ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, June 11, 2022

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Rewari News : कार्तिकेय शर्मा को राज्यसभा सदस्य बनाए जाने पर ब्राह्मण सभा ने लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की

Posted: 11 Jun 2022 09:33 AM PDT



ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : ब्राह्मण सभा जिला रेवाड़ी द्वारा हरियाणा के  राज्य सभा चुनाव मे पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित विनोद शर्मा के सुपुत्र कार्तिकेय शर्मा के निर्वाचित होने पर लड्डू बांटकर बधाई देते हुए खुशी प्रकट की है। इस मौके पर अपनी खुशी का इजहार करते हुए ब्राह्मण सभा के उपप्रधान दीपक मुदगिल ने कहा कि कार्तिकेय शर्मा विजय होने से समाज हित के कार्यों में गति मिलेगी। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता वीरकुमार यादव ने बताया कि कार्तिकेय शर्मा को 2966 और कांग्रेस के अजय माकन को 2900 वोट मिले। वरीयता के खेल में मिली कार्तिकेय शर्मा की जीत को विधायकों की आत्मा की आवाज बताया है। भाजपा जिलाध्यक्ष हुकम सिंह यादव ने कार्तिकेय शर्मा के विजयी होने पर ब्राह्मण समाज को  बधाई दी।उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज का हरियाणा की राजनीति में अहम योगदान रहा है। ब्राहमण सभा रेवाड़ी के पूर्व कार्यकारी प्रधान प्रेम कौशिक ने      कार्तिकेय शर्मा को वोट देने वाले सभी विधायकों का आभार जताया है। प्रेम कौशिक ने कहा कि मीडिया  जगत से जुड़े कार्तिक शर्मा के पिता पण्डित विनोद शर्मा की हरियाणा प्रदेश की राजनीति में अहम भूमिका रही है। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए वह प्रदेश के विकास के लिए अनेक प्रकार के ही कार्य किए है। पण्डित दलीप शास्त्री ने बताया कि पंडित विनोद शर्मा  की हरियाणा के विकास में  महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है तथा आशा व्यक्त की कार्तिकेय शर्मा भी अपने पिता श्री के पद चिन्हों पर चलते हुए प्रदेश व समाज के विकास के लिए कार्य करेंगे।



इस मौके पर ब्राह्मण सभा हेमन्त भारद्वाज, खुशहाल शर्मा, जयकुमार कौशिक, राजेश शर्मा, जितेंद्र तिवाड़ी, दिनेश वशिष्ठ, बीरबल वर्मा, महेंद्र शर्मा, भागमल शर्मा, भूपेंद्र भारद्वाज, राष्टवादी ब्राह्मण महासभा के प्रदेश महासचिव एसके जोशी, जिला प्रधान मधुसदन शर्मा, जयभगवान शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। 

Post Bottom Ad

Pages