Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, July 17, 2022

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


HARIYALI TEEJ 2022- SHUBH MUHURT OR VIDHI, हरियाली तीज का शुभ मुहूर्त और विधि

Posted: 17 Jul 2022 08:59 AM PDT

सावन माह की तीज को हरियाली तीज कहते है। हरियाली तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की की पूजा की जाती है। इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं। हरियाली तीज शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। 

HARIYALI TEEJ 2022 हरियाली तीज कब है

हरियाली तीज का त्यौहार भगवान शिव व माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक है। इस दिन महिलाएं माता पर्वती की पूजा करती है। सुखी विवाहित जीवन के लिए प्रार्थना करती हैं। इस दिन महिलाएं नए कपड़े पहनती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं। हरियाली तीज का त्योहार 31 जुलाई 2022, रविवार के दिन मनाया जाएगा। 

हरियाली तीज का शुभ मुहूर्त, पूजा का समय और विधि

हरियाली तीज के पंद्रह दिन बाद आती है, उसे बड़ी तीज कहा जाता है। आइए जानते हैं हरियाली तीज का शुभ मुहूर्त, पूजा का समय और विधि।

हरियाली तीज रविवार, जुलाई 31, 2022 को

तृतीया तिथि प्रारम्भ - जुलाई 31, 2022 को सुबह 02 बजकर 59 मिनट पर शुरू
तृतीया तिथि समाप्त - अगस्त 01, 2022 को सुबह 04 बजकर 18 मिनट पर खत्म

MANIT BHOPAL हाईकोर्ट में हारा, कविता को नौकरी भी मिली और 7 साल का आधा वेतन भी

Posted: 17 Jul 2022 08:30 AM PDT

भोपाल
। Maulana Azad National Institute of Technology मैनेजमेंट का एक डिसीजन हाई कोर्ट में गलत साबित हुआ। 7 साल लंबी लड़ाई के बाद कविता डहरवाल के पक्ष में फैसला सुनाया गया। मैनिट भोपाल ने उन्हें व्याख्याता के पद से बर्खास्त कर दिया था। हाईकोर्ट ने ना केवल उन्हें उनकी नौकरी वापस दी बल्कि 7 साल का आधा वेतन देने का भी आदेश दिया। 

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में 7 साल लंबी लड़ाई के बाद सरकारी नौकरी मिली

भोपाल की कविता डहरवाल की ओर से 2015 में यह याचिका दायर की गई। कोर्ट को बताया गया कि उसकी नियुक्ति 10 अगस्त, 2008 को मैनिट में व्याख्याता पद पर हुई।नियमानुसार उसके पास इस पद के लिए निर्धारित समस्त योग्यताएं थीं। इसके बावजूद 27 जून, 2011 को उसे एक शोकाज नोटिस जारी किया गया। इसमें कहा गया कि उसके पास निर्धारित योग्यता नहीं थी और तथ्य छिपाकर गलत तरीके से उसने नियुक्ति हासिल की। 

कविता ने बताया कि उन्होंने कारण बताओ नोटिस का जवाब दिया लेकिन उनके जवाब पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। 5 मार्च 2015 को याचिकाकर्ता की नियुक्ति को निरस्त करते हुए, बर्खास्त कर दिया। लोढ़ा कमेटी और न्यायमूर्ति एमए सिद्दीकी कमेटी की जांच रिपोर्ट के हवाले से यह आदेश जारी किया गया। 

सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि याचिकाकर्ता को जिस योग्यता सूची का हवाला देकर बर्खास्त किया गया, वह 2002 में संशोधित हो चुकी थी। संशोधित योग्यता सूची के तहत सभी निर्धारित योग्यता याचिकाकर्ता के पास थी। लिहाजा बर्खास्तगी का उक्त आदेश गलत है। 

सरकार का पक्ष असिस्टेंट सालिसिटर जनरल पुष्पेंद्र यादव ने रखा। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद न्यायमूर्ति नन्दिता दुबे की एकलपीठ ने डिसीजन सुनाया कि याचिकाकर्ता लेक्चरर पद के लिए निर्धारित योग्यता रखती थी, फिर भी उसे पुरानी योग्यता सूची के आधार पर बर्खास्त कर दिया गया। इसकी उसे सूचना भी नहीं दी गई। कोर्ट ने निर्देश दिए कि छह सप्ताह के अंदर याचिकाकर्ता को नौकरी पर वापस लिया जाए। उसे बर्खास्तगी की अवधि का आधा वेतन भी दिया जाए।

HARIYALI AMAVASYA 2022- हरियाली अमावस्या कब है

Posted: 17 Jul 2022 08:11 AM PDT

HARIYALI AMAVASYA-
श्रावण मास की अमावस्या को हरियाली अमावस्या, सावन अमावस्या और श्रावणी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का प्रारंभ 28 जुलाई गुरुवार को है

हरियाली अमावस्या के दिन पेड़ लगाने का विधान होता है। भारतीय धर्मों में एक वृक्ष को सौ पुत्रों के समान माना गया है। हरियाली अमावस्या के दिन पितरों की संतुष्टि के लिए पेड़ लगाने का विधान होता है। आंवला और तुलसी में भगवान विष्णु का निवास माना जाता है। बेल, बरगद में भगवान शिव का निवास माना जाता है, कमल में महालक्ष्मी का निवास माना जाता है। जामुन का फल धन दिलाता है ,बरगद का पेड़ ज्ञान पाकड़ का पेड़ सुयोग्य पत्नी, बबूल- पापों का नाश करता है। अशोक को शोक मिटाने वाला वृक्ष माना जाता है। तेंदू का वृक्ष कुल में वृद्धि करता है।

ग्रहों को खुश करने के लिए लगाएं पेड़- पौधे और करें उनकी पूजा 

सूर्य-आक,चंद्र, पलाश, मंगल -ख़ादिर बुध -दूव, बृहस्पति -केला,शुक्र -गूलर शनि- शमी का पौधा लगाए।

BHOPAL में दिग्विजय सिंह दूसरा चुनाव भी हार गए- NEWS TODAY

Posted: 17 Jul 2022 07:59 AM PDT

भोपाल
। कांग्रेस पार्टी में दिग्विजय सिंह का कद भले ही बढ़ गया हो परंतु मध्यप्रदेश में नगर निगम, नगर पालिका के चुनाव परिणाम उनकी हस्ती को कमजोर करते दिखाई दे रहे हैं। लोकसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह हार गए थे। महापौर चुनाव में उनकी प्रत्याशी विभा पटेल चुनाव हार गई। एक प्रकार से कहा जाए तो भोपाल नगर निगम का चुनाव दिग्विजय सिंह हार गए। 

पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस पार्टी में राष्ट्रीय स्तर के नेता दिग्विजय सिंह 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए भोपाल आए थे। तमाम कोशिशों के बावजूद जीत नहीं पाए लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। भोपाल में ही जम गए। भोपाल की पॉलिटिक्स करते हैं। भोपाल शहर के चप्पे-चप्पे पर दिग्विजय सिंह के समर्थक मौजूद हैं। कुल मिलाकर कांग्रेस पार्टी में दिग्विजय सिंह भोपाल के नेता बन गए हैं। 

नगर निगम महापौर चुनाव में दिग्विजय सिंह ने विभा पटेल को कांग्रेस पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया। बताने की जरूरत नहीं है कि विभा पटेल को टिकट भी दिग्विजय सिंह के नाम पर मिला था और चुनाव भी दिग्विजय सिंह के नाम पर ही लड़ा गया। मैदान में दिग्विजय सिंह की टीम थी। इसलिए कहा जा रहा है कि भोपाल में दिग्विजय सिंह दूसरा चुनाव हार गए।

MP NEWS- राजगढ़ में दिग्विजय सिंह, बोले तो खेल खत्म, 15 में से 3

Posted: 17 Jul 2022 07:39 AM PDT

भोपाल।
पूरे भारत में दिग्विजय सिंह एक नेता है। मध्यप्रदेश में राधौगढ़ के राजा लेकिन राजगढ़ में दिग्विजय सिंह को दाता कहा जाता है। कहते थे कि राजगढ़ में चुनाव लड़ना तो दूर की बात दिग्विजय सिंह की मर्जी के बिना भाजपा के नेता टिकट भी नहीं मांगते थे। आज उसी राजगढ़ नगर पालिका में 15 वार्डों में से केवल 3 वार्डों में कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव जीत पाए हैं। 

राजगढ़ नगर पालिका के चुनाव परिणाम आ चुके हैं। 15 वार्डों की इस नगर पालिका में 12 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार जीत दर्ज कराई है। कांग्रेस पार्टी 3 सीटों पर सिमट कर रह गई। मोटे तौर पर देखा जाए तो यह आंकड़े मध्य प्रदेश की राजनीति को कतई प्रभावित नहीं करते लेकिन थोड़ा गौर से देखेंगे तो समझ में आएगा कि दिग्विजय सिंह और उनके परिवार की नींव हिल गई है। 

कुछ सालों पहले तक यहां दिग्विजय सिंह का ऐसा प्रभाव हुआ करता था कि भारतीय जनता पार्टी को प्रत्याशी ही नहीं मिलते थे। भाजपा के कार्यकर्ता चुनाव लड़ने को तैयार ही नहीं होते थे। फिर दिग्विजय सिंह की तरफ से इशारा होता था और भाजपा के कुछ नेता लोकतंत्र की औपचारिकता पूरी करने के लिए पार्टी का मैंडेट लेकर नामांकन फॉर्म जमा कर दिया करते थे। 

इस बार के चुनाव परिणाम ने पूरा चित्र ही बदल दिया है। मानव राजगढ़ में दिग्विजय सिंह और उनके परिवार का नामोनिशान ही ना बचा हो। शायद दिग्विजय सिंह को इसकी जानकारी पहले ही हो गई थी। इसीलिए, राजा साहब 2019 में भोपाल शिफ्ट हो गए। 

GWALIOR चुनाव परिणाम पर क्या कहेंगे, महाराज गद्दार या क्यों किया नजरअंदाज

Posted: 17 Jul 2022 07:06 AM PDT

ग्वालियर
। नगर निगम महापौर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को शर्मनाक शिकस्त का सामना करना पड़ा। कांग्रेस की शोभा सिकरवार ने भाजपा की सुमन शर्मा पराजित कर दिया। बात सिर्फ इतनी सी नहीं है बल्कि यहां से शुरू होती है। 57 साल के इतिहास में पहली बार ग्वालियर में भाजपा का महापौर नहीं होगा। यह काफी महत्वपूर्ण बात है। सवाल यह है कि लोग क्या कहेंगे। महाराज ने गद्दारी की या फिर महाराज को नजरअंदाज क्यों किया। 

महाराज को नजरअंदाज करना भारी पड़ जाए

कह सकते हैं कि ग्वालियर ज्योतिरादित्य सिंधिया को नजरअंदाज करना भाजपा के लिए भारी पड़ गया। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सुमन शर्मा को टिकट देने से मना किया था। ग्वालियर महापौर की सीट बचाने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया सब कुछ छोड़ छाड़ कर अचानक मुंबई से भोपाल आ गए थे, लेकिन उनकी बात किसी ने नहीं सुनी। नतीजा सामने। 

महाराज की गद्दारी के कारण भाजपा हारी

कहा तो यह भी जा सकता है कि टिकट वितरण में ज्योतिरादित्य सिंधिया की मर्जी नहीं चली इसलिए ग्वालियर में सिंधिया समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के लिए काम नहीं किया। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी ग्वालियर में वैसा जोर नहीं लगाया जैसा कि लगाना चाहिए। औपचारिकता के लिए उनके समर्थक विधायक एवं मंत्री प्रत्याशी के साथ जनसंपर्क करते दिखाई देते रहे। यदि सिंधिया अपना 100% योगदान देते तो ग्वालियर में भाजपा को हार का सामना नहीं करना पड़ता। 

एक एंगल यह भी है

ग्वालियर के चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो तीसरा एंगल में दिखाई देता है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रुचि गुप्ता का वोट शेयर काफी प्रभावशाली है। कहने की जरूरत नहीं कि जिस प्रकार सपा और बसपा के प्रत्याशी कांग्रेस का वोट बैंक कमजोर करते हैं ठीक उसी प्रकार आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भाजपा का वोट बैंक कमजोर करते हैं। यदि मैदान में AAP ना होती तो भाजपा की जीत सुनिश्चित थी। 

MP NEWS- 15 वार्ड की एक नगर पालिका में 10 निर्दलीय जीते, कांग्रेस 00

Posted: 17 Jul 2022 06:22 AM PDT

भोपाल।
मध्यप्रदेश में नगर पालिका के चुनाव परिणाम जनता का मूड बता रहे हैं। एक नगरपालिका ऐसी है जिसके 15 वार्डों में से 10 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। कांग्रेस का तो सूपड़ा साफ हो गया। एक भी कैंडिडेट नहीं जीता। 

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले की वारासिवनी नगर पालिका में मध्य प्रदेश के सबसे चौंकाने वाले चुनाव परिणाम आए हैं। इस नगर पालिका में कुल 15 वार्ड हैं। इनमें से 10 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीत गए हैं। शेष 5 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। कांग्रेस पार्टी का तो सूपड़ा साफ हो गया। एक भी प्रत्याशी चुनाव नहीं जीता। 

वारासिवनी नगर पालिका चुनाव परिणाम के सबक

जनता का मूड बदल गया है। मध्यप्रदेश में अब केवल दो विकल्प नहीं रहे। यदि भाजपा और कांग्रेस के नेता किसी गुप्त समझौते के तहत टिकट वितरण करेंगे तो जनता विकल्प का चुनाव कर सकती है। सिंगरौली महापौर के अलावा मध्य प्रदेश के कई जिलों में आम आदमी पार्टी के पार्षद भी चुनाव जीत गए हैं। तीसरी ताकत का उदय हो रहा है। 

GWALIOR के हजारेश्वर महादेव, एक शिवलिंग में 1155 ज्योर्तिलिंग

Posted: 17 Jul 2022 06:14 AM PDT

ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक अनूठा शिवलिंग है हजारेश्वर महादेव शिवलिंग। इसे चमत्कारिक भी माना जाता है और यही कारण है कि दर्शन और पूजन के लिए यहां शिवभक्तों का तांता लगा रहता है। सावन मास में यहां अभिषेक करने का विशेष महत्व बताया गया है। इसलिए इन दिनों मंदिर में भक्तों का मेला सा लग रहा है।

गेंडेवाली सड़क पर रामकुई में हजारेश्वर महादेव मंदिर स्थित है। मंदिर में स्थापित महादेव की पिंडी का आकार बड़ा होने से इसे मोटेश्वर महादेव के नाम से भी जाना जाता है। सावन के महीने में ग्वालियर चंबल अंचल के शिवपुरी, श्योपुर, दतिया, भिण्ड और मुरैना जिले से बड़ी संख्या में शिवभक्त यहां पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। हजारेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण पंडित ज्वाला प्रसाद पचौरी के पूर्वजों ने कराया था। यहां एक अनोखा शिवलिंग स्थापित है। मंदिर में स्थित शिवलिंग की ऊंचाई 6 फीट से अधिक है। शिवलिंग देखने में बेहद आकर्षक हैं। इसे जो भी देखता है हैरान रह जाता है। खास बात यह है कि मंदिर में एक शिवलिंग में बने 1155 ज्योर्तिलिंग और 55 शिवमुख भक्तों के आकर्षण का केन्द्र हैं।

हजारेश्वर महादेव मंदिर को लेकर मान्यता है कि यहां का शिवलिंग चमत्कारिक है। मंदिर में बने 1155 शिवलिंग और 55 शिवमुखों का अभिषेक करने से हर मनोकामना पूरी होती है। इसी वजह से विशेष रूप से सावन मास में अभिषेक करने यहां दूर—दूर से शिवभक्त आते हैं।

नवनियुक्त शिक्षकों की पोस्टिंग ग्रामीण क्षेत्रों में होनी चाहिए: अध्यापक संघ- MP NEWS

Posted: 17 Jul 2022 06:04 AM PDT

भोपाल
। मध्यप्रदेश शासकीय अध्यापक संघ ने मांग की है कि नवनियुक्त शिक्षकों की पोस्टिंग ग्रामीण क्षेत्रों में होनी चाहिए, क्योंकि वहां पर शिक्षकों की सबसे ज्यादा कमी है और अतिथि शिक्षक भी नहीं मिलते। 

नवनियुक्त शिक्षकों की CM RISE पदस्थापना पर आपत्ति

शासकीय अध्यापक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष उपेंद्र कौशल ने नवनियुक्त शिक्षकों की सीएम राइज स्कूलों में पदस्थापना पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इसके कारण मध्य प्रदेश में जिला स्तर पर शैक्षणिक तंत्र का संतुलन बिगड़ रहा है। प्रांत अध्यक्ष राकेश दुबे ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर नवनियुक्त शिक्षकों की सीएम राइज स्कूलों में पदस्थापना पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। 

अधिकारियों का फोकस केबल सीएम राइज स्कूल पर 

शासकीय अध्यापक संघ के नेताओं ने कहा कि शिक्षण सत्र प्रारंभ होने पर जिलों कलेक्टर एवं प्रशासनिक अधिकारी सभी शासकीय विद्यालयों पर ध्यान देते थे परंतु इस साल सबका ध्यान केवल सीएम राइज स्कूलों पर ही है। इसके कारण शेष शासकीय स्कूलों की व्यवस्था गड़बड़ होती जा रही है। 

जबलपुर संभाग के कर्मचारियों के लिए जीपीएफ अदालत- MP karmchari news

Posted: 17 Jul 2022 05:47 AM PDT

जबलपुर
। शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों की सामान्य भविष्य निधि की समस्याओं, गलत प्रविष्टि और कटौती से संबंधित शिकायतों का निराकरण करने के लिये प्रधान महालेखाकार लेखा एवं हकदारी, द्वितीय मध्यप्रदेश ग्वालियर की पहल पर प्रदेश में पहली बार जीपीएफ अदालत हो रही है। 

जबलपुर संभाग के सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए

यह जीपीएफ अदालत जबलपुर में मानव भवन, स्मार्ट सिटी कार्यालय में 21 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लगेगी। जबलपुर संभाग के सरकारी अधिकारी-कर्मचारी जीपीएफ से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिये इस अदालत में अपना पक्ष रख सकेंगे। उन्हें अपनी शिकायतों से संबंधित सभी पत्राचार, सत्यापित पासबुक एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज सहित उपस्थित होना होगा।

प्रधान महालेखाकार ग्वालियर ने जबलपुर के सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों से आहवान किया है कि वे जीपीएफ अदालत में उपस्थित होकर अपनी जीपीएफ संबंधी समस्याओं का निराकरण करवाये।

GWALIOR NEWS- अचलेश्वर महादेव की दर्शन व्यवस्था, दोपहर को भी बंद नहीं होंगे पट

Posted: 17 Jul 2022 05:28 AM PDT

ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में शिवभक्तों के लिए सोमवार को भगवान अचलनाथ के दर्शनों के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। सोमवार की तड़के 3 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए पट खोल जाएंगे और पट दोपहर को भी बंद नहीं होंगे। 

मंदिर के गर्भगृह में अफरा-तफरी नहीं मचे। श्रद्धालु पूरे श्रद्धा-भाव के साथ आराम से भगवान अचलनाथ दर्शन कर बेलपत्र व पुष्प अर्पित कर सकें, इसके लिए सेवादार भी मौजूद रहेंगे। मंदिर के चारों द्वार खोल दिए जाएंगें। श्रद्धालु एक गेट से दर्शन करने के लिए प्रवेश करेंगे। दूसरे गेट से निकलेंगे। 

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गर्भगृह में सीसीटीवी कैमरे और लगाए जा रहे हैं। सोमवार को अचलेश्वर मंदिर को किसी को भी अभिषेक करने की अनुमति नहीं दी गई है। अचलेश्वर मंदिर सावन पहले सोमवार को काफी संख्या में शिवभक्तों के दर्शनों के लिए पहुंचने की संभावना हैं। दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए अचलेश्वर मंदिर पर नई व्यवस्था बनाईं गईं है। 

मंदिर के आफिस की दिशा वाले गेट पर बैरीकेट्स लगाकर दो गेट बनाए जाएंगे। इन दोनों गेटों से श्रद्धालु दर्शनों के लिए प्रवेश कर सकेंगे। इन  गेटों से दर्शन करने के लिए जाने वाले श्रद्धालु राइट साइड नंदी महाराज वाले पास वाले गेट से निकल सकेंगे। श्रीराम दरबार के साइड वाले गेट से प्रवेश करने वाले श्रद्धालु भगवान अचलनाथ के दर्शन करने के बाद सड़क की तरफ वाले गेट से निकल सकेंगे।

मध्य प्रदेश मानसून- 25 जिलों में भारी वर्षा होगी- MP WEATHER FORECAST

Posted: 17 Jul 2022 04:11 AM PDT

भोपाल
। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम का पूर्वानुमान एवं किसान मौसम बुलेटिन के अनुसार मध्य प्रदेश के 25 जिलों में भारी वर्षा होगी। जिसके कारण बरसाती नदी नालों में बाढ़ की स्थिति बन सकती है। यह खतरा 20 जुलाई 2022 तक बना रहेगा। 

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान- इन जिलों के लिए भारी वर्षा का येलो अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, शाजापुर, आगर, इंदौर, धार, देवास, खरगौन, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, जबलपुर, छिंदवाडा, सिवनी, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, मण्डला एवं बालाघाट जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होगी। जिसके कारण आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है। बरसाती नदी नालों में कुछ समय के लिए बाढ़ की स्थिति निर्मित हो सकती है। 

मध्य प्रदेश मौसम समाचार- कहां कितनी बारिश हुई 

पिछले 24 घन्टो के दौरान प्रदेश के रीवा एवं जबलपुर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानो पर शहडोल, ग्वालियर चंबल एवं सागर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर तथा भोपाल, उज्जैन, इंदौर एवं नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कुछ स्थानो पर वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा वारासिवनी 11 सेंटीमीटर, लॉजी 9 बालाघाट 7 रीवा, धनौरा, लालबर्रा 6, बरघाट, केवलारी, किरनापुर 5 बिरसिंहपुर, अजयगढ, मोहगॉव, मावई एवं सबलगढ 4 सेंटीमीटर दर्ज की गई।

RDVV NEWS- यूजी में एडमिशन की तारीख बढ़ी

Posted: 17 Jul 2022 01:14 AM PDT

जबलपुर। 
मध्यप्रदेश के जबलपुर में स्थित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (RDVV) ने प्रवेश की तारीख 31 जुलाई कर दी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जुलाई के अंतिम सप्ताह में 12वीं के नतीजे जारी करने का ऐलान किया हुआ है। इस संबंध में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से भी कालेजों में सीट रिक्त रखने को कहा गया है।

CBSEने अभी 12वीं का रिजल्ट जारी नहीं किया है। उच्च शिक्षा विभाग ने कालेजों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। सीएलसी के तीसरे चरण में नामी कालेजों में सीट भर चुकी हैं। ऐसे में सीबीएसई बोर्ड के विद्यार्थियों को डर है कि कहीं उनके लिए सीट ही न रहे। उच्च शिक्षा विभाग ने अभी प्रवेश की तारीख बढ़ाने का दावा किया है। 18 जुलाई तक सीएलसी तीसरे चरण में शुल्क जमा करने का अंतिम दिन है।

सीबीएसई बोर्ड के कई स्कूल प्राचार्यो ने टर्म अंक की अंकसूची सत्यापित करने से इंकार कर दिया। प्रवेश के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने प्रवेशित विद्यार्थियों को प्राचार्य से सत्यापित अंकसूची जमा करने की शर्त रखी थी जिस वजह से कई विद्यार्थी प्रवेश प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए।

MP COLLEGE NEWS- एडमिशन के नई एडवाइजरी जारी

Posted: 17 Jul 2022 12:34 AM PDT

भोपाल।
 UGC ने उच्च शिक्षा विभाग सहित प्रदेश के कालेजों और विश्वविद्यालयों को एडवाइजरी जारी कर सीबीएसई के परिणाम आने के बाद एक और अतिरिक्त राउंड की काउंसलिंग चलाने की बता कही है। प्रदेश के 1321 कालेजों में यूजी व पीजी के तीसरे चरण की प्रक्रिया समाप्त होने को है। उच्च शिक्षा विभाग भी इस संबंध में सोमवार को विचार कर निर्णय लेगा। 

CBSE ने अब तक 12वीं परीक्षा टर्म-2 का परिणाम जारी नहीं किया है। विभाग 19 जुलाई से एक और अतिरिक्त राउंड की काउंसलिंग चलाएगा। प्रदेश के यूजी व पीजी कालेजों में अब भी लगभग चार लाख सीटें खाली है। उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अब तक यूजी व पीजी में सीबीएसई टर्म-टू का रिजल्ट नहीं आने से बहुत से विद्यार्थियों ने प्रवेश प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया है।

CBSE का रिजल्ट 

प्रदेश में यूजी और पीजी को मिलाकर अब तक कुल तीन लाख 50 हजार के करीब एडमिशन हुए हैं। प्रदेश के कालेजों में यूजी, पीजी के लिए करीब चार लाख सीटें अब भी खाली हैं। उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार सीएलसी का एक और अतिरिक्त राउंड चलाने की सोमवार को घोषणा हो सकती है, क्योंकि आधे से अधिक सीटें खाली हैं 

JABALPUR NEWS- भाजपा महापौर प्रत्याशी को घर वालों ने तक वोट नहीं दिया

Posted: 17 Jul 2022 05:42 AM PDT

जबलपुर
। चुनाव में हार जीत तो लगी रहती है लेकिन किसी भी प्रत्याशी के लिए सबसे शर्मनाक स्थिति तब होती है जब उसके अपने उसे वोट ना दें। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ जितेंद्र जानदार ना केवल चुनाव हार गए बल्कि उनको अपने वार्ड मोहल्ले में भी वोट नहीं मिले। 

मध्य प्रदेश के सभी जिलों में नगर निगम एवं नगर पालिका चुनाव के परिणाम सामने आने लगे हैं। शुरुआती चरण में ही दो प्रत्याशियों के बीच में सबसे बड़ा अंतर जबलपुर में चल रहा है। लंच टाइम तक कांग्रेस के प्रत्याशी जगत बहादुर अन्नू भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ जितेंद्र जामदार से 10000 से ज्यादा वोटों के अंतर से आगे चल रहे थे। भारतीय जनता पार्टी की इतनी शर्मनाक स्थिति, पूरे मध्यप्रदेश में कहीं दिखाई नहीं दी। भाजपा यहां लगभग 44000 वोटों से हारी है।

नड्डा, शिवराज और शर्मा तीनों के दामन पर दाग 

जबलपुर में भारतीय जनता पार्टी की हार केवल एक प्रत्याशी और एक नगर निगम की हार नहीं है। इस चुनाव परिणाम ने भाजपा के 3 बड़े नेताओं के दामन पर दाग लगा दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनाव के कुछ समय पहले ही जबलपुर में एक बड़ी रैली की थी। जबलपुर से जमाई राजा है, जबरदस्त स्वागत हुआ था। 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जबलपुर के जमाई राजा है। उनकी ससुराल में भारतीय जनता पार्टी का हार जाना, चिंता का ना सही चर्चा का विषय तो है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर जितेंद्र जामदार सीएम शिवराज सिंह चौहान के पसंद के प्रत्याशी थे। इसलिए दाग तो शिवराज सिंह के दामन पर भी लगा है।

सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशी का चयन करने में बड़ी गलती की। वैसे भी जबलपुर में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ काफी माहौल बना हुआ है। सबसे प्रमुख बात यह है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का आम जनता के साथ जिस प्रकार का व्यवहार हो रहा है, वह लोगों को स्वीकार्य नहीं है।

कुछ बातें जो जनता को पसंद नहीं आई
  • रेमदेसीविर इंजेक्शन कांड में डॉ जितेंद्र जामदार ने सरबजीत मोखा को बचाने का प्रयास किया था। चुनाव के समय लोगों ने एक दूसरे को यह बात बार-बार याद दिलाई। 
  • चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री ने जिस प्रकार डॉक्टर जामदार की तारीफ में कसीदे पढ़े, लोगों को पसंद नहीं आए। 
  • चुनाव प्रचार के दौरान डॉक्टर जामदार की बॉडी लैंग्वेज कुछ इस प्रकार की थी जैसे चुनाव लड़ कर वह जबलपुर पर कोई एहसान कर रहे हैं। 

सस्ती धर्मशाला, महंगे अस्पताल, वेयर हाउस में अनाज और मसालों पर भी GST लागू

Posted: 16 Jul 2022 11:31 PM PDT

नई दिल्ली।
भारत में GST लागू करते समय जनसेवा और चीजों को कर के दायरे से मुक्त रखा गया था। अब उन पर GST निर्धारित किया जा रहा है। सस्ती धर्मशाला, महंगे अस्पताल और वेयरहाउस में अनाज, मसाले एवं ड्राई फ्रूट्स पर GST की दर घोषित कर दी गई है। 

- हॉस्पिटल द्वारा 5000 रुपए प्रतिदिन से अधिक का रूम उपलब्ध कराया जाता है तो उस पर 5% की दर से जीएसटी देय होगा। इसमें आईसीयू, आईसीसीयू, एनआईसीयू, के रूम पर छूट लागू रहेगी।
- वर्तमान में होटल के कमरे का डिक्लेयर्ड टैरिफ रेट 1000 रुपए से कम होने पर जीएसटी नहीं लगता था, लेकिन अब ऐसे कमरे पर भी 12% की दर से जीएसटी लगेगा।
- अरुणाचल प्रदेश, आसाम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, त्रिपुरा, बागडोगरा से उड़ने वाली फ्लाइट जो अब तक कर मुक्त थी, उसमें अब केवल इकोनॉमी क्लास पर ही जीएसटी से छूट प्राप्त होगी और बिजनेस क्लास में सफर करने पर 18% की दर से जीएसटी लगेगा।

- वेयर हाउस में ड्रायफ्रूट्स, मसाले, खोपरा, गुड़, कॉटन, जूट, तम्बाकू, तेन्दूपत्ता, चाय, कॉफी इत्यादि के स्टोरेज की सेवाएं अब तक करमुक्त थीं, उन्हें अब कर के दायरे में लाया गया है और ऐसी सेवाओं पर अब 12% की दर से जीएसटी लगेगा।
- कृषि उपज के स्टोरेज किए जाने पर वेयर हाउस के फ्यूमीगेशन की सेवा पर कर से छूट प्रदान थी। अब ऐसी सेवाओं पर 18% की दर से जीएसटी लगेगा।
- कार्ड ब्लड बैंक द्वारा स्टेमसेल को सुरक्षित रखने की सेवाएं करमुक्त थीं, जिन्हें अब करयोग्य कर दिया गया है।
जीएसटी नेटवर्क द्वारा सरकार को दी जाने वाली सेवाएं करमुक्त थीं, जिन्हें अब करयोग्य कर दिया है। एफएसएसएआई द्वारा फूड बिजनेस ऑपरेटर को दी जाने वाली डीक्यूएन सेवाएं भी करयोग्य श्रेणी में रहेंगी। 

Small Business Ideas- 20 हजार की मशीन से कम से कम 10000 मंथली नेट प्रॉफिट

Posted: 16 Jul 2022 10:42 PM PDT

यदि आप किसी बिजनेस को सबसे पहले शुरू कर रहे हैं तो आपके सफल होने की संभावनाएं सबसे ज्यादा होती है। इसके अलावा आपका प्रॉफिट मार्जिन भी ज्यादा होता है। आज अपन एक ऐसे बिजनेस आइडिया के बारे में डिसकस करेंगे जिस की डिमांड बहुत है और अब तक किसी ने शुरू नहीं किया है। 

Customise Mehandi sticker making business

बताने की जरूरत नहीं कि बाजार में मेहंदी स्टिकर की डिमांड कितनी ज्यादा है। एक मेहंदी स्टिकर कम से कम ₹50 में बिकता है और उसको बनाने की लागत अधिकतम ₹15 होती है। यदि मेहंदी स्टिकर को कस्टमाइज कर सकते हैं तो ₹50 का स्टिकर 150, 250 या ₹500 का भी हो सकता है। 

मेहंदी स्टिकर बनाने की मशीन - Customise Mehandi Sticker Making Machine

स्टिकर बनाने की मशीन बाजार में ₹15000 के आसपास मिल जाती है। आपके अपने कंप्यूटर या लैपटॉप से कनेक्ट हो जाती है। इस तरह के काम ज्यादातर घरों से ही किए जाते हैं। एक टेबल पर मशीन और एक अलमारी में सामान, बस इतनी जगह चाहिए। ग्राहक को जो डिजाइन चाहिए, आसानी से बना सकते हैं। वह अपना डिजाइन लेकर आएंगे तब भी बना सकते हैं। किसी का नाम लिख सकते हैं। यहां तक कि किसी के चेहरे की आउटलाइन बना सकते हैं। 

एक्स्ट्रा इनकम कैसे होगी

आप अपनी क्रिएटिविटी के बेस पर कुछ रेडीमेड डिजाइन बना सकते हैं। ब्यूटी पार्लर से लेकर हर कॉलोनी की जनरल स्टोर तक, जहां पर भी मेहंदी कोन मिलती है। वहां पर अपने मेहंदी स्टिकर बेचने के लिए रखवा दीजिए। हाथों हाथ बिक जायेंगे। सीजन के हिसाब से, त्योहार के हिसाब से डिजाइन बना सकते हैं। दिन भर में सिर्फ 20 डिजाइन भी बिक गए और मात्र ₹15 का नेट प्रॉफिट जोड़ेंगे तो ₹9000 महीने की एक्स्ट्रा इनकम हो जाएगी।

AGNIVEER BHARTI NEWS- भोपाल का शेड्यूल जारी, 10 जिलों के उम्मीदवारों को मौका

Posted: 16 Jul 2022 10:40 PM PDT

अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में भोपाल का शेड्यूल जारी हो गया है। इंडियन आर्मी के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें मध्य प्रदेश के 10 जिलों के उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं।

भोपाल के लिए 27 अक्टूबर 2022 से 6 नवंबर 2022 तक अग्निवीर रैली आयोजित की जाएगी। इसमें भाग लेने के लिए कैंडीडेट्स को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा इसके लिए वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर भर्ती रैलियों व परीक्षा से संबंधित सारी जानकारी मिल जाएगी। भारतीय सेना में पहले चरण में 25000 अग्नि वीरों की भर्ती होगी। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

भोपाल के लिए भर्ती रैली विदिशा -सीहोर में आयोजित होगी। इसमें भोपाल, सीहोर, रायसेन, छिंदवाड़ा, बैतूल, सागर, होशंगाबाद, विदिशा, राजगढ़, हरदा जिले के उम्मीदवार शामिल होंगे। यदि आप अभी आवेदन करना चाहते हैं तो इसी पेज पर थोड़ी नीचे की ओर आपको अग्निवीर भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन मिल जाएगा। जिस पर क्लिक करके आप तत्काल ऑनलाइन एप्लीकेशन फाइल कर सकते हैं एवं सभी संबंधित सवालों के उत्तर भी जान सकते हैं।

MP NEWS- डॉक्टरों से मिशन और मैनेजमेंट का काम छीना, अब सिर्फ इलाज करेंगे, आदेश जारी

Posted: 16 Jul 2022 11:04 PM PDT

ग्वालियर।
मध्यप्रदेश में प्रशासनिक कार्य में लगे विशेषज्ञ डॉक्टरों और पीजी चिकित्सा अधिकारियों को अब मरीजों का इलाज करना होगा। स्वास्थ्य विभाग ने आदेश निकाला है कि ऐसे डॉक्टरों से कार्यालयों व स्वास्थ्य प्रोग्रामों का जिम्मा ले लिया जाए। 

दरअसल कुछ दिनों पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर दौरे पर गए थे। वहां जिला अस्पताल में एक ही एमडी मेडिसिन डॉक्टर काम कर रहा था। जानकारी ली गई तो पता चला कि एक एमडी मेडिसिन वहां लेप्रोसी ऑफिसर है और दूसरा एमडी मेडिसिन ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) प्रोग्राम देख रहे हैं। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या ज्यादा है। इसी के बाद उक्त आदेश निकला। कार्यालयीन काम में लगे सबसे ज्यादा डॉक्टर स्वास्थ्य विभाग और नेशनल हेल्थ मिशन में हैं। यह संख्या 30 से 40 के बीच है। जिलों और संभागों में भी कई डॉक्टर बाबूगीरी में लगे हैं।

CMHO व सिविल सर्जन को जारी आदेश के मुताबिक दफ्तरों में काम कर रहे और प्रशासकीय पदों का जिम्मा संभाल रहे विशेषज्ञ, प्रभारी विशेषज्ञ, पीजी चिकित्सा अधिकारियों को अस्पतालों में पदस्थ किया जाए। आदेश में लिखा है कि इन कार्यक्रमों का जिम्मा ऐसे नियमित चिकित्सा अधिकारियों को सौंपा जाए जो पब्लिक हेल्थ मैनेजमेंट का काम जानते हैं।

सावन में शिवलिंग पर बेलपत्र क्यों चढ़ाते हैं, साइंटिफिक रीजन- Amazing facts in Hindi

Posted: 16 Jul 2022 10:24 PM PDT

शिवलिंग पर हमेशा वह चीजें अर्पित की जाती हैं, जो मनुष्यों के लिए वर्जित होती हैं। शिवलिंग पर ज्यादातर विषाक्त चीजें चढ़ाई जाती है। सावन के महीने में दूध विषाक्त हो जाता है इसलिए वह भी शिवलिंग पर अर्पित किया जाता है। इसी प्रभाव को कम करने के लिए शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाए जाते हैं और जल से उसका निरंतर अभिषेक किया जाता है। 

धार्मिक कथाएं बहुत सारी है। अपन उनकी बात नहीं करेंगे। अपन साइंस की बात करेंगे जो शिव से प्रारंभ होता है। यह सभी लोग जानते हैं कि शिवलिंग पर सभी विषाक्त चीजें हैं इसलिए अर्पित की जाती है ताकि मनुष्य एवं पृथ्वी के प्राणियों को उन से बचाया जा सके। इसके कारण शिवलिंग भी विषाक्त हो जाता है। उसके प्रभाव को कम करने के लिए निरंतर जल अभिषेक किया जाता है, लेकिन अभिषेक का जल भी विषाक्त हो जाता है। जो प्राणियों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। 

बिल्व पत्र में एक हरा-पीला तेल, इगेलिन, इगेलिनिन नामक एल्केलाइड भी पाए गए हैं। कई विशिष्ट एल्केलाइड यौगिक व खनिज लवण त्वक् में होते हैं। यह चमत्कारी रूप से जहर के प्रभाव को खत्म कर देते हैं। यही कारण है कि शिवलिंग पर बिल्वपत्र चढ़ाए जाते हैं। ताकि विष का प्रभाव समाप्त हो जाए और यदि कोई गलती से शिवलिंग के अभिषेक के बाद जलहरि से निकलने वाले दूध या पानी को पी ले तो उसे कोई नुकसान ना हो। 

What are the subjects in CTET- सीटीईटी के विषय एवं अंको की जानकारी

Posted: 16 Jul 2022 10:25 PM PDT

सीटेट में पेपर 1st में 05 सब्जेक्ट होते हैं जिसमें प्रत्येक विषय के लिए 30 अंक निर्धारित होते हैं।
1. Language 1- जो भी भाषा आपने चुनी हो-30 अंक
2. Language 2- जो भी भाषा आपने चुनी हो-30 अंक
3. CDP (child Development and Psychology) - बाल विकास एवं मनोविज्ञान-30 अंक
4. Maths(गणित)-30 अंक
5. Environmental studies(पर्यावरण अध्ययन)-30 अंक
कुल 150 अंक

सीटेट पेपर 2nd में 04 सब्जेक्ट होते हैं जिसमें से 03 विषय पेपर फर्स्ट और पेपर सेकंड दोनों में कॉमन है (language1,2 &CDP) जबकि चौथा सब्जेक्ट आपके द्वारा चुना गया आपके ग्रेजुएशन के सब्जेक्ट्स के अनुसार अनुसार होता है। यदि आपने मैथ्स या साइंस में ग्रेजुएशन किया है तो आपको चौथे विषय के रूप में मैथ+साइंस चुनना होगा, जबकि यदि आपने कॉमर्स, आर्ट्स या ह्यूमैनिटीज से ग्रेजुएशन किया है तो आपको  सोशल साइंस चुनना होगा।

1. Language-1-30 अंक  
2. Language-2-30 अंक
3. CDP-30- अंक
4. Maths+science -60- अंक
or
Social science -60- अंक
कुल 150 अंक

विशेष नोट- आपने जो फर्स्ट लैंग्वेज चुनी है, वही लैंग्वेज आप सेकंड लैंग्वेज के रूप में नहीं चुन सकते। यानी लैंग्वेज फर्स्ट और सेकंड दोनों अलग- अलग होने चाहिए। उदाहरण के लिए- यदि आपने लैंग्वेज 01 में हिंदी को चुना है तो लैंग्वेज 02 में आप हिंदी नहीं चुन सकते।

राजस्व कर्मचारियों को भी 13 महीने का वेतन मिलना चाहिए - MP karmchari news

Posted: 16 Jul 2022 01:57 PM PDT

जबलपुर
। मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया की राज्य विभाग के अधिकारियों / कर्मचारियों के कार्यालय आन का समय तो निश्चित है किन्तु उनके घर लौटने का कोई समय निश्चित नहीं है। कोई सार्वजनिक अवकाश और साप्ताहिक अवकाश भी नहीं मिलता। 

शासन द्वारा राजस्व विभाग के कर्मचारियों से साल के 365 दिन अनवरत कार्य लिया जाता है। उनके जिम्मे त्रस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव, खसरा, खतौनी, सीमांकन कराना, नकल जारी करना, डायवर्सन, नामनांतरण साथ ही साथ शासन लोक हितकारी योजना को अमली जामा पहनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी राजस्व विभाग के इसी अमले की ही होती है। प्रतिदिन 12 से 14 घण्टे सेवाएं देने के बदले वह पुलिस महकमे की तरह 13 माह के वेतन के हकदार है। 

संघ के योगेन्द्र दुबे, अर्वेन्द्र राजपूत, अवधेश तिवारी, अटल उपाध्याय, मंसूर वेग, यू.एस.करौसिया, बृजेश ठाकुर, राजेश गुर्जर, अमित नामदेव, आशीष सक्सेना, राकेश सुनमोरिया, जगदीश सेन, विवेक मट्ट, सुधीर खेर, तपन मोदी, ए.आई.मंसूरी, इद्रजीत धूरिया, योगेन्द्र तिवारी संतोष दुबे, सुरेन्द्र श्रीवास्तव, मिलन बरकडे, धन सिंह झारिया, कालीचरण आदि ने माननीय मुख्य मंत्री ,मध्यप्रदेश शासन भोपाल से मांग की है कि पुलिस महकमे की तर्ज पर राजस्व विभाग के अमले को भी मिले वर्ष में 01 माह का अतिरिक्त वेतन।

तंत्र मंत्र से इलाज करने वालों पर कौन सी धारा लगती है, जानिए IPC-415

Posted: 16 Jul 2022 01:48 PM PDT

कुछ लोग होते हैं जो स्वयं किसी चमत्कारी शक्ति का स्वामी घोषित कर देते हैं। बड़े-बड़े विज्ञापन द्वारा अपना प्रचार प्रसार करते हैं। किसी के टीवी पर प्रायोजित कार्यक्रम चलते हैं तो कोई यूट्यूब पर वीडियो जारी करता है। इस प्रकार के लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता में कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है। पढ़िए एक महत्वपूर्ण जजमेंट:- 

श्री बीएसवीवी विश्वेन्दधा महाराज बनाम आंध्र प्रदेश राज्य:-

उक्त वाद में आरोपी ने लोगों में यह प्रसारित किया कि उसे दिव्य शक्ति प्राप्त है। स्पर्श मात्र से वह किसी भी व्यक्ति के रोग को ठीक कर देती हैं। इस बात से प्रभावित होकर एक व्यक्ति ने अपनी पंद्रह वर्षीय गूंगी बच्ची को आरोपी महाराज के पास ले गया। आरोपी ने बच्ची के इलाज के बदले एक लाख रुपये मांगे जो दो किस्तों में देना था। 

पीड़ित व्यक्ति ने प्रथम किस्त का भुगतान कर दिया था लेकिन बताई अवधि के दौरान बच्ची की आवाज में कोई सुधार नहीं हुआ वह गूंगी ही बनी रही। पीड़ित व्यक्ति ने आरोपी पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 420 के अधीन परिभाषित धारा 415 सहित छल का परिवाद दायर किया एवं आरोपी को दोषसिद्धि कर दिया आरोपी की अपील के बाद आन्ध्र प्रदेश उच्च न्यायालय एवं उच्चतम न्यायालय ने भी निर्णय को सही माना। 

विशेष नोट:- बहुत से ऐसे 'छल, मामले होते हैं जिसमे पुलिस थानों में FIR नहीं लिखते हैं एवं पुलिस द्वारा भी पीड़ित व्यक्ति को गुमराह किया जाता है। बोल दिया जाता है यह अपराध संज्ञेय नहीं है। ऐसे में आम व्यक्ति को कानून की जानकारी होना आवश्यक है अगर पुलिस FIR दर्ज नहीं करती है तो न्यायालय परिवाद दायर कर सकते हैं। यह नोट करना आवश्यक है कि आरोपी व्यक्ति दान में ₹100000 की मांग करें या फिर सिर्फ एक अगरबत्ती जलाने के लिए कहे, इससे केस मजबूत या कमजोर नहीं होता। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) :- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665

इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

शिक्षक भर्ती के संबंध मे स्‍पष्‍ट नीति बनाए मध्य प्रदेश सरकार- Khula Khat

Posted: 16 Jul 2022 01:31 PM PDT

आदरणीय मुख्यमंत्री जी
, सादर नमस्‍कार। आज मध्य प्रदेश के विद्यालयीन अतिथि शिक्षकों की नियुक्‍ति के संबंध मे शिक्षा विभाग ने जो आदेश जारी किया है वह जरूर अतिथि शिक्षकों की जिंदगी मे कुछ शांति लाने का काम करेगा। विगत 3 माह से अतिथि शिक्षक बेरोजगार थे। 

हालात ये है कि मध्य प्रदेश का अतिथि शिक्षक अपने परिवार व अपने छात्रों से नजर मिलाने मे संकोच करने लगा है। म.प्र की भाजपा सरकार जिसने 2007 से अतिथि शिक्षकों को प्रदेश के विद्यालयों मे नियुक्‍त करना प्रारंभ किया था, फिर ऑनलाइन के नाम पर हजारों अतिथि शिक्षकों को 8-10 वर्ष की सेवा के बाद निकाल दिया। फिर भी हजारों अति‍थि शिक्षक ऑनलाइन माध्‍यम से भी पुन: अतिथि शिक्षक के रूप मे चयनित हो गए। पिछले 11 वर्षों से मध्यप्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे डीएड/ बीएड अभ्‍यार्थी सरकार की गलत नीतियों से परेशान हैं। 

वर्षों मध्यप्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा नहीं होती फिर परीक्षा परिणाम मे बिलंब होता है फिर 2-3 साल नियुक्ति मे लग जाते हैं। 11 वर्ष बाद हुई वर्ग 3 पात्रता परीक्षा मे घोटाला होता है। अभी 100 दिन से अधिक बीत जाने पर भी परीक्षा परिणाम लंबित है। तो ऐसी ऑनलाइन परीक्षा से उत्तर प्रदेश सरकार की आफलाइन परीक्षा अच्‍छी जो 1 माह मे परीक्षा परिणाम घोषित हो जाता है। 

मप्र के अतिथिशिक्षकों के संबंध मे 11 मई 2013 रायसेन अंत्‍योदय मेले मे शिवराज जी की घोषणा थी की 3 साल कार्य करने वाले अति‍थि शिक्षकों को संविदा शिक्षक बना देगें। यह वाली घोषणा भी झूठी साबित हुई। जैसी उनकी अतिथि शिक्षकों के संबंध मे विभागीय परीक्षा लेने की बात झूठी साबित हुई। मप्र मे हजारों शिक्षक पद रिक्‍त पड़े है। मप्र सरकार को पात्रता परीक्षा पास डीएड/बीएड अतिथिशिक्षकों के संबंध मे नीति बनाकर अन्‍य राज्‍यों की तरह उन्‍हें लाभ देना चाहिए ताकि उनके साथ न्‍याय हो सके। 

11 वर्ष पूर्व जो युवा 28 साल का था अब 39 का हो चुका है परंतु सरकार को अब उस अधेड़ हो चुके व्‍यक्ति की फिक्र नहीं है। वर्ग 1 व 2 मे 25% आरक्षण अति‍थि शिक्षकों के लिए भर्ती मे रखा गया था। वर्ग 3 मे अतिथि शिक्षकों के विषय मे कोई बात नहीं की गई है। उनका यह आरक्षण उनको वर्ग 3 मे भी मिलना चाहिए। साथ ही 51000 पद रिक्‍त है तो जब 11 वर्ष बाद भर्ती हो रही है तो सरकार को पद वृद्धी के साथ भर्ती पूरी करना चाहिए। नहीं तो ओवरएज की कगार पर पहुँच चुके ये अतिथि शिक्षक फिर कभी शिक्षक नहीं बन पायेंगे क्‍योंकि उम्र का भी तकाजा होता है। 

नार्मलाइजेशन और आनलाइन परीक्षा, नए नए आरक्षण ने भर्ती प्रक्रिया को जटिल बना दिया है। इसलिए म.प्र सरकार से निवेदन है कि संवेदना दिखाते हुए प्रदेश के बेरोजगारों के हित मे नीति बनाए साथ ही अति‍थि शिक्षकों को वचन देने वाले कमलनाथजी व उनकी जिम्‍मेदारी लेने वाले दिग्‍विजय सिंहजी भी को इन मुद्दों पर मुखर होना चाहिए जो वे नहीं कर रहें है। 

अन्‍यथा म.प्र मे अब डीएड/ बीएड कोर्स पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए ताकि युवा दूसरा रास्‍ता तलाशें और समय एवं पैसा भी बर्बाद न करें और अब कोई म.प्र मे शिक्षक बनने का शिगूफा न पाले।
सादर धन्‍यवाद
आशीष कुमार बिरथरिया
उदयपुरा जिला रायसेन म.प्र 

अस्वीकरण: खुला-खत एक ओपन प्लेटफार्म है। यहां मध्य प्रदेश के सभी जागरूक नागरिक सरकारी नीतियों की समीक्षा करते हैं। सुझाव देते हैं एवं समस्याओं की जानकारी देते हैं। पत्र लेखक के विचार उसके निजी होते हैं। इससे पूर्व प्रकाशित हुए खुले खत पढ़ने के लिए कृपया Khula Khat पर क्लिक करें. यदि आपके पास भी है कुछ ऐसा जो मध्य प्रदेश के हित में हो, तो कृपया लिख भेजिए हमारा ई-पता है:- editorbhopalsamachar@gmail.com

NEET क्लियर नहीं हुआ तो क्या 12th के बाद PERFUSIONIST बनिए- Career options for Science students

Posted: 16 Jul 2022 01:21 PM PDT

आपने अपनी सोसाइटी में परफ़्यूम और पर्फ्युज़निस्ट शब्द तो सुना ही होगा। परन्तु क्या आप जानते हैं की पर्फ्युज़निस्ट शब्द का क्या अर्थ है और ये हमारे किस प्रकार से काम में आता है। तो चलिए आज 1 मिनट से भी कम समय में यह पता लगाने की कोशिश करते हैं।

Perfume शब्द का मतलब तो आपको पता ही होगा परन्तु क्या आप जानते हैं की PERFUSIONIST शब्द का क्या अर्थ होता है। इसका मतलब जानने से पहले उसके Root Word को जानना होगा, जो कि है परफ्यूजन (PERFUSION)। 

परफ्यूजन (PERFUSION) का अर्थ है छिड़काव या" किसी FLUID को रास्ता देने वाला " इसलिए पर्फ्युज़निस्ट का अर्थ है FLUID या LIQUID को रास्ता देने वाला चूँकि मनुष्य के शरीर में दो तरीके के FLUID या लिक्विड होते हैं- Blood (खून या रक्त) और LYMPH (लसीका)।

जब किसी व्यक्ति की ओपन हार्ट सर्जरी होती है तो उस समय पर उस व्यक्ति को ब्लड सप्लाई करने की जरूरत होती है। उस समय पर जो व्यक्ति बॉडी टिशू तक ब्लड सप्लाई करने का काम करता है उसे पर्फ्युज़निस्ट (PERFUSIONIST) कहा जाता है। 

यही वह व्यक्ति होता है जो ओपन हार्ट सर्जरी के समय हार्ट और लंग्स के बीच में ब्लड ऑक्सीजन सप्लाई करके कोऑर्डिनेशन बनाए रखता है। जिससे कि हमारी बॉडी को हर पार्ट तक ब्लड पहुंचता रहता है और हमारे शरीर में होने वाली सभी जैविक क्रियाएं सम्पन्न होती रहती हैं।

How can I become perfusionist after 12th

The eligibility criteria of BSc Perfusion Technology is that students have to pass 10+2 examinations with 50% - 55% marks from a recognized institute. Science should be the mainstream. To get admission for BSc Perfusion Technology, students have to clear entrance exams and in some colleges followed by counseling. The average annual salary is INR 3 lakhs to INR 16 lakhs.

Where I can study perfusionist- BSc Perfusion Technology

Manipal University (MU) Jaipur.
Hamdard Institute of Medical Sciences and Research.
SRM University (SRM) Chennai.
Noida International University.
Sharda University.
Ansal University.
Singhania University.
NITTE University.

Post Bottom Ad

Pages