दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, July 19, 2022

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल


Liked on YouTube: ज्योतिष क्या हैऔर मनुष्य के जीवन पर कैसे कार्य करता है बता रहें है प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अशोक मिश्र

Posted: 18 Jul 2022 10:12 AM PDT

ज्योतिष क्या हैऔर मनुष्य के जीवन पर कैसे कार्य करता है बता रहें है प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अशोक मिश्र
प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित श्री अशोक मिश्र ने बतायाकि ज्योतिष की कई शाखाये है | ज्योतिष के नाम पर कई पाखण्डी भोले - भाले लोगों को ठगते रहतें है जबकि सत्य यह है की ज्योतिष गणित की एक शाखा है जो खगोल विज्ञान से सम्बन्धित है। इसका उद्भव सदियों पहले भारत में हुआ । इसमें भी कई शाखाए हैं । इस गणित से निकाला गया भविष्यफल इसका उपयोग कर रहे व्यक्ति पर निर्भर करता है कि उसे इस विज्ञान का अनुभव कितना है और उसने कितना अभ्यास किया है ।सत्य और असत्य को परखने के लिए हमारा मन और दिमाग हमको सही दिशा दिखाता है,ये हमारे ऊपर निर्भर करता है कि हम सच को सच कहें या उसमे भी तर्क वितर्क करें।ज्योतिष मानव समाज के लिए हमारे ऋषियों की दी गई एक अनुपम भेंट है जिसके द्वारा हम अपने कर्मों को सुधार कर पूर्व जन्मों के प्रारब्ध कर्मों में निर्मलता ला सकते हैं और अच्छे संचित कर्म करके अपना भाग्य सुधार सकते हैं, ज्योतिष किसी को भी बाधित नहीं करता और भगवान भी किसी को बाधित नही करता कि मुझमें विश्वास करो यह तो एक दैवीय कृपा है जो किसी किसी को प्राप्त होती है। दिव्य रश्मि ! धर्म, राष्ट्रवाद , राजनीति , समाज एवं आर्थिक जगत की खबरों का चैनल है | जनता की आवाज़ बनने के उदेश्य से हमारे सभी साथी कार्य करते है अत: हमारे इस मुहीम में आप के साथ की आवश्यकता है |हमारे खबरों को लगातार प्राप्त करने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करना न भूले और बेल आइकॉन को अवश्य दबाए | खबर पसंद आने पर👉 हमारे "चैनल" को Subscribe, वीडियो को Like 👍 & Share↪ , जरुर करें चैनल को सब्सक्राइब करें खबर को शेयर जरूर करें Facebook : https://ift.tt/IB0wsTk Twitter https://twitter.com/DivyaRashmi8 instagram : https://ift.tt/J7w2WUp visit website : https://ift.tt/P2zIdRC
via YouTube https://www.youtube.com/watch?v=7IcsYm9a1Jo

स्त्री ने अपनी लज्जा खो दी

Posted: 18 Jul 2022 08:43 AM PDT

स्त्री ने अपनी लज्जा खो दी

पुरुष ने अपना पौरुष
गुरुओं ने खोया आदर
शिष्यों ने संस्कार
फिर भी चुप बैठो हो भगवन
अब तो को अवतार

धरा तुम्हारी धधक रही है
पाप से धरती फट रही है
भर रहे नर हिंसा की हुंकार
फिर भी चुप बैठो हो भगवन
अब तो को अवतार

मर्यादाएं अब रही नही
हो रहा हर रिश्ते का अपमान
घर टूटा, नहीं करते किसी का सम्मान 
ना रहा प्रेम, अब ना रहा व्यवहार
फिर भी चुप बैठो हो भगवन
अब तो को अवतार

राजनीती अब भ्रष्ट हो चुकी
नहीं कोई करता समाज का उद्धार
जो सत्य का सारथी बने
उठे उसके विरुद्ध सहस्त्र हथियार
फिर भी चुप बैठो हो भगवन
अब तो लो अवतार

ले अपना दशम रूप 
कल्कि रूप महाविक्राल
कर दमन उन पापियों का
जो नहीं रखे तेरा मान
मयान क्यों रखी अभी भी तलवार
निकल अब कर दानवों का संहार
फिर भी चुप  बैठो हो भगवन
अब तो लो अवतार

जीवित करो अपने देवदत्त को 
होकर तुम उस पर सवार 
ले अपने पाणी में सुधर्षण चक्र
करो इन दुष्टों का नरसहांर
अब न चुप बैठो भगवन
अवनी पर लो अवतार 
🙏 ऋचा श्रावणी 🙏
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

19 जुलाई 2022, मंगलवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

Posted: 18 Jul 2022 08:28 AM PDT

19 जुलाई 2022, मंगलवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

19 जुलाई 2022, मंगलवार का दैनिक पंचांग

श्री गणेशाय नम:
!! दैनिक पंचांग !!

🔅 तिथि षष्ठी 12:47 PM

🔅 नक्षत्र उत्तराभाद्रपद 05:42 PM

🔅 करण :

                वणिज 07:51 AM

                विष्टि 07:51 AM

🔅 पक्ष कृष्ण

🔅 योग अतिगंड 01:43 PM

🔅 वार मंगलवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 05:18 AM

🔅 चन्द्रोदय 10:57 PM

🔅 चन्द्र राशि मीन

🔅 सूर्यास्त 06:42 PM

🔅 चन्द्रास्त 10:45 AM

🔅 ऋतु वर्षा

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1944 शुभकृत

🔅 कलि सम्वत 5124

🔅 दिन काल 01:32 PM

🔅 विक्रम सम्वत 2079

🔅 मास अमांत आषाढ

🔅 मास पूर्णिमांत श्रावण
☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:28:33 - 12:22:42

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 07:51 AM - 08:46 AM

🔅 कंटक 06:03 AM - 06:57 AM

🔅 यमघण्ट 09:40 AM - 10:34 AM

🔅 राहु काल 03:18 PM - 05:00 PM

🔅 कुलिक 01:16 PM - 02:11 PM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 07:51 AM - 08:46 AM

🔅 यमगण्ड 08:32 AM - 10:14 AM

🔅 गुलिक काल 11:55 AM - 01:37 PM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल उत्तर
☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन

🌹विशेष ~ भद्रा दिन 12:47 से रात्रि 12:28 तक, भौम व्रत, हनुमद्दर्शन। 🌹

पं.प्रेम सागर पाण्डेय्,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र नि:शुल्क परामर्श - शनिवार दूरभाष 9122608219 / 9835654844

🌹 19 जुलाई 2022, मंगलवार का राशिफल 🌹

मेष (Aries): आप पूरे दिन शारीरिक और मानसिक थकान महसूस करेंगे। परिश्रम की अपेक्षा कम सफलता प्राप्ति हताशा की भावना पैदा होगी। सत्ता के संबंध में थोड़ा चिंतित रहेंगे। काम की भाग-दौड़ में परिवार की तरफ ध्यान नहीं दे पाएंगे। यात्रा करना टालें। पाचनतंत्र सम्बंधी शिकायत टालें। आपका निर्धारित व्यवहार किसी को हानि न पहुंचाए इसका ध्यान रखें।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 1

वृषभ (Tauras): आप आज हर कार्य दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से पूरा करेंगे और उसमें सफलता भी मिलेगी। पिता की तरफ से आपको कोई लाभ मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतान के अध्ययन या अन्य मामलों के पीछे धन खर्च हो सकता है। कलाकारों और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का उत्तम समय है। सरकार की ओर से लाभ होंगे।

शुभ रंग = फीरोजा़

शुभ अंक : 6

कर्क (Cancer): आज आप शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। परिणामस्वरूप मन में नकारात्मक विचार पैदा होंगे। किसी के साथ गलतफहमी खड़ी होने के कारण मनमुटाव होंगे। पारिवारिक वातावरण खराब हो सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान नहीं दे सकेंगे। धन खर्च की मात्रा बढ़ेगी। अनैतिक प्रवृत्तियों की तरफ मन न दौड़े, इसका ध्यान रखने की सलाह देते हैं।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

मिथुन (Gemini): नई योजनाएं शुरू करने के लिए आज अनुकूल दिन है। व्यवसाय करनेवालों को सरकार की तरफ से लाभ मिलने और नौकरी पेशावालों को उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि पाने का योग है। भाई-बंधुओं और पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध रहेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। लंबे प्रवास का आयोजन हो सकता है। प्रतिस्पर्धियों पर जीत हासिल होगी।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 5

सिंह (Leo): भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ निर्णय शक्ति के कारण आज आप कोई भी कार्य त्वरित निर्णय लेकर पूरा करेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता और अभिभावकों का सहयोग प्राप्त होगा। मन आनंदित रहेगा। स्वभाव में उग्रता न आए इसका ध्यान रखने की सलाह देते हैं। वैवाहिक जीवन में संवादिता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सम्बंधी मामूली शिकायत रहेगी।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 5

कन्या (Virgo): शारीरिक अस्वस्थता के साथ-साथ मानसिक चिंताओं में वृद्धि होगी। आंख सम्बंधी शिकायत पैदा होगी। परिजनों के साथ मनमुटाव होगा। उग्र वाणी से किसी के साथ झगड़ा न हो, इसका ध्यान रखें। आकस्मिक धन खर्च होगा। नौकरी पेशावालों को अपने अधीनस्थ व्यक्तियों से संभलकर चलने की सलाह देते हैं। कोर्ट-कचहरी का कामकाज आज टाल देना हितकर है।

शुभ रंग = फीरोजा़

शुभ अंक : 6

तुला (Libra): आज विविध क्षेत्र में लाभ मिलने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। मित्रों के साथ मुलाकात, रमणीय स्थानों पर प्रवास पर्यटन का आयोजन आज आपके दैनिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति का अनुभव करेंगे। स्त्री मित्रों से मिलन होगा। आय में वृद्धि होगी। अविवाहितों के वैवाहिक संयोग निर्मित होंगे।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

वृश्चिक (Scorpio): आपके सभी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी-व्यवसाय में प्रगति होगी। उच्च पदाधिकारियों और बुजुर्गों की तरफ से लाभ होगा। व्यापारियों को बकाया राशि के पैसे मिलेंगे। संतान की प्रगति से मन खुश रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों से लाभ होगा।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 1

धनु (Sagittarius): शरीर में थकान और बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। मन चिंता से व्याकुल रहेगा। प्रवास यात्रा स्थगित रखने की सलाह है। संतानों के विषय में चिंता उत्पन्न होगी। भाग्य साथ न देता हुआ प्रतीत होगा। नौकरी-धंधे की जगह उच्च पदाधिकारियों के क्रोध का शिकार बनना पड़ेगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें। साहसिक प्रवृत्ति न करें।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

मकर (Capricorn): खान-पान पर ध्यान नहीं रखेंगे तो आज तबीयत खराब होने की संभावना है। मरीज़ की चिकित्सा, प्रवास या व्यापारिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। नकारात्मक विचार और क्रोध को दूर रखने से बहुत सी मुसीबतों से बच जाएंगे। भागीदारों के साथ मतभेद होगा। नौकरी-धंधा के क्षेत्र में प्रतिकूल वातावरण होगा। नए सम्बंध स्थापित करते समय सावधानी रखें।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

कुंभ (Aquarius): भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल के साथ प्रणय और रोमांस आपके आज के दिन को रंगीन बनाएंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ परिचय और मित्रता होगी। आनंददायक प्रवास पर्यटन और सुरुचिपूर्ण भोजन, नए वस्त्र आपके आनंद को दोगुणा करेंगे। सार्वजनिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दंपतियों को उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।

शुभ रंग = फीरोजा़

शुभ अंक : 6

मीन (Pisces): घर में सुख-शांति और आनंद का वातावरण बने रहने से आप अपने दैनिक कार्यों को आत्मविश्वासपूर्वक के साथ करेंगे। हांलाकि आपको स्वाभाविक उग्रता और वाणी की आक्रामकता पर आज संयम रखना पड़ेगा। नौकरी में सहकर्मियों और अधीनस्थ व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9 
प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

इंटरनेट के माध्यम से बच्चों में पनप रही है हिंसा

Posted: 18 Jul 2022 08:04 AM PDT

इंटरनेट के माध्यम से बच्चों में पनप रही है हिंसा

दिव्य रश्मि संवाददाता जितेन्द्र कुमार सिन्हा
वर्तमान समय मे अधिकांश घरों में माता-पिता अपने बच्चों को मोवाईल में कोई पिक्चर या कार्टून लगाकर उसके हाथ में मोबाईल देकर अपने को निश्चिंत कर लेती है और ऐसा करने पर उस बच्चे का मानसिक स्थिति और आदत में बदलाव आ जाता है, जिसके कारण बड़े होते बच्चों में पनपती हिंसक प्रवृति दिनों- दिन चिंता का सबब बनती जा रही है। इस संदर्भ में विशेषज्ञों द्वारा एक तरफ पनपती हिंसक प्रवृति पर शोध किया जा रहा है और दूसरी ओर लंबे समय से यह मंथन चल रहा है कि आखिर बच्चों का बन रहा ऐसा मानस को कैसे ठीक किया जा सकता है या इस पर नकेल कसने के लिए क्या उपाय किए जा सकते है।
विशेषज्ञों का माने तो ज्यादातर अध्ययनों में इलेक्ट्रोनिक उपकरणों पर बच्चों का समय अधिक से अधिक बिताने और इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री को देखने में वयस्थ रहने पर ही जाकर रूक जा रही है। बच्चों के भीतर इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री को देखने के कारण उनके मानस पटल पर हिंसा की जड़े गहराते जा रहा हैं। इसका ताजा उदाहरण लगभग सभी राज्यों से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों में देखने को मिल जाता है। इसी तरह एक घटना उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक बच्चे ने अपनी माँ को सिर्फ इसलिए मार दिया कि उसकी माँ उसे इंटरनेट पर खेलने से रोकती थी। बच्चे को पबजी खेलने की बुरी लत लग गई थी और माँ उसे खेलने से रोकती थी इसलिए उसने माँ को गोली मार दी और दो दिनों तक उसकी लाश को एक कमरे में बंद रखा था। उसके बाद अपने फौज में तैनात अपने पिता को उसने बताया। जबकि इस प्रकार का यह कोई पहली घटा नहीं है। इस तरह के कई ऐसे मामले समाचार पत्र में यदाकदा- अक्सर दिखायी दे देता है, जिनमें बच्चों ने अपनी दादी-नानी, दादा-नाना को जान से मार कर पैसा हड़पने का प्रयास करता है और अपने शौक पूरे करते हैं।
अक्सर बच्चे स्कूलों में अपने सहपाठियों पर हिंसक हमले करते हैं, कभी कभी तो अपहरण कर फिरोती मांगने जैसी कई घटनाओं की जानकारी से संबंधित खबरें पढ़ने को मिल जाती है। इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने में बच्चों द्वारा इंटरनेट वा दिखाये जा रहे सामग्रियों से प्रभावित होकर लूटपाट करने और जान से मार देने तक की घटनाएं को अंजाम दे रहा है।


विगत कुछ वर्षों से बड़े हो रहे बच्चों में नशे की बढ़ती लत को लेकर भी चिंता जताई जाती रही है। नशे की स्थिति में गिरफ्तार हुए बच्चों का मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है और वे हिंसा पर उतारू हो जाते है। सबसे भयावह स्थिति यह है कि इंटरनेट पर खेले जाने वाले खेलों की लगी है लत। इटंरनेट पर कई ऐसे खेल आए हैं, जिनकी लत के शिकार हो कर बच्चों ने खुदकुशी कर लेते हैं या किसी की जान ले लेते हैं। तमाम अध्ययनों से स्पष्ट होता है कि बच्चों द्वारा ज्यादा समय मोबाईल फोन या कम्प्यूटर पर खेलने में बिताने से हैं, जिसकी वजह से बच्चों के शरीर और मन पर बुरा असर पड़ रहा है।


दुनियाँ भर में इस आदत का इलाज करने के लिए अस्पतालों में अलग से विभाग खोले गए है, लेकिन इस आदत में कमी होने की जगह बढ़ोतरी ही हो रही है। बढ़ोतरी होने का मूल कारण यह बताया जा रहा है कि कोरोना संकट के समय जब स्कूल बन्द हुए थे, तो बच्चों को इंटरनेट के माध्यम से कक्षाएं लेना स्कूलों की मजबूरी हो गई थी। इस वजह से माता-पिता ने भी स्मार्ट फोन बच्चों को दे दिए। जिसका परिणाम अब दिखाई पड़ने लगा है कि मोबाईल महज एक संचार उपकरण नही रहा, बल्कि एक घातक हथियार का रूप लेता जा रहा है।

सामान्यतः देखा जाय तो इंटरनेटर पर इस तरह का अनेको (अथाह) सामग्री अपलोड रहता है जिसे कोई भी आसानी से देख सकता है या डाउनलोड कर सकता है, और उस सामग्री का इस्तेमाल भी हर कोई अपने ढंग से कर सकता है या यह कह सकते हैं की वह कर रहा है। लगता है कि बच्चों को इस तरह की चीजें बहुत पंसद होता होगा और इसका दुस्परिणाम उनके मस्तिक में बुरा असर दे रहा है, जबकि यह पूरी तरह वर्जीत होना चाहिए। यह भी सत्य है कि इस संबंध में दुनियाँ भर में चर्चा हो रही है कि कैेसे आपत्तिजनक, बाल और किशोर मन पर बुरा असर डालने वाली सामग्री की उपलब्धता रोकी जाय, लेकिन इसका उपाय अभी तक नहीं निकाला जा सका है। जब तक ऐसा नहीं हो जाता है, बच्चों के मन में जड़े जमाती हिंसक प्रवृति पर अंकुश लगाना कठिन ही बना रहेगा।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

Post Bottom Ad

Pages