| आजमगढ़: रणजी ट्राफी में धमाल मचाने वाले क्रिकेटर सरफराज पहुंचे गांव,हुआ स्वागत Posted: 08 Jul 2022 08:52 AM PDT
टीम इंडिया के लिए कुछ कर गुजरने की है दिली हसरत - सरफराज
जिले का ही नहीं, बल्कि प्रदेश का नाम रोशन हुआ है- एसके सत्येनआजमगढ़: रणजी ट्राफी के इतिहास में धमाल मचाने वाले जिले के लाल क्रिकेटर सरफराज खान शुक्रवार को अपने पिता और कोच नौशाद खान व रणजी खिलाड़ी छोटे भाई मुशीर के साथ पैतृक आवास सगड़ी तहसील के छतरपुर खुशहाल पहुंचे। इस अवसर पर उनके प्रशंसकों का भारी जमावड़ा लग गया। हर कोई रणजी ट्रॉफी में इस वर्ष मैन ऑफ द सीरीज सरफराज के साथ सेल्फी लेने को बेताब दिखा। इस अवसर पर उनके पारिवारिक मित्र मोहम्मद असफर, नसीम खान के साथ आजमगढ़ विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष एसके सत्येन व अन्य शुभ चिंतकों ने स्वागत करते हुए कहा कि सरफराज ने जिले का ही नहीं, बल्कि प्रदेश का नाम रोशन किया है। जिले के युवाओं को इनसे सीख लेने की जरूरत है। उधर, युवा सरफराज को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित दिखे। स्वागत से अभिभूत सरफराज ने कहा कि खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए युवाओं को लगातार प्रयास करना चाहिए। कुछ लोग एक हफ्ते अभ्यास कर दो हफ्ते रेस्ट लेते हैं, ऐसे सफलता नहीं मिलती। कहा कि मैं इंडिया की टीम में खेलकर क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहता हूं। सरफराज के पिता नौशाद खान ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी जिंदगी का कोई न कोई मकसद बनाना चाहिए और मुकाम पर पहुंचकर ही रुकना चाहिए। जो लोग बीच में ही रुक जाते हैं, उन्हें कतई सफलता नहीं मिल सकती। इस अवसर पर विनीत सिंह रिशु, वहाब खान, अजमल खान, मुशीर खान, मास्टर एहसान, प्रधान एहसान, फैयाज खान, रहमतुल्ला, सलमान घोसवी आदि थे। बासूपार बनकट गांव के मूल निवासी सरफराज के पिता नौशाद खान अपनी ससुराल छतरपुर में मकान बनाकर रहते हैं। गांव से उठकर मुंबई पहुंचे नौशाद खान ने क्रिकेट को अपना करियर बनाया और नामचीन क्रिकेट ट्रेनिंग क्लब बनाकर बच्चों को ट्रेनिंग देनी शुरू की। नौशाद ने अपने बड़े बेटे सरफराज का रिजवी स्प्रिंग फील्ड कालेज मुंबई में एडमिशन कराया। इसी विद्यालय परिसर से ही सरफराज ने क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा, तो फिर पीछे नहीं हटे। उन्हें 2015 और 2016 में आइपीएल में भाग लेने का भी मौका मिला। सरफराज चार साल तक आरसीबी और तीन साल पंजाब टीम और पिछले वर्ष से दिल्ली के लिए खेल रहे हैं। सरफराज रणजी ट्राफी इतिहास में तीसरे ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने दो अलग-अलग सीजन में 900 से ज्यादा रन बनाए। इसमें प्रथम स्थान पर दिल्ली के अजय शर्मा और दूसरे स्थान पर वसीम जाफर का नाम आता है। वर्तमान समय में रणजी ट्राफी में सरफराज ने जबरदस्त धमाल किया है। |
| आजमगढ़: चार पहिया सवार बदमाशों ने प्रधान पति पर की फायरिंग Posted: 08 Jul 2022 08:37 AM PDT जहानागंज के गंभीरवन में अमृत सरोवर की खोदाई कराते समय हुआ हमला
तालाब में कूद जान बचाई,04 नामजद व 02 अज्ञात पर मुकदमा दर्जआजमगढ़ : जहानागंज के गंभीरवन में शुक्रवार को अमृत सरोवर की खोदाई करा रहे ग्राम प्रधान पति पर चार पहिया सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। उन्होंने तालाब में कूदकर जान बचाई। प्रधान ने चार नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रधान पति आशुतोष सिंह सुगंध गांव के बाहर अमृत सरोवर की खोदाई करा रहे थे। इस बीच दो चार पहिया वाहन से पहुंचे बदमाशों ने निशाना साधते हुए पिस्टल से फायर कर दिया। यह देखकर वह तालाब में कूद गए। उसके बाद तैरते हुए दूसरे छोर पर निकलकर भाग गए। उन्होंने बताया कि बदमाशों की तीन गोली मिस हो गई है। चौथी व पांचवीं गोली फायर हुई, उस समय हम तालाब में छलांग लगा लिए थे। प्रधान के ऊपर हमला क्यों हुआ, इसको लेकर कई तरह की चर्चा रही। थाना प्रभारी प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जाएगी। घटना का कारण और हमलावरों के बार में पता लगाया जा रहा है। |
| आजमगढ़: सेमेस्टर फीस वसूली के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन Posted: 08 Jul 2022 08:14 AM PDT डीएवी पीजी कालेज व श्रीदुर्गा पीजी कालेज के छात्रों ने धरना प्रदर्शन किया
आजमगढ़: डीएवी पीजी कालेज व श्रीदुर्गा पीजी कालेज के छात्रों ने शुक्रवार को सेमेस्टर फीस वसूली का विरोध करते हुए डीएवी पीजी कालेज में धरना-प्रदर्शन दिया। कहा कि फीस के नाम पर अवैध वसूली हो रही है। सभी छात्र फीस देने में असमर्थ हैं। छात्रों ने धरना देते हुए फीस को वापस लेने की मांग की। छात्र नेता अजीत यादव ने कहा कि छात्र हित की लड़ाई हमेशा लड़ी जाएगी। राज्य विश्वविद्यालय फीस को वापस करें। चेतावनी दी कि फीस वापस नहीं होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। छात्रों ने महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्रक भेजकर फीस वसूली बंद कराने की मांग की है। गोलू यादव, रोशन यादव, मुकेश यादव, शशिकांत यादव आदि छात्र नेता थे। |
| आजमगढ़: स्वदेशी के पथ पर चलना ही चंद्रशेखर जी को सच्ची श्रद्धाजंलि -यशवंत सिंह Posted: 08 Jul 2022 08:05 AM PDT संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई पूर्व पीएम की 15वीं पुण्यतिथि
आजमगढ़ : रामपुर जहानागंज स्थित चंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट पर शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 15वीं पुण्यतिथि संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। पूर्व मंत्री व विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने कहा कि स्वदेशी के रास्ते पर चलकर ही भारत अपना पुराना गौरव हासिल कर सकता है। देश के सभी दलों को चाहिए कि वह स्वदेशी अपनाने और स्वदेशी के पथ पर चलने का सार्वजनिक रूप से संकल्प लें। इस रास्ते पर चलते रहना ही चंद्रशेखर को वास्तविक श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि सात वर्षों से सूबे के लोकतंत्र सेनानी चीन निर्मित सामग्री का बहिष्कार आंदोलन चला रहे हैं। इसका व्यापक असर पड़ा है। लोग अब प्रयास करते दिखते हैं कि चीन निर्मित समान न लें। उन्होंने कहा है कि चीन निर्मित सामग्री बहिष्कार आंदोलन को अब व्यापक रूप देने का समय आ गया है। विदेश निर्मित सामान के बहिष्कार का निर्णय लेना चाहिए। बताया कि जब से देश में नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आई हैं, तब से सरकारी महकमों में स्वदेशी का चलन बढ़ा है। लेकिन जरूरी है कि हम सभी लोग अपने-अपने स्तर पर फैसला लें कि विदेश निर्मित सामानों का उपयोग नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा तुर्क नेता चंद्रशेखर के संघर्षों भरे जीवन से प्रेरणा लेकर हमें उनके पदचिह्नों पर चलकर देशहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान ट्रस्ट के प्रबंधक बृजेश कांदू, लालबहादुर सिंह लालू, रमेश कनौजिया, अशोक पांडेय, सुनील सिंह बल्लू थे। |
| आजमगढ़: सड़क हादसों में एक ठेला चालक की मौत, तीन घायल Posted: 08 Jul 2022 07:53 AM PDT जिले के अहरौला, फूलपुर और जीयनपुर में हुए सड़क हादसे
आजमगढ़: रफ्तार की मार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। जिले के भटौली बाजार, रघुनाथपुर और हरैया स्थित बैंक के पास गुरुवार को हुए सड़क हादसे में ठेला चालक की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। भटौली (अहरौला) गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद ठेला चलाकर परिवार की जीविका चलाते थे। शाम को बाजार से ठेला लेकर आए तो पत्नी ने गेहूं पिसवाने के लिए कहा। इस पर वह ठेले से गेहूं लेकर चक्की जा रहे थे। रकवा गांव के पास पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी, जिसमें घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। धर्मदासपुर दुर्वासा (फूलपुर) गांव निवासी रोहित राजभर अपने गांव के मित्र मोहित मौर्या के साथ किसी कार्यवश बाइक से रानी की सराय आए थे। देर शाम घर लौट रहे थे कि रघुनाथपुर के पास ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से दोनों घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गया। हरैया (जीयनपुर) गांव निवासी रामध्यान प्रतिदिन की तरह गुरुवार की शाम बाजार से सामान लेकर पैदल घर लौट रहे थे कि हरैया बाजार स्थित एसबीआइ शाखा के पास पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे घायल हो गए। आपातकालीन कक्ष में तैनात डाक्टर राघवेंद्र सिंह ने रोहित और रामध्यान की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। |
| आजमगढ़: फंदे से लटकता मिला युवक का शव Posted: 08 Jul 2022 07:20 AM PDT पवई थाना क्षेत्र के बाहुद्दीनपुर गांव की घटना,पत्नी से विवाद के बाद लगाई फांसी
आजमगढ़: पत्नी से विवाद के बाद बाहुद्दीनपुर गांव में गुरुवार देर रात पति ने फंदे से लटककर जान दे दी। पवई पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बाहुद्दीनपुर निवासी अक्षय कुमार अग्रहरि घर पर बर्तन की दुकान कर परिवार की जीविका चलाते थे। मार्चरी हाउस पहुंचे मृतक के पिता लालचंद ने बताया कि हम लोग अपने पुस्तैनी मकान में रहते हैं, जबकि बहू और बेटे घर के सामने नए मकान में रहते हैं। दिन में ही पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। रात में दुकान बंद करने के बाद दोनों में फिर विवाद हो गया। उसके बाद सभी सोने चले गए तो कुछ देर बाद घर के बाहर टीनशेड में साड़ी के सहारे बांस से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ ही देर बाद पत्नी शौच के लिए उठी तो देखा कि फंदे पर लटक रहे हैं। |
| आजमगढ़: महिला की शिकायत पर ही पूरी फरिहां चौकी लाइन हाजिर हुई Posted: 08 Jul 2022 07:08 AM PDT तीन दिन पहले चौकी इंचार्ज व सिपाही हुए थे निलंबित, अब 14 सिपाही हुए लाइन हाजिर
आजमगढ़: एक महिला की शिकायत फरिहां पुलिस चौकी पर भारी पड़ गई। जांच के बाद तीन दिन पहले चौकी इंचार्ज व एक सिपाही को निलंबित किया गया था। इसके बाद एसपी ने पुलिस चौकी के सभी स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी की ओर से गुरुवार रात की गई बड़ी कार्रवाई से महकमें में हड़कंप मचा है। निजामाबाद थाने के फरिहां चौकी पर तैनात सभी 14 जवानों को लाइन हाजिर करने के बाद तत्काल प्रभाव से 15 जवानों की नई तैनाती की गई है। एसपी ने बताया कि गंभीरपुर क्षेत्र की एक महिला ने जनसुनवाई के दौरान शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री घर से कुछ रुपये व मोबाइल लेकर गायब हो गई थी। फरिहां पुलिस ने बरामद करने के बाद मोबाइल व रुपये ले लिए थे। बाद में पुलिस ने मोबाइल तो दे दिया, लेकिन रुपये रख लिए। प्रकरण की जांच में दोषी पाए जाने पर चौकी इंचार्ज ज्ञान प्रकाश तिवारी, सिपाही सौरभ कुमार को उसी दिन निलंबित कर दिया गया। बाकी के आचरण ठीक न मिलने की शिकायत के बाद सभी का स्थानांतरण पुलिस लाइन में किया गया है। पुलिस लाइन में महिलाओं के साथ किए जाने वाले व्यवहार व संवेदनशीलता का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे पहले भी एसपी ने छह जुलाई को शिकायतों के निस्तारण व आदेश-निर्देश का पालन न करने पर तीन थाना प्रभारियों को लाइन हाजिर किया