ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Bounsi News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित कार्यक्रम को लेकर चेक डैम एवं डांड़ की साफ सफाई कार्य में तेजी
- Bounsi News: मारपीट के मामले में हुई प्राथमिकी दर्ज
- Jamshedpur News: प्रखण्ड स्तरीय सुब्रतो कप प्रतियोगिता का आयोजन, केएनजे में संपन्न
- Rewari News : डॉ विराट यादव ने मुख्यमंत्री से मुलाक़ात कर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर चर्चा की
- Rewari News : राष्ट्रीय कांग्रेस किसान अध्यक्ष सुखपाल खैरा का दिल्ली मुख्यालय स्वागत किया.... लखेरा
- Bounsi News: बिजली के हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से 3 पशुओं की हुई मृत्यु
- Bounsi News: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आयोजित की गई पेंटिंग प्रतियोगिता कार्यक्रम
- Chandan News: मुखिया जी सौतेला व्यवहार से तंग आकर वार्ड सदस्यों ने सामुहिक हस्ताक्षर कर पद से त्याग-पत्र देने की किया तैयारी
- Chandan News: छेड़-छाड़ व मार पीट को लेकर थाने में दिया आवेदन
- Chandan News: दूध बेच कर घर जा रहे युवक को मार कर किया जख्मी
- Rewari News : NHAI एनएच 48 व सर्विस रोड पर बने गड्ढों की जल्द मरम्मत करवाएं : SDM
- Rewari News : विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर आईटीआई में कार्यक्रम आयोजित
- Rewari News : ‘राज्य शिक्षक पुरस्कार’ के लिए आवेदन आमंत्रित* *- पात्र अध्यापक 30 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
- Rewari News : धारूहेड़ा के महेश्वरी गांव स्थित सरकारी स्कूल में कंपनी की ओर से कार्यक्रम का आयोजन
- Rewari News : सरदार गुरनाम सिंह चढुनी 20 जुलाई को किसान भवन में बैठक को संबोधित करेंगे
| Posted: 16 Jul 2022 10:10 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित कार्यक्रम को लेकर जल जीवन हरियाली के तहत प्रखंड के झपनियां गांव में चेक डैम एवं डांड़ की साफ सफाई कार्य तेजी से चल रहा है। मनरेगा पीओ संजीव कुमार की देखरेख में लगातार 40 कामगारों द्वारा चेक डैम की साफ सफाई का कार्य कराया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि, इसी महीने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंदार में बायोडायवर्सिटी पार्क सहित झपनियां गांव में जल जीवन हरियाली के तहत किए गए कार्यों का जायजा लेने आ सकते हैं। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। डीएम के निर्देश पर झपनियां गांव स्थित राज डांड़ एवं छिलका का साफ सफाई का कार्य कराया जा रहा है। मालूम हो कि राज डांड़ की खोदाई एवं छिलका का जीर्णोद्धार कार्य वर्ष 2019-20 में मनरेगा विभाग द्वारा करीब पांच लाख की राशि से कराई गई थी। पिछले दो दिनों से चेक डैम का साफ-सफाई से लेकर रंगाई पुताई कराई गई है। यहां तक कि मनरेगा द्वारा किए गए कार्यों की नए बोर्ड भी लगाया है। हालांकि चेक डैम से आगे जाने वाली पानी कुछ ही दूरी पर दूसरा चेक डैम भतुआ बांध पिछले वर्ष ही टूटा हुआ है । जिस पर विभाग का ध्यान नहीं गया है। फिलहाल मुख्यमंत्री की संभावित आगमन की आहट से ही सूरत बदलने लगी है। दूसरी तरफ मंदार में भी पर्यटन विभाग के विभिन्न कार्यों एवं वन विभाग द्वारा बायोडायवर्सिटी पार्क के काम में तेजी ला दी गई है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: मारपीट के मामले में हुई प्राथमिकी दर्ज Posted: 16 Jul 2022 10:09 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। थाना क्षेत्र के हेठ नीमा गांव निवासी विक्की कुमार ने बौंसी थाना में आवेदन देकर थाना क्षेत्र के गज्जर गांव के दो युवक पर मारपीट का आरोप लगाया है। आवेदन में पीड़ित ने बताया है कि, करीब 3 दिन पूर्व पुनसिया से अपने घर जा रहा था। बौंसी मेला मैदान के करीब तालाब के पास गज्जर गांव निवासी गुड्ड यादव, होरला यादव और अन्य अज्ञात युवक के द्वारा अकारण मारपीट की गई। इस दौरान मोबाइल के अलावा नगदी 5000 रुपये छीन लिया गया। घायल अवस्था में युवक किसी तरह वहां से पंजवारा थाना पहुंचा। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वापस लौटने के बाद युवक ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, मामले की प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Jamshedpur News: प्रखण्ड स्तरीय सुब्रतो कप प्रतियोगिता का आयोजन, केएनजे में संपन्न Posted: 16 Jul 2022 08:52 AM PDT |
| Rewari News : डॉ विराट यादव ने मुख्यमंत्री से मुलाक़ात कर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर चर्चा की Posted: 16 Jul 2022 05:26 AM PDT विराट हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ विराटवीर यादव ने कहा कि सरकार कि आयुष्मान योजना सहित विभिन्न ऐसी योजनाएं है जिसका जरुरतमंदों को फायदा मिल रहा है | उनकी भी ये कोशिश है कि वो अपने अस्पताल में ज्यादा से ज्यादा मरीजों का सरकारी योजनाओं के तहत इलाज करें ताकि मरीजों पर ज्यादा आर्थिक बोझ ना पड़े | डॉ विराटवीर यादव ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर जारी किये गए बयान में कहा कि सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ प्राइवेट अस्पताल भी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहे है | प्रदेश के लोगों को प्राइवेट अस्पतालों में भी जरुरतमंदों को कैसे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ दी जाएँ इस विषय पर मुख्यमंत्री मनोहर से चर्चा की गई साथ ही हरियाणा में हे़ल्थकेयर और अच्छा करने के लिए आयुष्मान भारत योजना को और प्रभावी बनाने के मुद्दे पर भी चर्चा की | डॉक्टर विराटवीर यादव ने डॉक्टरी पेशे में आने वाली परेशानियों से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया | इस मौके पर मुख्यमंत्री ने डॉक्टर विराट को विवाह की शुभकामनाएं भी दी उन्होंने कहा की चंडीगढ़ में विधानसभा सत्र होने के कारण वो उनके विवाह में शामिल नहीं हो सके थे | |
| Rewari News : राष्ट्रीय कांग्रेस किसान अध्यक्ष सुखपाल खैरा का दिल्ली मुख्यालय स्वागत किया.... लखेरा Posted: 16 Jul 2022 05:22 AM PDT कांग्रेस दिल्ली मुख्यालय पर नव नियुक्त किसान कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल खैरा का पंजाब से पहले बार किसान अध्यक्ष बनने पर दिल्ली मुख्यालय आऐ लखेरा ने बताया कि नव नियुक्त अध्यक्ष जल्दी ही सभी राज्य की कारकरणी की मीटिंग दिल्ली में होगी और सभी पद् अधिकारियों को अपने अपने राज्य में कांग्रेस किसान कार्यकता कि मजबूत टीम बनेगी लखेरा कहा है कि किसान कांग्रेस का बडा समेलन नव नियुक्त अध्यक्ष दिल्ली में करेंगे आज अध्यक्ष के पद ग्रहण पर आल कांग्रेस किसान कमेटी के पद अधिकारियों शामिल थे. |
| Bounsi News: बिजली के हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से 3 पशुओं की हुई मृत्यु Posted: 15 Jul 2022 10:23 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के जयपुर थाना क्षेत्र के लकरामा पंचायत के बाघमारी गांव में बिजली के हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से 3 पशुओं की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बाघमारी गांव में खेत में बैजनाथ यादव के तीन पशु चर रहे थे। इसी क्रम में तार की चपेट में आ जाने से उनकी मौत हो गई। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि, विद्युत विभाग की कहीं ना कहीं लापरवाही की वजह से यह दुर्घटना हुई है। वहीं तीन पशुओं की मौत से बाघमारी गांव निवासी बैजनाथ यादव के घर में मायूसी छा गई। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आयोजित की गई पेंटिंग प्रतियोगिता कार्यक्रम Posted: 15 Jul 2022 10:19 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को भारत पेट्रोलियम के द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। वर्ग चतुर्थी के भैया बहनों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। भारत पैट्रोलियम सेल्स अधिकारी अमित साहू की मौजूदगी में छात्र छात्राओं को स्वच्छता से संबंधित थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई थी। 44 भैया बहनों के द्वारा कार्यक्रम में भाग लिया गया और स्वच्छता का संदेश देने वाली पेंटिंग बनाई गई। सेल्स अधिकारी के साथ-साथ गुरुधाम फ्यूल सेंटर के हर सिंघानिया, मैनेजर देवेंद्र कुमार मिश्रा की मौजूदगी में छात्र छात्राओं को हौसला अफजाई के लिए पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर अधिकारी ने स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत को लेकर बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि आज देश को स्वच्छ रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। इसके लिए सबों को जागरूक होने की आवश्यकता है। विद्यालय के छात्र छात्राएं लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस मौके पर विद्यालय के आचार्य आचार्य सहित अन्य मौजूद थे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 15 Jul 2022 10:15 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चान्दन प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत दक्षिणी वारने में कुल 09 वार्ड हैं जिसमें वार्ड नंबर एक के भातु पासवान, वार्ड नंबर दो के रंजीत कुमार दास, वार्ड नंबर तीन के सुजीत रमानी, वार्ड नंबर चार के कारी देवी, वार्ड नंबर पांच के शिल्पा देवी, वार्ड नंबर छह के महेंद्र बास्की, वार्ड नंबर आठ के विकास पंडित एवं वार्ड नंबर 9 के सुनीता देवी लगभग सभी वार्ड सदस्यों ने वार्ड सदस्य पद से सामूहिक त्याग-पत्र देने का फैसला लिया है। सभी वार्ड सदस्यों का कहना है कि पंचायत प्रतिनिधि चुने गए आठ महीने बितने को चला है। लेकिन वर्तमान मुखिया द्वारा आठ महीना चुनाव संपन्न हो जाने के बाद भी आज तक समिति का गठन नहीं कराया गया और ना ही किसी योजना की जानकारी हमलोगों को दिया गया है। अपने मनमाने ढंग से योजना क्रियान्वित कर हम वार्ड सदस्यों का शोषण किया जा रहा है। लगभग मनरेगा योजना में ना तो वार्ड सदस्य है और ना ही श्रमिक, सिर्फ फोटो अपलोड कर योजना का काम किया जा रहा है। मनरेगा योजना में जेसीबी मशीन द्वारा काम करा रहे हैं, जिससे हमारे क्षेत्र एवं वार्ड के मजदूर हम सभी वार्ड सदस्यों को काम के लिए कोसते रहते हैं। मनरेगा योजना में जेसीबी मशीन से काम कराने का साक्ष भी हम लोगों के पास है। फिलहाल हम लोग अपने-अपने पद से त्याग-पत्र देने के लिए आवेदन भी बना रखे हैं जिसमें हम लोग आठ वार्ड सदस्यों ने अपना- अपना हस्ताक्षर कर दिए हैं वार्ड नंबर सात के वार्ड सदस्य किसी काम से बाहर गए हैं जो एक-दो दिन में आ जाएंगे उसके बाद सभी वार्ड सदस्य चांदन प्रखंड जाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन सौंपने का काम करेंगे उसके बाद जिलाधिकारी से मिलकर योजना का जांच करवाने का काम करेंगे। जबकि मुखिया फंड की योजना का कार्य लगभग क्षेत्रों में कराया जा रहा है। और जिला परिषद योजना का हवाला देकर हम सभी वार्ड सदस्यों से अमर्यादित भाषा प्रयोग किया जा रहा है। इस बात लेकर मुखिया तुलसी रजक ने बताया कि वार्ड सदस्यों द्वारा लगाए गए आरोप मनगढ़ंत और बेबुनियाद हैं। पंचायत स्तरीय जो भी कार्य किया जा रहा वार्ड सदस्यों के देख रेख में ही किया जा रहा है। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: छेड़-छाड़ व मार पीट को लेकर थाने में दिया आवेदन Posted: 15 Jul 2022 10:14 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। आंन्दपुर ओपी क्षेत्र के चांदवारी पंचायत अंतर्गत केन्दुआर गांव निवासी रूबी देवी, पति सेवक यादव उम्र 28 वर्ष ने गांव के ही छोटू उर्फ रोशन यादव, पिता स्वर्गीय खागो यादव उम्र 22 वर्ष के विरुद्ध छेड़छाड़ व छीन छोर करने के मामले में आवेदन देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। आवेदन में बताया कि दिनांक 14 जुलाई की रात दस बजे के करीब रोशन यादव मेरे घर दरवाजा तोड़ कर घर घूस गया और जबरन हाथ पकड़ कर बैइजत करना प्रयास करने लगा । विरोध करने पर लोहे के मुसल से मार पीट कर मूर्छित अवस्था में कर दिया और गले में पहने चांदी का सिकडी और पांच हजार रुपए नगदी लेकर भाग गया जो मैं अपने बच्चों के स्कूल में एडमिशन के लिए रखी थी। इस वरदात के दौरान बीच बचाव में ससुर नरेश यादव को डंडे से मार कर जख्मी कर दिया। तब मैं घटना की जानकारी मायके वालों को देखकर उन लोगों के सहयोग से रात में ही भैरोगंज के प्राइवेट क्लीनिक में उपचार कराई। उक्त व्यक्ति पूर्व में भी बाथरूम जाने के वक्त एेसे हरकत करते आ रहा था जो विरोध करने पर झूठ मुठ के बच्चों का विवाद बढ़ा कर गाली गलौज करते थे। जिसके पंचायत स्तर पर सुलहनामा कराने को लेकर 18 जुलाई को समय लिया गया था। घटना के संबंध में आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस जांच कर रही दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: दूध बेच कर घर जा रहे युवक को मार कर किया जख्मी Posted: 15 Jul 2022 10:13 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन थाना क्षेत्र के भनरा गांव निवासी रंजीत यादव बंसी यादव ने 1.शंभू यादव पिता बालेश्वर यादव. राजेश यादव पिता शंभू यादव, ग्राम कसैय व गौतम यादव पिता रोहित यादव, शैलेंद्र यादव पिता स्वर्गीय रामेश्वर यादव ग्राम भनरा एवं दिनेश यादव पिता नून लाल यादव के विरुद्ध चांदन थाना में मारपीट एवं नगदी और जेवर छीन लेने के मामले में आवेदन देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। आवेदन में बताया गया कि मैं शुक्रवार करीब 9:00 बजे दूध बेचकर घर जा रहे थे इसी क्रम में उपरोक्त सभी व्यक्ति पहले से घात लगाए बैठे कसई मोड़ के समीप रोक कर गाली गलौज करने लगा विरोध करने पर शंभू यादव के हाथ में रखे फर्सा से एवं रड से मार कर माथा फाड़ दिया। जब मैं खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया तभी उपरोक्त लोगों ने मेरे पॉकेट में रखें ₹2000 नगदी एवं गले में पहने एक तोला सोना का चेन छीन लिया। हो हल्ला होने पर उपरोक्त सभी आदमी भाग गया जिससे मेरा जान बच गया। उपरोक्त सभी आदमी जान मारने की नियत से घटना का अंजाम दिया है। घटना की सूचना पर परिजनों ने जख्मी युवक को इलाज हेतु चांदन अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु देवघर रेफर कर दिया। इस संबंध में चांदन थाना अध्यक्ष नसीम खान ने बताया कि घटना जमीनी विवाद से जुड़ी प्रतीक हो रही है। जांच कर दोषी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Rewari News : NHAI एनएच 48 व सर्विस रोड पर बने गड्ढों की जल्द मरम्मत करवाएं : SDM Posted: 15 Jul 2022 08:55 AM PDT रेवाड़ी 15 जुलाई : एसडीएम बावल संजीव कुमार ने एन0एच0ए0आई0 विभाग के अधिकारी से राष्ट्रीय राजमार्ग 48 व उसके सर्विस रोड पर बने गड्ढों की मरम्मत बारे समीक्षा की तथा गड्ढों को जल्द से जल्द ठीक करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने एस0एच0ओ0 ट्रैफिक बावल को निर्देश दिए कि वे राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोई भी वाहन नो पार्किंग जोन में खडा ना हो इसकी पालना सुनिश्चित करें। एसडीएम बावल संजीव कुमार अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए। उन्होंने उप मण्डल अभियन्ता जन स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि वे शहर के सभी सिवर लाईनों को साफ करवाकर लिखित में रिपोर्ट दें। उन्होंने सचिव नगर पालिका, बावल को निर्देश दिए कि शहर की नालियों की साफ-सफाई करवाएं व सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम बारे आमजन को जागरूक करें। बनीपुर चौक पर एकत्रित होने वाले पानी की समस्या बारे मैनेजर एच0एस0आई0आई0डी0सी0, उप मण्डल अभियन्ता पंचायती राज, उप मण्डल अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, उप मण्डल अभियन्ता जन स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि वे सभी संयुक्त मौका निरीक्षण करेंगे व संयुक्त रिपोर्ट तैयार करके उक्त समस्या का समाधान करेगें। एसडीएम ने जिला शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों को निर्देश दिए कि वे वन विभाग से पौधे लेकर अधिक से अधिक पौधारोपण कराना सुनिश्चित करें। बैठक में नायब तहसीलदार बावल रवि कुमार, उप मण्डल अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, बावल, धर्मप्रकाश, उप मण्डल अभियन्ता पंचायती राज संजय कुमार उप मण्डल अभियन्ता जन स्वास्थ्य विभाग, बावल मुकेश कुमार मौजूद रहे। |
| Rewari News : विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर आईटीआई में कार्यक्रम आयोजित Posted: 15 Jul 2022 06:20 AM PDT रेवाड़ी, 15 जुलाई : डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना ने युवाओं के हौसलों को नई उड़ान दी है। पीएम कौशल विकास योजना से युवाओं की स्किल्स में निखार आया है जिससे उन्हें रोजगार के बेहतरीन अवसर मिले हैं। डीसी अशोक कुमार गर्ग शुक्रवार को राजकीय प्रशिक्षण संस्थान रेवाड़ी परिसर में विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर आयोजित उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि युवाओं के बीच बेरोजगारी की चुनौतियों को कम करने और उन्हें कौशल विकास के प्रति जागरूक करने के लिए विश्व युवा कौशल दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के कौशल को निखारने व उनका प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से देश में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत देश के युवाओं को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण प्रदान कर उनका कौशल विकास किया जाता है ताकि वे रोजगार प्राप्त करने में सक्षम हो सकें। उन्होंने कहा कि इस योजना ने युवाओं के हौसलों को नई उड़ान दी है जिसके तहत अनेक युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा अपने कौशल के माध्यम से तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों व उनके हुनर की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित व पुरस्कृत किया। *कौशल विकास में अग्रणी बन रहा हरियाणा : डीसी* डीसी ने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत हरियाणा अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के कौशल को निखारने के लिए कृतसंकल्प है, जिसके लिए सरकार की ओर से प्रदेशभर में प्रशिक्षण केंद्र खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्टार्ट अप इंडिया, मेक इन इंडिया व स्किल इंडिया जैसे कार्यक्रम आरंभ किए है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें खुले मन से अपने कौशल में निखार लाना चाहिए जिसके लिए सरकार की ओर से अनेक कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ किए गए हैं। *देश में विश्व युवा कौशल दिवस पर शुरू हुई थी पीएम कौशल विकास योजना* विश्व युवा कौशल दिवस का आगाज 15 जुलाई 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की शुरुआत से किया। इस योजना के तहत सरकार की तरफ से देश के युवाओं को अलग-अलग क्षेत्रों में नि:शुल्क औद्योगिक प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि वे रोजगार प्राप्त कर सकें। इस मिशन के तहत 14 से 35 साल के युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। प्रशिक्षण के लिए तीन महीने, छह महीने और एक साल के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होता है। कोर्स पूरा करने के बाद सरकार की ओर से एक सर्टिफिकेट दिया जाता है जो देशभर में मान्य है। इस सर्टिफिकेट के बाद युवा देशभर में अपनी स्किल्स के आधार पर कहीं भी आसानी से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। डालसा सचिव एवं सीजेएम के मार्गदर्शन में एडवोकेट यशपाल शर्मा ने विद्यार्थियों को कानूनी जानकारी बारे जागरूक किया। उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन में रजिस्ट्रार आईजीयू मीरपुर प्रमोद भारद्वाज, डा. ऋषि बजाज, वंदना, आईटीआई प्राचार्य सुनील कुमार ने भी कौशल विकास पर बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर देवराज, देवेंद्र, भगत सिंह सहित अन्य कंपनियों के प्रतिनिधि व विद्यार्थी उपस्थित रहे। |
| Posted: 15 Jul 2022 06:14 AM PDT रेवाड़ी 15 जुलाई हरियाणा सरकार ने योग्य अध्यापकों से 'राज्य शिक्षक पुरस्कार-2022' के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लिंक ओपन हो चुका है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2022 है। सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पात्र अध्यापक 'राज्य शिक्षक पुरस्कार-2022' के लिए http://14.192.19.188/Stateaward2022 के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उक्त लिंक पर 'राज्य शिक्षक पुरस्कार-2022' से संबंधित सभी दिशा-निर्देश, निर्धारित मापदंड एवं पुरस्कारों की संख्या तथा अन्य जानकारी उपलब्ध है। केवल इस लिंक अथवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी परिस्थिति में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। यदि आवेदक शिक्षक को पोर्टल या लिंक पर अपना आवेदन करते समय किसी प्रकार की कोई तकनीकी समस्या आती है तो वह विभाग की ई-मेल आईडी stateteacheraward2021@gmail.com या हेल्पलाइन नंबर 0172-5049801 पर संपर्क कर सकता है। |
| Rewari News : धारूहेड़ा के महेश्वरी गांव स्थित सरकारी स्कूल में कंपनी की ओर से कार्यक्रम का आयोजन Posted: 15 Jul 2022 05:56 AM PDT ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी। जिले के गांव महेश्वरी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सीएसआर के तहत कैनन कंपनी की ओर से विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कंपनी के प्रेसिडेंट एवं सीईओ मानबु यामाजाकी ने कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों के साथ जहां क्रिकेट मैच खेला, वहीं अपने जीवन से जुडे संघर्षों की यादों को भी सांझा किया। बिग स्माइल अभियान के तहत प्रेसिडेंट ने प्रथम से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को बैग व स्टेशनरी किट भेंट की तथा ग्राम सरपंच समेत गणमान्य लोगों से विकास के विकास को लेकर चर्चा भी की। कंपनी सीईओ व प्रेसिडेंट के गांव पहुंचने पर निवर्तमान ग्राम सरपंच जोगेंद्र, स्कूल प्राचार्य मनीराम यादव, प्राइमरी हैड भूप सिंह, मनोज प्रधान समेत काफी संख्या में ग्रामीणों ने उनका फूलमालाओं व पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से 2018 में इस गांव को गोद लिया गया था। पिछले करीब चार साल के दौरान गांव में मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने के साथ-साथ शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाना ही उद्देश्य रहा। इसके अलावा गांव में आई वीजन सेंटर की भी स्थापना की गई है। जिसमें ग्रामीणों को नेत्र संबंधी तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में भी अनेक कदम उठाएं गए हैं, वहीं स्कूल परिसर में वाटर हारर्वेस्टिंग प्लांट के संचालन के साथ-साथ पौधरोपण व स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने स्कूल परिसर में पौधरोपण भी किया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए सभी को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमारा दायित्व बनता है कि हम अपनी सामथ्र्य के अनुरूप समाजोत्थान में योगदान प्रदान करें। उन्होंने कहा कि देश में हमारी 25वीं वर्षगांठ पर हमारे द्वारा गोद लिए गांवों में दी जा रही सुविधाओं के चलते गांवों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों के बेहतरीन परिणाम मिल रहे हैं। ग्राम पंचायत की ओर से मुख्य अतिथि मानबु यामाजाकी को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर सुनील पंच, सतीश मास्टर, अंकुर कुमार, स्कूल स्टॉफ सदस्य श्रीमती स्वरुचि, नाथू सिंह समेत काफी संख्या में स्टॉफ सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। |
| Rewari News : सरदार गुरनाम सिंह चढुनी 20 जुलाई को किसान भवन में बैठक को संबोधित करेंगे Posted: 15 Jul 2022 05:39 AM PDT मुस्तरका मालकान जमीन मामले व बाजरा कपास फसल बीमा क्लेम भुगतान के बारे में किसानों की बैठक को 20/07/2022 को सम्बोधित करेंगे भाकियू चढूनी राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढूनी : समय सिंह भारतीय किसान यूनियन चढूनी रेवाड़ी संगठन की बैठक किसान भवन रेवाड़ी में आयोजित हुई जिला प्रधान समय सिंह ने बताया कि आज संगठन की बैठक हुई जिसमें मुस्तरका मालकान जमीन मामले में किसानों को सरदार गुरनाम सिंह चढूनी जी संबोधित करने 20 जुलाई को रेवाड़ी आ रहें हैं जिसकी तैयारी जिला रेवाड़ी संगठन जोर सोर से कर रहा है और आज बाजरा कपास आदि फसलों के बकाया फसल बीमा क्लेम भुगतान को लेकर जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया इसलिए सभी किसान साथी जिनका बीमा क्लेम भुगतान नहीं हुआ है और जिन किसानो के पास मुस्तरका मालकान जमीन है वो 20 जुलाई को किसान भवन रेवाड़ी में प्रातः 10:00 बजे तक पहुंचे मुस्तरका मालकान जमीन मामले में भारतीय किसान यूनियन चढूनी किसानों के साथ हैं बैठक में बड़ा फैसला लिया जा सकता है। इस मौके पर जिला प्रधान समय सिंह महिला प्रधान लक्ष्मीबाई लिसाना युवा जिला प्रधान सवाचंद नम्बरदार उपप्रधान इश्वर महलावत डॉ रोहतास रोझूवास आईटी सेल प्रधान भूपेंद्र सिंह राठी जिला महासचिव रामेश्वर रोहडाई मुन्नी बूढ़पुर राकेश ढोकिया जगदीश गुर्जर चुन्नीलाल वेद हवलदार विपिन पुनिया आदि सहित अन्य लोग मौजूद रहे। |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
























