न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- 395 के रिचार्ज पर मिल रही 84 दिनों की वैलिडिटी, इंटरनेट के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग का उठा सकेंगे मजा
- हिमाचल: पति ने पत्नी और उसके प्रेमी पर दागी गोलियां फिर खुद को उड़ाया, दो लोगों की मौत
- एक ही नोट्स से पढ़ाई करके दोनों बहने बनीं IAS अफसर, बड़ी को 3rd तो छोटी को मिली 21वीं रैंक!
- नॉट-आउट या आउट, अंपायर से फैसले के बाद विराट कोहली के चेहरे पर दिखी हताशा
- हिमाचल: बारात ले जा रही बस सड़क किनारे पलटी, मची चीख-पुकार, कुल 39 थे सवार
| 395 के रिचार्ज पर मिल रही 84 दिनों की वैलिडिटी, इंटरनेट के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग का उठा सकेंगे मजा Posted: 24 Jun 2022 12:00 AM PDT अगर आप जियो की टेलीकॉम सेवाओं का उपयोग करते हैं, तो ये खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको जियो के वैल्यू रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं। हम में से ऐसे कई लोग हैं, जो ज्यादातर इंटरनेट का उपयोग ब्रॉडबैंड के जरिए करते हैं। अगर आप भी ज्यादातर इंटरनेट का उपयोग वाईफाई ब्रॉडबैंड से करते हैं और अपने स्मार्टफोन के लिए किसी ऐसे प्लान की तलाश कर रहे हैं, जिसमें आपको लॉन्ग वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा मिले। ऐसे में आज हम आपको जियो के बेस्ट वैल्यू रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इन प्लान्स में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ इंटरनेट का मजा भी मिलेगा। इन रिचार्ज प्लान्स की कीमत काफी सस्ती है। ऐसे में जियो के ये बेस्ट वैल्यू रिचार्ज प्लान्स आपके लिए एक अच्छे ऑप्शन साबित हो सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं जियो के इन वैल्यू रिचार्ज प्लान्स के बारे में – जियो का 395 रुपये का रिचार्ज प्लानजियो के इस रिचार्ज प्लान में आपको कुल 84 दिनों की वैधता मिल रही है। इस प्लान में आपको इंटरनेट उपयोग के लिए कुल 6 GB डाटा मिलता है। प्लान में कुल 1000 SMS की सुविधा भी मिल रही है। इसके अलावा प्लान को रिचार्ज कराकर आप अनलिमिटेड कॉलिंग का भी लुत्फ उठा सकेंगे। जियो का 1559 रुपये का रिचार्ज प्लानजियो के इस रिचार्ज प्लान में आपको कुल 336 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। इसमें आपको इंटरनेट उपयोग के लिए कुल 24 GB डाटा मिलता है। प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कुल 3600 SMS की सुविधा भी मिल रही है। इस रिचार्ज प्लान में आपको जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। अगर आप लंबे समय के लिए जियो के किसी वैल्यू प्लान को अपने मोबाइल में रिचार्ज कराने की सोच रहे हैं, तो ये प्लान आपके लिए एक बेस्ट विकल्प साबित हो सकता है। जियो का 155 रुपये का रिचार्ज प्लान जियो के इस वैल्यू रिचार्ज प्लान की वैधता कुल 28 दिनों की है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कुल 300 SMS की सुविधा मिलती है। इस प्लान में आपको इंटरनेट उपयोग के लिए कुल 2 GB डाटा मिलता है। |
| हिमाचल: पति ने पत्नी और उसके प्रेमी पर दागी गोलियां फिर खुद को उड़ाया, दो लोगों की मौत Posted: 23 Jun 2022 11:57 PM PDT मनाली। पर्यटन स्थल मनाली में गोलियां चलने से दो लोगों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार यहां के एक होटल में पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर गोलियां दाग दी। उसके बाद अपने आप को भी शूट कर लिया। घटना में पति और महिला के प्रेमी की मौत हो गई है, जबकि महिला घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। दिल्ली की महिला मनाली में होटल चलाती थी। उसका पति दिल्ली में रहता है। शुक्रवार को जब महिला का पति दिल्ली से मनाली पहुंचा तो उसने महिला को अपने प्रेमी के साथ होटल में आपतिजनक हालत में पाया। इस पर तैश में आकर आरोपी ने पहले तो पत्नी और उसके प्रेमी को गोली मारी फिर, खुद को भी गन से शूट कर दिया। एसपी कुल्लू गुरदेव सिंह ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। |
