ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, June 9, 2022

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Chandan News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जी का झारखंड बिहार सीमा के दर्दमारा बॉर्डर पर हुआ स्वागत

Posted: 09 Jun 2022 10:41 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। आज गुरुवार थाना क्षेत्र बिहार झारखंड सीमा के दर्दमारा बॉर्डर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री  भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी का भाजपा एनडीए कार्यकर्ता के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। ज्ञात हो कटोरिया जयपुर में अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर संकल्प सभा के माध्यम से सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण पर्व के अवसर पर संकल्प 

सभा का आयोजन में शामिल होने जा रहे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जी स्वागत किया तथा फुल माला पहनाकर कर कटोरिया जयपुर के लिए विदाई किया गया। इस मौके  पर चांदन के भाजपा कार्यकर्ता हरे कृष्ण पांडेय, चंद्रमोहन पांडेय, जदयू नेता ओंकार यादव, मनीष शर्मा, चंदन सिन्हा, आदित्य पोद्दार, निरंजन सिंह, बालेश्वर दास, दीपक झा, दीपक भारती, मंडल महामंत्री विजय कुमार गुप्ता एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। 

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता, चांदन।

Chandan News: प्रखंड के अस्पताल में कुल 360 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

Posted: 09 Jun 2022 10:40 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चल रहे प्रधानमंत्री मातृत्व स्वास्थ्य जांच शिविर में समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चांदन एवं हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर सुइया उपकेंद्र में कुल 360 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य  जांच की गई। बता दें कि सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन एवं हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर सूइया में  शिविर लगाकर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आई गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई ।इस दौरान महिला चिकित्सक के आभाव में चिकित्सक डॉ. रमेश कुमार यादव द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच करने के साथ ही उन्हें स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान अधिक जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिह्नित कर उन्हें जोखिम से बचने के उपाय बताए गए। इसके साथ ही योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। इस आशय की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक सह बीसीएम डॉक्टर यशराज ने बताया कि बुधवार 9 जून को कुल 360 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य 

परीक्षण किया गया है। वहीं जीएनएम मालती कुमारी व रूपम कुमारी कुमारी ने शिविर दौरान गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान आने वाली परेशानियों के निदान के बारे में जानकारी दिया गया। शिविर का नेतृत्व पीएचसी प्रभारी डॉ. एके सिन्हा कर रहे थे। शिविर दौरान डॉ रमेश यादव व डॉ वीके चौधरी के अलावा डॉ रमेश कुमार एवं सुइया उपकेंद्र में आयुष चिकित्सक भोलानाथ गोराई ने गर्भवती महिलाओं को बताया कि गर्भावस्था में महिलाओं को पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। इनसे महिला के स्वास्थ्य तंदुरुस्त रहता है एवं उनमें खून की कमी जैसी समस्या होने का खतरा भी नहीं रहता। इसके लिए महिलाओं को ताजी हरी सब्जियां, साग जैसे पालक, बथुआ, चना, गुड़ इत्यादि का सेवन करना चाहिए। स्वास्थ्य जांच शिविर में मुख्य रूप से जीएनएम मालती कुमारी रूपा कुमारी एएनएम सुधा कुमारी,व आशा कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जांच के दौरान लैब टेक्नीशियन चंदन कुमार के द्वारा कोरोना जांच भी किया गया। तत्पश्चात सभी गर्भवती महिलाओं को जांच उपरांत फल एवं आवश्यक दवाई वितरण किया गया। मौके पर आदेशपाल नीतीश कुमार, कर्मचारी लक्ष्मण कापरी, अस्पताल गार्ड गोपाल मांझी, आदि के अलावा दर्जनों आशा कार्यकर्ता मौजूद थी।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता, चांदन।

Bhagalpur news:बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने खानकाह के कार्यों को सराहा

Posted: 09 Jun 2022 07:38 AM PDT

सज्जादानशींन शाह हसन से मुलाकात की, जाना हालचाल 



ग्राम समाचार, भागलपुर। नीतीश कुमार सरकार में बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष विद्यानंद विकल ने गुरुवार को देश की एतिहासिक खानकाह-ए-पीर दमड़िया शाह, खलीफाबाग शाहमार्केट पहुंचे और खानकाए-ए-पीर दमड़िया शाह के 15वें सज्जादानशीं सैयद शाह फखरे आलम हसन से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और खानकाह के कार्यों को ध्यानपूर्वक सुना। सज्जादानशीं सैयद हसन ने बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष विद्यानंद विकल को बुके और अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत किया। विद्यानंद विकल ने खानकाह-ए-पीर दमड़िया शाह वक्फ 159 द्वारा जन हित में किए कार्यों की सराहना की और खास तौर से खानकाह द्वारा संचालित रोटी बैंक के बारे में उन्होंने कहा कि इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। कहा कि हर रोज एक सौ लोगों को खानकाह की ओर से मुफ्त भोजन कराया जाता है। यह अपने आप में एक बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि खानकाह -ए-पीर दमड़िया शाह का नाम पूरे भारत वर्ष में है। आज आने का सौभाग्य मिला है। विद्यानंद विकल ने कहा कि जब भी मेरा दौरा भागलपुर होगा मैं आशिर्वाद लेने खानकाह-ए-पीर दमड़िया शाह जरूर आऊंगा। यह मेरे लिए फक्र की बात होगी। उन्होंने कहा कि यह कहना गलत नहीं होगा कि और खानकाहों को खानकाह-ए-पीर दमड़िया शाह से प्रेरणा लेनी की जरूरत है। इस अवसर पर खानकाह-ए-पीर दमड़िया शाह के 15वें सज्जादानशींन सैयद शाह फखरे आलम हसन ने कहा कि बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष विधानंद विकल के खानकाह-ए-पीर आने से मुझे बहुत खुशी हुई। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार में विद्यानंद विकल जैसे लोगों की जरूरत है जो हमेशा गरीबों के कल्याण के बारे में बात करते हैं। मेरी दुआ है कि सरकार अच्छा काम करे और राज्य में शांति, भाईचारा और अमन का माहौल बना रहे।


Rewari News अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान पद के चुनाव 19 जून को होंगे

Posted: 09 Jun 2022 06:21 AM PDT

ग्राम समाचार न्यूज : अ .भा. जां. ब्रा. जिला सभा के तहत आने वाली रेवाड़ी शाखा सभा के प्रधान पद के घोषित चुनावी कार्यक्रम के तहत दिनांक 19. 6. 2022 को रेवाड़ी के विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 9:00 बजे से 12:00 बजे तक इच्छुक प्रार्थी नामांकन कर सकेंगे, यह जानकारी देते हुए जिला सभा के प्रवक्ता व महासभा के मीडिया प्रभारी धीरज शर्मा जांगड़ा ने बताया कि इसके लिए प्रार्थी जिला प्रधान से नोड्यूज दिनांक 11.6. 2022 से 16. 6 .2022 शाम 5:00 बजे तक प्राप्त सकते हैं जोकि नामांकन पत्र के साथ आवश्यक है इसके साथ साथ 2100 रुपए ,महासभा का पहचान पत्र व प्रार्थी के साथ एक अनुमोदक व एक प्रस्तावक पहचान पत्र के साथ होना आवश्यक है।

Rewari News : वार्ड नंबर 10 व 15 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित

Posted: 09 Jun 2022 04:35 AM PDT

रेवाड़ी, 9 जून*हरियाणा पंचायती राज संस्थाओं के आगामी आम चुनावों के मद्देनजर हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन नियमावली 1994 के नियम 5 में किए गए प्रावधान के अनुसार जिला परिषद रेवाड़ी के कुल 18 वार्ड का आरक्षण गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीसी अशोक कुमार गर्ग की अध्यक्षता में हुआ।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा जिला परिषद रेवाड़ी में कुल 18 वार्ड हैं, जिनमें से वार्ड नंबर एक महिलाओं के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, वार्ड नंबर दो पिछड़ा वर्ग (ए) महिला के लिए, वार्ड नंबर तीन पिछड़ा वर्ग (ए) महिला के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, वार्ड नंबर चार अनुसूचित जाति महिला के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, वार्ड नंबर पांच महिला के लिए, वार्ड नंबर छह महिलाओं के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, वार्ड नंबर सात महिला के लिए, वार्ड नंबर आठ महिलाओं के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए,, वार्ड नंबर नौ महिला के लिए, वार्ड नंबर दस अनुसूचित जाति महिला के लिए, वार्ड नंबर ग्यारह महिलाओं के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, वार्ड नंबर बारह महिला के लिए, वार्ड नंबर तेरह अनुसूचित जाति महिलाओं के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, वार्ड नंबर चौदह महिलाओं के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, वार्ड नंबर पंद्रह अनुसूचित जाति महिला के लिए, वार्ड नंबर सोलह महिला के लिए, वार्ड नंबर सतरह महिलाओं के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए तथा वार्ड नंबर अठारह महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद रविन्द्र यादव, एसडीएम रेवाड़ी सिद्धार्थ दहिया, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, नगराधीश देवेंद्र शर्मा, डीडीपीओ एचपी बंसल, अतिरिक्त सीईओ जिप जयप्रकाश सहित सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post Bottom Ad

Pages