न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- IND vs ENG: दूसरे टी20 में भारत को मिली बम्पर जीत के बाद मैच में बने 8 ऐतिहासिक रिकार्ड्स, भुवनेश्वर ने रच दिया इतिहास
- Himachal: बारातियों की कार खाई में गिरी, एक की मौत, दूल्हे के भाई सहित 4 घायल
- आपके पास भी है ₹1 का ये नोट तो आपको मिलेंगे 7 लाख रूपए, जानिए कैसे?
- हिमाचल: चौपाल में बीयर बार के कर्मचारी और प्रत्यक्षदर्शी ने ऐसे बचाई 13 लोगों की जान
- जानिए कब है दशहरा, विजयादशमी की पूजा विधि करें नोट, क्या है शुभ मुहूर्त और महत्व
- घर में लाएं ऊंटों का जोड़ा ,जल्द खुलेंगे उन्नति के रास्ते
- घर की दीवार बताती है आपकी बर्बादी का संकेत ,जानिए कैसे
- लकवा का तेल बनाने की विधि – Lakwa Ka Tel Banane Ki Vidhi
- शुगर फ्री आटा बनाने की विधि : shugar free atta banane ki vidhi
- जंग के नाम पर इस महिला को फंसाना चाहते हैं पुरुष, जिस्म देखकर मिलते हैं अजीब ऑफर
- बॉलीवुड की इन फिल्मों में कर चुकी हैं काम IPS Simala Prasad के नाम से खौफ खाते हैं अपराधी
- 12वीं पास के लिए इन पदों पर निकली वैकेंसी, आज से आवेदन शुरू, मिलेगी अच्छी सैलरी
- खत्म हुआ Xiaomi 12 Lite का इंतजार, 108MP कैमरा समेत कई खास फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च
- जालीदार ड्रेस में बिना ब्रा के ऊप्स मोमेंट का शिकार हुई परिणीति चोपड़ा
- 'अगर उसे आउट नहीं करता तो मैच गंवाना पड़ता..', 'मैन ऑफ द मैच' लेते हुए बोले भुवनेश्वर कुमार
- भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टी20 में बुरी तरह हराकर सीरीज पर जमाया कब्जा
- ऋषभ पंत ने खेली तूफानी 26 रन की पारी, रन भागते वक़्त सामने आये विली, कहा ” टक्कर मार दू क्या “
- पुरुषों में शुगर लेवल बढ़ने पर शरीर देता है ये संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
- खाने के बाद थाली में न धोएं हाथ, वरना भगुतना पड़ेगा ये परिणाम
- रेलवे में निकलीं बंपर नौकरी, आज ही जारी हुआ है नोटिफिकेशन! ऐसे करें तुरंत अप्लाई
- आपके पास भी ही पूराने सिक्के और नोट, तो हो जाइए सावधान क्योंकि
- #BreakingNews #AmarnathYatra अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा
- मम्मी की मार्कशीट बेटे ने दिखाई, 37 साल पहले स्कूल छोड़ चुकी माँ अब 10वीं में 79 प्रतिशत लेकर आई
- Reliance Jio का धमाकेदार ऑफर, फ्री दे रही 2000 रु का रिचार्ज, जानिए कैसे
- विस्फोटक बल्लेबाज शानदार फॉर्म के बाद भी टीम से हुई छुट्टी, खिलाड़ी की नहीं हो रही कदर
| Posted: 09 Jul 2022 07:44 PM PDT अंतिम टेस्ट मैच में इंग्लैंड से मिली हार का बदला भारतीय टीम जबरदस्त तरीके से रही है. टी20 सीरीज में जैसे मानो भारतीय युवा बल्लेबाज से लेकर गेंदबाज तक सब इंग्लैंड पर हावी है. पहले टी20 मैच में भारतीय टीम पहला मैच 50 रन के बड़े अंतर से जीतने के बाद 1-0 से सीरीज में आगे है। एजबेस्टन में खेले जा रहे दूसरे मुकाबले में भी भारतीय टीम का दबदबा जारी रहा . और पूरी टीम को ऑलआउट करने के बाद इंग्लैंड को बेहद शर्मनाक हार झेलना पड़ा है.भारतीय टीम दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रवींद्र जडेजा के नाबाद 46 रनों के दम पर 170 रन बनाए जिसके पीछा करने उतरी इंग्लैंड पूरी तरह ऑलआउट हो गयी. इस मैच में कई सारे रिकार्ड्स बने तो कई सारे रिकार्ड्स टूटे. आइये जानते है अज के मैच के स्टेट्स के बारे में… 1. रोहित शर्मा 14 टी20 इंटरनेशनल मैच लगातार जीतने वाले इकलौते कप्तान बने 2. T20I में सिंगल डिजिट स्कोर पर बटलर को आउट करेंगे भारतीय गेंदबाज 0 – जसप्रीत बुमराह (2017) 0 – भुवनेश्वर (2021) 9 – भुवनेश्वर (2021) 0 – भुवनेश्वर (2022) 4 – भुवनेश्वर (2022)* 3. पहले ओवर में सर्वाधिक टी20 विकेट 14 – भुवनेश्वर कुमार* 13 – डेविड विली 11 – एंजेलो मैथ्यूज 9 – टिम साउथी 9 – डेल स्टेन 4. 2022 में सबसे ज्यादा बल्लेबाजी औसत 111.00 – रवींद्र जडेजा* 107.37 – उस्मान ख्वाजारविंद्र जडेजा 5. इंग्लैंड में IND के लिए उच्चतम T20I स्कोर (6 या उससे कम पर बल्लेबाजी करते हुए) 46* – रवींद्र जडेजा (आज) 33* – युसूफ पठान (2009) 33 – सुरेश रैना (2011) 6. टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक चौके 325 – पॉल स्टर्लिंग 300 – रोहित शर्मा* 298 – विराट कोहली 287 – मार्टिन गप्टिल 7. सर्वाधिक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी 127 – रोहित शर्मा* 126 – एलिसे पेरी 126 – सूजी बेट्स 124 – शोएब मलिक 124 – डिएंड्रा डॉटिन 124 – हरमनप्रीत कौर 124 – डैनी व्याट 8. कप्तान के रूप में सर्वोच्च T20I स्ट्राइक रेट (न्यूनतम 1000 रन)रोहित शर्मा 153.88 – रोहित शर्मा* 140.58 – एरोन फिंच 140.55 – विराट कोहली 140.30 – इयोन मोर्गन 134.28 – फाफ डुप्लेसिस | ||
| Himachal: बारातियों की कार खाई में गिरी, एक की मौत, दूल्हे के भाई सहित 4 घायल Posted: 09 Jul 2022 07:38 PM PDT वाहन के खाई में गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा वाहन में सवार घायल युवकों को बाहर निकाल कर नागरिक अस्पताल तीसा पहुंचाया। इस दौरान एक युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं 4 अन्य घायल युवकों को तीसा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल काॅलेज चम्बा लाया गया, जहां से 2 की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें मेडिकल काॅलेज टांडा रैफर कर दिया गया है। हादसे में राहुल की हुई मौत, ये 4 युवक हुए घायल मृतक की पहचान राहुल (34) पुत्र कर्म चंद निवासी तीसा तहसील चुराह जिला चम्बा के रूप में हुई है। इसके अलावा रोहित (30) पुत्र हिम्मत सिंह निवासी तीसा, धीरज (30) पुत्र योगराज निवासी तीसा, सुनील (24) पुत्र देवी सिंह निवासी तीसा और अभिनव ठाकुर (21) पुत्र पवन कुमार निवासी कोटी घायल हुए हैं। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने तीसा अस्पताल पहुंचकर घायल युवकों के बयान कलमबद्ध किए। पुलिस ने हादसे में मारे गए युवक के शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। | ||
| आपके पास भी है ₹1 का ये नोट तो आपको मिलेंगे 7 लाख रूपए, जानिए कैसे? Posted: 09 Jul 2022 07:34 PM PDT हमारी सरकार कभी ना कभी हमारे देश की करेंसी को लेकर बदलाव करती है. लेकिन ऐसा तभी करना पड़ता है जब हमारी करेंसी में छापाई के समय कुछ ना कुछ कमी रह जाए तो ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसके कारण ₹20 के नोट बदलने की खबर सामने आई है. खबरों के अनुसार ₹20 का नोट अगर आपके पास है तो उसको आप बदल सकते हैं और इस नोट को बदलने के बदले आप हजारों की कमाई भी कर सकते हैं. ![]() जानकारी के लिए बता दे जब 26 वर्ष पूर्व भारत सरकार ने ₹1 के नोट को बंद कर दिया गया था लेकिन जनवरी 2015 में की छपाई फिर से शुरू की गई थी जिसके बाद यह नोट बाजार में नए तरीके से आए थे लेकिन आज हम आपको आजादी से भी पहले के ₹1 के नोट के विषय में बताने वाले हैं. जिसके द्वारा आप ₹7 लाख तक कमा सकते हैं.इसके लिए आप ऑनलाइन वेबसाइट पर नोटों की बोली लगा सकते हैं. इसमें से ₹1 के नोट पर ₹7 लाख तक की बोली लग चुकी है. आपको इस नोट की खासियत के बारे में बताते चले. ![]() नोट की खासियत क्या है? ₹7 लाख में बिकने वाले इस नोट की यह खासियत है कि आजादी से पहले का यह एक नोट ही है सिर्फ जिस पर उस समय के गवर्नर जे डब्ल्यू अकेली के हस्ताक्षर हैं 80 साल पुराना यह नोट ब्रिटिश इंडिया की ओर से 1935 में जारी किया गया था ऐसा नहीं कि ईबै में हर नोट इतने महंगे ही हैं कुछ नोट ऐसे भी हैं जो कम कीमत में भी मिल जाते हैं 1966 का ₹1 का एक नोट ₹45 में भी मिलता है इसी तरह 1957 का एक नोट ₹57 में मिल रहा है. नोटों के बंडल से भी की जा सकती है कमाई… इसी प्रकार आप नोटों के बंडल की भी बेच सकते हैं.ईबे पर अब इन बंडलो को सेल किया जा सकता है.वर्ष 1949, 1957 और 1964 के 59 नोटों का बंडल के बदले में आप पूरे 34 ,999 रुपय कमा सकते हैं. वही 1957 का ₹1 के नोट के बंडल से आप ₹15000 तक की कमाई कर सकते हैं.जानकारी के मुताबिक वर्ष 1968 का ₹1 का बंडल 5,500 का है. खास बात यह है एक नोट 786 नंबर का भी है.ज़्यादातर नोट आर्डर की शिपिंग फ्री है कुछ में ₹90 तक के शिपिंग चार्जेस लग जाते हैं. भुगतान ऑनलाइन ही करना होगा कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन नही हैं. ![]() आपको बता दें इसमें कई ऐसी वेबसाइट है जहां पर पुराने नोट और सिक्कों की खरीदी बिक्री जाती है आपके पास भी पुराने नोट और सिक्के हैं तो उनको शर्तों के अनुसार आप भी बेचकर काफी अच्छी कमाई कर सकते हैं. | ||
| हिमाचल: चौपाल में बीयर बार के कर्मचारी और प्रत्यक्षदर्शी ने ऐसे बचाई 13 लोगों की जान Posted: 09 Jul 2022 07:30 PM PDT हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के चौपाल में भरभराकर गिरे चार मंजिला भवन के भीतर दर्जनों लोग थे, लेकिन समय रहते बीयर बार के मालिक चंदन शर्मा, ढाबा मालिक कृष्ण दत्त शर्मा और प्रत्यक्षदर्शी विनोद पनाइक ने करीब 12 से 13 लोगों की जान बचा ली। वहीं, शनिवार को अवकाश होने के कारण भी लोग बैंक में कामकाज निपटाने नहीं आए थे। अन्यथा, बड़ा हादसा हो सकता था। चार मंजिला भवन में यूको बैंक चौपाल की शाखा, कृषि ग्रामीण विकास बैंक की शाखा, कर्मचारियों के आवास, एक ढाबा और धरातल मंजिल पर एक बीयर बार चलता था। बैक में हर दिन सुबह से शाम तक सैकड़ों लोगों की आवाजाही रहती है। यदि अवकाश नहीं होता तो चंद मिनटों में पूरा भवन खाली होना संभव नहीं था। सड़क पर खड़े विनोद पनाइक ने बताया कि उन्हें भवन की सीढ़ियां धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठती नजर आईं। इस पर उन्होंने जोर-जोर से आवाज लगाकर लोगों से बिल्डिंग से बाहर निकलने के लिए कहा। वहीं, बीयर बार के तालिक चंदन शर्मा ने कहा कि जब दीवारों, दरवाजे और खिड़कियों के चटकने की आवाज सुनाई दी तो उन्होंने बीयर बार में बैठे सभी लोगों को अलर्ट कर दिया। भवन गिरने का आभास होते ही उन्होंने लोगों को बीयर बार से भागने के लिए सचेत किया। वहीं, चार मंजिला भवन के गिरने से करोड़ों के नुकसान का अनुमान है। प्रशासन की ओर से एसडीएम ने प्रभावितों को फौरी राहत दी है। | ||
| जानिए कब है दशहरा, विजयादशमी की पूजा विधि करें नोट, क्या है शुभ मुहूर्त और महत्व Posted: 09 Jul 2022 07:26 PM PDT Dussehra 2022 Shubh Muhur: हिंदू धर्म में दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन भगवान श्रीराम ने अहंकारी रावण का वध किया था। हिंदू धर्म में दशहरे का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम ने लंका के अहंकारी राजा रावण का वध किया था। हर साल अश्वनी मास के शुक्ल पक्ष की दशमी को यह त्योहार मनाया जाता है। इसे विजयदशमी (Vijaydashmi) के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन जगह जगह पर रावण, उसके भाई कुंभकरण और उसके पुत्र मेघनाथ का पुतला जलाया जाता है। रामलीला का मंचन होता है। भव्य मेला लगता है. लोग बड़े हर्षोल्लास से इस में भाग लेते हैं। भगवान राम ने रावण के जन बल और धन बल के अहंकार को समाप्त करने के बाद उसका वध किया था। दशहरा की तिथि और शुभ मुहूर्त (Dussehra Date and Time)अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि का प्रारंभ 4 अक्टूबर दिन मंगलवार को दोपहर 2:20 पर होगा। दशमी तिथि का समापन 5 अक्टूबर दिन बुधवार को दोपहर 12:00 बजे होगा। विजय मुहूर्त बुधवार को दोपहर 2:07 से 2:54 तक रहेगा। विजयदशमी की पूजा विधि और महत्व (Vijaydashmi Puja Vidhi aur importance) विजयदशमी (Vijaydashmi) के दिन प्रातः काल स्नान करके साफ वस्त्र पहनकर प्रभु श्री राम, माता सीता और हनुमान जी की आराधना करते हैं। इस दिन गाय के गोबर से 10 गोले बनाए जाते हैं। उन गोलों के ऊपर जौ के बीज लगाए जाते हैं. उसके बाद धूप और दीप जलाकर भगवान की पूजा की जाती है और गोलों को जला दिया जाता है। भगवान श्री राम अहंकारी रावण का बंद किया था. इसकी खुशी में झांकियां निकाली जाती हैं. मेले लगते हैं. लोगों का उत्साह देखते ही बनता है। ऐसी मान्यता है कि दशहरा (Dussehra) की पूजा समाप्त होने के बाद मन से लोभ, अहंकार की भावना समाप्त हो जाती है। | ||
| घर में लाएं ऊंटों का जोड़ा ,जल्द खुलेंगे उन्नति के रास्ते Posted: 09 Jul 2022 07:22 PM PDT बहुत से घरों में ऊंट की मूर्ति रखी हुई देखी होगी घरों में ऊंट की मूर्ति को रखने का प्रचलन राजस्थान के अलावा देश के और भी कई राज्यों में है वास्तु शास्त्र और फेंगशुई के अनुसार ऊंट की मूर्ति शुभ मानी जाती है ऐसा माना जाता है की अगर इसे जोड़ों में घर में रखते है तो इससे उन्नति और कार्यों में सफलता के योग बनना शुरू हो जाते है ऊंट को कठिन परिस्थितियों में भी बिना थके मेहनत करने वाला जानवर माना जाता है वास्तु में ऊंट को कठिन परिश्रम का प्रतीक माना गया है अगर किसी इंसान को करियर में बार -बार असफलता का सामना करना पड़ रहा है या फिर धन संबंधित परेशानी लगातार आ रही है तो ऐसे में आप अपने घर में ऊंट की मूर्ति लगा सकते है जोड़े में ऊंट की मूर्ति को घर में रखने से कई प्रकार के लाभ मिलते है लेकिन इस बात का ध्यान रखना जरुरी है की ऊंटों के जोड़े की मूर्ति को घर के ड्राइंग रूम या लिविंग रूम में उत्तर पश्चिम दिशा की तरफ रखना चाहिए अगर किसी इंसान को अपने करियर में लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसे इंसान को ऊंट की मूर्ति अपने व्यवसाय स्थल या ऑफिस में लगाना चाहिए वास्तु शास्त्र में बताया गया है की घर में ऊंट की मूर्ति रखने से घर की आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहती है साथ ही धन संबंधित परेशानियां नहीं आती है अगर ऊंट की मूर्ति को जोड़ों में रखने तो इससे धन आगमन के नए रास्ते खुलते है | ||
| घर की दीवार बताती है आपकी बर्बादी का संकेत ,जानिए कैसे Posted: 09 Jul 2022 07:20 PM PDT वास्तु में घर से जुडी हर वस्तुओं की दिशा और दशा का बहुत महत्व होता है घर पर रखी हर चीज वास्तु के अनुसार होनी चाहिए इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है अगर घर की दीवार टूटी या बेरंग की है तो यह अशुभ माना गया है इससे घर की सुख -शांति प्रभावित होती है इसलिए घर की दीवारें सही सलामत होनी चाहिए इस बात का ध्यान रखना चाहिए की घर बाहरी चारदीवारी की उपयुक्त ऊंचाई मुख्य प्रवेशद्वार की ऊंचाई से तीन चोहाई अधिक हो पश्चिम और दक्षिण दिशाओं की दीवारों की ऊंचाई उत्तर और पूर्व दिशाओं की दीवारों की तुलना में 30 सेमी अधिक हो पश्चिम और दक्षिण दिशाओं की दीवारें उत्तर और पूर्व दिशाओं की चारदीवारी से अधिक मोटी भी हो इससे पॉजिटिव एनर्जी सुरक्षित रहेगी और नेगेटिव एनर्जी बाहर रहेगी इस बात का ध्यान रखना चाहिए की घर की दीवारों में कही भी क्रेक न हो और रंग रोगन उखड़ा हुआ न हो अगर ऐसा है तो फैमेली के सदस्यों को जोड़ों में दर्द गठिया साइटिका कमर दर्द जैसी परेशानी होती है घर की दीवारों पर पेंट भी सोच समझ करवाएं गहरा नीला या कला रंग वायु रोग हाथ पैरों में दर्द नारंगी या गहरा पीला रंग ब्लड प्रेशर गहरा चटक लाल रंग रक्त विकार और दुर्घटना तथा गहरा हरा रंग सांस अस्थमा एवं मानसिक रोगों का कारण बनता है घर की दीवारों को कभी भी गंदा नहीं रखना चाहिए क्योकिं धूल -मिटटी भरी हुई गंदी दीवारें नेगेटिव एनर्जी देती है इस बात का ध्यान रखें की दीवारों के कोनों में मकड़ी के जाले ना लगें हो क्योकिं ये टेंशन और निराशाजनक माहौल को जन्म देते है | ||
| लकवा का तेल बनाने की विधि – Lakwa Ka Tel Banane Ki Vidhi Posted: 09 Jul 2022 07:16 PM PDT लकवा का तेल बनाने की विधि – पैरालिसिस अटैक जिसे आम भाषा में लकवा कहते हैं, एक खतरनाक बीमारी है. लकवे में व्यक्ति चलने-फिरने और अंग को महसूस करने की क्षमता खो देता है. शरीर के जिस हिस्से में पैरालिसिस होता है वो अंग कम करना बंद कर देता है. अगर लकवा मुंह में होता है तो मुंह टेढ़ा हो जाता है और बोलने पर मुंह से आवाज भी नहीं निकलती. आपको बता दें कि लकवा की बीमारी किसी भी उम्र में किसी भी व्यक्ति या महिला को हो सकता है. लेकिन अधिकतर यह ज्यादा उम्र के लोगों में देखा गया है. लकवा की बीमारी को ठीक होने में काफी समय लग जाता है. लकवे का उपचार करने के लिए जड़ी बूटियों से मिश्रित तेल का इस्तेमाल किया जाता है. इसके साथ ही दवा और तेल के मालिश से लकवे को ठीक किया जा सकता है. आज के इस पोस्ट में आप लोगों को लकवा का तेल बनाने की विधि के बारे में बताने वाले हैं. लकवा को आयुर्वेद में पक्षाघात रोग भी कहते हैं. इस रोग में रोगी के एक तरफ के सभी अंग काम करना बंद कर देते हैं. जैसे बांए पैर या बाएं हाथ का कार्य न कर पाना. साथ ही इन अंगों की दिमाग तक चेतना पहुंचाना भी निष्क्रिय हो जाता है और इस रोग की वजह से अंगों में टेढ़ापन आ जाता है. लकवा की बीमारी के लक्षणलकवा रोग में शरीर की नसों को पूरी तरह से सुखा देता है. शरीर का अंग काम नहीं करता है. इसके अलावा शरीर के मुख्य अंग जैसे नाक, आंख और कान सभी टेढ़े हो जाते हैं. होठों एक तरफ लटक जाता है. लकवा का तेल बनाने की सामग्रीपके हुए धतूरे का 8 फल आंक का जड़ 400 ग्राम कुचिला का टुकड़ा 200 ग्राम पीला सरसों का तेल 200 ग्राम सफ़ेद संखिया 20 ग्राम. ध्यान दें यह जहरीला होता है. इसलिए इसे ग्लोव्स की मदद से ही छुए. लकवा का तेल बनाने की विधि ऊपर बताये सभी सामग्री को लेकर के पत्थर से इसे कूट लें. कूटकर इसे लूद्दी के तरह बना लें. अब पाताल यंत्र के माध्यम से इसका तेल निकालना है. पाताल यंत्र की मदद से तेल निकल जाए तो ये तेल आपका बनकर तैयार है. विशेषकर लकवा के लिए ये तेल बनकर तैयार है. इस तेल को लकवा ग्रसित अंग में इस तेल का इस्तेमाल करें. अब अगर इस तेल का इस्तेमाल गठिया से पीड़ित व्यक्ति के लिए करना है तो जितना ये तेल निकला है उसमें 3 गुना तिल का तेल मिलाकर अच्छी तरह से इस्तेमाल करें. गठिया और अन्य प्रकार की शारीरिक दर्द में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. नोट- यह सिर्फ जानकारी के लिए लिखा गया पोस्ट में हैं. लकवे के लिए इस तेल को बनाने के लिए किसी वैध्य की मदद अवश्य लें. यह तेल बनाते समय अपने आँख, नाक और दुसरे संवेदनशील अंग की रक्षा करें | ||
| शुगर फ्री आटा बनाने की विधि : shugar free atta banane ki vidhi Posted: 09 Jul 2022 07:13 PM PDT
मधुमेह में लोगों को अपने खाने-पीने को लेकर बहुत सतर्क रहना पड़ता है. खाने में जरा सी लापरवाही से आपका शुगर लेवल बढ़ सकता है. डायबिटीज के मरीज को हेल्दी लाइफस्टाइल अपनानी चाहिए. इसके अलावा आपको वजन को भी कंट्रोल रखना बहुत जरूरी है. मधुमेह को नियंत्रण में लाने के लिए कई आयुर्वेदिक दवाओं और अर्क का इस्तेमाल किया जाता है. आयुर्वेद में ऐसी कई चीजें हैं जिनके इस्तेमाल से आप डायबिटीज को कंट्रोल रख सकते हैं. शुगर के मरीजों के लिए खान-पान पर ध्यान देना बहुत जरुरी होता है. इसलिए आज के इस पोस्ट में आप लोगों को शुगर फ्री आटा बनाने की विधि के बारे में बताने वाले हैं. मधुमेह के रोगियों को गेहूं के आटे से बनी रोटी खानी चाहिए या नहीं? शुगर के मरीज को कौनसा आटा खाना चाहिए? इसके बारे में जानेंगे. लेकिन उससे पहले यहाँ मधुमेह होने के लक्षण और कारण को जानते हैं… मधुमेह होने के लक्षण
मधुमेह होने के कारण
शुगर फ्री आटा कैसे बनाएं ?
शुगर की समस्या में कौन सा आटा की रोटी खाएं ?
बेसन को हम चने का आटा भी कह सकते हैं. बेसन में घुलनशील फाइबर जैसे तत्व होते हैं, जो ब्लड शुगर के अवशोषण को धीमा कर देते हैं. इस वजह से ब्लड शुगर एकाएक नहीं बढ़ता है. ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित रखने में बहुत मददगार है.
फाइबर के गुणों से भरपूर रागी का आटा डायबिटीज की समस्या में बेहद फायदेमंद है. इस आटे से बनी रोटी के सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और पाचन तंत्र को भी मजबूती मिलती है. रागी के आटा डायबिटीज को नियंत्रित रखता है.
डायबिटीज रोगियों के लिए कुट्टू का आटा सबसे अच्चा विकल्प हो सकता है. यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए फायदेमंद हो सकता है. कई अध्ययनों में भी सामने आ चुका है कि कुट्टू का आटा डायबिटीज को कंट्रोल कर सकता है. कुट्टू का आटा आपके हार्ट और वजन घटाने में भी मददगार हो सकता है. आप इस आटे से कई तरह के व्यंजन बना सकते हैं.
मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने और क्रोनिक इंफ्लेमेशन से निपटने में जौ का आटा बहुत मददगार है. डायबिटीज रोगियों को इस आटे को अपने डाइट में शामिल करना चाहिए.
राजगिरा के आटे को भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. राजगिरा का आटा पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिसे डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद माना जाता है. राजगिरा के आटे में हाई प्रोटीन, खनिज, विटामिन और कई माइक्रो न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो इसे स्पेशियल बनाते हैं, लेकिन राजगिरा के आटे को गेहूं के आटे के साथ मिलाकर किया जाना चाहिए क्योंकि राजगिरा आटे में हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है. नोट – तो आज के इस लेख में हम लोगों ने शुगर फ्री आटा बनाने की विधि के बारे में जाना. साथ ही हम लोगों ने शुगर में कौन सा आटा खाना चाहिए ये भी जाना. | ||
| जंग के नाम पर इस महिला को फंसाना चाहते हैं पुरुष, जिस्म देखकर मिलते हैं अजीब ऑफर Posted: 09 Jul 2022 07:07 PM PDT वहीं कुछ गैर यूक्रेनी लोग यूक्रेनियों की मजबूरी का फायदा उठाकर कुछ तरह-तरह के ऑफर दे रहे हैं. पिछले दिनों एक खबर आई थी कि यूक्रेन की महिलाएं अपनी न्यूड तस्वीरें बेचकर पैसे इकट्ठे कर रही हैं. ![]() अब एक खबर यह आई है कि यूक्रेन की एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर को उनको जिस्मे की वजह से कई बड़े-बड़े ऑफर मिल रहे हैं. दरअसल लोग महिला को हज़ारों की तादाद में शादी के प्रस्ताव मिल रहे हैं. लोग फायदा उठाकर उनके जिस्म के नज़र में रखते हुए अपने जाल में फंसाना चाहते हैं. महिला का कहना है कि वे लोग मेरी खूबसूरती और शरीर के अंगों की बनावट पर फिदा हैं. इस महिला का नाम लुइसा खोवांस्की है. हमारी सहयोगी वेबसाइट जी हिंदुस्तान में छपी एक खबर के मुताबिक महिला ने 'द सन' को बताया कि उन्हें यूक्रेन छोड़ने के हजारों ऑफर मिले हैं और ऑफर देने वालों की पेशकश का मकसद है कि सिर्फ उनके मेरे शरीर के करीब आना है. ![]() उन्होंने बताया कि कई बार तो लोगों ने उन्हें सुरक्षा के बदले अपने साथ सोने तक की पेशकश की है. लोग उन्हें महफूज़ जगहें ऑफर करते हैं. लुइसा का कहना है कि मैंने यूक्रने में ही रहने का फैसला किया है और सभी प्रपोज़ल को ठुकरा दिया है. महिला सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं और उनके इंस्टाग्राम पर ढाई मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. लुइसा के शरीर की बनावट काफी आकर्षक है और वो बहुत खूबसूरत भी हैं. इसलिए भी उनको लोग ज्यादा पसंद करते हैं. वो फिलहाल यूक्रेन की राजधानी कीव में रहती हैं. | ||
| बॉलीवुड की इन फिल्मों में कर चुकी हैं काम IPS Simala Prasad के नाम से खौफ खाते हैं अपराधी Posted: 09 Jul 2022 07:04 PM PDT इसके बाद उन्होंने स्टूडेंट फॉर एक्सीलेंस से बीकॉम और बीयू से पीजी करके पीएससी परीक्षा पास की. भोपाल के बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी से सोशियोलॉजी में पीजी करने वालीं सिमाला प्रसाद गोल्ड मेडलिस्ट भी रही हैं. ![]() रिपोर्ट के अनुसार, पीएससी परीक्षा पास करने के बाद सिमाला प्रसाद (Simala Prasad) की पहली पोस्टिंग डीएसपी के तौर पर हुई थी. इसी नौकरी के दौरान उन्होंने यूपीएससी एग्जा के लिए तैयारी की और पहले प्रयास में ही सफलता मिल गई.सिमाला ने आईपीएस बनने के लिए किसी भी कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया, बल्कि सेल्फ स्टडी के जरिए ये मुकाम हासिल कियासिमाला प्रसाद (Simala Prasad) बताती हैं कि कभी नहीं सोचा था कि सिविल सर्विस में जाना है, लेकिन घर के माहौल ने मेरे भीतर आईपीएस बनने की चाहत जगाई. मुझे लगा कि देश की सेवा के लिए इससे अच्छा प्लेटफॉर्म नहीं हो सकता. ![]() डायरेक्टर जैगम इमाम की दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान सिमाला प्रसाद (Simala Prasad) से मुलाकात हुई. सिमाला की सादगी और खूबसूरती देखकर जैगाम ने उनसे मिलने का समय मांगा और अपनी फिल्म 'अलिफ' की स्क्रिप्ट सुनाने के बाद उन्होंने तत्काल रोल के लिए ऑफर कर दिया था. इसके बाद सिमाला ने फिल्म 'अलिफ' से फिल्मों में डेब्यू किया. यह फिल्म नवंबर 2016 में ऑस्ट्रेलिया में इंडियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ क्वींसलैंड में बतौर वर्ल्ड प्रीमियर प्रदर्शित हुई और फरवरी 2017 में रिलीज हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2019 में आई फिल्म 'नक्काश' में पत्रकार को रोल निभाया ![]() सिमाला प्रसाद (Simala Prasad) ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था, 'डायरेक्टर जैगम इमाम ने जब फिल्म 'अलिफ' की स्टोरी सुनाई तो मुझे लगा कि लोगों में अवेयरनेस लाने के लिए फिल्म में काम करना चाहिए और मैं मना नहीं कर पाई.' बता दें कि इस फिल्म में मदरसे से स्कूल तक की कहानी को दर्शाया गया था. | ||
| 12वीं पास के लिए इन पदों पर निकली वैकेंसी, आज से आवेदन शुरू, मिलेगी अच्छी सैलरी Posted: 09 Jul 2022 07:01 PM PDT OCL Recruitment 2022: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने जूनियर ऑपरेटर (विमानन) के पदों (IOCL Recruitment 2022) को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (IOCL Recruitment 2022) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे IOCL की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों (IOCL Recruitment 2022) के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक iocl.com पर क्लिक करके भी इन पदों (IOCL Recruitment 2022) के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक IOCL Junior Operator Recruitment 2022 Notification PDF के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन (IOCL Recruitment 2022) को भी देख सकते हैं. इस भर्ती (IOCL Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 39 पदों को भरा जाएगा. IOCL Recruitment 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 29 जुलाई 2022 IOCL Recruitment 2022 के लिए रिक्ति विवरण जूनियर ऑपरेटर (विमानन) Gr. मैं (पोस्ट कोड-101) तेलंगाना: 05 जूनियर ऑपरेटर (विमानन) Gr. मैं (पोस्ट कोड-102) कर्नाटक: 06 जूनियर ऑपरेटर (विमानन) Gr. मैं (पोस्ट कोड-103) तमिलनाडु और पुडुचेरी: 28 IOCL Recruitment 2022 के लिए योग्यता मानदंड जूनियर ऑपरेटर (विमानन) Gr. I: उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 45% अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए. साथ ही क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण द्वारा जारी वैध भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए. IOCL Recruitment 2022 के लिए चयन प्रक्रिया चयन पद्धति में लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और स्किल टेस्ट (ड्राइविंग टेस्ट) शामिल होगा. | ||
| खत्म हुआ Xiaomi 12 Lite का इंतजार, 108MP कैमरा समेत कई खास फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च Posted: 09 Jul 2022 06:58 PM PDT Xiaomi 12 Lite का इंतजार पिछले कई हफ्तों से किया जा रहा था। अब आखिरकार इस फोन को ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन में कंपनी ने 120Hz OLED स्क्रीन, 108MP मेन कैमरा समेत कई खास फीचर्स दिए गए हैं। आइए हम आपको इस फोन के बारे में बताते हैं। Xiaomi 12 Lite में 6.55 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो HDR10+ और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन स्क्रीन के बिल्कुल सेंटर में पंच होल कटआउट दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। Xiaomi 12 Lite Specifications इसके अलावा फोन में प्रोसेसर के लिए Snapdragon 778G चिपसेट दिया गया है। यह 6GB और 8GB RAM ऑप्शन्स के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन्स के साथ आता है। इस फोन के पिछले हिस्से पर 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो Samsung HM2 sensor और f/1.9 अपर्चर के साथ आता है। इस फोन का दूसरा बैक कैमरा 8MP के अल्ट्रावाइड सेंसर और तीसरा बैक कैमरा 2MP मैक्रो सेंसर के साथ आता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो Samsung GD2 सेंसर के साथ आता है। इसके अलाव फोन के बैक और फ्रंट कैमरा में बहुत सारे फोटोग्राफी फीचर्स दिए गए हैं। Xiaomi 12 Lite Price Xiaomi 12 Lite में कंपनी ने 4,300mAh बैटरी दी है, जो 67W fast charging सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन का चार्जिंग अडेप्टर फोन बॉक्स के साथ आएगा। इस स्मार्टफोन में डुअल सिम सपोर्ट, डुअल 5जी स्टैंडबाय के साथ लॉन्च हुआ है। यह फोन Android 12 पर बेस्ड ओएस MIUI 13 पर रन करता है। Xiaomi 12 Lite को कंपनी ने 3 कलर ऑप्शन्स में पेश किया है, जिसमें ब्लैक, पिंक और ग्रीन कलर शामिल है। इस फोन का बेस वेरिएंट 6/128GB वाला है, जिसकी कीमत $400 यानी 31,716 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 8/256GB का है, जिसकी कीमत $500 यानी करीब 39,645 रुपये है। | ||
| जालीदार ड्रेस में बिना ब्रा के ऊप्स मोमेंट का शिकार हुई परिणीति चोपड़ा Posted: 09 Jul 2022 06:54 PM PDT परिणीति चोपड़ा को आज के समय में हर कोई जानता हैं वे आज किसी की पहचान की मोहताज नहीं हैं वे पहले मोती हुआ करती थी लेकिन कुछ साल बाद उन्होंने अपना वेट कम कर लिया वसे तो परिणीति सिंपल लुक्स में ही रहना पसंद करती हैं लेकिन कई बार वे भी फैशन के चक्कर में ऊप्स मोमेंट का शिकार हो चुकी हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री में फैशन की बात की जाए तो हर एक्ट्रेस की फैशन की दुनिया में एक अलग ही पहचान है इसी फैशन सेंस की वजह से एक्ट्रेस को काफी ट्रॉल होना पड़ा है और काफी शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ी है ऐसा ही कुछ परिणीति चोपड़ा के साथ हुआ एक्ट्रेस बिना ब्रा पहन सिंगल पीस में पहुंची हुई थी लेकिन फिर जो हुआ उसके बाद से उन्हें काफी ट्रॉल होना पड़ा उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वीडियो साल 2018 का है जब परिणीति चोपड़ा अपनी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड के प्रमोशन के लिए पहुंचे हुई थी उन्होंने इतनी टाइट ड्रेस पहना था जिसके वजह से वह उप्स मोमेंट का शिकार हो गई परिणीति की ड्रेस अजीब लग रही है एक्ट्रेस के अंदाज से ऐसा ऐसा लग रहा की यह बात उन्हे भी पता है इस के बाद अर्जुन कपूर भी वहा आते है और पोज देते है लेकिन एक्ट्रेस वही खड़ी रहती हैं परिणीति के काम की बात करे तो वे सूरज बड़जात्या की फिल्म 'उंचाई' में काम कर रही हैं इस फिल्म में वे अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, सारिका और डैनी डेजॉन्गपा संग स्क्रीन शेयर करेंगी इसके अलावा परिणीति संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' में भी नजर आएंगी जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर, अनिल कपूर और बॉबी देओल होंगे | ||
| 'अगर उसे आउट नहीं करता तो मैच गंवाना पड़ता..', 'मैन ऑफ द मैच' लेते हुए बोले भुवनेश्वर कुमार Posted: 09 Jul 2022 06:52 PM PDT ![]() भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला गया जहा भारत ने एक बार फिर शानदार खेल दिखाते हुए मैच अपने नाम किया। भारत की दमदार जीतटीम इंडिया इस मैच में कप्तान जॉस बटलर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में रविंद्र जडेजा की दमदार पारी की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की टीम 17 ओवर में 121 रनों पर ऑलआउट हो गई। लिहाजा, भारतीय टीम ने 49 रन से मैच जीत लिया। इसी के साथ सीरीज में भारतीय टीम ने 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है। भारत के लिए रोहित शर्मा (31) और ऋषभ पंत (26) ने 49 रन की साझेदारी करके सकारात्मक शुरुआत दिलाई। सूर्यकुमार यादव (15) और हार्दिक पांड्या (12) बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। वही रवींद्र जडेजा (46*) ने एक छोर संभाले रखा जबकि दूसरे छोर से उन्हें मजबूत साथ नहीं मिला। दिनेश कार्तिक 12 रन बनाकर रन आउट हुए। भुवनेश्वर कुमार भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल को दो-दो विकेट मिले। हार्दिक पांड्या और हर्षल पटेल के खाते में एक-एक सफलता आई। भुवनेश्वर कुमार ने एक बार फिर जीता दिल, बटलर को बताया सबसे खतरनाक भुवनेश्वर कुमार अपनी स्विंग गेंदबाजी के लिए खूब जाने जाते हैं और इंग्लैंड के बल्लेबाज एक बार फिर इसका शिकार हुए। उन्होंने 3 ओवर में 3 विकेट लेकर 15 रन दिए। प्लेयर ऑफ द मैच बनने पर पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में भुवनेश्वर कुमार ने कहा, "जब गेंद स्विंग करती है तो आपको गेंदबाजी का मजा आता है। लेकिन अगर मैं गलत नहीं हूं तो पिछले कुछ सालों में इंग्लैंड में यह ज्यादा नहीं बदला है। मेरे लिए अच्छा है (कि सफेद गेंद लाल गेंद से ज्यादा स्विंग हो)। वह (बटलर) एक खतरनाक खिलाड़ी है और अगर वह पावरप्ले से आगे निकल जाते हैं तो बड़ा स्कोर खड़ा कर सकते हैं। अगर गेंद स्विंग करती है तो यह आपको अच्छा करने के लिए प्रेरित करती है और मैं अभी आश्वस्त हूं। मैं इसका जवाब नहीं देना चाहता और अगर मैं खेल रहा हूं तो सब कुछ सही है। अगर कोई मुझसे भारत में ऐसा ही पूछता है, तो मैं उसका जवाब नहीं देता" | ||
| भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टी20 में बुरी तरह हराकर सीरीज पर जमाया कब्जा Posted: 09 Jul 2022 06:19 PM PDT भारत (India) ने इंग्लैंड (England) को दूसरे टी20 में 49 रनों के अंतर से हराते हुए सीरीज में 2-0 की विजयी बढ़त हासिल कर ली है। अब इस सीरीज में एक मैच और बचा है। पहले खेलते हुए टीम इंडिया ने 8 विकेट पर 170 रनों का स्कोर हासिल किया। जवाब में खेलते हुए इंग्लैंड की टीम 17 ओवर में 121 रन बनाकर आउट हो गई। टॉस हारकर पहले खेलते हुए भारत ने बेहतरीन शुरुआत की। ऋषभ पन्त और रोहित शर्मा ओपन करने आए और दोनों ने 49 रन जोड़े। इस बीच रोहित शर्मा को नए गेंदबाज ग्लीसन ने आउट कर दिया। वह 20 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद विराट कोहली (1) और ऋषभ पन्त 26 रन बनाकर ग्लीसन का शिकार बन गए। यहाँ से और भी विकेट गिरे। सूर्यकुमार यादव 15 और हार्दिक पांड्या 12 रन बनाकर चलते बने। दिनेश कार्तिक भी 12 रन बनाकर रन आउट हो गए। हालांकि रविन्द्र जडेजा क्रीज पर बने रहे और उन्होंने 29 गेंदों में नाबाद 46 रनों की पारी खेली। इस तरह भारतीय टीम 8 विकेट पर 170 रन बना पाई। इंग्लैंड के लिए जॉर्डन ने 4 और ग्लीसन ने 3 विकेट झटके। जवाब में खेलते हुए इंग्लैंड को भुवनेश्वर कुमार ने दो झटके दिए। जेसन रॉय बिना खाता खोले आउट हुए। उनके बाद जोस बटलर 4 रन बनाकर चलते बने। कुछ देर में लियाम लीविगस्टोन ने 15 रन बनाए। इसके बाद यह सिलसिला लगातार जारी रहा। हालांकि मोइन अली ने एक छोर ओअर खड़े होकर कुछ रन बनाए लेकिन जरूरी रन रेट के बढ़ने पर वह भी 35 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। डेविड विली 33 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम 121 रन बनाकर आउट हो गई। भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट झटके। बुमराह और चहल को 2-2 विकेट मिले। | ||
| ऋषभ पंत ने खेली तूफानी 26 रन की पारी, रन भागते वक़्त सामने आये विली, कहा ” टक्कर मार दू क्या “ Posted: 09 Jul 2022 08:41 AM PDT भारत और मेजबान इंग्लैंड के बीच तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की श्रृंखला का दूसरा और इंग्लैंड के लिहाज से बेहद अहम् मुकाबला बर्मिंघम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान बटलर जहाँ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। टीम इंडिया और इंग्लैंड की टीम में बदलाव किया है। भारत ने 4 प्लेयर कहली, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है। वहीं, अर्शदीप सिंह, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल और ईशान किशन को आराम दिया गया है । जहाँ इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खत्म करने के बाद इन 4 प्लेयर का आगमन हुआ है । भारत की तगड़ी शुरुआत के बाद लगातार गिरे विभारत के लिए नई सलामी जोड़ी ऋषभ और रोहित ने पारी की शुरुआत करते हुए पावर प्ले में भारत ने 6 ओवर में 61 रन पर 1 विकेट चटकाया । वहीँ रोहित शर्मा और ऋषभ पंत ने आने के साथ ताबड़तोड़ शॉट खेले जहाँ उन्हें भाग्य का साथ भी मिला । ऋषभ पंत ने खेली तूफानी पारीऋषभ पंत जो की ईशान किशन की जगह पर आये हैं उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और ताबड़तोड़ 15 गेंद पर 26 रन की पारी खेली जहाँ उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का जड़ा । वहीँ पहले ओवर में ऋषभ पंत 0 पर आउट होते होते बचे जहाँ पारी की दूसरी ही गेंद पर ऋषभ पंत रन भागने दौड़े और गेंदबाज़ विली उनके सामने आये जहाँ 2 सेकंड की देरी ऋषभ को हुई वहीँ मिड ऑन के फील्डर ने थ्रो किया जहाँ गनीमत यह रही की गेंद स्टंप पर नहीं लगी ।ऋषभ पंत के रस्ते में आये विलीवहीँ विली के सामने आ जाने पर माइक फ़ोन पर ऋषभ पंत की आवाज़ कैद हुई जहाँ वह रोहित शर्मा से बोलते नज़र आये की " सामने आ गया था , टक्कर मार दू क्या " . ऋषभ पंत ने टेस्ट मैच के फॉर्म को बरक़रार रखा है जहाँ उन्हों ताबड़तोड़ 26 रन की पारी खेली इस बीच उन्होंने उम्दा शॉट भी जड़े । | ||
| पुरुषों में शुगर लेवल बढ़ने पर शरीर देता है ये संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज Posted: 08 Jul 2022 07:37 AM PDT खराब जीवनशैली और असंतुलित खानपान के कारण आज के समय में दुनिया की एक बड़ी आबादी डायबिटीज की समस्या से परेशान है. बता दें शरीर में ब्लड शुगर के स्तर के अनियंत्रित होने पर डायबिटीज की समस्या होती है. वहीं डायबिटीज के कारण आपके शरीर में कई अन्य समस्याएं भी हो सकती है.ऐसे में हम यहां आपको बताएंगे कि पुरुषों में शुगर लेवल बढ़ने पर शरीर क्या संकेत देता है? चलिए जानते हैं.पुरुषों में डायबिटीज के लक्षण- अधिक थकान महसूस होना- शरीर में शुगर का स्तर बढ़ने पर आपके शरीर में थकान महसूस होगी. आमतौर पर डायबिटीज से ग्रसित होने पर मरीज को बार-बार पेशान की समस्या का सामना करना पड़ता है. और इसके कारण भी आपको थकान महसूस हो सकती है.ऐसे में अगर आपको भी बार-बार गंभीर रूप से थकान महसूस हो रही हो तो डायबिटीज की जांच जरूर कराएं. फोड़े और घाव का जल्दी ठीक न होना- शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने के कारण आपको फोड़े फुंसी की समस्या हो सकती है. डायबिटीज होने पर आपको घाव या फोड़े की समस्या तो होती है और यह जल्दी ठीक भी नहीं होते हैं. अगर आपको भी ये लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें. अचानक वजन घटना- डायबिटीज में अचानक वजन कम होना भी शामिल है. डायबिटीज की समस्या होने के बाद अच्छी डाइट लेने के बावजूद आपका वजन तेजी से घट सकता है. डायबिटीज के कारण शरीर के ऑर्गन पर पड़ने वाले प्रभाव के कारण आपको यह समस्या हो सकती है.इसलिए अगर आपका भी अचानक से वजन घटने लगा है तो इसे इग्नोर न करें. बार-बार पेट में दर्द होना- डायबिटीज की समस्या में मरीज को बार-बार पेट में दर्द होने की समस्या भी हो सकती है.यह समस्या शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने के कारण होती है.इसलिए अगर आप भी बार-बार पेट में दर्द होने से परेशान हैं तो इसे नजरअंदाज न करें. | ||
| खाने के बाद थाली में न धोएं हाथ, वरना भगुतना पड़ेगा ये परिणाम Posted: 08 Jul 2022 07:31 AM PDT जीवन जीने के लिए भोजन बहुत महत्वपूर्ण है और अन्न का अपमान यानी कि ईश्वर का अनादर. शास्त्रों के अनुसार जिस घर में अन्न के अपमान होता है वहां मां अन्नपूर्णा और देवी लक्ष्मी विराजमान नहीं होती. धन-धान्य के भंडार खाली हो जाते हैं. सनातन धर्म में हर काम को सही तरीके से करने के नियम बताए गए हैं. इसी तरह भोजन से संबंधित कुछ नियमों का जिक्र शास्त्रों में मिलता है. जिनका पालन करने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी. आइए जानते हैं भोजन से जुड़े कुछ कार्य जो अशुभ माने जाते हैं. भोजन से जुड़े वास्तु नियम (Food Vastu rules) थाली में हाथ धोना अन्न का हर एक दाना सम्मानीय है, अक्सर लोगों की आदत होती है खाने के बाद थाली में हाथ धोना. वास्तु के अनुसार ये अशुभ होता है. मान्यता है कि थाली में झूठे हाथ धोने से जो अन्न के कण बचे होते हैं उनका अपमान होता है. ऐसा करने पर दरिद्रता आती है. जूठा छोड़ना जो अन्न की अहमियत नहीं समझता वो पाप का भागी बनता है. थाली में खाना उतना ही लेना चाहिए जितना खा सके. मान्यता है कि भोजन झूठा छोड़ने पर घर की बरकत चली जाती है, क्योंकि झूठा भोजन छोड़ने पर खाने की बर्बादी होती है जिससे मां अन्नपूर्णा नाराज हो जाती है. थाली में 3 रोटीशास्त्रों के मुताबिक भोजन परोसते वक्त थाली में एक साथ तीन रोटियां नहीं रखना अपशकुन होता है इसके पीछ पहली मान्यता है कि तीन हिंदू धर्म में तीन की संख्या शुभ नहीं मानी जाती. वहीं दूसरी मान्यता ये है कि 3 रोटी वाली थाली मृतक को समर्पित होती है. जिस व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है उसके नाम की थाली में 3 रोटियां रखी जाती है. उसके त्रयोदशी संस्कार से पहले मृतक को भोग लगाने पर 3 रोटियां रखी जाती है. | ||
| रेलवे में निकलीं बंपर नौकरी, आज ही जारी हुआ है नोटिफिकेशन! ऐसे करें तुरंत अप्लाई Posted: 08 Jul 2022 07:25 AM PDT रेलवे भर्ती सेल, पश्चिम मध्य रेलवे (डब्ल्यूसीआर) ने अलग अलग एनटीपीसी (नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी) पदों जैसे स्टेशन मास्टर, स्टेशन कमर्शियल कम टिकट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के पदों पर जीडीसीई कोटा के तहत भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है. एनटीपीसी ग्रेजुएट पदों के लिए कुल 55 खाली पद उपलब्ध हैं और 66 एनटीपीसी 12वीं पास के लिए हैं. यहां सिंगल स्टेज कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) होगा जिसके बाद एप्टीट्यूड टेस्ट / टाइपिंग स्किल टेस्ट (जहां भी लागू हो) होगा. इन पदों पर आवेदन आज से शुरू हो गए हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 जुलाई 2022 है. पढ़ाई की बात करें तो स्टेशन मास्टर, सीनियर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के पदों पर आवेदन के लिए कैंडिडेट ग्रेजुएट होना चाहिए. वहीं कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के पदों पर आवेदन के लिए कैंडिडेट 12 वीं पास होना चाहिए. आयु सीमा की बात करें तो अनरिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए आयु सीमा 18 साल से लेकर 42 साल तक रखी गई है. वहीं ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए 45 साल तक और एससी एसटी कैंडिडेट्स के लिए 47 साल तक रखी गई है. सैलरी की बात करें तो स्टेशन मास्टर के पद पर 35400 रुपये महीना, सीनियर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के पद पर 29200 रुपये, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के पद पर 29200 रुपये, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के पद पर 21700 रुपये, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के पद पर 19900 रुपये और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के पद पर 19900 रुपये महीना सैलरी मिलेगी. Railway Recruitment Process सिंगल स्टेज कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) एप्टीट्यूड टेस्ट / टाइपिंग स्किल टेस्ट (जहां भी लागू हो) डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन / मेडिकल एग्जामिनेशन | ||
| आपके पास भी ही पूराने सिक्के और नोट, तो हो जाइए सावधान क्योंकि Posted: 08 Jul 2022 07:18 AM PDT लोगों को पूराने सिक्के और पुरानी नोट जमा करने का शोख होता ही पर पिछले कुछ दिनों से पुराने सिक्के व नोट (Old Note and Coin) की खरीदी-बिक्री का चलन तेज हुआ है। कई ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए पुराने बैंक नोट और सिक्के बेच रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि इसे लेकर RBI ने हाल ही में एक जरूरी सूचना जारी की है। RBI ने कहा कि कुछ धोखाधड़ी करने वाले कुछ तत्व ऑनलाइन, ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर पुराने बैंक नोट और सिक्कों की बिक्री के लिए केंद्रीय बैंक के नाम और लोगो का इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर आप भी पुराने सिक्के और नोट बेचने या खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो पहले आरबीआई की तरफ से दी गई ये जानकारी जरूर देख लें। ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले लोग लगातार ग्राहकों को चूना लगाने की फिराक में रहते हैं। इसके लिए वो रोजाना नए नए तरीके इजात करते हैं। RBI ने ट्वीट कर क्या कहा रिजर्व बैंक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट जारी कर कहा, भारतीय रिजर्व बैंक के संज्ञान में यह बात सामने आई है कि कुछ तत्व गलत तरीके से भारतीय रिजर्व बैंक के नाम और लोगो का इस्तेमाल कर रहे हैं और विभिन्न ऑनलाइन, ऑफलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए पुराने बैंक नोट और सिक्कों को बेचने के लिए लोगों से शुल्क/ कमीशन या टैक्स मांग रहे हैं। रिजर्व बैंक ने अपने बयान में कहा है, 'वह इस तरह की किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं है और इस तरह के ट्रांजैक्शन के लिए किसी से कोई शुल्क या कमीशन कभी नहीं मांगेगा। साथ ही बैंक ने कहा है कि उसने किसी संस्था या व्यक्ति को इस तरह की गतिविधियों के लिए किसी तरह का कोई प्राधिकार नहीं दिया है। RBI की किसी के साथ कोई डील नहीं आपको बता दें कि आरबीआई इस तरह के मामलों में डील नहीं करता है और ना ही कभी किसी से इस तरह के शुल्क या कमीशन मांगता है। बैंक ने कहा, 'भारतीय रिजर्व बैंक ने किसी संस्था, कंपनी या व्यक्ति इत्यादि को इस तरह के ट्रांजैक्शन पर रिजर्व बैंक की ओर से शुल्क या कमीशन लेने के कोई अथॉरिटी नहीं दी है। भारतीय रिजर्व बैंक आम लोगों से इस तरह के जाली और धोखाधड़ी वाले ऑफर्स के झांसे में नहीं आने की सलाह देता है। | ||
| #BreakingNews #AmarnathYatra अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा Posted: 08 Jul 2022 07:26 AM PDT
#BreakingNews #AmarnathYatra अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की खबर है. बादल गुफा और काली माता मंदिर के बीच फटा है. गुफा के पास ही 10-12 हजार श्रद्धालु मौजूद हैं. अमरनाथ गुफा (Amarnath Cave) के पास बादल फटा (Cloud Burst) है. हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत की खबर है, जिसमें तीन महिलाएं और दो पुरुष हैं. वहीं कई लोग घायल हुए हैं. बचाव अभियान के लिए एनडीआरएफ (NDRF), एसडीआरपी (SDRF) और अन्य सहयोगी एजेंसियों को सक्रिय कर दिया गया है. मौके पर राहत बचाव का काम जारी है. तीर्थयात्रियों के कई टेंटों में नुकसान की भी खबर है. बताया जा रहा है कि आज शाम करीब 5:30 बजे बादल फटा है.आईजीपी कश्मीर ने बताया कि अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से कुछ लंगर और तंबू अचानक बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. कुछ लोगों की मौत की सूचना है. पुलिस, एनडीआरएफ और एसएफ द्वारा बचाव अभियान जारी है. घायलों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया जा रहा है. स्थिति नियंत्रण में है. Also Read : मम्मी की मार्कशीट बेटे ने दिखाई, 37 साल पहले स्कूल छोड़ चुकी माँ अब 10वीं में 79 प्रतिशत लेकर आई Reliance Jio का धमाकेदार ऑफर, फ्री दे रही 2000 रु का रिचार्ज, जानिए कैसे विस्फोटक बल्लेबाज शानदार फॉर्म के बाद भी टीम से हुई छुट्टी, खिलाड़ी की नहीं हो रही कदर | ||
| मम्मी की मार्कशीट बेटे ने दिखाई, 37 साल पहले स्कूल छोड़ चुकी माँ अब 10वीं में 79 प्रतिशत लेकर आई Posted: 08 Jul 2022 06:57 AM PDT Nasik: एक मां का रिश्ता अपने बच्चो से बहुत गहरा होता है। मां का दर्द बच्चे और बच्चे का दर्द मां झट से समझ लेते है। इसी को खून का रिश्ता कहते है। जो काफी मजबूत होता है। कहते है सीखने को कोई उम्र नहीं होती। बस सीखने की लगन होना जरूरी है। दुनिया में कई तरह के लोग होते है। कुछ बहुत देर में समझ पाते है और कुछ बहुत जल्दी परंतु एक कहावत हैं, जब जागो तभी सवेरा। हम देखते है की कुछ लोगो को बहुत लेट सफलता मिली, परंतु वे लोग हमेशा प्रयासरत रहे कभी हार नही मानी इसी लिए उन्हे सफलता मिली। कुछ ऐसे ही उदाहरण हमारे देश में मौजूद है जिनसे हम हमेशा प्रेरित होते है। हर जगह नारी सबसे आगे है। शिक्षा से लेकर व्यापार और सभी सरकारी विभाग में। साथ ही इनके अंदर घर की जिम्मेदारियों को भी निभाने की क्षमता होती है। कुछ महिलाएं की शादी जल्दी हो जाती है और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच उन्हे अपनी शिक्षा को अधूरा ही छोड़ना पड़ता है। अपनी इच्छाओं को भी मरना पड़ता है। आज की कहानी भी एक ऐसे मां बेटे की है जिसने अपने मां के सपने को पूरा किया। तो आइए जानते है विस्तार से। 37 वर्ष पूर्व ही छूट गई थी पढ़ाई एक बार फिर से अपनी पढ़ाई आरंभ की अकसर बच्चे की मार्कशीट को देखकर माता पिता बहुत खुश होते हैं, अच्छे अंको से पास हुए बच्चे की मार्किट देख कर वे गर्व से फूल जाते है। परंतु आज एक बेटा अपनी मां की मार्कशीट (Mother's Mark-Sheet) को देख कर बहुत खुश हो रहा है और सबको दिखा रहा है। पेशे से सॉफ़्टवेयर इंजीनियर (Software Engineer) बेटा अपनी मां की कामयाबी से बहुत खुश है और अपनी खुशी को जाहिर करने के लिए अपनी मां की मार्कशीट दुनिया को दिखा रहा है। उस बेटे की मां की उम्र करीब 53 है। आज इस 53 वर्षीय महिला ने साबित कर दिखाया है की शिक्षा प्राप्त करने की कोई उम्र नहीं होती है। इस महिला ने 37 वर्ष पहले ही कुछ निजी कारणों से पढ़ाई छोड़ दी थी। परंतु पढ़ने के चाह कभी खत्म नहीं हुई 53 वर्ष में उन्होंने कक्षा 10वीं की परीक्षा दी और अच्छे अंको से पास हुई। मास्टरकार्ड कंपनी के सीनियर सॉफ़्टवेयर इंजीनियर, प्रसाद जम्भाले (Prasad Jambhale) ने LinkedIn पर अपनी मां की मार्कशीट शेयर की ओर बताया कि उसकी मां ने किस तरह कक्षा 10वी की परीक्षा पास की। आर्थिक तंगी के चलते पढ़ाई छोड़ करनी पड़ीं नोकरी सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रसाद जांभले (Software Engineer Prasad Jambhale) की माता का नाम कल्पना जांभाले है। आपको बता दें कि जब कल्पना 16 वर्ष की थी तभी उनके पिता का हाथ उनके सिर से उठ गया था। पिता के जाते ही परिवार पर मुसीबतों की बाढ़ आ गई। कल्पना पर घर की जिम्मेदारियां और अपने छोटे भाई बहन की जिम्मेदारियां आ गई इसी लिए उन्हे अपनी पढ़ाई छोड़ नोकरी करने लगी। किसी को बिना बताओ दोबारा पढ़ाई शुरू की कल्पना (Kalpana) ने किसी को बताए बिना ही वर्ष 2021 दिसंबर माह से दोबारा स्कूल जाना प्रारंभ किया। उन्होंने अपने बेटे प्रसाद को ये बात बहुत बाद में बताई। कल्पना के बेटे आयरलैंड में रहते हैं। उनकी शादी फिक्स हो चुकी है कल्पना की परिक्षा से पूर्व ही उनके बेटे की शादी है। | ||
| Reliance Jio का धमाकेदार ऑफर, फ्री दे रही 2000 रु का रिचार्ज, जानिए कैसे Posted: 08 Jul 2022 06:49 AM PDT भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर कम्पनी रिलाइंस जिओ मोटो जी42 की खरीद पर अपने ग्राहको को 2,000 रुपये का फ्री रिचार्ज का लाभ दे रही है। यहाँ स्मार्टफोन 13,999 रुपये में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया था। इसमें 6.4-इंच का एमओ एलइडी एफएचडी प्लस डिस्प्ले है और डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित है। तीन साल के सुरक्षा अपडेट के साथ एंड्राइड 13 का सुनिश्चित अपग्रेड है। अगर उपभोक्ता इस डिवाइस को खरीदते हैं, तो उन्हें रिलायंस जियो की ओर से 2,000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। रिलाइंस जिओ 2,000 रुपये के कैशबैक कूपन देगा मोटो जी42 के साथ रिलायंस जियो कैशबैक ऑफर दे रहा हैं। अगर यूजर्स ने मोटो जी42 खरीदा है तो रिलाइंस जिओ 2,000 रुपये के कैशबैक कूपन की पेशकश करेगा। 11 जुलाई, 2022 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी बिक्री डिवाइस की पहली बिक्री 11 जुलाई, 2022 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। प्रत्येक 50 रुपये के चालीस कूपन होंगे, जिन्हें उपयोगकर्ता अपने रिचार्ज पर लागू कर सकेंगे। ये कूपन 31 मई, 2030 तक वैध रहेंगे। यह बात ध्यान देने योग्य है कि ऑफर के लिए पात्र होने के लिए, ग्राहक को रिलायंस जियो नेटवर्क पर डिवाइस को सक्रिय करना होगा। इसके अलावा, इस ऑफर के लिए योग्य रिचार्ज कंपनी द्वारा पेश किया गया 419 रुपये का प्लान है। साथ ही ध्यान रहे कि पोस्टपेड उपभोक्ता इस ऑफर का फायदा नहीं उठा पाएंगे। ज़ी5 प्रीमियम के वार्षिक सब्सक्रिप्शन पर 549 रुपये की छूट भी मिलेगी उपभोक्ताओं को दिए जाने वाले डिस्काउंट कूपन उनके माय जिओ ऐप पर उपलब्ध होंगे, जिसके माध्यम से ग्राहक जियो की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से रिचार्ज करते समय उनका उपयोग कर सकते हैं। प्रत्येक रिचार्ज पर, अधिकतम 50 रुपये का एक कूपन लागू होगा। जहां यूजर्स इन कूपन्स के जरिए लंबे समय में 2000 रुपये बचा पाएंगे, वहीं सिंगल रिचार्ज पर 50 रुपये ही बचा पाएंगे। पात्र ग्राहकों को मोटो जी42 की खरीद पर ज़ी5 प्रीमियम के वार्षिक सब्सक्रिप्शन पर 549 रुपये की छूट भी मिलेगी। स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीद पाएंगे। | ||
| विस्फोटक बल्लेबाज शानदार फॉर्म के बाद भी टीम से हुई छुट्टी, खिलाड़ी की नहीं हो रही कदर Posted: 08 Jul 2022 06:46 AM PDT हाल ही में एक खिलाड़ी ने आयरलैंड के खिलाफ विस्फोटक पारी खेलकर सभी सेलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा था. टीम इंडिया ने पहले टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी किया . टीम के कप्तान ने रोहित शर्मा ने कइस मैच की प्लेइंग XI में एक बड़ा फैसला लिया. रोहित शर्मा ने इस मैच में एक ऐसे विस्फोटक बल्लेबाज को मौका नहीं दिया जो काफी शानदार फॉर्म में है. आयरलैंड में खेली विस्फोटक पारी संजू सैमसन ने आयरलैंड के खिलाफ बतौर ओपनर खेलते हुए 42 गेंदों पर 77 रन बनाए थे. उन्होंने 183.33 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 9 चौके और 4 छक्के जड़े. इस मैच मे संजू सैमसन के करियर का ये पहला अर्धशतक भी था. इतना जबरजस्त फॉर्म होने के बाद भी उन्हें टीम से बाहर ही बैठना पड़ा है. संजू सैमसन के साथ हुई नाइंसाफी दूसरे मैच में बतौर ओपनर संजू सैमसन आयरलैंड के विरुद्ध मैच मे शामिल किया गया था. विकेट कीपर संजू सैमसन ने शानदार विनिंग पारी खेल कर सबका ध्यान अपनी ओर खीचा था , अपनी टीम की तरफ से भी दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. फिर भी रोहित शर्मा ने संजू सैमसन को इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में खेलने का भी मौका नहीं दिया. रोहित का ये निर्णय हर किसी को चौंकाने वाला लगा . संजू सैमसन का सफर काफी उतार चड़ाव वाला रहा विकेट कीपर संजू सैमसन ने भारत के लिए अभी तक 15 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 21.21 की औसत से 297 रन बनाए हैं. संजू ने अपना पहला मैच साल 2015 में खेला था, लेकिन वे इसके बाद टीम इंडिया में कुछ ज्यादाअच्छा नहीं कर सके संजू सैमसन लगातार टीम का हिस्सा बनने में नाकाम रहते है. उन्हें प्लेइंग XI में भी कम मौके मिले हैं, ऐसे में इस मैच में उनके खेलने की सबसे ज्यादा उम्मीद थी. |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |






























