ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Pathargama News: सड़क दुर्घटना में एक युवक बुरी तरह से घायल
- Pathargama News: उद्यमिता विकास पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया
- Pathargama News: एबीवीपी का 74 वां स्थापना दिवस मनाया
- Panjwara News: पंजवारा थाना परिसर में किया गया परेड का आयोजन
| Pathargama News: सड़क दुर्घटना में एक युवक बुरी तरह से घायल Posted: 09 Jul 2022 04:09 AM PDT ग्राम समाचार पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- शनिवार को 3:00 बजे के आसपास पथरगामा गोड्डा मुख्य पथ एनएच 133 पर पथरगामा से 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बाबूपुर मोड़ के समीप मोटरसाइकिल सवार लगमा (बिहार) निवासी स्वर्गीय हरि मंडल का 35 वर्षीय पुत्र मृत्युंजय मंडल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया| घायल को तत्काल 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा लाया गया| जहां उसका प्राथमिक उपचार ड्यूटी पर तैनात डॉ माधव कुमार झा ने की| घायल मृत्युंजय के सर में गंभीर चोट आई है और काम से खून बह रहा था | घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा हेतु सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया गया| चिकित्सक ने घायल मृत्युंजय मंडल को शराब के नशे में धुत बताया| घटना के बाबत बताया गया कि मृत्युंजय मंडल हीरो होंडा मोटरसाइकिल से बिना हेलमेट पहने अपने भतीजा के साथ अपने संबंधी के यहां घाट सूरनिया जा रहा था उसी क्रम में यह दुर्घटना घटी| प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि अगर वह हेलमेट पहने रहता और शराब के नशे में धुत नहीं रहता तो ऐसी गंभीर दुर्घटना नहीं घटती| अमन राज:- |
| Pathargama News: उद्यमिता विकास पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया Posted: 09 Jul 2022 03:24 AM PDT
ग्राम समाचार पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- शनिवार को आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में प्रखंड विकास कार्यालय के सभागार में महिलाओं को छोटे-छोटे गृह उद्योग के माध्यम से रोजगार सृजन एवं प्रोत्साहित करने को लेकर झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के बैनर तले उद्यमिता विकास पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया l प्रखंड प्रमुख अवधेश शाह, उपप्रमुख सावित्री देवी एवं जेएसएलपीएस का प्रखंड कोऑर्डिनेटर सुरैया दीदी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया l सुरैया दीदी ने सभी महिला दीदी को बैंक से लोन लेकर एवं समूह से लोन लेकर उद्योग को आगे बढ़ाने को कहा l कहा कि महिलाओं को धीरे धीरे आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए और स्वरोजगार के माध्यम से हम सभी महिलाएं एक दिन आत्मनिर्भर हो जाएंगे l 10 से 15 महिलाएं मिलकर एक समूह बनाती है l 10 उत्पादक समूह बनाया गया है, जिसके माध्यम से आटा बनाया जा रहा है| इसके बाद तेल और दाल का भी उत्पादन कर बाजार में सेल किया जाएगा l बैंकों के माध्यम से सभी महिला दीदी को एक पर्सेंट ब्याज पर लोन उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मुहैया कराकर आत्मनिर्भर बनाया जा सके l मौके पर मां योगिनी महिला विकास संघ के अध्यक्ष कविता देवी, कोषाध्यक्ष रंभा कुमारी (सीनियर सेतु दीदी) ताराचंद साह, उमेश कुमार, जयंती देवी, फुल कुमारी देवी, आशा देवी, जया देवी, मीना देवी, पुष्पा देवी, कंचन देवी सहित काफी संख्या में महिला ग्रुप के सदस्य मौजूद थे| अमन राज:- |
| Pathargama News: एबीवीपी का 74 वां स्थापना दिवस मनाया Posted: 09 Jul 2022 02:45 AM PDT ग्राम समाचार, पत्थर गामा ब्यूरो रिपोर्ट:- शशि भूषण सिंह सत्येंद्र प्रसाद सिंह जनजातीय डिग्री कॉलेज पथरगामा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पथरगामा नगर इकाई की ओर से शनिवार 9 जुलाई को विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस मनाया गया| इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के तस्वीर पर पुष्प अर्पण कर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। मौके के नाम संबोधन में नगर मंत्री अंकित मिश्रा ने कहा कि आज से 73 साल पहले 9 जुलाई 1949 को स्वामी विवेकानंद से प्रभावित हो कर कुछ युवाओं ने छात्र संगठन बनाया जो आज विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। उसके माध्यम से सकारात्मक और रचनात्मक सक्रियतावाद की जो अलख देश में जलाई वो आज तक धधक रही है। हमारा नारा है "ज्ञान, शील और एकता"। स्थापना काल से निरंतर देश के अनगिनत छात्रों को देशहित में काम करने के लिए प्रेरित कर रहे है और साथ ही साथ उन्हें राष्ट्र के प्रति उनके दायित्वों का बोध भी करवाया जाता है। इस संगठन के स्थापना दिवस को हर वर्ष भारत में राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया जाता है। नगर अध्यक्ष प्रोफेसर मनोज भगत ने कहा कि पथ सदा हमने चुना वो, विश्व का जिसमे भला हो। करोड़ो कार्यकर्ताओ के तपस्या के परिणाम स्वरूप विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन होने पर हमें गर्व है। 74 वे स्थापना दिवस की सभी को बहुत बहुत बधाई। मौके पर ठाकुर गीतिश, संतोष पांडे, अंकित सिंह, प्रिंस, शिवम चौबे, मला यादव, सुधीर यादव, अमन मंड, विक्की कुमार आदि मौजूद थे| अमन राज:- |
| Panjwara News: पंजवारा थाना परिसर में किया गया परेड का आयोजन Posted: 08 Jul 2022 10:40 PM PDT ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना परिसर में परेड का आयोजन किया गया। परेड का नेतृत्व थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव के द्वारा किया गया। परेड में थाना में पदस्थापित सभी पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। पंजवारा थानाध्यक्ष ने बताया कि एसपी के निर्देश पर परेड का आयोजन प्रत्येक शुक्रवार को किया जा रहा है। परेड में सभी पुलिसकर्मियों के फिटनेस को भी परखा गया। नियमित परेड के अभ्यास से पुलिस जवान शारीरिक एवं मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहते हैं मौके पर एसआई मुकलेश कुमार, विपिन कुमार, एएसआई अरुण कुमार, मनोज कुमार सिंह, आशुतोष कुमार, थाना प्रबंधक कन्हैया कुमार एवं हवलदार गुप्तेश्वर पांडे सहित अन्य डीएपी एवं गृह रक्षक बल के जवान मौजूद रहे। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |




