ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Bounsi News: कांवरियों के वाहन से ऑटो सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी
- Bounsi News: नवविवाहिता महिलाओं का पर्व मधुश्रावणी का हुआ शुभारंभ
- Bounsi News: प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में पहली सोमवारी को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
- Chandan News: कांवरिया पथ के तीन सिमानी मोड़ पर लगाया गया स्वास्थ्य शिविर बगैर बैनर तले चल रही है ए एन एम के भरोसे
- Chandan News: नवनिर्मित आनंदपुर थाना भवन का किया निरीक्षण जिला एस डी पी ओ मंगलेश कुमार
- Chandan News: मुख्य सड़क पर बनाए गए ब्रेकर के चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक हुआ घायल
- Chandan News: सावन की पहली सोमवारी में चांदन बाजार युवा भक्तों ने हर्षोल्लास से किया डाक बम और बोल बम की सेवा
- Godda News: मिथिला समाज के नवविवाहिताओं का मधुश्रावणी व्रत शुरू
- Rewari News : जाटूसाना स्थित शहीद होशियार सिंह पार्क में वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया गया
- Mahagama News: मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल
- Bounsi News: पुलिस ने झारखंड राज्य की ओर से आ रहे अवैध बालू लदे ट्रक को किया जप्त
- Bounsi News: डाक बम सेवा शिविर का किया गया विधिवत उद्घाटन
- Chandan News: कांवरिया पथ के सड़क किनारे एवं दुकान के आगे वाहन लगाने पर होगी प्रशासनिक कार्रवाई
- Chandan News: श्रावणी मेला पर लगाए गए पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज ड्यूटी से रहा नदारद
- Chandan News: बांका को सुखाड़ घोषित करने की मांग करते आरजेडी के जिला अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर
- Panjwara News: बांका पुलिस टीम ने वसूला 7 हजार रुपये जुर्माना
| Bounsi News: कांवरियों के वाहन से ऑटो सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी Posted: 18 Jul 2022 10:08 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी हंसडीहा मुख्य मार्ग पर स्थित इंडियन गैस एजेंसी के समीप कांवरियों के वाहन से ऑटो सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से दोनों पक्षों के लोगों ने आपस में समझौता कर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बोलरो पर सवार उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिला के सिद्धार्थ नगर निवासी 10 कांवरिया वाहन पर सवार होकर देवघर से पूजा कर बौंसी के रास्ते वापस लौट रहे थे। इसी क्रम में बताया जाता है कि इंडियन गैस एजेंसी के समीप बोलेरो वाहन के चालक को झपकी आ गयी और अनियंत्रित वाहन सड़क किनारे खड़े ऑटो से टकरा गयी। घटना में ऑटो पर सवार डहुआ गांव निवासी मो. जब्बार अंसारी का 18 वर्षीय पुत्र मो. सुफियान अंसारी को इतनी जोर की टक्कर लगी कि उसका बाया पैर बुरी तरह से फैक्चर हो गया। तत्काल पुलिस बल के द्वारा बोलेरो सहित चालक को हिरासत में ले लिया गया था। परिजनों और पुलिस के द्वारा युवक का इलाज डा. शौकत अंसारी के प्राइवेट क्लीनिक कराया गया। स्थानीय लोगों की सहयोग से बोलेरो वाहन पर सवार कांवरियों के द्वारा युवक का इलाज कराया गया और ऑटो की मरम्मत का खर्च देने के बाद समझौता हो गया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: नवविवाहिता महिलाओं का पर्व मधुश्रावणी का हुआ शुभारंभ Posted: 18 Jul 2022 10:08 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। सावन माह में नवविवाहित महिलाओं का पर्व मधुश्रावणी सोमवार से प्रारंभ हो गया। चौदह दिनों तक चलने वाले इस पर्व में मुख्य रूप से नवविवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु का वर भगवान शिव व माता पार्वती से मांगती है। इस पर्व में मुख्य रूप से गौरी-शंकर की कहानी को सुनाई जाती है। पूजा में नवविवाहित महिलाएं दुल्हन के लिवास में सजधज कर बैठती है। आसपास की महिलाओं को हथेली पर महेंदी लगाकर पूजा में कथा सुनने के लिए बुलाया जाता है। मधुश्रावणी पूजा कृष्ण पक्ष के पंचमी के दिन से शुरू होती है। इस व्रत में नवविवाहित महिलाएं बिना नमक का सेवन कर रहती है। साथ ही व्रत में अनाज व मीठा भोजन खाया जाता है। बौंसी बाजार के शहरी क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाकों में नव विवाहित पत्नी अपने पति के अमर सुहाग के लिए मधुश्रावणी पर्व निष्ठा के साथ कर रही है। पर्व का समापन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 31 जुलाई को होगा। सावन के नाग पंचमी के दिन ही मधुश्रावणी की पूजा के लिए नवविवाहित कन्या पूजा पर बैठती है। पर्व के अंतिम दिन व्रती के ससुराल से पूजन सामग्री, मिठाई,कपड़े,गहने सहित अन्य सामान भेजे जाते हैं। पूजा के दौरान आसपास की महिलाएं भी कथा सुनने के लिए जुटती हैं। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 18 Jul 2022 10:06 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में पहली सोमवारी को लेकर सुबह से ही पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं का आना प्रारंभ हो गया। भगवान शंकर की पूजा अर्चना को लेकर महिला एवं बच्चों में काफी उत्साह का माहौल देखा गया। सुबह से ही मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। मुख्य रूप से मंदार स्थित काशी विश्वनाथ, श्याम बाजार स्थित पीपलेश्वर नाथ महादेव, कैरी महादेव, मधुसूदन मंदिर स्थित निकेश्वर नाथ महादेव मंदिर, थाना परिसर स्थित महादेव मंदिर, गांधी चौक शिवालय, सिचाई कालोनी स्थित महादेव मंदिर सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित महादेव मंदिरों में श्रद्धालुओं की पूजा के लिए काफी भीड़ लगी रही। कई शिवालयों में श्रद्धालुओं द्वारा श्रृंगार पूजा भी किया गया। इस दौरान भागलपुर हंसडीहा मुख्य मार्ग पर कांवरियों का भी चलना लगातार जारी है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 18 Jul 2022 10:05 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन के आदेश पर कांवरिया पथ पर लगाए गए स्वास्थ्य सेवा केंद्र में प्रतिनियुक्त डॉक्टर अनुपस्थित रहने से पुरुष कावड़ यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं स्वास्थ्य शिविर में मात्र गैस एवं एलर्जी की दवाइयां ए एन एम के द्वारा कांवरियों का उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिससे स्वास्थ्य सुविधा की पोल खुलती नजर आ रही है। उक्त स्वास्थ्य शिविर का आलम यह है कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्र का बैनर भी नहीं लगाया गया है जहां मात्र तीन ए एन एम कुमारी नूतन श्यामा सिन्हा संयुक्ता हंसदा के भरोसे ही स्वास्थ्य शिविर चल रही है। लेकिन प्रतिनियुक्त डॉ शशिकांत यादव का कोई अता पता नहीं था। यहां तक की स्वास्थ्य शिविर में पंखा लाइट आदि की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। इस मामले को लेकर स्थानीय दुकानदार सहित अन्य लोगों ने बताया कि प्रतिनियुक्त डॉक्टर शशीकांत के ही मना करने पर उक्त केंद्र में बैनर सहित लाइट पंखे नहीं लगाए गए हैं। इस बाबत प्रतिनियुक्त एएनएम ने बताई कि हम महिला चिकित्सकों के लिए लेट्रिंग बाथरूम शौचालय आदि व्यवस्था से वंचित रखा गया है जिससे हम लोगों खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं प्रतिनियुक्त चिकित्सक डॉक्टर शशिकांत यादव ने बताया कि लगाए गए आरोप बेबुनियाद है शिविर में लगातार मात्र एक चिकित्सक के भरोसे ड्यूटी पर तैनात रहना संभव नहीं है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सक डॉ एके सिन्हा ने बताया कि इसकी जानकारी मुझे नहीं है मामले को जांच के लिए वरीय पदाधिकारी को लिखा जायेगा। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: नवनिर्मित आनंदपुर थाना भवन का किया निरीक्षण जिला एस डी पी ओ मंगलेश कुमार Posted: 18 Jul 2022 10:04 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। नक्सल प्रभावित क्षेत्र अवस्थित आनंदपुर ओपी के नवनिर्मित थाना भवन का बांका एसपी डॉक्टर सत्य प्रकाश के नेतृत्व में टीम गठित कर सोमवार को जिला मुख्यालय एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह व ड्यूटी सर्जेंट आदि पदाधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया इस बाबत उन्होंने थाना अध्यक्ष कार्यालय महिला एवं पुरुष हाजत, वाच टावर शौचालय रसोईघर सिरिस्ता रूम चार दिवारी दरवाजा, खिड़की, विद्युतीकरण पेयजल आदि के अलावा थाना भवन का रंग रोगन सहित सभी पहलुओं की जांच की गई। इस दौरान उन्होंने मौके मौजूद भवन निर्माण के इंजीनियर एवं संवेदक को निर्देश दिया कि थाना भवन हैंड ओवर करने के पूर्व थाना निर्माण कैंपस की विधि व्यवस्था दुरुस्त करा दें। ताकि नव निर्माण थाना भवन का विधिवत उद्घाटन कर दिया जाए। मौके पर आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार व एएसआई श्याम जी रजक आदि पुलिस बल मौजूद थे। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: मुख्य सड़क पर बनाए गए ब्रेकर के चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक हुआ घायल Posted: 18 Jul 2022 10:03 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन देवघर मुख्य मार्ग स्थित पत्थर के समीप वाहन ब्रेकर की ठोकर से एक स्कूटी सवार युवक हुआ घायल। प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड देवघर निवासी अंश कुमार पिता अमरेंद्र कुमार सोमवार 10 बजे के करीब अपने स्कूटी से चांदन की ओर आ रहा था।आने के क्रम में करवा पत्थर के समीप चांदन देवघर मुख्य मार्ग पर बनाए गए ब्रेकर से असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ा। जिससे दाहिने पैर एवं सिर में ज़ख्मी हो गया। जिसे राहगीरों के मदद से जख्मी अंश कुमार को उपचार हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन पहुंचाया जहां प्रभारी चिकित्सक एके सिन्हा व जीएनएम रूपम कुमारी, मालती कुमारी ने प्रथम उपचार कर बेहतर इलाज हेतु देवघर रेफर कर दिया। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Posted: 18 Jul 2022 10:02 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला आते ही कांवरिया पथ में कुछ भक्तों के मन में कांवरिया को सेवा भाव करने का मौका ही मिल जाता है। कोरोना काल को लेकर दो साल से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का आयोजन बंद हो जाने के कारण सेवा समिति से लेकर भक्तों का मन के मन में उदासी छाया हुआ था। दो साल बाद जैसे ही फिर से इस बार श्रावणी मेला का आयोजन किया गया, हजारों सेवा समिति कांवरिया पथ में कांवरिया सेवा करने के लिए तत्पर दिखाई दे रहे हैं। इस पावन अवसर पर सोमवार 18 जुलाई को चान्दन बाजार के कुछ युवा एवं बुज़ुर्ग भक्तों ने कांवरिया पथ पर बड़े ही भक्ति भाव पूर्ण से डाक बम और बोल बम यात्रियों को सुबह चार बजे से सुबह आठ बजे तक शरबत,पानी, केला, सेव आदि कांवरिया को खिलाकर आनंद महसूस किया। युवाओं का कहना था कि हम लोग कांवरिया पथ में चलने वाले श्रद्धालुओं को कुछ न कुछ सेवा बहुत पहले से करते आ रहे हैं इस बार दो वर्ष बाद फिर से श्रावणी मेला का आयोजन हुआ है जो हम सभी बोल बम और डाक बम की सेवा में पवित्र सावन मास की पहली सोमवारी को कांवरिया पथ आयें हैं। बाबा भोलेनाथ सभी श्रद्धालुओं का मनोकामना पूरी करें साथ ही साथ हम सभी युवाओं का भी बाबा भोलेनाथ का कृपा बनी रहे। इस पावन पर्व के अवसर पर कांवरिया पथ पर सेवा कर रहे भक्त रामदेव शर्मा, विक्की दुबे, दिलीप शर्मा, तारकेश्वर झा, संजीव बरनवाल, भरत बरनवाल, पवन बरनवाल, पंकज शर्मा, बबलू शर्मा, बबलू पोद्दार, अमरेश केशरी, दिलीप रजक, राजेश बरनवाल, किरण शर्मा, राकेश कुमार, अक्षय कुमार, अमर कुमार एवं चांदन बाजार निवासी कुछ महिलाएं एवं बच्चियां भी बोल बम की सेवा कार्य में भाग लिया। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Godda News: मिथिला समाज के नवविवाहिताओं का मधुश्रावणी व्रत शुरू Posted: 18 Jul 2022 07:21 AM PDT
ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- सावन के पावन माह में इस वर्ष पहली सोमवारी से मधुश्रावणी पर्व की शुरुआत हो गयी। नव विवाहिताएं मधुश्रावणी का व्रत करती हैं। सावन के कृष्ण पक्ष के पंचमी के दिन से व्रत की शुरुआत होती है। मिथिला समाज की नव विवाहितों के घर मधुश्रावणी का पर्व विधि-विधान से होता है। इस पर्व में मिट्टी की मूर्तियां, विषहरा, शिव-पार्वती बनाया जाता है। मधुश्रावणी जीवन में सिर्फ एक बार शादी के पहले सावन को किया जाता है। नव विवाहिताएं बिना नमक के 14 दिन भोजन ग्रहण करेंगी। यह पूजा लगातार 14 दिनों तक चलते हुए श्रावण मास के शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि को विशेष पूजा-अर्चना के साथ व्रत की समाप्ति होती है। इन दिनों नवविवाहिता व्रत रखकर गणेश, चनाई, मिट्टी एवं गोबर से बने विषहारा एवं गौरी-शंकर का विशेष पूजा कर महिला कथकही से कथा सुनती है। इस व्रत के द्वारा स्त्रियाँ अखण्ड सौभाग्यवती के साथ पति की दीर्घायु होने की कामना करती है। व्रत के प्रारम्भ दिनों में ही नवविवाहिता के ससुराल से पूरे 14 दिनों के व्रत के सामग्री तथा सूर्यास्त से पूर्व प्रतिदिन होने वाली भोजन सामग्री भी वहीं से आती है। शुरु व अन्तिम दिनों में व्रतियों द्वारा समाज व परिवार के लोगों में प्रसाद बाँटने की भी प्रथा है। |
| Posted: 18 Jul 2022 07:10 AM PDT ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : शहीद होशियार सिंह पार्क एवं स्वर्ग आश्रम जाटूसाना में वन महोत्सव के शुभ आरम्भ के अवसर पर पौधारोपण किया। कोरोनावायरस महामारी के दौरान आमजन को ऑक्सीजन की बहुत आवश्यकता हुई ।भविष्य में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं। यह हम सभी का प्रयास होना चाहिए। आमजन विभिन्न खुशी के अवसरों पर अधिक से अधिक पौधारोपण करें । सांसें हों रहीं हैं ।कम पौधे लगाएं हम। पूर्व चेयरमैन रूबी यादव। बीजेपी उपजिला अध्यक्ष रामदत्त भारद्वाज, शहीद होशियार सिंह का भाई प्रताप सिंह, वन महोत्सव का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन रूबी यादव के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर रामानंद सरपंच लाला, राज सिंह होलदार लाला, सुरेंद्र नंबरदार चिल्हड, जिला सचिव मौसमी देवी जाटूसाना, सरपंच सत्यप्रकाश जाटूसाना, श्रीनारायण पंचायत समिति सदस्य जाटूसाना, सामाजिक कार्यकर्ता रविंद्र आशावादी मूसेपुरिया प्रधान शिव मोहन गौशाला जाटूसाना, राजकुमार कतोपुरी, योगेश मीडिया प्रभारी जाटूसाना, वन विभाग जाटूसाना के अभयसिंह, दलित सिंह, राजकुमार अधिकारियों की उपस्थिति में। |
| Mahagama News: मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल Posted: 18 Jul 2022 04:42 AM PDT ग्राम समाचार, महागामा ब्यूरो रिपोर्ट:- सोमवार को महागामा थाना क्षेत्र अंतर्गत ललमटिया महागामा मुख्य मार्ग पर तेलगामा के समीप दो मोटरसाइकिल की आमने सामने की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि आंशिक रूप से घायल दूसरा मोटरसाइकिल सवार मोटरसाइकिल लेकर भागने में सफल रहा| घटना के संबंध में बताया जाता है कि लालापुर सगुनी पीरपैंती निवासी 21 वर्षीय लड्डू कुमार यादव मोटरसाइकिल पर सवार होकर महागामा कि और आ रहा था| उसी दौरान विपरीत दिशाा से आ रहे दूसरे बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई जिससे लड्डू कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गया| वही दूसरे मोटरसाइकिल सवार के भी घायल होने की सूचना है मगर वह मौके से मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया| स्थानीय लोगों की मदद से घायल को रेफरल अस्पताल महागामा इलाज के लिए लाया गया जहां पर चिकित्सक डॉक्टर सीमा होरो ने घायल का इलाज किया| चिकित्सक ने बताया कि घायल के सर में अधिक चोट लगने के कारण बेहतर इलाज के लिए गोड्डा रेफर किया गया है| मालूम हो कि इन दिनों महागामा ललमटिया सड़क पर सड़क दुर्घटना बढ़ गई है बीते शनिवार को ऑटो पलटने की घटना में घायल चार लोगों में से एक व्यक्ति ने गोड्डा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था| क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटना से लोग सकते में हैं| अंकुश कुमार मोदी:- |
| Bounsi News: पुलिस ने झारखंड राज्य की ओर से आ रहे अवैध बालू लदे ट्रक को किया जप्त Posted: 17 Jul 2022 11:02 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस ने कुड़रो मोड़ समीप झारखंड राज्य की ओर से आ रहे अवैध बालू लदे ट्रक को जप्त किया है। बताया जा रहा है कि, खनन विभाग को सूचित कर ट्रक जप्ती के साथ वाहन मालिक पर मामला दर्ज किया गया है। मामले में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, अवैध बालू लदा ट्रक जप्त कर मोतीहाट धर्म कांटा स्थल में रखा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मालूम हो कि, एसपी डॉक्टर सत्य प्रकाश की शख्ती से कुछ स्थानों पर इन दिनों अवैध खनन बंद है। परंतु अभी भी बंगाल और झारखंड से ओवरलोड ट्रकों का आना बदस्तूर जारी है। हालांकि स्थानीय पुलिस द्वारा ट्रकों को जप्त कर जुर्माना वसूला जाता है। जबकि कुछ ट्रक मैंनेज तंत्र के सहारे छूट भी जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इन दिनों बंगाल से बिना चालान गाड़ियां बालू और गिट्टी लेकर आने की सूचना है। इसी की आड़ में झारखंड के कुछ ट्रक चालक अपनी गाड़ियां पास करा रहे हैं। बिहार और झारखंड बॉर्डर भालजोर से ओवरलोड गाड़ियां पास हो रही है। जबकि यहां पर पुलिस जवान की तैनाती की गई है। इसके बावजूद भी गाड़ी की इंट्री कैसे हो रही है। यह अपने आप में एक सवालिया निशान छोड़ती है। हालांकि चर्चा है कि, बॉर्डर पर तैनात कुछ जवानों द्वारा शिथिल रहने के कारण ट्रक पास हो रहा है। हलांकि बौंसी पुलिस की सख्ती के बाद आधा दर्जन से अधिक ट्रक झारखंड के नौनीहाट के पास गाड़ी अनलोड कर निकल गए। इस मामले में एसडीपीओ दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध खनन को लेकर कार्रवाई हो रही है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: डाक बम सेवा शिविर का किया गया विधिवत उद्घाटन Posted: 17 Jul 2022 11:00 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर बौंसी मुख्य बाजार स्थित डाक बम सेवा समिति के द्वारा सेवा शिविर का उद्घाटन पुलिस स्पेक्टर अमेरिका राम, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय, व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर शिविर में मौजूद भगवान शिव और पार्वती की प्रतिमा के अलावा अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की पूजा अर्चना की गई। साथ ही डाक बम सेवा समिति की ओर से रविवार को चलने वाले डाक बम की सेवा में सभी सदस्य कांवरिया बंधुओं को सेवा प्रदान करेंगे। इसके साथ-साथ शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सक एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिसमें दवा सहित अन्य सामग्री की व्यवस्था की गई है। ताकि कांवरिया को कोई परेशानी ना हो पाए। सेवा शिविर के उद्घाटन के अवसर पर पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Chandan News: कांवरिया पथ के सड़क किनारे एवं दुकान के आगे वाहन लगाने पर होगी प्रशासनिक कार्रवाई Posted: 17 Jul 2022 11:00 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा हर जगह पार्किंग का निशुल्क व्यवस्था किया गया है। इसको लेकर चांदन पुलिस प्रशासन द्वारा चान्दन क्षेत्र में माईकिंग कर सभी दुकानदारों को निर्देश दिया गया की विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को देखते हुए सड़क किनारे वाहन को न लगावें और ना ही किसी को लगाने दें, सभी को जानकारी दें कि वाहन पार्किंग में हीं लगाएं अन्यथा जिस दुकान के आगे वाहन लगा हुआ पकड़े जाने पर दुकानदारों से जुर्माना किया जाएगा। जिला प्रशासन का अथक प्रयास है कि श्रावणी मेला में किसी भी तरह से श्रद्धालुओं एवं आम लोगों को परेशानी न हो जिसे देखते हुए इस बार 2022 श्रावणी मेला में जिला प्रशासन काफी अलर्ट नजर आ रहे हैं और हर सुविधा श्रद्धालुओं को देने के प्रयास में तत्पर हैं। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर बांका डीएम अंशुल कुमार एवं एसपी डॉ सत्यप्रकाश शनिवार को देर शाम तक दुम्मा बॉर्डर पर लगे दुकान एवं सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया ताकि देश विदेश से आए श्रद्धालुओं को बांका जिला प्रशासन की ओर से वो हर सुविधा महसूस हो ताकि देवतुल्य श्रद्धालु इस विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले से एक अच्छी अनुभूति लेकर बांका जिला से जाये। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: श्रावणी मेला पर लगाए गए पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज ड्यूटी से रहा नदारद Posted: 17 Jul 2022 10:59 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर कांवरिया पथ पर चलने वाले श्रद्धालुओं के प्रति किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न ना हो जिसे लेकर कांवरिया पथ पर जगह जगह जिलाधिकारी अंशुल कुमार व पुलिस अधीक्षक बांका के द्वारा पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रतिनियुक्ति की गई है इसके अलावा अस्थाई थाना पुलिस को भी अन्य जगहों पर लगाई गई है। वहीं 16 जुलाई शनिवार देर शाम को जिलाधिकारी अंशुल कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सत्य प्रकाश ने कांवरिया पथ पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की ड्यूटी का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें कुल 13 जगहों पर पुलिस पदाधिकारियों व अन्य पुलिस बल ड्यूटी से नदारद पाया। जिसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने कड़ी आपत्ति जाहिर करते हुए ड्यूटी से नदारद पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 1 दिन का वेतन काटा गया तथा इसके उपरांत ड्यूटी से गायब सभी पुलिसकर्मियों का स्पष्टीकरण मांगा गया। जानकारी के अनुसार कांवरिया पथ स्थित सुग्गासार मोड़ से लेकर कटोरिया कंट्रोल रूम तक कुल 13 जगहों पर पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी जो ड्यूटी में अनियमितता बरतते हुए ड्यूटी से गायब पाया गया। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: बांका को सुखाड़ घोषित करने की मांग करते आरजेडी के जिला अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर Posted: 17 Jul 2022 10:58 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। रविवार 17 जुलाई को राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष बांका के अर्जुन ठाकुर के आवास पर राष्ट्रीय जनता दल की ओर से बांका जिला सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की मांग करते हुए बताया कि प्रदेश में डबल इंजन सरकार है लेकिन किसानों के लिए कुछ नहीं कर पा रही है। जिससे जिले की किसान काफी चिंतित नजर आ रही है। ज्ञात हो कि जून-जुलाई मैं जहां किसान खेतों में व्यस्त रहते थे वहां तेज धूप उमस भरी गर्मी का मार झेल रही है जबकि किसानों के द्वारा बोए गए धान के बीज जलकर नष्ट हो रहे हैं। उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए बताया कि बिहार की डबल इंजन की सरकार ने कमरतोड़ महंगाई लाकर किसानों को सड़क पर लाकर छोड़ दिया है। किसानों के लिए मौसम रोहन मृगशिरा आर्द्रा नक्षत्र पार कर गई है लेकिन अब तक बारिश नहीं होने से किसानों को चिंता सताने लगी है। ऐसे किसानों को उचित मुआवजा मिलना जरूरी है। बारिश नहीं होने के कारण इतना महंगा बीज खाद मजदूरी लगाकर नुकसान की भरपाई करने की मांग एवं बांका जिला को बिहार सरकार एवं केंद्र सरकार से बांका जिला को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग करते हैं।इस मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष चांदन के अशोक यादव युवा पवन कुमार यादव अरविंद कुमार जितेंद्र ठाकुर मोहन लाल यादव जगन्नाथ यादव ओरियल यादव रामू राय, पूर्व प्रमुख रामानंद यादव आदि के साथ आरजेडी समर्थक मौजूद थे। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Panjwara News: बांका पुलिस टीम ने वसूला 7 हजार रुपये जुर्माना Posted: 17 Jul 2022 10:56 AM PDT ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। बांका पुलिस की टीम ने रविवार को पंजवारा थाना क्षेत्र अंर्तगत मुख्य मार्गों पर सघन वाहन जाँच अभियान चलाया। इस दौरान पंजवारा गोड्डा मुख्य मार्ग पर लीला बाबा स्थान, विक्रमपुर मोड़ सहित अन्य स्थानों पर दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों की हेलमेट ,सीट बेल्ट , ड्राइविंग लाइसेंस , वाहन के कागजात की आदि की सघन जांच की गई ।इस दौरान यातायात के नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले 7 वाहन चालकों से कुल 7 हजार रुपये जुर्माना वसूला । ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |

.jpeg)
.jpeg)















