कुमार सिंह, परमेश्वर प्रसाद ,संजय प्रसाद,मैथिली सिंह इत्यादि उपस्थित थे |
| Posted: 02 Jun 2022 08:28 AM PDT पृथ्वीराज चौहान की क्षमाशीलता वाली गलती नहीं दुहराने की नसीहत पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा लगाने का लिया गया संकल्प जन विकास परिषद एवं जनेश्वर विकास केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में जिला मुख्यालय स्थित संस्कृत महाविद्यालय परिसर में राष्ट्र नायक पृथ्वीराज चौहान की जयंती समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। इस आयोजन में जिले के समाजसेवी,बुद्धिजीवी,पूर्व सैनिक,विद्यार्थी,शिक्षक एवं अधिवक्तागण उपस्थित हुये। सर्वप्रथम दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी एवं वरीय अधिवक्ता कौशल किशोर सिंह,वरीय समाजसेवी व रेड क्रॉस के राज्य स्तरीय अधिकारी श्री अजीत कुमार सिंह ,साहित्य कार डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद मिश्र,जन विकास परिषद के अध्यक्ष शिव नारायण सिंह ,मुखिया मनोज कुमार सिंह डा. शिवपुजन सिंह एवं कार्यक्रम के सूत्रधार, वरीय अधिवक्ता एवं कई कार्यक्रमों की केंद्रीय भूमिका में रहने वाले महोत्सव पुरुष सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने संयुक्त रूप से किया सभी आगत अतिथियों ने पृथ्वीराज चौहान के तैलचित्र पर बारी-बारी से पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जन विकास परिषद के सम्मानित अध्यक्ष व ज्योतिर्विद श्री शिव नारायण सिंह ने किया जबकि मंच संचालन जयंती समारोह के सह संयोजक श्री अरुण कुमार सिंह ने किया ।अपने प्रारंभिक उद्बोधन में राम किशोर सिंह ने गद्यात्मक लहजे में पृथ्वीराज को श्रद्धांजलि दी। मुखिया मनोज कुमार सिंह ने पृथ्वीराज चौहान के पदचिन्ह व राष्ट्रप्रेम पर चलने की नसीहत दी ।अपने संबोधन में साहित्यकार डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि इतिहास साक्षी है,जब परिस्थिति वश कुछ गलतियां होती हैं तो समय व इतिहास उसे माफ नहीं करता। पृथ्वीराज की क्षमाशीलता ने दुश्मन के प्रति उदारता दिखाई,जिसका परिणाम पृथ्वीराज और देश को अपूरणीय क्षति हुई । अधिवक्ता कौशल किशोर सिंह नेअपने ओजपूर्ण लहजे में लोगों का आह्वान किया कि हमें देश की रक्षा के लिए सर्वविधि सजग रहना चाहिए नहीं तो इतिहास कभी भी अपने आप को दुहरा सकता है। प्रखर वक्ता अजीत कुमार सिंह ने शायराना अंदाज में संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा की पृथ्वीराज चौहान जयंती समारोह की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है । चूकि देश आज अनेकानेक चुनौतियों से घिरा हुआ है ।हमें अपने वीर पूर्वजों से भाव सूत्र ग्रहण कर अपने देश की सुरक्षा में मनोयोग से लग जाना चाहिए। प्रो. दिनेश प्रसाद ,अधिवक्ता कमलेश सिंह ,अधिवक्ता संजय सिंह,पुनपुन महोत्सव के सचिव राजेश अग्रवाल,हखजी मुश्ताक,परिषद के उपाध्यक्ष रामचंद्र सिंह अंबे महोत्सव के संस्थापक प्रदीप सिंह सचमन अग्रवाल व समाजसेवी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि पृथ्वीराज से सीख लेने की जरूरत है तभी आजादी अक्षुण्ण रह सकती है।अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री शिव नारायण सिंह ने आगत अतिथियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और आज के दिन की प्रासंगिकता को पटल पर रखा। कार्यक्रम के सूत्रधार सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने पृथ्वीराज को एक ऐसा महामानव बताया जिन्होंने मरते- मरते दुश्मनों की अधीनता स्वीकार नहीं की,स्वयं अपने दरबारी कवि चंदबरदाई के साथ अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । इस अवसर पर पूर्व सैनिकों एंंव शहीदों की विधवाओं को अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया एवं माध्यमिक परीक्षा 22 में बिहार में प्रथम और चतुर्थ स्थान लाने वाली छात्राओ को भी प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया .।कार्यक्रम के संयोजक सत्यचंडी महोत्सव के अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह, अरुण सिंह ,संजय सिंह जन विकास परिषद जनेश्वर विकास केंद्र के केंद्रीय अध्यक्ष श्री राम जी सिंह तथा शिक्षक एवं साहित्य सेवी श्री सुरेश विद्यार्थी, कविता विद्यार्थी ने प्रस्ताव दिया कि वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा शहर मे लगाये जाने का प्रस्ताव दिया जिसे सभी ने समर्थन दिया व कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया। इस अवसर पर जिन लोगों ने अपनी अभिव्यक्ति दे दी उनमें प्रोफेसर दिनेश प्रसाद, श्री राम किशोर सिंह, प्राचार्य श्री श्रीधर सिंह ,डॉ टी के सिंह ,श्रीमती अग्रवाल,श्रीमती कविता विद्यार्थी,हाजी मुश्ताक, शिक्षक उज्जवल रंजन,चंदन कुमार ,समाजसेवी योगेश सिंह, शिव कुमार सिंह, संजय सिंह , उमगा महोत्सव से ललन सिंह , संजय सिंह , विजय सिंह , अभय सिंह , पुनपुन महोत्सव से राजेश अग्रवाल रामजी तिवारी तथा जिले के कई भागों से आये प्रबुद्ध जनों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की और अंत में समिति के मुख्य सदस्य समाजसेवी श्री लाल देव प्रसाद ने आगत अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया अरविन्द अकेला |
| Posted: 02 Jun 2022 08:28 AM PDT
|
| सीएम योगी के आगमन से पहले टला बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकरा कर पलटी कार, जांच में जुटी पुलिस Posted: 02 Jun 2022 08:28 AM PDT अयोध्या से हमारे संवाददाता अनिरुद्ध शर्मा की खास खबर। अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले से बड़ा हादसा टल गया। मंगलवार की शाम साढ़े 4 बजे के करीब हनुमान गुफा के पास भीड़ के बीच सफेद रंग की सेलेरियो कार मुख्य मार्ग पर पलट कर 30 मीटर तक घिसटती चली गई। डिवाइडर पार कर खंभे से टकराने के बाद कार रुकी तो राहगीरों की जान में जान आई। हादसा इतना जोरदार था कि कार का अगला पहिया निकलकर दूर जा गिरा। हादसा नयाघाट चौकी क्षेत्र में हुआ। इस वक्त सीएम के फ्लीट का रिहर्सल चल रहा था। सीएम को एक जून रामकथा पार्क के पीछे हेलीपैड पर आना है। घटना के समय मौजूद लोगों के अनुसार कार में चार लोग सवार थे जो फरार हो गए। गाड़ी पर नंबर लखनऊ का है पर वह अयोध्या की ही बताई जा रही है। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने कार कब्जे में ले लिया है। पुलिस वाहन स्वामी का पता लगाने के साथ उसमें सवार लोगों को ढूंढ रही है। कार में सवार लोगों के फरार होने के बाद कार को पलटने के कारण को लेकर पुलिस मंथन कर रही है। अयोध्या कोतवाल देवेंद्र पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। |
| सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग ने शुरू किया Biometric Attendance* Posted: 01 Jun 2022 05:53 AM PDT जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 01 जून :: सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग ने 01ली जून से, सूचना भवन स्थित कार्यालय में, कर्मियों को कार्यालय में प्रवेश करने हेतु Biometric Attendance की व्यवस्था शुरू किया है। इसकी जानकारी आंतरिक व्यवस्था के तहत सूचना मंत्री कोषांग, सचिव कोषांग, निदेशक कोषांग, मुख्यालय स्थित सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को दे दिया गया है। सूत्रों के अनुसार अब सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सभी पदाधिकारी और कर्मचारी अपने आधार कार्ड के साथ कार्यालय ससमय 9.30 बजे आकर Biometric Attendance मशीन में अपना आधार कार्ड का अंतिम आठ अंक डालने के बाद Thumb Impression डालकर उपस्थित दर्ज करेंगे। उक्त जानकारी विभाग के अवर सचिव बिनोद कुमार पाठक ने लिखित रूप में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों 31 मई को ही दे दिया है। इस तरह की व्यवस्था से ऐसे पदाधिकारियों और कर्मचारियों को कठिनाई होगी, जो कार्यालय विलम्ब से आने के आदतन होंगे, क्योंकि विलम्ब से आने वालों की कार्यावधि का समय कम हो जाने पर उनकी वेतन पर असर पड़ेगी। लेकिन इसका दुष्परिणाम भी विभाग को उठाना पड़ेगा, क्योंकि जिन कर्मियों से समयावधि से पहले या समयावधि के बाद काम विभाग लेता है, वे सभी अपने कार्यालय अवधि में ही कार्यालय आयेंगे और कार्यालय समयावधि के बाद कार्यालय छोड़ देंगे। सामान्य रूप से देखा जाय तो सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के लिए यह व्यवस्था उचित प्रतीत नहीं होता है, क्योंकि यह विभाग सरकार और जनता के बीच बिना समय देखे कार्य करती है। कभी कभी तो यह विभाग आधी रात तक या प्रातःकाल से ही काम करना शुरू कर देता है। |
| महिला के संग़ठन के नाम पर महिलाओं से उगाही व महिलाओं के साथ कि जा रही दादागीरी की जांच कराने की मांग Posted: 02 Jun 2022 08:28 AM PDT समर्थ नारी समर्थ भारत की राष्ट्रीय सह संयोजिका माया श्रीवास्तव ने देश खासकर बिहार में कुकरमुत्ते की तरह बन रहे महिला संगठन की क्रिया कलापो की जांच करने की मांग सरकार से की है।कुछ महिला संगठन दो तीन महिला के साथ मिलकर महिला ग्रुप खोलकर महिलाओं से शादी कराने के नाम पर लाखों रुपये वसूल करती है तो कुछ नौकरी के नाम पर पैसा ऐंठ कर बन्द हो जाती है।।एक मिथिलांचल के नाम पर कर्ण गोष्ठी महिला ग्रुप संगठन है ।मिथिलांचल महिला के नाम पर है।इसके प्रमुख कलकत्ता में रहती है।संगठन को तानाशाह की तरह चलाती जो महिला उसकी जय नही करेगी उस बाहर का रास्ता दिखा देती है।सभी शहरों के एडमिन उसे ही बनाती है जो पैसा दे।कोई महिला अगर हिसाब मांगी तो ग्रुप से बाहर।ग्रुप के बैंक एकाउंट खुला तो कोषाध्यक्ष निकट सम्बन्धी जो दिल्ली में रहती है खुद कलकत्ता में।जिस जगह पर भी जाय वहा अगर गिफ्ट और पैसा न मिले तो एडमिन चेंज। विदेश की एक महिला ने सीताजी की मंदिर बनाने की घोषणा की थी जो आजतक शुरू भी नही हुआ उसमे पूरे देश के महिलाओं से जबर्दस्ती चंदा भेजवा दी।आज दो साल से ऊपर हो गए लेकिन महिलाओं के पैसे वापस भी नही हुआ।दो साल पूर्व ही दरभंगा में कर्ण कायस्थ महिला कुम्भ के नाम पर पूरे देश से लाखों रुपये मंगवायी।कोरोना के कारण कार्यक्रम नही हुआ लेकिन आज तक पैसा वापस नही हुआ।फिर घोषणा हुआ है दस हजार कर्ण कायस्थ महिला जुटेगी दो सौ जुट जाय बड़ी बात ,हा उगाही जरूर हो जायेगी। इसी ग्रुप से तो कई महिलाओं ने निकल कर दूसरा ग्रुप बना ली।इसी से निकले एक और ग्रुप है कर्ण महिला संघ इसकी संचालिका पटना रहती है।ये खुद नही कुछ करती है चार पांच महिलाओं को खड़ा रखती है वो एक दूसरे पर कीचर उछालना ही काम है।इनके ग्रुप के एक एडमिन को एक दूसरे संस्था के प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिला चूंकि उस संस्था के संचालिका से व्यक्तिगत चिढ़ रहने के कारण उसे एडमिन से हटा दी । इस बात को जिस महिला ने लिखा उसे ग्रुप से ही निकाल दी।इन दोनों ग्रुप के अधिकांश एडमिन जो संचालिका के गुड बुक में है उसमें अधिकांश के खुद के कार्य मिथिला संस्कृति के खिलाफ है।ये लोग अपने बच्चे को कायस्थ समाज के बदले दूसरे समाज में शादी की है। श्रीमती श्रीवास्तव ने कहा कि अगर ऐसे ग्रुप के क्रिया कलापो की जांच नही हुई तो भविष्य में महिलाओं का विश्वास महिला ग्रुप पर से उठ जायगा। |
| Posted: 01 Jun 2022 05:01 AM PDT राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो" ने राष्ट्रीय बाल सुरक्षा दिवस के अवसर पर आयोजित किया कार्यक्रम जितेन्द्र कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय बाल सुरक्षा दिवस के अवसर पर बुधवार को पटना में "राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो" बिहार इकाई ने बाल सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले विभिन्न संस्थानों के लोगो को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता "राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो" के संयुक्त सचिव नीरव समदर्शी ने किया। कार्यक्रम में आगंतुक अतिथियों को संयुक्त रूप से नीरव समदर्शी, प्रिया कुमारी एवं दीपिन्ती राज ने सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आयोजक सचिव दीपिन्ति ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था के कार्य और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने संबोधन में "राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो" के संयुक्त सचिव नीरव समदर्शी ने कहा कि बाल सुरक्षा के क्षेत्र में जागृति लाने के लिए बच्चों से अधिक अभिभावकों को जागृत की जानी चाहिए। उक्त अवसर पर यूनिसेफ के बचपन बचाओ कार्यक्रम से जुड़ी तबस्सुम अली, बी फॉर नैशन के सचिव रोहित कुमार सिंह, बी फॉर नैशन के ट्रस्टी मेम्बर रिद्धिमा श्रीवस्तव, आकाश सिंह, डेंटल सर्जन डॉक्टर रोहित को सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों ने भी उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया। ------- |
| You are subscribed to email updates from दिव्य रश्मि समाचार. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
