सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, July 18, 2022

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


जनता दर्शन में जन समस्याओं का निस्तारण करते हुए जिलाधिकारी

Posted: 17 Jul 2022 10:50 PM PDT


सुलतानपुर  शासन से प्राप्त निर्देशानुसार जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में  जनता दर्शन में आये जन सामान्य की कोविड -19 की टेस्टिंग कराने के पश्चात सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों का ज्यादा से ज्यादा भला हो सके। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

कलयुगी मां ने एक वर्षीय बच्चे का दबाया गला,बच्चे की हुई मौत

Posted: 17 Jul 2022 10:45 PM PDT


सुलतानपुर जिले में कलयुगी मां ने गुस्से में एक वर्षीय बेटे का गला दबाया, अस्पताल ले जाते समय मासूम ने तोड़ा दम। पति के साथ मुम्बई जाने की जिद कर रही थी पत्नी।  पति द्वारा मना किये जाने पर गुस्से में मासूम का मुंह दबाने से रुकी सांस। सूचना पर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुटी। चांदा कोतवाली के फरमापुर गांव की घटना। थानाध्यक्ष रवि कुमार सिंह बोले, पति के ले जाने से इंकार करने पर गुस्से में गला दबाया। पति की तहरीर पर मां के खिलाफ दर्ज किया गया हत्या का मुकदमा। 

Post Bottom Ad

Pages