था। एसपी ने बताया कि महिला की शिकायत की जांच एएसपी यातायात सुधीर जायसवाल से कराई गई थी। जांच रिपोर्ट में चौकी इंचार्ज व सिपाही को तीन दिन पहले निलंबित किया गया था। एसपी अनुराग आर्य ने हेड कांस्टेबल जयशंकर यादव, फूलन यादव, इरफान खां, कास्टेबल अमित तिवारी, सुनील यादव, संतोष गुप्ता, शुभम चौधरी, राम अशीष, रोहित कुमार, अभिषेक चौधरी, सुरेश यादव, शशांक पांडेय, रिक्रूट कांस्टेबल अमित कुमार, आकाश सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। चौकी पर पुलिस लाइन से हेड कांस्टेबल हरिश्चंद्र प्रसाद, शिवधन यादव, सतीश यादव, मनोज कुमार सोनकर, परमात्मा, अजीत यादव, गोविंद सिंह, लच्छी राम, कांस्टेबल प्रवीण कुमार, सर्वेश सिंह, रवि प्रकाश मौर्य, प्रशांत कमार सरोज, अनिल कुमार, राहुल यादव, इंद्र कुमार पटेल को तैनाती दी गई है। आदेश में लाइन हाजिर जवानों को विशेष प्रशिक्षण देने की बात की गई है। |
| आजमगढ़: किसी भी पर्व पर नई परंपरा की नहीं होने दी जाएगी शुरुआत -डीएम Posted: 08 Jul 2022 06:51 AM PDT बकरीद व श्रावण आदि पर्वों के लिए डीएम ने की धर्म गुरुओं संग बैठक
आजमगढ़ : बकरीद (ईद-उल-अजहा), श्रावण मास की शिवरात्रि और रक्षाबंधन पर्व को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज हो गई है। किसी भी पर्व में कोई नई परंपरा नहीं शुरू होने दी जाएगी। सड़क, पार्क, चौराहे या किसी सार्वजनिक स्थानों पर किसी प्रकार की नई परंपरा की शुरुआत न हो, इसे अधिकारी सुनिश्चित कराएंगे। कांवड़ यात्रा परंपरागत रास्ते से निकलेगी। सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी किसी भी दशा में नहीं होने दी जाएगी। किसी भी प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी किसी भी दशा में नहीं करने दी जाएगी। कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। लाउडस्पीकर की आवाज निर्धारित डेसीबल(40-75 डेसीबल) में होनी चाहिए। सड़क पर नमाज एवं पूजा पाठ नहीं होना चाहिए। डीएम विशाल भारद्वाज व एसपी अनुराग आर्य ने कलेक्ट्रेट सभागार में धर्मगुरुओं के साथ हुई बैठक में पर्व पर व्यवस्था चुस्त-दुरस्त रखने को संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। डीएम ने मस्जिद, ईदगाह एवं शिवालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि कांवड़ यात्रा के लिए जल लेने जाने वाले मार्ग की सफाई एवं सड़कों की मरम्मत समय से सुनिश्चित कर लिया जाए। कांवड़ियों के मार्ग में बिल्डिंग मैटेरियल नहीं होना चाहिए। सीवीओ व ईओ नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया गया कि बकरीद के दिन प्रतिबंधित जानवर(सुअर) किसी भी दशा में बाड़े से बाहर घूमते हुए न पाए जाएं। सीएमओ को निर्देश दिए कि पांच बड़े शिवालयों पर हेल्थ कैंप लगाकर चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। जिन रूटों पर कावड़ यात्रा चलेगी, वहां पर हेल्थ कैंप लगाएं और वहां दवाएं भी उपलब्ध हों। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, एडीएम एफआर आजाद भगत सिंह, सीएमओ डा. इंद्रनारायण तिवारी थे। |
| आजमगढ़: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल,दूसरा फरार Posted: 07 Jul 2022 10:51 PM PDT 04 जुलाई को दंपती से लूटे थे गहने, तमंचा कारतूस व लूट के गहने बरामद
आजमगढ़: मेंहनगर थाना क्षेत्र के राजघाट पुल के समीप गुरुवार की आधी रात को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि दूसरा बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घायल बदमाश के पास से पुलिस ने तमंचा कारतूस व लूट के जेवर बरामद किए। घायल बदमाश को अपने अभिरक्षा में लेकर पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। मेंहनगर थानाध्यक्ष बसंत लाल को गुरुवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि मेंहनगर रोड पर राजघाट पुल के पास दो शातिर बदमाश बैठे हुए हैं जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर मेंहनगर थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ राजघाट पुल के पास मोहम्मदपुर नियामतपुर गेट के करीब पहुंचे। दो व्यक्ति को पत्थर की बेंच पर बैठे हुए देखा। पुलिस टीम को आते देखकर दोनों बदमाश बाइक से भागने लगे। पुलिस ने रोकने का प्रयास तो वे पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगे। पुलिस के आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाही में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा।और उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान चंदन यादव उर्फ अभय यादव पुत्र दुर्गविजय यादव ग्राम सुल्तानपुर कोलौरा थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ के रूप में हुई। गिरफ्तार बदमाश के पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस व लूट के गहने बरामद किए। भागे हुए बदमाश के बारे में पूछताछ करने पर बताया कि भागने वाला सहयोगी अवधराज राजभर पुत्र महेश राजभर ग्राम सिगाडी थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ का निवासी है। पुलिस के मुताबिक इन बदमाशों द्वारा मिलकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया जाता है तथा राहगीरों से सोना-चांदी के आभूषण की छिनैती की जाती है। विरोध करने पर असलहे के बट से सिर पर प्रहार कर आभूषण लूट लिया जाता है। इन बदमाशों द्वारा 4 जुलाई की सुबह करीब 8:30 बजे कटरा बाजार के पास एक दंपति के सिर में तमंचे से वार करते हुए पहने हुए आभूषण छीन लिए गए थे। |
| आजमगढ़ : फरिहा पुलिस चौकी के 12 पुलिस कर्मी किए गए लाइन हाजिर Posted: 07 Jul 2022 10:41 PM PDT
एसपी की कार्रवाई के बाद महकमे में मचा हड़कंपआजमगढ़: पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल जय शंकर यादव, हेड कांस्टेबल फूलन यादव, कांस्टेबल अमित तिवारी, कांस्टेबल सुनील यादव, कांस्टेबल संतोष गुप्ता , कांस्टेबल शुभम चौधरी, कांस्टेबल रामाशीष, कांस्टेबल रोहित कुमार, कांस्टेबल अभिषेक चौधरी, कांस्टेबल सुरेश यादव, कांस्टेबल शशांक पांडेय, हेड कांस्टेबल इरफान खान को लाइन हाजिर कर दिया गया। तीन दिन पहले फरिहा चौकी प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी, का0 सौरभ को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया था। एसपी द्वारा की गई कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। लोगों का कहना है कि कहीं न कहीं पूरी फरिहा चौकी के सिपाही भ्रष्टाचार में लिप्त थे ऐसे लोगों के ऊपर इसी तरह कार्रवाई होनी चाहिए। |
| आजमगढ: स्टार क्रिकेटर सरफराज खान आज जिले में,होगा भव्य स्वागत Posted: 07 Jul 2022 09:47 PM PDT रणजी ट्रॉफी 2022 में ' मैन ऑफ द सीरीज' बने हैं सरफराज खान
आजमगढ: आईपीएल व रणजी ट्रॉफी में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवा चुके स्टार क्रिकेटर सरफराज खान आज 08 जुलाई को अपने पिता व कोच नौशाद खान के साथ अपने गृह जनपद आजमगढ आ रहे हैं। शाम 04 बजे जीयनपुर के पास छतरपुर गांव में उनका भव्य स्वागत समारोह आयोजित होना है। उक्त जानकारी नौशाद खान के पारिवारिक मित्र मोहम्मद असफर और एस के सत्येन ने दी है। गौरतलब है कि सरफराज खान ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम में शामिल होने को मजबूत दावेदारी प्रस्तुत कर दी है। हालिया रणजी सीजन में उन्होंने 04 शतक और 02 अर्द्ध शतक लगा 122.75 के औसत से 982 रन बनाए हैं। सरफराज को मैन ऑफ द सीरीज भी घोषित किया गया है। बता दें कि सरफराज के छोटे भाई मुशीर खान भी रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं। |