NATION WATCH - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, June 26, 2022

NATION WATCH

NATION WATCH


सिद्धार्थनगर - सत्संग, भक्ति और परमपिता परमेश्वर पर दृढ़ विश्वास हो तो कोई काम कठिन नहीं : मोहन दास शास्त्री

Posted: 25 Jun 2022 07:11 AM PDT





संतोष कौशल


बिस्कोहर । नगर पंचायत बिस्कोहर के हनुमानगढ़ ज्ञान लोक नारद कुटी मंदिर पर चल रही नौ दिवसीय श्रीहनुमत महायज्ञ के तीसरे दिन शुक्रवार रात कथा व्यास मोहन दास शास्त्री ने ध्रुव चरित्र की कथा सुनाते हुए कहा कि सत्संग, भक्ति और परमपिता परमेश्वर पर दृढ़ विश्वास हो तो कोई काम कठिन नहीं होता। भक्ति मन को निर्मल कर अच्छे विचारों को उत्पन्न करती है। उन्होंने कहा कि आज हम देखते हैं कि बच्चे छोटी सी उम्र में अपराध करने लगते हैं। यह सब संस्कारों की कमी के कारण होता है। इससे विकृत विचार मन में आते हैं। इसीलिए जन्म से ही बच्चे को सत्संग और अच्छे संस्कार देना चाहिए। ध्रुव के अंदर नैतिक गुण होने के कारण अपमानित होने के बाद भी उसने अपनी विमाता के प्रति द्वैष नहीं रखा और अपनी मां की प्रेरणा से कठिन तप किया और वह पद प्राप्त किया जो बड़े-बड़े ऋषि मुनि वर्षों की तपस्या के बाद नहीं प्राप्त कर सके। मन की निर्मलता से परमात्मा की प्राप्ति सहज में ही हो जाती है।

इस अवसर पर यज्ञ संरक्षक देवरामदास वेदांती , नागा बाबा , मुख्य यजमान हरिश्चंद्र गुप्ता , अमरनाथ पांडेय , सुधीर कुमार त्रिपाठी , राजेश यादव , राजेंद्र गुप्ता , सचिन, गौकरण पाठक , अजय मौर्या सहित सैकड़ों श्रृद्धालु उपस्थित रहें।

सिद्धार्थनगर - 12 बकायेदारों के काटे गये विद्युत कनेक्शन

Posted: 25 Jun 2022 07:08 AM PDT






संतोष कौशल



बिस्कोहर । शासन ने इन दिनों बकायेदारों को राहत देने के लिए बकाया बिजली बिल का सरचार्ज माफ कर दिया है। ऐसे में बिजली विभाग की टीम ने बकाया वसूली करने व विद्युत चोरी को रोकने के लिए जांच अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को नगर पंचायत बिस्कोहर में विद्युत उप केंद्र कठौतिया रामनाथ के जेई सिद्धार्थ शंकर गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान 10 हजार से अधिक बिल बकायेदारों के घर व प्रतिष्ठान पर टीम पहुंची। करीब दो लाख रुपये के 12 बकायेदारों का टीम ने कनेक्शन काट दिया।


*30 जून तक चलेगा अभियान*


जेई सिद्धार्थ शंकर गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में शासन द्वारा घरेलू, वाणिज्यिक आदि मे विद्युत बिल पर जो भी ब्याज़ लगा है। उसका 100 प्रतिशत एक मुश्त समाधान योजना के अंतर्गत माफ है I उनका कहना है कि क्षेत्र में विद्युत विच्छेदन के साथ-साथ ओटीएस का प्रचार प्रसार किया जा रहा है, जिससे कि समस्त बकायेदार उपभोक्ता इस योजना का लाभ प्राप्त करें। अच्छी विद्युत व्यवस्था से लाभान्वित हो l यह योजना 30 जून तक है । इस दौरान बकाया विद्युत बिल वसूली का अभियान लगातार जारी रहेगा।

विद्युत विभाग टीम में एसएसओ राहुल श्रीवास्तव, अखिलेश यादव, सत्य प्रकाश मिश्र , प्रदीप पांडेय , दिलीप कुमार, हन्नान, सुलई आदि मौजूद रहे।

सिद्धार्थनगर - विचार क्रांति ज्ञान यज्ञ अभियान के तहत 364वां वांग्‍मय साहित्य की, कि गई स्थापना

Posted: 24 Jun 2022 08:50 AM PDT










संतोष कौशल




*सद्ज्ञान व्यक्ति को नर से नारायण बना सकता है - उमानंद शर्मा*





सिद्धार्थनगर । सद्ज्ञान व्यक्ति को नर से नारायण बना सकता है यह बाते वांग्मय स्थापना अभियान गायत्री परिवार लखनऊ के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने वांग्मय साहित्य पर प्रकाश डालते हुए कही । 

सोमवार को गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर लखनऊ के द्वारा चलाई जा रही विचार क्रांति ज्ञान यज्ञ अभियान के तहत  बाबू सुंदर सिंह कालेज ऑफ फार्मेसी रायबरेली रोड निगोहा लखनऊ के पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खंडों का 364वा साहित्य की स्थापना कार्यक्रम में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए उमानन्द शर्मा ने कहा कि सद्ज्ञान व्यक्ति को नर से नारायण बना सकता है। महापुरुष की वाणी उनके लिखे गए साहित्य में सद्ज्ञान की प्राप्ति होती है। यह साहित्य युग ऋषि द्वारा रचित सम्पूर्ण वांग्मय है।




79 खंडों का 364वा वांग्मय साहित्य गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्टीय सदस्य श्रीहंस जी ने अपने सम्मानित पूर्वजो की स्मृति में भेंट किया है। इस दौरान एस. डी. मिश्रा द्वारा सभी छात्र - छात्राओं को *सफल जीवन की दिशा धारा* नामक पॉकेट बुक भेंट की गई। 

इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन इंजीनियर आनंद शेखर सिंह व एस. डी. मिश्रा ने भी अपने - अपने विचार व्यक्ति किए। संस्थान के निर्देशक डा. आलोक कुमार शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापन व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया।



इस मौके पर श्रीमती उषा सिंह सहित कॉलेज के सभी छात्र छात्राएं व शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Post Bottom Ad

Pages