Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- MP NEWS- भैंस चोरी में घूसखोरी, दो SI लाइन अटैच, मंत्री के निर्देश पर SP की कार्रवाई
- रिटायर्ड महिला शिक्षक को CM RISE SCHOOL का प्राचार्य बना दिया- GWALIOR NEWS
- Small business ideas- 90 प्रतिशत मार्जिन, पूंजी मात्र 15000 रुपए, कोई भी कहीं से भी कर सकता है
- क्या धुएं और प्रदूषण से महंगे स्मार्टफोन खराब हो जाते हैं- Amazing facts in Hindi
- MP राज्य शिक्षा केंद्र- संविदा कर्मचारियों की वेतन वृद्धि- Samvida karmchari news
- दुष्प्रेरण के अपराध के विचारण में देरी हो रही है तो क्या कर सकते हैं, यहां पढ़िए CrPC-1973-260
- MPPSC 2021 के ADMIT CARD यहां से DOWNLOAD करें
- INDORE रेलवे अधिकारी की गर्लफ्रेंड का शव उनके बंगले में मिला
- CM RISE SCHOOL- वाइस प्रिंसिपल की पदस्थापना सूची जारी
- STAR HOSPITAL JABALPUR मामले में हाईकोर्ट ने CMHO को तलब किया
- बिजली कंपनी ने 14 आउटसोर्स कर्मचारियों को निकाला- MP outsource karmchari news
- मध्यप्रदेश अतिथि शिक्षक भर्ती का विरोध, MP TET पास उम्मीदवारों ने ज्ञापन भेजा - NEWS TODAY
- GWALIOR NEWS- टिकट फाइनल से पहले सिंधिया ने पवैया को साधा
- GWALIOR NEWS- छात्रा से 1 साल तक रेप, सगाई टूटी तो FIR कराई
- BHOPAL NEWS- कमलनाथ की MLA मसूद को फटकार सुर्ख़ियों में
- सरकारी ऑफिसों में कोरोना की छुट्टी 6 महीने के लिए बढ़ाई- BHOPAL NEWS
- JABALPUR NEWS- पत्नी की कैंची से हत्या कर पति फांसी पर झूल गया, 4 महीने पहले विवाह हुआ था
- BHOPAL NEWS- सदगुरु जग्गी के नाम पर कोई नहीं आया, नगर निगम ने सरकारी खर्चे पर भिजवाया
- MP NEWS- आदिवासी बच्चे कभी डॉक्टर नहीं बन पाएंगे, स्कूलों में साइंस के टीचर ही नहीं है
- मध्य प्रदेश नगर पालिका चुनाव से संबंधित सभी प्रश्नों के उत्तर निर्वाचन आयुक्त ने दिए- MP NEWS
- मध्य प्रदेश मानसून- 23 जिलों में आंधी बारिश और वज्रपात की चेतावनी- MP WEATHER FORECAST
- INDORE NEWS- हाई प्रोफाइल बच्चे और ऐसा घिनौना काम, पुलिस अफसर पिता डिप्रेशन में
- MP मॉडल स्कूल एडमिशन घोटाला- प्रवेश परीक्षा टॉप फिर भी सीट आवंटित नहीं की, HC का नोटिस
- GWALIOR NEWS- कमलनाथ के दरवाजे पर महिला नेता का धरना, समय ना मिलने से नाराज
- MP NEWS- रीवा का ऑफिसर गिरफ्तार, UPSC छात्रा सुसाइड केस में INDORE पुलिस की कार्रवाई
| MP NEWS- भैंस चोरी में घूसखोरी, दो SI लाइन अटैच, मंत्री के निर्देश पर SP की कार्रवाई Posted: 10 Jun 2022 10:24 PM PDT जबलपुर। अनूपपुर जिले में भैंस चोरी के मामले में मंत्री बिसाहूलाल सिंह के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अखिल पटेल ने कार्रवाई करते हुए सब इंस्पेक्टर विपुल शुक्ला और सलीम खान को लाइन अटैच कर दिया है। पत्रकार श्री आरएस शर्मा के अनुसार मामला कुछ इस प्रकार है, अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना अंतर्गत बिच्छू खान की भैंस चोरी गई थी। फरियादी ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस अधिकारियों ने कोई दूसरी भैंस जब करके उसे फरियादी की भैंस बता दिया। फरियादी ने इस बात की शिकायत मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह से की। मंत्री बिसाहूलाल ने एसपी अनूपपुर को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। मंत्री के निर्देश पर एसपी की जांच में सामने आया कि भालूमाड़ा में पदस्थ एसआई विपुल शुक्ला व एसआई सलीम खान मिलकर कुछ गड़बड़ कर रहे थे। पता चला कि इस मामले में पुलिस और चोरों का गठबंधन हो गया था। दोनों पुलिस अधिकारियों ने चोरों से रिश्वत ले ली थी। इसमें से कुछ पैसे फरियादी को भी दे रहे थे ताकि वह चुप रहे। प्रारंभिक तौर पर मामले की पुष्टि होने के बाद एसपी अनूपपुर में दोनों पुलिस अधिकारियों को लाइन अटैच कर दिया है। |
| रिटायर्ड महिला शिक्षक को CM RISE SCHOOL का प्राचार्य बना दिया- GWALIOR NEWS Posted: 10 Jun 2022 10:10 PM PDT ग्वालियर। सीएम राइज स्कूलों में शिक्षकों की पदस्थापना के दर्जनों विवाद सामने आ चुके हैं लेकिन माना जा रहा था कि प्राचार्य के चयन एवं पदस्थापना में कोई गड़बड़ी नहीं हुई। आज वह भी सामने आ गई। लोक शिक्षण संचालनालय ने एक ऐसी महिला शिक्षक को सीएम राइज स्कूल का प्राचार्य पदस्थ कर दिया, जो पहले ही रिटायर हो चुकी हैं। श्रीमती लक्ष्मी आर्या, को लोक शिक्षण संचालनालय ने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कुलेथ ग्वालियर का प्राचार्य बताया और शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पारी, घाटीगांव ग्वालियर में पदस्थ कर दिया। 315 आर्यों की पदस्थापना सूची में श्रीमती लक्ष्मी आर्या का नाम 18 नंबर पर है। श्रीमती लक्ष्मी ने स्वयं पत्रकारों को बताया कि वह रिटायर हो चुकी हैं। लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल को अब तक 200 लोकसेवकों (शिक्षकों एवं प्राचार्य) द्वारा पदस्थापना आदेश के खिलाफ आवेदन किए गए हैं। इनका अंतिम रूप से निराकरण होने तक संबंधितों को कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में अपर संचालक लोक शिक्षण ने एक आदेश जारी कर कहा है कि यदि किसी को कार्यमुक्त कर भी दिया है और उसने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया है, तो उन्हें अपने पुराने पदस्थापना स्थल पर आगामी आदेश तक ज्वाइन करवाया जाए। इस संबंध में सभी जिलों के डीईओ को भी आदेश भेज दिया गया है। |
| Small business ideas- 90 प्रतिशत मार्जिन, पूंजी मात्र 15000 रुपए, कोई भी कहीं से भी कर सकता है Posted: 10 Jun 2022 09:44 PM PDT शिव खेड़ा ने कहा है Winners don't do different things. They do things differently. यह अमेजिंग बिजनेस आइडिया सफलता की गारंटी के साथ है और सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें प्रॉफिट मार्जिन 90% है। आपका मात्र ₹2 खर्च होगा और प्रोडक्ट की कीमत ₹20 है। Cotton Candy cafe for children's- amazing business ideaCotton Candy के बारे में तो आप जानते ही होंगे। उत्तर भारत में इसे गुड़िया के बाल भी कहते हैं। यह शुगर से बनते हैं। एक कॉटन कैंडी बनाने में एक चम्मच शुगर लगती है और बाजार में ₹20 में मिलती है। बच्चे रंग बिरंगी शुगर कैंडी देखते ही मचल उठते हैं। कुछ बड़े और बूढ़े बच्चों को भी शुगर कैंडी काफी पसंद होती है। स्टॉल तो हर शहर में लगते हैं आपको कुछ अलग तरीके से करना है, एक कैफे बनाना है। Cotton Candy Maker machineCotton Candy Maker machine किसी भी ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट पर मिल जाएगी। इसकी कीमत ₹1500 के आसपास होती है। आपको पांच मशीन खरीदी हैं और 5 टेबल, बस आपका शुगर कैंडी कैफे तैयार हो गया। टेबल पर मशीन रख दीजिए और बच्चों को अपने हिसाब से अपने लिए शुगर कैंडी तैयार करने दीजिए। एक स्क्रीन डिस्प्ले जिसमें how to make sugar candy का वीडियो लगातार चलता रहेगा जिससे बच्चे सीख सकते हैं। बच्चों की थोड़ी हेल्प आपको भी करनी पड़ेगी। कितना मजेदार होगाकितना मजेदार होगा। बच्चे अपने लिए, अपने फ्रेंड्स और फैमिली के लिए शुगर कैंडी तैयार करेंगे। जब बच्चे खुद क्रिएट करते हैं तो सब कुछ बदल जाता है। एक कैंडी के लिए ₹20 कोई भी दे सकता है। एक कैंडी बनाने में 5 मिनट लगते हैं। 5 टेबल यानी 5 मिनट में 5 कैंडी, 1 मिनट में ₹20 की बिक्री। प्रॉफिट मार्जिन बताने की जरूरत नहीं है। बिजली, शुगर और शुगर कैंडी स्टिक तीनों मिलाकर एक प्रोडक्ट पर ₹2 से ज्यादा खर्चा नहीं आएगा। ₹18 आपका मार्जिन। यदि घर पर करते हैं तो प्रॉफिट आपका, कोई दुकान किराए पर लेते हैं तब भी 50% नेट प्रॉफिट आपका। अब यह तो बताने की जरूरत ही नहीं है कि:-
|
| क्या धुएं और प्रदूषण से महंगे स्मार्टफोन खराब हो जाते हैं- Amazing facts in Hindi Posted: 10 Jun 2022 02:54 PM PDT कुछ समय पहले एक खबर काफी सुर्खियों में आई थी। iPhone बनाने वाली कंपनी apple ने under warranty होते हुए भी एक आईफोन को repair करने से मना कर दिया। उनका कहना था कि यह आईफोन सिगरेट के धुएं (pollution) के कारण खराब हुआ है। सवाल यह है कि क्या सचमुच धुएं और प्रदूषण से महंगे स्मार्टफोन खराब हो जाते हैं। आइए पता लगाते हैं:- यह तो अपन जानते ही हैं कि एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के सर्किट में gold, copper, titanium, iron, aluminium और इस प्रकार के कई सारे metals का उपयोग किया जाता है। यह भी अपन जानते हैं कि सिगरेट के धुएं अथवा किसी भी प्रकार की वायु प्रदूषण में nicotine, carbon monoxide, Benzene, arsenic, formaldehyde जैसे केमिकल मौजूद होते हैं। यह chemical इतने ताकतवर होते हैं कि गोल्ड और टाइटेनियम जैसी धातुओं को भी नुकसान पहुंचा देते हैं। क्योंकि स्मार्टफोन में इन धातुओं के बहुत पतले धागों का उपयोग किया जाता है इसलिए प्रदूषण के निरंतर संपर्क में आने के कारण मेटल का सर्किट क्रेक (Damage) हो जाता है और स्मार्ट फोन खराब हो जाता है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि स्मार्टफोन के सर्किट पर प्रदूषण का प्रभाव साफ दिखाई देता है। यानी कि प्रदूषण सिर्फ अपने ही नहीं स्मार्टफोन के स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। |
| MP राज्य शिक्षा केंद्र- संविदा कर्मचारियों की वेतन वृद्धि- Samvida karmchari news Posted: 10 Jun 2022 02:16 PM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों की वेतन वृद्धि के आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह इंक्रीमेंट दिनांक 1 अप्रैल 2022 से दिया गया है। आदेश में स्पष्ट नहीं किया गया है कि एरियर की राशि का भुगतान किस प्रकार किया जाएगा। राज्य शिक्षा केंद्र मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश क्रमांक 3636 दिनांक 10 जून 2022 के अनुसार राज्य स्तरीय कार्यकारिणी समिति की बैठक दिनांक 17 नवंबर 2016 के निर्णय के अनुक्रम में मध्यप्रदेश शासन वित्त विभाग की सहमति के उपरांत एमआईएस समन्वयक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर जो वर्ष 2012 एवं 2013 से प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के माध्यम से चयन के उपरांत नियुक्त हैं तथा लेखापाल/ मोबाइल स्त्रोत सलाहकार एवं सहायक वार्डन पद पर संविदा के आधार पर कार्यरत कर्मचारियों की वित्त विभाग की टीप दिनांक 24 दिसंबर 2016 के प्रकाश में मासिक परिलब्धियां का निर्धारण जनवरी 2022 के सीपीआई इंडेक्स के आधार पर किया जाता है। मासिक परिलब्धियां दिनांक 1 अप्रैल 2022 से प्रभाव शील रहेंगी। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा संविदा कर्मचारियों का इंक्रीमेंट
|
| दुष्प्रेरण के अपराध के विचारण में देरी हो रही है तो क्या कर सकते हैं, यहां पढ़िए CrPC-1973-260 Posted: 10 Jun 2022 01:48 PM PDT दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 260 में स्पष्ट बता दिया है कि किस प्रकृति के अपराध का विचारण संक्षिप्त रूप में प्रथम वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट या महानगर मजिस्ट्रेट द्वारा किया जाता है। सवाल यह है कि किसी द्वितीय वर्ग के मजिस्ट्रेट किसी अपराध का संक्षिप्त विचारण करने का अधिकार रखता है, जानते हैं: दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 261 की परिभाषा:-उच्च न्यायालय (हाईकोर्ट) किसी ऐसे मजिस्ट्रेट जो द्वितीय वर्ग मजिस्ट्रेट की शक्तियों प्राप्त है, उसे ऐसे अपराधों का संक्षिप्त विचारण के लिए नियुक्त कर सकते हैं जो जुर्माने से या जुर्माना साथ छः माह या सिर्फ छः माह तक से दंडनीय हैं एवं ऐसे सभी अपराध जो दुष्प्रेरण संबंधित या अपराध का प्रयत्न करने वाले है उनका भी संक्षिप्त विचारण करने की शक्ति प्रदान कर सकता है। उधानुसार:- अगर किसी अपराध का जो दुष्प्रेरण से सम्बंधित था उसका परिवाद प्रथम वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट के पास विचारण में है, लेकिन उसका संक्षिप्त विचारण नहीं हो पा रहा है अर्थात सुनवाई बहुत देरी से हो रही है, तब हाईकोर्ट के आदेश पर अपराध का संक्षिप्त (कम समय) में विचारण (सुनवाई) द्वितीय वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट कर सकता है एवं उसे यह शक्ति प्राप्त होगी। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) :- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 |
| MPPSC 2021 के ADMIT CARD यहां से DOWNLOAD करें Posted: 10 Jun 2022 09:47 PM PDT Madhya Pradesh Public Service Commission indore द्वारा आयोजित State Service Prelimnary Examination - 2021 / State Forest Prelimnary Examination 2021 (राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021/ राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2021) के Admit Card जारी कर दिये हैं। जिसकी लिंक MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट के नीचे की तरफ एडमिट कार्ड वाले सेक्शन में लिंक दी गई है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021/ राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट का reporting time 9:30 बजे रहेगा एवं परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक रहेगा। जिसमें सामान्य अध्ययन का पेपर होगा। दूसरी शिफ्ट का रिर्पोटिंग टाइम 1:45 रहेगा एवं परीक्षा का समय दोपहर 2:15 से 4:15 तक होगा जिसमें जनरल एप्टीट्यूड का टेस्ट होगा। How to Download MPPSC Admit Card- एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें1 सबसे पहले MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.gov.in ओपन करें। 2. Mppsc की वेबसाइट के होम पेज पर राइट हैंड साइड नीचे की तरफ एडमिट कार्ड लिखा दिखाई देगा। 3. Admit Card पर क्लिक करें। 4 इसके बाद आपको एडमिट कार्ड - स्टेट सर्विस एंड स्टेट फॉरेस्ट सर्विस प्रिलिमनरी एग्जामिनेशन 2021 लिखा दिखाई देगा। 5. इसी बॉक्स में आगे की तरफ लिंक लिखा दिखाई देगा उस पर क्लिक करें। (यहां क्लिक करके आप डायरेक्ट किसी पेज पर लैंड कर सकते हैं।) 6. लिंक पर क्लिक करते ही एक बॉक्स आपके सामने होगा। 7. इस बॉक्स में अपना एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एंटर करें और वेरिफिकेशन कोड में दिए गए आसान से सम को को सॉल्व करें। 8.लॉगिन करते ही आपका एडमिट कार्ड आपके सामने होगा। 9. ADMIT CARD की एक कॉपी प्रिंट करके अपने पास सुरक्षित रखें। |
| INDORE रेलवे अधिकारी की गर्लफ्रेंड का शव उनके बंगले में मिला Posted: 10 Jun 2022 09:46 AM PDT इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर रेलवे स्टेशन मास्टर के घर में प्रेमिका न फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों के बीच दो साल से अफेयर चल रहा था। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात वो स्टेशन मास्टर से मिलने गई थी। जहां दोनों के बीच शादी की बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद उसने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। मृतका निजी कंपनी में अकाउंटेंट का काम करती थी। TI संजय शुक्ला के अनुसार प्रीति (28) पुत्री लक्ष्मीनारायण मिश्रा निवासी तीन इमली ने अपने दोस्त सचिन शर्मा (34) के सरकारी क्वार्टर में फांसी लगा ली। प्रीति उससे मिली और शादी की बात कही। लेकिन सचिन ने नौकरी लगने के बाद शादी करने की बात कही। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हुई जिसके बाद प्रीति ने अपनी जान दे दी। सचिन से पहले उसके दोस्त ने भी प्रीति को शादी के नाम पर धोखा दिया था। प्रीति मूल रूप से दमोह की रहने वाली है और एक निजी कंपनी में नौकरी में कर रही थी। सचिन के साथ उसका अफेयर पिछले दो साल से चल रहा था। सचिन पहले SAF में तैनात था। इसके बाद उसकी नौकरी रेलवे मास्टर के पद पर लगी थी। यहां उसे सरकारी क्वार्टर मिला था। पुलिस के मुताबिक मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रीति के परिवार के लोगों को इंदौर बुलाया गया है। पहले प्यार से भी मिला था धोखाप्रीति का अफेयर पहले सचिन के एक दोस्त से था। जिससे उसकी दोस्ती 2017 में फेसबुक पर हुई थी। इसके बाद दोनों में करीब चार साल तक प्रेम संबंध रहे। इस बीच उस युवक ने धोखा देकर कहीं और शादी कर ली। इस दौरान प्रीति अकेली पड़ी तो सचिन ने उसे संभाला। कुछ समय बाद इन दोनों के बीच भी प्यार पनप गया। इन दोनों ने भी शादी करने का मन बना लिया। लेकिन गुरुवार रात सचिन का मन बदलता देख प्रीति ने आत्महत्या कर ली। सचिन ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि शाम से ही प्रीति उसे लगातार मिलने के लिये कॉल कर रही थी। लेकिन वह टाल रहा था। देर शाम वह पल्हर नगर आ गई। यहां शादी को लेकर लगातार उनके बीच कहासुनी हुई। सचिन ने न्यू जॉइनिंग की बात कहकर उसे टालने की कोशिश की। जिसके बाद विवाद बढ़ गया। बात ना बढ़े इसलिए सचिन कमरे से बाहर निकलकर कुछ दूर घूमने निकल गया। प्रीति ने उसे कॉल कर एक बार फिर शादी के लिये पूछा। सचिन ने इंकार किया तो उसने सीधे कहा कि वह इस दुनिया से जा रही है। इसके बाद सचिन घर पहुंचा तो प्रीति फंदे पर लटकी मिली थी। टीआई शुक्ला के मुताबिक प्रीति के मोबाइल में सामान्य चैटिंग मिली है, और कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। |
| CM RISE SCHOOL- वाइस प्रिंसिपल की पदस्थापना सूची जारी Posted: 10 Jun 2022 08:51 AM PDT भोपाल। लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश द्वारा सीएम राइज स्कूलों में उप-प्राचार्य की पदस्थापना सूची जारी की गई है। आदेश में कमिश्नर अभय वर्मा ने लिखा है कि विभाग द्वारा सीएम राइज शालाओं के लिए उप-प्राचार्य हेतु उच्च माध्यमिक शिक्षक / व्याख्याता का समान सामर्थ्य में उप-प्राचार्य के दायित्व के निर्वहन हेतु पदस्थापना आदेश जारी किए गये है। सूची के अनुसार 80 शालाओं में उप-प्राचार्य का दायित्व के निर्वहन हेतु परीक्षा के माध्यम से चयनित 98 लोक सेवकों की सूची जारी की गई है। जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि संबंधित उच्च माध्यमिक शिक्षक / व्याख्याता को जिला स्तर पर आमंत्रित कर रिक्त पदों के लिए काउन्सलिंग 11 जून 2022 को सुनिश्चित करें जो लोक सेवक नहीं जाना चाहते हैं उनसे लिखित में असहमति प्राप्त करें। ऐसे लोक सेवक जिनके द्वारा सहमति दी जाए, उनकी सूची एवं उनके द्वारा दिए गये विकल्प की जानकारी 11 जून 2022 को सायं 5.00 बजे तक mp.rmsa@gmail.com पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कुल मिलाकर 80 पदों के लिए 98 कर्मचारियों की सूची जारी की गई है। स्पष्ट किया गया है कि जो नहीं जाना चाहते वह पहले बता दें। सनद रहे कि शिक्षकों की पदस्थापना का विवाद हाईकोर्ट में पहुंच गया है और कई सारे शिक्षकों की पदस्थापना स्थगित कर दी गई है। |
| STAR HOSPITAL JABALPUR मामले में हाईकोर्ट ने CMHO को तलब किया Posted: 10 Jun 2022 08:36 AM PDT जबलपुर। Dr Rajiv Jain द्वारा संचालित स्टार हॉस्पिटल के मामले में हाईकोर्ट ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. रत्नेश कुररिया को 14 जून को रिकॉर्ड के साथ कोर्ट में हाजिर होने के आदेश दिए हैं। आरोप है कि इलाज में लापरवाही के कारण 13 साल की लड़की खुशी की मौत हो गई थी। गोरखपुर निवासी फोरेंसिक आफिसर डा. सुनीता तिवारी की ओर से याचिका दायर की गई। अधिवक्ता निखिल तिवारी ने कोर्ट को बताया कि डा. सुनीता तिवारी की 13 वर्षीय इकलौती संतान, बेटी खुशी तिवारी की 19 मई, 2021 को उपचार में लापरवाही के कारण मालवीय चौक स्थित डा. राजीव जैन के स्टार हास्पिटल में मृत्यु हो गई थी। डा. तिवारी की शिकायत पर गठित की गई विक्टोरिया अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञों की टीम ने जांच की थी। शिकायत व जांच रिपोर्ट के आधार पर लार्डगंज पुलिस ने डा. राजीव जैन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। जांच टीम ने रिपोर्ट में पाया था कि इलाज में लापरवाही से हुई मृत्यु को छिपाने के लिए सम्बंधित दस्तावेजों में छेड़छाड़ की गई थी। फर्जी दस्तावेज बनाकर सबूत छिपाने का प्रयास किया गया था। तर्क दिया गया कि उक्त रिपोर्ट के आधार पर स्टार हास्पिटल व संचालक डा. राजीव जैन के खिलाफ कार्रवाई की जानी थी, लेकिन अब तक नहीं की गई। इस मामले में हाई कोर्ट ने 10 नवम्बर 2021 को सरकार व अन्य अनावेदकों से जवाब मांगा था। जवाब न पेश करने पर 15 मार्च, 2022 को कोर्ट ने जवाब के लिए अंतिम अवसर दिया। इसके बावजूद जवाब पेश न करने पर हाई कोर्ट ने सख्ती बरतते हुए सीएमएचओ को रिकार्ड सहित तलब कर लिया। |
| बिजली कंपनी ने 14 आउटसोर्स कर्मचारियों को निकाला- MP outsource karmchari news Posted: 10 Jun 2022 08:19 AM PDT भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने मीटर रीडिंग के काम पर लगाए गए 14 आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। इसके पहले 40 कर्मचारियों को निकाला गया था। कंपनी का कहना है कि सभी कर्मचारी मीटर रीडिंग में लापरवाही कर रहे थे। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया है कि उपभोक्ताओं के परिसर में स्थापित मीटर की फोटो मीटर रीडिंग में लापरवाही बरतने और गलत मीटर रीडिंग लेने पर मीटर वाचकों पर सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश जारी किये गये हैं। कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत संचारण संधारण सोहागपुर में 2, इटारसी में 2. बुदनी में 3. भोपाल में 3 एवं संचारण संधारण संभाग नसरूल्लागंज में 4 आउटसोर्स मीटर वाचकों को आदेशों की अव्हेलना और मीटर वाचन में गड़बड़ी के आरोप में सेवा से पृथक करने के साथ ही सोहागपुर में एक मीटर रीडर का तीन दिन का वेतन काटा गया है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री गणेश शंकर मिश्रा ने बताया है कि फोटो मीटर रीडिंग ऑडिट पोर्टल की समीक्षा के उपरांत मीटर रीडिंग में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों पर नियमानुसार वेतन काटने एवं 50 प्रतिशत से अधिक गलत रीडिंग करने वाले मीटर रीडर की सेवाएं समाप्त करने की कार्यवाही की जा रही है। भिंड-मुरैना में आउटसोर्स कर्मचारी मीटर रीडिंग नहीं करेंगेमध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा मुरैना शहर एवं भिण्ड शहर में उपभोक्ताओं के परिसर में मीटर रीडिंग के कार्य में गुणवत्ता और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से मीटर रीडिंग का कार्य कंपनी के नियमित विभागीय कार्मिकों से कराये जाने का निर्णय लिया है। कंपनी द्वारा अब मुरैना शहर एवं भिण्ड शहर के विद्युत उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग का कार्य कंपनी के नियमित विभागीय कार्मिकों से संपादित कराया जाएगा। |
| मध्यप्रदेश अतिथि शिक्षक भर्ती का विरोध, MP TET पास उम्मीदवारों ने ज्ञापन भेजा - NEWS TODAY Posted: 10 Jun 2022 01:24 PM PDT भोपाल। प्रदेश के शासकीय स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर नवीन शिक्षण सत्र 2022 के लिए पुनःअतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है जिसके विरोध में शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन-पत्र सौंपकर समस्त रिक्त पदों पर पदवृद्धि के साथ द्वितीय काउंसलिंग कराते हुए स्थाई शिक्षक भर्ती 2018 को पूर्ण कराने की मांग की है। शिक्षक पात्रता संघ के प्रदेश संयोजक रंजीत गौर एवं अन्य अभ्यार्थियों के अनुसार 10 वर्षों बाद हो रही शिक्षक भर्ती पिछले 4 वर्षों से लंबित है उच्च एवं माध्यमिक शिक्षकों की पूर्ति के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 आयोजित की गई थी परंतु अभी तक स्थाई शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण नहीं किया गया है। प्रदेश में हजारों की संख्या में बी.एड/डी.एड धारी शिक्षित युवा पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद भी बेरोज़गार घूम रहे हैं वहीं सरकार अतिथि शिक्षकों से कार्य चलाना चाह रही है। पात्र अभ्यर्थियों ने आरोप लगाते हुए कहा है प्रदेश में 'नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति' लागू हो चुकी है जिसके अनुसार शासकीय स्कूलों में स्थाई शिक्षकों की भर्ती होना चाहिए जबकि स्कूल शिक्षा विभाग अतिथि शिक्षकों की भर्ती करने जा रहा है जो कि पात्र अभ्यर्थियों के साथ सरासर अन्याय है। केंद्र की राज्य स्तरीय शिक्षा रिपोर्ट 2021के अनुसार वर्तमान समय में प्रदेश में शिक्षकों के 87,630 पद रिक्त बतलाये जा रहे हैं। |
| GWALIOR NEWS- टिकट फाइनल से पहले सिंधिया ने पवैया को साधा Posted: 10 Jun 2022 06:48 AM PDT ग्वालियर। नगर निगम चुनाव में टिकट फाइनल करने से पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में महल के सबसे बड़े विरोधी रहे जय भान सिंह पवैया के साथ एक होटल के बंद कमरे में मुलाकात की। इसे कोर ग्रुप की बैठक नाम दिया गया। भाजपा पार्टी के कल्चर के विरुद्ध होटल के बंद कमरे में हुई कोर ग्रुप की बैठक में ज्योतिरादित्य सिंधिया और जवान सिंह पवैया के अलावा ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, बीज निगम के मुन्नालाल गोयल, संगठन प्रभारी जीतू जिराती, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी मौजूद थे। नोट करने वाली बात यह है कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और उनका प्रतिनिधित्व करने वाला कोई भी नेता कोर ग्रुप की बैठक में मौजूद नहीं था। बैठक में क्या बातचीत हुई इसका विवरण तो नहीं बताया गया लेकिन |
| GWALIOR NEWS- छात्रा से 1 साल तक रेप, सगाई टूटी तो FIR कराई Posted: 10 Jun 2022 06:32 AM PDT ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में एक नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया है, पीड़िता ने बताया कि जून 2021 में शहर के 'एचआर इन' होटल में हुई थी। तब छात्रा 17 साल की थी। इसके बाद आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस बीच जब छात्रा बालिग हुई तो उसकी सगाई पक्की हो गई। आरोपियों ने उसके VIDEO और फोटो होने वाले ससुराल में भेज दिए। जिसके बाद उसका रिश्ता भी टूट गया है। परेशान होकर छात्रा ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शहर के नाका चन्द्रवदनी गड्ढे वाला मोहल्ला में रहने वाली 18 वर्षीय पीड़िता 12वीं की छात्रा है। एक साल पहले जून 2021 में जब वह 16 साल 11 महीने की थी तभी उसके पड़ोस में रहने वाले विवेक यादव व लालू साहू ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। लालू साहू उस वक्त उनके ही मोहल्ले में रहता था और तीनों में दोस्ती भी थी। घटना वाले दिन दोनों आरोपियों ने छात्रा के पिता और भाई की हत्या कर धमकी देकर उसे रॉक्सीपुल पर बुलाया था। छात्रा के यहां पहुंचने पर दोनों उसे पास ही स्थित होटल 'एचआर इन' ले गए। यहां लालू साहू छात्रा को एक कमरे में लेकर गया, जबकि विवेक वहां से चला गया। होटल के रूम में आरोपी लालू ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी लालू ने वारदात को अंजाम देते हुए पूरी घटना अपने दोस्त विवेक को भी दिखाई। उसने वारदात से पहले ही विवेक को VIDEO कॉल करते हुए मोबाइल को रूम में रख दिया था। जिसके बाद विवेक ने पूरे रेप का लाइव टेलीकास्ट देखा और उसे रिकॉर्ड भी कर लिया। वारदात के बाद आरोपी ने धमकी दी थी कि अगर उसने मुंह खोला तो वह उसके फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम कर देंगे। धमकी से डरी पीड़िता चुप रही तो आरोपी उसे लगातार परेशान करने लगे। जिसकी शिकायत उसने झांसी रोड थाने में की, हालांकि डर के चलते वह रेप की बात नहीं बता पाई। सिर्फ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया। हाल ही में छात्रा के पिता ने उसकी सगाई तय कर दी थी। जब आरोपियों को यह पता लगा तो उन्होंने छात्रा को ब्लैकमेल करते हुए मिलने बुलाया। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके न्यूड फोटो-VIDEO उसके होने वाली ससुराल भेज दिए। छात्रा के ससुर के मोबाइल पर यह वीडियो पहुंचते ही उन्होंने छात्रा के पिता को पूरी बात बताई। तब जाकर पूरा मामला खुला। जिसके बाद छात्रा थाने पहुंची है। आरोपी की शादी भी जुलाई 2022 में होने की बात पता चली है। |
| BHOPAL NEWS- कमलनाथ की MLA मसूद को फटकार सुर्ख़ियों में Posted: 10 Jun 2022 06:25 AM PDT भोपाल। नगर निगम एवं नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशियों के चयन को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस के सीएम कैंडिडेट एवं प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा विधायक आरिफ मसूद को लगाई गई फटकार सुर्खियों में आ गई है। दोनों तरफ चर्चाओं का बाजार गर्म है। कांग्रेस की मीटिंग में विधायक आरिफ मसूद के साथ क्या हुआमीटिंग के दौरान विधायक आरिफ मसूद ने विधायक आरिफ अकील को मंच से नीचे बैठ देखा आपत्ति दर्ज कराई। उन्हें मंच पर बैठाने के लिए कहा। इस पर कमलनाथ उन पर भड़क गए और कहा- तुम यहां माइनॉरिटी की बात मत करो। कमलनाथ के तेवर देख सभी हक्के-बक्के रह गए। कयास लग रहे हैं, अब आरिफ मसूद क्या करेंगेपार्टी की मीटिंग में इस प्रकार की फटकार के बाद कांग्रेस सहित भारतीय जनता पार्टी के नेता भी कयास लगा रहे हैं कि विधायक आरिफ मसूद क्या करेंगे। मीटिंग में उनके साथ आरिफ अकील और नूरी खान भी बैठे हुए थे। कमलनाथ का संदेश सिर्फ मसूद के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए था। लोग जानने का प्रयास कर रहे हैं कि क्या मसूद अपने सम्मान की लड़ाई लड़ेंगे या फिर सब कुछ सहन करेंगे क्योंकि उनके पास कमलनाथ के अलावा कोई विकल्प भी तो नहीं है। |
| सरकारी ऑफिसों में कोरोना की छुट्टी 6 महीने के लिए बढ़ाई- BHOPAL NEWS Posted: 10 Jun 2022 05:40 AM PDT भोपाल। मध्यप्रदेश में महामारी खत्म हो चुकी है। सब कुछ सामान्य हो गया है। सभी प्रकार के प्रतिबंध हटा दिए गए हैं लेकिन सरकारी ऑफिस में कोरोना के नाम पर शुरू हुई छुट्टी अभी भी जारी है और अगले 6 महीने के लिए बढ़ा दी गई है। सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज़ है। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा दिनांक 10 जून 2022 को जारी आदेश में बताया गया है कि 23 मार्च 2022 को मध्यप्रदेश शासन द्वारा कोविड-19 महामारी की रोकथाम एवं बचाव के संबंध में प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों में कार्य दिवस सप्ताह में 5 दिवस (सोमवार से शुक्रवार) निर्धारित किए गए थे। उक्त आदेश दिनांक 30.06.2022 तक प्रभावशील है। राज्य शासन द्वारा इसी अनुक्रम में यह निर्णय लिया गया है कि उक्त आदेश दिनांक 31 दिसम्बर 2022 तक प्रभावशील रहेगा। यानी कि महामारी की रोकथाम के लिए कर्मचारियों को दी जाने वाली छुट्टी 6 महीने के लिए बढ़ा दी गई है। ।।।।।।।।।। |
| JABALPUR NEWS- पत्नी की कैंची से हत्या कर पति फांसी पर झूल गया, 4 महीने पहले विवाह हुआ था Posted: 10 Jun 2022 05:33 AM PDT जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में एक युवक ने पहले अपनी पत्नी की गर्दन में कैंची घोंपकर हत्या कर दी, इसके बाद फांसी लगा ली। दोनों कथा में जाने वाले थे। मां और छोटा भाई शाम को लौटकर आए तो कमरे में बहू का खून से लथपथ शव पड़ा था। पास में खून से सनी कैंची थी। बेटे का शव पंखे से फांसी पर लटका था। रांझी थाना प्रभारी सहदेव साहू के मुताबिक घटना गुरुवार शाम की है। शारदानगर (रांझी) के विभोर साहू (30) की शादी 4 महीने पहले पड़रिया कुंडम की 23 साल की ऋतु साहू से हुई थी। विभोर लोडिंग ऑटो में सब्जी और फुल्की बेचने का काम करता था। परिवार में मां उषा साहू और छोटा भाई साथ में रहते थे। पिता का निधन हो चुका है। पिता फैक्ट्री से रिटायर्ड थे, मां को पेंशन मिला करती है। घटना के दिन सुबह से ही मां और छोटा भाई धनवंतरी नगर कथा में गए हुए थे। दंपती को भी कथा में जाना था, लेकिन वे नहीं पहुंचे। कुछ दिन पहले विभोर, पत्नी के साथ मां का इलाज कराने नागपुर गया था। वहां से लौटने के बाद वह एक हफ्ते से काम पर नहीं जा रहा था। पति-पत्नी में आए दिन विवाद होते रहता था। घटनास्थल पर पहुंचकर एफएसएल टीम ने जायजा लिया। एएसपी प्रदीप शेंडे, सीएसपी एनपी प्रजापति ने भी जांच की। |
| BHOPAL NEWS- सदगुरु जग्गी के नाम पर कोई नहीं आया, नगर निगम ने सरकारी खर्चे पर भिजवाया Posted: 10 Jun 2022 05:30 AM PDT भोपाल। राजधानी में आचार संहिता के बीच एक बड़ा इवेंट हुआ। दक्षिण भारत के लोकप्रिय सद्गुरु जग्गी वासुदेव भोपाल आए। पूरा इवेंट मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रायोजित था। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने काफी समय दिया। कार्यक्रम काफी बड़े पैमाने पर किया गया लेकिन श्रोताओं के टोटे पड़ गए। आनन-फानन में भोपाल नगर निगम को सरकारी खर्चे पर भीड़ भेजनी पड़ी। उम्मीद थी कि सदगुरु जग्गी के नाम पर भारी भीड़ इकट्ठा होगी लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। खबर मिली है कि नगर निगम भोपाल द्वारा 70 से ज्यादा बसों का उपयोग किया गया। नगर निगम के तमाम अधिकारी और कर्मचारी भीड़ जुटाने में लगे हुए थे। शहर भर में जितने भी लोग, जैसे भी संभव हो, बसों में भर-भर कर भेजे गए। लोगों के भोजन का प्रबंध भी नगर निगम को करना पड़ा तब कहीं जाकर फोटो खिंचवाने लाइक भीड़ इकट्ठी हो पाई। आसाराम और रामदेव के बाद सदगुरु जग्गीमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इससे पहले आसाराम बापू और बाबा रामदेव नाम के दो व्यक्ति धर्म और जनकल्याण के नाम पर कई बड़े इवेंट कर चुके हैं। इन दोनों को सरकार की तरफ से काफी कुछ मिला। बाबा रामदेव के नाम से पहचानी जाने वाली कंपनियों को तो अभी भी मध्यप्रदेश में कई प्रकार के सरकारी लाभ दिए जा रहे हैं। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है, सदगुरु जग्गी। इनकी संस्था ने मध्य प्रदेश सरकार के साथ MOU साइन किया है। |
| MP NEWS- आदिवासी बच्चे कभी डॉक्टर नहीं बन पाएंगे, स्कूलों में साइंस के टीचर ही नहीं है Posted: 10 Jun 2022 04:58 AM PDT भोपाल। मध्यप्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों में संचालित सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे कभी डॉक्टर नहीं बन पाएंगे क्योंकि सरकारी स्कूलों में साइंस के टीचर ही नहीं है। 997 हाईस्कूल और 692 हायर सेकेंडरी स्कूल लावारिस पड़े हैं। इन स्कूलों में विद्यार्थी हैं लेकिन पर्याप्त शिक्षक नहीं है और प्राचार्य तो किसी में भी नहीं है। यह खुलासा भोपाल के धुरंधर पत्रकार मनीष कुशवाहा ने आरटीआई कार्यकर्ता पुनीत टंडन से प्राप्त जानकारी के आधार पर किया है। 755 स्कूलों में साइंस के टीचर नहीं हैसरकारी नीतियों की समीक्षा सब अपने तरीके से कर सकते हैं परंतु आंकड़े कहते हैं कि आदिवासी अंचल के 755 हायर सेकंडरी स्कूलों में जीव विज्ञान के शिक्षक ही नहीं हैं। ये पद लंबे समय से रिक्त हैं। धार जिले में 87 पद रिक्त हैं तो मंडला में 80 हैं। अनूपपुर जिले में 79 पद रिक्त हैं। बैतूल में 59, झाबुआ में 56, छिंदवाड़ा और डिंडौरी में 53 53 तो शहडोल में 50 पद रिक्त हैं। 997 हाई स्कूलों में प्राचार्य ही नहीं है, स्कूल कैसे चलेगाहाईस्कूलों में प्राचार्यों के 1151 पद स्वीकृत हैं, इनमें से महज 154 पर ही प्राचार्य हैं, जबकि 997 रिक्त हैं। धार, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर में 489 पद मंजूर हैं, पर इनमें से 56 ही भरे गए हैं। 466 पद रिक्त हैं। इसी तरह शहडोल, उमरिया और अनूपपुर में 182 पदों में से 18 पर ही प्राचार्यों की नियुक्ति है, 164 पद रिक्त हैं। 692 हायर सेकेंडरी स्कूल लावारिस पड़े हैंप्राचार्य, किसी भी स्कूल का पालक और संचालक होता है। उसके बिना स्कूल लावारिस हो जाता है। आदिवासी विकासखंडों में उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में प्राचार्यों के 889 पद स्वीकृत हैं। इनमें से महज 197 ही भरे गए हैं, जबकि 692 स्कूलों में प्राचार्य के पद रिक्त हैं। धार, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन और खंडवा में कुल 347 स्वीकृत पदों में से सिर्फ 68 पर ही प्राचार्यों की तैनाती है, जबकि 279 पद रिक्त हैं। शहडोल उमरिया और अनपूपुर जिले में 142 स्वीकृत पदों पर 15 पर ही प्राचार्य हैं, 127 पद रिक्त हैं। यह नोट करना अनिवार्य है कि इन सभी स्कूलों का संचालन जनजातीय कार्य विभाग द्वारा किया जाता है। इस डिपार्टमेंट का गठन आदिवासियों की देखभाल करने, उनकी जरूरतों का पता लगाने और उसे पूरा करने के लिए ही किया गया है। |
| मध्य प्रदेश नगर पालिका चुनाव से संबंधित सभी प्रश्नों के उत्तर निर्वाचन आयुक्त ने दिए- MP NEWS Posted: 10 Jun 2022 04:28 AM PDT भोपाल। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने जानकारी दी है कि नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए 11 जून से नाम निर्देशन-पत्र लिये जायेंगे। उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन- पत्र लेने की सभी तैयारियाँ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा कर ली गयी है। मध्य प्रदेश नगर पालिका चुनाव कार्यक्रम, तारीखेंनिर्वाचन की सूचना, सीटों के आरक्षण की सूचना और मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन तथा नाम निर्देशन-पत्र लेने का कार्य 11 जून को सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। नाम निर्देशन-पत्र लेने की अंतिम तारीख 18 जून (अपरान्ह 3 बजे तक) है। नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा 20 जून को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 22 जून (अपरान्ह 3 बजे तक) है। इसी दिन अभ्यार्थियों को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन होगा। मध्यप्रदेश में नगर पालिका चुनाव वोटिंग कब होगीप्रथम चरण का मतदान 6 जुलाई और दूसरे चरण का मतदान 13 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। प्रथम चरण के मतदान की मतगणना और परिणाम की घोषणा 17 जुलाई और दूसरे चरण के मतदान की मतगणना और परिणाम की घोषणा 18 जुलाई को सुबह 9 बजे से होगी। 347 नगरीय निकायों में चुनाव होगानिर्वाचन 347 नगरीय निकायों में होगा। इनमें नगरपालिक निगम 16, नगर परिषद 76 और 255 नगर परिषद् हैं। आयोग द्वारा 347 नगरीय निकायों के पार्षद और 16 नगरपालिक निगमों के महापौर का निर्वाचन प्रत्यक्ष प्रणाली से कराया जा रहा है। मध्य प्रदेश नगर पालिका चुनाव में जमानत राशि कितनीनाम निर्देशन-पत्र के साथ अभ्यर्थी को निक्षेप राशि भी जमा करनी होगी। महापौर के लिए 20 हजार, नगरपालिक निगम के पार्षद के लिए 5 हजार, नगरपालिका परिषद् के लिए 3 हजार और नगर परिषद के पार्षद के लिए एक हजार रूपये की निक्षेप राशि निर्धारित है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछडा़ वर्ग एवं महिला अभ्यर्थी के मामले में निर्धारित निक्षेप राशि की आधी राशि जमा करनी होगी। मध्य प्रदेश नगर पालिका चुनाव प्रत्याशियों की घोषणा में क्या होगानाम निर्देशन-पत्र के साथ अभ्यर्थी को निर्धारित प्रारूप में शपथ-पत्र प्रस्तुत करना होगा। शपथ-पत्र में अभ्यर्थी के आपराधिक रिकार्ड, आस्तियों, दायित्वों तथा शैक्षणिक अर्हता की घोषणा होगी। रिटर्निग आफिसर द्वारा इस जानकारी का सार्वजनिक प्रदर्शन कार्यालय के सूचना पटल पर किया जायेगा। नगरीय निकाय निर्वाचन में ''नोटा'' (इनमें से कोई नहीं) का विकल्प उपलब्ध होगा। रिटर्निग आफिसर के कक्ष में नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किये जाने के दौरान अभ्यर्थी के साथ अधिकतम 3 व्यक्ति प्रवेश कर सकेंगे। एमपी नगर पालिका चुनाव नामांकन ऑनलाइन भी भरे जा सकेंगेनगरीय निकायों के अभ्यर्थियों को नाम निर्देशन-पत्र जमा करने के लिए ऑनलाइन (OLIN) की वैकल्पिक सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। अभ्यर्थी स्वयं लेपटॉप-डेस्कटॉप या सायबर कैफे, एम.पी. ऑनलाइन कियोस्क अथवा लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से अपना नाम निर्देशन-पत्र भर सकता है। ऑनलाइन भरे गए नाम निर्देशन-पत्र की हार्ड कापी निर्धारित समयावधि में रिटर्निंग आफिसर के समक्ष प्रस्तुत करना अनिवार्य है। आरक्षित वर्ग के पदों के अभ्यर्थियों को जाति प्रमाण-पत्र देना होगाअभ्यर्थी के लिए नाम निर्देशन-पत्र में संगत स्थान पर अपनी जाति/वर्ग का स्पष्ट उल्लेख करना आवश्यक है। आरक्षित पद से निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी से यह अपेक्षा रहेगी कि वे नाम निर्देशन-पत्र के साथ मध्यप्रदेश शासन के सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी शासन के निर्धारित विहित प्ररूप में जाति प्रमाण-पत्र संलग्न करें। मध्यप्रदेश शासन के सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण-पत्र प्रस्तुत न करने वाले अभ्यर्थी का (आरक्षित वर्ग का सदस्य नहीं होने की स्थिति में) नाम निर्देशन-पत्र निरस्त किया जा सकेगा। |
| मध्य प्रदेश मानसून- 23 जिलों में आंधी बारिश और वज्रपात की चेतावनी- MP WEATHER FORECAST Posted: 10 Jun 2022 04:23 AM PDT भोपाल। भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के मौसम विज्ञान विभाग केंद्र भोपाल द्वारा मध्य प्रदेश के 23 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। लोगों से अपील की गई है कि सावधान रहें। सैटेलाइट का ताजा चित्र भी आ गया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि मानसून मध्य प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है। जो छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र नागपुर के रास्ते मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, नर्मदा पुरम, हरदा, बैतूल, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, अनूपपुर, रायसेन, सागर एवं दमोह जिलों में लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आंधी चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है। सैटेलाइट का ताजा चित्र, मानसून छत्तीसगढ़ के निकट आ गया हैमौसम केंद्र भोपाल द्वारा उपरोक्त सभी जिलों के लिए आंधी एवं वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यानी कि लोग सावधान रहें और मौसम को ध्यान में रखते हुए अपनी गतिविधियां संचालित करें। मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे कमी आएगी और यह चेतावनी दिनांक 13 जून 2022 तक बनी रहेगी। |
| INDORE NEWS- हाई प्रोफाइल बच्चे और ऐसा घिनौना काम, पुलिस अफसर पिता डिप्रेशन में Posted: 10 Jun 2022 01:24 PM PDT इंदौर। वह जमाना गया जब माता-पिता के संस्कार बच्चों में दिखाई देते थे। कॉलेज गोइंग स्टूडेंट्स किस कारण से कितना बड़ा क्राइम कर जाएंगे कोई नहीं कह सकता। इंदौर पुलिस ने 3 लड़के और एक लड़की को गिरफ्तार किया है। चारों अच्छे परिवार से हैं। एक तो पुलिस अफसर का बेटा है। आरोप है कि चारों ने एक गैंग बनाई और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करते थे। पुलिस अफसर का बेटा पहले खुद शिकार हुआ फिर सबको शिकार करने लगापुलिस ने नाम और फोटो बता दिए हैं परंतु हम नहीं छाप रहे हैं, क्योंकि यदि पुलिस की इन्वेस्टिगेशन गलत निकली तो 4 बच्चों की जिंदगी बर्बाद हो जाएगी लेकिन मामले की जानकारी सार्वजनिक करना जरूरी है। ताकि लोग सावधान रहें और पेरेंट्स इस प्रकार से डिप्रेशन में ना जाएं। पुलिस अफसर इंदौर में पदस्थ नहीं है। एकलौता बेटा इंदौर में रहता है। उसने कंप्यूटर मांगा, हाई स्पीड वाईफाई मांगा। पढ़ाई के नाम पर जो कुछ भी मांगा पिता ने दिया। बस एक अच्छा नागरिक बनाना चाहते थे। लड़के ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि 1 साल पहले इंस्टाग्राम पर वह इसी प्रकार से ब्लैकमेलिंग का शिकार हो गया था। उसमें सारी कहानी अपनी गर्लफ्रेंड को बताइए और दोनों ने मिलकर इसी तरीके से पैसा कमाने का डिसीजन लिया। लोगों को फंसाने के लिए क्या करते थेलड़का और लड़की दोनों इंदौर के रहने वाले हैं जबकि उनके दो साथी रीवा के रहने वाले हैं। चारों ने मिलकर गैंग बना ली। इंटरनेट पर कई लड़कियों की प्रोफाइल बनाई जिसमें बताया गया कि लोग अपने मनोरंजन के लिए संपर्क कर सकते हैं। फीस चार्ट भी शेयर किया जाता था। इससे लोगों को विश्वास हो जाता था कि गैंग प्रोफेशनल है और गोपनीयता बनी रहेगी। लोगों का विश्वास जीतने के बाद उनके साथ ऑडियो और वीडियो चैटिंग शुरू होती थी। इस पूरी प्रक्रिया को रिकॉर्ड कर लिया जाता था और उसके बाद ब्लैक मेलिंग का सिलसिला शुरू होता था। पुलिस ने बताया कि कॉलेज स्टूडेंट्स की इस गैंग ने अब तक 35 लोगों को ब्लैकमेल कर लिया है। एक शिकार की शिकायत पर जांच करने के बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। |
| MP मॉडल स्कूल एडमिशन घोटाला- प्रवेश परीक्षा टॉप फिर भी सीट आवंटित नहीं की, HC का नोटिस Posted: 09 Jun 2022 11:50 PM PDT जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने स्टेट ओपन स्कूल एजुकेशन बोर्ड और पंडित लज्जा शंकर झा शासकीय मॉडल स्कूल के प्राचार्य को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। पूछा है कि जब एक स्टूडेंट ने प्रवेश परीक्षा पास कर ली है तो फिर उसे सीट आवंटित क्यों नहीं की गई। सुनवाई की तारीख 5 जुलाई 2022 निर्धारित की गई है। याचिकाकर्ता छात्र ने नौवीं में प्रवेश के लिए जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय व माडल स्कूल के लिए प्रवेश परीक्षा वर्ष 2022-23 पास की व उसे पंडित लज्जाशंकर झा शासकीय माडल उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय आवंटित भी किया गया। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता एनएस रूपराह बताया कि जब वह प्रवेश लेने मॉडल स्कूल गया तो उसे बताया गया की भले ही उसने प्रवेश परीक्षा पास कर ली है, परन्तु उसके आठवीं में डी ग्रेड है, अतः उसे प्रवेश नहीं दिया जा सकता। अधिवक्ता एनएस रूपराह ने दलील दी कि नियम है कि आठवीं की परीक्षा 33 प्रतिशत के अंकों से पास करनी चाहिए और डी ग्रेड का मतलब है की उसने 33-39 प्रतिशत अंक लिए हैं। बहस सुनने के बाद कोर्ट ने कहा कि अगर यह बात है तो याचिकाकर्ता पंडित लज्जाशंकर झा शासकीय माडल उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय जबलपुर शाला में प्रवेश पाने के लिए पात्र है। सबसे बड़ा सवाल- विद्यार्थी योग्य नहीं तो प्रवेश परीक्षा में शामिल क्यों कियाइस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि विद्यार्थी की आठवीं में डी-ग्रेड है और डी-ग्रेड वालों को एडमिशन देने का प्रावधान नहीं है तो फिर प्रवेश परीक्षा में शामिल करने का प्रावधान क्यों बनाया। उसे प्रवेश परीक्षा में ही अयोग्य घोषित कर दिया जाना चाहिए था। नियम बनाने वाले और प्रवेश परीक्षा आयोजित करने वाले, सब अधिकारी मिलाकर मध्यप्रदेश शासन ही होता है ना। कहीं ऐसा तो नहीं कि इस प्रकार के नियम इसलिए बनाए जाते हैं ताकि विद्यार्थियों को परेशान किया जा सके और सीट आवंटित करने के बदले रिश्वत ली जा सके। |
| GWALIOR NEWS- कमलनाथ के दरवाजे पर महिला नेता का धरना, समय ना मिलने से नाराज Posted: 09 Jun 2022 10:26 PM PDT भोपाल। ग्वालियर में कांग्रेस पार्टी की महिला नेता एवं भाजपा से कांग्रेस में आए सतीश सिकरवार की मैदानी प्रतिद्वंदी शांति कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के दरवाजे पर धरने पर बैठ गई। पूरी रात दरवाजे पर सोती रही। उनका कहना है कि कमलनाथ जी ने 10 साल से मेहनत कर रही एक महिला को मिलने का समय तक नहीं दिया जबकि दलबदलू नेता को विधानसभा का टिकट दिया और उसकी पत्नी को महापौर का टिकट दे दिया। शांति कुशवाहा ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि मैं पिछले 3 दिनों से कमलनाथ जी के साथ में हूं। वह मुझे मिलने का समय नहीं दे रहे। मैं उन्हें बता रही हूं कि मुझे महापौर का टिकट चाहिए। कोई कुरकुरे और नमकीन का पैकेट नहीं चाहिए। आप मुझे समय क्यों नहीं दे रहे, मैं आपसे समय मांग रही हूं। वह हमेशा चलो चलो कहते रहते हैं। शांति कुशवाहा ने बताया कि नगर निगम चुनाव प्रत्याशी चयन के लिए ग्वालियर के प्रभारी मुकेश नायक ने कहा था कि कोई दिक्कत नहीं है और तुम्हारा नाम फाइनल है। अशोक यादव जी ने कहा था कि कोई दिक्कत नहीं है। शांति का नाम एक नंबर पर है। अब दोनों नेता मेरा फोन नहीं उठा रहे हैं। इन नेताओं ने एक ऐसी महिला का टिकट काटा है जो 10 साल से कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रही थी। आज जब उसने अपना अधिकार मांगा तो इन लोगों ने उसे दरकिनार कर दिया। पिछले 10 साल से पार्टी ने मुझे कुछ नहीं दिया। |
| MP NEWS- रीवा का ऑफिसर गिरफ्तार, UPSC छात्रा सुसाइड केस में INDORE पुलिस की कार्रवाई Posted: 10 Jun 2022 04:23 AM PDT इंदौर। UPSC की तैयारी कर रही 27 वर्षीय छात्रा के सुसाइड के मामले में इंदौर पुलिस ने रीवा के ट्रेजरी ऑफिसर पुष्करनाथ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अधिकारी ने अपनी इच्छा पूरी करने के लिए झूठे प्यार का नाटक किया। छात्रा रीवा की रहने वाली थी। इंदौर में भंवरकुआं थाना क्षेत्र में किराए पर रहती थी। UPSC की तैयारी कर रही थी, जिसका पेपर होने वाला है। लड़की के मोबाइल फोन में एक नंबर मिला जो ट्रेजरी ऑफिसर पुष्कर नाथ का था। लड़की आत्महत्या करने तक इस नंबर पर कॉल करती रही। उसके कमरे की तलाशी लेने पर सुसाइड नोट भी मिल गया और सारी स्थिति स्पष्ट हो गई थी। पुलिस ने बताया कि MPPSC की तैयारी के दौरान आरोपी पुष्कर नाथ सुसाइड करने वाली छात्रा का सीनियर था। PSC की तैयारी कराने के बहाने उसके नजदीक चला गया। अपनी इच्छा पूरी करने के लिए झूठे प्यार का नाटक किया और लड़की को प्रभावित करने के बाद शादी के लिए प्रपोज कर दिया। शादी के सपनों में खोई छात्रा ने पुष्कर नाथ को अपना सब कुछ सौप दिया। नौकरी लगने के बाद पुष्कर नाथ ने ब्रेकअप कर लिया। इसी बात से दुखी होकर छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी। |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)



.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)


.jpg)
.jpg)

.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)