| एक ही नोट्स से पढ़ाई करके दोनों बहने बनीं IAS अफसर, बड़ी को 3rd तो छोटी को मिली 21वीं रैंक! Posted: 23 Jun 2022 11:51 PM PDT संघ लोक सेवा आयोग के सिविल सर्विस एग्जाम (UPSC Civil Service Exam) को सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। जिसमे हर साल सैकड़ो लड़के-लड़कियां सिविल सर्विसेज में सफलता हासिल करते है। सबकी अपनी अपनी सफलता और संघर्ष की कहानी है। इन्हीं कहानियों में एक दिलचस्प और प्रोत्साहित करने वाली कहानी है दो आईएएस बहनों की। ये बहनें हैं अंकिता जैन और वैशाली जैन। अंकिता जैन ने परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं उनकी छोटी बहन वैशाली जैन ने 21वीं रैंक प्राप्त की। दोनों का सपना एक था, नोट्स एक थे और लक्ष्य पाने के बाद जीत भी एक साथ मिली। तो आइये जानते है इन दोनों बहनो के संघर्ष की कहानी। एक ही घर की दो बेटियां बनीं IAS! सिविल सेवा परीक्षा 2020 के परिणाम आने के बाद टीना डाबी और रिया डाबी का नाम सुर्खियों में आया था। वजह थी टीना डाबी की तरह की उनकी बहन का भी आईएएस परीक्षा पास करना। लेकिन सिर्फ ये दो बहनें ही नहीं हैं, जिन्होंने सफलता की परिभाषा लिखी। यूपीएससी एग्जाम रिजल्ट में दो और बहनों के नाम एक साथ सामने आए। ये बहनें हैं अंकिता जैन और वैशाली जैन। बता दें कि वैशाली अंकिता कि छोटी बहन हैं और दोनों बहनों की इस सफलता के बाद एक ही घर में दो बेटियां आईएएस अफसर बन गई हैं। इन दोनों बहनों के बारे में खास बात ये है कि इन दोनों ने एक ही नोट्स से यूपीएससी एग्जाम की तैयारी की थी। दोनों बहनों ने एक दूसरे को प्रेरित किया और आगे बढ़ीं। दोनों की रैंक में भले ही थोड़ा बहुत अंतर हो लेकिन दोनों की मेहनत बराबर थी। अंकिता जैन की मानें तो उन्होंने अपने चौथे प्रयास में यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में तीसरी रैंक पाई है। वो भी छोटी बहन वैशाली जैन की ओर से बनाए गए नोट्स से पढ़कर। दिल्ली के जैन परिवार से ताल्लुक रखती है दोनों बहने! आपको बता दे, अंकिता जैन और वैशाली जैन के पिता सुशील जैन एक व्यवसायी हैं वहीं इनकी मां अनीता जैन एक गृहणी हैं। दोनों बहनों की इस सफलता में इनके माता पिता की अहम भूमिका रही है। अंकिता जैन ने अपनी 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद बीटेक की डिग्री प्राप्त की। बीटेक कंप्लीट करने के बाद उन्हें एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी मिल गई लेकिन उन्होंने नौकरी पर ध्यान देने की बजाए यूपीएससी एग्जाम की तैयारी करना सही समझा और इसमें पूरे मन से जुट गईं। अंकिता ने बताया कि इससे पहले वो तीन बार प्रयास कर चुकी थीं। मगर, पहली और तीसरी बार में रैंक नहीं आई थी। दूसरी बार में रैंक मिली थी तो उनका ऑडिट एंड अकाउंट सर्विसेज में चयन हो गया था। आपको बता दे, वर्तमान समय में अंकिता जैन ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विसेज मुंबई में तैनात है। और अब UPSC क्लियर कर बह IAS बन चुकी है। अंकिता के अनुसार, छोटी बहन ने इस दौरान बहुत सहयोग दिया। अंकिता जैन ने बताया कि उन्हें लग रहा था कि वह परीक्षा में अच्छा करेंगी, पर तीसरी रैंक आने की उम्मीद नहीं थी। वहीं, परिणाम आने के बाद बहन वैशाली जैन ने उन्हें बताया तो विश्वास नहीं हुआ। लगा कि परिणाम गलत है और बहन को यूपीएससी की वेबसाइट पर परिणाम देखने के लिए कहा। उस पर देखने के बाद ही तसल्ली हुई। आगरा में है ससुराल और पति है IPS अफसर! आपको बता दे, अंकिता जैन आगरा के डिफेंस एस्टेट निवासी डॉ. राकेश त्यागी और डॉ. सविता त्यागी की पुत्रवधू हैं। उन्होंने बताया कि इस साल 7 जुलाई को उनकी बेटे की शादी मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली अंकिता जैन से हुई थी। अभी अंकिता मुंबई में हैं। वहीं, उनके बेटे अभिनव त्यागी भी IPS हैं। वो भी महाराष्ट्र के गोंदिया में ASP के पद पर तैनात हैं। उन्हें खुशी है अब उनकी बहू IAS बन जाएगी। इसीलिए उनके ससुर और सास अपनी बहू की उपलब्धि पर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया था। वंही पूरे घर पर जश्न का माहौल बन गया था। |
| नॉट-आउट या आउट, अंपायर से फैसले के बाद विराट कोहली के चेहरे पर दिखी हताशा Posted: 23 Jun 2022 11:47 PM PDT भारत और इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई से टेस्ट मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 201 से आगे चल रही है। इंग्लैंड और भारत दोनों ही टीमें नए कप्तान और कोच के साथ हैं। इंग्लैंड की कोचिंग ब्रैंडन मैकलम को मिली है और कप्तानी कर रहे हैं बेन स्टोक्स। भारतीय टीम जब पिछले साल इंग्लैंड गई थी तब कमान कोहली के हाथों में थी। और कोच ते रवि शास्त्री। पहले टेस्ट से पहले भारतीय टीम लीस्टरशर के खिलाफ वॉर्म-अप मैच खेल रही है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया काफी संकट में नजर आई। भारतीय खेमे को घुटने पर लाने वाले गेंदबाज का नाम रहा रोमन वॉकर। 21 साल के इस खिलाड़ी ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ ही विराट कोहली भी पविलियन की राह दिखाई। भारत के शुरुआती सात विकेटों में से पांच इस तेज गेंदबाज के खाते में गए। उन्होंने पहले रोहित को आउट किया और फिर नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए हनुमा विहारी को चलता किया। भारत का स्कोर उस समय 17.1 ओवर में तीन विकेट पर 54 रन था। इसके बाद उन्होंने श्रेयस अय्यर को खाता खोले बिना पविलियन भेजा। वॉकर ने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को आउट किया। कोहली को वॉकर ने LBW किया। हालांकि विराट कोहली अंपायर के इस फैसले से नाराज नजर आए। वॉकर की गेंद टप्पा खाने के बाद हल्की सी मूव हुई। और बाहर निकली। विपक्षी टीम ने बहुत तेज अपील की। अंपायर ने थोड़ी देर सोचने के बाद कोहली को आउट दे दिया। कोहली हालांकि अंपायर के इस फैसले से असहमत नजर आए। कोहली वहीं खड़े रहे और उन्होंने अंपायर को अपनी नाराजगी जाहिर की। कोहली 33 रन बनाकर पविलियन लौटे। हालांकि पहली नजर में तो कोहली की नाराजगी सही नजर आती है। कोहली काफी समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। कोहली ने 69 गेंदों का सामना किया और चार चौके व एक छक्का लगाया। कोहली इस प्रैक्टिस मैच में अपनी खोई हुई लय हासिल करने की कोशिश करना चाह रहे होंगे और इस तरह के फैसले से जाहिर तौर पर वह काफी निराश होंगे। |
| हिमाचल: बारात ले जा रही बस सड़क किनारे पलटी, मची चीख-पुकार, कुल 39 थे सवार Posted: 23 Jun 2022 11:40 PM PDT हिमाचल प्रदेश में जारी सड़क हादसों के दौर के बीच सूबे के बिलासपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक बस हादसे का शिकार हुई है। बताया जा रहा है कि यह बस बारात लेकर ऊना से बिलासपुर जा रही थी। इस बीच पनौल के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। सामने आया रही जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त बस में कुल 39 लोग सवार थे। इसमें से 15 लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, खबर यह भी है कि हादसे के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। अभी तक हादसे के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। हादसे में घायल हुए 4 लोग घुमारवीं के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जबकि, 11 घायल बिलासपुर के रहने वाले थे। उधर, मामले का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके साथ ही इस सम्बन्ध में बस मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इस हादसे की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने की है। |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |




