न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे का हुआ ऐलान, जानिए पूरा शेड्यूल
- 18 से 40 उम्र वालों की आई मौज! अब हर माह मिलेंगे ₹3000, फटाफट कराएं पंजीकरण..
- हिमाचल में सरकारी नौकरी : जल शक्ति विभाग में होगी भर्ती, जल्द करें आवेदन
| ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे का हुआ ऐलान, जानिए पूरा शेड्यूल Posted: 17 Jul 2022 10:14 AM PDT भारतीय टीम इस समय अपने सबसे खतरनाक फॉर्म में दिखाई दे रही है जिसमें भारतीय टीम तीनों फॉर्मेट की बादशाहट कायम करने में लगी हुई है और ऐसे में भारतीय टीम के सामने कई टीमों को हराने की चुनौतियां भी है जिसमें भारतीय टीम कई बड़ी बड़ी टीमों के सामने बेहतर प्रदर्शन करके जीत दर्ज करने की कोशिश में लगी रहती है और ऐसे में भारतीय टीम इस साल होने वाले ऑस्ट्रेलिया की धरती पर T20 वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरीके से प्रबल दावेदार माने जा रही है लेकिन 2 साल के अंदर भारतीय टीम को कई बड़ी-बड़ी टीमों से मुकाबले खेलने हैं और उन टीमों से भारतीय टीम को जीत हासिल करनी है पर ऐसे में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की धरती पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया की धरती पर जाएगी।भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 और टेस्ट सीरीज खेलने की प्लानिंग कर रही है जिसमें बीसीसीआई और एसीबी आपस में इन सीरीज को लेकर बातचीत कर रहे हैं क्योंकि भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली सीरीज से बीसीसीआई के साथ एसीबी को बहुत ही बड़ा फायदा ऑडियंस और ब्रॉडकास्टिंग से होगा। जिसके कारण दोनों ही टीमें हमेशा आपस में मुकाबला खेलने के लिए बेचैन रहती हैं और भारतीय टीम पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने के लिए भी बेताब रहती है जिसमें भारत और पाकिस्तान का मैच तो रिकॉर्ड तोड़ होता ही है साथ ही साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मुकाबलों में बड़े-बड़े खिलाड़ियों की स्लेजिंग देखने को मिलती है जिसके कारण भारतीय टीम और दर्शकों को भरपूर आनंद मिलता है तो वहीं भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के सामने सितंबर के महीने में तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलती हुई दिखाई दे सकती है क्योंकि भारतीय टीम 17 अगस्त के बाद कोई भी श्रंखला नहीं खेलेगी लेकिन अगस्त और सितंबर के बीच में एशिया कप के कारण भारतीय टीम बिजी रहेगी लेकिन सितंबर समाप्त होते-होते भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 सीरीज खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया की धरती पर जाएगी लेकिन इस सीरीज की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है जिसमें भारतीय टीम तीन मैचों की T20 सीरीज खेलेगी परंतु वनडे सीरीज पर अभी खतरा मंडराया हुआ है और यह T20 सीरीज लगभग 20 से 22 सितंबर से प्रारंभ होकर 29 सितंबर तक चल सकती है और इस बीच भारतीय टीम तीन टी-20 मुकाबले खेलेगी लेकिन इसके अलावा भारतीय टीम अक्टूबर में वर्ल्ड कप खेलती हुई दिखाई देगी और वर्ल्ड कप के तुरंत बाद भारतीय टीम नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी जिसके कारण ऑस्ट्रेलिया के लिए विंडो नहीं मिल पा रही है परंतु ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम चार मैचों की टेस्ट सीरीज हर साल खेलती है। |
| 18 से 40 उम्र वालों की आई मौज! अब हर माह मिलेंगे ₹3000, फटाफट कराएं पंजीकरण.. Posted: 17 Jul 2022 10:10 AM PDT डेस्क : भारत सरकार कई विशेष जनकल्याणकारी योजनाएं चलाती है। जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिले। अगर हम आपको कुछ खास सरकारी योजनाओं के नाम बता दें तो इसमें मनरेगा, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के अलावा उज्ज्वला योजना भी प्रमुख है। लेकिन आज के लेख में हम आपको जिस योजना के बारे में बताने जा रहे हैं उसका नाम "प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना" है। क्या है पीएम श्रमयोगी मानधन योजना : प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना एक सरकारी योजना है, जो वृद्धावस्था में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने का काम करती है। यह योजना केवल उन लोगों के लिए है जो असंगठित क्षेत्रों में काम करते हैं और जो पेंशन या पीएफ जैसी सामाजिक सुरक्षा का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। विशेष रूप से इस योजना में यह योजना मजदूरों, रेहड़ी-पटरी वालों और मेहनत-मजदूरी कर रोजी-रोटी कमाने वालों को पेंशन की सुविधा प्रदान करती है। इस योजना में नामांकन के लिए आयु सीमा 18-40 होनी चाहिए। लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि पेंशन 60 साल बाद ही दी जाएगी। जिन लोगों की मासिक आय 15,000 रुपये तक है। वे योजना के पात्र हैं। आपको बता दें कि इस योजना के तहत आवेदक को 3000 रुपये तक की पेंशन मिल सकती है। लेकिन यह पूरी तरह से स्वैच्छिक है। यानी इस योजना का लाभ लेने के लिए आप पर कोई दबाव नहीं डाल सकता। आप इस पेंशन योजना से जुड़ना चाहते हैं या नहीं, यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको अपने बैंक जाना होगा और संबंधित अधिकारी से जानकारी प्राप्त कर पेंशन योजना में पंजीकरण करा सकते हैं। बता दें कि योजना के तहत पेंशन खाते में शामिल होने वाले व्यक्ति द्वारा जितनी राशि जमा की जाती है उतनी ही राशि भारत सरकार द्वारा जमा की जाती है। साथ ही खाताधारक की उम्र 60 साल होने पर पेंशन का भी प्रावधान है। |
| हिमाचल में सरकारी नौकरी : जल शक्ति विभाग में होगी भर्ती, जल्द करें आवेदन Posted: 17 Jul 2022 10:06 AM PDT हिमाचल में नौकरी (jobs in Himachal) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राhttp://हत भरी खबर है। जल शक्ति विभाग (Jal Shakti Department) सहित मल्टीनेशनल कंपनी में युवाओं की भर्ती होने जा रही है। करीब 250 से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलेगा। जिला सिरमौर में जल शक्ति विभाग (Jal Shakti Department Sirmaur) में 50 पदों पर भर्ती होगी। जिला सिरमौर के जल शक्ति मंडल शिलाई (jal Shakti Mandal Shillai of District Sirmaur) के अंतर्गत अंशकालीन आधार पर 14 पैरा पंप चालक, 09 पैरा फिटर व 27 बहुउद्देशीय कार्यकर्ता की भर्ती की जानी है, जिसके लिए 18 से 45 वर्ष के अभ्यर्थी 27 जुलाई शाम 5 बजे तक अधिशासी अभियंता जल शक्ति मंडल शिलाई (Jal Shakti Mandal Shillai) के कार्यालय में अपना आवेदन केवल डाक द्वारा भेज सकते हैं। जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता जल शक्ति मंडल शिलाई (Executive Engineer Jal Shakti Mandal Shillai) ने बताया कि पैरा पंप चालक के लिए आवेदनकर्ता दसवीं पास और किसी भी मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, डीजल मैकेनिक, पंप मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, पंप ऑपरेटर कम मकैनिक किसी एक से प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। इसी प्रकार पैरा फिटर के लिए आवेदनकर्ता दसवीं पास व किसी मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) से फीटर या प्लंबर का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्तए बहुउद्देशीय कार्यकर्ता के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से आठवीं पास होना चाहिए। आपको बता दें जिला रोजगार अधिकारी ऊना (District Employment Officer Una) अनीता गौतम ने बताया कि श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा 29 जुलाई को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन (Government Industrial Training Institute Nahan) में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में कुशल व अकुशल कामगारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यार्थी 29 जुलाई को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन में सुबह 10 बजे अपने मूल दस्तावेज़ों सहित उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस रोजगार मेले में कर्मचारियों का चयन करने की इच्छुक जिला की औद्योगिक ईकाईयां जिला रोजगार कार्यालय ऊना (District Employment Office Una) में संपर्क कर सकते हैं। |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |