न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, June 12, 2022

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट


हिमाचल: एक और किशोरी हुई गायब, बहलाकर ले गया युवक- तलाश शुरू

Posted: 12 Jun 2022 07:09 AM PDT

हिमाचल: एक और किशोरी हुई गायब, बहलाकर ले गया युवक- तलाश शुरू

हिमाचल प्रदेश में नाबालिग लड़कियों के गायब होने के मामले कहीं से भी थमते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला सूबे के ऊना जिले से रिपोर्ट हुआ है। जहां एक नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। लड़की के परिजनों द्वारा उस खोजने का काफी ज्यादा प्रयास किया गया, लेकिन उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

एक युवक बहला फुसलाकर ले गया

ऐसे में अब उनके द्वारा इस बात की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने भी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लड़की की खोजबीन शुरू कर दी है। परिजनों द्वारा पुलिस के पास दी गई शिकायत में बताया गया है कि एक युवक पर उनकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है।

सदर थाना में शिकायत लेकर पहुंचे लड़की के पिता ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गई है। उसके घर नहीं लौटने पर उसकी काफी जगह तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। नाबालिग को रिश्तेदारों सहित अन्य संभावित जगहों पर तलाश किया गया। इसके बावजूद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है।
पुलिस ने शुरू कर दी है खोजबीन

इसके साथ ही पीड़ित पिता ने संदेह जताया है कि उसकी नाबालिग बेटी को एक व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस संभावित स्थानों पर तलाश करने के साथ ही पिता द्वारा लगाए गए आरोपों पर युवक की तलाश शुरू कर दी है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।

उन्होंने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि धारा 363 व 366 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात का भरोसा जताया है कि लड़की को जल्द ही खोज निकाला जाएगा।

जनधन खाताधारकों की हो गई चांदी, अब हर महीना अकाउंट में आएंगे इतने हजार रुपये, जानिए जरूरी शर्तें

Posted: 12 Jun 2022 07:06 AM PDT

जनधन खाताधारकों की हो गई चांदी, अब हर महीना अकाउंट में आएंगे इतने हजार रुपये, जानिए जरूरी शर्तें

अगर आपने जनधन खाता ओप नहीं कराया है तो फिर आप जल्द यह काम जरूर करा लें। जनधन खाता ओपन कराकर आपको सरकार की ओर से एक बड़ा फायदा मिलने जा रहा है, जिससे आपकी सब टेंशन खत्म हो जाएगी। आराम से हर महीना खर्च लायक पैसा मिलेगा। आप किसी की बैंक में जाकर जनधन का अकाउंट ओपन करवा सकते हैं।

इससे आपको बड़ा फायदा देखने को मिलेगा। सरकार जनधन खाताधारकों के लिए नई योजना की शुरुआत की है, जिसका बड़े स्तर पर फायदा भी देखने को मिलेगा। अगर आप ऐसा करते हैं तो हर महीना आपके खाते में 3,000 रुपये पेंशन के तौर पैसा आएंगे।

पेंशन का लाभ लेने केलिे कुछ शर्तें रखी गई हैं, जिनका पालन करना जरूरी होगा। दरअसल, जनधन खाताधारकों के लिए मोदी सरकार ने पीएम श्रम योगी मानधन योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत हर महीना 3,000 रुपये पेंशन दी जाएगी।

इन लोगों को मिलेगा योजना का फायदा

हर महीने 3 हजार रुपये देने वालों के लिए कुछ शर्तें हैं। असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को इस योजना का फायदा दिया जाएगा। इस योजना का लाभ स्ट्रीट वेंडर, मिड-डे मील वर्कर, हेड लोडर, ईंट भट्ठा मजदूर, मोची, कूड़ा बीनने वाले, घरेलू कामगार, धोबी, रिक्शा चालक, भूमिहीन मजदूर ले सकते हैं। मासिक आय भी आपकी 15,000 रुपये महीना से कम होना जरूरी है। अगर सालाना के हिसाब की बात करें तो 36,000 रुपये महीना मिलेंगे। इसकके लिए आपकी उम्र 60 साल होना जरूरी है।

इतने रुपये करने होंगे जमा

पीएम श्रम योगी मानधन योगी मानधन योजना के तहत आपको ज्यादा प्रीमियम देने की जरूरत नहीं होगी। उम्र के हिसाब से 55 रुपये से 200 रुपये का योगदान देना होता है। अगर आप 18 साल की उम्र में इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको हर महीने 55 रुपये देने होंगे।

30 साल वालों को 100 रुपये और 40 साल वालों को 200 रुपये देने होंगे। इस योजना में रजिस्टर करने के लिए आपको अपने बचत बैंक खाते या जन धन खाते के आईएफएस कोड की जरूरत होगी। इसके अलावा आपके पास आधार कार्ड और एक वैध मोबाइल नंबर होना चाहिए।

यहां करें अप्लाई

पीएम मानधन योजना में सबसे पहले रजिस्टर करें। इसके बाद आप जन धन खाते की ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आप स्थानीय बैंकों में पंजीकरण करके भी खाता खोल सकते हैं। इसके लिए आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए। बचत खाते की जानकारी भी देनी होगी।

इस विभाग में निकलीं सरकारी नौकरी, बिना इंटरव्यू के होगा सिलेक्शन, ये रहा पूरा प्रोसेस

Posted: 12 Jun 2022 07:00 AM PDT

इस विभाग में निकलीं सरकारी नौकरी, बिना इंटरव्यू के होगा सिलेक्शन, ये रहा पूरा प्रोसेस

ECIL LDC Recruitment 2022 Notification: इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (परमाणु ऊर्जा विभाग की एक यूनिट) ने लोअर डिवीजन क्लर्क (WG-III) के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 जून 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं. सिलेक्श प्रोसेस में दो स्टेज की चयन प्रक्रिया यानी लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट शामिल होगी. इन पदों के लिए कोई इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा.

40 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड के साथ कम से कम 50% नंबरों के साथ ग्रेजुएट कैंडिडेट्स ईसीआईएल एलडीसी भर्ती 2022 नोटिफिकेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया से कुल 11 पद भरे जाने हैं.

Mode of Selection

सिलेक्शन प्रोसेस में दो स्टेज होंगी. सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी और दूसरा स्किल टेस्ट होगा. इस भर्ती के लिए कोई इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा.


लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के लिए वेटेज 50:50 और कुल मिलाकर 60% है.

कैंडिडेट्स का सिलेक्शन लिखित परीक्षा में, प्रश्न पत्र केवल अंग्रेजी और हिंदी में होगा. लिखित परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप की होगी. प्रत्येक गलत सवाल 0.25 नंबर की नेगेटिव मार्किंग होगी.

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार के माध्यम आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ECIL Recruitment 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक 10 जून को जारी किया गया था. इस भर्ती प्रक्रिया के लिए 25 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. यह भर्ती तेलंगाना राज्य के हैदराबद के लिए की जा रही है. इन पदों के लिए कोई भी ग्रेजुएट आवेदन कर सकता है.


जिनसे गांव और स्कूल वालों ने कहा ये कुछ नहीं कर सकता, बन गए IAS

Posted: 12 Jun 2022 06:57 AM PDT

जिनसे गांव और स्कूल वालों ने कहा ये कुछ नहीं कर सकता, बन गए IAS

IAS Story: अगर किसी के कम नंबर आते हैं तो कई बार लोग बताने में संकोच करते हैं कि उनके कितने नंबर आए हैं, आज हम आपको एक ऐसे इंसान के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने सोशल मीडिया पर सबको बताया कि उनके अंग्रेजी में 100 में से केवल 35 नंबर आए थे. ऐसे ही मैथ्स में 100 में से 36 नंबर और साइंस में 38 नंबर आए थे. यह उनके 10वीं क्लास के नंबर थे. 10वीं क्लास में पास होने के लिए कम से कम 33 नंबर चाहिए होते हैं. तो यह लगभग पासिंग मार्क्स ही थे.

यह मार्क्स हैं भरूच के कलेक्टर तुषार सुमेरा के. उन्होंने अपनी मार्कशीट शेयर करते हुए लिखा कि उनके 10वीं क्लास में केवल पासिंग मार्क्स ही आए थे. इतने नंबर लाने के बाद उनके न सिर्फ पूरे गांव में बल्कि स्कूल में भी यही कहा गया था कि वह कभी कुछ नहीं कर सकते.

जिनके लिए कहा कि कुछ नहीं कर सकते वह अब IAS हैं. Tushar D. Sumera ने साल 2012 में IAS Exam पास किया और वह IAS बन गए. छत्तीसगढ़ कैडर के 2009 बैच के आईएएस Awanish Sharan ने उनकी मार्कशीट का जब ट्वीट किया तो उन्होंने भी Tushar D. Sumera उन्हें ट्विटर पर Thank You Sir लिखा.

उनका यह रिकार्ड इस बात का जीता-जागता उदाहरण है कि सफलता के लिए नंबर नहीं टैलेंट मायने रखता है. आईएएस बनने से पहले तुषार सुमेरा ने बीए और बीएड की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने असिस्टेंट टीचर की नौकरी की. नौकरी के दौरान ही उन्होंने अपना टारगेट सेट किया कि उन्हें आईएएस बनना है. साल 2012 में उन्होंने UPSC की सिविल सेवा परीक्षा पास की, साथ ही वह रैंक पाकर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भी बने.

गुड़ और चना खाने के होते है ये हैरतअंगेज फायदे, महिलाएं को जरूर जानना चाहिए'

Posted: 12 Jun 2022 06:54 AM PDT

गुड़ और चना खाने के होते है ये हैरतअंगेज फायदे, महिलाएं को जरूर जानना चाहिए'

गुड़ और चना पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसके सेवन से शरीर को अंदर से मजबूती मिलने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है। इसलिए एक्सपर्ट्स द्वारा रोजाना 1 मुट्ठी भुना चना और गुड़ खाने की सलाह दी जाती है। बात अगर महिलाओं की करें तो वे दिनभर काम में लगी रहने के कारण अपनी सेहत का अच्छे से ध्यान नहीं रख पाती है। इसके कारण कई छोटी-छोटी परेशानियों से गुजरना पड़ता है। मगर ये समस्याएं कब कोई गंभीर बीमारी में बदल जाएं इसे कोई बता नहीं सकता है। ऐसे में महिलाओं को रोजाना गुड़ के साथ भुने चनों का सेवन करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इसके सेवन से मिलने वाले फायदों के बारे में…

दिल की बीमारियों से बचाए
रोजाना गुड़-चना खाने से दिल को मजबूती मिलती है। ऐसे में हार्ट अटैक आने व इससे जुड़ी परेशानी से बचाव रहता है।

लिवर रखे हेल्दी
लिवर के मरीजों को लगातार 15 दिनों कर 12 भुने चने के दाने खाने चाहिए। इससे जल्दी रिकवरी होने के साथ शरीर में मजबूती आती है।

खून बढ़ाए
गुड़ और चना आयरन का मुख्य स्त्रोत होते हैं। ऐसे में रोजाना मुट्ठीभर चना और थोड़ा-सा गुड़ खाने से खून की कमी दूर होती है। रातभर भिगे काले चने को सुबह खाना भी फायदेमंद होता है।

नोट– अधिक मात्रा में चने और गुड़ का सेवन करने से भूख ना लगने की परेशानी हो सकती है। ऐसे में इसका बात ध्यान रखें कि रोजाना 1 मुट्ठी ही चनों का सेवन करें।

यूटीआई इंफेक्शन से दिलाए आराम
अक्सर महिलाओं को यूटीआई इंफेक्शन की शिकायत रहती है। ऐसे में गुड़ और भुने चनों का एक साथ सेवन करने से इस समस्या से राहत मिलती है। एक्सपर्ट्स के अनुुसार, चने शरीर में संक्रमण और गंदा पानी सोकने में मदद करते हैं। ऐसे में अच्छी सेहत के लिए महिलाओं को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

वजन करे कंट्रोल
इनमें आयरन, फाइबर, विटामिन होने से वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। बात अगर चने की करें तो इसमें फैट कम करने वाले मॉलिक्यूल्स होने से मोटापे को रोकने के लिए इसका सेवन करना बेस्ट है। साथ ही चीनी की जगह गुड़ यूज करना फायदेमंद रहता है।

पाचन शक्ति बढ़ाए
आजकल बहुत सी महिलाओं को पाचन से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में भुने चने में प्याज, लहसुन व स्वाद अनुसार नमक डालकर तैयार चाट को खाएं। बाद में गुड़ का सेवन किया जा सकता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत होकर पेट से जुड़ी अन्य परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

मासिक धर्म में फायदेमंद
अनियमित पीरि' यड की समस्या से परेशान महिलाओं को गुड़ व चना जरूर खाना चाहिए। इससे माहवारी का साईकिल ठीक होने के साथ इस दौरान पेट दर्द की समस्या से भी आराम रहता है। साथ ही पीरि' यड्स के समय शरीर में से बहुत से हार्मोन्स खून के साथ जाते हैं। ऐसे में गुड़-चना का सेवन करने से इस समस्या से भी राहत मिलती है।

मजबूत मांसपेशियां व हड्डियां
इसमें कैल्शियम, आयरन, फाइबर आदि गुण होते हैं। ऐसे में नियमित रुप से इसका सेवन करने से मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। खासतौर पर वर्कआउट कर रहे लोगों को इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

बच्चों के बेहतर विकास में फायदेमंद
बच्चों की अच्छी ग्रोथ के लिए उनकी डाइट चने और गुड़ शामिल करना बेस्ट ऑप्शन है। इसके सेवन से बच्चे का बेहतर विकास होने के साथ लंबाई बढ़ने में मदद मिलती है। साथ ही पेट में मौजूद कीड़े दूर होकर खाना ठीक से पचाने में मदद मिलती है।

छिलके वाला खाएं चना
अक्सर लोग चने खाने से पहले इसके छिलके उतार देते हैं। मगर ऐसा करने से इसके पोषक तत्व कम हो जाते हैं। ऐसे में इसका भरपूर फायदा लेने के लिए चनों को छिलके के साथ ही खाएं।

ब्लड शुगर को करना है नियंत्रित तो पीये ये वाली चाय

Posted: 12 Jun 2022 06:52 AM PDT

ब्लड शुगर को करना है नियंत्रित तो पीये ये वाली चाय

हम अपने भोजन में लहसुन का उपयोग तो करते ही हैं, जो कि कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लहसुन कई रूपों जैसे- पाउडर, तेल, नमक आदि में उपलब्ध है। जहां एक तरफ लहसुन हमारे खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करता है, तो वहीं दूसरी तरफ ये हमें कई गंभीर बीमारियों से कोसों दूर रखने व बचाने का काम भी करता है।

हालांकि, कई लोगों को लहसुन खाना पसंद नहीं होता है, लेकिन अगर आपके साथ भी ये दिक्कत है तो आप लहसुन की चाय का सेवन कर सकते हैं। ये आपको निरोगी रखने में काफी मदद कर सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

लहसुन की चाय बनाने के लिए आपको एक बर्तन चाहिए, जिसमें पहले तो पीने लायक पानी उबाल लें। इसके बाद इसमें अदरक, काली मिर्च और इसके साथ लहसुन को कूटकर डाल दें। साथ ही अपने स्वाद के हिसाब से इसमें आप नींबू और दालचीनी भी मिला सकते हैं। इसके बाद चाय को कुछ मिनट तक उबलने दें। इसके बाद आपकी लहसुन की चाय तैयार हो जाएगी। इसे छानकर एक कप में रखकर गर्म-गर्म इसका सेवन करें। ये चाय आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काफी मदद कर सकती है।

वैसे जिन लोगों को हाई ब्लड शुगर या फिर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है, उन्हें सामान्य चाय पीने की सलाह नहीं दी जाती। लेकिन इन लोगों के लिए लहसुन की चाय काफी फायदेमंद होती है।

लहसुन की चाय में कैफीन नहीं होता है और इसमें जीवाणुरोधी और एंटीवायरल गुण होते हैं। इसमें दालचीनी और अदरक मिलाने से स्वास्थ्य को ज्यादा लाभ मिलते हैं। इसके अलावा लहसुन की चाय इम्युनिटी को बूस्ट करने का काम भी करती है, और साथ ही ये ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने और चयापचय में सुधार करने के लिए जानी जाती है।

लहसुन टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों में ब्लड शुगर के लेवल को कम करने के लिए जाना जाता है। लहसुन की चाय कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद करती है और डायबिटीज से जुड़े अन्य स्वास्थ्य जोखिमों को कम करने के लिए जानी जाती है।

लहसुन में पाया जाने वाला विटामिन- सी हमारी इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है और हमारे अंगों को स्वस्थ और उनके कामकाज को बनाए रखता है। इसलिए लहसुन वाली चाय पीने की सलाह दी जाती है।

जीरे में होते है कई गुण, इस तरह सेवन करने से होंगे शरीर को लाभ

Posted: 12 Jun 2022 06:51 AM PDT

जीरे में होते है कई गुण, इस तरह सेवन करने से होंगे शरीर को लाभ

कोरोना के समय में काफी लोगों ने खुद को फिट रखने के लिए कई तरह के योगासन, एक्सरसाइज और एरोबिक्स किए. इस दौरान लोगों के लिए सबसे पहली प्राथमिकता थी स्वस्थ रहना और उसके लिए बहुत जरूरी था अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत रखना. अगर इस दौरान कोई बीमारी से पीड़ित हो तो उसे सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ जाता है. हमारे डॉक्टर्स भी अपने इम्यून सिस्टम को बढ़ाने की लगातार सलाह दे रहे थे.

इसके लिए आपको विटामिन-सी युक्त चीजों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए. इसके साथ ही एक्सरसाइज भी बहुत जरूरी है. अगर आपका अमियून सिस्टम मजबूत रहता है तो इससे आपको बीमारियां नहीं होने पातीं. इसका खतरा हमेशा कम हो जाता है. अगर आप भी अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत रखना चाहते हैं, तो जीरा पानी का सेवन कर सकते हैं. लोग जीरा-पानी का सेवन अपना वजन कम करने के लिए करते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर इस बारे में हुई शोध क्या कहती है?

हाल ही में हुई एक शोध में जीरा के फायदे के बारे में बताया गया है. जीरा घाव और जख्म में एंटीसेप्टिक की तरह काम करता है. इसके सेवन से आपका पाचन तंत्र बहुत मजबूत होता है. साथ ही शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है. इसमें कई सारे एंटीकार्सिनोजेनिक गुण पाए जाते हैं, जो पेट और लिवर में होने वाले ट्यूमर्स के खतरे को कम करने में मददगार होते हैं. इससे आपका इम्यून सिस्टम बी काफी मजबूत होता है. इस शोध में ये भी बताया गया है कि जीरा का सेवन करने से आपका यूरिन फ्लो भी बढ़ जाता है.

कैसे करें जीरा का सेवन?
अगर आप अपना इम्यून सिस्टम मजबूरत करना चाहते हैं तो रोज रात में सोने से पहले एक गिलास पानी में आधा चम्मच जीरा डालकर रखें. अगले दिन सुबह-सुबह खाली पेट इस जीरे के पानी का सेवन करें और साबूत जीरे को चबाकर खा जाएं. बता दें कि, जीरा पानी पीने से आपका इम्यून सिस्टम बहुत मजबूत होता है. जीरे से होने वाला एक फायदा ये भी है कि इससे आपका फैट भी बर्न होता है, जो आपका वजन कम करने में काफी सहायक होता है

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए घर में लगाए ये तस्वीरे

Posted: 12 Jun 2022 06:48 AM PDT

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए घर में लगाए ये तस्वीरे

घर ऑफिस या दुकानों को सजा कर रखना सभी को पसंद होता है और इसके लिए हम विभिन्न प्रकार के साथ सजावट के सामान पेंटिंग्स और तस्वीरें खरीदते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा की दीवारों पर लगी तस्वीर पेंटिंग्स आपके दुर्भाग्य और दुख का कारण बन सकती है।

वास्तु के अनुसार दीवारों पर लगी तस्वीरें पेंटिंग्स का हमारे जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। वास्तु के अनुसार तस्वीरें जिस भाव से जुड़ी होंगी वैसा ही प्रभाव वहां रहने वाले लोगों के जीवन पर पड़ता है।
तस्वीरें सकारात्मक तथा नकारात्मक दोनों प्रभाव डालती है बस आपको यह ध्यान रखना है कि कौन सी प्रकार की तस्वीरें सकारात्मक प्रभाव डालती हो और कौन सी तस्वीर नकारात्मक प्रभाव डालती है।

अगर आप जानना चाहते हैं कि कौन सी तस्वीर लगाने से घर में सुख समृद्धि बढ़ती है और सकारात्मक प्रभाव पड़ता है तो आगे पढ़िए—-

हरे भरे वृक्ष फूलों वाले तस्वीर
हरे भरे वृक्ष फल फूल यह सब का प्रतीक होते हैं। इस तरह की तस्वीर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है जो हमारे लिए बहुत अच्छी होती है इसी तरह की पेंटिंग्स और तस्वीरों को इस तरह की पेंटिंग्स और तस्वीरों को टांगने का सबसे सी जगह पूर्व एवं उत्तर की दीवार होती है।

घर के सदस्यों की हंसते हुए तस्वीर
वास्तु शास्त्र के अनुसार लोगों की हंसते हुए खिलखिलाते हुए चेहरे की तस्वीर सकारात्मकता लाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि निर्मल लोगों के चित्र वह हंसते हुए लोगों के चित्र सकारात्मकता का प्रभाव डालते हैं इससे घर में खुशहाली बनी रहती है लोगों के बीच मनमुटाव नहीं होता है ।

प्राकृतिक नदी झरने वाले तस्वीर
नदी झरने बहते हुए पानी के सुंदर चित्र उत्तर पूर्व दिशा में लगानी चाहिए जब बहुत ही सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करती है। घर में कलेश तथा घर के सदस्यों गुस्से से लड़ाई नहीं होती है और सब के बीच प्यार बना रहता है ।

कुबेर लक्ष्मी जी की तस्वीरें
यदि आपके घर में आर्थिक तंगी रहती है कभी बरकत नहीं होता है दरिद्रता बनी रहती है तो आपको अपने घर में कुबेर तथा लक्ष्मी जी की तस्वीर लगानी चाहिए।

तस्वीरें जो नकारात्मक प्रभाव डालती है गलती से भी ना लगाएं
1. भड़कीले रंग की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए।
2. मांसाहारी जानवरों की तस्वीरें कठोरता डरावने लालच का प्रतीक जैसी तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए।
3. युद्ध से रक्तरंजीत दृश्य सूखा उजाड़ लैंडस्केप सूखे पेड़ पौधों की तस्वीरें कभी घर पर दुकान कार्यालय पर नहीं लगानी चाहिए।

जानिए कौन-कौन से पौधे घर मे लगाने से चमक उठेगी आपकी किस्मत

Posted: 12 Jun 2022 06:46 AM PDT

जानिए कौन-कौन से पौधे घर मे लगाने से चमक उठेगी आपकी किस्मत

भारतीय संस्कृति में वृक्षों का अपना महत्वपूर्ण स्थान रहा है, विश्व में बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के पीछे एक बड़ा कारण है लगातार हो रही पेड़ों की कटाई। पेड़ लगाने से हरियाली रहती है और प्रदूषण भी कंट्रोल में रहता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पेड़ ऐसे भी होते हैं जो आपकी किस्मत तक बदल सकते हैं। वैसे तो वास्तु शास्त्र में बहुत सारे पेड़ घर के लिए शुभ है लेकिन कुछ पेड़ पौधे घर के आंगन में लगाना अशुभ फल देते हैं।

वास्तु शास्त्र में यह बताया गया है कि कुछ पेड़ों का लगाना बहुत ही शुभ होता है और सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करती है और यह आपके जीवन में खुशहाली सुख शांति समृद्धि लाती है तो चलिए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार घर में कौन-कौन से पेड़ लगाने चाहिए।

अशोक का पेड़
हिंदू धर्म में अशोक के वृक्ष को बहुत ही शुभ और लाभकारी माना गया है अशोक अपने नाम के अनुसार अशोक को दूर करने वाला और प्रसन्नता देने वाला वृक्ष है वास्तु के माने तो अशोक का पेड़ घर या उसके आसपास लगे हुए अन्य शुरू पेड़ों का दोष समाप्त करता है।

मनी प्लांट
मनी प्लांट का पौधा घर में सुख लाता है धन प्राप्ति के साथ इसके सुंदर बड़े पत्ते मन को खुश रखते हैं लेकिन इस बात का ध्यान जरूर रखें कि इसका बेल नीचे की ओर ना जाकर सदा ऊपर की ही और जानी चाहिए।

परिजात
ऐसा माना जाता है कि समुद्र मंथन से परिजात का वृक्ष निकला था इसके फूलों को भगवान पर चढ़ाने से स्वर्ण दान का पुण्य मिलता है और इसे घर में होने से सारे देवता की कृपा बनी रहती है।

अश्वगंधा
ऐसा माना गया है कि अश्वगंधा लगाने से घर को वास्तु दोष समाप्त हो जाता है रंग बिरंगे फूलों वाले छोटे पौधे जगह भी नहीं घेरते और घर का वास्तु भी अच्छा रखते है।

बरगद केले का वृक्ष
वास्तु की नजर से बरगद का वृक्ष बहुत ही शुभ दाई होता है किसी भी घर में पूर्व की दिशा में अगर बरगद का पेड़ हो तो वह बहुत ही शुभ माना जाता है और केला भी एक दिव्य गुणों से बड़ा पौधा है लेकिन फलदार पौधा होने के साथ-साथ सुख और शांति का संकेत भी देता है हिंदू धर्म के अनुसार भगवान विष्णु का वास होता है

कृष्णकांता
कांता बेल रूपी पौधा होता है जिसमें नीले रंग के सुंदर सुंदर फूल होते हैं इस बेल को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है इस बेल को घर में लगाने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।

तुलसी
सनातन धर्म में तुलसी के पौधों का बहुत विशेष महत्व है अगर आपके घर में किसी भी तरह की नेगेटिव एनर्जी है तो तुलसी का पौधा उसे समाप्त कर सकता है और इसके साथ ही इसमें बहुत से औषधीय गुण भी होते हैं।

दुबी
दूबी के पौधे को देवी का रूप माना गया है इसकी पूजा के सुख संपत्ति संतान की प्राप्ति होती है रूबी गणेश जी को अतिप्रिय तथा गणेश जी की पूजा में डूबी का होना अत्यंत आवश्यक माना जाता है।

घर मे तुलसी के पौधे का मुरझाना इन बुरी घटनाओं की ओर करता है इशारा

Posted: 12 Jun 2022 06:44 AM PDT

घर मे तुलसी के पौधे का मुरझाना इन बुरी घटनाओं की ओर करता है इशारा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना गया है। प्रत्येक हिंदू परिवार के घर में तुलसी का एक पौधा जरूर होता है। सभी पवित्र अनुष्ठान, त्योहार, पूजा-पाठ में तुलसी के पत्तों का विशेष महत्व है।

घरों में तुलसी के पौधे की उपस्थिति एक वैद्य समान तो होती है,साथ ही तुलसी घर के वास्तु दोष को भी दूर करने में सक्षम है। जन्म से मृत्यु तक के सभी कार्यों में काम आती है तुलसी। हमारे शास्त्र में भी तुलसी के गुणों से भरे पड़े हैं।

वास्तु में बताया गया है कि तुलसी का पौधा सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करता है और वैसा ही प्रभाव उस घर में रहने वालों पर भी डालता है। रोजाना सुबह तुलसी में जल चढ़ाने से बहुत सारे वास्तु दोष दूर होते हैं। तथा वास्तु दोष वाले जगहों पर ही तुलसी का पौधा रखना चाहिए और यह शनि और मंगल दोष को ख़त्म करने में हमारी सहायता करता है।
लेकिन यदि अचानक आपके घर की तुलसी अच्छे देखरेख के बावजूद मुरझाने लगे और मर जाए तो यह एक अशुभ संकेत है।

तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
1.तुलसी के पौधे के लिए पूर्व, उत्तर तथा उत्तर-पूर्व दिशा का चयन करना चाहिए इससे सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है और नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है।

2.अगर आपकी तुलसी मुरझा गई है और मर गई है तो उसे घर में ना रखें किसी नदी में विसर्जित कर दें।

3.तुलसी का पौधा किचन के आसपास रखना बहुत ही शुभ होता है। इससे घर के लोगो के बीच मेल जोल बना रहता है।

4.अगर आप एक से ज्यादा तुलसी का पेड़ एक ही गमले में लगा रहे हैं तो ध्यान रखें कि उस ऑड नंबर 3,5, 7,9 के रूप में लगाएं।

5.कुछ लोग तुलसी के पौधे को घर के आंगन के बिल्कुल बीचो-बीच रख देते हैं लेकिन ऐसा करना वास्तु शास्त्र में गलत बताया गया है तुलसी के पौधे को हमेशा घर के किसी कोने में ही रखना चाहिए।

6.तुलसी को हिन्दू धर्म में देव तुल्य माना गया है इसलिए कभी भी तुलसी के आसपास गंदगी ना रखें,साफ-सुथरी जगह पर ही लगाएं।

7.तुलसी के पत्तों का नियमित सेवन आपको बहुत सारी बीमारियों से भी बचा सकता है। रास्ते भटके बच्चो को भी रोजाना इसके पत्तो का सेवन कराना चाहिए।

8.तुलसी के पौधे और शालिग्राम का रोज सुबह नियमित रूप से अभिषेक किया जाए तो इससे वास्तु दोष समाप्त होता है।

साउथ अफ्रीका को अकेले धूल चटा सकता है ये महान खिलाड़ी, लेकिन कोच द्रविड़ ने मौका नहीं देना चाहते

Posted: 12 Jun 2022 06:42 AM PDT

साउथ अफ्रीका को अकेले धूल चटा सकता है ये महान खिलाड़ी, लेकिन कोच द्रविड़ ने मौका नहीं देना चाहते

जैसा कि आप सभी जानते हैं 9 जून को दक्षिणा सर्किल आफ खेलने गया पहले टी20 मैच में भारत को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा अब भारतीय टीम 0-1 से इस सीरीज में पीछे चल रही है पहले T20 मैच में भारतीय टीम की तरफ से काफी ज्यादा खराब गेंदबाजी देखने को मिली ऐसे में भारतीय टीम को दूसरे मैच में अपनी गेंदबाजी में सुधार करने की बहुत ज्यादा जरूरत है अभी भारतीय टीम को और 4 मैच खेलने हैं जिसमें किसी भी हाल में तीन मैच जीत कर दिखाने होंगे ऐसे में एक घातक गेंदबाज सामने उभर कर आया है जो दक्षिण अफ्रीका को धूल चटा सकता है लेकिन इसे पूरे सीरिज के लिए बाहर कर दिया गया है

इस गेंदबाज को नहीं दिया गया मौका
टीम इंडिया के घातक तेज गेंदबाज उमरान मलिक को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज के लिए पहली बार टीम इंडिया का हिस्सा बनाया गया है इमरान मलिक आईपीएल में सबसे तेज गति से इन बाजी करने वाले बल गेंदबाज रहे हैं लेकिन वह पूरे सीरीज के लिए भारतीय टीम से बाहर रहना पड़ सकता है खुद को इस राहुल द्रविड़ ने कहा कि उन्हें अभी खेलने के लिए और इंतजार करना पड़ेगा कोच राहु धवन के अनुसार उमरान मलिक पूरे सीरिज के लिए बाहर बैठ सकते हैं

आईपीएल में किया था शानदार प्रदर्शन
उमरान मलिक ने आई पी एल 2022 में बेहद शानदार तरीके से गेंदबाजी करके दिखाई थी उन्होंने 150 किलोमीटर प्रति रफ्तार की गेंद फेंकने के बाद सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था और पूरे क्रिकेट की दुनिया में छा गए थे वह आईपीएल में सबसे तेज गेंदबाज बन कर भी सामने आए हैं इमरान मलिक के खतरनाक प्रदर्शन के बाद ही है इमर्जिंग प्लेयर का अवार्ड भी दिया गया था इसके बाद ही ने पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया पहला t20 में नहीं दिया गया था मौका

बता दे कि इमरान मलिक को साउथ अफ्रीका खिलाफ हुए पहले T20 मैच में मौका नहीं दिया गया था साथ ही ने प्लेइंग इलेवन में भी शामिल नहीं किया गया था उनके अलावा भारतीय टीम में हर्षल पटेल भुनेश्वर कुमार और आवेश खान जैसे तेज गेंदबाजों को भी जगह नहीं मिली थी वही स्पिनर गेंदबाज के तौर पर युजवेंद्र चहल को शामिल किया गया था रविवार को भारतीय टीम दूसरे T20 के लिए मैदान पर उतरेगी


Post Bottom Ad

Pages