ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Mahagam news-माहौल बिगाड़ने वाले पर होगी कड़ी कार्यवाही अनुमंडलाधिकारी........
- मेहरमा न्यूज:- गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने मेहरमा दक्षिणी से हॉट मत से नव निर्वाचित हुए जिला परिषद सदस्य कदमी देवी को बधाई देने पहुंचे उनके आवास ?
- Bounsi News: बैटरी व्यवसाई के घर अज्ञात चोरों ने दी चोरी की घटना को अंजाम
- Bounsi News: अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक दिवस को लेकर चलाया गया जागरुकता अभियान
- Bounsi News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 250 गर्भवती महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
| Mahagam news-माहौल बिगाड़ने वाले पर होगी कड़ी कार्यवाही अनुमंडलाधिकारी........ Posted: 10 Jun 2022 10:44 PM PDT माहौल बिगाड़ने वाले पर होगी कड़ी कार्यवाही अनुमंडलाधिकारी........ ग्राम समाचार महागामा (गोड्डा) किसी प्रकार की कोई सूचना हो तो तुरंत थाना में सूचना दे। यह कहना था अनुमंडल पदाधिकारि शोरभ कुमार भवानी का। उन्होंने कहा कि देश में जिस प्रकार का असमाजिक तत्वो द्वारा माहौल बिगाड़ने का खेल चल रहा है वैसे लोगों को बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। इस प्रकार का कोई अनहोनी न हो इस के लिए शनिवार को महागामा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई जहां थाना क्षेत्र के कई गांव से सभी समुदाय के लोगो ने भाग लिया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी शौरभ कुमार ने कहा कि जिस प्रकार राज्यो में जो घटना हुई है ऐसी घटना अपने क्षेत्र में न हो इसके लिए हम लोगो को सतर्क रहने की आवश्यक्ता है आप लोगों को नजर रखनी है। कही कसी अफवाह पर कोई माहौल न बिगड़े। अगर किसी प्रकार की कोई सूचना मिले अभिलंब थाना को सूचित करें ताकि समय पर वेसे लोगो पर कड़ाई से निपटा जा सके। वहीं दूर दराज से आए ग्रामीणों ने भी अपने ओर से आस्वस्थ भी किया कि क्षेत्र में आज तक किसी प्रकार का कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है और न होगी। साथ ही कहा कि क्षेत्र से प्रशासन को अगर किसी प्रकार की कोई सूचना मिलती है तो प्रशासन भी उसपर अभिलंभ संज्ञान ले ताकि क्षेत्र में शांति व्यबस्था कायम बना रहे। ब्यूरो प्रमुमख, ग्राम समाचार महागामा (गोड्डा)। |
| Posted: 10 Jun 2022 07:42 PM PDT
ग्राम समाचार:- मेहरमा दक्षिणी से जिला परिषद कदमी देवी के आवास पर गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने दिया बधाई। जानकारी के मुताबिक बताया गया कि मेहरमा दक्षिणी से सबसे ज्यादा हॉट मत से नव निर्वाचित हुए जिला परिषद सदस्य कदमी देवी को बधाई एवम शुभकामनाएं देने के लिए गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे जी जिला परिषद सदस्य कदमी देवी के आवास पर पहुंच कर एक बुके देकर व माला पहना कर सम्मानित किया गया। एवम ढेर सारी शुभकामनाएं व बधाई दिया गया। वहीं साथ मे जिला परिषद सदस्य कदमी देवी व पति अरुण कुमार राम एवम स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे। संवाददाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, गोड्डा, ग्राम समाचार। |
| Bounsi News: बैटरी व्यवसाई के घर अज्ञात चोरों ने दी चोरी की घटना को अंजाम Posted: 09 Jun 2022 10:46 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी हंसडीहा मुख्य मार्ग पर पानी टंकी के समीप बुधवार की देर रात बैटरी व्यवसाई के घर से अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है चोरी की घटना में अज्ञात चोरों के द्वारा करीब 6 लाख के जेवरात और 45 हजार नगद रुपए चोरी कर लिए गए हैं घटना की जानकारी मिलने के बाद इंस्पेक्टर अमेरिका राम थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय के द्वारा व्यवसाई के मकान में जाकर घटना की पड़ताल की गई और आवश्यक पूछताछ की गई है। इस संबंध में व्यवसाई कौशर ने बताया कि, वह दलिया स्थित अपने आवास पर सोया हुआ था। रात्रि करीब 1:30 बजे बच्चे के रोने पर उसकी नींद खुल गई। साथ ही पत्नी के द्वारा देखा गया कि, अलमीरा खुला हुआ है। चोरी की घटना में सोने के कंगन, झुमका, अंगूठी, आधे दर्जन सोने के जेवरात के अलावा चांदी के करीब एक दर्जन जेवरात की चोरी कर ली गई है। चोरी के बाद चोरों ने मकान के छत पर जाकर ज्वेलरी के खाली डब्बे को फेंक दिया है और फरार हो गए हैं। घटनास्थल की जानकारी लेने के बाद पुलिस कई अहम बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। उम्मीद लगाई जा रही है कि, जल्द अज्ञात चोरों को पकड़ लिया जाएगा। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक दिवस को लेकर चलाया गया जागरुकता अभियान Posted: 09 Jun 2022 10:46 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। रेल कर्मियों के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। रेल प्रशासन के द्वारा गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय समपार फाटक दिवस के अवसर पर दुर्घटना रोकने को रेलवे क्रॉसिंग से गुजरने वालों को जागरूक किया गया। वहीं लापरवाही करने पर संभावित दुर्घटना से अवगत कराया गया। मुख्य रूप से भागलपुर से आए स्टेशन मास्टर साकेत कुमार और मंदार हिल स्टेशन के रेल कर्मियों द्वारा फाटक संख्या 32 और 33 पर जाकर जागरूकता अभियान चलाया गया और लोगों के बीच जागरूकता से संबंधित पर्चियां भी बांटी गई। जानकारी देते हुए मंदार हिल स्टेशन के राजेश कुमार ने बताया कि, मालदा डिवीजन के डीआरएम के निर्देश पर गुरुवार को मंडल में स्थित विभिन्न रेलवे क्रॉसिंग पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे क्रॉसिंग से गुजरने वाले लोगों को पंपलेट भी वितरित किया गया। जिसमें रेलवे क्रॉसिंग बंद रहने पर आवागमन पर पाबंदी के साथ ही होने वाले दुर्घटना के बारे में जानकारी दी गई थी। अपील किया गया कि, रेलवे क्रॉसिंग बंद रहने पर आवागमन ना करें। ताकि संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। इस मौके पर भारी संख्या में रेलकर्मी भी मौजूद थे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 09 Jun 2022 10:46 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित रेफरल अस्पताल में गुरुवार को गर्भवती महिलाओं की पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शिविर आयोजित कर प्रसव पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य जांच के बाद जरूरी चिकित्सा परामर्श भी दी गई। जिसमें रहन सहन, खानपान, साफ सफाई, गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां सहित कई अन्य चिकित्सकीय परामर्श दिए गए। ताकि सुरक्षित और सामान्य प्रसव को बढ़ावा मिल सके और मातृ शिशु मृत्यु दर पर रोक लगाई जा सके। इसकी जानकारी स्वास्थ्य प्रबंधक मनोज कुमार ने दी। साथ ही उन्होंने बताया कि, आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं शामिल हुई। जिनकी सुरक्षित व सामान्य प्रसव को बढ़ावा देने के लिए जांच की गई। शिविर में जांच कर रहे मेडिकल टीम ने गर्भवती महिलाओं की एएनसी, ब्लड, यूरिन, एचआईवी, ब्लड ग्रुप, पीपी, हार्ड बिट आदि की जांच की। बताया गया कि, शिविर में करीब 250 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई है। इस मौके पर डॉ आर के सिंह के अलावे भारी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी जी मौजूद थे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |







