Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, July 2, 2022

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


आपराधिक मामलों में समझौता के लिए कौन सा पक्षकार न्यायालय में आवेदन कर सकता है जानिए CrPC 1973

Posted: 02 Jul 2022 05:34 PM PDT

दण्ड प्रक्रिया संहिता,1973 का अध्याय 21(क) की धारा 265क से 265 ठ तक आपराधिक मामलों में सौदेबाजी अर्थात समझौता के लिए नियम लागू करता है धारा 265क में हमने बताया था कि किन किन अपराधों का समझोता किया जा सकता है किसी भी अपराध की सुनवाई के समय लेकिन सवाल यह हैं कि सौदेबाजी के लिए कौन आवेदन सा पक्षकार करेगा जानते हैं।

दण्ड प्रक्रिया संहिता,1973 की धारा 265(ख) की परिभाषा

• कोई भी आरोपी अपराध के विचारण के समय समझौता के लिए न्यायालय में आवेदन फाइल कर सकता है।
• आवेदन में मामले एवं अपराध का संक्षिप्त विवरण होगा एवं आरोपी एक शपथ पत्र भी आवेदन के साथ देगा। शपथ पत्र में वह यह कथन देगा कि वह अपनी स्वेच्छा से समझौता कर रहा है उसे किसी भी समझौता के लिए किसी भी प्रकार का दबाव नहीं है एवं पहले किसी अपराध का दोषी भी नहीं है।

सौदेबाजी(समझौता) आवेदन के बाद न्यायालय की प्रक्रिया

• न्यायालय सरकारी वकील या पीड़ित व्यक्ति(परिवादी) एवं साथ में आरोपी की एक निश्चित तारीख को हाजिर होने के लिए सूचना देगा।

• सरकारी वकील या परिवादी एवं आरोपी अगर हाजिर होते हैं तब मजिस्ट्रेट आरोपी की बंद कमरे में परीक्षा करेगा परीक्षा के समय दूसरा पक्ष अर्थात परिवादी उपस्थित नहीं होगा।
अगर आरोपी की परीक्षा के दौरान मजिस्ट्रेट को लगता है कि आरोपी ने बिना किसी दबाव के सौदेबाजी का आवेदन दिया हैं तब मजिस्ट्रेट पीड़ित व्यक्ति को उचित प्रतिकर सहित अन्य खर्च जो भी समझौते में होंगे देने के लिए एक निश्चित तारीख तय करेगा।

अगर आरोपी पूर्व दोषसिद्धि है तब क्या होगा जानिए:- 

अगर ऐसा कोई आरोपी जो पहले किसी अपराध के लिए दोषसिद्ध हो गया था तब वह समझौता के लिए आवेदन करता है तो न्यायालय अपनी कार्यवाही चालू रखेगा अर्थात पूर्व दोषसिद्ध आरोपी का आवेदन स्वीकार नहीं करेगा एवं विचारण चालू रखेगा।

एप्पल और स्टीव जॉब्स से पहले आईफोन लॉन्च हो चुका था, क्या आप जानते हैं- GK in Hindi

Posted: 02 Jul 2022 05:27 PM PDT

आईफोन यानी स्टीव जॉब्स और स्टीव जॉब्स यानी आईफोन। जनरल नॉलेज की किताब में भी यही लिखा है। एप्पल कंपनी के मालिक स्टीव जॉब्स ने दिनांक 9 जनवरी 2007 को दुनिया का पहला आईफोन लॉन्च किया था, लेकिन क्या आप जानते हैं यह जानकारी सही नहीं है। हम आपको बताते हैं कि दुनिया का पहला आईफोन कब कहां और किस ने लांच किया था। 

दुनिया का पहला आईफोन 1998 में लांच हुआ था

iPhone नाम से दुनिया का पहला फाेन वर्ष 1998 में कैलिफोर्निया स्थित एक कंपनी इंफाेगियर (InfoGear) ने लॉन्च किया था। इसे 'इंटरनेट टचस्क्रीन टेलीफोन' के रूप में लाया गया था। जाहिर है, यह कोई स्मार्टफोन नहीं था, कम से कम आज जिस तरह से हम स्मार्टफोन का अनुभव करते हैं। InfoGear iPhone एक डेस्कटॉप टेलिफोन था। InfoGear iPhone को तीन मुख्य चीजें (फोन कॉल, ईमेल और लाइट वेब ब्राउजिंग) करने के लिए डिजाइन किया गया था। 

इसमें एक स्लाइड-आउट QWERTY की बोर्ड, वेब और ईमेल का उपयोग करने की सुविधा 2 MB रैम के साथ माैजूद थी। डिवाइस को 500 डॉलर से थाेड़ी कम कीमत में मार्केट में बेचा गया लेकिन इसमें इंटरनेट एक्सेस करने के लिए आपकाे अलग से शुल्क का भुगतान करना हाेता है जिसमें 9.95 डॉलर प्रति माह था असीमित ब्राउजिंग के लिए अनलिमिटेड प्लान भी थे जाे 19.95 डॉलर से शुरू हाेते थे।


दतिया में अतिथि विद्वान पर हमले से महासंघ आक्रोशित, कठोर कार्रवाई की मांग- MP karmchari news

Posted: 02 Jul 2022 05:04 PM PDT

भोपाल
। महाविद्यालयीन अतिथि विद्वान महासंघ ने आज़ प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कड़ा एतराज़ जताया है। लगातार महिला अतिथि विद्वानों के साथ कई प्राचार्य बदसलूकी कर रहे हैं जिसकी शिकायत कमिश्नर उच्च शिक्षा भोपाल से की गई है। अभी हाल ही में डॉ रिपुदमन सिंह यादव शासकीय पीजी कॉलेज दतिया पर उसी कॉलेज के एक छात्र ने प्राणघातक हमला किया है जिस पर उक्त अतिथि विद्वान हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत से लड़ रहा है। 

जिसकी एफआईआर नजदीकि थाने में करवा दी गई है। इन सभी घटनाओं से अतिथि विद्वानों में काफ़ी रोष है। ऐसी ही घटनाएं लगातार हो रही है लेकिन सरकार अतिथि विद्वानों की भविष्य सुरक्षित करने वाली मांग पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ देवराज सिंह ने बताया की अतिथि विद्वानों के मुद्दे पर ही सरकार सत्ता में आई है लेकिन अभी तक उस तरफ एक भी कदम नहीं उठाई है।ये दतिया की हाल ही की घटना से अतिथि विद्वानों में काफ़ी रोष है और महासंघ सरकार से और गृह मंत्री से मांग करता है की दोषी के ऊपर कठोर कार्यवाही की जाए। गृह मंत्री के जिले की घटना है ये।

अतिथि विद्वानों के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है,सरकार भविष्य सुरक्षित क्यों नहीं कर रही है समझ से परे हैं।अब तो अतिथि विद्वानों पर प्राणघातक हमले भी किया जा रहा है।सरकार से आग्रह है की ऐसा कृत्य करने वाले लोगों पर कठोर कार्यवाही किया जाए।साथी ही सरकार अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित कर वादा पूरा करें। डॉ आशीष पांडेय, मीडिया प्रभारी अतिथि विद्वान महासंघ

12th के बाद क्या करें- कौन-कौन से कोर्स कर सकते हैं, पूरी लिस्ट पढ़िए- CAREER KNOWLEDGE

Posted: 02 Jul 2022 04:57 PM PDT

3 IDIOTS मूवी तो हम सबने देखी ही है। तो करियर डिसाइड करने के लिए इससे बेहतर तरीका तो कोई ही नहीं सकता। आपको जिस काम में इंटरेस्ट है और जिसमें आप अपना बेस्ट दे सकते हैं, आप वही करियर चुनें लेकिन आपको अपना करियर शुरू करने से पहले कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना है; जैसे - आप ये करियर क्यों चुनना चाहते हैं? पैसे के लिए / नाम के लिए/ काम करने के लिए। 

आप अपने करियर के लिए अंदर से मोटिवेटेड हैं या सिर्फ बाहर की मोटिवेशन है या किसी को देखकर या सुनकर आपने ऐसा डिसाइड कर लिया है कि हम भी यही करेंगे। आप जो भी करियर चुन रहे हैं उसमें अच्छे और बुरे सभी तरीके के परिणामों की आपको जानकारी होनी चाहिए। 10th के बाद सब्जेक्ट चुनना आपके करियर का पहला पड़ाव होता है जबकि 12th के बाद आपको क्या करना है, ये डिसाइड करना आपके करियर का दूसरा पड़ाव होता है। तो चलिए आज हम आपके इसी काम में थोड़ी सी मदद करने की कोशिश करते है। 

अपने-अपने स्ट्रीम से 12th करने के बाद सभी जनरल कोर्सेज की जानकारी तो सभी को होती है परन्तु आज हम बात करेंगे कुछ ऐसे कोर्सेस की जिनकी जानकारी हर एक व्यक्ति तक पहुँच नहीं पाती। 12 के बाद साइंस, कॉमर्स, ह्यूमैनिटीज और आर्ट्स की कुछ इम्पोर्टेंट और कॉमन FIELDS जैसे- JEE, NEET, C.A. के बारे में तो आप सभी जानते हैं परन्तु आज हम इन कोर्सेस से थोड़ा  हटके, कुछ और कोर्सेज के बारे में जानने की कोशिश करते हैं। कुछ कोर्सेस तो स्ट्रीम वाइज होते हैं जिन्हें केवल पर्टिकुलर स्ट्रीम वाले लोग ही चुन सकते हैं। परंतु कुछ ऐसे कोर्सेज भी होते हैं जिनमें किसी भी स्ट्रीम के लोग अप्लाई कर सकते हैं। 

CLAT (The Common Law Admission Test)
CUET (Central Universities Entrance Test)
NHMJEE (National Council of Hotel management and Catering Technology joint Examination)

साइंस से 12th करने के बाद कौन से कोर्स कर सकते हैं

साइंस स्ट्रीम को दो भागों में बांटा जाता है-PCM (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स।) & PCB (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलोजी)। पीसीएम के बाद ज्यादातर स्टूडेंट्स इंजीनियरिंग की ओर चले जाते हैं परंतु जो छात्र इंजीनियरिंग नहीं करना चाहते उनके लिए भी इस स्ट्रीम मैं बहुत सारे कोर्सेज अवेलेबल है।
 

Courses for PCM students

B.Sc. in different fields
B.Arch
B.C.A.
NDA
Pilot
Railway Apprentice Exam

Courses for PCB students

PCB उसके बाद ज्यादातर। स्टूडेंट डॉक्टर या फार्मासिस्ट बनना चाहते हैं, इसलिए वे MBBS & BDS करते है परंतु इसके अलावा भी और भी ऐसे कोर्स हैं जिन्हें आप कर सकते हैं।
B.Sc. in different fields
BPT(बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी।)
BASLP(बैचलर ऑफ साइंस इन ऑडियोलॉजी एंड स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी)
MLT(मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी)
Nursing
Bioinformatics
Genetics
Forensic science
Diploma in nutrition & Ditetics

कॉमर्स से 12th करने के बाद कौन -कौन से कोर्स कर सकते हैं

कॉमर्स से ट्वेल्थ करने के बाद ज्यादातर स्टूडेंट्स CA & CS की ओर चले जाते हैं परन्तु इसके अलावा भी बहुत से कोर्सेस अवेलेबल है।
B.Com(general)
B.com.(Hons)
BBS(बैचलर इन बिज़नेस स्टडीज़)
BMS(बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़)
BBA(बैचलर ऑफ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन)
CFP(सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लानर)
CMA(कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट)

आर्ट्स से 12th करने के बाद कौन- कौन से कोर्स कर सकते हैं

आठ से 12 करने के बाद ज्यादातर स्टूडेंट्स BA के साथ सिविल सर्विसेज की तैयारियों में लग जाते हैं परंतु इसके अलावा भी बहुत से ऑप्शन्स अवेलेबल है।
BALLB(बैचलर ऑफ आर्ट्स एंड बैचलर ऑफ ऑल सलेक्टिव लॉ)
BJMC(बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन)
BSW(बैचलर ऑफ सोशल वर्क)
BFA(बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स)
BCA(बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन)

महाकौशल से शुरू होगी केजरीवाल की मध्य प्रदेश विजय यात्रा- MP NEWS

Posted: 02 Jul 2022 08:28 AM PDT

जबलपुर
। राजनीति में चर्चाएं शुरू हो गईं हैं। कहा जा रहा है कि आम आदमी पार्टी की मध्य प्रदेश विजययात्रा की शुरूआत महाकौशल से होगी। यह कयास इसलिए लगाए जा रहे हैं क्योंकि आज सिंगरौली में अरविंद केजरीवाल का रोडशो सबका ध्यान अपनी ओर खींच गया। जो संख्या दिखाई दी वह निश्चित रूप से समाचारों का केंद्र बनने के योग्य थी। 

महाकौशल में तीसरी पार्टी की गुंजाइश 

मध्यप्रदेश में बन रही है। महाकौशल एक ऐसा क्षेत्र है जहां तीसरी पार्टी की गुंजाइश बहुत ज्यादा बन रही है। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों मेंं यहां के कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। शिवराज सिंह सरकार में महाकौशल को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला और कांग्रेस में कमलनाथ, इस क्षेत्र के जमे हुए कांग्रेस नेताओं को कमजोर करने में लगे हुए हैं। यही कारण है कि यहां बड़ी संख्या में दलबदल की संभावनाएं बन रहीं हैं। 

मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी का भविष्य

इतिहास गवाह है कि मध्यप्रदेश में आजतक कोई भी तीसरी पार्टी अपनी जड़ें नहीं जमा पाई। सपा, बसपा के अलावा माधवराव सिंधिया और उमा भारती ने भी अपनी पार्टी बनाई परंतु मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के अलावा किसी पार्टी को वोट नहीं मिले परंतु अब परिस्थितियां बदल रहीं हैं। कमलनाथ और शिवराज सिंह की दोस्ती के कारण लोग निराश हैं। मतदाताओं को प्रभावित करने वाले गैरराजनैतिक लोग आम आदमी पार्टी को सपोर्ट कर रहे हैं। 

राज्य के चुनाव में केंद्रीय कर्मचारियों की ड्यिूटी नहीं लगा सकते: हाईकोर्ट - Employees News

Posted: 02 Jul 2022 08:07 AM PDT

जबलपुर
। हाई कोर्ट ने अपने महत्वपूर्ण आदेश में कहा कि वैधानिक रूप से केंद्रीय अधिकारी व कर्मचारी चुनाव ड्यूटी के लिए बाध्य नहीं हैं। लिहाजा, आगे की तारीखों में इनकी चुनाव ड्यूटी न लगाई जाए। न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने कहा कि चुनाव आयोग केंद्रीय कर्मियों व अधिकारियों के स्थान पर राज्य सरकार के कर्मियों व अफसरों की चुनाव ड्यूटी लगाने स्वतंत्र है।

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से एक आवेदन हाई कोर्ट में पेश किया गया। इसमें कहा गया कि हाई कोर्ट की अन्य बेंचों ने 24 व 27 जून को पारित आदेशों के तहत केंद्रीय कर्मियों को चुनाव ड्यूटी में तैनात करने पर रोक लगाई है। इसे हटाया जाए। वहीं ईपीएफओ, जबलपुर डिवीजन व सेंट्रल जोन इंश्योरेंस कर्मी संघ की ओर से याचिकाएं दायर की गईं। इनमे कहा गया कि मध्य प्रदेश नगर पालिका निर्वाचन नियम 1994 के नियम 17 व मध्य प्रदेश पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 24 के तहत इन चुनावों में केवल राज्य सरकार, स्थानीय निकायों व राज्य सरकार के लोक उपक्रमों के कर्मियों को ही तैनात किया जा सकता है। इसके बावजूद याचिकाकर्ता केंद्रीय व बीमा कम्पनियों के कर्मियों की चुनाव ड्यूटी लगाई गई है।

बहस के दौरान तर्क दिया गया कि न तो वे राज्य सरकार के किसी भी विभाग या उपक्रम के कर्मी हैं और न ही उनकी संस्थाओं को राज्य सरकार प्रत्यक्ष या प्रत्यक्ष रूप से आर्थिक मदद करती है। ऐसे में उनकी निकाय चुनावों में ड्यूटी लगाना सर्वथा अनुचित है। चुनाव आयोग की ओर से अधिवक्ता सिद्धार्थ सेठ ने कोर्ट को बताया कि कोर्ट के कहने पर स्थगन के बावजूद याचिकाकर्ता संगठनों के तीन-चार कर्मियों को छोड़कर अन्य केंद्रीय कर्मियों ने एक जुलाई को ड्यूटी करने की सहमति दी। 

इस पर कोर्ट ने कहा कि कानूनी रूप से बाध्य न होने पर भी याचिकाकर्ता संगठनों के कर्मियों ने एक जुलाई को चुनाव ड्यूटी करने की सहमति देकर उदारता प्रदर्शित की है। लेकिन इस अपवाद को चुनाव आयोग अपना अधिकार न समझे। आगे के चुनाव कार्यक्रम के लिए राज्य सरकार के अधिकारी व कर्मी तैनात किए जा सकते हैं।

DAVV NEWS- अतिथि विद्वान भर्ती हेतु ए​क और नोटिफिकेशन

Posted: 02 Jul 2022 07:55 AM PDT

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर की ओर से IMS (Institute of Management Studies) में विजिटिंग फैकल्टी  की पोस्ट के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस जॉब के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2022 है।

गौरतलब है कि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के अंतर्गत इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में मार्केटिंग, फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्स ,ऑपरेशंस मैनेजमेंट, बिजनेस मैथमेटिक्स एंड स्टैटिसटिक्स ,बिजनेस कम्युनिकेशन, e-commerce, डिजास्टर मैनेजमेंट ,हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन और Medical से संबंधित विषयों के लिए सत्र 2022-23 के लिए Visiting faculty के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन फॉर्म और रिज्यूम ( मेंशनिंग स्पेशलाइजेशन) IMS, DAVV, INDORE  को  20 जुलाई 2022 से पहले भेज सकते हैं। आवेदन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए DAVV की ऑफिशल वेबसाइट www.dauniv.ac.in पर विजिट करें।

MP NEWS- वीडियो वायरल होते ही शिक्षक सस्पेंड, मतदान के समय उपद्रव किया था

Posted: 02 Jul 2022 07:05 AM PDT

सतना
। मध्यप्रदेश के सतना जिले में अमरपाटन के एसडीएम एवं रिटर्निंग ऑफिसर ने प्राथमिक शिक्षक रविलाल साकेत को सस्पेंड कर दिया है। उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह मतदाताओं के साथ अभद्रता करते हुए दिखाई दे रहे हैं। शिकायत में नहीं है कि वह नशे की हालत में थे।

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 को दृष्टिगत रखते हुये श्री रविलाल साकेत प्राथमिक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला धतुआ मतदान केन्द्र क्र. 280 शा०मा० शाला धतुआ में मतदान की जानकारी पीठासीन अधिकारी से प्राप्त कर रिटर्निग आफिसर लेबल कार्यालय में मतदान प्रतिशत की जानकारी के लिये कम्युनिकेशन टीम में बी.एल.ओ. के रूप में डियूटी लगाई गई थी। श्री साकेत मतदान कार्यावधि में दिनांक 01.07.2022 को मतदान केन्द्र में ही नशे की हालत में मतदाताओं से गाली गलौच और अभद्रता करने का बीडियों वायरल हुआ है। जिसके कारण मतदान कार्य बाधित हुआ है, जो उनके पदीय दायित्वों के निर्वहन के विपरीत एवं दण्डनीय अपराध है। 

अतः कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने एवं आयोग के दिशा निर्देशों की अवहेलना किये जाने के कारण श्री रविलाल साकेत प्राथमिक शिक्षक शा०मा०शाला धतुआ जनपद पंचायत अमरपाटन को लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 13 के तहत एवं म०प्र० सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। श्री साकेत का निलंबन अवधि में मुख्यालय तहसील कार्यालय अमरपाटन के निर्वाचन शाखा में नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

GWALIOR NEWS- जमीन में धंसी है महायोद्धा आल्हा की तलवार, ग्रामीणों ने संरक्षित किया

Posted: 02 Jul 2022 06:49 AM PDT

ग्वालियर
। इतिहासकारों ने भले ही आल्हा उदल की 52 युद्ध की कहानी इतिहास की किताब में दर्द ना की हो परंतु बुंदेलखंड और ग्वालियर चंबल का बच्चा-बच्चा आल्हा ऊदल के बारे में जानता है। उनकी वीरता के गीत आज भी सुनाए जाते हैं। जब जब आल्हा रण में आए, मचे ग़ज़ब की हाहाकार। एक बार में चार शीष को, काटे ऊदल की तलवार। 

इलाके में लाखों किस्से सुनाए जाते हैं। दोनों भाइयों का युद्ध कौशल ऐसा कहा कि पृथ्वीराज सिंह चौहान की सेना में भी उनके नाम की दहशत दौड़ जाती थी। उनके युद्ध कौशल की कथाएं चंदेल और चौहानों की लड़ाई के नाम से सुनाई जाती हैं। दोनों भाई लोगों की मदद किया करते थे। कथाओं में सुनाया जाता है कि बुंदेलखंड में जब भी कोई मदद के लिए आल्हा उदल को याद करता था। दोनों भाई उसके आसपास होते थे। इसी कारण यह भी मान्यता बनी कि दोनों भाइयों को हवा में उड़ने की कला आती है। 

कहा जाता है कि आल्हा उदल वायु के वेग से कहीं जा रहे थे तभी अचानक ग्वालियर के नजदीक हस्तिनापुर ग्राम के क्षेत्र में उनके हाथ से तलवार गिर गई और जमीन में धंस गई। यह तलवार इतनी बड़ी है कि एक इंसान इसे उठाने की हिम्मत भी नहीं कर सकता। तलवार अभी भी जमीन में धंसी हुई है और उसका ऊपरी सिरा जमीन के ऊपर दिखाई देता है। 

दूर से देखने पर यह पत्थर की आकृति लगती है परंतु जब पास में जाकर इस पर कोई लोहे की चीज टकराई जाती है तो तलवार के भीतर से भी धातु जैसी आवाज आती है। इसके कारण ग्रामीण विश्वास करते हैं कि 900 साल तक मिट्टी और बारिश के कारण इसके चारों तरफ एक कवर बन गया है। जो पत्थर जैसा प्रतीत होता है। 

हजारों कथाएं होने के बावजूद सरकार ने आल्हा ऊदल की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। नतीजा ग्रामीणों ने इस आकृति के चारों तरफ तार फेंसिंग करवा कर इसे सुरक्षित कर दिया है। इतिहास में रुचि रखने वाले देश-विदेश के पर्यटक तलवार को देखने के लिए आते हैं।

बारिश के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए क्या करें, डॉ कामिनी ने बताया- home remedies for rainy season

Posted: 02 Jul 2022 06:06 AM PDT

ग्वालियर
। हर मौसम की अपनी खास बातें होती हैं जो मनुष्य के जीवन और विकास के लिए जरूरी होती हैं लेकिन हर मौसम की अपनी कुछ परेशानियां भी होती है। कुछ बीमारियां भी होती है। यदि थोड़ी सी सावधानी रखें तो बीमारियों से बचा जा सकता है। खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद कॉलेज की हेड ऑफ द डिपार्टमेंट डॉक्टर कामिनी सोनी ने बताया कि बारिश के मौसम में क्या करें जो डॉक्टर के पास जाना ही ना पड़े।

बरसाती बीमारियों से बचने के उपाय 

वर्षा काल में एसिड ज्यादा बनता है इसलिए पाचन शक्ति खराब हो जाती है। 
वर्षा काल में मनुष्य की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है जबकि वायरस ताकतवर हो जाता है।
प्रोटीन वाली चीजें जैसे दाल, दूध व इससे बनी चीजें और दही खाएं। 
विटामिन सी से भी प्रतिरोधक शक्ति अच्छी होती है। इसके लिए खट्टी चीजें जैसे आंवला, संतरा आदि का सेवन करें। 
यदि उमस के कारण आने वाले पसीने से खुजली होती है तो खुजली वाले पाउडर लगाएं। कई आयुर्वेदिक क्रीम भी आती हैं। इन्हें लगा सकते हैं।
शरीर में खुजली के लिए नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाएं। 

बारिश के पानी में भीग जाए तो क्या करें

बारिश में ज्यादा देर तक नहीं देखना चाहिए। तत्काल कपड़े बदले और सिर के बालों को भी गीला ना छोड़े।
वर्षा ऋतु में शरीर ज्यादा देर तक गीला रहने के कारण त्वचा में दाने और दूसरी बीमारियां संभव है। 
ढीले कपड़े पहने जो भीगने के बाद भी जल्दी सूख जाएं। 

स्टेटस पर अच्छे-अच्छे कमेंट करके लड़की को इंप्रेस कर लिया, फिर फरार हो गया- INDORE NEWS

Posted: 02 Jul 2022 05:17 AM PDT

इंदौर
। स्टेटस पर अच्छे-अच्छे कमेंट करके एक दूधवाले ने उच्च शिक्षित युवती को इंप्रेस कर लिया। फिर शादी के लिए प्रपोज किया और कुछ दिनों तक साथ रखने के बाद गायब हो गया। लड़की अब अपने पति की तलाश में यहां-वहां भटक रही है। जब कोई रास्ता नहीं बचा तो उसने पुलिस को सारी कहानी सुनाई। पुलिस ने दूधवाले के खिलाफ पत्नी को प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कर लिया है।

नीतू जोशी ने पुलिस को बताया कि वह हिमांशु हिमांशु जोशी उम्र 28 वर्ष को 2021 से जानती है। हिमांशु उसके घर दूध देने आता था। एक बार उसने दूध का पेमेंट ऑनलाइन कर दिया। इससे हिमांशु को उसका मोबाइल नंबर मिल गया। इसके बाद हिमांशु उसके मोबाइल पर स्टेटस देखकर अच्छे-अच्छे कमेंट करना शुरू कर दिए। इसके कारण दोनों में बातचीत होने लगी। हिमांशु अक्सर उसकी तारीफ करता था। इसी बीच अगस्त 2021 में उसने शादी के लिए प्रपोज कर दिया। 8 अगस्त 2021 को बिजासन मंदिर में जाकर शादी कर ली।

नीतू जोशी ने बताया कि शादी के बाद हिमांशु उसे अपने घर नहीं ले गया। उसने बताया कि परिवार वाले थोड़े नाराज हैं, कुछ समय में सब ठीक हो जाएगा। इस बीच वह बिना बताए मुंबई चला गया। जब वापस नहीं लौटा तो अपने पति हिमांशु की तलाश में नीतू एयरपोर्ट रोड स्थित उसके घर पर पहुंच गई। यहां परिवार वालों ने बताया कि हिमांशु काफी दिनों से घर पर नहीं है। नीतू जोशी ने बताया कि उसका पति उसे फोन पर भी जवाब नहीं दे रहा है। आखरी बार दिसंबर में उसने बताया था कि वह काम के सिलसिले में मुंबई आया हुआ है, जल्दी ही वापस आ जाएगा लेकिन तब से कोई कम्युनिकेशन नहीं हो रहा है। उसे विश्वास है कि हिमांशु झूठ बोल रहा है।

BHOPAL NEWS- मैडम छुट्टी पर लेकिन खाली कार ऑन ड्यूटी, 2 लाख का बिल आ गया

Posted: 02 Jul 2022 02:56 AM PDT

भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अपर सचिव स्तर की एक महिला अधिकारी 2 महीने से छुट्टी पर है परंतु उनके लिए आवंटित सरकारी कार लगातार ऑन ड्यूटी बनी हुई है। अब यह जांच का विषय है कि खाली कार कौन सा सरकारी काम कर रही है। 

मंत्रालय में पदस्थ अपर सचिव स्तर की महिला अफसर पिछले 2 महीने से छुट्टी पर हैं, लेकिन उनकी कार लगातार ऑन ड्यूटी बनी हुई है। इसका खुलासा तो तब हुआ जब ट्रैवल एजेंट ने 2 लाख रुपए का बिल भुगतान के लिए प्रस्तुत कर दिया। पूछने पर उसने बताया कि मैडम की सेवा के लिए मंत्रालय द्वारा अनुबंधित की गई उसकी कार, लगातार सरकारी काम कर रही है। उसने अपनी तरफ से सभी जरूरी दस्तावेज भी प्रस्तुत कर दिए हैं। 

मामला ब्यूरोक्रेसी का है। सीनियर ऑफिसर माथा पकड़ कर बैठे हैं। चिंता का विषय यह है कि कैसे जस्टिफाई करें, जब मैडम छुट्टी पर हैं तो उनकी कार कौन सा सरकारी काम कर रही थी। हालांकि मीडिया ट्रायल में हर बात का खुलासा हो जाएगा लेकिन मंत्रालय में मंथन इस बात पर चल रहा है कि कौन सी कलम चलाई ताकि ₹200000 का पेमेंट भी हो जाए और मैडम से वसूली भी ना करना पड़े।

मध्यप्रदेश में सिंधिया समर्थक ठंडी आहें भर रहे हैं, काश सिंधिया भी शिंदे जैसे होते- MP NEWS

Posted: 02 Jul 2022 02:43 AM PDT

भोपाल
। महाराष्ट्र में तख्तापलट हो गया। मुख्य भूमिका निभाने वाले एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बन गए। मध्य प्रदेश के सभी भाजपा नेता इसे अपनी विचारधारा की जीत बता रहे हैं परंतु ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक ठंडी आहें भर रहे हैं। सबके मन से सिर्फ एक ही लाइन निकल रही है, काश सिंधिया भी, शिंदे जैसे होते। 

दरअसल महाराष्ट्र में जो कुछ भी हुआ उसने मध्य प्रदेश की यादें ताजा कर दी। शुरुआत में कहा गया कि एकनाथ शिंदे, ज्योतिरादित्य सिंधिया की लाइन पर चल रहे हैं। कुछ सिंधिया समर्थकों ने दावा किया कि महाराष्ट्र के तमाम घटनाक्रम के पीछे ज्योतिरादित्य सिंधिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। सोशल मीडिया पर सिंधिया ही शिंदे है, खूब वायरल हुआ लेकिन जैसे ही एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मध्यप्रदेश में सिंधिया समर्थकों के चेहरों पर भाव बदल गए। 

सिंधिया समर्थकों का मानना है कि यदि ज्योतिरादित्य सिंधिया चाहते तो वह भी एकनाथ शिंदे की तरह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बन सकते थे। महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस, मध्य प्रदेश के किसी भी भाजपा नेता से ज्यादा पावरफुल हैं। सब कुछ आसानी से हो सकता था परंतु ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय मंत्री बन कर अपने हजारों समर्थकों को भाजपा के स्थानीय नेताओं के पीछे लाइन में खड़ा कर दिया।

BHOPAL NEWS- सरकारी छुट्टी नहीं, रविवार को भी सारे दफ्तर खुलेंगे

Posted: 02 Jul 2022 02:18 AM PDT

भोपाल।
 मध्यप्रदेश में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनावों के चलते मध्यप्रदेश शासन के सभी सरकारी दफ्तर शनिवार और रविवार को भी खुले रहेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अविनाश लवानिया ने बताया की ऐसा चुनाव के मद्दे नजर रखते हुए किया जा रहा है।

गौरतलब है कि हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों को चुनावी ड्यूटी से मुक्त कर दिया है। ऐसे में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के स्थान पर राज्य शासन के कर्मचारियों की  ही ड्यूटी चुनाव में लगाया जाना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अविनाश लवानिया ने बताया की राज्य शासन के कर्मचारियों को शनिवार और रविवार को ड्यूटी के आदेश भेजे जाएंगे। इन आदेशों को रिसीव करने के लिए सभी सरकारी दफ्तर शनिवार और रविवार को भी खुले रहेंगे।

भोपाल नगर निगम चुनाव में 06 दिन पहले पुलिस कमिश्नरेट ने के 09 थानों के थाना प्रभारी बदल गए हैं। ये बदलाव मध्यप्रदेश राज्य चुनाव आयोग के निर्देश के बाद किए गए हैं। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने पुलिस कमिश्नर, भोपाल मकरंद देउस्कर से थाना प्रभारियों के फेरबदल का प्रस्ताव मांगा था।

BHOPAL NEWS- 06 दिनों का ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, मेट्रो का काम चल रहा है

Posted: 02 Jul 2022 12:53 AM PDT

भोपाल
। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में इन दिनों मेट्रो का काम चल रहा है जिसके कारण 8 जुलाई तक कुछ मार्गों का ट्रैफिक डाइवर्ट रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने 06 दिनों का ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है।

गौरतलब है कि प्रगति पेट्रोल पंप से मानसरोवर की ओर जाने वाले सभी वाहन एक तरफ से मार्ग का इस्तेमाल कर जा सकेंगे जबकि।मानसरोवर से प्रगति पेट्रोल पंप की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। सभी वाहन जिन्हें मानसरोवर से प्रगति पेट्रोल पंप व बोर्ड ऑफिस चौराहे की ओर आना है वो मानसरोवर से 07 नंबर मार्केट चौराहा, सरोजनी नायडू, कन्या स्कूल तिराह, पारुल अस्पताल होकर प्रगति पेट्रोल पंप चौराहा एवं बोर्ड ऑफिस चौराहा की ओर आ सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रगति पेट्रोल पंप के पास गर्डर लॉन्चिंग होना है । इसी कारण ट्रैफिक को डाइवर्ट किया गया है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर ट्रैफिक पुलिस से हेल्प लाइन नंबर 0755-2677340,2443850 पर संपर्क किया जा सकता है। 

INDORE अगले 5 साल में कैसा होगा, भाजपा विजन डॉक्यूमेंट में बताया - TODAY NEWS

Posted: 02 Jul 2022 12:42 AM PDT

इंदौर
। इंदौर शहर अगले 5 साल में कैसा होगा, भारतीय जनता पार्टी ने इसके बारे में अपने विजन डॉक्यूमेंट में विस्तार से बताया है। यह दस्तावेज इंदौर नगर निगम चुनाव में पार्टी के घोषणा पत्र की जगह जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि नगर निगम इंदौर में महापौर का पद जीतने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है।

भारतीय जनता पार्टी के इंदौर विजन डॉक्यूमेंट की खास बातें 

  • इंदौर में केबल कार चलाई जाएगी ताकि ट्रैफिक की प्रॉब्लम सॉल्व हो सके।
  • इंदौर की पहचान 56 दुकान जैसी चौपटिया शहर के कई इलाकों में बनाई जाएंगी।
  • बायपास की सर्विस लेन, फाेर लेन की हाेगी, डिवाइडर भी बनाएंगे।
  • विद्यार्थियों व कामकाजी लाेगाें के लिए रात में भी मार्केट खुला रहेगा।
  • कई सरकारी स्कूलाें काे स्मार्ट बनाएंगे। यहां हाेनहार छात्राेें काे फ्री काेचिंग देंगे।
  • रहवासी संघाें के सहयोग से कॉलाेनी-माेहल्लाें में सीसीटीवी लगाएंगे।
  • सभी बगीचाें में ओपन जिम खोलेंगे। खेल मैदानाें काे विकसित करेंगे।
  • पूरे शहर काे नर्मदा का पानी मिलेगा। नए इलाकाें में लाइन डलेंगी।
  • मेट्राे प्राेजेक्ट का काम तेज हाेगा। 2023 में शहर में मेट्रो ट्रेन दाैड़ने लगेगी।
  • सामाजिक संगठनों को टैक्स राहत और श्रमिकों को मुफ्त सफर।
  • एलिवेटेड कॉरिडाेर तैयार हाेगा। 10 से ज्यादा नए ब्रिज बनाएंगे। एस्केलेटर वाले ओवरब्रिज हाेंगे। 
  • महू-पीथमपुर काे जाेड़ते हुए मेट्राे पोलिटन व्यवस्था लागू करेंगे। 
  • स्मार्ट सिटी एरिया में नक्शे काे लेकर जाे ज्यादा शुल्क विवादाें में है, उसे कम किया जाएगा। 
  • छाेटे प्लॉट के नक्शे 24 घंटे के अंदर पास होंगे।

इंदौर के लिए भारतीय जनता पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा जारी किया गया। इस अवसर पर मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, कृष्णमुरारी मोघे, पुष्यमित्र भार्गव, गौरव रणदिवे, मालिनी गौड़, गोपी नेमा और अन्य नेता मौजूद थे।

BHOPAL NEWS- निर्वाचन कार्यालय में हड़कंप, 400 कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से हटाना पड़ा

Posted: 02 Jul 2022 06:46 AM PDT

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 4 दिन बाद 6 जुलाई को नगरीय निकाय चुनाव की वोटिंग होना है। सारी तैयारियां हो चुकी थीं। तीन दिन बाद चुनाव में ड्यूटी करने वाले दलों को रवाना किया जाना है। लेकिन हाईकोर्ट में दायर एक याचिका के चलते 1600 केंद्रीय कर्मचारियों को ड्यूटी से हटा दिया गया। अब रिजर्व कर्मचारियों को ट्रेनिंग देकर ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा।

नगर निगम चुनाव के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय ने 12 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। जिसके लिए इन्हें ट्रेनिंग भी दे दी गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय ने अन्य कर्मचारियों का डेटा निकालकर नए ड्यूटी आदेश जारी कर दिए हैं।
 
ईपीएफओ, जबलपुर डिवीजन व सेंट्रल जोन इंश्योरेंस कर्मी संघ की ओर से हाईकोर्ट में इस संबंध में याचिकाएं दायर की गई थीं। जस्टिस विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने अहम फैसले में कहा कि वैधानिक रूप से केंद्रीय कर्मी चुनाव ड्यूटी के लिए बाध्य नहीं हैं। आगे की तारीखों में इनकी ड्यूटी नहीं लगाई जाए। इनकी जगह राज्य सरकार के कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा सकती है। इस आदेश के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय में हड़कंप मच गया।

शुक्रवार रात भर निर्वाचन कर्मचारियों ने छटनी के बाद 1600 केंद्रीय कर्मचारियों को रिलीव करने के आदेश जारी किए। इन कर्मचारियों की जगह राज्य के अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। अब इन्हें अलग से चुनाव की ट्रेनिंग भी देना पड़ेगी।


HOTEL FOUR SEASONS के मालिक के मालिक पर FIR, भोपाल की लड़की ने लगाया रेप का आरोप

Posted: 01 Jul 2022 10:22 PM PDT

भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की लड़की ने छतरपुर के होटल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिसमें एक होटल मालिक ने एक लड़की को नौकरी का झांसा देकर उसके साथ अपने ही होटल में दुष्कर्म किया। जिसने भोपाल में मामले की शिकायत की। चूंकि दुष्कर्म छतरपुर में हुआ, इसलिए छतरपुर की सिविल लाइन पुलिस ने होटल फोर सीजन के मालिक अनुराग महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

होटल मालिक पर आरोप है कि उसने 2 महीने पहले भोपाल की रहने वाली एक लड़की के साथ फेसबुक पर दोस्ती की और इसके बाद दोस्ती का यह सिलसिला आगे बढ़ने लगा। 25 साल की पीडि़ता ने भोपाल के हबीबगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि अनुराग महतो ने नौकरी लगवाने का लालच दिया था। 7 जून को अनुराग ने पीड़िता को छतरपुर बुला लिया और अपने होटल में ही रुम देकर ठहरा दिया। इसी रात खाना खाने के बाद अनुराग महतो ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने विरोध किया तो अनुराग ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

रात करीब 11 बजे लड़की किसी तरह होटल से निकलकर छतरपुर बस स्टेंड पहुंची और भोपाल आ गई। पीड़िता ने 23 जून को भोपाल के हबीबगंज थाने में अपने साथ हुई ज्यादती के खिलाफ FIR कराई। हबीबगंज पुलिस ने शून्य पर कायमी करते हुए मामला छतरपुर के सिविल लाइन पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। 1 जुलाई को सिविल लाइन पुलिस ने धारा 376, 506 (B) के तहत अनुराग को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया। पुलिस का कहना है कि अनुराग और लड़की की मुलाकात से जुड़े कई वीडियो उनके हाथ लगे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह आरोपी लड़की को अपने साथ घुमा रहा है।

Post Bottom Ad

Pages