प्राइमरी का मास्टर ● इन |
- प्राथमिक शिक्षिका की मौत के 19 साल बाद अनाथ बच्चे को मिलेगी अनुकंपा नौकरी, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की यूपी सरकार की दलील
- राजकीय शिक्षकों के क्लास-2 पदों पर प्रमोशन का रास्ता साफ
- ICSE 10th Result 2022: आईसीएसई 10वीं रिजल्ट जारी करने की डेट व टाइम घोषित, आज cisce.org पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट
| Posted: 16 Jul 2022 06:08 PM PDT प्राथमिक शिक्षिका की मौत के 19 साल बाद अनाथ बच्चे को मिलेगी अनुकंपा नौकरी सुप्रीम कोर्ट ने कहा, अगर यह 'गलत नजीर' है तो गलत ही सही, यूपी सरकार की दलील को किया खारिजl नई दिल्ली। पांच साल की उम्र में अनाथ हुए बच्चे को 19 वर्ष तक दर-दर भटकने के बाद आखिरकार देश की सबसे बड़ी अदालत ने न्याय दे दिया। सुप्रीम कोर्ट ने उसे अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने का आदेश सुनाया। जस्टिस हेमंत गुप्ता और जस्टिस विक्रम नाथ की पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार की उस दलील को खारिज कर दिया कि इतने वर्षों के बाद अनुकंपा के आधार पर नौकरी देना गलत नजीर बनेगा। पीठ ने कहा, अगर यह गलत नजीर है तो गलत ही सही। वर्षों तक जिन मुश्किल हालातों से बच्चों (आवेदक व उसकी बहन) को गुजरना पड़ा, उसे भलीभांति समझा जा सकता है। सुनवाई के दौरान पीठ ने यह भी पाया कि नाना के पास रह रहे इन बच्चों को शन समेत वित्तीय लाभों से 15 वर्ष से अधिक मय तक वंचित रखा गया। पेंशन व अन्य बकाया भी उन्हें 2019 में तब मिला, जब राज्य रकार के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की गई। पीठ ने कहा, यह तो राज्य सरकार के खलाफ जुर्माना लगाने का उचित मामला है। ज्य सरकार की ओर से पेश वकील द्वारा ार-बार जुर्माना नहीं करने के आग्रह पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार पर जुर्माना तो नहीं गाया लेकिन मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए। संबंधित अथॉरिटी को दो महीने के भीतर गणेश शंकर शुक्ला ( याचिकाकर्ता) को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर नौकरी देने का आदेश दिया है। याचिकाकर्ता गणेश की पैरवी करने वाले वकील आशुतोष यादव ने दलील दी कि गणेश वर्ष 2015 में बालिग हुआ था और उसने 2016 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। बालिग होने के बाद उसको अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने के अधिकार के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। उसके बाद उसने विभिन्न फोरम का दरवाजा खटखटाया। कानपुर का है मामला याचिका के मुताबिक गणेश की मां गीता देवी शुक्ला जिला रमाबाई नगर (कानुपर देहात) के एक प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक थीं। 13 मार्च 2003 को गीता देवी की मृत्यु हो गई। उस वक्त गणेश की उम्र महज पांच वर्ष थी जबकि उसकी बहन आठ वर्ष की थी। पिता की मृत्यु पहले ही हो गई थी। छोटी सी उम्र में अनाथ हुए बच्चों को नाना ने पाला पोसा। विभाग ने गीता देवी का बकाया /फंड याचिकाकर्ता को नहीं दिया। दिसंबर 2008 में याचिकाकर्ता की ओर से पेंशन / फंड रिलीज करने का संबंधित अथॉरिटी के पास अभ्यावेदन दिया गया लेकिन अथॉरिटी ने कुछ नहीं किया 2016 में ट्रिब्यूनल ने संबंधित अथॉरिटी ने परिवार पेंशन देने का आदेश दिया। इस आदेश का पालन न होने पर अवमानना याचिका दायर की गई तब जाकर पेंशन जारी हुई लेकिन अनुकंपा पर नौकरी को लेकर उसे राहत नहीं मिली। इलाहाबाद हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिलने पर गणेश ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दायर की। |
| राजकीय शिक्षकों के क्लास-2 पदों पर प्रमोशन का रास्ता साफ Posted: 16 Jul 2022 05:17 PM PDT राजकीय शिक्षकों के क्लास-2 पदों पर प्रमोशन का रास्ता साफ राजकीय शिक्षकों के शिक्षा विभाग में क्लास टू (बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रधानाचार्य जीआईसी और एडीआईओएस) पदों पर प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है। सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) और प्रवक्ता के बीच वरिष्ठता सूची को लेकर विवाद के कारण सात-आठ सालों से प्रमोशन नहीं हो पा रहा था। राजकीय विद्यालयों में अधीनस्थ राजपत्रित (प्रधानाध्यापक राजकीय हाईस्कूल) पद पर प्रवक्ता का 45 और सहायक अध्यापक का 55 प्रतिशत कोटा है। अधीनस्थ राजपत्रित पर तो प्रमोशन हो जाता था। लेकिन उसके बाद क्लास टू के लिए दोनों कैडर के शिक्षक पहले प्रमोशन की मांग करते थे। इस विवाद का अंत करते हुए विशेष सचिव शंभू कुमार ने छह जुलाई को माध्यमिक शिक्षा निदेशक को पत्र भेजा है। उन्होंने चक्रानुक्रम में नौ प्रवक्ता पर 11 सहायक अध्यापकों को आधार मानकर प्रमोशन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। राजकीय शिक्षक संघ पांडेय गुट के प्रदेश महामंत्री रामेश्वर पांडेय और भड़ाना गुट के प्रदेश महामंत्री डॉ. रवि भूषण ने स्वागत करते हुए जल्द प्रमोशन की मांग की है। |
| Posted: 16 Jul 2022 05:15 PM PDT ICSE 10th Result 2022: आईसीएसई 10वीं रिजल्ट जारी करने की डेट व टाइम घोषित, आज cisce.org पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट ICSE 10th Result 2022: सीआईएससीई ने 10वीं रिजल्ट घोषित करने की डेट व टाइम का ऐलान कर दिया है। काउंसिल की ओर से जारी सूचना के अनुसार 10वीं परीक्षा 2022 के नतीजे 17 जुलाई को शाम 5 बजे जारी किए जाएंगे। ICSE 10th Result 2022: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की आईसीएसई 10वीं रिजल्ट की घोषणा कल 17 जुलाई 2022 को शाम 5 बजे की जाएगी। सीआईएससीई की ओर से शनिवार को 10वीं रिजल्ट की डेट व टाइम कन्फर्म कर दिया गया। यानी आईसीएसई 10वीं परीक्षा 2022 में भाग लेने वाले छात्र अपना रिजल्ट रविवार को शाम 5 बजे काउंसिल की वेबसाइट cisce.org पर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट की घोषणा के बाद छात्रों के लिए यहां रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। आईसीएसई (Class 10) रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र परीक्षा में मिले रोल नंबर व अपनी डेट ऑफ बर्थ से रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 10वीं रिजल्ट की डेट का ऐलान होने के बाद अब उम्मीद है कि ISC 12वीं का रिजल्ट भी जुलाई अंत तक जारी किया जा सकता है। हालांकि इस संबंध में काउंसिल की ओर से जारी होने वाली आधिाकरिक सूचना का इंतजार करना होगा। आईसीएसई परीक्षा 2022 में करीब दो लाख छात्रों ने भाग लिया था वहीं आईएससी परीक्षा में करीब 90 हजार छात्र शामिल हुए थे। ICSE (Class 10) टर्म-1 और ISC टर्म-1 के परिणाम 7 फरवरी, 2022 को घोषित किए गए थे। ICSE टर्म-2 परीक्षा 25 अप्रैल, 2022 से 23 मई, 2022 तक आयोजित की गई थी और ISC टर्म-2 परीक्षा 26 अप्रैल, 2022 से 13 जून तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की थी। |
| You are subscribed to email updates from प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |