न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास, जानें 31 साल की उम्र में क्यों लिया फैसला
- आलू के जूस से मिलते हैं कमाल के फायदे, कई समस्याओं को दूर करने में होता है सहायक
- इन सस्ते वेजीटेरियन फूड्स में अंडे से भी ज्यादा होता है प्रोटीन
- 'शनि ग्रह' मकर राशि में गोचर, इन 3 राशियों पर चल रही है शनि साढ़े साती तो 2 पर ढैय्या
- खाना खाने का तरीका भी बता सकता है आपके स्वभाव से जुड़ी ये खास बातें
- हरी मिर्च खाने के है ये अद्भुत फायदे, पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में होता है फायदेमंद
- मंगला गौरी व्रत के दिन इन उपायों से वैवाहिक जीवन में आ रही बाधाएं हो जाती हैं दूर
- इन 857 पदों पर निकली वैकेंसी, NCC सर्टिफिकेट वाले जल्द करें अप्लाई
- एक साल का नर्सरी टीचर कोर्स करने वाली प्रशिक्षुओं को ब्रिज कोर्स करवागी हिमाचल सरकार
- बेटी की शादी की चिंता खत्म! महज 1,000 रुपये निवेश करके जुटा सकते हैं 31.6 लाख का फंड, जानें - कैसे?
- नाम भले पंत और पांड्या का हुआ मगर जीत का श्रेय जडेजा को जाता है, जानिए कैसे देखें वीडियो
| बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास, जानें 31 साल की उम्र में क्यों लिया फैसला Posted: 18 Jul 2022 07:49 AM PDT नई दिल्ली. इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. स्टोक्स वर्तमान में इंग्लैंड के टेस्ट टीम के कप्तान हैं. वह टी20 और टेस्ट क्रिकेट खेलते रहेंगे. बेन स्टोक्स अपना आखिरी मुकाबला मंगलवार (19 जुलाई) को अपने घरेलू मैदान डरहम में खेलेंगे. इंग्लैंड की टीम यह मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी. स्टोक्स ने इंग्लैंड की तरफ से 104 वनडे मैचों में हिस्सा लिया है. वह 2019 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में 'मैन ऑफ द मैच' भी चुने गए थे. स्टोक्स ने अपने संन्यास की घोषणा सोशल मीडिया पर की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मैं इंग्लैंड के लिए वनडे क्रिकेट में अपना आखिरी मैच मंगलवार को डरहम में खेलूंगा. मैंने इस फार्मेट से संन्यास लेने का फैसला किया है. यह मेरे लिए अविश्वसनीय रूप से कठिन निर्णय रहा है. मैंने इंग्लैंड के लिए अपने साथियों के साथ खेलने के हर मिनट का आनंद लिया है. मेरे लिए यह सफर शानदार रहा. इस प्रारूप में अब शायद अपनी टीम के लिए 100 पर्सेंट नहीं दे सकता. मैं अब तीनों फॉर्मेट में उतना अच्छा क्रिकेट नहीं खेल पाऊंगा, इसलिए मैंने यह निर्णय लिया है." स्टोक्स ने आगे लिखा, "सिर्फ ऐसा नहीं था कि मुझ पर वर्कलोड बढ़ रहा है बल्कि मुझे ऐसा भी लग रहा था कि मैं किसी युवा की जगह ले रहा हूं, जो इंग्लैंड के लिए काफी योगदान कर सकता है." उन्होंने आगे कहा, 'मैं टेस्ट क्रिकेट को सब कुछ दूंगा और अब इस फैसले से मुझे लगता है कि मैं टी20 फार्मेट में पूरी तरीके से योगदान देने को प्रतिबद्ध हूं. मैं जॉस बटलर, मैथ्यू मोट, खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को आगे की सफलता के लिए शुभकामना देना चाहता हूं. हमने पिछले 7 सालों में सफेद गेंद वाले क्रिकेट में काफी प्रगति की है और भविष्य काफी उज्जवल दिख रहा है." |
| आलू के जूस से मिलते हैं कमाल के फायदे, कई समस्याओं को दूर करने में होता है सहायक Posted: 18 Jul 2022 07:33 AM PDT ![]() Potato Juice Benefits: आलू एक ऐसी सब्जी है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको बहुत पसंद आती है। आलू का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। लेकिन इसके जूस का सेवन करने से सेहत के कई प्रकार के लाभ मिलता है। आलू में विटामिन बी, सी, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, फास्फोरस और तांबे जैसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। आलू का जूस पीने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही कब्ज की समस्या भी दूर होती है। तो आइए जानते हैं आलू के जूस के फायदे Amazing health benefits of drinking potato juice आलू के जूस के फायदे इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आलू के जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। आलू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है और शरीर को सर्दी और संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है। कोलेस्ट्रॉल कम करने में फायदेमंद कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आलू के जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। आलू में फाइबर और विटामिन ए, बी-कॉम्प्लेक्स और सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करते हैं। कब्ज की समस्या को दूर करने में फायदेमंद कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए आलू के जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। आलू में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को साफ करने में मदद करता है। साथ ही ये कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। |
| इन सस्ते वेजीटेरियन फूड्स में अंडे से भी ज्यादा होता है प्रोटीन Posted: 18 Jul 2022 07:28 AM PDT हमेशा स्वस्थ रखने के लिए शरीर में प्रोटीन की सही मात्रा बनाए रखना जरूरी है। प्रोटीन की कमी होने पर स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए डॉक्टर प्रोटीन युक्त आहार लेने की सलाह देते हैं। लेकिन जब प्रोटीन की बात आती है तो ज्यादातर लोगों को यह लगता है कि प्रोटीन केवल नॉनवेज फूड से ही प्राप्त होता है। लेकिन सच यह है कि सिर्फ नॉनवेज खाने में भरपूर प्रोटीन नहीं होता है बल्कि आप शाकाहारी खाने से भी प्रोटीन की बेहतर मात्रा प्राप्त कर सकते हैं। कुछ ऐसे सस्ते शाकाहारी फूड्स भी है, जिनमें अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है और ये बाजार में आसानी से मिल भी जाते हैं। तो आइए जानते हैं इन सस्ते फूड्स के बारे में जिनमें अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन मौजूद होते हैं इन वेजीटेरियन फूड्स में होता है अंडे से ज्यादा प्रोटीन1. सोया सोया में अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन होता है। शाकाहारी लोगो के लिए सोया के चंक प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। इसकी कीमत भी ज्यादा नही होती है। शाकाहारी लोग प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए सोया के चंक का सेवन कर सकते हैं। 2. ओट्स ओट्स में अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन होता है। ओट्स प्रोटीन से भरपूर होता है। शाकाहारी लोगो के लिए ओट्स प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। इसकी कीमत भी ज्यादा नही होती है। शाकाहारी लोग प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए ओट्स का सेवन कर सकते हैं। 3. काला चना काला चना में अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन होता है। काला चना में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। शाकाहारी लोगो के लिए काला चना प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। इसकी कीमत भी ज्यादा नही होती है। शाकाहारी लोग प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए काला चना का सेवन कर सकते हैं। 4. मूंगफली मूंगफली में अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन होता है। शाकाहारी लोगो के लिए मूंगफली प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। इसकी कीमत भी ज्यादा नही होती है। शाकाहारी लोग प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए मूंगफली का सेवन कर सकते हैं। |
| 'शनि ग्रह' मकर राशि में गोचर, इन 3 राशियों पर चल रही है शनि साढ़े साती तो 2 पर ढैय्या Posted: 18 Jul 2022 07:24 AM PDT ![]() शनि ग्रह इस समय मकर राशि में गोचर है और 17 जनवरी तक इसी राशि में रहेगा। हाल ही में 12 जुलाई को शनि ने मकर राशि में प्रवेश किया था। बता दें इस दौरान 5 राशियों पर शनि की दशा चल रही है। जिनमें से 3 राशियों पर शनि की साढ़े साती चल रही है तो 2 पर शनि ढैय्या। शनि साढ़े साती के तीन चरण होते हैं पहला चरण, दूसरा चरण और तीसरा चरण। इन तीनों चरणों में से दूसरा चरण सबसे ज्यादा कष्टदायी वाला माना जाता है। जानिए इस समय कौन सी राशियां शनि की दशा की चपेट में हैं। 'शनि ग्रह' मकर राशि में गोचर, इन 3 राशियों पर चल रही है शनि साढ़े साती तो 2 पर ढैय्या इन 3 राशियों पर है शनि की साढ़े साती: इस समय मकर, कुंभ और धनु राशि के जातकों पर शनि साढ़े साती चल रही है। जिनमें से धनु वालों पर हाल ही में 12 जुलाई को शनि साढ़े साती शुरू हुई है। बता दें धनु जातकों को 29 अप्रैल 2022 में शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल गई थी। लेकिन 12 जुलाई में शनि के फिर से मकर राशि में प्रवेश करने से धनु जातक एक बार फिर इसकी चपेट में गए हैं। अब 17 जनवरी 2023 तक धनु वालों पर शनि साढ़े साती का प्रभाव रहेगा। जबकि कुंभ और मकर वालों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिलने में अभी काफी समय लगेगा। इन राशियों पर है शनि की ढैय्या: वर्तमान में मिथुन और तुला वालों पर शनि की ढैय्या चल रही है। इससे मुक्ति आपको 17 जनवरी 2023 में मिलेगी। बता दें वैसे तो इन दोनों राशियों को 29 अप्रैल 2022 में ही शनि ढैय्या से मुक्ति मिल गई थी। लेकिन 12 जुलाई में शनि के फिर से मकर राशि में आने के कारण इन राशियों के लोग एक बार फिर शनि ढैय्या की चपेट में आ गए हैं। |
| खाना खाने का तरीका भी बता सकता है आपके स्वभाव से जुड़ी ये खास बातें Posted: 18 Jul 2022 07:20 AM PDT ![]() जिस प्रकार ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति के हाथ की लकीरों और फेस रीडिंग के आधार पर उसके स्वभाव और भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। उसी प्रकार माना जाता है कि आपके खाने की आदतों से भी अपने बारें में जाना जा सकता है। तो आइए जानते हैं ज्योतिष अनुसार खाने की कौन सी आदतों से आपके बारे में जानकारी मिल सकती है.. ज्योतिष: खाना खाने का तरीका भी बता सकता है आपके स्वभाव से जुड़ी ये खास बातें आराम से खाना खाने वाले माना जाता है कि जो लोग धीरे-धीरे आराम से खाना खाते हैं उन्हें अपने जीवन में बहुत कम गलतियां करने की आदत होती है और ये लोग चीजों को लेकर काफी सेलेक्टिव भी होते हैं। धीरे खाना खाने वाले लोग अपने जीवन में दोस्त बहुत कम बनाते हैं लेकिन इनके जितने भी दोस्त होते हैं वे उनके साथ अपने रिश्ते को बड़ी ईमानदारी से निभाते हैं। वहीं ऐसे लोगों को अपने काम में किसी की दखलअंदाजी गवारा नहीं होती। नए-नए खाने के शौकीन लोग ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि जो लोग खाने के शौकीन होते हैं और नए-नए व्यंजन की तलाश में रहते हैं, ऐसे लोग काफी खुशमिजाज होते हैं। ये अपनी मौजूदगी से हर महफिल में जान डाल देते हैं। वहीं इन लोगों का स्वभाव बड़ा खर्चीला होता है। जल्दी-जल्दी खाना खाने वाले लोग जो लोग काफी जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं उन लोगों के बारे में कहा जाता है कि इन लोगों के लिए समय का बड़ा महत्व होता है और ये काफी एक्टिव होते हैं। ऐसे लोग किसी काम को करने के लिए ज्यादा समय नहीं लेते हैं तथा इनका निजी जीवन भी खुशहाल होता है। मीठे के शौकीन लोग ज्योतिष अनुसार माना जाता है कि जिन लोगों को मीठा बेहद पसंद होता है वे लोग स्वभाव से बड़े शांत तथा दयालु प्रवृत्ति के होते हैं। ये लोग स्वयं भी खुश रहना जानते हैं तथा अपने आसपास के लोगों को भी खुश रखते हैं। मीठे के शौकीन लोग जीवन में अपने दम पर ही सफलता हासिल करते हैं। |
| हरी मिर्च खाने के है ये अद्भुत फायदे, पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में होता है फायदेमंद Posted: 18 Jul 2022 07:14 AM PDT ![]() Green Chilli Benefits: हरी मिर्च का सेवन करने से सेहत को कई तरह से लाभ मिलते हैं। हरी मिर्च खाने में तीखी होती है। लेकिन लाल मिर्च की तुलना में हरी मिर्च का सेवन करना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। हरी मिर्च में विटामिन ए, विटामिन सी, प्रोटीन, आयरन, कॉपर पोटैशियम, बीटा कैरोटीन और कार्बोहाइड्रेट जैसे से पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए हरी मिर्च का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। साथ ही ये खाने को आसानी से पचाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं हरी मिर्च खाने के फायदे के बारे में Health benefits of green chilli for digestion हरी मिर्च खाने के फायदे पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में फायदेमंद पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए हरी मिर्च का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। हरी मिर्च में डाइटरी फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही इसका सेवन करने से खाने को पचाने में मदद मिलती है। आंखों की रोशनी बढ़ाने में फायदेमंद आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए हरी मिर्च का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। हरी मिर्च में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही ये आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए हरी मिर्च का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। हरी मिर्च में विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही इससे इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। |
| मंगला गौरी व्रत के दिन इन उपायों से वैवाहिक जीवन में आ रही बाधाएं हो जाती हैं दूर Posted: 18 Jul 2022 07:10 AM PDT हर साल सावन महीने के प्रत्येक मंगलवार को मंगला गौरी का व्रत रखा जाता है। मंगला गौरी व्रत के दिन माता पार्वती के साथ भगवान शिव, भगवान गणपति और नंदी की भी पूजा का विधान है। इस साल सावन महीने में पहला मंगला गौरी व्रत 19 जुलाई 2022 को पड़ रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार सर्वार्थ सिद्धि योग के निर्माण से शुभ मुहूर्त में पूजा बहुत फलदायी बताई जा रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मान्यता है कि सावन के चारों मंगला गौरी व्रत रखने और इस दिन किए जाने वाले कुछ खास उपायों से वैवाहिक जीवन की हर बाधा दूर होती है और कुंडली के मंगल दोषों से भी मुक्ति मिलती है। वहीं सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्यवती का वरदान प्राप्त होता है। तो आइए जानते हैं मंगला गौरी व्रत के उपायों के बारे में... मान्यता- मंगला गौरी व्रत के दिन इन उपायों से वैवाहिक जीवन में आ रही बाधाएं हो जाती हैं दूर मंगला गौरी व्रत 2022 उपाय ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक मंगला गौरी व्रत के दिन कुंवारी कन्याओं को दो मुट्ठी मसूर दाल को एक लाल कपड़े में बांधकर किसी जरूरतमंद या भिखारी को दान कर देना चाहिए। इस कुंडली में मंगल ग्रह शुभ बनता है। यदि आपके विवाह में बार बार अड़चनें आ रही हों तो सावन ने हर मंगला गौरी व्रत के दिन मिट्टी के खाली पात्र को बहते पानी में प्रवाहित करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। कुंवारी कन्याओं को वैवाहिक जीवन की मुश्किलों से मुक्ति पाने के लिए ज्योतिष अनुसार हर मंगला गौरी व्रत के दिन 'ओम गौरी शंकराय नमः' मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। आप सावन के पूरे महीने में रोजाना भी इस मंत्र का जाप कर सकती हैं। यदि किसी अविवाहित कन्या की कुंडली में अष्टम भाव में मंगल विराजमान हो तो ज्योतिष अनुसार कन्या को हर मंगलवार के दिन रोटी बनाने से पहले तवे पर ठंडे पानी के छींटे मारकर फिर रोटी बनानी चाहिए। |
| इन 857 पदों पर निकली वैकेंसी, NCC सर्टिफिकेट वाले जल्द करें अप्लाई Posted: 18 Jul 2022 07:05 AM PDT ![]() SSC Delhi Police Recruitment 2022: दिल्ली पुलिस में नौकरी करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका है. स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल और ड्राइवर के पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. एसएससी द्वारा इस भर्ती का नोटिफिकेशन 8 जुलाई 2022 को जारी कर दिया गया है. इसी के साथ अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन भी कर सकते हैं. इस वैकेंसी के तहत दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल और ड्राइवर के कुल 857 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. अभ्यर्थी एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 जुलाई 2022 तय की गई है. महत्वपूर्ण तारीख 1. ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख - 8 जुलाई 2022 2. ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख - 29 जुलाई 2022 अधिकतम आयु सीमा हेड कांस्टेबल और ड्राइवर के पदों पर आवेदन करने वाले जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों की उम्र 18 साल से 27 साल के बीच होनी चाहिए. इसके अलावा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है. एससी व एसटी कैटेगरी और स्पोर्ट्स कोटा के तहत आवेदन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट दी गई है, जबकि ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की छूट मिलेगी. शैक्षिक योग्यता इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित और विज्ञान विषयों के साथ कक्षा 12वीं पास की हो या फिर अभ्यर्थी ने मैकेनिक सह ओपरेटर इलेक्ट्रॉनिक कम्यूनिकेशन सिस्टम ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC) प्राप्त किया हो. इसके अलावा अभ्यर्थी को कंप्यूटर ऑपरेट करना आता हो. साथ ही उसे एमएस ऑफिस और टाईपिंग की भी अच्छी जानकारी हो. आवेदन शुल्क हेड कांस्टेबल और ड्राइवर के पदों पर आवेदन करने वाले जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपए का भुगतान करना होगा. हालांकि, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, पूर्व कर्मचारी और महिला अभ्यर्थियों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा. चयन प्रक्रिया इन पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, ट्रेड टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट और टेस्ट ऑफ बेसिक कंप्यूटर फंक्शन्स के आधार पर किया जाएगा. इसके अलावा अभ्यर्थियों का डॉक्युमेंट वैरिफिकेशन भी किया जाएगा. बता दें कि लिखित परीक्षा सीबीटी मोड में की जाएगी. हालांकि, सबसे अहम बात यह है कि परीक्षा में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी. NCC सर्टिफिकेट का मिलेगा फायदा बता दें कि जिन अभ्यर्थियों ने NCC 'A', 'B' या 'C' में से कोई भी एक सर्टिफिकेट हासिल किया होगा, उन्हें सीबीटी परीक्षा में कुछ अतिरिक्त अंकों दिए जाएंगे. जैसे - NCC 'C' सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को 5 प्रतिशत, NCC 'B' सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले को 3 प्रतिशत और NCC 'A' सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले कैंडिडेट को 2 प्रतिशत अंक मिल सकेंगे. |
| एक साल का नर्सरी टीचर कोर्स करने वाली प्रशिक्षुओं को ब्रिज कोर्स करवागी हिमाचल सरकार Posted: 18 Jul 2022 07:02 AM PDT हिमाचल के सरकारी स्कूलों में नर्सरी टीचर ट्रेनर की भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरूहोने वाली हैं। एक साल का नर्सरी टीचर कोर्स करने वाली प्रशिक्षुओं को ब्रिज कोर्स करवाकर उन्हें भर्ती के लिए पात्र बनाया जाएगा। आगामी दिनों में सरकार इस संबध में अंतिम निर्णय लेगी। नर्सरी टीचर ट्रेनर बेरोजगार प्रशिक्षु संघ का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलने ओकओवर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पिछले चार साल से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई थी परन्तु अभी तक कोई भी भर्ती नहीं हुई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा की विभाग इस मामले में कोई भी अंतिम निर्णय नहीं ले पा रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्य सचिव आरडी धीमान को बुलाया और प्रशिक्षुओं के साथ बात करने के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्य सचिव राज्य सचिवालय पहुंचे। करीब आधे घंटे तक उन्होंने नर्सरी टीचर ट्रेनर प्रशिक्षुओं से बातचीत की। दो दिन के भीतर सरकार लेगी निर्णय प्रशिक्षुओं आश्वासन दिया कि प्रशिक्षुओं का एक साल का डिप्लोमा भी मान्य किया जाएगा। वहीं, उन्हें आयु सीमा में भी छूट दी जाएगी। जितने भी संस्थान एनसीटीई के दायरे में हैं उन्हें तो मान्य किया गया है। इसके साथ यदि किसी संस्थान की मान्यता नहीं भी है और नर्सरी टीचर ट्रेनर डिप्लोमा इन प्रशिक्षुओं के पास है तो उसे भी मान्यता देने के लिए विकल्प निकाला जाएगा। प्रशिक्षुओं को आश्वासन दिया गया की दो दिन के भीतर सरकार इस मामले में पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेगी और फाइनल ड्राफ्ट तैयार करेगी। नर्सरी टीचर ट्रेनर संघ की प्रदेशाध्यक्ष वदंना गौतम ने कहा कि नर्सरी टीचर ट्रेनर प्रशिक्षुओं ने भारतीय जनता मजदूर संघ के बैनर तले मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांग रखी है। जाने क्या हैं पूरा मामला हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में प्री-प्राइमरी के चार हजार पदों पर नई भर्तियां होनी हैं। इसमें केंद्र सरकार ने निर्देश जारी किए हैं कि केवल मान्यता प्राप्त संस्थानों से किए गए दो साल के डिप्लोमा को ही नर्सरी टीचर ट्रेनर के लिए माना जाए। इसमें हिमाचल के जिन संस्थानों से नर्सरी टीचर ट्रेनर का डिप्लोमा किया गया है, उनकी मान्यता पहले जांची जाएगी। एनसीटीई से जो संस्थान मान्यता प्राप्त हैं, केवल उनके ही नर्सरी टीचर ट्रेनर डिप्लोमा स्वीकार्य होंगे। वहीं, हिमाचल में ऐसे कम संस्थान हैं,जो एनसीटीई से मान्यता प्राप्त है। यही कारण है कि सरकार को भी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर में दिक्कत आ रही है। |
| बेटी की शादी की चिंता खत्म! महज 1,000 रुपये निवेश करके जुटा सकते हैं 31.6 लाख का फंड, जानें - कैसे? Posted: 18 Jul 2022 06:57 AM PDT ![]() हम सभी को अपनी बेटी के भविष्य की चिंता है। उसकी शादी से लेकर उसकी पढ़ाई तक हम लंबे समय तक परेशान रहते हैं। ऐसे में बच्चे के माता-पिता काफी पहले ही बचत करना शुरू कर देते हैं। वहीं, इस दौर में जब महंगाई बहुत तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में आपको अपने बचाए हुए पैसे को समझदारी से निवेश करने की जरूरत है। एक अच्छा निवेश हमेशा अच्छा रिटर्न देने का काम करता है। देश में बहुत से लोग FD या किसी सरकारी योजना में निवेश करना पसंद करते हैं। हालांकि, निवेश के ये क्षेत्र अच्छे रिटर्न के रूप में नहीं देते हैं। ऐसे में आप अच्छा रिटर्न पाने के लिए किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश कर सकते हैं. अगर आप बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए निवेश करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में म्यूचुअल फंड एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. इस कड़ी में आइए जानते हैं कि कैसे आप 1 हजार रुपये महीने का निवेश करके मैच्योरिटी के समय 31.6 लाख का फंड जमा कर सकते हैं? इसके लिए सबसे पहले आपको एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम चुननी होगी। सिलेक्शन के बाद आपको इसमें SIP करनी होगी और पूरे 20 साल तक हर महीने 1 हजार रुपये का निवेश करना होगा। अगर आपकी बच्ची का जन्म हाल ही में हुआ है। इसलिए आपको यह निवेश शुरू कर देना चाहिए।अगर आप 20 साल तक हर महीने 1000 रुपये निवेश करते हैं। इसके अलावा आपको अपने निवेश पर सालाना 20 फीसदी का अनुमानित रिटर्न मिलता है। ऐसे में आप मैच्योरिटी के समय आसानी से 31.6 लाख रुपये जमा कर सकते हैं। खास बात यह है कि आपको 20 साल की अवधि में कुल 2.4 लाख रुपये का निवेश करना होगा। वहीं आपके निवेश पर कुल 29.2 लाख रुपये का वेल्थ गेन होगा। मैच्योरिटी पर मिलने वाले पैसे से आप अपनी बेटी की शादी कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस पैसे से उनकी पढ़ाई लिखाई भी करवा सकते हैं। निवेश पर यह प्रतिफल बाजार के व्यवहार के अधीन है। म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेश करने से पहले आपको एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए। कई म्यूचुअल फंड ने पिछले कुछ वर्षों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। |
| नाम भले पंत और पांड्या का हुआ मगर जीत का श्रेय जडेजा को जाता है, जानिए कैसे देखें वीडियो Posted: 18 Jul 2022 06:54 AM PDT भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे मैच में रवीन्द्र जडेजा ने अपने फील्डिंग से हर किसी का दिल जीत लिया । जडेजा ने हारिद्क पांड्या के तीसरे ओवर में लियम लिविंगस्टोन का एक शानदार कैच पकड़ा जब वह बाउंड्री से सिर्फ एक कदम दूर थे । इसी ओवर की आखिरी गेंद पर स्क्वायर लेग से अपनी बाईं ओर भागते हुए जॉस बटलर का एक अद्भुत कैच पकड़ा चीते की तरह दौड़ लगा कैच को लपका यह घटना तब देखने को मिली जब कप्तान रोहित शर्मा ने हार्दिक पांड्या को मैच का 36वे ओवर करने की जिम्मेदारी दी । इस ओवर की तीसरी गेंद पर बल्लेबाज लिविंगस्टोन को जडेजा हाथों खूबसूरत कैच करवाया लेकिन कुछ ही देर बाद इसी ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान बटलर का बड़ा विकेट गिरने से इंग्लैंड की टीम लड़खड़ा गयी । यह गेंद पाण्ड्या ने शॉर्ट बॉल फेंकी जिसको बटलर ने हुक शॉट खेला । जडेजा मे ने चीते की तरह दौड़ लगाई और बाईं ओर डाइव लगाकर कैच को पकड़ लिया। जडेजा द्वारा लिए गए इस अद्भुत कैच को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया जा रहा है । कप्तान जोस बटलर का यह कैच काफी अविश्वसनीय था क्योंकि जडेजा इस कैच को लेने के लिए बहुत दूर से दौड़ लगाई और डाइव लगाकर इस कैच को पकड़ा । कप्तान बटलर का विकेट गिरने के बाद पूरी इंग्लैंड की टीम लड़खड़ा गई और 275 से पहले ही आउट हो गई। टीम इंडिया के ऑल राउंडर रवीन्द्र जडेजा को को दुनिया के बेस्ट फील्डर में से एक माना जाता है, इंग्लैंड के टीम एक समय ऐसा लग रहे था कि 300 का रन आसानी से बना लेगी लेकिन हार्दिक पांड्या के शानदार गेंदबाजी के कारण इंग्लैंड की पूरी टीम लड़खड़ा गई। हार्दिक पाण्ड्या ने अपने 7 ओवर की गेंदबाजी में इंग्लैंड के 4 बड़े खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखा दिया |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |









