ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Bounsi News: करीब 3000 कांवरियों का जत्था 7 जगहों पर पड़ाव के बाद 25 को करेगी जलअर्पण, हजारों कांवरियों का जत्था पहुंचा बौंसी
- Bounsi News: सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित
- Bounsi News: बांका सांसद पूर्व विधायक के आवास पर कार्यकर्ताओं से हुए रूबरू
- Bounsi News: जनता दरबार का किया गया आयोजन, तीन मामले का हुआ निष्पादन
- Bounsi News: पुलिस ने नशे में धुत शराबी को किया गिरफ्तार,भेजा गया जेल
- Panjwara News: थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में तीन मामले को निष्पादित किया गया
- Panjwara News: जबरन मूंग की फसल चराने को लेकर थाना में दिया आवेदन
- Chandan News: श्रावणी मेला में भीड़ नियंत्रण एवं वाहन पार्किंग को लेकर प्रखंड सभागार चांदन में हुई 2 राज्यों की प्रशासनिक बैठक
- Chandan News: पंचायत सरकार भवन चांदन परिसर में सरपंच संघ का हुआ सामुहिक बैठक
- Chandan News: व्हीलचेयर पर सिक्किम के 15 वर्षीय बेजुबान बालक कांवरियों के संग मिलकर चल रहे हैं
- Chandan News: आँगनबाड़ी सेविका की अनियमितता से लाभुक परेशान खोला मोर्चा
- Rewari News : HCS एक्जाम : आयोग व प्रशासन नकल रहित व पारदर्शी परीक्षाएं करवाने के लिए अलर्ट : DC
- Rewari News : अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण सभा की बैठक कल विश्वकर्मा मंदिर में होगी : धीरज जांगिड़
- Rewari News : पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने कृषि एवं पशुपालन मंत्री से मुलाकात की
- Rewari News : टीम जेड बी और नियति पाठशाला ने गवर्नमेंट बॉयज स्कूल में पौधारोपण किया
- Rewari News : सीबीएसई 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित कॉमर्स संकाय में कैंब्रिज स्कूल का रिजल्ट अव्वल रहा
- Panjwara News: 10 लीटर देसी शराब के साथ नशे में धूत तस्कर गिरफ्तार
- Banka News: जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा ईडी के खिलाफ किया गया धरना प्रदर्शन
- Bounsi News: राज्य स्वास्थ्य समिति की सलाहकार ने रेफरल अस्पताल का लिया जायजा
- Bounsi News: सीबीएसई 10वीं परीक्षा का परिणाम प्रकाशित होने के साथ ही प्रखंड क्षेत्र के छात्र छात्राओं में खुशी का माहौल
- Bounsi News: प्रखंड संसाधन केंद्र में शिक्षकों की आयोजित की गई बैठक
- Chandan News: खेती नहीं पीने की पानी के लिए तरस रहे भैरोपुर के महादलित टोले के लोग
- Chandan News: लालपुर बाजार के छात्र पीयूष राज ने सीबीएससी बोर्ड में लहराया परचम
- Chandan News: बारिश नहीं होने से कांवरिया पथ पर चलने वाले श्रद्धालुओं हो रही है कठिनाई
- Rewari News : विकास नगर से सामने आया बिजली विभाग का कारनामा
| Posted: 23 Jul 2022 10:01 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड अंतर्गत झपनिया गांव स्थित विद्यालय में कहलगांव से चलकर फौजदारी बाबा के दरबार में बासुकीनाथ जाने वाले कांवरियों का जत्था रात्रि विश्राम को रुके। बताते चलें कि, करीब तीन हजार से ज्यादा कांवरिया पड़ाव संघ के बैनर तले पैदल ही भव्य झांकी और भजन कीर्तन मंडली के साथ 20 जुलाई को कहलगांव से उत्तरवाहिनी गंगा से बास्कीनाथ धाम के लिए निकली है। विद्यालय परिसर में संघ के द्वारा कांवरियों के रहने और खाने पीने की व्यवस्था की गई थी। निर्धारित समय संध्याकाल में बनारस से आए 5 पंडितों की टीम के द्वारा संध्या महा आरती के बाद जागरण का कार्यक्रम जिसमें झांकी और नृत्य नाटिका की प्रस्तुति कलाकारों के द्वारा कराई गई। हजारों शिव भक्त बाबा भोले के भजनों पर देर रात तक झूमते और थिरकते रहे। पड़ाव संघ के अध्यक्ष संतोष चौधरी ने बताया कि, कावड़ यात्रा में 5000 भक्तों की व्यवस्था की गई है। कावड़ यात्रा में 51 फीट का कावर आकर्षक का केंद्र था। 7 जगहों पर पड़ाव के बाद 25 जुलाई को बासुकीनाथ पहुंच कर जलअर्पण करेगी। संध्या महाआरती कार्यक्रम में बांका विधायक रामनारायण मंडल, अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता, बौंसी थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार राय सहित अन्य शामिल हुए। इस मौके पर संघ के सचिव मुकेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष पवन चौधरी, गौतम कुमार चौधरी, दिलीप जायसवाल, संजीत गुप्ता, संजीव कुमार, पंकज घोष, त्रिवेणी कुमार, पवन जयसवाल, दिलीप गुप्ता, जितेंद्र सिंह, दुलारी मंडल के साथ-साथ स्थानीय शंकर प्रसाद सिंह, ढुलढुल सिंह, आनंद मोहन सिंह, अशोक सिंह, राजीव कुमार सिंह, मिंटू सिंह, पुनीत सिंह, चंदन सिंह, शिव पंडित, कपिल यादव, झपनिया उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य रूपेश कुमार, दिवाकर कुमार, कौशल कुमार, कौशलेश चंद्र उपाध्याय सहित अन्य उपस्थित थे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 23 Jul 2022 09:59 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में कक्षा दशम 2021-22 के सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने वाले भैया-बहनों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर भैया-बहनों के साथ साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे। मालूम हो कि कुल 39 भैया-बहनों ने परीक्षा दी और शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की। सरगम चौधरी ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बाँका जिले की तीसरी टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। कुल सात भैया-बहन 90% अंक के साथ सफल हुये। विद्यालय की शिशु वाटिका के नन्हें मुन्हें भैया-बहनों ने स्वयं बनाये गये उपहारों से भैया-बहनों का स्वागत किया। विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बच्चों को कलम देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। समिति सदस्यों में अनीता झा की गरिमामयी उपस्थिति हुई। प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने सभी भैया-बहनों का मार्गदर्शन करते हुए छात्र जीवन की आने वाली चुनौतियों से जूझने और सफल होने के सूत्र बताये। आचार्य अमरकांत जी, विवेकानंद जी सहित समस्त विद्यालय परिवार कार्यक्रम को सफल बनाने में हार्दिक सहयोग किया। अंत में सभी भैया-बहनों और अभिभावकों का मुँह मीठा कराकर सभी के सुखद भविष्य की शुभकामना दी। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: बांका सांसद पूर्व विधायक के आवास पर कार्यकर्ताओं से हुए रूबरू Posted: 23 Jul 2022 09:58 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बांका के सांसद गिरधारी यादव शनिवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। कटोरिया विधानसभा के पूर्व विधायक भोला प्रसाद यादव के बौंसी स्थित आवास पर उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना और शीघ्र समाधान का भरोसा दिया। इस दौरान सांसद ने कहा कि, केंद्र और राज्य सरकार कई तरह की जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। समाज के हर वर्ग के लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। वे खुद लोगों की समस्याएं भी सुनता और उसका तुरंत समाधान करने का प्रयास करते हैं। इसके अलावा सांसद बभनगमा पंचायत के पूर्व मुखिया अश्वनी पांडे के घर पर भी गए। वहां उन्होंने उनकी माता सरयू देवी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सरयू देवी का निधन कुछ दिन पूर्व हो गया था। सांसद के साथ एनडीए के नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: जनता दरबार का किया गया आयोजन, तीन मामले का हुआ निष्पादन Posted: 23 Jul 2022 09:56 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद को निपटाने के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों फरियादियों की भीड़ लगी रही। मौके पर अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता एवं थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने फरियादियों की बात सुनकर भूमि से संबंधित विवाद का निपटारा किया। अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि आयोजित जनता दरबार में 3 मामलों का निष्पादन किया गया। इसके अलावा कुछ फरियादियों को अगले शनिवार को नोटिस दी गई है। इस दौरान विभिन्न गांव से आए फरियादी ने अपने-अपने भूमि विवाद को लेकर आवेदन भी दिया। मालूम हो कि बौंसी थाना परिसर और बंधुआकुरावा थाना परिसर में प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव से जमीन विवाद से जुड़े मामले लेकर फरियादी फरियाद करने पहुंचते हैं। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: पुलिस ने नशे में धुत शराबी को किया गिरफ्तार,भेजा गया जेल Posted: 23 Jul 2022 09:56 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस के द्वारा शराब के नशे में धुत एक आदिवासी युवक को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गश्ती पर निकले पुलिस वाहन के आगे सुकियाहरियारी गांव के चौपे बेसरा का पुत्र कान्हू बेसरा आकर अचानक खड़ा हो गया। जिसके वजह से वाहन चालक को वाहन आगे बढ़ाने में परेशानी हो रही थी। पुलिस पदाधिकारी पंकज किशोर के द्वारा वाहन से उतर कर जब मामले की जांच की गई तो, युवक को नशे में धुत पाया गया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया। थाना परिसर में ब्रेथ एनालाइजर से शराब पीने की पुष्टि होने के बाद मेडिकल परीक्षण कराया गया और बांका न्यायालय भेजा गया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Panjwara News: थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में तीन मामले को निष्पादित किया गया Posted: 23 Jul 2022 09:55 AM PDT ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना परिसर में भूमि विवादों के निपटारे को लेकर शनिवार को जनता दरबार आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता बाराहाट की राजस्व अधिकारी प्रवीन शेखर एवं पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव द्वारा संयुक्त रूप से की गई। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से दर्जनों लोग भूमि विवाद से जुड़ी शिकायतों को लेकर जनता दरबार में पहुंचे थे। इस दौरान अधिकारियों द्वारा तीन पुराने मामलों को निष्पादित किया गया। वैदाचक के बनारसी पुझार बनाम निर्मल हजारी भतडीहा के दो मामले सविता देवी बनाम नंदकिशोर सिंह एवं धनंजय राउत बनाम निरंजन राउत सागर राउत इन तीनों को निष्पादित किया गया । जबकि कई अन्य मामलों में शिकायतकर्ता को विवादित भूमि से जुड़े समुचित कागजात के साथ अगले जनता दरबार में आने को निर्देशित किया गया । ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Panjwara News: जबरन मूंग की फसल चराने को लेकर थाना में दिया आवेदन Posted: 23 Jul 2022 09:54 AM PDT ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। शनिवार को पंजवारा थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव के प्रवीण यादव ने जबरन मूंग की फसल चराने को लेकर पंजवारा थाना में लिखित आवेदन दिया है । आवेदन में प्रवीण यादव ने अपने ही गाँव के ढुलढुल यादव और नाटू यादव पर ढाई बीघा खेत में लगे मूंग की फसल को जबरदस्ती भैंसों द्वारा चरा देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जाँच की जा रही है। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Posted: 23 Jul 2022 09:53 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर वाहन पार्किंग व रविवार एवं सोमवार को विशेष यात्रियों की भीड़ भाड नियंत्रण करने को लेकर शनिवार 23 जुलाई को प्रखंड सभागार में बांका प्रशासन एवं झारखंड प्रशासन के द्वारा विशेष बैठक आयोजित की गईं। बैठक में बांका जिले के दर्जनों प्रशासनिक अधिकारी एवं झारखंड देवघर की प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान मुख्य रूप से रविवार और सोमवार को काफी भीड़ होने के कारण रोड में भारी वाहन एवं कांवरिया का वाहन से जाम की स्थिति ना लगे,उसे देखते हुए जगह जगह पर पार्किंग की व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही। ज्ञात हो कि विश्व में महामारी कोरोना जैसे घातक बिमारी को लेकर दो वर्ष बाद इस बार आपार कांवरियों की भीड़ देखने को मिल रही है। आस्था और विश्वास के साथ प्रसिद्ध श्रावणी मेला में दूरदराज के श्रद्धालु झूमते गाते बजाते हुए सुल्तानगंज से देवघर 105 किलो मीटर पैदल बाबा भोलेनाथ के मंदिर में जलाभिषेक करते हैं इसके उपरांत बाबा बासुकीनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। हालांकि इस बार बांका जिला अधिकारी अंकुल कुमार के द्वारा एवं झारखंड के प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त कराया गया है, बावजूद दूसरी सोमवारी में अधिक कांवरियों की भीड़ के दौरान यात्रियों को कोई कठिनाई उत्पन्न ना हो ,जिसकी तैयारी में अधिकारी जुट गई। मौके पर डीटीओ बांका अशोक कुमार, चांदन वीडियो राकेश कुमार, सीओ प्रशांत शांडिल्य, कटोरिया वीडियो प्रेम प्रकाश, सीओ सागर प्रसाद, कटोरिया इंस्पेक्टर अनिल कुमार, चांदन थाना अध्यक्ष नसीम खान, सब इंस्पेक्टर देवघर राजीव कुमार, डीएसपी वीपी महतो, एवं दर्जनों वरीय पदाधिकारी के अलावा झारखंड कोठिया पार्किंग इंचार्ज, आदि पुलिस बल मौजूद थे। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: पंचायत सरकार भवन चांदन परिसर में सरपंच संघ का हुआ सामुहिक बैठक Posted: 23 Jul 2022 09:51 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड मुख्यालय स्थित चांदन पंचायत के सरकार भवन परिसर में सरपंच संघ अध्यक्ष आशीष रोबिन उड के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के 17 पंचायतों के सरपंच व सरपंच प्रतिनिधि के उप सरपंच सामिल हुए। बैठक के दौरान चुनाव के सरकार द्वारा दिए लुभावने वायदे पर चर्चा किया गया।सभा को संबोधित करते चांदन पंचायत के सरपंच राकेश कुमार बच्चू ने कहा कि आप सभी याद होगा कि चुनाव के पुर्व माननीय मंत्री सम्राट चौधरी ने वायदे किए थे विकासात्मक कार्यों में सरपंचों की मुख्य भूमिका होगी वित्त आयोग षष्ठम वित्त आयोग की राशि सरपंच ही खर्च करेंगे। सरकार के झुठे वायदे के कारण बिहार के सवा लाख प्रतिनिधि, कर्मी के लोग आज हाशिए पर चले गए हैं।देखा जाए तो राज्य सरकार सौतैला व्यवहार कर रही है। इसी क्रम सरपंच प्रखंड अध्यक्ष आशीष रोबिन उड सरकार के आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि वर्तमान 1 वर्ष के कार्यकाल लगभग तीस बार माननीय मंत्री पंचायती राज विभाग निदेशक उपसचिव सहित मंत्रालय का चक्कर संघ पदाधिकारियों द्वारा लगा चुके हैं। लेकिन आज तक किए गए वादों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। यह निर्णय लिया गया कि सभी तरह के भेदभाव ऊंच-नीच को मिटाकर एकजुटता दिखाते हुए संघ के आवाह्न पर आगामी 5 अगस्त शुक्रवार को बिहार के सभी 38 जिला मुख्यालय पर 11 बजे दिन से धरना प्रदर्शन कर 11 सूत्री का मांगों का ज्ञापन संबंधित जिला के जिला अधिकारी द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदय को प्रेषित करना है। ताकि सरकार पर दबाव बने,और ग्राम कचहरी की, सरकार निर्णय ले सकें। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड सरपंच अध्यक्ष आशीष रोबिन उड, राकेश कुमार बच्चू, सरपंच प्रतिनिधि शिव शंकर शर्मा, हरीश ठाकुर, मीना देवी गोपी लाल यादव वीरेंद्र कुमार दास, प्रभात यादव, विष्णुदेव दास, रेखा देवी अनीता देवी आदि मौजूद थे। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: व्हीलचेयर पर सिक्किम के 15 वर्षीय बेजुबान बालक कांवरियों के संग मिलकर चल रहे हैं Posted: 23 Jul 2022 09:50 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का आज दसवां दिन चल रही है! इस दौरान चल रहे दूरदराज से गांव शहर के लोगों ने इस मेले आकर बाबा नगरी की ओर जा रहे है। इस आस्था विश्वास पर्व के मेले में देश-विदेश से श्रद्धालु अपने कांधे पर कांवर लेकर 105 किलोमीटर दूरी तय करते हुए पैदल आया करते हैं।जो श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों के लिए आस्था के प्रतीक सबसे बड़ी बाबा धाम के मेला है। वहीं सिक्किम राज्य के कांवरियों की जत्था में आस्था का भाव देखा गया, जहां एक मुकवधीर बेजुबान 15 वर्षीय बालक राहुल भी कांवरियों के संग मिलकर चल रहे हैं। जो जुबान से बेजुबान थे। आवाज उसकी नहीं निकल पाती थी और पैर से भी लाचार थे ,लेकिन उनके परिजनों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के कारण करोना की स्थिति में बाबा नगरी नहीं पहुंच पाए थे। वहीं राहुल को लगभग 8 से 9 बार हर श्रावणी मेला में कांवरियों के साथ लेकर बाबा धाम नगरी में जाकर जल अर्पण कर चुके हैं। इस अर्पण से मेरा राहुल का जुबान जो बंद पड़ा था वह अब बोलना शुरू कर दिया है। वास्तविक में राहुल से पूछताछ करने के बाद अच्छे अंदाज में बातचीत किए और बोल बम के जय घोष का नारा भी लगाए। बताया जाता है कि आस्था में बड़ी ताकत होती है और जहां आस्था होती है वहां प्रभु की माया होती है। जो कांवरिया राहुल कुमार एक मिसाल बन कर खड़ा है। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: आँगनबाड़ी सेविका की अनियमितता से लाभुक परेशान खोला मोर्चा Posted: 23 Jul 2022 09:49 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र के बसमता पंचायत अंतर्गत बादासन गांव स्थित वार्ड संख्या 3 में अवस्थित आँगनबाड़ी केन्द्र संख्या 193 की सेविका रेखा देवी द्वारा विगत कई महीनों से टेक होम राशन वितरण में अनियमितता से लाभुकों ने विरोध जताते हुए मोर्चा खोल दिया है। बताया जा रहा है कि 20 जूलाई को सरकारी निर्देशानुसार सामाजिक सर्वेक्षण वार्ड सदस्य की अध्यक्षता में टेक होम राशन वितरण किया जाना था। ताकि लाभुक महिला एवं कुपोषित बच्चों को उचित मात्रा में खाद्य सामग्री टेक होम राशन मिल सके। लेकिन सेविका रेखा देवी पति अनिल यादव चिन्हित लाभुकों के बीच ही राशन वितरण किया गया। वो भी गिने चुने लोगों को। जिसे लेकर ग्रामवासी सियादेवी फूलन देवी,घुरनी देवी,फुचनी देवी, के अलावा ग्रामीण रंजीत यादव कार्तिक यादव विजय यादव नुन देव यादव आदि ने बताया कि टेक होम राशन वितरण 2 जून यहां ननिहाल बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है जहां 40 बच्चे रहना चाहिए वहां मात्र 8-10 बच्चों को ही सुविधा मिल पा रही है. जहां आईसीडीएस विभाग के द्वारा पर्याप्त सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद यहां के लाभुक लाभान्वित से वंचित रह रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि टेक होम राशन वितरण के दौरान कुछ चिन्हित लाभुकों को फोन कर बुला लेती है और राशन वितरण सेविका द्वारा करा दिए जाते हैं। और योग्य लाभुक पहुंचती है तो सेविका द्वारा डांट फटकार कर भगा दे जाते हैं। यदि सेविका द्वारा किए जा रहे अनियमितता पर सुधार नहीं आया तो सभी ग्रामीण सामूहिक हस्ताक्षर कर जिला अधिकारी को लिखित आवेदन देने का करूंगा। इस संबंध में सेविका रेखा देवी ने बताई कि मेरे उपर लगाया गया आरोप मनगढ़ंत और बेबुनियाद है। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Rewari News : HCS एक्जाम : आयोग व प्रशासन नकल रहित व पारदर्शी परीक्षाएं करवाने के लिए अलर्ट : DC Posted: 23 Jul 2022 04:57 AM PDT रेवाड़ी, 23 जुलाई : डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि हरियाणा लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में रविवार, 24 जुलाई को आयोजित होने वाली एचसीएस एग्जिक्यूटिव व अलायड सर्विस की प्रीलिम्स परीक्षाओं के मद्देनजर हरियाणा लोक सेवा आयोग व जिला प्रशासन रेवाड़ी की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि एचसीएस परीक्षाओं के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। नकल रहित परीक्षा का संचालन करने के लिए प्रशासन हर स्तर पर सजग एवं सतर्क है। डीसी अशोक कुमार गर्ग शनिवार को एचसीएस एग्जीक्यूटिव व एलायड सर्विस परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सफल संचालन के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार व एचसीएस परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल के साथ रेवाड़ी में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्रों पर किए गए आवश्यक व्यवस्थाओं व प्रबंधों के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी जिला में एचसीएस परीक्षाओं का संचालन पूर्ण पारदर्शी एवं नकल रहित तरीके से कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे परीक्षा के दौरान पूरी तरह अलर्ट एवं एक्टिव मोड में रहकर ड्यूटी दें। डीसी ने कहा कि परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए उड़नदस्ता टीम का गठन कर जिम्मेदारी सौंपी गई है जो परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगी। उन्होंने परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्रों पर गए प्रबंधों बारे भी संबंधित अधिकारियों से समीक्षा की। उन्होंने बताया कि एचसीएस प्रीलिम्स परीक्षाओं के मद्देनजर रेवाड़ी जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम एक्टिव किया गया है। उन्होंने कहा कि उक्त परीक्षा को नकल रहित व पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन हर पहलू पर पूरी गंभीरता से अपना दायित्व निभा रहा है। निष्पक्ष एवं शांतिप्रिय ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिए एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। *रेवाड़ी में 35 परीक्षा केंद्रों पर 10680 परीक्षार्थी देंगे एचसीएस एग्जाम : डीसी* डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि रेवाड़ी जिला में दो सत्रों में होने वाली एचसीएस परीक्षा के लिए 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 10680 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। प्रात: कालीन सत्र में परीक्षा प्रातः: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा सायं कालीन सत्र में दोपहर बाद 3 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारियों को लेकर प्रशासन सजग एवं सतर्क है। एचसीएस परीक्षाओं को पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी केंद्र अधीक्षक परीक्षा केंद्रों पर पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें ताकि परीक्षार्थी शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा दे सकें। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे एचसीएस परीक्षा के दौरान हरियाणा लोक सेवा आयोग के नियमों की सख्ती से पालन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र में दीवार घड़ी हो, शौचालय साफ व स्वच्छ हो, पेयजल की उचित व्यवस्था हो, सीसीटीवी कैमरे, जैमर, परीक्षार्थियों के बैग एंट्री गेट पर रखने की जगह सहित अन्य आवश्यक प्रबंध व व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को आयोग की ओर से जारी की गई हिदायतों की कड़ाई से पालन करनी होगी ताकि उन्हें परीक्षा में किसी प्रकार की परेशानी न आए। इस अवसर पर शिक्षकों ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान डीसी अशोक कुमार गर्ग का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। *कंट्रोल रूम किया स्थापित : एडीसी* एचसीएस परीक्षा के लिए नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी एवं एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि डीसी अशोक कुमार गर्ग के निर्देशानुसार एचसीएस परीक्षा से संबंधित व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन का उद्देश्य जिला में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर नकल रहित परीक्षा का संचालन कराना है। आमजन की सुविधा के लिए जिला प्रशासन की ओर से लघु सचिवालय स्थित एडीसी कार्यालय के कमरा नंबर 201 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। परीक्षा के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम के लिए दूरभाष नंबर 01274-225249 एक्टिव रहेगा। साथ ही कोई भी व्यक्ति एचसीएस परीक्षा के मद्देनजर जानकारी व शिकायत के लिए ईमेल आईडी-adcrwr@hry.nic.in पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। |
| Rewari News : अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण सभा की बैठक कल विश्वकर्मा मंदिर में होगी : धीरज जांगिड़ Posted: 23 Jul 2022 04:49 AM PDT ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण जिला सभा रेवाड़ी की एक आवश्यक बैठक कल दिनांक 24 जुलाई 2022 को सुबह 10:30 बजे रेवाड़ी के प्राचीन श्री विश्वकर्मा मंदिर नजदीक रेलवे चौक पर होनी सुनिश्चित की गई है। यह जानकारी देते हुए जिला सभा के प्रवक्ता धीरज शर्मा जांगड़ा ने बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान कंवर सिंह जांगड़ा करेंगे ,बैठक में मुख्य रुप से हरियाणा प्रदेश सभा के होने वाले चुनावों के बारे में विस्तृत चर्चा की जाएगी, साथ ही अन्य मुद्दों को भी समाज की इस बैठक में रखा जाएगा। अतः सभी सम्मानीय समाज बंधुओं से निवेदन है कृपया करके तय समयानुसार ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर बैठक में भाग लें। |
| Rewari News : पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने कृषि एवं पशुपालन मंत्री से मुलाकात की Posted: 23 Jul 2022 04:38 AM PDT रेवाड़ी विधान सभा क्षेत्र में पशुपालन एवं डेरिंग विभाग से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक श्री रणधीर सिंह कापड़ीवास ने लोहारू स्थित पशुपालन मंत्री श्री जयप्रकाश दलाल के कार्यालय में की मुलाकात। पूर्व विधायक ने मुलाकात में रेवाड़ी हल्के की डेरिंग एवं पशुपालन के विषय में अनेक चर्चाएं की जिसमें विशेष तौर पर सहारणवास स्थित दक्षिण हरियाणा की एकमात्र वेटनरी पॉलीक्लिनिक में मशीनों एवं उपकरणों के अभाव के कारण यहां के बीमार पशु हिसार में रेफर किए जाते हैं जो कि पशुपालकों के लिए एक बहुत खर्चीला एवं कष्टदायक विषय बन जाता है। कापड़ीवास ने कहा कि हमारी पॉलीक्लिनिक का स्टाफ बहुत सक्षम एवं परिश्रमी है किंतु मशीनों व उपकरणों के अभाव में इस प्रतिभा का पूरा उपयोग नहीं हो पा रहा अतः हमारी इस पॉलीक्लिनिक में जल्द से जल्द मशीनों के अभाव को पूरा करते हुए उपकरण उपलब्ध किए जाएं ताकि पशुओं का इलाज निर्बाध रूप से हो सके। कृषि एवं पशुपालन मंत्री ने बड़े विश्वास के साथ तथा शीघ्र समाधान हेतु मशीन एवं उपकरणों को बहुत शीघ्र भिजवाने का आश्वासन दिया है और अब यह मशीन और उपकरण शीघ्र ही उपलब्ध होंगे। इसके पश्चात किसी पशु को हिसार या दूरदराज की जगह पर रेफर नहीं किया जाएगा और पशुओं का इलाज पूर्ण रूप से होगा। यह सुविधा किसानों को शीघ्र मिलेगी। कापड़ीवास ने उनका आभार प्रकट किया। इस मौके पर विवेक भाटोटिया उनके साथ मौजूद रहे। |
| Rewari News : टीम जेड बी और नियति पाठशाला ने गवर्नमेंट बॉयज स्कूल में पौधारोपण किया Posted: 23 Jul 2022 04:39 AM PDT ग्राम समाचार न्यूज : साइकिलिस्ट महेश फाउंडर टीम जेड बी और नियति पाठशाला ने मिलकर गवर्नमेंट बॉयज स्कूल भाड़ावास गेट रेवाड़ी में साइकिलिस्ट महेश ने मोटिवेशनल स्पीच के माध्यम से बच्चों को प्रेरित किया और उनके भविष्य की शुभकामनाएं दी और पौधारोपण किया। इस मौके पर गवर्नमेंट स्कूल की तरफ से गीतांजलि, हरीश कुमार, स्कूल प्राचार्य ताराचंद, टीम जेड से डॉक्टर अचिन, सुरेंद्र, रचना भारद्वाज, आस्था अग्रवाल, अमन यादव, ओम प्रकाश सभी ने मिलकर पौधारोपण में सहयोग किया और पौधों के जो हमारे जीवन में महत्व हैं बच्चों को बताया| |
| Posted: 23 Jul 2022 01:51 AM PDT ग्राम समाचार न्यूज : केम्ब्रिज स्कूल ने अपने गौरवशाली परम्परा को दोहराते हुए सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा बारहवीं के परीक्षा परिणाम में फिर से कॉमर्स संकाय में ज़िले में अव्वल दर्जा प्राप्त किया कक्षा बारहवीं के टॉपर विद्यार्थियों की लिस्ट इस प्रकार है : इशिका गुप्ता 98.8%, दिव्या कौशिक 98%, नेहा सिंह 97.6%, अविरल 96.8%, हर्षिता 95%, प्राची 94.2%, गुरजीत 94%, सोनाली 94%, निकिता 93.8%, मुस्कान 93.6%, आरती 93.2%, पूजा 92.6%, चिराग़ 92.4%, चंचल 91.8%, धनंजय 91.8%, लक्ष्य 91.4%, सूर्यवर्धन 91.4%, कोमल 91%, ख़ुशी 90.8%, रितिका 90.8%, भूमिका 90.6%, हर्षित 90.6%, आशिमा 90.4% अंक प्राप्त कर नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता टीचर्स और विद्यालय के स्टाफ को दिया है प्राचार्या प्रीति मुंजाल व चेयर पर्सन डॉक्टर कृष्णा सचदेव ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। |
| Panjwara News: 10 लीटर देसी शराब के साथ नशे में धूत तस्कर गिरफ्तार Posted: 22 Jul 2022 10:30 PM PDT ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात दस लीटर देसी महुआ शराब के साथ नशे में धूत तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि शुक्रवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर बिक्रमपूर मोड़ के तरफ से चल कर आ रहे लखपूरा गाँव के समीप नशे में धूत एक तस्कर को दस लीटर देसी शराब .के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर के पास एक गैलन में पाँच लीटर और एक थैले में पाँच बोतल में पाँच लीटर देसी शराब बरामद किया है। गिरफ्तार तस्कर को ब्रेथ एनालाइजर से जाँच के क्रम में शराब पीने की पुष्टि हुई है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान पंजवारा थाना क्षेत्र के लखपुरा गाँव के निरंजन दास पिता नरेश दास के रुप में हुई है I गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध बिहार मध् निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेज दिया जाएगा। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Banka News: जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा ईडी के खिलाफ किया गया धरना प्रदर्शन Posted: 22 Jul 2022 11:07 AM PDT ग्राम समाचार,बांका,बिहार। जिला कांग्रेस कमेटी बांका के द्वारा ईडी के खिलाफ बीएसएनएल कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया एवं गांधी चौक तक आक्रोश मार्च निकाला गया तथा ईडी और मोदी सरकार के खिलाफ उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को ईडी के द्वारा पूछताछ के लिए बुलाना दुर्भावना से ग्रसित केंद्र सरकार की हरकत है। इसके पूर्व हमारे पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को 5 दिन बुलाकर ईडी कार्यालय मे 60 घंटे की पूछताछ की गई। आज पूरे देश के कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर है और मोदी सरकार से यह जानना चाहती है। नेशनल हेराल्ड केस में कोई लेन-देन नहीं हुआ कोई एफआईआर नहीं हुआ। चुनाव आयोग इस मामले को पहले ही खारिज कर चुकी है। ईडी के द्वारा इस मामले को 2015 में ही मामला बंद कर दिया था तो किस दुर्भावना के तहत कांग्रेस नेताओं को परेशान किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहां की, मोदी सरकार झूठ और जुमला की लगातार बारिश कर रही है। देश की जनता पिछले 8 सालों में मोदी जी के कार्यकाल में तबाह और बर्बाद हो चुकी है। सरकारी संस्थान बेचा जा रहा है। पेट्रोल, डीजल एवं गैस सिलेंडर का दाम आसमान छू रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया अपने सबसे निचले स्तर की ओर निरंतर गिर रही है। विदेशी मुद्रा भंडार लगातार कम हो रहा है। बेरोजगारी अपने चरम सीमा पर है। अग्निपथ योजना से युवाओं का भविष्य अंधकार में हो गया है। दुनिया की चौथी सबसे मजबूत सेना को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है। एक तरफ चाइना हमारे सीमा में घुसकर सैकड़ों हजारों घर बना रहा है। जो सेटेलाइट तस्वीर से देखा जा सकता है। सुब्रमण्यम स्वामी जी का बयान आया लद्दाख में मौजूद सेना के एक अधिकारी ने उन्हें बताया चीनी फौज भारतीय सीमा में लगातार आगे बढ़ रही है और मोदी जी कहते हैं वहां कोई घुसा हुआ नहीं है। इन सब बातों से देश का ध्यान भटकाने के लिए कभी ईडी कभी सीबीआई कभी हिंदू, मुस्लिम पाकिस्तान मुसलमान की आड़ लेकर सरकार भागना चाहती है। आज लोकतंत्र खतरे में है देश में विपक्षी नेताओं को भिन्न-भिन्न तरीके से परेशान करने की साजिश रची जा रही है। विपक्ष का मुंह बंद करना चाहती है। जिस कांग्रेस पार्टी ने देश को आजादी दिलाई पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने प्रधानमंत्री तत्काल में देश का चौमुखी विकास किया और अपनी हजारों करोड़ की संपत्ति देश के नाम कर दिया। जिस गांधी परिवार के दो दो प्रधानमंत्रियों ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने शरीर के खून का एक-एक कतरा देश को निछावर कर दिया। जिस सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पद को दो-दो बार ठुकरा दिया उन जैसा त्यागी और सादगी पूर्ण जीवन जीने वाली भारतीय संस्कृति को अपने जीवन में आत्मसात करने बाली सोनिया गांधी जी को नेशनल हेराल्ड अखबार में मनी लॉन्ड्रिंग का झूठा आरोप लगाकर उनकी प्रतिष्ठा से खेलना चाह रही है। जिसे कांग्रेस पार्टी और उसके कार्यकर्ता कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर अमरपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी और आज के कार्यक्रम के पर्यवेक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि, मोदी सरकार लोकतंत्र और संविधान को खतरे में डाल रही है। एक तरफ कांग्रेश अकेले ही मोदी सरकार का मुकाबला कर रही है। जो तानाशाही सरकार को पसंद नहीं है। नेशनल हेराल्ड मामला देश का ध्यान भटकाने और गुमराह करने की साजिश है। सच्चाई से भागने का तरीका है। पर्यवेक्षक ज्योति कुमार सिंह ने कहां की मोदी सरकार अपने कार्यकाल में देश की जनता को गुमराह करने के लिए तरह तरह का खेल खेल रही है और सस्ते नशा धर्म की पट्टी देश की जनता की आंखों पर बांधी है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मोदी जी के सभी मंसूबों पर पानी फेंकने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। मौके पर महेश प्रसाद यादव, संजय झा, सुरेश प्रसाद यादव, अजय कुमार सिंह, लक्ष्मण प्रसाद सिंह, दिवाकर यादव, सुबोध मिश्र, आनंद कृष्ण सिंह, विनय कापरी, गिरीश शर्मा, प्रदीप चतुर्वेदी, सिंटू दास, उमेश महाराणा, पंकज कुमार मंडल, राजीव रंजन, बालेश्वर ठाकुर, चंपा देवी, मुनीर सिन्हा, प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद सिंह, टुनटुन यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: राज्य स्वास्थ्य समिति की सलाहकार ने रेफरल अस्पताल का लिया जायजा Posted: 22 Jul 2022 10:51 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित रेफरल अस्पताल का राज्य स्वास्थ्य समिति की सलाहकार शालिनी सिन्हा ने जायजा लिया। डीसीएम राजेश कुमार के साथ सबसे पहले प्रखंड क्षेत्र के बगडुम्मा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय व गांव का दौरा किया गया। इस दौरान सरकार के द्वारा चलाए जा रहे सघन दस्त पखवाड़ा एवं परिवार नियोजन पखवाड़ा की महत्वपूर्ण जानकारी ली गई। अस्पताल परिसर में परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि, परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत लाभार्थियों को जो सुविधाएं दी जा रही हैं। वह उन तक आसानी से पहुंच जाए। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। डायरिया से बचाव के लिए ग्रामीण इलाकों में जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया गया है। गर्भनिरोधक साधनों के साथ साथ लोगों को परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थाई तरीके के बारे में जानकारी दी गई। मालूम हो कि सलाहकार के द्वारा करीब आधे घंटे तक अस्पताल का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से डॉक्टर आरके सिंह, डॉक्टर उत्तम कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक मनोज कुमार, बीसीएम उद्धव कुमार सहित अन्य मौजूद थे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 22 Jul 2022 10:49 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। सीबीएससी 10वीं परीक्षा का परिणाम प्रकाशित होने के साथ ही प्रखंड क्षेत्र के छात्र छात्राओं सहित अभिभावक में खुशी का माहौल है। इसी कड़ी में प्रखंड क्षेत्र स्थित परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के कक्षा 10 का परिणाम प्रकाशित होने के बाद छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सरगम चौधरी ने सीबीएससी बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक 96.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान लाकर अपने स्कूल का नाम रोशन किया है। वहीं रक्षा कुमारी ने 94.6% अंक प्राप्त किया है और दूसरी स्थान पर रही। साथ ही कृर्ति कुमारी ने 93.2% अंक प्राप्त किया है और तीसरे स्थान पर रही। मणिकांत यादव ने 93.2% अंक प्राप्त कर चौथे स्थान पर आए। आयुष कुमार झा ने 93.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय में पंचम स्थान प्राप्त किया। आकांक्षा ने 91.2% अंक प्राप्त कर छठा स्थान प्राप्त किया। श्रेया श्रुति ने 89.6% अंक प्राप्त किया और सातवें स्थान पर रही। अमित कुमार ने 88.2% अंक प्राप्त किया और आठवें स्थान पर रहे। वहीं नौवें स्थान पर यश कुमार ने 86.4% अंक प्राप्त किया। रजनीश कुमार ने 86% अंक प्राप्त किया और दसवें स्थान पर रहे। परीक्षा परिणाम के प्रकाशित होने से भैया बहनों में काफी उत्साह का माहौल है। प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा तथा विद्यालय के सभी अचार्य, अचार्या, सभी भैया बहनों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी को आशीर्वाद दिया। वहीं दूसरी ओर थाना कॉलोनी के सटे शिव विहार कॉलोनी निवासी बबलू भुवानिया एवं अनु टेकरीवाल के पुत्र शिवम भुवानिया ने सीबीएससी 10वीं परीक्षा में सर्वाधिक 95% अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। शिवम कुमार को मिठाई खिलाकर माता पिता ने आशीर्वाद दिया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: प्रखंड संसाधन केंद्र में शिक्षकों की आयोजित की गई बैठक Posted: 22 Jul 2022 10:48 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के डेम रोड स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की अध्यक्षता में शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। जानकारी देते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोहम्मद ईसा ने बताया कि, बैठक का मुख्य उद्देश्य कक्षा नवम में प्रवेश के लिए ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को नामांकन के लिए जागरूक करना है। इसके लिए शिक्षकों को दायित्व दी गई है कि, कक्षा नवम में प्रवेश के लिए ज्यादा से ज्यादा घूम घूम कर बच्चों को जागरूक करते हुए नामांकन कराया जाए। इसके अलावा पुस्तक की खरीद बिक्री पर भी विचार विमर्श किया गया। मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोहम्मद ईसा, लेखा सहायक सुनीता कुमारी, शिक्षक दिलीप कुमार मिश्रा सहित काफी संख्या में शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Chandan News: खेती नहीं पीने की पानी के लिए तरस रहे भैरोपुर के महादलित टोले के लोग Posted: 22 Jul 2022 10:46 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी बारने पंचायत अंतर्गत 4 नम्बर वार्ड भैरोपुर गांव में बिहार लोक मंच, चांदन के तत्वावधान में खाद्य सुरक्षा व समाजिक सुरक्षा के मुद्दे पर समाजिक अंकेक्षण बैठक की गई। बैठक में गाँव के दर्जनों महिला एवं पुरुष ने भाग लिया । बैठक के दौरान सरकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की गई। बताया कि यहां बहुत लोग ऐसे हैं, जिन्हें राशनकार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड नहीं है। जिसके पास है भी उसमें से कुछ लोगों का नाम गलत हो गया है। कुछ लोगों का राशन -पेंशन बंद हो गया है। सबसे बड़ी बात यह कि सरकार की ड्रीम प्रोजेक्ट नल जल योजना के तहत बोरिंग तथा टंकी लगभग 4 साल से केवल दिखाई देता है, किंतु आजतक एक बूंद पानी नसीब नहीं हुआ है। और पंप संचालक बोरिंग धंस जाने की बात कह कर पल्ला झाड़ लेते हैं। इस संदर्भ में गांव के झूमा देवी, सबिता देवी, गेनिया देवी, संजू देवी, सोभन कुमार दास, उमेश दास, राधिका दास आदि अन्य लोगों ने बताया कि अनगिनत बार इसकी शिकायत जनप्रतिनिधि एवं सरकारी कर्मचारियों से किया है। कई बार मीडिया के लोग फोटो खींचकर ले गये हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी चांदन भी आये हैं। सभी लोगों ने केवल अस्वाशन देकर चले गये। आजतक कुछ भी करवाई नहीं हुआ। गांव के लोगों ने बताया कि वर्षा न होने के कारण पानी का लेयर बहुत निचे चली गई। कुछ चापाकल है तो उसमें गंदा पानी दे रहा है। जिसके पास अपना चापाकल है उनको भी बहुत दिक्कत हो रही है। भीषण गर्मी में पीने के पानी के लिए हमलोगों तरस रहे हैं। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: लालपुर बाजार के छात्र पीयूष राज ने सीबीएससी बोर्ड में लहराया परचम Posted: 22 Jul 2022 10:40 PM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी बारने पंचायत के विनोद बरनवाल के पुत्र पीयूष राज ने संत मेरी इंग्लिश स्कूल बरबीघा से सीबीएससी बोर्ड परीक्षा में 94.6% प्राप्त कर अपने प्रखंड का गौरव बढ़ाया इन्होंने साइंस में पूरे 100% अंक प्राप्त कर अपने गुरु के साथ माता पिता का गौरव बढ़ाया। होनहार छात्र के सफलता पर पीयूष राज के पिता विनोद बरनवाल माता पूनम वर्णवाल आदि के साथ लालपुर बाजार के बरनवाल समाज ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिए। इन्होंने अपने लगन और मेहनत से सबसे उत्तम अंक साइंस सब्जेक्ट थ्योरी में 80 प्रैक्टिकल में 20 अंक प्राप्त किया। कुल 473 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: बारिश नहीं होने से कांवरिया पथ पर चलने वाले श्रद्धालुओं हो रही है कठिनाई Posted: 22 Jul 2022 10:45 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के नौवें दिन बीत जाने के बाद भी राहत वाली बारिश नहीं होने से कांवरियों को चलने में हो रही परेशानी आसमान में मेघ जरूर दिखते हैं लेकिन तपती धूप व उमस भरी गर्मी से कांवरियों को काफी परेशानियों का सामना झेलना पड़ रहा है। तपती धूप के कारण बड़ी संख्या में कांवरिया वाहन से भी बाबा धाम जा रहे हैं। श्रावणी मेला की शुरुआत बेहद सख्त मौसम के साथ कड़कड़ाती धूप में कांवरियों को अपनी यात्रा शुरू करनी पड़ी, इस बार कांवरिया पथ पर सुल्तानगंज से लेकर दुम्मा बॉर्डर तक गंगा का सफेद बालू बिछाया गया है जिस पर धूप पड़ते ही कांवरियों को चलने में परेशानी होती है जिसको लेकर कांवरिया पथ पर लगातार वाटर कैनन के उपयोग से पथ पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। जिससे कांवरियों को पथ पर चलने में कुछ आराम तो जरूर मिल रहे हैं लेकिन बारिश नहीं होने से श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ पर काफी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि भोलेनाथ पर जल अर्पण कर बारिश होने की प्रार्थना करेंगे। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Rewari News : विकास नगर से सामने आया बिजली विभाग का कारनामा Posted: 22 Jul 2022 09:28 AM PDT ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी:- विकास नगर निवासी सोना देवी के नाम से उनके घर पर बिजली कनेक्शन लगा हुआ था, 2021 में बिजली विभाग ने बिजली चोरी का झूठा मुकदमा बनाकर बिजली मीटर हटा दिया था, पीड़ित सोना देवी ने न्ययालय की शरण ली, न्यायालय से आदेश हुआ कि हटाया गया बिजली मीटर दोबारा से लगाया जाए, जो न्यायालय में अब भी विचाराधीन है। आनन फानन में बिजली विभाग ने हटाये गए मीटर लगाने की बजाए किसी ओर का मीटर पीड़िता के घर पर लगा दिया, उसके बाद रीडिंग का मिलान नही होने से विभाग द्वारा बिल को एवरेज आधार पर देना सुरु कर दिया, विभाग ने पीड़िता से रीडिंग से अधिक रकम वसूल ली जिसके लिये पीड़िता ने विभाग के खिलाफ दूसरा केस कन्जयूमर कोर्ट में डाला जो अभी भी कोर्ट में विचाराधीन है, विभाग में पीड़िता को परेशान करने में यही तक कसर नही छोड़ी काफी समय से बिल रीडिंग के आधार पर आ रहा था, अब जुलाई में विभाग द्वारा 777 रीडिंग का बिल 35000 के लगभग भेज दिया, पीड़ित ने इसकी शिकायत ऑनलाइन व ईमेल से SDO बिजली बोर्ड को भेजी तब बिल को दुरूस्त करके 3700 के लगभग बिल बनाकर भेजा, जो पीड़िता ने विभाग को ऑनलाइन जमा करा दिया बिजली विभाग से पीड़ित ऐसे ओर भी है जो दर दर की ठोकर खाते रहते हैं ओर विभाग सुनवाई तक नही करता। |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
































