दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल |
- जेनिथ कामर्स स्कूली क्रिकेट की ट्रॉफी का हुआ अनावरण- टूर्नामेंट 23 जून से
- उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का विचार मंथन शिविर
- अग्निपथ योजना ने किया निराश पर संयम बरतें युवा: मायावती
- अग्निपथ योजना’ के खिलाफ 22 जून को पैदल मार्च करेगा महागठबंधन: तेजस्वी
- शहरी विकास मंत्री ने बांटे 60 लाख के उपकरण
- सृष्टि उद्भव का आदि तत्व
- युवाओं को भाजपा का संदेश
- उ(व-सेना में तांडव
- अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के सलाहकार जेक सुलिवन कोरोना वायरस से संक्रमित
- किसानों के तानों के बाद कार्यक्रम स्थल से भागे श्रीलंका के कृषि मंत्री
- भारतीय दूतावास के योग कार्यक्रम में उमड़े चीनी नागरिक
- पिता दिवस
- बांग्लादेश में बाढ़ से 60 लाख लोग प्रभावित, मदद के लिए बुलाई सेना
- 20 जून 2022, सोमवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |
- पटना महानगर के विकास में एनजीओ के योगदान की भूमिका " पर विचार विमर्श
- पिता
- पिता जी
- पिता
- मेरे साथ चल
- वह छोड़ गये हैं
- जो कहते हैं चरखे से ही आजादी आयी थी
- महिलाओं की भागीदारी होगी अमर शहीद जगतपति कुमार की व्याख्यानमाला में
- भारतीय कोयले क्षेत्र का बुरा दौर खत्म, अब तेज विकास की ओर अग्रसर हुआ: प्रल्हाद जोशी
- बाबा का कमरा काव्य-संग्रह का विमोचन शनिवार को डॉ श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान के प्रेक्षागृह में सोल्लास संपन्न हुआ।
- सार्क जर्नलिस्ट्स फोरम के इंडिया चैप्टर के संगठन महासचिव बने श्याम।
| जेनिथ कामर्स स्कूली क्रिकेट की ट्रॉफी का हुआ अनावरण- टूर्नामेंट 23 जून से Posted: 19 Jun 2022 07:47 AM PDT जेनिथ कामर्स स्कूली क्रिकेट की ट्रॉफी का हुआ अनावरण- टूर्नामेंट 23 जून सेजितेन्द्र कुमार सिन्हा गोलघर मीडिया वेंचर्स के तत्वावधान में 23 जून से पटना के संजय गांधी स्टेडियम (जीएसी ग्राउंड) में आयोजित होने वाली जेनिथ कामर्स कप अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता की ट्रॉफी का अनावरण रविवार को जेनिथ कामर्स एकेडमी के कार्यालय में किया गया। ट्रॉफी का अनावरण जेनिथ कामर्स एकेडमी के निदेशक सुनील कुमार सिंह, राजद बिहार प्रदेश के महासचिव मधु मंजरी, भाजपा कला, संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वरुण सिंह, गायक अभिषेक मिश्रा, कला, संस्कृति प्रकोष्ठ पटना महानगर भाजपा के जिला अध्यक्ष सतीश के दास, प्रेम कुमार, विकास वैभव ने किया। उक्त अवसर पर जेनिथ कामर्स एकेडमी के निदेशक सुनील कुमार सिंह ने कहा कि संस्था क्रिकेट समेत अन्य खेलों के विकास में पहले ही काफी तत्पर रहा है। अब संस्था स्कूली खेलकूद को आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित है और आने वाले दिनों में और भी आयोजन करायेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी के अतरिक्त टूर्नामेंट के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैटर, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर, बेस्ट विकेटकीपर समेत कई अन्य आकर्षक पुरस्कार देगी। उन्होंने बताया कि आयोजन के सफल संचालन के लिए संतोष तिवारी को आयोजन सचिव बनाया गया है। आयोजन सचिव संतोष तिवारी ने बताया कि टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है। जिसमें कुल 24 टीमें हिस्सा लेगी। मैच नॉक आउट आधार पर 25-25 ओवरों के खेले जायेंगे। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के उम्र सत्यापन के लिए आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र उन्हें साथ में लाना होगा। उम्र संबंधित निर्णय आयोजन समिति का निर्णय अंतिम होगा। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का विचार मंथन शिविर Posted: 19 Jun 2022 07:44 AM PDT उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का विचार मंथन शिविर देहरादून। आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन की मजबूत के लिए नई रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। पार्टी पहले प्रकोष्ठों का गठन करेगी। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि पार्टी किसी व्यक्ति से नहीं विचारों से चलती है। रेसकोर्स स्थित ट्रांजिट हॉस्टल में आयोजित विचार मंथन शिविर में संगठन को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों के साथ नई रणनीति पर काम करने पर चर्चा की गई। शिविर में प्रदेश प्रभारी ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिलजुल कर पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा, जिससे पार्टी को 3.8 प्रतिशत वोट मिले। प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर प्रदेश प्रभारी ने साफ किया पार्टी कुछ समय बाद प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करेगी। इससे पहले संगठन में अन्य प्रकोष्ठ के गठन पर पार्टी का फोकस रहेगा। 2014 के बाद देश का माहौल काफी बदल चुका है। इसलिए आप जनता के हर मुद्दे को दोबारा से उठाएगी। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| अग्निपथ योजना ने किया निराश पर संयम बरतें युवा: मायावती Posted: 19 Jun 2022 07:41 AM PDT अग्निपथ योजना ने किया निराश पर संयम बरतें युवा: मायावतीलखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा कि केंद्र की अल्पावधि सैन्य भर्ती योजना से युवा काफी निराश हैं और खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। हालांकि, उन्होंने युवाओं से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ऐसे समय में जब मुट्ठीभर लोगों को छोड़कर देश की विशाल आबादी में से खासकर युवा वर्ग गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, तनाव आदि के अग्निपथ पर हर दिन बिना थके-हारे जीवन संघर्ष को मजबूर हैं, उन्हें केन्द्र की अल्पावधि 'अग्निपथ' सैन्य भर्ती स्कीम ने काफी निराश व हताश किया है। केन्द्र द्वारा रेलवे, सेना व अर्द्धसैनिक बल आदि में भर्ती की संख्या व संभावना को अतिसीमित करने का ही परिणाम है कि खासकर ग्रामीण परिवेश के हिम्मतवर नौजवान काफी असहाय व ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं तथा भविष्य को अंधकार में पाकर उनका आक्रोश उबाल पर है, जिसे सही से संभालना जरूरी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र से पुनः अनुरोध है कि देश के भविष्य इन पीड़ित नौजवानों के दर्द व इनके भविष्य के मुद्दे को गंभीरता से लेकर अपने फैसले पर पुनर्विचार करे तथा देश की सुरक्षा से संबंधित ऐसे अहम मामलों में संसद को विश्वास में जरूर ले। नौजवानों से भी अपील है कि वे संयम जरूर बरतें। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| अग्निपथ योजना’ के खिलाफ 22 जून को पैदल मार्च करेगा महागठबंधन: तेजस्वी Posted: 19 Jun 2022 07:39 AM PDT अग्निपथ योजना' के खिलाफ 22 जून को पैदल मार्च करेगा महागठबंधन: तेजस्वीपटना। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का देशभर में विरोध हो रहा है। युवा छात्रों के साथ-साथ विपक्ष भी इस योजना को वापिस लेने की मांग कर रहा है। छात्रों के बिहार बंद का महागठबंधन सहित कई राजनीतिक दलों ने समर्थन किया था। इसी बीच अब राजद फिर से सड़कों पर उतरने की तैयारी में है। दरअसल, राजद नेता तेजस्वी यादव ने अग्निपथ योजना के खिलाफ पैदल मार्च करने की घोषणा की है। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा, युवाओं को नौकरी एवं अग्निपथ योजना के वापसी की मांग को लेकर 22 जून, सुबह 9 बजे महागठबंधन के सभी माननीय विधायक विधानसभा से लेकर राजभवन तक पैदल मार्च करेंगे। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| शहरी विकास मंत्री ने बांटे 60 लाख के उपकरण Posted: 19 Jun 2022 07:37 AM PDT शहरी विकास मंत्री ने बांटे 60 लाख के उपकरण शिमला। शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, संसदीय कार्य, विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शिमला नगर की समस्त पुलिस चैकियों को यातायात संचालन, आधुनिक उपकरण बांटे। उन्होंने कहा कि शिमला शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू व सुदृढ़ बनाने के लिए आधुनिक उपकरण अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होंगे। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम के तत्वावधान में 60 लाख रुपए के आधुनिक उपकरणों का वितरण किया तथा उन्हें हरी झंडी दिखा कर रवाना भी किया। उन्होंने कहा कि इन उपकरणों के तहत एल्को सेंसर, लेजर स्पीड गन, बॉडी वोर्न कैमरा, स्पीड बोर्ड तथा इलेक्ट्रिक स्कूटर (सेगवेज) आधुनिक उपकरण वितरीत किए गए हैं। इन उपकरणों से पुलिस विभाग को बढ़ती गाडियों के कारण यातायात सुविधा सुचारू करने में मदद मिलेगी।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत ओवर ब्रिज, पैदल मार्ग तथा बुजुर्गों के लिए पार्क, शहरों में सडकों को चैड़ा करने का कार्य, गलियों के रखरखाव, सडकों के रख-रखाव तथा पानी, बिजली की ऑनलाईन सुविधाएं तथा शहर में लगभग सभी वार्डों में गाडियों को पार्क करने के लिए पार्किंग की सुविधाएं भी प्रदान की जा रही है।उन्होंने कहा कि ढली से संजौली सुरंग का कार्य तेजी से चल रहा है। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| Posted: 19 Jun 2022 07:35 AM PDT सृष्टि उद्भव का आदि तत्व(हृदयनारायण दीक्षित-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा) राजा एक सहस्त्र गाएं, रथ और अपनी कन्या लेकर फिर उसके पास गया।'' रैक्व ने राजा को शूद्र कहा। इसका एक अर्थ यह हो सकता है कि छान्दोग्य उपनिषद के रचनाकाल मे वर्ण विभाजन हो रहा था। शंकराचार्य ने अपने भाष्य मे कहा है कि वह शूद्र के समान केवल धन द्वारा ही विद्या ग्रहण करने के लिए रैक्व के पास गया था, सेवा द्वारा नहीं। गीता और उपनिषदों में ज्ञान प्राप्ति के लिए गुरु की सेवा जरूरी बताई गई है - सेंवया परिप्रश्नेन। सेवा सहित प्रश्न पूछना चाहिए। रैक्व ने जानश्रुति पौत्रायण को विद्या का उपदेश किया। रैक्व वर्णव्यवस्था के अनुसार ब्राह्मण नही था। कथा का संकेत है कि गरीब रैक्व भी राजा को ज्ञान दे सकता है। राजा भी ज्ञान के लिए सभी व्यावसायिक वर्गों के पास जाते थे। सृष्टि रहस्यपूर्ण है। इसका एक भाग प्रत्यक्ष है। शेष अदृश्य है। प्रत्यक्ष भाग के सहारे अप्रत्यक्ष को जानने के प्रयास जारी हैं। अणु परमाणु की गति के अध्ययन भी चल रहे हैं। सृष्टि उद्भव का आदितत्व प्राचीन दार्शनिको के लिए जिज्ञासा का विषय रहा है। यूनानी दर्शन के पितामह थेल्स (ई.पू. लगभग 600 वर्ष) ने जल को आदि तत्व बताया था। विकासवादी सिद्धांत मे चार्ल्स डारविन ने भी सृष्टि का उद्भव जल से ही बताया था। ऋग्वेद मे 'सृष्टि के प्रत्येक अंश को जन्म देने वाली जलमाताएं हंै। जलमाता का विचार महत्वपूर्ण है। कुछ विद्वान अग्नि को आदितत्व मानते थे। हिराक्लिटस का विचार यही था। ऋग्वेद मे अग्नि भी बड़े देवता है। यूनानी दार्शनिक अनकसीमेनस वायु को आदितत्व मानते थे। कठोपनिषद मे अग्नि के साथ वायु को भी मूलतत्व बताया गया है, ''यह अग्नि सभी भुवनों मे प्रविष्ट होकर रूप रूप प्रतिरूप होता है।'' इसी तरह वायु के लिए कहा गया है, ''यह वायु सभी भुवनों मे प्रविष्ट होकर रूप रूप प्रतिरूप होता है''। रूप नाम भिन्न भिन्न है। इनके भीतर अग्नि या वायु मूलतत्व उपस्थित हैं। वायु सूक्ष्म है। सुमेरी सभ्यता मे मान्यता है कि पहले धरती और आकाश एक साथ जुड़े थे। ऋग्वेद में भी यही बात कही गई है कि पहले धरती आकाश मिले हुए थे। पृथ्वी और आकाश पहले एक थे। ऋग्वेद में दोनों का साझा नाम 'रोदसी' है। ऋग्वेद (प्रथम मण्डल, सूक्त 185 मन्त्र 5) मे द्यावा पृथ्वी मिले हुए हैं। अलग होने के बाद पृथ्वी माता हैं। द्यावा पिता हैं। दोनांे ने वायु क®े जन्म दिया। धरती और आकाश को मरुद्गणो-वायु ने अलग किया। जैसे वैदिक चिंतन में पृथ्वी और आकाश पहले मिले हुए थे, साझा नाम रोदसी था वैसे ही सुमेरी सभ्यता में धरती आकाश का साझा नाम है-अनकि। 'लिल' ने धरती आकाश को अलग किया। वायु सूक्ष्म है, स्पर्श में आते है, लेकिन दिखाई नहीं पड़ते। वायु की भूमिका महत्वपूर्ण है। वे पांच महाभूतों में एक है। छान्दोग्य उपनिषद में वायु की महत्ता पर सुंदर कथा है। जानश्रुति के पुत्र का पौत्र श्रद्धालु राजा था। एक दिन वह सायं गर्मी के कारण छत पर बैठा था। उसी समय उधर से कुछ हंस उड़ते हुए निकले। एक हंस ने दूसरे से कहा ''देख! जानश्रुति पौत्रायण का यश तेज घुलोक के सामान फैल रहा है। उसे स्पर्श न कर। वह तुझे भस्म कर देगा''। इस कथा में हंसो का संवाद है। हंस ज्ञान का प्रतीक पक्षी हैं। उनका संवाद दो समझदारांे की ज्ञान वार्ता है। इसका जीवन में महत्व है। संवाद का विषय दार्शनिक है। सुबोध है। एक हंस की दृष्टि में जानश्रुति पौत्रायण का यश दूरगामी था। दूसरे हंस ने राजा पौत्रायण के यश को सीमित बताया और कहा ,''तू किस महत्व से युक्त रहने वाले इस राजा के प्रति सम्मानित वचन कह रहा है? क्या तू इसे गाड़ीवान रैक्व के समान बताता है?'' पहले वाले हंस ने पूछा,'' यह गाड़ीवान रैक्व कैसा है? दूसरे ने उत्तर दिया ''प्रजा सत्कर्म करती है। वह गाड़ीवान रैक्व को मिल जाते हैं। रैक्व ज्ञानवान है''। शंकराचार्य के भाष्य के अनुसार ''लोक में प्रजा तमाम शोभन कार्य करती है, समस्त प्राणियों के धर्मफल उसके धर्मफल हो जाते है''। जानश्रुति पौत्रायण ने हंसांे की बात सुनी। राजा ने गाड़ीवान रैक्व को खोजने के निर्देश दिए। सेवक खोजने में असफल रहा। राजा ने सेवक से कहा ''जहां एकान्त वन, नदी तट आदि स्थानों पर ब्रह्मवेत्ता की खोज की जाती है, वह रैक्व की खोज कर।'' इसी खोज मे उसने दाद खुजला रहे रैक्व को देखा और कहा,'' भगवन क्या आप ही गाड़ी वाले रैक्व हैं? रैक्व ने उत्तर दिया कि मै ही रैक्व हूँ।'' सेवक राजा के पास लौट आया। उत्तर वैदिक काल के राजा पशु पक्षियों की टिप्पणी को भी महत्व देते है। हंस पक्षी है। इस प्रसंग मे हंस मनुष्य भी हो सकते हैं। बहुत संभव है कि राजा पर टिप्पणी करने वाले ऋषि ने मनुष्यों के लिए हंस का प्रतीक प्रयोग किया होगा। राजा जानश्रुति पौत्रायण रैक्व से मिलने को बेताब था। वह छ सौ गाएं, एक हार, रथ और तमाम सामग्री लेकर रैक्व के पास गया। उसने निवेदन किया ''यह संपदा आप स्वीकार करें। मुझे आप उस देवता का उपदेश कीजिए जिसकी उपासना आप करते हैं।'' ज्ञान प्राप्ति के लिए विनम्रता जरूरी है। इसके पहले ज्ञान प्राप्ति की गहन इच्छा चाहिए। राजा रैक्व की यश कीर्ति से प्रभावित था। रैक्व ने राजा से कहा ''ऐ शूद्र ! गायों सहित हार युक्त रथ तेरे ही पास रहे''। यह सुनकर राजा एक सहस्त्र गाएं, रथ और अपनी कन्या लेकर फिर उसके पास गया।'' रैक्व ने राजा को शूद्र कहा। इसका एक अर्थ यह हो सकता है कि छान्दोग्य उपनिषद के रचनाकाल मे वर्ण विभाजन हो रहा था। शंकराचार्य ने अपने भाष्य मे कहा है कि वह शूद्र के समान केवल धन द्वारा ही विद्या ग्रहण करने के लिए रैक्व के पास गया था, सेवा द्वारा नहीं। गीता और उपनिषदों में ज्ञान प्राप्ति के लिए गुरु की सेवा जरूरी बताई गई है - सेंवया परिप्रश्नेन। सेवा सहित प्रश्न पूछना चाहिए। रैक्व ने जानश्रुति पौत्रायण को विद्या का उपदेश किया। रैक्व वर्णव्यवस्था के अनुसार ब्राह्मण नहीं था। कथा का संकेत है कि गरीब रैक्व भी राजा को ज्ञान दे सकता है। राजा भी ज्ञान के लिए सभी व्यावसायिक वर्गों के पास जाते थे। ज्ञान परंपरा सभी वर्गों के लिए खुली थी। विद्याध्ययन सबका अधिकार था। रैक्व ने उपदेश दिया। वायु की महत्ता बताई ''वायु ही संवर्ग है। अग्नि बुझते है वायु मे लीन हो जाते है। सूर्य अस्त होते है। वे भी वायु में लीन हो जाते है। चंद्र अस्त होते हैं, वे भी वायु में लीन हो जाते है।'' आगे कहते हैं,'' जल सूखता है, वह वायु में लीन हो जाता है। वायु ही सब जलों को अपने में लीन कर लेता है।'' आगे अध्यात्म का वर्णन है,'' अथ अध्यात्मं''। कहते हैं कि प्राण ही संवर्ग है। जब पुरुष सोता है, प्राण को ही वाक् इन्द्रिय मिल जाती है। प्राण को ही चक्षु-देखने की इन्द्रिय मिल जाती है। प्राण को ही श्रोत्र और प्राण को ही मन प्राप्त हो जाता है। प्राण ही इन सबको अपने में लीन कर लेता है।'' कहते है कि ये दो संवर्ग है। देवताआंे में वायु और इन्द्रियों में प्राण। वायु महत्वपूर्ण है। तैत्तिरीय उपनिषद के शांति पाठ में मित्र, वरुण, इंद्र, विष्णु आदि का स्मरण करते हैं, फिर वायु को नमस्कार करते हुए कहते हैं '' नमस्ते वायो त्वमेव प्रत्यक्षं ब्रह्म असि- हे वायु आप प्रत्यक्ष ब्रह्म है। मैं आप को प्रत्यक्ष ब्रह्म कहता हूँ। ऋत कहता हूँ। सत्य कहता हूँ। वक्ता आचार्य की रक्षा करें, मेरी रक्षा करे।'' सत्य के मार्ग पर अनेक कठिनाइयां हैं। यहां इसीलिए वायुदेव से रक्षा की स्तुति है। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| Posted: 19 Jun 2022 07:30 AM PDT युवाओं को भाजपा का संदेश(अशोक त्रिपाठी-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा) आज अग्निपथ भले ही अपने नाम के अनुरूप केन्द्र सरकार के लिए आग का पथ बन गया है लेकिन युवाओं को भाजपा का संदेश अग्निपथ से भी झुलस नहीं सकता। भाजपा ने युवाओं को रोजगार देने के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प जताया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में जब उद्यमियों की ब्रेकिंग सेरेमनी हो रही थी, तब भी प्रदेश की युवाशक्ति को नमन किया था और कहा कि देश का भविष्य इसी युवा शक्ति पर टिका है। भाजपा शक्ति राज्यों में भी युवाओं को प्रोत्साहन देने की नीति पर ही काम हो रहा है। मध्य प्रदेश में इंदौर के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने युवा चेहरे को आगे बढ़ाया है। भाजपा ने यहां नगर अध्यक्ष युवा को बनाया है। ऐसे में स्वाभाविक है कि बुजुर्ग नेताओं में मायूसी दिख रही है लेकिन भाजपा का यह प्रयोग दूरदर्शी रणनीति माना जा रहा है। जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक यही रणनीति अपनायी जाएगी। मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चैहान भी इसी रणनीति के हिमायती हैं। मजेदार बात यह है कि भाजपा को देखकर कांग्रेस में भी अब युवाओं को आगे लाने की मजबूरी बन गयी है। कांग्रेस को यही सदबुद्धि अगर पहले आ गयी होती तो ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल नहीं होते। यह भी हो सकता था कि आज मध्यप्रदेश में कमल नाथ की ही सरकार होती। इंदौर में नगरीय निकाय चुनाव में नए चेहरे पर दांव लगाकर बीजेपी ने एक नया संदेश दिया है। महापौर पद के लिए पुष्यमित्र भार्गव को टिकट दिया जो 41 बरस के हैं। इसके बाद अब युवा पार्षदों को टिकट देने की उसकी मजबूरी हो गयी है। पार्टी गाइड लाइन भी उम्र का हवाला दे रही है। युवाओं को तरजीह देने के आसार से बड़ी उम्र के दावेदारों की सांस अटक गयी है। पार्टी हाईकमान की गाइडलाइन की वजह से कई दिग्गज नेताओं की दावेदारी फंस गई है, जिससे उनकी बेचैनी बढ़ गई है। युवाओं को देश का भविष्य बताकर उचित प्रतिनिधित्व देने का वादा लगभग हर पार्टी करती है। जब टिकट बांटने की बारी आती है,तो अधिकतर पार्टियां इसकी अनदेखी कर देती हैं लेकिन इस बार बीजेपी ने युवाओं को मौका देकर ये बता दिया है कि अब उम्रदराज नेताओं के लिए जगह नहीं हैं। इंदौर में बीजेपी ने नगर अध्यक्ष युवा को बनाया। मेयर का टिकट 41 साल के युवा पुष्यमित्र भार्गव को दे दिया। उसके बाद पार्षदों के टिकटों के लिए दबाव बन गया कि उनकी उम्र भी 40 से 45 साल के बीच हो। ऐसे में पार्षद बनने की आस लगाए कई दिग्गज नेता चुनाव से बाहर होते दिखाए दे रहे हैं। युवाओं को देश का भविष्य बताकर उचित प्रतिनिधित्व देने का वादा लगभग हर पार्टी करती है। जब टिकट बांटने की बारी आती है,तो अधिकतर पार्टियां इसकी अनदेखी कर देती हैं। कई दिग्गज नेता चुनाव से बाहर हो जाएंगे। इनमें कई तो लगातार 3-4 बार से पार्षद हैं। अब उनकी दावेदारी खटाई में पड़ गई है। युवाओं का मनोबल बढ़ा है। वे दोगुने उत्साह से पार्टी का काम कर रहे हैं। बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का कहना है ये समय की मांग है कि युवाओं को आगे लाया जाए। बीजेपी ने इसकी शुरूआत कर दी है। पार्टी ने पढ़े लिखे नौजवान को मौका दिया है उनके नेतृत्व में इंदौर का विकास और तेजी से होगा। इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है इंदौर एक स्मार्ट सिटी है और स्मार्ट सिटी के लिए स्मार्ट कैंडिडेट चाहिए था। योग्य औैर नौजवान कैंडिडेट चाहिए था, इसलिए पुष्यमित्र भार्गव को चुना गया। कोई भी दल युवाओं की अनदेखी कर चुनाव नहीं जीत सकता है। क्योंकि नगर निगम चुनाव में कुल 18 लाख 35 हजार 316 मतदाताओ में इस बार 3 लाख 70 हजार ऐसे मतदाता हैं जिनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच है। इनका प्रतिशत लगभग 21 है। 30 से 39 साल के लगभग 5 लाख 27 हजार मतदाता हैं जिनकी चुनाव में अहम भूमिका रहेगी। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस को अपने युवा नेताओं को आगे लाना मजबूरी बनती जा रही है। युवा नेताओं को एडजेस्ट करने के चक्कर में कई दिग्गज और सीनियर नेताओं को घर बैठाने की तैयारी है। भोपाल में भी यही हुआ। बीजेपी की महापौर प्रत्याशी मालती राय ने पूरे लाव-लश्कर के साथ रैली निकालकर अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। रैली में उनके साथ सीएम शिवराज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा सहित पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ थी। मालती राय ने पहले देवी मंदिर में माथा टेका। फिर सभा की और उसके बाद विशाल रैली के साथ नामांकन दाखिल करने के लिए रवाना हुईं। भोपाल नगर निगम में उम्मीदवार के नाम के ऐलान के बाद बीजेपी ने प्रचार तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने भोपाल के भवानी चैक पर बीजेपी उम्मीदवार मालती राय के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने भोपाल शहर को रोजगार सिटी बनाने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा क्लीन सिटी ग्रीन सिटी और मेट्रो सिटी के साथ भोपाल को दुनिया में एक अलग पहचान दी जाएगी। हरियाली के तौर पर मुख्य भोपाल दुनिया में अलग पहचाना जाएगा। सीएम शिवराज ने बीजेपी उम्मीदवार मालती राय को डायनामिक बताया। उन्होंने कहा पार्टी ने एक व्यक्ति एक पद की गाइडलाइन तय की है। गरीब कल्याण की योजनाएं बीजेपी चला रही है। गरीब का घर कहां पर है उसे पक्का मकान बनाने के लिए सरकार पैसा देगी। नगर निगम के जरिए शहरी क्षेत्र में व्यापार को आसान किया जाएगा। गरीब के लिए भोजन देने की व्यवस्था होगी। भोजन केंद्र बढ़ाए जाएंगे। बीडी शर्मा ने भोपाल में चुनाव प्रचार के साथ सभी नगरीय निकायों में पार्टी के प्रचार का शंखनाद किया। उन्होंने कहा पार्टी ने सामान्य कार्यकर्ता को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। 16 नगर निगम में 2003 के बाद शक्ल बदली गई है। मध्य प्रदेश आज विकसित राज्यों में शामिल है। स्वच्छता में भोपाल और इंदौर अव्वल हैं। भोपाल का हर कार्यकर्ता महापौर पद का उम्मीदवार होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि भोपाल में पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। महापौर पद की बीजेपी उम्मीदवार मालती राय ने भोपाल नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का वादा किया। उन्होंने कहा हरियाली और स्वच्छता में भोपाल को नंबर 1 बनाया जाएगा। बीजेपी ने मालती राय का नामांकन दाखिल कराने के लिए भवानी चैक से बड़ी रैली निकाली। उसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा समेत भोपाल जिले के स्थानीय नेता शामिल हुए। नामांकन रैली भवानी चैक मंदिर से निकालकर सीटीओ दफ्तर तक पहुंची। उसके बाद 5 लोगों के साथ मालती राय ने कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन दाखिल किया। उधर, कांग्रेस ने भी इंदारैर में संजय शुक्ल को अपना प्रत्याशी बनाया। इंदौर में संजय शुक्ला प्रदेश के सबसे अमीर महापौर प्रत्याशी हैं। उन्हें कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है। संजय शुक्ला फिलहाल इंदौर विधानसभा एक से कांग्रेस विधायक हैं और वो कुल 170 करोड़ के आसामी हैं। उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान शपथ पत्र में जो जानकारी दी है,उसके मुताबिक उनकी संपत्ति में दर्जनों दुनिया की सबसे मंहगी लग्जरी गाड़ियों का बेड़ा, बेशकीमती घर, गहने और जमीनें शामिल हैं। उन पर बैंक का लोन तो है, लेकिन बिजली-पानी- टेलिफोन का कोई बिल बकाया नहीं है। इंदौर से कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने अपना पर्चा भरा। उसमें अपनी जमीन जायदाद की जो जानकारी उन्होंने दी उसके मुताबिक वो 75 गाड़ियों के मालिक हैं। इनमें बीएमडब्ल्यू, मर्सीडीज, रेंज रोवर जैसी लग्जरी कारों का बेड़ा के साथ जेसीबी, डंपर, ट्रक, हाइड्रा क्रेन, क्रेन, ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रेलर, बाइक, स्कूटर शामिल हैं। इसके अलावा इनके पास 50 करोड़ से ज्यादा की जमीन भी है। संजय शुक्ला की पत्नी अंजलि भी करोड़पति हैं। उनके नाम 28.33 करोड़ की संपत्ति है। शुक्ला के पास 68 लाख रुपए से ज्यादा कैश और पत्नी के पास 67 हजार रुपए कैश है। संजय के पास एफडी और दूसरे जमा के रूप में बैंक में 3 करोड़ 14 लाख 46 हजार 975 रुपए और पत्नी अंजलि के खाते में 7 लाख 77 हजार 963 रुपये जमा हैं। शुक्ला के पास 12 करोड़ 66 लाख 80 हजार रुपये मूल्य का आवासीय भवन भी है। हालांकि उन पर 32 करोड़ 85 लाख रुपये और पत्नी पर 16 करोड़ 90 लाख रुपये का लोन भी है। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| Posted: 19 Jun 2022 07:27 AM PDT उ(व-सेना में तांडव(अशोक त्रिपाठी-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा) महाराष्ट्र का विपक्षी गठबंधन भाजपा के लिए बहुत बडा सिरदर्द है। इसका कारण शिवसेना है जो भाजपा की विचारधारा की सबसे बड़ी समर्थक है। शिवसेना के साथ कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने गठबंधन करके सरकार बनायी है जिसे महाविकास अघाड़ी (एमवीए) कहा जाता है। इस शिव-सेना में वैचारिक मतभेद तो शुरू से चल रहे हैं लेकिन अभी कुछ दिन पहले सम्पन्न हुए राज्यसभा चुनाव में उद्धव ठाकरे के प्रत्याशी की पराजय ने मतभेद की खाईं को और चैड़ा कर दिया है। संजय पवार शिवसेना के दूसरे उम्मीदवार थे और शरद पवार की पार्टी चाहती तो निर्दलीय विधायक भाजपा के प्रत्याशी को वोट नहीं देते। इसी तनावपूर्ण माहौल में आगामी 20 जून को विधान परिषद के चुनाव होने हैं। विधान परिषद की 10 सीटों पर कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी ने दो-दो प्रत्याशी उतार दिये हैं। उधर, भाजपा ने भी पांच उम्मीदवार खड़े कर दिये। विधान परिषद की 10 सीटों के लिए 11 उम्मीदवार हो गये हैं। एमवीए के दो विधायक आरोपित हैं और उनकी याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है। इसलिए वे मतदान नहीं कर पाएंगे। एमवीए की एकता टूटने से इनके उम्मीदवार को पराजय का सामना करना पड़ सकता है। महाराष्ट्र में विधान परिषद की 10 सीटों के लिए 20 जून को होने वाले चुनाव से पहले सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन में अनबन नजर आ रही है। चुनाव से कुछ दिन पूर्व ही एमवीए में नाराजगी का दौर शुरू हो गया है। शिवसेना ने अपने सहयोगी एनसीपी और कांग्रेस से कहा है कि वह अपने-अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए अतिरिक्त वोट हासिल करने के मामले में उससे सहयोग की उम्मीद न करें। इसके चलते अब कांग्रेस और एनसीपी निर्दलीय और छोटे दलों को अपनी तरफ खींचने की कोशिश में जुट गई है। तीनों पार्टियों का एक-दूसरे के प्रति व्यवहार राज्यसभा चुनाव से पूर्व ठीक उलट नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि राजस्यभा चुनाव में शिवसेना के दूसरे उम्मीदवार संजय पवार की हार एमवीए में मनमुटाव का कारण बन गई है, क्योंकि शिवसेना के शीर्ष नेताओं को पता है कि राज्यसभा के चुनाव में भाजपा को वोट देने वाले कुछ निर्दलीय विधायकों के कुछ एनसीपी नेताओं के साथ घनिष्ठ संबंध हैं। एमवीए में शामिल तीनों पार्टियों में से प्रत्येक ने एमएलसी की सीटों के लिए दो-दो उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने उद्योग मंत्री सुभाष देसाई और परिवहन मंत्री अनिल परब को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी है कि पार्टी के दोनों उम्मीदवार चुने जाएं और क्रॉस वोटिंग न हो। वहीं, एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भी इस पर जोर देने के लिए पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों के साथ बंद कमरे में बैठक की है। कांग्रेस की तरफ से वरिष्ठ नेता और राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट पार्टी के दो उम्मीदवारों को निर्वाचित कराने की जिम्मेदारी संभालेंगे। पार्टी कुछ निर्दलीय और छोटी पार्टियों को दूसरी सीट के लिए जरूरी वोट हासिल करने के लिए लुभा रही है। एक एमएलसी उम्मीदवार को चुनाव जीतने के लिए विधायकों की वास्तविक संख्या के आधार पर आवश्यक न्यूनतम कोटा 26 या 27 होने की संभावना है। बता दें कि राज्य विधानसभा में 288 सीटें हैं, लेकिन प्रभावी ताकत 287 है, क्योंकि इस साल की शुरुआत में शिवसेना के एक विधायक की मृत्यु हो गई थी। एनसीपी के दो विधायक पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नवाब मलिक मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में जेल में हैं, वे मतदान में भाग नहीं ले पाएंगे। बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार में मंत्री नवाब मलिक और पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की 20 जून को होने वाले महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में वोट डालने की अनुमति देने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। जेल में बंद दोनों नेता अब राज्यसभा चुनाव के बाद एमएलसी चुनाव में भी वोट नहीं डाल पाएंगे। जस्टिस एनजे जमादार ने देशमुख की जमानत याचिका में एक अंतरिम आवेदन और मलिक द्वारा दायर एक नई याचिका पर आदेश पारित किया जिसमें केवल पुलिस सुरक्षा का उपयोग करके अपना वोट डालने की अनुमति मांगी गई थी। राज्यसभा चुनाव में मतदान का अधिकार नहीं मिलने के बाद नबाव मलिक और अनिल देशमुख ने विधान परिषद चुनाव में वोट देने के अधिकार को लेकर फिर से बॉम्बे हाईकोर्ट का रूख किया था लेकिन कोर्ट ने दोबारा उनकी याचिका को अस्वीकार कर दिया और उन्हें वोट डालने की अनुमति नहीं दी गई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों नेता न्यायिक हिरासत में हैं। नवाब मलिक और अनिल देशमुख के खिलाफ अलग-अलग मामलों में प्रवर्तन निदेशालय मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच कर रहा है। जांच एजेंसी ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 62(5) के तहत बार का हवाला देते हुए अनिल देशमुख और नवाब मलिक के उन आवेदनों का विरोध किया था, जो जेल में बंद व्यक्ति को चुनाव में मतदान करने से रोकता है। भारतीय जनता पार्टी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सदाभाऊ खोत और राकांपा के शिवाजीराव गजरे ने सोमवार को महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए अपना नामांकन वापस ले लिया, जिससे 10 सीटों के लिए अब मैदान में 11 उम्मीदवार बचे हैं। पिछले सप्ताह राज्यसभा चुनाव के बाद अब राज्य में भाजपा और सत्तारूढ़ महा विकास अघाडी के बीच एक और मुकाबला देखने को मिलना तय है। एक अधिकारी ने बताया कि विधान परिषद की 10 खाली सीटों के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसके लिए 20 जून को मतदान होगा। महाराष्ट्र की पूर्ववर्ती देवेंद्र फडणवीस सरकार (2014-19) में पूर्व मंत्री, खोत ने विपक्षी भाजपा के समर्थन से एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया था। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को 25.81 वोट हासिल करने होते हैं, जहां 288 सदस्यीय विधानसभा के सदस्य निर्वाचक मंडल बनाते हैं। भाजपा ने पांच उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि सत्तारूढ़ एमवीए के एक घटक कांग्रेस ने दो उम्मीदवारों को टिकट दिया है। हालांकि, भाजपा और कांग्रेस के पास अपने क्रमशः पांचवें और दूसरे उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त वोट नहीं हैं। राज्यसभा चुनावों के विपरीत, जिसमें विधायकों को वोट डालने के बाद संबंधित पार्टी के अधिकृत प्रतिनिधि को अपना मतपत्र दिखाना होता था, विधान परिषद के चुनाव गुप्त मतदान के माध्यम से होंगे, जिससे क्रॉस-वोटिंग और निर्दलीय एवं छोटे दलों के सदस्यों के निष्ठा बदलने की आशंका बरकरार है। भाजपा ने निवर्तमान एमएलसी प्रसाद लाड और प्रवीण दारेकर को फिर से टिकट दिया है, और राम शिंदे, उमा खापरे और श्रीकांत भारतीय को भी टिकट दिया है। प्रदेश की वरिष्ठ भाजपा नेता पंकजा मुंडे को सूची में जगह नहीं मिली। इस कदम ने मुंडे के समर्थकों को निराश किया। कांग्रेस ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप और पूर्व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे को मैदान में उतारा है। राकांपा ने विधान परिषद के वर्तमान सभापति रामराजे नाइक निंबालकर और पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे को मैदान में उतारा है। शिवसेना ने आदिवासी बहुल नंदुरबार जिले से पार्टी के पदाधिकारी सचिन अहीर और अमश्य पड़वी को उम्मीदवार बनाया है। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के सलाहकार जेक सुलिवन कोरोना वायरस से संक्रमित Posted: 19 Jun 2022 07:24 AM PDT अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के सलाहकार जेक सुलिवन कोरोना वायरस से संक्रमितवॉशिंगटन। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखे जाने की शर्त पर बताया कि सुलिवन आमतौर पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से लगातार संपर्क में रहते हैं, लेकिन पिछले बार वह उनसे इस सप्ताह की शुरुआत में मिले थे। अधिकारी ने बताया कि सुलिवन के निकट संपर्क में आए दो लोग संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद से वह बाइडन से दूरी बना रहे थे। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता एड्रिएन वाटसन ने कहा कि सुलिवन में ''बीमारी के लक्षण नहीं हैं। पुष्टि की थी कि बाइडन जांच में संक्रमित नहीं पाए गए हैं। व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि क्या उनकी हाल में जांच की गई है। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| किसानों के तानों के बाद कार्यक्रम स्थल से भागे श्रीलंका के कृषि मंत्री Posted: 19 Jun 2022 07:20 AM PDT किसानों के तानों के बाद कार्यक्रम स्थल से भागे श्रीलंका के कृषि मंत्रीकोलंबो। देश के दक्षिणी प्रांत के हंबनटोटा जिले के तिसामहारामा में कृषि संबंधी एक कार्यक्रम में पहुंचे श्रीलंका के कृषि मंत्री महिंदा अमरवीरा के दौरे का किसानों के एक समूह ने विरोध किया और उनपर जमकर तंज कसे, जिसके बाद मंत्री को परिसर छोड़कर जाने पर मजबूर होना पड़ा। वेब पोर्टल 'न्यूजफर्स्ट.एलके' के मुताबिक, अमरवीरा ने कृषि संबंधी एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए तिसामहारामा संभागीय सचिवालय का दौरा किया। उनके आगमन पर नाराज स्थानीय लोगों का एक समूह स्थानीय सरकारी निकाय के सामने एकत्र हुआ और विरोध प्रदर्शन किया। समूह में ज्यादातर किसान शामिल थे। खबर में कहा गया है कि जब मंत्री ने पूछताछ करने का प्रयास किया तो हंगामा मच गया और मंत्री को परिसर से भागना पड़ा। श्रीलंका की आर्थिक मंदी ने कृषि क्षेत्र पर गंभीर असर डाला है। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे द्वारा अप्रैल 2021 में रासायनिक उर्वरकों के उपयोग पर लगाए गए पूर्ण प्रतिबंध से देश में चावल का उत्पादन काफी प्रभावित हुआ है। प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने कहा है कि इस साल सितंबर तक, देश की 2.2 करोड़ आबादी में से लगभग 40-50 लाख लोग भोजन की कमी से सीधे प्रभावित हो सकते हैं। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| भारतीय दूतावास के योग कार्यक्रम में उमड़े चीनी नागरिक Posted: 19 Jun 2022 07:17 AM PDT भारतीय दूतावास के योग कार्यक्रम में उमड़े चीनी नागरिकबीजिंग। बड़ी संख्या में चीनी योग प्रेमियों ने 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह से पहले यहां भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित एक योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के बाद आमतौर पर चीन में यह दिवस उत्साह के साथ मनाया जाता है। चीन में भारतीय राजदूत प्रदीप कुमार रावत और उपराजदूत डॉ. एक्विनो विमल ने यहां इंडिया हाउस में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। भारतीय दूतावास ने एक ट्वीट में कहा,''मैं'' को ''हम'' और 'हम को विश्व' से जोड़कर, बीजिंग के योग उत्साही सुबह योग की आम चेतना को जगाने के लिए एक साथ आए। रावत ने महामारी के युग में योग की अनिवार्यता के बारे में बोलते हुए कहा, ''कोविड 'टाइम किलर'' है और योग 'कोविड किलर है।" हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| Posted: 19 Jun 2022 07:14 AM PDT पिता दिवसपिता दिवस क्यों लोग मनाते हमको समझ न आया सिर्फ पीटते ढ़ोल एक दिन कैसी जग की माया बिना पिता के एक दिवस भी हम तो रह न पाते करते हैं अनुकरण हमेशा वह जो हमें बताते सबसे पहले उनको ही तो हमने है अपनाया जब भी पड़ी मुसीबत कोई छत से छाये रहते अपने ताकवर कंधों पर बोझ उठाये रहते कब क्या उचित हमें क्या करना रोज़-रोज़ समझाया बट वृक्षों सी छाया हर-पल हमको देते रहे सदा वे करते रहे पिटाई जमकर अपनी यदा-कदा वे हित में जैसी पड़ी जरूरत वैसा कदम उठाया हम जो कुछ हैं जैसे भी है देन उन्हीं की यारो उनकी ही मेहनत का फल हैं सोचो और बिचारो उनके सद्कर्मों को हरदम गाते नहीं अघाया पिता दिवस क्यों लोग मनाते हमको समझ न आया सिर्फ पीटते ढ़ोल एक दिन कैसी जग की माया * ~जयराम जय, 'पर्णिका',11/1,कृष्ण विहार,कल्याणपुर, कानपुर-208017(उ.प्र) हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| बांग्लादेश में बाढ़ से 60 लाख लोग प्रभावित, मदद के लिए बुलाई सेना Posted: 19 Jun 2022 07:10 AM PDT बांग्लादेश में बाढ़ से 60 लाख लोग प्रभावित, मदद के लिए बुलाई सेनाढाका। बांग्लादेश में हो रही अनवरत बारिश और बाढ़ से 60 लाख लोग प्रभावित हैं। इस प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर देश ने सहायता, राहत एवं बचाव कार्य के लिए सेना को मदद के लिए बुलाया है। आधिकारिक अनुमान के अनुसार, मकानों में पानी घुस जाने के कारण करीब 60 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और देश के उत्तरी-पूर्वी और उत्तरी क्षेत्र की नदियों में जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण कई लोग अस्थाई शिविरों में रूके हुए हैं। बाढ़ पूर्वानुमान और चेतावनी केन्द्र (एफएफडब्लूएसी) के प्रवक्ता ने कहा, ''देश की चार प्रमुख नदियों में से दो नदियों में जलस्तर खतरे के निशान से बहुत ऊपर है और हालात लगभग 2004 के बाढ़ जैसे हैं। कई लोगों को सुनामगंज में पानी भरने के बाद छतों पर शरण लेना पड़ा था, हालांकि बाद में नावों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। बाढ़ के कारण कितने लोगों की मौत हुई है इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। अनौपचारिक आंकड़ों के अनुसार, देश में कम से कम 19 लोगों की मौत हुई है। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| Posted: 19 Jun 2022 06:37 AM PDT
|
| पटना महानगर के विकास में एनजीओ के योगदान की भूमिका " पर विचार विमर्श Posted: 19 Jun 2022 06:01 AM PDT पटना महानगर के विकास में एनजीओ के योगदान की भूमिका " पर विचार विमर्शप्रेम यूथ फाउंडेशन एवं एनजीओ हेल्पलाइन [ सूचना शक्ति ] के संयुक्त तत्वावधान में , आज युवा छात्रावास पटना में " पटना महानगर के विकास में एनजीओ के योगदान की भूमिका " पर विचार विमर्श हुआ , जिसमें लगभग 90 एनजीओ ने भाग लिया और अपनी बातें सामने रखी ! बिहार सरकार के नगर विकास विभाग एवं बिहार राज्य के अंतर्गत कार्यरत सारे नगर निगम के निष्क्रिय हो जाने की बात सामने आई ! इस अवसर पर उपस्थित एनजीओ क्षेत्र के विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार झा ने कहा कि जनसेवक और प्रशासनिक अधिकारियों के साठ गांठ से भ्रष्टाचार चरम पर चली गई है जिससे जनता के धन का उपयोग नहीं हो पा रहा है ! आवश्यक हो गया है कि सिविल सोसाइटी संगठन के लोग , स्वतंत्र उम्मीदवारों को अपना समर्थन देकर, तथा उन्हें विजयी बनाकर ' भ्रष्टचार और मनमानी ' पर नियंत्रण किया जा सके ! डॉ. ( सीए ) झा ने आम चुनावों में भी स्वस्थ और स्वच्छ छवि उम्मीदवारों को जीतने की बात पर बल दिया ! प्रेम योग फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रो. प्रेम कुमार ने कहा कि अभी की सरकार घृणा , विद्वेष , हिंदू - मुसलमान , हनुमान चालीसा और अजान में उलझी हुई है ! समाज में बढ़ते हुए घृणा एवं अपराध पर , उन्होंने चिंता व्यक्त की और समाजसेवियों से एकजुट होकर राजनीतिज्ञों तथा प्रशासनिक भ्रष्टचार से मुकाबला करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया ! इस अवसर पर महान संवेदनशील समाजसेवी श्री राजेश्वर रायजी ( पूर्व सैनिक ) को एनजीओ प्रक्षेप की ओर से पटना के उपमहापौर पद के लिए अपना प्रत्याशी चुना गया और उन्हें विजयी बनाने के लिए सारे एनजीओ को एकजुट होने के लिए शपथ ग्रहण किया गया ! इस अवसर पर एमडी आसिफ , गोपाल चंद्रवंशी , अमृत राज , अंकित कुमार , मनोज कुमार चौधरी , नबाब आलम , डॉ. अमरनाथ, डॉ. उमाशंकर तिवारी, सोनू कुमार पटेल आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे ! हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| Posted: 19 Jun 2022 05:49 AM PDT
|
| Posted: 19 Jun 2022 05:47 AM PDT
|
| Posted: 19 Jun 2022 05:44 AM PDT
|
| Posted: 19 Jun 2022 05:36 AM PDT मेरे साथ चल---:भारतका एक ब्राह्मण.संजय कुमार मिश्र'अणु' तेरे लिए तडपता है मेरा मन पल-पल मानों कहता रहता है यहाँ से उठ और मेरे साथ चल चलता रहता हूँ एकदम तेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर पकड तेरा हाथ कभी मिलाकर कदम कहकर चल तो बस चल जब से मिली है निगाहें एक सी हो गई है राहे अब एक हीं रास्ते बचे हैं हम एक दुसरे को चाहे साथ दे मत हाथ मल ओ देखो अपनी मंजिल मत बन तंगदिल उठ अपनी आंखें खोल मत रख इसे तंद्रिल इच्छा जगाकर जरा मचल जब कभी डगमगायेगी तु तब सोंचना मत आखिर क्यूं जब डाली पर खिलखिलायेगें फूल तब दिखेगा रंग और फैलेगी खुश्बू फिर मिलेगा फल ये निराशा और भय तुम्हे डूबा देगा है निश्चय बस भर हूंकार दे ललकार गर पाना है जय आ इधर बाहर निकल ये संघर्ष का पहाड़ खायेगा पछाड कांप उठेगी ये धरती मन से एकबार दहाड कर तन-मन निर्मल ---------------------------------------- वलिदाद,अरवल(विहार)८०४४०२ हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| Posted: 19 Jun 2022 05:21 AM PDT
|
| जो कहते हैं चरखे से ही आजादी आयी थी Posted: 19 Jun 2022 05:13 AM PDT
|
| महिलाओं की भागीदारी होगी अमर शहीद जगतपति कुमार की व्याख्यानमाला में Posted: 19 Jun 2022 05:10 AM PDT महिलाओं की भागीदारी होगी अमर शहीद जगतपति कुमार की व्याख्यानमाला मेंजितेन्द्र कुमार सिन्हा, जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) की बिहार प्रदेश महिला इकाई की संयोजक नन्दा कुमारी की अध्यक्षता में शनिवार को श्रीकृष्णपुरी पटना स्थित आराधना कुमारी के आवास पर एक बैठक आहूत कर कायस्थ विभूति अमर शहीद जगतपति कुमार की स्मृति में आयोजित होने वाली व्याख्यानमाला में पटना जिला इकाई की महिलाओ की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। ध्यातव्य है कि भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्षगाँठ को "आजादी के अमृत महोत्सव" के रूप में मनाया जा रहा है। इस क्रम में 25 जून (शनिवार) को जीकेसी पटना जिला इकाई द्वारा केन्द्रीय कार्यालय, नागेश्वर कॉलोनी, पटना में कायस्थ विभूति अमर शहीद जगतपति कुमार की स्मृति में व्याख्यानमाला का आयोजन करेगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नन्दा कुमारी ने व्याख्यानमाला की सफलता और महिलाओं की भागीदारी पर विस्तृत चर्चा की और पटना जिला टीम को पूरी दम-खम के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करने पर जोर दी। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने जीकेसी संगठन को मजबूती प्रदान करने की शपथ खाई और कहा कि महिला प्रकोष्ठ कायस्थ विभूतियों की स्मृति में व्याख्यानमाला के माध्यम से उन्हें याद करने और कायस्थों को एकजुट करने के लिए ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद एवं प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन द्वारा किए जा रहे प्रयासों में एकजुट होकर संगठन की प्रगति के लिए काम करेगी। उक्त अवसर पर पुष्पमाला कुमारी, निशा पराशर, आरती वर्मा, संगीता प्रसाद, आराधना कुमारी, सालोनी वर्मा, रचना कुमारी, वन्दना सिन्हा एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। बैठक में पुष्पमाला कुमारी, निशा पराशर और सलोनी वर्मा पटना जिला में सघन सदस्यता अभियान चलाने के लिए सदस्यता रसीद प्राप्त कर, जीकेसी से सदस्यों को जोड़ने का काम शुरु की। बैठक के अन्त में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह-प्रभारी बिहार दीपक कुमार अभिषेक ने धन्यवद्ग्य धन्यवाद ज्ञापन किया। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| भारतीय कोयले क्षेत्र का बुरा दौर खत्म, अब तेज विकास की ओर अग्रसर हुआ: प्रल्हाद जोशी Posted: 19 Jun 2022 12:05 AM PDT
|
| Posted: 18 Jun 2022 08:13 AM PDT बाबा का कमरा काव्य-संग्रह का विमोचन शनिवार को डॉ श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान के प्रेक्षागृह में सोल्लास संपन्न हुआ।देश व समाज को समर्पित अखिल भारतीय संगठन भारतीय जन महासभा के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्र देव प्रसाद ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन श्री कृष्ण पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर डॉ श्याम लाल पांडेय ने किया। इस अवसर पर समारोह की मुख्य अतिथि जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की शिक्षा संकाय की विभागाध्यक्ष एवं इग्नू की समन्वयक डॉ त्रिपुरा झा ने कहा कि पुस्तक में बाबा और पोते के संवाद से अभिप्रेरित होकर रचनाये भी है और उन्हें बाबा का कमरा पुस्तक में संकलित किया है। लेखक ने 'जीवित जल' व 'देश की पहचान गंगा' के माध्यम से प्रदूषित होती गंगा की संवेदना, उसकी ममता एवं सूची भाव को अभिव्यक्त कर महिमा का गुणगान करते हुए आज गंगा की स्थिति से किसानों की आत्महत्या का कारण स्पष्ट किया है। 'हमारा भारत' व 'देश प्रगति के पथ पर' जैसी कविता के द्वारा यह बताना चाहते हैं कि भारतीय आध्यात्मिक शक्ति में विश्वास रखता है। 'छात्राओं का वेश' , 'जैसा करियेगा वैसा भरियेगा' , 'बुजुर्गो का सम्मान' 'अंग्रेज बनाने के कारखाने' 'टीवी का कमाल' 'पैतृक धन' द्वारा समाज में व्याप्त कुरीतियों , टूटते परिवार , बुजुर्गों की उपेक्षा व वृद्ध आश्रम की ओर संकेत करते हुए करारा व्यंग्य करते हुए टी वी के धारावाहिक सीरियल में महिलाओं का संबंधों का निरादर एवं बाहरी दुनिया में संबंध बनाकर रिश्तो का अनादर को सीधे सरल शब्दों में उकेरा है। संयुक्त राज्य भारत (USB) कविता वसुधैव कुटुंबकम की अनेकता में एकता का संदेश संप्रेषित करती है। इसी प्रकार अन्य रचनाओं में जैसे 'हिंदुस्तान' 'देशभक्ति' जैसी कविताओं में सीधे-सीधे पाठक से संवाद है जहां न छंद, न हीं अलंकार बस व्यंग्य है। राक्षसत्व कविता में समाज का संस्कार और शील एवं स्मिता पर जो राक्षसी प्रवृत्ति का आक्रमण है उससे बचने के लिए लिखते हैं "राम तुम्हें आना होगा, राक्षसों का वध करने हेतु। यह पुस्तक सचमुच देशवासियों को दिशा प्रदान करने वाली है। काव्य संग्रह के रचयिता धर्म चंद्र पोद्दार ने पुस्तक के बारे में जानकारी देते हुए अपनी दो प्रमुख रचनाओं का पाठ किया जिसमें 'अंग्रेज बनाने के कारखाने' एवं 'बाबा का कमरा' सम्मिलित हैं। अध्यक्षीय उद्बोधन संस्था के संरक्षक डॉ हरि बल्लभ सिंह आरसी के दिया।धन्यवाद ज्ञापन संस्था के विशेष सलाहकार प्रकाश मेहता ने किया। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| सार्क जर्नलिस्ट्स फोरम के इंडिया चैप्टर के संगठन महासचिव बने श्याम। Posted: 18 Jun 2022 08:09 AM PDT पटना,16 जून। राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित प्रसिद्ध पत्रकार एवं बिहार प्रेस मेंस यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष श्याम नाथ सिंह को सार्क जर्नलिस्ट फोरम के इंडिया चैप्टर का संगठन महासचिव बनाया गया है ।फोरम के इंटरनेशनल उपाध्यक्ष रामनाथ विद्रोही ने एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। श्री श्याम पत्रकारिता के क्षेत्र में एस एन श्याम के नाम से चर्चित है ।लगभग 35 वर्षों से श्रमजीवी पत्रकार के रूप में सक्रिय रहकर उन्होंने प्रिंट मीडिया के अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी क्राइम रिपोर्टर के रूप में ख्याति प्राप्त किया है ।श्री श्याम क्राइम रिपोर्टर के अलावा क्राइम ऐनालासिस्ट भी है। इसके साथ ही वे समाज सेवा के विभिन्न आयामों से भी जुड़े हैं।सिविल डिफेंस पटना के चीफ वार्डन के अलावा बिहार रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य हैं तो रोटरी क्लब के रोटरी कम्युनिटी क्राफ्स (आरसीसी)के चेयरमैन भी हैं। श्री विद्रोही ने बताया कि सार्क जर्नलिस्ट फोरम में नेपाल ,श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान ,मालदीप पाकिस्तान ,भूटान के साथ ही भारत भी शामिल है ।इस फोरम के माध्यम से सार्क देशों के पत्रकार प्रेस की आजादी एवं पत्रकारों के व्यवसायिक क्षेत्र में आने वाले अवरोधों को दूर करने के लिए एक दूसरे को सहयोग करते हैं। उन्होंने बताया कि सार्क देशों के पत्रकारों का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन सितंबर माह में दिल्ली में आयोजित होगा। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| You are subscribed to email updates from दिव्य रश्मि समाचार. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |

















.jpeg)

