न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- स्टंप में टकराने वाले थे जसप्रीत बुमराह, कोहली-जडेजा नहीं रोक पाए हंसी
- हर महीने रिचार्ज के झंझट से पाएं छुटकारा, सालभर चाहिए 2GB डेटा तो देखिए किसका प्लान है बेस्ट
- 145 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में बुमराह ने कर डाला ये कारनामा, दूसरे दिन के खेल में बने 8 रिकार्ड्स
- सूर्य का हुआ कुम्भ राशि में गोचर, अब इन 3 राशियों की कुंडली में बना राजयोग
- डेंगू और मलेरिया से छुटकारा पाएं अपनाएं इस 2 रुपए के उपाय को और भगाएं सारे मच्छर
- Big Breaking: दस जिलों में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन से सड़कें बंद व पेयजल योजनाएं ठप
- गिलोय इम्यूनिटी बूस्टर का करता है काम, जानें कब और कैसे करें इसका सेवन
- बारिश के मौसम में क्या खाने से होता है नुकसान और कौन सी चीज करती है फायदा, यहां जानें
- फलों का इस तरह से सेवन पाचन को पहुंचाता है गंभीर नुकसान, कहीं आप भी तो नहीं करते हैं ये गलतियां
- सिर्फ 22 साल की उम्र में IAS बनी आर्मी अफसर की बेटी, UPSC Exam में ऐसे हासिल की 4th रैंक
- बिजली विभाग में निकलीं सरकारी नौकरी, कोई आवेदन फीस नहीं, आयु सीमा 45 साल
- घर के इन 3 कोनों में छिपी होती है गरीबी, आज ही सुधार लें अपनी ये गलतियां
- Sawan 2022 Date: इस शुभ संयोग में शुरू होगा सावन का महीना, जानें कितने होंगे सोमवार व्रत
- सावन में जरूर करें ये उपाय, महादेव की कृपा पाने के लिए जानें क्या करें और क्या नहीं
- Jio का गजब ऑफर, फ्री कॉलिंग के साथ मिलेगा अनलिमिटेड डेटा, साथ में फ्री चलेगा ये
- पंत और जडेजा की साझेदारी ने भारत की पारी में फूंकी जान, सोशल मीडिया पर भी हो रही है तारीफ
- हिमाचल में खुला नौकरियों का पिटारा, लोक निर्माण विभाग में मल्टी टास्क वर्कर की होगी भर्ती!
- शराब ही नहीं, इन चीजों के सेवन से भी खराब होती है किडनी; आज ही करें तौबा
- कब है रक्षा बंधन? राखी बांधने के लिए बहनों को मिलेगा इतना समय
- शुक्रवार को इन उपायों से खुश होती हैं मां लक्ष्मी, धन-समृद्धि की भी नहीं रहेगी कमी
- महिलाओं की खुल गई किस्मत, अब हर महीना मिलेगी 4500 रुपये पेंशन, जानिए डिटेल
- जुलाई में इन 5 राशियों पर छप्पर फाड़कर बरसेगा धन, देखें क्या आपकी राशि भी है इनमें शामिल
- गुड़हल की चाय के हैं ये अद्भुत फायदे, कई बीमारियों के लिए है रामबाण
- अखरोट खाने के है अनगिनत फायदे, कई बीमारियों को करता है दूर
- घड़ी की सूई वापस घूमी, मुरली विजय ने धारण किया रौद्र रूप, 212 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन
| स्टंप में टकराने वाले थे जसप्रीत बुमराह, कोहली-जडेजा नहीं रोक पाए हंसी Posted: 02 Jul 2022 08:23 PM PDT IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे एजबेस्टन टेस्ट मैच के दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के महान गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड पर कहर बनकर टूटे। जसप्रीत बुमराह ने स्टुअर्ट बॉर्ड के ओवर में 35 रन लूटे और गेंदबाज को पूरी तरह से ढेर कर दिया। इस ओवर का मुख्य आकर्षण जसप्रीत बुमराह द्वारा द्वारा लगाई गई ऋषभ पंत की तरह की बाउंड्री थी जब ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने पूरी तरह से संतुलन खो दिया था। स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने लेग साइड की दिशा में पुल शॉट खेला। इस शॉट को खेलते वक्त बुमराह पूरी तरह से आउट ऑफ बेलेंस हो गए थे। जसप्रीत बुमराह हिट-विकेट होने से बाल-बाल बचे थे। एक पल के लिए ऐसा लगा कि उनका पैर स्टंप से टकरा गया है लेकिन, जसप्रीत बुमराह ने बड़ी ही चालाकी दिखाई और आसानी से खुदको बचाया। डिपमिड विकेट के क्षेत्र में जसप्रीत बुमराह को इस गेंद पर 4 रन मिलते हैं। जसप्रीत बुमराह को इस अवस्था में देखकर ड्रेसिंग रूम में बैठे विराट कोहली खुदकी हंसी नहीं रोक पाते और जमकर ठहाके लगाते हैं वहीं नॉनस्ट्राइकर छोर पर खड़े मोहम्मद सिराज भी हंस-हंसकर जसप्रीत बुमराह को गले लगा लेते हैं। वहीं अगर मैच की की बात करें तो टीम इंडिया की पहली पारी 416 रनों पर सिमटी। ऋषभ पंत ने 146 और रवींद्र जडेजा ने 104 रनों की पारी खेली। टीम इंडिया के कप्तान जसप्रीत बुमराह 16 गेंदों पर 31 रन बनाकर नाबाद रहे। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम ने 1 विकेट खोकर 16 रन बना लिए हैं। | ||
| हर महीने रिचार्ज के झंझट से पाएं छुटकारा, सालभर चाहिए 2GB डेटा तो देखिए किसका प्लान है बेस्ट Posted: 02 Jul 2022 08:18 PM PDT टेलिकॉम ऑपरेटर Airtel, Jio और Vi कई ऐसे प्लान्स उपलब्ध कराते हैं जो हर रोज 2 जीबी डाटा उपलब्ध कराते हैं। इनमें डाटा, स्ट्रीमिंग सर्विस, कॉलिंग और एसएमएस जैसे बेनिफिट्स दिए गए हैं। वैसे तो इस बेनिफिट के साथ कई प्लान्स उपलब्ध हैं। लेकिन अगर आप एक वार्षिक प्लान लेते हैं तो आपको काफी फायदा होगा। इसका ऐसा ही एक तरीका है और वो है वार्षिक प्रीपेड प्लान चुनना। क्योंकि ये आपको किफायती भी पड़ते हैं और बेहतर भी होते हैं। यहां हम Airtel, Jio और Vi के 2GB दैनिक डाटा के प्रीपेड प्लान्स की जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। एयरटेल का 2 जीबी डाटा प्रतिदिन वाला वार्षिक प्लान- इसकी कीमत 3,099 रुपये है। इसमें यूजर्स को 365 दिन की वैधता दी जा रही है। साथ ही 2 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। इसके अलावा किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है। इसमें यूजर्स को अपोलो सर्कल और फास्टैग पर 100 रुपये कैशबैक बेनिफिट भी दिया जा रहा है। इसमें कुल मिलाकर 730 जीबी डाटा दिया जा रहा है। वीआई का 2 जीबी डाटा प्रतिदिन वाला वार्षिक प्लान- इसकी कीमत 2,999 रुपये है। इसमें यूजर्स को 365 दिन की वैधता दी जा रही है। साथ ही 2 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। इसके अलावा किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है। इसमें यूजर्स को वीकेंड डाटा रोलओवर, वीआई मूवीज-ऐप का एक्सेस, Disney+ Hotstar Mobile का 1 साल का एक्सेस बेनिफिट भी दिया जा रहा है। इसमें कुल मिलाकर 730 जीबी डाटा दिया जा रहा है। जियो का 2 जीबी डाटा प्रतिदिन वाला वार्षिक प्लान- इसकी कीमत 2,879 रुपये है। इसमें यूजर्स को 365 दिन की वैधता दी जा रही है। साथ ही 2 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। इसके अलावा किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है। इसमें यूजर्स को जियो ऐप्स का बेनिफिट भी दिया जा रहा है। इसमें कुल मिलाकर 730 जीबी डाटा दिया जा रहा है। | ||
| Posted: 02 Jul 2022 08:15 PM PDT इंग्लैंड और भारत (ENG vs IND) के बीच पिछले साल का बचा हुआ पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है. खेल के दूसरे दिन रविंद्र जडेजा ने दमदार शतक जमाया, जिसकी बदौलत टीम इंडिया पहली पारी में 416 रन बनाने में कामयाब हो पाई. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने दूसरे दिन की पहली पारी में 27 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाए हैं. इंग्लैंड अभी भी पहली पारी के आधार पर भारत से 332 रन पीछे है. भारत-इंग्लैंड के पांचवें टेस्ट मैच के दूसरे दिन 9 ऐतिहासिक रिकार्ड्स बने. आइये इन रिकार्ड्स के बारे में जानते हैं. 1. पहले 5 विकेट <100 रन गंवाने के बाद भारत के लिए 400+ का टोटल 453 (83/5) बनाम वेस्टइंडीज कोलकाता 2013 451 (92/5) बनाम वेस्टइंडीज चेन्नई 1983 416 (98/5) बनाम इंग्लैंड बर्मिंघम 2022 * 2. टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में सर्वाधिक रन 35 जे बुमराह ऑफ एस ब्रॉड बर्मिंघम 2022* 28 बी लारा आर पीटरसन जोहान्सबर्ग 2003 28 जी बेली ऑफ जे एंडरसन पर्थ 2013 28 कश्मीर महाराज ऑफ जे रूट पोर्ट एलिजाबेथ 2020 3. स्टुअर्ट ब्रॉड ने टी20ई में अकीला धनंजय के रिकॉर्ड की बराबरी की. अकीला के नाम भी एक ओवर में 35 रन देने का रिकॉर्ड है. – 2007 में डरबन में युवराज सिंह बनाम 36 रन 4. भारत (ENG vs IND) के लिए एक कैलेंडर वर्ष में 7 नंबर या उससे लोअर आर्डर में दो टेस्ट शतक जड़ने वाले खिलाड़ी 1986 में कपिल देव 2009 में एमएस धोनी 2010 में हरभजन सिंह 2022 में रवींद्र जडेजा*ENG vs IND 5th Test Stats Review Day 2 5. भारत के लिए एक ही पारी में 100 रन बनाने वाले दो बाएं हाथ के बल्लेबाज एस रमेश (110) और एस गांगुली (125) बनाम एनजेड अहमदाबाद 1999 एस गांगुली (239) और युवराज (169) बनाम पाक बेंगलुरु 2007 आर पंत (146) और आर जडेजा (100*) बनाम इंग्लैंड बर्मिंघम 2022 * 6. 39 साल 337 दिन के जेम्स एंडरसन 1951 में इंग्लैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के ज्योफ चुब के बाद टेस्ट में पांच विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज तेज गेंदबाज बने। 7. भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले गेंदबाज बने. 8. एजबेस्टन में जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक (3) विकेट लेने वाले गेंदबाज बन चुके हैं. उससे पहले एजबेस्टन में कपिल देव के नाम 2 विकेट का रिकॉर्ड था. | ||
| सूर्य का हुआ कुम्भ राशि में गोचर, अब इन 3 राशियों की कुंडली में बना राजयोग Posted: 02 Jul 2022 08:12 PM PDT मिथुन राशि, तुला राशि आज कुछ महत्वपूर्ण योजनाएँ कार्यान्वित होंगी और नए आर्थिक लाभ लाएंगी। धन का लाभ होगा। मोटापे के कारण आपको बहुत परेशानी हो सकती है। यह समय शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने का है। इसलिए, आप कुछ क्रियाएं करना शुरू करते हैं ताकि आप शारीरिक और मानसिक रूप से विकसित हों और जीवन का आनंद लें। बिना वजह तनाव न लें। आपको अपने जीवनसाथी के साथ आनंदमय समय बिताने का मौका मिलेगा। सिंह राशि, वृश्चिक राशि यह प्यार के नजरिए से अच्छा दिन है। आज आप किसी को दिल तोड़ने से बचा सकते हैं। छिपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। कामकाज के संबंध में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। आपकी दबंग प्रकृति आलोचना का कारण बन सकती है। बहस करने से बचें। आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बनी रहेंगी। अगर कोई समस्या है, तो शांति से बात करके हल करें। मकर राशि, कुम्भ राशि आज आपका रचनात्मक कार्य आस-पास के लोगों को आश्चर्यचकित करेगा और आपको बहुत सराहना मिलेगी। ध्यान रखें कि आप कितनी मात्रा में चीनी ले रहे हैं। अगर आपको लगता है कि बुलडॉगर की समस्या बड़ी हो रही है, तो डॉक्टर के पास जाएँ। कुछ लोगों के लिए, नया रोमांस ताजगी लाएगा और आपको खुश रखेगा। व्यवसाय में सफलता के योग बन रहे हैं। अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। | ||
| डेंगू और मलेरिया से छुटकारा पाएं अपनाएं इस 2 रुपए के उपाय को और भगाएं सारे मच्छर Posted: 02 Jul 2022 08:09 PM PDT मच्छर मारने के लिए बजार में तरह तरह के केमिकल और रसायनिक प्रोडक्ट्स उपलब्द हैं. यह प्रोडक्ट्स कुछ समय तक मच्छरों से आपको बचा लेते हैं। मगर इनका ज़हरीला धुआ और केमिकल आपकी सेहत के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। परन्तु आज मैं आपको मच्छरों से बचाव रखने का एक ऐसा सस्ता एवं टिकाऊ उपाय बताने जा रहा हूँ। जिसे अपना कर आप मच्छरों को कुछ ही मिनटों में घर से हमेशा के लिए दूर भगा सकते हैं। मच्छरों को घर से भगाने का यह है सबसे सस्ता उपाय- मच्छरों को घर से भगाने का एकमात्र नेचुरल तरीका कपूर है। वहीं कपूर जो पूजा में काम आते हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर गीतांजलि शर्मा के अनुसार कपूर हेल्थ के लिए भी अच्छा सिद्ध होता है। इसका धुँआ इंसानों के लिए एकदम सेफ है। इसके इलावा कपूर को जलाने से बॉडी में अच्छे असर दिखाई देते हैं। डॉ शर्मा के अनुसार कपूर के अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें अपनाकर हम मच्छरों को आसानी से घर से भगा सकते हैं। इन्हीं में से तेज पत्ता भी एक है। अगर तेज पत्ते के ऊपर कपूर कर जला दिया जाए तो मच्छर कभी नजर नहीं आएंगे। इसके इलावा यह तरीका आपकी हेल्थ पर पॉजिटिव असर डालेगा। | ||
| Big Breaking: दस जिलों में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन से सड़कें बंद व पेयजल योजनाएं ठप Posted: 01 Jul 2022 09:40 PM PDT Himachal Weather ALERT, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का क्रम अभी लगातार जारी रहेगा। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिन के लिए लाुहल-स्पीति व किन्नौर को छोड़कर बाकी जिलों में तूफान, बिजली गिरने व भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में कई स्थानों पर वर्षा व भूस्खलन से तीन मकानों व दो पशुशालाओं को नुकसान हुआ है और 46 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इनमें 30 चंबा व 16 बिलासपुर की पेयजल योजनाएं शामिल हैैं। किन्नौर के छितकुल में मस्तरंग खड्ड में बाढ़ आने से सांगला-छितकुल मार्ग बंद हो गया है। इसे बहाल करने के लिए मशीनरी लगाई गई है। धर्मशाला में 82, बिलासपुर के बरठीं में 58 व शिमला के बाघी में 26 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश में शुक्रवार को धूप व बादलों का लुकाछिपी का खेल चलता रहा और कई स्थानों पर वर्षा हुई। प्रदेश के कुछ स्थानों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट आई है। सिरमौर के धैलाकुआं में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक छह डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई। मंडी जिले के जोगेंद्रनगर में सिंकदरधार के जंगल में भूस्खलन की चपेट में आने से एक चरवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया। पहाड़ी से पत्थर व मलबा गिरने से घायल बुद्धि सिंह को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज टांडा रेफर किया गया। वहीं, मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंडी जिले के सात मील में 15 घंटे बाद यातायात बहाल हो गया। वीरवार देर शाम पहाड़ी दरकने से राजमार्ग बाधित हुआ था। इसके दोनों ओर 15 किलोमीटर लंबा जाम लगने से सैकड़ों वाहन रातभर फंसे रहे। मनाली से दिल्ली जाने व दिल्ली से मनाली आने वाली लग्जरी बसें गंतव्य तक नहीं पहुंचीं और सैकड़ों यात्री रातभर एनएच पर भूखे प्यासे बसों में फंसे रहे। कई यात्रियों ने चंडीगढ़ व दिल्ली से शुक्रवार सुबह फ्लाइट लेनी थी जो छूट गई। लगातार वर्षा से ब्यास नदी का जलस्तर बढऩे पर पानी की निकासी के लिए लारजी व पंडोह बांध के गेट खोल दिए हैं। मानसून को देखते हुए सात मील सहित अन्य भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में पहाड़ों की कटिंग पर रोक लगा दी है। मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर घट्टा से कोटरोपी तक भूस्खलन से हर साल दरकते पहाड़ों को देखते हुए प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर वाहन चालकों से सतर्कता बरतने का आह्वान किया है। उधर, सुंदरनगर उपमंडल की डैहर उपतहसील के मुख्य बाजार के साथ लगते अप्पर डैहर गांव में निर्माणाधीन कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन का पानी व मलबा लोगों के घरों में भरने से काफी नुकसान हुआ। वर्षा के दौरान मनाली लेह मार्ग सहित ग्रांफू काजा मार्ग व तांदी संसारी मार्ग में भूस्खलन की आशंका होने पर प्रशासन ने राहगीरों को मौसम देखकर ही सफर करने की सलाह दी है। | ||
| गिलोय इम्यूनिटी बूस्टर का करता है काम, जानें कब और कैसे करें इसका सेवन Posted: 01 Jul 2022 08:59 PM PDT गिलोय बुखार के लिए रामबाण है. यह इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में भी काम करता है. इसलिए इसके आयुर्वेदिक गुण के लिए इसे जीवन्तिका भी कहा जाता है. आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल कई बीमारियों के लिए किया जाता है. बरसात के मौसम में होने वाली वायरल बीमारियों मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया में गिलोय का सेवन किया जाता है. मच्छर से होने वाली बीमारियों में यह काफी फायदेमंद है. लेकिन इसका इस्तेमाल कैसे किया जाए, कब खाना चाहिए और खाने का सबसे सही तरीका क्या है. इन तमाम बातों को आइए विस्तारपूर्वक जानते हैं. गिलोय के गुण गिलोय का इस्तेमाल अक्सर बुखार में किया जाता है. बुखार के अलावा इसका उपयोग कई औषधीय गुण के लिए भी किया जाता हैं. डेंगू में गिलोय का सेवन प्लेटलेट्स कम होने पर किया जाता है, जिससे प्लेटलेट्स बढ़ाने में काफी फायदेमंद होते हैं. इसके अलावा गठिया रोग के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं. यह डायबिटीज मरीज को ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है. कैसे करें गिलोय का सेवन बुखार में गिलोय का सेवन पाउडर, काढ़ा या रस के रूप में किया जाता है. इसके पत्ते और तने को सुखाकर पाउडर बनाया जाता है. वहीं बाजार में गिलोय की गोली भी मिलती हैं. गिलोय का एक दिन में 1 ग्राम से ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. कैसा होता गिलोय की तासीर किसी भी चीज का सेवन करने से पहले उसके होने वाले असर और तासीर को जानना बेहद आवश्यक होता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि गिलोय का इस्तेमाल हर मौसम के लिए अच्छा नहीं होता है. आयुर्वेद में गिलोय की तासीर को बहुत ही गर्म बताया गया है. इसीलिए सर्दी-जुकाम और बुखार में यह लाभकारी होता है. कब खाना चाहिए गिलोय किसी भी बीमारी का दवा खाने से पहले उसके फायदे और नुकसान को जानना बहुत ही जरूरी होता है. इसके अलावा किस उम्र में और कितनी मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए यह भी मालूम होना चाहिए. इस बारे में आयुर्वेद विशेषज्ञ का मानना है कि 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को गिलोय का सेवन नहीं करना चाहिए. गिलोय का सेवन कब-कब करें गिलोय का सबसे अधिक सेवन बुखार में किया जाता है. हमेशा जवां बने रहने के लिए भी गिलोय का सेवन किया जाता है. गिलोय का इस्तेमाल पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है. डायबिटीज के रोगी को ब्लड शुगर कम करने के लिए गिलोय खाना फायदेमंद होता है. इसका इस्तेमाल डेंगू में ब्लड प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए किया जाता है. वजन कम करने में गिलोय का जूस काफी लाभकारी होता है. गिलोय खाने के लाभ गिलोय का इस्तेमाल बुखार में एक आयुर्वेदिक दवा के रूप में लाभ पहुंचाता है. इसका इस्तेमाल डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत सारे फायदे हैं. डायबिटीज में गिलोय का सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है और पाचन तंत्र बेहतर बनाता है. यह इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मददगार होता है. मोटापा कम करने के लिए गिलोय के अनेक फायदे हैं क्योंकि इससे शरीर के मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है. गिलोय खाने के नुकसान आमतौर पर कहा जाए तो गिलोय का नुकासन न के बराबर है. वहीं कुछ मामलों में इसके सेवन करने से काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है. ब्लड शुगर कम होने पर गिलोय के नुकसान हो सकते हैं. यदि आपका पाचन ठीक नहीं रहता तो इसके नुकसान हो सकते हैं. गिलोय का इस्तेमाल गर्भावस्था के लिए काफी नुकसानदायक होते हैं. | ||
| बारिश के मौसम में क्या खाने से होता है नुकसान और कौन सी चीज करती है फायदा, यहां जानें Posted: 01 Jul 2022 08:56 PM PDT बारिश के मौसम में हमारा पाचन तंत्र गड़बड़ा जाता है, इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ जाता है. इससे कारण बुखार, खांसी और फ्लू () का रिस्क तो बढ़ता ही है, साथ ही बैक्टीरिया और फंगस इंफेक्शन का खतरा काफी बढ़ जाता है. इसलिए इस मौसम में स्वास्थ्य को लेकर काफी सजग रहने की जरूरत होती है. आयुर्वेद ( ) में बताया गया है कि अगर मौसम के अनुसार डाइट को लिया जाए, तो आप मौसम के कारण होने वाली तमाम बीमारियों से बच सकते हैं. ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं मॉनसून डाइट के बारे में, ये आपके पेट और इम्युनिटी दोनों के लिए बेहतर साबित होगी. जानिए मॉनसून के महीने में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं. हरी पत्तेदार सब्जियां न खाएं बारिश के मौसम में पालक, मेथी, बथुआ, बैंगन, सरसों, गोभी, पत्ता गोभी जैसी पत्तेदार सब्जियां खाने से परहेज करना चाहिए. इस मौसम में इनमें कीड़े मकौड़े और बैक्टीरिया पनपते हैं. इनके सेवन से पेट खराब हो सकता है. वहीं फलों को काटते ही तुरंत खा लें, रखें नहीं. डेयरी प्रोडक्ट्स अवॉयड करें बारिश के मौसम में दूध, दही, पनीर, छाछ आदि डेयरी प्रोडक्ट्स न खाने की सलाह दी जाती है. इस मौसम में पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है, ऐसे में ये चीजें आसानी से डाइजेस्ट नहीं हो पातीं. वहीं कफ से जुड़ी समस्याएं बढ़ने का रिस्क ज्यादा होता है. इस कारण मॉनसून में डेयरी प्रोडक्ट्स न लेने की सलाह दी जाती है. दूध अगर पीना भी है, तो हल्का गर्म और हल्दी डालकर ही पीएं. फिश और प्रॉन्स से फूड पॉइजनिंग का खतरा मॉनसून में फिश, प्रॉन्स और अन्य समुद्री जीव का सेवन न करने के लिए कहा जाता है. ये समय इनके प्रजनन का होता है. वहीं बारिश के मौसम में पानी प्रदूषित हो जाता है. ऐसे में इनका सेवन करने से फूड पॉइजनिंग का रिस्क बढ़ जाता है. पेट खराब करेगा बाहरी फूड टिक्की, गोलगप्पे, चाट, पकौड़े, समोसे वगैरह भी बारिश के महीने में नहीं खाने चाहिए. ये चीजें भारी होती हैं और पेट के लिए तमाम परेशानियां पैदा करती हैं. बारिश के मौसम में ऑयली और स्पाइसी फूड खाने से पूरी तरह से परहेज करना चाहिए. | ||
| फलों का इस तरह से सेवन पाचन को पहुंचाता है गंभीर नुकसान, कहीं आप भी तो नहीं करते हैं ये गलतियां Posted: 01 Jul 2022 08:51 PM PDT ![]() सावधान: फलों का इस तरह से सेवन पाचन को पहुंचाता है गंभीर नुकसान, कहीं आप भी तो नहीं करते हैं ये गलतियां? शरीर के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सभी लोगों को नियमित रूप से स्वस्थ और पौष्टिक आहार के सेवन की सलाह दी जाती रही है। इसके लिए भोजन में हरी सब्जियों और मौसमी फलों को शामिल करना बहुत आवश्यक माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, इनसे शरीर के लिए आवश्यक अधिकतर पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति की जा सकती है। विशेषकर फलों में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जिनका सेवन करना आपको गंभीर रोगों के जोखिम से बचा सकता है। पर क्या आप जानते हैं कि फलों और सब्जियों का कुछ स्थितियों में सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है, विशेषकर अगर आप अलग-अलग प्रकृति के फलों का सेवन साथ में करते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, फलों और सब्जियों से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए इनके सेवन के सही तरीके के बारे में जान लेना सभी लोगों के लिए बहुत आवश्यक हो जाता है। कुछ फलों को एक साथ नहीं खाना चाहिए, इससे कई तरह की समस्याओं का जोखिम हो सकता है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए सभी लोगों को यह जानना बहुत जरूरी है कि किन फलों का संयोजन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है? आइए इस बारे में आगे विस्तार से समझते हैं। फलों-सब्जियों का एक साथ सेवन न करें स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आमतौर पर बोलचाल की भाषा में फलों-सब्जियों के सेवन की बात की जाती रही है, हालांकि इनका साथ में सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है। फलों में मौजूद शुगर की मात्रा सब्जियों की पाचन प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न कर सकती है। इससे न तो सब्जियों का ठीक तरीके से पाचन हो पाता है न ही शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त हो पाते हैं। हमेशा फलों और सब्जियों के सेवन के बीच में कुछ समय का अंतर जरूर रखें। तरबूज के साथ न खाएं कोई और फल आहार विशेषज्ञ बताते हैं, तरबूज-खरबूजे के साथ किसी और फल के सेवन से बचना चाहिए। इन फलों में पानी की अधिकता होती है, इसलिए इनके साथ किसी दूसरे फल का सेवन करने से उनका पाचन प्रभावित हो सकता है। तरबूज-खरबूज अन्य फलों की तुलना में अधिक तेजी से पचते हैं। फलों से अधिकतम लाभ तभी प्राप्त किया जा सकता है जब उनका पाचन सही तरीके से हो। स्टार्चयुक्त फलों के साथ न करें प्रोटीनयुक्त फलों का सेवन केला जैसे फल प्रकृति में स्टार्चयुक्त होते हैं, इनका सेवन अमरूद, सूखे खुबानी, कीवीफ्रूट, एवोकैडो और ब्लैकबेरी जैसे प्रोटीन युक्त फलों के साथ नहीं किया जाना चाहिए। शरीर को प्रोटीन को पचाने के लिए एक अम्लीय आधार और स्टार्च और स्टार्च के लिए क्षारीय तत्वों की आवश्यकता होती है, इनका संयोजन पेट से संबंधित कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकता है। हमेशा फलों के संयोजन को ध्यान में रखा जाना चाहिए। | ||
| सिर्फ 22 साल की उम्र में IAS बनी आर्मी अफसर की बेटी, UPSC Exam में ऐसे हासिल की 4th रैंक Posted: 01 Jul 2022 08:43 PM PDT स्मिता के पिता हैं रिटायर्ड सेना अधिकारी स्मिता सभरवाल (Smita Sabharwal) पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग की रहने वाली है. उनके पिता प्रणब दास भारतीय सेना (Indian Army) में कर्नल के पद से रिटायर हुए हैं. इस वजह से स्मिता अलग-अलग शहरों में पली-बढ़ी हैं और उनकी पढ़ाई भी अलग-अलग स्कूलों में हुई. स्मिता ने 12वीं में किया था टॉप स्मिता सभरवाल (Smita Sabharwal) शुरू से ही पढ़ाई में काफी अच्छी थीं और वह 12वीं में ISC बोर्ड की टॉपर रही थीं. 12वीं के बाद स्मिता ने कॉमर्स स्ट्रीम में ग्रेजुएशन किया. जब स्मिता ने 12वीं में टॉप किया तो उनके पिता ने उन्हें सिविल सर्विस में जाने के लिए प्रोत्साहित किया. पहले प्रयास में मिली असफलता द बेटर इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ग्रेजुएशन के बाद स्मिता सभरवाल (Smita Sabharwal) ने सिविल सर्विस एग्जाम (Civil Service Exam) की तैयारी शुरू की. हालांकि स्मिता को पहले प्रयास में असफलता हाथ लगी और वो प्रीलिम्स एग्जाम (UPSC Prelims Exam) भी क्लियर नहीं कर पाई. सिर्फ 22 साल की उम्र में बनीं IAS पहले प्रयास में मिली असफलता के बाद भी स्मिता सभरवाल (Smita Sabharwal) ने हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत के साथ दूसरी बार एग्जाम दिया. स्मिता ने साल 2000 में यूपीएससी एग्जाम (UPSC Exam) में चौथी रैंक हासिल की और सिर्फ 22 साल की उम्र में आईएएस अफसर (IAS Officer) बन गईं. स्मिता रोजाना करती थीं 6 घंटे पढ़ाई स्मिता सभरवाल (Smita Sabharwal) ने कॉमर्स से ग्रेजुएशन करने के बावजूद यूपीएससी एग्जाम में मानव विज्ञान और लोक प्रशासन को अपने वैकल्पिक विषय के रूप में चुना. एग्जाम की तैयारी के बारे में स्मिता बताती हैं कि वह रोजाना छह घंटे पढ़ाई करती थी और इसके साथ ही वह एक घंटे का समय स्पोर्ट्स एक्टिविटी के लिए भी निकालती थीं. वह करंट अफेयर्स की तैयारी के लिए न्यूज पेपर और मैग्जीन पढ़ती थीं. काम की वजह से बनाई पहचान स्मिता सभरवाल (Smita Sabharwal) की पहली नियुक्ति चितूर में सब-कलेक्टर के रूप में हुई. वह कडप्पा रूरल डेवलपमेंट एजेंसी की प्रोजेक्ट डायरेक्टर, वारंगल की नगर निगम कमिश्नर और कुरनूल की संयुक्त कलेक्टर रही हैं. इसके अलावा बाद वह विशाखापत्तनम और करीमनगर जैसी जगहों पर तैनात रही हैं. स्थानीय लोग आज भी स्मिता को उनके बेहतरीन काम के लिए याद करते हैं और 'पीपुल्स ऑफिसर' के नाम से जाना जाता है. | ||
| बिजली विभाग में निकलीं सरकारी नौकरी, कोई आवेदन फीस नहीं, आयु सीमा 45 साल Posted: 01 Jul 2022 08:40 PM PDT ऑफिस ऑफ चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट गोवा सरकार ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 255 लाइन हेल्पर के पद भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 04 जुलाई 2022 से आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को कम से कम 2 साल का बिजली की लाइनों पर काम करने का अनुभव और कोंकणी का ज्ञान होना चाहिए. गोवा विद्युत विभाग भर्ती 2022 के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल -1 के मुताबिक सैलरी मिलेगी. इच्छुक उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा, योग्यता, अनुभव, चयन प्रक्रिया और अन्य डिटेल्स यहां देख सकते हैं. यह भर्ती नोटिफिकेशन नंबर No. CEE/Estt-1-1-83/Recruitment/681 के लिए की जा रही है. इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 जुलाई 2022 है. इस भर्ती प्रक्रिया से कुल 255 पद भरे जाने हैं. Eligibility Criteria कैंडिडेट्स को बिजली की लाइन बनाने में कम से कम 2 साल का एक्सपीरिएंस होना चाहिए. इसके अलावा कैंडिडेट्स को कोंकणी की नॉलेज भी होनी चाहिए. इसके अलावा मराठी की नॉलेज होगी तो और अच्छा रहेगा. इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की आयु 45 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. इस सरकारी नौकरी में उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए. उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा. How to Apply for Goa Electricity Department Recruitment 2022 कैंडिडेट्स इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. गोवा बिजली विभाग की आधिकारिक वेबसाइट cbes.goa.gov.in है. इसी के माध्यम से घर बैठे सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई किया जा सकता है. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में उम्मीदवारों को कोई आवेदन फीस नहीं देनी होगी. आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी. योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र. | ||
| घर के इन 3 कोनों में छिपी होती है गरीबी, आज ही सुधार लें अपनी ये गलतियां Posted: 01 Jul 2022 08:30 PM PDT कई बार लाख कोशिशों के बावजूद घर में पैसा नहीं टिकता है. आय और खर्चों के बीच संतुलन ना रहने के कारण इंसान कंगाल ही रहता है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, आर्थिक मोर्चे पर इंसान की कंगाली घर के कोनों में ही छिपी होती है. घर के तीन प्रमुख कोनों को इंसान की कंगाली से जोड़कर देखा जाता है. 1. पानी की टंकी- घर की छत पर टंकियों को अगर दक्षिण-पूर्व दिशा में रखा जाए तो बहुत नुकसान होता है. दरअसल ये अग्नि का स्थान होता है और अग्नि के स्थान पर जब जल को रखा जाता है तो जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है. साथ ही, घर में झगड़ा, मुकदमा, मारपीट, वाद-विवाद जैसी दिक्कतें बढ़ती हैं. 2. टॉयलेट- वास्तु के मुताबिक, अगर घर में टॉयलेट उत्तर-पूर्व दिशा में बना हो तो इंसान को पैसों की दिक्कत होती है. ये गलती आपको ना सिर्फ आर्थिक मोर्चे पर कमजोर बनाएगी, बल्कि सेहत से जुड़ी दिक्कतें भी पैदा करेगी. इसलिए घर की उत्तर-पूर्व दिशा में कभी टॉयलेट ना बनवाएं. 3. घर की उत्तर दिशा- यदि आपके घर की उत्तर दिशा में गंदगी रहती है या सामान बिखरा रहता है तो ये आपकी गरीबी का कारण हो सकता है. इस दिशा में कभी कूड़ा-कचरा या गंदगी नहीं होनी चाहिए. दरअसल, उत्तर दिशा भगवान कुबेर का स्थान होती है, इसलिए इस दिशा से आने वाली ऊर्जा ही आपके जीवन की दशा तय करती है. | ||
| Sawan 2022 Date: इस शुभ संयोग में शुरू होगा सावन का महीना, जानें कितने होंगे सोमवार व्रत Posted: 01 Jul 2022 08:27 PM PDT Sawan 2022 Date: भगवान शिव का प्रिय सावन का महीना 14 जुलाई से शुरू होने वाला है. हिंदू कैलेंडर का यह पांचवां महीना होता है. ऐसी मान्यताएं हैं कि श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. इस साल श्रावण मास जुलाई से 12 अगस्त तक रहने वाला है. आइए जानते हैं कि सावन का महीना इस बार क्यों खास रहने वाला है और इस माह भगवान शिव की उपासना कैसे करें. हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व बताया गया है. सावन में प्रत्येक सोमवार भगवान शिव की पूजा करने से आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है. इस साल श्रावण मास विष्कुंभ और प्रीति योग में शुरू हो रहा है, इसलिए ये और भी ज्यादा खास होने वाला है. ऐसी मान्यताएं हैं कि इन संयोग में पैदा हुए लोग बेहद भाग्यशाली और उत्तम गुणों वाले होते हैं. ऐसे लोग सासांरिक सुख और आर्थिक संपन्नता का लाभ उठाते हैं. सावन में कुल कितने सोमवार? (Sawan 2022 Somvar Vrat) सावन का महीना गुरुवार, 14 जुलाई से शुरू होगा और शुक्रवार, 12 अगस्त को सावन माह का समापन होगा. इस बीच कुल चार सोमवार व्रत पड़ेंगे. सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई को होगा. इसके बाद 25 जुलाई को दूसरा सोमवार, 01 अगस्त को तीसरा सोमवार और 08 अगस्त को चौथा सोमवार पड़ेगा. सावन माह की पूजन विधि सावन के महीने में प्रत्येक दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे कपड़े पहनें. इसके बाद मंदिर में भगवान शिव के सामने घी का दीपक जलाएं. सभी देवी-देवताओं का जलाभिषेक करें. दूध और गंगाजल से शिवलिंग को स्नान कराएं. भगवान शिव को फल और फूल अर्पित करें. भगवान शिव को बेल पत्र अर्पित करें और उनकी आरती उतारें. | ||
| सावन में जरूर करें ये उपाय, महादेव की कृपा पाने के लिए जानें क्या करें और क्या नहीं Posted: 01 Jul 2022 08:25 PM PDT सावन के महीने का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है. सावन, हिंदू कैलेंडर का पांचवा महीना होता है. इस महीने में भगवान शिव की पूजा की जाती है. कुंवारी लड़कियां योग्य वर की प्राप्ति के लिए सावन सोमवार के व्रत रखती हैं. इस साल सावन का महीना 14 जुलाई 2022 से शुरू होगा और 12 अगस्त तक रहेगा. सावन के महीने में कुछ खास उपाय करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं. आइए जानते हैं इन विशेष उपायों के बारे में- सावन माह में सोमवार की तिथियां 18 जुलाई, सोमवार- सावन का पहला सोमवार व्रत 25 जुलाई, सोमवार- सावन का दूसरा सोमवार व्रत 01 अगस्त, सोमवार- सावन का तीसरा सोमवार व्रत 08 अगस्त, सोमवार- सावन का चौथा सोमवार व्रत सावन के महीने में करें ये काम- - श्रावण मास के दौरान भगवान शिव को पंचामृत चढ़ाकर रुद्राभिषेक करने से मन और शरीर को शांति मिलती है. - सावन के महीने में व्रत रखना काफी शुभ माना जाता है. व्रत रखना सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. - इस महीने में महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करना काफी शुभ माना जाता है. - सावन के महीने में श्रावण सोमवार व्रत कथा पढ़ना और पवित्र रुद्राक्ष धारण करना भी काफी पवित्र और शुभ माना जाता है. सावन के महीने में ना करें ये काम- - सावन में जो लोग व्रत रखते हैं उन्हें तामसिक भोजन का सेवन करना चाहिए. इस दौरान प्याज, लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए. - इस महीने में अगर आप व्रत रखने का सोच रहे हैं तो पूरे व्रत रखें. -इस दौरान मांस और मदिरा का सेवन करने से बचें. सावन के दौरान अपनाएं ये उपाय - सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार के दिन शिवलिंग पर अनार के जूस से अभिषेक करें. इससे घर में चलने वाली आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा. - अगर आपके घर में कोई अक्सर बीमार रहता है तो सावन के महीने में रोजाना पानी में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें. - अगर आपके जीवन में दिक्कतें आ रही हैं या बनते हुए काम बिगड़ रहे हैं तो पत्नी को साथ मिलकर भगवान शिव और माता पार्वती को चावल से बनाई गई खीर चढ़ाएं. | ||
| Jio का गजब ऑफर, फ्री कॉलिंग के साथ मिलेगा अनलिमिटेड डेटा, साथ में फ्री चलेगा ये Posted: 01 Jul 2022 08:21 PM PDT Jio प्रीपेड और पोस्टपेड के साथ ही फाइबर सर्विस भी ऑफर करता है. यानी JioFiber. प्रीपेड रिचार्ज पोर्टफोलियो की तरह ही जियो फाइबर में भी कई रिचार्ज ऑप्शन मिलते हैं. ब्रांड यूजर्स को मंथली प्लान ऑफर करता है. इसका बेसिक प्लान 30Mbps की स्पीड के साथ आता है. इसमें यूजर्स को 6 महीने और 12 महीने की बिलिंग साइकिल का ऑप्शन मिलता है. आइए जानते हैं जियो फाइबर के सबसे सस्ते प्लान में आपको क्या-क्या मिलेगा. ये है बेस प्लान जियो फाइबर का सबसे सस्ता प्लान 399 रुपये में आता है. इसमें GST शामिल नहीं है. इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा और फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. प्लान एक महीने की बिलिंग साइकिल के साथ आता है. इसमें यूजर्स को 30Mbps की अपलोड और 30Mbps की डाउनलोड स्पीड मिलती है. ये कंपनी का बेस प्लान है. मगर इससे ऊपर आपको कई सारे फायदों वाला प्लान मिलता है. 499 रुपये का Jio Fiber प्लान हम बात कर रहे हैं Jio Fiber के 499 रुपये वाले प्लान की. इस प्लान पर भी आपको जीएसटी देना होगा. इसमें भी आपको 30Mbps की स्पीड से अनलिमिडेट डेटा मिलता है. प्लान फ्री वॉयस कॉलिंग की सुविधा के साथ आता है. यूजर्स को 400 से ज्यादा टीवी चैनल का एक्सेस मिलेगा. कंपनी इसके साथ ही कई प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन भी दे रही है. जियो फाइबर प्लान के साथ यूजर्स को Universal +, ALT Balaji, Eros Now, Lionsgate Play, Jio Cinema, Shemaroo Me और जियो सावन का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है. यानी यूजर्स को 100 रुपये ज्यादा देने पर 6 OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलता है. 599 रुपये में क्या क्या मिलता है? 30Mbps की स्पीड वाला तीसरा प्लान 599 रुपये में आता है. इसमें यूजर्स को 200 रुपये ज्यादा देने पर 14 OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है. यूजर्स को 550 से ज्यादा टीवी चैनल्स ऑन डिमांड पर मिलता है. प्लान में यूजर्स को Disney+ Hotstar, Sony Liv, ZEE5 समेत कई OTT प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है. | ||
| पंत और जडेजा की साझेदारी ने भारत की पारी में फूंकी जान, सोशल मीडिया पर भी हो रही है तारीफ Posted: 01 Jul 2022 08:17 PM PDT ENG vs IND: इंग्लैंड और भारत के बीच जारी 5वें टेस्ट मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। पहले दिन के खेल में इस समय टी-ब्रेक हो चुका है, टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 174 रन बना दिए हैं। नई सलामी जोड़ी के साथ उतरी भारतीय टीम ने एक संभली हुई शुरुआत की। लेकिन इसके बाद लगातार अंतराल में विकेट गिरने के चलते सिर्फ 98 रन के संयुक्त स्कोर पर 5 बल्लेबाज पवेलियन की राह पकड़ चुके थे। इसके बाद रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत की जोड़ी ने जवाबी हमला करते हुए भारत को मजबूत स्थिति में ला खड़ा कर दिया है। पहले दिन टी-ब्रेक होने तक भारत ने 174 रन बनाए ENG vs IND मैच में 98 रनों के संयुक्त स्कोर पर आधी टीम के पवेलियन लौट चुके थे, दूसरे सेशन में टीम इडिया ने हनुमा विहारी, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा की जोड़ी ने इंग्लैंड को उन्ही की दवाई का सवाद चखाना शुरू किया और जवाबी हमला करना शुरू किया। दोनों बल्लेबाजों ने मैदान के चारों ओर रन बटोरना शुरू किया और टी-ब्रेक होने तक 101 गेंदों में 76 रनों की साझेदारी कर डाली है। इस दौरान ऋषभ ने टेस्ट फॉर्मेट में अपना 10वां अर्धशतक पूरा किया और 53 रन बनाकर जमे हुए हैं। उनका साथ देने के लिए रवींद्र जडेजा ने 32 रन बना लिए हैं। | ||
| हिमाचल में खुला नौकरियों का पिटारा, लोक निर्माण विभाग में मल्टी टास्क वर्कर की होगी भर्ती! Posted: 01 Jul 2022 08:13 PM PDT
हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग में मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती की जाएगी। बता दें कि प्रदेश के एमए, बीए, बीएससी पास बेरोजगार युवा लोक निर्माण विभाग में मल्टी टास्क वर्कर बनने के लिए तैयार हैं। लोनिवि में 5 हजार वर्करों की नियुक्ति की जानी है। हिमाचल में बेरोजगारी इस कदर बढ़ रही है कि लोक निर्माण विभाग में एक पद के लिए 11 लोग कतार में खड़े हैं। विभाग की ओर से आवेदकों को साक्षात्कार के लिए बुलाना शुरू कर दिया है। आवेदन करने वाले युवा की आयु 18 से 45 साल के बीच होनी चाहिए। उसे हिंदी भाषा का भी ज्ञान हो। विभाग में इनकी तैनाती पार्ट टाइम की जानी है। इन्हें प्रदेश सरकार की ओर से 4,500 रुपये मानदेय दिया जाएगा। मल्टी टास्क वर्करों के लिए 8वीं पास योग्यता रखी गई है। लोक निर्माण विभाग का कहना है कि आवेदनकर्ता हिमाचल का स्थायी निवासी होना चाहिए। विभाग ने साक्षात्कार को लेकर लोक निर्माण डिवीजन में चयन समिति का गठन कर लिया है। इसके लिए विभाग के पास 53,278 युवाओं ने आवेदन किया है। इनमें उच्च शिक्षा प्राप्त युवा भी शामिल हैं। मंडल स्तर पर इन पदों को भरने के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया आरम्भ कर दी गई है। लगभग 15 दिन के अंदर इनका परिणाम घोषित किया जाएगा। वहीं, सरकार की ओर से तय नियमों के तहत यह भर्ती की जानी है। | ||
| शराब ही नहीं, इन चीजों के सेवन से भी खराब होती है किडनी; आज ही करें तौबा Posted: 01 Jul 2022 01:15 AM PDT किडनी शरीर का एक छोटा पर बेहद अहम अंग है, जिसका सेहतमंद रहना जरूरी है. किडनी का काम शरीर से बेकार या टॉक्सिन पदार्थ को बाहर निकालना है. ये यूरिन का निर्माण करने के साथ ब्लड प्रेशर को सुचारू रूप से बनाए रखने वाले हॉर्मोन्स को स्रावित करती है. "जाने माने आयुर्वेदिक डॉक्टर अबरार मुल्तानी कहते हैं कि कुछ ऐसे फूड्स हैं, जो किडनी को सीधे तौर पर नुकसान पहुंचा सकते हैं." गलत खानपान और अव्यवस्थित लाइफस्टाइल के चलते किडनी में कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं, जैसे किडनी इंफेक्शन, किडनी में स्टोन, गुर्दे का कैंसर आदि. किडनी का क्या काम है? किडनी शरीर से यूरीन के जरिए गंदगी बाहर निकालने का काम करती है. जिनकी किडनी की दिक्कत शुरुआती दौर में पता लग जाती है, उन्हें खानपान में बदलाव की जरूरत होती है. पर कुछ लोगों की परेशानी लास्ट स्टेज पर पता चलती है, जिससे उन्हें डायलिसिस करवाना पड़ता है. किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण -भूख में कमी -शरीर पर सूजन -अधिक ठंड लगना -स्किन रैशेज -पेशाब में परेशानी -चिड़चिड़ापन किडनी को नुकसान पहुंचाने वाली 5 चीजें 1. शराब ज्यादा शराब का सेवन करने से किडनियां खराब हो सकती हैं. ज्यादा शराब के सेवन से किडनियों की फंक्शनिंग में दिक्कत हो सकती है, इसका असर आपके दिमाग पर पड़ सकता है. शराब न सिर्फ आपकी किडनी पर बुरा असर डालती है बल्कि बाकी अंगो के लिए नुकसानदेह है. 2. नमक नमक में सोडियम होता है, य् पोटैशियम के साथ मिल कर शरीर में फ्लूड की मात्रा को सही बनाए रखता है, लेकिन खाने में अगर नमक मात्रा ज्यादा ली जाए तो यह फ्लूड की मात्रा को बढ़ा देता है, जिससे किडनी पर ज्यादा दबाव पड़ता है और नुकसान पहुंच सकता है. 3. डेयरी प्रोड्क्ट्स दूध, चीज़, पनीर, बटर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स का ज्यादा सेवन किडनी के लिए अच्छा नहीं होता. डेयरी प्रोडक्ट्स में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है, जो किडनी को नुकसान पहुंचाती है. डेयरी प्रोड्क्ट्स में कैल्शियम भी काफी ज्यादा होता है, जिससे किडनी में स्टोन बन सकते हैं. इसलिए इनके ज्यादा सेवन से बचें. 4. रेड मीट रेड मीट में प्रोटीन की बहुत ही ज्यादा होती है, लेकिन प्रोटीन हमारे शरीर के लिए जरूरी भी होता है. इस तरह के मांस को पचाना हमारे शरीर के लिए मुश्किल हो जाता है, जिसका असर किडनी पर पड़ता है. 5. आर्टिफिशियल स्वीटनर बाजार में मिलने वाली मिठाइयों, कुकीज और ड्रिंक्स में आर्टिफिशियल स्वीटनर का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, जो किडनी की सेहत के लिए नुकसानदायक है. जो लोग डायबिटीज के मरीज हैं, उन्हें किडनी से जुड़ी बीमारियां होने की आशंका ज्यादा रहती है. ऐसे लोगों को कभी भी इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. | ||
| कब है रक्षा बंधन? राखी बांधने के लिए बहनों को मिलेगा इतना समय Posted: 01 Jul 2022 01:08 AM PDT रक्षा बंधन का पर्व भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम और पावन रिश्ते को प्रदर्शित करता है. रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र, राखी या मौली बांधकर उनकी दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. वहीं दूसरी तरफ भाई भी अपनी बहनों को उपहार देकर ताउम्र उनकी रक्षा का वचन देते हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार रक्षा बंधन का त्योहार हर साल श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. साल 2022 में रक्षाबंधन का पर्व 11 अगस्त, गुरुवार को पड़ रहा है. श्रावण मास की पूर्णिमा को कजरी पूनम भी कहा जाता है. रक्षा बंधन 2022 शुभ मुहूर्त (Raksha Bandhan 2022 Shubh Muhurat) रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त के बारे में वाराणसी के ज्योतिषाचार्य डॉ. विनोद बताते हैं कि हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त , गुरुवार के दिन पूर्वाह्न 10 बजकर 38 मिनट से शुरू होकर उसके अगले दिन 12 अगस्त, शुक्रवार को सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर समाप्त होगी. उदयातिथि में त्योहार मनाने के नियमानुसार, रक्षाबंधन का पर्व 11 अगस्त के दिन मनाया जाएगा. 11 अगस्त को बहनें अपने भाइयों को सुबह 8 बजकर 51 मिनट से लेकर रात्रि 9 बजकर 19 मिनट के शुभ मुहूर्त के बीच राखी बांध सकती हैं. रक्षाबंधन 2022 शुभ योग रक्षाबंधन के दिन चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे और घनिष्ठा नक्षत्र के साथ शोभन योग भी लगेगा. वहीं, भद्रा काल को छोड़कर राखी बांधने के लिए पूरा 12 घंटे का समय मिलेगा. बता दें कि इस तिथि पर भद्रा काल और राहुकाल का विशेष महत्व है. भद्रा काल और राहुकाल में राखी नहीं बांधी जाती है. क्योंकि इस काल में शुभ कार्य वर्जित माना जाता है. कहा जाता है कि इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से उसमें सफलता नहीं मिलती है. ज्योतिषाचार्य डॉ. विनोद रक्षा बंधन से जुड़ी कथाएं पौराणिक कथाओं के अनुसार, एक बार जब प्रभु श्रीहरि ने वामन अवतार लेकर राजा बलि का सारा राज्य तीन पग में ही मांग लिया था और राजा बलि को पाताल लोक में रहने को कहा, तब राजा बलि ने स्वयं श्रीहरि को पाताल लोक में अतिथि के रूप में उनके साथ चलने का आग्रह किया. इस पर श्रीहरि उन्हें मना नहीं कर पाए और उनके साथ पाताल लोक चले गए. लेकिन बहुत वक्त गुजरने के बाद भी जब प्रभु नहीं लौटे तो माँ लक्ष्मी को चिंता होने लगी. अन्ततः नारद जी ने मां लक्ष्मी को राजा बलि को अपना भाई बनाकर और फिर उनसे तोहफा स्वरूप श्रीहरि को मांगने के लिए कहा. माता लक्ष्मी ने वैसा ही किया और राजा बलि के साथ अपना संबंध गहरा बनाने के लिए उनके हाथ में रक्षासूत्र बांधा. एक लोककथा के अनुसार मृत्यु के देवता यम करीब 12 वर्षों तक अपनी बहन यमुना के पास नहीं गए. इस पर यमुना को काफी दुःख हुआ. बाद में माँ गंगा के परामर्श पर यम अपनी बहन यमुना के पास गए. भाई के आने से यमुना को काफी खुशी प्राप्त हुई. उन्होंने यम का काफी ख्याल रखा. इससे यम काफी प्रसन्न हुए. आशीर्वाद स्वरूप उन्होंने यमुना के बार बार यम से मिलने की इच्छा को पूर्ण भी कर दिया. इससे यमुना हमेशा के लिए अमर हो गई. महाभारत के एक प्रसंग के मुताबिक, राजसूय यज्ञ के दौरान जब श्रीकृष्ण ने मगध नरेश शिशुपाल का वध किया तब उनके हाथ पर भी चोट लग गई थी. श्रीकृष्ण की चोट को देखकर द्रौपदी ने तुरंत अपने लिबास का एक टुकड़ा फाड़कर प्रभु के हाथ पर बांध दिया. उसी दौरान भगवान कृष्ण ने द्रौपदी की सदैव रक्षा करने का वचन दिया. इसी कारण जब दुःशासन द्रौपदी का चीर हरण कर रहा था, तब भगवान श्रीकृष्ण ने द्रौपदी की साड़ी लंबी करके उनकी इज्जत की रक्षा की थी. राखी को लेकर एक ऐसा ही प्रसंग मध्यकालीन भारतीय इतिहास में देखने को मिलता है. उस समय चित्तौड़ की गद्दी पर रानी कर्णावती आसीन थीं. वह एक विधवा रानी थीं. चित्तौड़ की सत्ता को कमजोर हाथों में देखकर गुजरात के सुल्तान बहादुर शाह ने उनपर हमला कर दिया. ऐसे में रानी अपने राज्य को महफूज़ रखने में असमर्थ होने लगी. तब उन्होंने चित्तौड़ की रक्षा के लिए एक राखी मुग़ल सम्राट हुमायूं को भेजी. हुमायूं ने भी रानी कर्णावती की रक्षा हेतु अपनी एक सेना की टुकड़ी को चित्तौड़ भेजा. अन्ततः बहादुर शाह की सेना को पीछे हटना पड़ा था. | ||
| शुक्रवार को इन उपायों से खुश होती हैं मां लक्ष्मी, धन-समृद्धि की भी नहीं रहेगी कमी Posted: 01 Jul 2022 01:01 AM PDT आज साल 2022 के जुलाई महीने का पहला और आषाढ़ मास का तीसरा शुक्रवार है। अगर आपके जीवन में भी आर्थिक परेशानी या समस्या है तो आप शुक्रवार को कुछ उपाय कर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। ज्योतिषों के अनुसार जिन लोगों के जीवन में आर्थिक संकट आ रहे हैं, उन्हें शुक्रवार का उपाय करना चाहिए। ऐसा करने से उनके सभी संकट दूर हो जाते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्ना होती है और उनकी कृपा आप पर बरसती है। दरअसल सनातन हिन्दू धर्म में शुक्रवार का दिन लक्ष्मी और वैभव-विलास का दिन माना जाता है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने से विशेष लाभ मिलता है। धन की देवी लक्ष्मी जी की इस दिन विधिवत पूजा करने से भक्तों पर मां की अपार कृपा बरसती है और आपके पास कभी धन-धान्य की कमी नहीं रहती। धन एक ऐसी वस्तु है जिसके बिना किसी भी व्यक्ति का काम नहीं चलता। धन प्राप्ति के लिए लोग नौकरी, व्यवसाय या व्यापार आदि करते हैं। अनेक लोग धन पाने के लिए बुरे और घृणित कर्म करने से भी नहीं चूकते। इस प्रकार यह कहा जा सकता है कि प्रत्येक व्यक्ति धन लाभ के लिए अपना-अपना तरीका अपनाता है। इसके अलावा लोग लाभ मार्ग प्रशस्त करने तथा हानि से बचने के भी उपाय करते हैं। आज के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय और टोटके भी किए जाते हैं। इन सभी स्थितियों की उपलब्धि आप टोने-टोटके द्वारा करके अपना जीवन सुखमय बना सकते हैं। यहां हम धन लाभ प्रदायक ऐसे चमत्कारी टोने-टोटकों का उल्लेख कर रहे हैं, जिनके उपयोग से लक्ष्मी का आगमन सरलतापूर्वक हो जाता है शुक्रवार के उपाय (Shukrawar Ke Upay) - कहते हैं घर में किसी भी समय लक्ष्मी जी आ सकती है लेकिन शाम का समय ऐसा होता है, जिस समय लक्ष्मी जी का आना संभव होता है इसलिए शाम के समय सारे घर की लाइट जला कर पूरे घर में रोशनी कर देना चाहिए। - कहा जाता है मां लक्ष्मी के समक्ष मोगरे का इत्र अर्पित करना चाहिए और रति और कामसुख के लिए गुलाब का इत्र चढ़ाना चाहिए। इसी के साथ देवी लक्ष्मी के सामने केवड़े का इत्र अर्पित करने से मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। - कहा जाता है शुक्रवार के दिन सुबह के समय गो-माता को ताज़ी रोटी खिलाना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होगी और आप पर सदेव अपनी कृपा बनाये रखेंगी। - कहते हैं घर में स्वच्छता का जरुर ध्यान दे क्योंकि इससे माता लक्ष्मी जरुर प्रसन्न होती है और साथ ही कभी शाम के समय घर (Home) में झाडू न लगाए इससे घर की लक्ष्मी बाहर चली जाती है। | ||
| महिलाओं की खुल गई किस्मत, अब हर महीना मिलेगी 4500 रुपये पेंशन, जानिए डिटेल Posted: 01 Jul 2022 12:56 AM PDT कुछ ऐसी संस्थाएं भी होती है, जो झांसा देकर निवेश तो करा लेती है, लेकिन भाग जाती हैं। इस बीच हम एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप मालामाल हो जाएंगे। अगर आप कहीं जॉब करते हैं और आपकी पत्नी घर पर रहती हैं तो फिर यह खबर आपके लिए बहुत मायने रखती है। छोटा सा निवेश कर आप अपनी पत्नी के भविष्य को उज्जवल बना सकते हैं। ऐसे में अपनी पत्नी के नाम पर आप न्यू पेंशन सिस्टम अकाउंट ओपन कर सकते हैं। पत्नी की उम्र 60 साल होने पर एनपीएस एक मुश्त रकम देगा और हर महीना मोटी पेंशन भी खाते में आएगी। आप न्यू पेंशन सिस्ट अकाउंट में सुविधा के मुताबिक हर महीने या सालाना रकम जमा कर सकते हैं। आप सिर्फ 1,000 रुपये से भी पत्नी के नाम पर NPS अकाउंट खोल सकते हैं। 60 वर्ष की उम्र में NPS अकाउंट मैच्योर हो जाता है। समझिए प्रोसेस आपकी पत्नी की उम्र 30 साल है और आप उनके NPS अकाउंट में हर महीने 5000 रुपए का निवेश करते हैं। अगर उन्हें निवेश पर सालाना 10 प्रतिशत रिटर्न मिलता है तो 60 साल की उम्र में उनके अकाउंट में कुल 1.12 करोड़ रुपये होंगे। उनको इसमें से लगभग 45 लाख रुपये आसानी से मिलेंगे। सबसे खास बात है कि हर महीना पत्नी को जीवनभर 45000 रुपये पेंशन मिलती रहेगी। इतने रुपये मिलेगी पेंशन उम्र- 30 साल - निवेश की कुल अवधि- 30 साल। - मंथली कंट्रीब्यूशन- 5,000 रुपये। - निवेश पर अनुमानित रिटर्न- 10 प्रतिशत। - कुल पेंशन फंड- 1,11,98,471 रुपए (मैच्योरिटी पर निकाल सकते हैं रकम) - एन्युटी प्लान खरीदने के लिए रकम - 44,79,388 रुपये/s - अनुमानित एन्युटी रेट 8 फीसदी - 67,19,083 रुपये। | ||
| जुलाई में इन 5 राशियों पर छप्पर फाड़कर बरसेगा धन, देखें क्या आपकी राशि भी है इनमें शामिल Posted: 01 Jul 2022 12:51 AM PDT जुलाई का महीना साल का सातवां महीना होता है। हिंदू पंचांग अनुसार इस महीने में आषाढ़ और श्रावण मास पड़ता है। आषाढ़ महीने की शुरुआत 15 जून से हो गई थी और इसकी समाप्ति 16 जुलाई को होगी। वहीं 17 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो जाएगा। ये महीना आध्यात्मिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने में बुध, शनि, शुक्र और सूर्य ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। जानिए ये महीना किन राशि वालों की जिंदगी में लगाने वाला है चार चांद। ज्योतिष: जुलाई में इन 5 राशियों पर छप्पर फाड़कर बरसेगा धन, देखें क्या आपकी राशि भी है इनमें शामिल वृश्चिक राशि: -नौकरी और कारोबार में शुभ परिणाम मिलेंगे। -मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होता दिखाई दे रहा है। -आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। -प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। धनु राशि: -आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। -मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। -परिवार का माहौल सुखद रहेगा। -बिजनेस में अच्छा खासा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। -जो जातक नौकरी की तलाश में हैं उन्हें अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मकर राशि: -आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। -नौकरी पेशा जातक तरक्की करेंगे। -प्रमोशन और पदोन्नति होने के प्रबल आसार हैं। -बिजनेस में भी लाभ प्राप्त होगा। -एक से अधिक माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है। कुंभ राशि: -इस महीने नौकरी पेशा जातकों को अपार समृद्धि और कामयाबी हासिल होगी। -पढ़ने वाले छात्रों के लिए भी ये महीना शानदार रहेगा। -परिवार का माहौल सुखद रहेगा। -अचानक से धन की प्राप्ति के योग बनेंगे। -पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिल सकता है। मीन राशि: -करियर के लिहाज से ये महीना शानदार रहेगा। -भाग्य का हर काम में साथ मिलेगा। -मेहनत का पूर्ण फल मिलता हुआ नजर आ रहा है। -आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। -मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान रहेगी। | ||
| गुड़हल की चाय के हैं ये अद्भुत फायदे, कई बीमारियों के लिए है रामबाण Posted: 01 Jul 2022 12:47 AM PDT गुड़हल का फूल खूबसूरत दिखने के साथ साथ सेहत, स्किन और बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। लेकिन गुड़हल के फूल की तरह गुड़हल की चाय सेहत को कई प्रकार के लाभ पहुंचाते हैं। गुड़हल की चाय में विटामिन, फाइबर, मिनरल्स, आयरन और एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं, जो शरीर को कई सारी बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। गुड़हल की चाय एक हर्बल टी है जो प्राकृतिक रूप से कैलोरी और कैफीन मुक्त होती है। गुड़हल की चाय का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा, ये बालों को झड़ने से रोकने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं गुड़हल की चाय से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में Amazing health benefits of hibiscus tea गुड़हल की चाय के फायदे तनाव को कम करने में फायदेमंद तनाव को कम करने के लिए गुड़हल के फूल की चाय का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि गुड़हल के फूल की चाय में एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो तनाव और थकान को दूर करने में मदद करता है। गुड़ की चाय का सेवन करने से नींद भी अच्छी आती है। कमाल के फायदे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में फायदेमंद ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए गुड़हल के फूल की चाय का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि गुड़हल के फूल की चाय में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने वाले गुण पाए जाते हैं। इसलिए गुड़हल के फूल की चाय पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। बालों के लिए फायदेमंद बालों के लिए गुड़हल के फूल की चाय बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि गुड़हल के फूल की चाय बालों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही ये बाल झड़ने की समस्या को दूर करता है। इसके अलावा ये बालों को चमकदार भी बनाता है। वजन को कम करने में फायदेमंद वजन को कम करने के लिए गुड़हल के फूल की चाय का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि गुड़हल के फूल की चाय में कैलोरी की मात्रा नही होती है। इसे पीने से फैट कम होता है। वजन कम करने के लिए गुड़हल की चाय का सेवन करना फायदेमंद होता है। | ||
| अखरोट खाने के है अनगिनत फायदे, कई बीमारियों को करता है दूर Posted: 01 Jul 2022 12:45 AM PDT Walnut Benefits: ड्राई फूट्स का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि ये हमे कई प्रकार की बीमारियों से बचाए रखने में मदद करते हैं। इन्ही ड्राई फ्रूट्स में से एक अखरोट होता है। अखरोट का सेवन करने से शरीर को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। इसे एनर्जी का पावर हाउस के नाम से भी जाना जाता है। अखरोट में विटामिन, फाइबर, डाइटरी प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक, आयरन, फास्फोरस और कॉपर जैसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। अखरोट का सेवन करने से दिल स्वस्थ रखता है। साथ ही ये पित्त की पथरी से राहत दिलाने में मदद करता है। तो आइए जानते है अखरोट का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में Benefits of eating walnut for good health अखरोट के फायदे दिल को स्वस्थ रखने में फायदेमंद दिल को स्वस्थ रखने के लिए अखरोट का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। ये शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके, गुड कोलेस्ट्रॉल के निर्माण करने में भी मदद करता है। साथ ही अखरोट का सेवन करना हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद डायबिटीज के मरीजों के लिए अखरोट का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि अखरोट में ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाले तत्व के गुण पाए जाते हैं। रोजाना अखरोट का सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। पित्त की पथरी की समस्या को दूर करने में फायदेमंद पित्त की पथरी की समस्या को दूर करने के लिए अखरोट का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि अखरोट में अनसैचुरेटेड फैटी एसिड, फाइबर तथा मिनरल के गुण पाए जाते हैं जो पित्त की पथरी की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। पित्त की पथरी होने पर अखरोट का सेवन करना लाभकारी होता है। तनाव को कम करने में फायदेमंद तनाव को कम करने के लिए अखरोट का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि अखरोट में मेलाटोनिन मौजूद होता है जो तनाव को कम करने में मदद करता है। जिससे नींद भी बेहतर आती है। | ||
| घड़ी की सूई वापस घूमी, मुरली विजय ने धारण किया रौद्र रूप, 212 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन Posted: 01 Jul 2022 12:35 AM PDT मुरली विजय ने क्रिकेट के मैदान पर धमाकेदार वापसी की है। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व सलामी बल्लेबाज मुरली विजय तमिलनाडु प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में शिरकर करते हुए नजर आ रहे हैं। मुरली विजय ने अपने पहले ही मैच में धागा खोल दिया और 212 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 16 गेंदों पर 34 रन ठोक दिए। घड़ी की सूई को वापस घुमाया: आईड्रीम तिरुप्पुर तमीजंस टीम के खिलाफ मुरली विजय पूरे फ्लो में थे। पारी की शुरुआत करते हुए मुरली विजय ने पहले विकेट के लिए 5.3 ओवर में 57 रन जोड़े थे। मुरली विजय को बैटिंग करता देखकर ऐसा लगा कि उन्होंने घड़ी की सूई को वापस घुमा दिया है। मुरली विजय कर दी चौकों छक्कों की बारिश: इस विस्फोटक पारी में मुरली विजय ने छह चौके और एक छक्का लगाया। एम मोहम्मद की गेंद पर मुरली विजय कैच आउट हुए। दुर्भाग्य से मुरली विजय की ये विस्फोटक पारी उकने टीम के काम ना आई। मजबूत शुरुआत के बावजूद मुरली विजय की टीम निर्धारित 20 ओवरों में केवल 157 रन ही बना सकी। 2 साल बाद की TNPL में वापसी: आईड्रीम तिरुप्पुर तमीजंस ने 18.5 ओवर में चार विकेट से इस मैच को जीत लिया। इससे पहले मुरली विजय टीएनपीएल के 2019 सीज़न में खेलते हुए नजर आए थे। दो साल के अंतराल के बाद टीएनपीएल में वापसी की है। लेकिन, पहले मैच में मुरली विजय ने 13 गेंदों में केवल 8 रन बनाए थे। आईपीएल 2020 के बाद से नहीं खेली थी क्रिकेट: मुरली विजय ने आईपीएल 2020 के बाद से क्रिकेट का कोई भी मैच नहीं खेला था। टीएनपीएल 2022 में इस मैच से पहले मुरली विजय ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लीग स्टेज के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बैटिंग की थी। मुरली विजय ने उस मैच में 15 गेंदों पर महज 10 रन ही बनाए थे। |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
























